• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा ने डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया, जानिए कितने घरों में पहुंची ये एसयूवी कार

    इससे पहले इसने एक दिन में 70,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था

    प्रकाशित: मार्च 03, 2026 07:26 pm । सोनू

    11.7K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Sierra

    टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि उसने सिएरा एसयूवी कार की अब तक 10,000 से ज्यादा यूनिट ग्राहकों को डिलीवर कर दी है, इससे पहले सिएरा ने पहले ही दिन 70,000 यूनिट से ज्यादा बुकिंग हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। अब जब इतनी सारी सिएरा कार रोड़ पर दौड़ रही है, तो यहां इसकी वो सब चीजें बताई गई है जिनके बारे में आपको जानना चाहिए:

    टाटा सिएरा के बारे में

    टाटा मोटर्स की सिएरा दो दशक से ज्यादा समय बाद फिर से आई है, इस बार इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी कार अवतार में पेश किया गया है। स्टाइल की बात करें तो इसमें फ्यूचरिस्टिक और रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन है। आगे पतली एलईडी लाइट बार दी गई है जो कार की पूरी चौड़ाई तक फैली है। इसके अलावा एक ग्लॉस ब्लैक ग्रिल के साथ पतले हेडलैंप और नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    Tata Sierra

    साइड से ये काफी बॉक्सी है, साथ ही इसमें फ्लश-डोर हैंडल, पियानो-ब्लैक क्लेडिंग और 19-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। टाटा ने ओरिजनल सिएरा का लुक बरकरार रखने के लिए पीछे की विंडों पर एक ब्लैक एप्लीक जोड़ा है।

    Tata Sierra Side Profile

    पीछे से यह काफी क्लासी और सिंपल है, जिसमें फ्लैट टेलगेट, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप क्लस्टर और बंपर पर मोटी क्लेडिंग के साथ एक सिल्वर स्किड प्लेट है।

    Tata Sierra Rear Profile

    सिएरा के खास फीचर में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट: 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच पैसेंजर एंटरटेनमेंट डिस्प्ले और एक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक पैनोरमिक सनरूफ, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पीछे सनशेड, वायरलेस चार्जर, ड्यूल-टोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।

    Tata Sierra Dashboard

    सेफ्टी फीचर में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर शामिल है।

    सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    106 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एटी

    6-स्पीड मैनुअल/6-स्पीड एटी

    डीसीटी-ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), एटी- टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    Tata Sierra Petrol

    प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा सिएरा 7 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    सिएरा कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टर से है।

    was this article helpful ?

    टाटा सिएरा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है