• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 निसान ग्रेवाइट vs मारुति सुजुकी अर्टिगा: कौनसी 7 सीटर एमपीवी कार खरीदें?

    दोनों ही उन लोगों के लिए हैं जो सस्ती एमपीवी कार लेना चाहते हैं, लेकिन पर्सनैलिटी बिलकुल अलग-अलग है। जानिए आपको कौनसी कार लेनी चाहिए

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 03, 2026 12:32 ist
    info icon
    published onMar 03, 2026 12:32 IST
    last updated onMar 03, 2026 12:32 IST
    28.7K Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Gravite Vs Maruti Ertiga

    निसान ने हाल ही में अपनी ग्रेवाइट एमपीवी कार को लॉन्च किया है जो रेनो ट्राइबर का रीबैज वर्जन है। ट्राइबर की तरह, ग्रेवाइट को एक किफायती 7 सीटर एमपीवी कार के तौर पर पेश किया गया है जिसमें काफी सारे फंक्शनल फीचर दिए गए हैं। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा भी एक जाना-माना नाम है और भारत में सबसे लोकप्रिय एमपीवी कार में से एक है।

    हालांकि अर्टिगा और ग्रेवाइट दोनों की पर्सनैलिटी अलग-अलग है, लेकिन दोनों ही उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं जो अपनी कार में वैल्यू और प्रैक्टिकैलिटी चाहते हैं। यहां हमने प्राइस, फीचर और इंजन स्पेसिफिकेशन के आधार पर निसान ग्रेवाइट और मारुति अर्टिगा का कंपेरिजन किया है, जिसके बारे में विस्तार से आगे जानेंगे:

    कीमत

    मॉडल

    निसान ग्रेवाइट

    मारुति अर्टिगा

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    5.65 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये

    8.80 लाख रुपये से 12.94 लाख रुपये

    • बेस मॉडल की कीमत में करीब 3 लाख रुपये का अंतर है।

    • टॉप मॉडल्स की प्राइस में अंतर बढ़कर 4 लाख रुपये तक हो गया है।

    • ज्यादा कीमत पर अर्टिगा में ग्रेवाइट की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर भी मिलते हैं, जिनके बारे में हम बाद में बात करेंगे। यहां निसान ग्रेवाइट की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट देखिए।

    यहां देखिए अतिरिक्त पैसों में अर्टिगा में ग्रेवाइट के मुकाबले क्या मिलता है:

    साइज

     

    निसान ग्रेवाइट

    मारुति अर्टिगा

    अंतर

    लंबाई

    3987 मिलीमीटर

    4435 मिलीमीटर

    (-448 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1734 मिलीमीटर

    1735 मिलीमीटर

    (-1 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1643 मिलीमीटर

    1690 मिलीमीटर

    (-47 मिलीमीटर) 

    व्हीलबेस

    2636 मिलीमीटर

    2740 मिलीमीटर

    (-104 मिलीमीटर) 

    • जैसा कि ऊपर टेबल में देखा जा सकता है, अर्टिगा काफी ज्यादा लंबी है लेकिन चौड़ी न के बराबर है।

    Nissan Gravite
    Maruti Ertiga

    • अर्टिगा ग्रेवाइट से 46 मिलीमीटर तक ज्यादा ऊंची है।

    • व्हीलबेस के मामले में भी अर्टिगा आगे है, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा जगह मिलती है।

    Nissan Gravite
    Maruti Ertiga

    • कुल मिलाकर अर्टिगा एक बड़ी कार है। इसमें तीनों पंक्ति में ज्यादा लेगरूम, हेडरूम और नीरूम स्पेस भी मिलता है।

    इंजन

    इस मामले में भी अर्टिगा ग्रेवाइट से आगे है। ग्रेवाइट में छोटा 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि अर्टिगा में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। अर्टिगा का इंजन ज्यादा स्मूद और ज्यादा रिफाइंड है। गियरबॉक्स की बात करें तो अर्टिगा का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ग्रेवाइट के एएमटी यूनिट से थोड़ा बेहतर है। यहां देखिए इनके स्पेसिफिकेशन:

     

    निसान ग्रेवाइट

    मारुति अर्टिगा

    इंजन

    1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटड पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटड पेट्रोल

    पावर

    72 पीएस

    103 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    139 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर (एटी)

    *एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    • अर्टिगा का इंजन 31 पीएस ज्यादा पावर और 43 एनएम ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। ज्यादा पावर आउटपुट की वजह से इससे हाईवे पर ओवरटेक करना आसान हो जाता है।

    • अर्टिगा का 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी ग्रेवाइट के एएमटी ट्रांसमिशन से ज्यादा स्मूद है।

    Nissan Gravite
    Maruti Ertiga

    • अर्टिगा में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी दी गई है जिससे रनिंग कॉस्ट कम आती है, लेकिन पावर आउटपुट भी कम मिलता है। निसान ने भी घोषणा की है कि वह जल्द ग्रेवाइट में डीलर फिटेड सीएनजी किट का विकल्प देगी, लेकिन इसकी लॉन्च तारीख अभी कंफर्म नहीं हुई है।

    फीचर

    फीचर

    निसान ग्रेवाइट

    मारुति अर्टिगा

    ऑटो हेडलैंप्स

    फॉगलैंप्स

    एलईडी

    हेलोजन

    एलईडी टेललैंप्स

    व्हील

    15-इंच अलॉय व्हील

    15-इंच अलॉय व्हील

    रूफ रेल्स

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    इंफोटेनमेंट

    8-इंच टचस्क्रीन

    7-iइंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एपल कारप्ले/एड्रॉइड ऑटो

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    7-इंच डिजिटल डिस्प्ले

    एमआईडी के साथ एनालॉग

    वायरलेस फोन चार्जर

    साउंड सिस्टम

    6 स्पीकर

    स्पीकर आर्कमी

    क्रूज कंट्रोल

    क्लाइमेट कंट्रोल (एसी)

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    कीलेस एंट्री

    पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    पैडल शिफ्टर

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    एयरबैग

    6

    6

    पार्किंग सेंसर

    आगे और पीछे

    पीछे

    रिवर्स पार्किंग कैमरा

    पीछे डिफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    • जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है, दोनों एमपीवी में एक-दूसरे से कुछ न कुछ अलग चीजें दी गई है।

    • ग्रेवाइट में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे पार्किंग सेंसर और एक कूल्ड ग्लवबॉक्स दिया गया है।

    Nissan Gravite
    Maruti Ertiga

    • वहीं अर्टिगा कार में पैडल शिफ्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

    • सुरक्षा के लिए दोनों एमपीवी कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, टीपीएमएस और पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • मारुति एक्सएल6 (6 सीटर) को अर्टिगा से थोड़े ज्यादा प्रीमियम वर्जन के तौर पर भी बेचती है। एक्सएल6 में आगे वेंटिलेटेड सीटें, 360 डिग्री कैमरा और बड़े व्हील दिए गए हैं।

    कारदेखो की राय

    अगर आप शहर में इस्तेमाल के लिए एक कम बजट वाली 7 सीटर कार लेना चाहते हैं जिसमें फ्लैक्सिबल सीटिंग और काम के सभी फीचर हों, तो निसान ग्रेवाइट एक अच्छी कार है। यह कॉम्पैक्ट है, चलाने में आसान है और काफी सस्ती भी है, जो इसे पहली बार एमपीवी कार खरीदने वालों या हैचबैक से अपग्रेड करने वाले छोटे परिवारों के लिए सही कार बनाते हैं।

    हालांकि अगर आपको ज्यादा स्पेशियस केबिन, ज्यादा मजबूत और स्मूद इंजन, बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस और प्रोपर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चाहिए, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा अपनी कीमत को सही ठहराती है। यह ज्यादा मैच्योर लगती है, लंबे सफर के लिए ज्यादा आरामदायक है और कम रनिंग कॉस्ट के लिए सीएनजी का फायदा भी मिलता है।

    Nissan Gravite
    Maruti Ertiga

    अर्टिगा की यूनिट भी ज्यादा बिकती है और विचार करने के लिए यह ज्यादा जाना-पहचाना मॉडल है। इस सेगमेंट में ग्रेवाइट एक यूनिक ऑप्शन होगी। दोनों ही पैसा वसूल कार हैं, लेकिन आप कुछ लाख रुपये अतिरिक्त देने को तैयार हैं तो अर्टिगा बेहतर ऑप्शन लगती है।

    हमें नीचे कमेंट में अपने विचार बताएं।

    was this article helpful ?

    निसान ग्रेवाइट पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    shakir ali
    Mar 4, 2026, 12:39:49 PM

    C.n.g fitted jaldi lounch kare

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      ravi kant
      Mar 2, 2026, 8:02:11 PM

      Kya cng fitting Sahi Se Full guaranted Hai

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • लेटेस्ट
        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है