टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर कीमत एन्ड& वेरिएंट
Hyryder की 25 वेरिएंट्स हैं, शुरुआत ₹11.31L से, इनमें 1.5L K-series E-CNG (26.6 km/kg), 1.5L K-series Neo Drive mild hybrid (21.12 km/l) और 1.5L TNGA self-charging Hybrid (27.97 km/l with e-Drive) शामिल हैं। S (₹12.82L petrol, ₹13.71L CNG) रोज़ की सिटी ड्यूटी संभालती है, 6 airbags, ESC, hill hold, 17.78cm टचस्क्रीन और projector headlamps के साथ। G Opt (₹14.87L से) में जुड़ते हैं wireless CarPlay वाली 22.86cm टचस्क्रीन, rear AC vents, cruise और 16-inch alloys। V (₹16.42L से) स्टेप-अप करती है panoramic sunroof, leatherette seats, 360° camera, head-up display, smart key push start और 8-way power driver तक, सही feel-good किट। V Hybrid (₹19.99L से) सबको टॉप करती है self-charging hybrid drivetrain (27.97 km/l), ventilated front seats, ARKAMYS surround sound और EPB के साथ। ज़्यादातर बायर्स V MT (₹16.42L) पर आते हैं, panoramic sunroof, 360° camera, HUD, 22.86cm टचस्क्रीन और 6 airbags मिल जाते हैं, और V Hybrid की 27.97 km/l एफिशिएंसी और e-Drive auto के लिए ~₹3.57L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1462 सीसी - 1490 सीसी |
| पावर | 86.63 - 101.64 बीएचपी |
| टॉर्क | 121.5 एनएम - 136.8 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव और एडब्ल्यूडी |
| माइलेज | 19.39 से 27.97 किमी/लीटर |
अर्बन क्रूजर हाइराइडर 2026: लेटेस्ट updates
-
12 अगस्त 2026: Toyota India ने Hyryder का नया Aero Black Edition लॉन्च किया है, जो कि मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह एडिशन हाइराइडर के G और V वेरिएंट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत इन दोनों वेरिएंट से 31,999 रुपये ज्यादा है।
अर्बन क्रूजर हाइराइडर expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- क्लासी और आकर्षक डिजाइन है इसका
- आलीशान और स्पेशियस इंटीरियर
- पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं
- नहीं मिलती इंजन से स्पोर्टी परफाॅर्मेंस
- हाइब्रिड माॅडल्स में लिमिटेड बूट स्पेस
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर रिव्यू
ओवरव्यू
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भारत में कंपनी की भारत में पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है। इस गाड़ी का नाम अर्बन क्रूजर से इंस्पायर्ड लग सकता है, जो कि मारुति ब्रेजा का रिबैज्ड वर्जन था, लेकिन हाइराइडर मारुति ग्रैंड विटारा का रिबैज्ड वर्जन है। मारुति और टोयोटा ने मिलकर इन दोनों एसयूवी कारों को तैयार किया है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग टोयोटा द्वारा कर्नाटक में स्थित बिदादी फैसिलिटी में की गई है।
टोयोटा हाइराइडर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी पॉपुलर कारों से है, मगर यह गाड़ी अपनी पावरफुल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ सेगमेंट में अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है। इसमें डीजल इंजन या टर्बो-पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है, बल्कि इसमें माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेल्फ-चार्जिंग पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप का ऑप्शन भी दिया गया है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या हाइराइडर में सेगमेंट टॉपर्स के मुकाबले यूनीक और एफिशिएंट ड्राइवट्रेन के अलावा और भी कुछ खास मिलता है? आइये जानते हैं इसके बारे में आगे :-

एक्सटीरियर
टोयोटा हाइराइडर में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा वाली बहुत सारी समानताएं हैं। हालांकि, टोयोटा ने इसे अलग पहचान देने के लिए इसमें कुछ बदलाव जरूर किए हैं। मुझे हाइराइडर कार ग्रैंड विटारा से ज्यादा अपमार्केट लगी। हालांकि, इसमें कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप नहीं दिया गया है, लेकिन इसकी डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आती है।

इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड है। आगे की तरफ इसमें चौड़ी ग्रिल दी गई है जो बंपर की आधे से ज्यादा जगह घेरती है, जबकि ऊपर वाली छोटी ग्रिल लगभग पूरी तरह से ऐक्रेलिक पैनल से ढकी हुई है, जिसमें हाइब्रिड वेरिएंट में कार्बन फाइबर जैसी डिटेलिंग मिलती है।
आगे की तरफ इसमें स्प्लिट हेडलाइट सेटअप के साथ एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जो टर्न इंडिकेटर्स की तरह काम करती है, जबकि प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट को इसमें बंपर के एक नक्काशीदार हिस्से में पोजिशन किया गया है। मुझे हाइराइडर कार में हेडलाइट्स और फ्रंट ग्रिल के आसपास क्रोम एलिमेंट का हल्का-फुल्का प्रयोग काफी पसंद आया। हाइराइडर में कोई फॉग लाइट नहीं दी गई है।

इसकी साइड प्रोफाइल स्लोपिंग रूफलाइन के साथ क्लीन लगती है। इसमें व्हील आर्क पर क्लैडिंग दी गई है और राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दिखने में काफी अच्छे है। इस गाड़ी के हाइब्रिड वेरिएंट में ओआरवीएम्स के नीचे की तरफ दोनों साइड पर 'हाइब्रिड' बैजिंग भी दी गई है।

इस एसयूवी कार के पीछे का हिस्सा काफी चौड़ा है। पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड टेललाइट पर सी-शेप्ड एलईडी लाइट दी गई है जो दिखने में काफी आकर्षक है, लेकिन इसमें टेललाइट को कनेक्ट करते क्रोम बार के बजाए कोई अच्छा लाइट बार दिया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता, इससे यह गाड़ी पीछे से ज्यादा प्रीमियम नजर आती। इसमें पीछे वाले बंपर के दोनों साइड पर रिवर्स और इंडिकेटर टेललाइट दी गई है जिसे वर्टिकल लेआउट में पोजिशन किया गया है, जबकि स्किड प्लेट को इसमें नीचे की तरफ दिया गया है जो इसे दमदार लुक देती है। इसमें टेलगेट के बाएं तरफ हाइराइडर बैजिंग दी गई है, जबकि वेरिएंट और पावरट्रेन बैजिंग को इसमें टेलगेट के दाएं तरफ दिया गया है।
मुझे यह पसंद आया कि इसकी डिजाइन बेवजह अनोखी नहीं रखी गई है और ना ही इसमें लोगों का ध्यान खींचने के लिए कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप का सहारा लिया गया है। यह एक बेहतरीन डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसकी डिजाइन में एक अलग तरह की शान है।
टोयोटा हाइराइडर कार सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर ऑप्शन में आती है। सिंगल टोन कलर ऑप्शन में कैफे व्हाइट, एनटाइसिंग सिल्वर, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिन रेड, मिडनाइट ब्लैक, केव ब्लैक और स्पीडी ब्लू शामिल है।
इनमें से स्पोर्टिन रेड, कैफे व्हाइट, एंटाइसिंग सिल्वर और स्पीडी ब्लू कलर डुअल-टोन शेड में मिडनाइट ब्लैक रूफ पेंट के साथ उपलब्ध है। मुझे इसका ब्लू और रेड कलर शेड काफी पसंद आया, जबकि डुअल-टोन पेंट सिल्वर शेड के साथ भी काफी जचता है।

कुल मिलाकर, हाइराइडर की डिजाइन काफी प्रीमियम है और यह परिवार के सभी सदस्यों को काफी पसंद आएगी। जैसा की टोयोटा की गाड़ियों से उम्मीद की जा सकती है, इसकी फिट व फिनिश क्वालिटी में कोई खराबी नहीं है और इसकी पेंट की क्वालिटी भी अच्छी है। यह सेगमेंट की सबसे चौड़ी और ऊंची एसयूवी कार है, जो अच्छी रोड प्रजेंस भी देती है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
टोयोटा हाइराइडर का केबिन लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन और जाने पहचाने सेंट्रल कंसोल के साथ काफी प्रीमियम लगता है। इसमें पावरट्रेन अनुसार अलग-अलग इंटीरियर कलर थीम दी गई है, हाइराइडर के माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर थीम दी गई है, जबकि इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट में डुअल-टोन चॉकलेट ब्राउन और ब्लैक कलर थीम मिलती है। इन दोनों वर्जन में कई सारे कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट दिए गए हैं जो इसकी डिजाइन को आकर्षक दिखाते हैं।

हाइराइडर कार में केबिन के अंदर इस्तेमाल हुए प्लास्टिक और मटीरियल की क्वालिटी हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों के टक्कर की है। इसमें डैशबोर्ड, सीटों, डोर पैड, स्टीयरिंग व्हील और सेंट्रल आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट टच लेदरेट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन, हाइराइडर कई मामलों में मुकाबले में मौजूद कारों से पीछे है। उदहारण के तौर पर इस गाड़ी के एसी वेंट्स काफी हल्के हैं और सनरूफ कर्टेन काफी पतला है जिससे गर्मी अंदर आती है। इसके स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और पावर विंडो स्विच 20 लाख रुपये बजट वाली कार के हिसाब से थोड़े सस्ते लगते हैं।
इसकी फिट व फिनिश क्वालिटी में कोई समस्या नहीं है। हालांकि, इसमें सेंट्रल कंसोल पर कई खाली बटन (टॉप वेरिएंट में भी) दिए गए हैं जिससे लगता है कि इसमें कुछ कमी है।
आगे वाली सीटें
हाइराइडर गाड़ी में केबिन के अंदर आना-जाना आसान लगता है। बैलेंस्ड कुशनिंग और अच्छे कंटूर्ड सपोर्ट की वजह से इसमें आगे वाली सीटों पर अच्छा कंफर्ट मिलता है। इसमें हाइट एडजस्टेबल सीटों के साथ टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट दिया गया है जिससे कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन हासिल करना आसान हो जाता है। ड्राइवर सीट पर बैठकर इसमें आगे की क्लियर विजिबिलिटी मिलती है जिससे नए ड्राइवर भी इसे आसानी से चला सकते है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में 8-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर्ड सीटें दी गई हैं।

लंबी हाइट वाले पैसेंजर के लिए भी आगे वाली सीटों पर पर्याप्त जगह मिलती है। इस गाड़ी में फ्रंट सीटों पर अच्छी फूटरूम स्पेस मिलती है जिससे पैसेंजर पैर फैला कर बैठ सकते हैं। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट और स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट भी दिया गया है।
पीछे वाली सीटें
टोयोटा हाइराइडर कार में औसत हाइट या उससे ज्यादा हाइट वाले पैसेंजर को अच्छा रियर सीट एक्सपीरिएंस मिलता है। पीछे वाली सीट पर इसमें 6 फुट लंबे पैसेंजर को पर्याप्त लेगरूम और नीरूम स्पेस मिल पाती है और वह फ्रंट सीट पर बैठे लंबे कद वाले ड्राइवर या पैसेंजर के पीछे वाली सीट पर भी आराम से बैठ पाते हैं। इसमें अंडरथाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है, लेकिन पैनोरमिक सनरूफ मौजूद होने की वजह से ज्यादा हाइट वाले पैसेंजर बड़े गड्ढों से गुजरने पर अपना सिर रूफ से टकराता हुआ महसूस कर सकते हैं।

मुझे लगता है कि हाइराइडर कार में पीछे वाली सीट पर तीन रेगुलर साइज के वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं, लेकिन अगर दो ज्यादा वजन वाले पैसेंजर पीछे वाली सीट पर बैठते हैं तो बीच वाले पैसेंजर को थोड़ा फंस कर बैठना पड़ सकता है I इसमें मिडल पैसेंजर के लिए भी हेडरेस्ट की सुविधा दी गई है। हाइराइडर को 4-सीटर कार के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।

पीछे वाली सीट पर इसमें बैक रेस्ट के लिए रेक्लाइनिंग फंक्शन, सनब्लाइंड और सेंट्रल आर्मरेस्ट दिया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है जिससे इसका केबिन स्पेशियस लगता है। इस गाड़ी में पीछे वाली सीट पर 6 फुट से कम हाइट वाले पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।
प्रेक्टिकेलिटी
हाइराइडर का केबिन काफी प्रेक्टिकल है। इसमें चारों दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर दिए गए हैं, साथ ही इसमें कई छोटे-मोटे सामान को रखने के लिए भी अतिरिक्त स्पेस मिलती है। इसमें सेंट्रल कंसोल पर दो कपहोल्डर और फ्रंट आर्मरेस्ट पर छोटी स्टोरेज स्पेस दी गई है। इस गाड़ी में वायरलेस चार्जिंग पैड (टचस्क्रीन से वायरलेस चार्जिंग को बंद करना ना भूलें) दिया गया है जिसमें आप अपना वॉलेट या चाबी रख सकते हैं या फिर ठीकठाक साइज वाले ग्लवबॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ग्लवबॉक्स के अंदर लाइट दी गई है, लेकिन इसमें कूलिंग फंक्शन नहीं मिलता है जो टाइगन और क्रेटा जैसी कारों में दिया गया है।
पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें दोनों सीटों के पीछे की तरफ सीट बैक पॉकेट्स दिए गए हैं जिसमें टेबलेट या फिर मैगजीन रखी जा सकती है और इसमें सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर भी दिए गए हैं। इसमें रियर एसी वेंट्स के नीचे की तरफ फोन या वॉलेट को रखने के लिए छोटा स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी दिया गया है।
चार्जिंग ऑप्शन
टोयोटा हाइराइडर में वायरलेस फोन चार्जर के अलावा आगे वाले पैसेंजर के लिए यूएसबी टाइप ए पोर्ट और 12वोल्ट सॉकेट दिया गया है, जबकि पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं।

कुल मिलाकर, हाइराइडर का केबिन कई मामलों में क्रेटा और सेल्टोस के जितना प्रीमियम नहीं है, लेकिन यह काफी स्पेशियस और प्रेक्टिकल है।
टोयोटा ने हाइराइडर को नया अपडेट दिया है जिसके चलते इसमें कई एडवांस फीचर मिलने लगे हैं।
| फंक्शनल फीचर्स |
| कीलेस एंट्री |
| पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप |
| ऑटो एसी |
| ऑटो हेडलैंप्स |
| क्रूज कंट्रोल |
| इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल एंड फोल्डेबल ओआरवीएम्स |
| ऑटो आईआरवीएम |
| स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स |
| इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ |
| रियर सनशेड |
| रियर एसी वेंट्स |
इस गाड़ी का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम है। हालांकि, यह सेगमेंट में सबसे बड़ा नहीं है और इसका यूजर इंटरफेस भी थोड़ा पुराना है। इसके मेन्यू नेविगेट करने में काफी आसान है और यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसका रिज़ॉल्यूशन काफी अच्छा है और ग्राफिक्स भी शानदार है और यह सिस्टम बिलकुल लैग भी नहीं करता है। मुझे इस स्क्रीन में नीचे की तरफ दिए गए बटन काफी पसंद आए, जिससे मेन्यू और फंक्शन तक पहुंचना आसान हो जाता है।

इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम को 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के पास में पोजिशन किया गया है। यह सिस्टम स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और यह ट्रिप और टायर प्रेशर रीडआउट से जुड़ी जानकारी भी देता है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स दिए गए हैं जो दिखाते हैं कि हाइब्रिड पावरट्रेन के जरिए पावर कैसे दी जा रही है या कैसे रीजेनरेट की जा रही है। इसके डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में ड्राइव-मोड स्पेसिफिक थीम दी गई है।

इन दो स्क्रीन के अलावा इसमें हेडअप डिस्प्ले भी दिया गया है जो टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ स्पीड और ट्रिप से जुड़ी जानकारी देता है। इस स्क्रीन को ड्राइविंग पोजिशन के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है और आप इसे पूरी तरह से मोड़ भी सकते हैं।
साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है जिसकी ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है। लेकिन, टाटा कर्व और किआ सेल्टोस जैसी सेगमेंट की दूसरी कारों में ऑडियो एक्सपीरिएंस ज्यादा बेहतर मिलता है।
इसका वायरलेस फोन चार्जर इतना काम का नहीं लगता है। मेरे अनुभव के अनुसार, इससे मेरी फोन की बैटरी 2 से 4 प्रतिशत 30 मिनट में चार्ज हुई और ज्यादा चार्ज करने पर इससे मेरी डिवाइस गर्म हो गई, जो बैटरी की कंडीशन के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप अपने फोन को चार्ज करना चाहते हैं तो यूएसबी पोर्ट को चुनना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।
हाइराइडर में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी है और इसमें गाड़ी के कई सारे एंगल दिखते हैं। आप इसे लो लाइट वाली कंडीशन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें डायनामिक गाइडलाइंस भी दी गई है।
इसमें वेन्टीलेटेड सीटें, ऑटो आईआरवीएम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8-वे ड्राइवर सीट एडजस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ी स्क्रीन और ब्रांडेड ऑडियो नहीं दिया गया है।
सुरक्षा
| स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स | |
| एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल् | एबीएस के साथ ईबीडी |
| 6 एयरबैग्स | कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर |
| आइऐसोफिक्स माउंट | टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम |
| हिल होल्ड कंट्रोल | व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल |
टोयोटा ने हाइराइडर में कई सारे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर दिए गए हैं।
हाइराइडर में ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स (एडीएएस) नहीं दिए गए हैं, जबकि इसके मुकाबले में मौजूद हुंडई क्रेटा, टाटा कर्व और किआ सेल्टोस में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे एडीएएस फीचर मिलते हैं।
टोयोटा हाइराइडर का फिलहाल भारत एनकैप या ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है।
बूट स्पेस
टोयोटा की इस एसयूवी कार के माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में 373 लीटर की बूट केपेसिटी मिलती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट की बूट केपेसिटी 265 लीटर है। इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई है, लेकिन इन सीटों को नीचे की तरफ फोल्ड करके इसमें फ्लैट फ्लोर नहीं मिलता है।
हाइब्रिड वेरिएंट में बूट स्पेस सीमित मिलती है वो इसलिए क्योंकि इसमें बैटरी मौजूद है जो आधे से ज्यादा स्पेस खाती है। यदि आप इसमें बड़ा सूटकेस रख देंगे तो आपको दूसरे बैग्स रखने के लिए ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगी। वहीं, स्मॉल केबिन साइज ट्रॉली बैग्स के साथ आप इसमें डफल और लैपटॉप बैग्स रख सकते हैं।
इस गाड़ी के माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के लगभग बराबर की बूट स्पेस मिलती है। इसमें दो सूटकेस (मीडियम और स्मॉल) के साथ दो डफल बैग्स रखे जा सकते हैं।

परफॉरमेंस
टोयोटा हाइराइडर और ग्रैंड विटारा (रिबैज्ड वर्जन) सेगमेंट की इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कारें हैं जिनमें हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन (केवल माइल्ड-हाइब्रिड) का ऑप्शन दिया गया है।
इसमें माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी दिया गया है, लेकिन इसमें टर्बो-पेट्रोल या डीजल इंजन नहीं मिलता है।
| इंजन | 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटे पेट्रोल | 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड | 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी |
| ड्राइवट्रेन | एफडब्ल्यूडी / एडब्ल्यूडी | एफडब्ल्यूडी | एफडब्ल्यूडी |
| पावर | 103 पीएस | 116 पीएस (संयुक्त) | 88 पीएस |
| टॉर्क | 137 एनएम | 141 एनएम (हाइब्रिड) | 121.5 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 5-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी | ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स) | 5-स्पीड एमटी |
| सर्टिफाइड माइलेज | 21.11 किमी/लीटर (एमटी) / 20.58 किमी/लीटर (एटी) / 19.20 किमी/लीटर (एडब्ल्यूडी/ एटी) | 27.97 किमी/लीटर | 26.6 किमी/किलोग्राम |
माइल्ड-हाइब्रिड
टोयोटा हाइराइडर का माइल्ड-हाइब्रिड 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन काफी स्मूद और रिफाइंड है। इस पावरट्रेन को मारुति सुजुकी ने तैयार किया है।
शहर में परफॉरमेंस
हाइराइडर एसयूवी की माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन शहर में रिलैक्स ड्राइव एक्सपीरिएंस देती है। इसका एसेलेरेशन इतना मजबूत नहीं है जिससे गाड़ी को आगे बढ़ने के लिए रेस देनी पड़ती है, लेकिन फिर भी शहर में ओवरटेक करना इतना मुश्किल नहीं लगता है।
इसके मैनुअल वर्जन में लगा क्लच बेहद हल्का है और इसमें गियर शिफ्ट भी स्मूदली हो जाते हैं जिससे यह सिटी में चलाने में आसान लगती है। जबकि, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स तब स्मूद लगता है जब गाड़ी आराम से चल रही हो। इसमें मैनुअल कंट्रोल के लिए पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं, लेकिन जब तक आपको जल्दी ओवरटेक नहीं करना हो, आपको इनकी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस इंजन के साथ ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है, जो कि कठिन रास्तों (जैसे बर्फ वाले इलाके) पर गाड़ी चलाने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इससे पहले यह ड्राइवट्रेन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलती थी, लेकिन अब इसे ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से रिप्लेस कर दिया गया है।
माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ, आप सिटी में मैनुअल वर्जन से 13-15 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट से 12 से 14 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। चूंकि ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) वेरिएंट हैवी होता है, ऐसे में इससे थोड़ी कम माइलेज मिल सकती है।
हाइवे में परफॉरमेंस
यह इंजन 100किमी/घंटे की स्पीड पर आसानी से क्रूज कर लेता है और ओवरटेक करने से पहले इसमें प्लानिंग की जरूरत रहती है। इस इंजन के साथ गाड़ी पूरी भरी होने पर ओवरटेक करने में ज्यादा समय लग सकता है।
तेज स्पीड में ओवरटेक करने पर आपको गियर को डाउनशिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी और ज्यादा आरपीएम पर ऑटोमेटिक की वजह से इसमें इंजन पर जोर भी पड़ता है। ऐसे में इसे शान्ति से चलाया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।
हाइवे पर आपको माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन से 15 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज मिल सकता है।
इस इंजन की परफॉरमेंस नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आने वाली दूसरी कारों के बराबर है। इससे आपको इतनी रोमांचक राइड नहीं मिलेगी, लेकिन यह इंजन सिटी और हाइवे पर आरामदायक राइड देने के लिए काफी अच्छा है। इसमें दी गई ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो दमदार एसयूवी कार चाहते हैं, लेकिन बॉडी-ऑन-फ्रेम पर बेस्ड एसयूवी कार (जैसे जिम्नी/थार) नहीं खरीदना चाहते हैं और ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए कंफर्ट के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं।

सीएनजी
शहर में परफॉरमेंस
टोयोटा हाइराइडर कार के सीएनजी इंजन की परफॉरमेंस भी शहर में इतनी अलग नहीं है। इसका एसेलेरेशन स्मूद है और इसके साथ ओवरटेक भी आराम से किया जा सकता है। इसमें सीएनजी के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है जो कि इस्तेमाल करने में काफी आसान है। कम स्पीड और लो इंजन आरपीएम पर यह गाड़ी ट्रैफिक में स्पीड को मेंटेन रखती है जिससे गियर को बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
हाइवे में परफॉरमेंस
हाइवे पर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन की परफॉरमेंस ठीकठाक थी, और सीएनजी के कम आउटपुट के साथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और भी ज्यादा खराब हो जाता है। यह गाड़ी 100 किमी/घंटे की स्पीड से क्रूज कर सकती है, लेकिन डाउनशिफ्ट के बाद एक्सेलरेशन स्लो हो जाता है। ओवरटेक करने से पहले प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। अगर आप पहाड़ी इलाकों में कार चला रहे हैं, खासकर जब गाड़ी के अंदर कई लोग बैठे हों, तो इसे पेट्रोल मोड पर स्विच करना सबसे अच्छा है।

हाइब्रिड
हाइराइडर की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन स्लो स्पीड पर स्मूद ड्राइव एक्सपीरिएंस देती है, लेकिन इसमें 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो तेज एसेलेरेट करने पर शोर करने लगता है। इस पावरट्रेन के साथ माइलेज भी अच्छी मिलती है।
शहर में परफॉरमेंस
हाइब्रिड पावरट्रेन के इलेक्ट्रिक असिस्ट के साथ हाइराइडर का हाइब्रिड वर्जन शहर में तेज स्पीड और बहुत कम आवाज के साथ एक रिफाइंड एक्सपीरिएंस देता है। अगर बैटरी काफी चार्ज है (जो आमतौर पर इंजन या रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के ज़रिए चार्ज होती है), तो यह गाड़ी प्योर-ईवी मोड में कम स्पीड पर चलने लगती है।
जब इंजन स्टार्ट होता है तो एक्सपीरिएंस स्मूद मिलता है। इस पावरट्रेन के साथ सिटी में ओवरटेक करना आसान है और इसका ई-सीवीटी गियरबॉक्स भी बिना झटकों के जल्दी से रिस्पांस देने लगता है।
सिटी में इस पावरट्रेन के साथ 20 से 22 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज की उम्मीद की जा सकती है।
हाइवे में परफॉरमेंस
हाइराइडर की हाइब्रिड पावरट्रेन से हाईवे पर परफॉरमेंस सेगमेंट के टर्बो-पेट्रोल मॉडल्स जितनी खास तो नहीं मिलती है, लेकिन ठीकठाक मिल जाती है। इस पावरट्रेन के साथ हाइवे पर 100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ना आसान है। यदि इंजन लोड कम हो तो भी यह प्योर ईवी मोड में क्रूज करने लगती है। अगर जल्दी से ओवरटेक करने की बात हो तो इसका इलेक्ट्रिक असिस्टेंस शुरुआत में मदद करता है और इसका एक्सेलरेशन स्लो भी नहीं लगता है,और ना ही उतना रोमांचक लगता है। इसलिए आप ओवरटेक तो कर पाएंगे, मगर आपको इतनी रोमांचक परफॉरमेंस नहीं मिलेगी।
लेकिन, जब जल्दी से ओवरटेक करने की बात हो तो इसका इंजन तेज आवाज करने लगता है और आपको फ्लोरबोर्ड पर इसके 3-सिलेंडर इंजन से वाइब्रेशन भी मह्सूस हो सकते हैं।
हाइराइडर में तीन ड्राइविंग मोड : ईको, सिटी और स्पोर्ट्स दिए गए हैं और मोड के हिसाब से थ्राॅटल रिस्पाॅन्स बदलता रहता है। ईको और सिटी मोड सिटी में चलाने और हाइवे पर क्रूजिंग करने के हिसाब से अच्छा है।
हाइवे पर हाइब्रिड पावरट्रेन 23 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज देती है।
कुल मिलाकर हाइब्रिड पावरट्रेन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो परफॉरमेंस और माइलेज के बीच अच्छा बैलेंस चाहते हैं। यह प्रतिद्व्न्दी कारों में मिलने वाले टर्बो पेट्रोल इंजन के जितनी फन-2-ड्राइव नहीं है, लेकिन इससे माइलेज इतनी अच्छी मिलती है कि डीजल इंजन भी इसे टक्कर नहीं दे पाते।

राइड और हैंडलिंग
राइड क्वालिटी
टोयोटा हाइराइडर सेगमेंट की सबसे आरामदायक कारों में से एक है। इसके सस्पेंशन को अच्छी तरह से ट्यून किया गया है जिसके चलते इस गाड़ी में छोटे गड्ढों, बड़े स्पीडब्रेकर या ऊबड़-खाबड़ सड़कों से गुजरने पर ज्यादा झटके महसूस नहीं होते हैं।

मैं बस यही कहूँगा कि शार्प या बड़े स्पीडब्रेकर पर थोड़ी धीमी गति से चलें, वरना आपको झटके महसूस हो सकते हैं। लेकिन, बाकी सभी मामलों में इसके सस्पेंशन मजबूत लगते हैं और केबिन के अंदर मूवमेंट भी मामूली होता है।

हाइराइडर कार हाइवे पर आराम से क्रूज करती है और किसी भी उतार-चढ़ाव या एक्सपेंशन जॉइंट को पार करने के बाद अपनी नेचुरल स्थिति में वापस आ जाती है। तेज स्पीड पर हाइराइडर कार एकदम स्टेबल लगती है जिससे आपको इसके साथ लंबी दूरी तय करने में काफी मजा आएगा।
हैंडलिंग
टोयोटा हाइराइडर एक फैमिली एसयूवी कार है जो लंबी दूरी का सफर आरामदायक तरीके से तय करती है। मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना इसका स्टीयरिंग व्हील थोड़ी हैवी लगता है, लेकिन कम स्पेस से निकलने में इसके साथ ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

तेज स्पीड पर इसका स्टीयरिंग व्हील एकदम स्टेबल लगता है और लेन बदलते समय यह ड्राइवर के मन में आत्मविश्वास भी पैदा कर देता है। यह गाड़ी टर्न लेते समय काफी कंपोज़्ड लगती है, हालांकि इसमें थोड़ा बहुत बॉडी रोल जरूर होता है, लेकिन यह कभी भी असुविधाजनक नहीं लगती है। देहरादून और मसूरी के घुमावदार रास्तों पर हाइराइडर चलाने में मुझे बहुत मजा आया, जहां इसके स्टीयरिंग व्हील और बेहतरीन सेटअप वाले चेसिस और सस्पेंशन ने अनुभव को और एंगेजिंग बना दिया।
कुल मिलकर, हाइराइडर एक आरामदायक कॉम्पेक्ट फैमिली एसयूवी कार है। राइड कंफर्ट के मामले में यह आपको शायद ही कोई शिकायत का मौका देगी।
वेरिएंट
- टोयोटा हाइराइडर पांच वेरिएंट : ई, एस, जी, जी (ओ) और वी में आती है।
- हाइब्रिड पावरट्रेन तीन वेरिएंट : एस, जी (ओ) और वी में उपलब्ध है।
- सीएनजी पावरट्रेन दो वेरिएंट :ई और जी में उपलब्ध है।
ई
- बेस वेरिएंट में एलईडी डीआरएल्स, प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट, कवर के साथ 17-इंच स्टील व्हील और एलईडी टेललाइट दी गई हैं।
- इसमें मैनुअल एसी, पावर्ड विंडो, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट और फ्रंट व रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें इंफोटेनमेंट नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें 2-स्पीकर के साथ 4.2-इंच एमआईडी ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
- इस वेरिएंट में 6 एयरबैग, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
एस
- एंट्री-लेवल हाइब्रिड वेरिएंट में रूफ रेल्स और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स दिए गए हैं।
- फंक्शनल फीचर में क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम्स, टाइप ए और सी चार्जिंग पोर्ट, और सीट बैक पॉकेट्स शामिल हैं।
- इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है।
- हाइब्रिड वेरिएंट में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर दिया गया है।
- इसमें ऑटो आईआरवीएम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
जी और जी (ओ)
- टॉप वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट, 17-इंच अलॉय व्हील, क्रोम बेल्टलाइन और रियर वाइपर व वॉशर शामिल है। डीएआरएल्स में वेलकम और गुडबाय फंक्शन भी दिया गया है।
- कंफर्ट फीचर में वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, ऑटो ओआरवीएम्स, रियर सनशेड और ड्राइवर और पैसेंजर वैनिटी मिरर शामिल है।
- इंफोटेनमेंट पैकेज में 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है।
वी
- एक जैसे लुक्स, लेकिन इंटीरियर में प्रीमियम एक्सपीरिएंस के लिए लेदरेट सीटें दी गई हैं।
- इसमें 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीटें, 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है।
कारदेखो का क्या है कहना :
- यदि आपका बजट टाइट है तो आप इसका बेस वेरिएंट ई चुन सकते हैं, लेकिन आपको इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर साउंड सिस्टम के लिए करीब 50,000 रुपये खर्च करने होंगे।
- अगर आप कम बजट में हाइब्रिड पावरट्रेन की लो रनिंग कॉस्ट चाहिए, तो आप इसका एस वेरिएंट चुन सकते हैं।
- हम आपको जी(ओ) वेरिएंट चुनने की सलाह देंगे क्योंकि इसमें फंक्शनल, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर का अच्छा बैलेंस है।
निष्कर्ष
टोयोटा हाइराइडर एक अच्छी फैमिली एसयूवी कार है। यह गाड़ी काफी कंफर्टेबल और स्पेशियस है और इसका केबिन बेहद प्रेक्टिकल है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ यह ड्राइव करने में काफी मजबूत लगती है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन भी दी गई है जो आपको कठिन रास्तों पर ड्राइव करने के लिए तैयार करती है।
हालांकि, मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना इसमें ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस नहीं मिलता है, लेकिन अगर आप सेफ्टी, प्रेक्टिकेलिटी और कंफर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं तो हाइराइडर को चुनना एक परफेक्ट चॉइस रहेगी।
टोयोटा हाइराइडर के बजाए इन कारों को भी चुन सकते हैं
हुंडई क्रेटा/किआ सेल्टोस
पसंद करने की वजह
- शार्प स्टाइलिंग
- ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन
- लेवल-2 एडीएएस फीचर
नापसंद करने की वजह
- कम कंफर्टेबल राइड
- कम फैमिली फोकस्ड
- ज्यादा माइलेज नहीं देती
मारुति ग्रैंड विटारा
नापसंद करने की वजह
- कम स्टैंडर्ड वारंटी पैकेज
होंडा एलिवेट
- पसंद करने की वजह
- बड़ी बूट स्पेस
- सस्ता टॉप वेरिएंट
नापसंद करने की वजह
- टर्बो-पेट्रोल, डीजल और सीवीटी ऑप्शन मौजूद नहीं
- कई फीचर्स की कमी
- ज्यादा माइलेज नहीं देती (हाइब्रिड के मुकाबले)
फोक्सवैगन टाइगन/ स्कोडा कुशाक
पसंद करने की वजह
- रोमांचक राइड दे
- 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग
नापसंद करने की वजह
- ज्यादा बेहतर 4-सीटर कार
- डीजल, टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूद नहीं
- ज्यादा माइलेज नहीं देती (हाइब्रिड के मुकाबले)
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर कलर
भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
एनटाइसिंग सिल्वर
स्पीडी ब्लू
मिडनाइट ब्लैक के साथ कैफे व्हाइट
गेमिंग ग्रे
मिडनाइट ब्लैक के साथ स्पोर्टिन रेड
मिडनाइट ब्लैक के साथ एंटाइसिंग सिल्वर
मिडनाइट ब्लैक के साथ स्पीडी ब्लू
केव ब्लैक
स्पोर्टिन रेड
मिडनाइट ब्लैक
कैफ़े व्हाइट
comparing टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर rivals
Rs.11.31 - 20.31 लाख* | Rs.10.77 - 19.77 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.10.49 - 19.49 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.11.80 - 18.40 लाख* | Rs.11.25 - 21.82 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* |
| रेटिंगUser Review (445) | User Review (650) | User Review (23) | User Review (69) | User Review (488) | User Review (1) | User Review (66) | User Review (344) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1462 सीसी - 1490 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | लागू नहीं | 999 सीसी - 1789 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1498 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल |
| पावर86.63 - 101.64 बीएचपी | 87 - 114 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 99 - 161 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 119 बीएचपी | 113 - 158 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी |
| माइलेज19.39 से 27.97 किमी/लीटर | 19.2 से 27.97 किमी/लीटर | - | 17.75 से 29 किमी/लीटर | 17.4 से 21.8 किमी/लीटर | 15.31 से 16.61 किमी/लीटर | - | - |
| बूट स्पेस373 लीटर | - | 310 लीटर | 518 लीटर | - | 458 लीटर | 447 लीटर | 622 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 7 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम ग्रैंड विटारा | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम ई विटारा | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम डस्टर | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम क्रेटा | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम एलिवेट | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम सेल्टोस | अर्बन क्रूजर हाइराइडर बनाम सिएरा |
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर वीडियो
9:17Toyota Hyryder Hybrid Road Test Review: फायदा सिर्फ़ Mileage का?2 साल पहले221.5K व्यूज
10:432025 Toyota Hyryder Variants Explained: Hybrid or Non-Hybrid?1 साल पहले94.8K व्यूज
16:15Honda Elevate vs Seltos vs Hyryder vs Taigun: Review2 साल पहले178.9K व्यूज
27:02Creta vs Seltos vs Elevate vs Hyryder vs Taigun | Mega Comparison Review2 साल पहले372.1K व्यूज
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर दूसरा hand कारें
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर यूज़र रिव्यू
- सभी (445)
- स्टाइलिंग से जुड़े (124)
- कंफर्ट (189)
- माइलेज (162)
- इंजन (69)
- इंटीरियर (90)
- स्पेस (62)
- कीमत (73)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- True Urban CruiserThe car is splendid design of automation, it is perfect for citys like New Delhi traffic and highway road trips. It gives comfort to every passenger and the stero is all to set the vibe of the car. And the car does not compromise any safety spec as it have very nice high beam and fog lamps, multiparking sensors.और देखें
- Best GreatToyota is like an airline. Toyota offers comfort, and I like its safety. I love Toyota. Toyota is a brand for politicians and businesspeople. I like the Land Cruiser; it is the best car from Toyota. No other car can match its comfort. I suggest that just as you trust in God, you should trust in Toyota. When I sit in a Toyota, I feel like I am sitting in a plane.और देखें
- Best Family Car In This SegmentThe toyota urban cruiser hyrider is an impressive SUV that combines modern designs exillent fuel effeciency, comfortable driving and toyota?s trusted reliability. It is an ideal choice for people looking for a stylish, practicall and premium family car the first thing that catches your attention is its attractive exterior design. I think in this price range this is the best SUV. I have been driving this from 2023 and i have no problem with this SUV, it is also very fuel efficient.और देखें
- Best Car In The SegmentIt is a fantastic car and its mileage is very good. I enjoyed driving this car it runs very smoothly and its performance is unbelievable. When I saw this car I was astonished to see this car and its real world mileage. It is best car in this segment and I can say proudly that this car is perfect for middle class family.और देखें
- A GOOD NICE CAR FOR MIDDLE CLASS FAMILY.I have bought Toyota Hyrider g(0) Neodrive automatic in June 29 ,2026. It has all the bells and whistels like panaromic sunroof, auto climate, ventilated seates, rear ac vents and cruise control, 9Mm wire less android auto. wireless charging, rear window sun shades, sofa the odometer running is 3500+. It is giving a mileage of 14kms IN CITY AND 17.6KM in highway It is giving a mileage of 14 km in the city and 17.6 km on highways. It is very comfortable for long drives, both for the driver and passengers. The boot space is somewhat smaller, that is 373 litres. Spare wheel is not provided. It is spacious, has road presence, and overtaking is effortless. It is good for sedate drivers. Even my wife also learnt driving the car. It is good for a middle-class Indian family. Anyhow, it may not be comfortable for 5 passengers. 4 is very comfortable. Toyota offers more warranty period. Though it is more or less premium than the Suzuki sibling, the brand and badging demands.और देखें
- अधिक देखें
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.39 किमी/लीटर से 27.97 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.6 किलोमीटर/ किलोग्राम है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 27.97 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 21.12 किमी/लीटर |
| सीएनजी | मैनुअल | 26.6 किलोमीटर/ किलोग्राम |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Toyota Urban Cruiser Hyryder is equipped with 4 tyres and 1 spare wheel (ste...और देखें
A ) The battery Capacity of Toyota Hyryder Hybrid is of 177.6 V.
A ) The Toyota Hyryder is available in Front Wheel Drive (FWD) and All Wheel Drive (...और देखें
A ) The Toyota Hyryder comes under the category of Sport Utility Vehicle (SUV) body ...और देखें
A ) The Toyota Hyryder has total width of 1795 mm.

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टोयोटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टोयोटा टाइजरRs.7.43 - 12.94 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉसRs.18.70 - 31.84 लाख*
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
टोयोटा रुमियनRs.9.79 - 14.21 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई bayonRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*

