• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी

    4.844 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 9.79 - 12.99 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टाटा पंच ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Punch EV के 6 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹9.79L से, और दो बैटरी पैक मिलते हैं, 30 kWh (315 km MIDC) और 40 kWh (468 km MIDC). Smart 30 (₹9.79L) रोज़ के 30-40 km सिटी कम्यूट के लिए काफी है, इसमें 6 airbags और regen braking मिलती है. Smart Plus 30 (₹10.39L) में 20.32cm टचस्क्रीन जुड़ जाता है, साथ में wireless CarPlay, तो फोन को डैश माउंट पर टिकाने की ज़रूरत खत्म. Smart Plus 40 (₹11.19L) रेंज को 468 km तक बढ़ा देता है, तो वीकेंड ट्रिप्स पर चार्जर की चिंता नहीं रहती. Adventure 40 (₹11.94L) में cruise control और hill descent जुड़ जाता है, जो हाईवे और घाट में कॉन्फिडेंस देता है. Empowered 40 (₹12.69L) में 360° कैमरा, कूल्ड ग्लवबॉक्स और बड़ी 26.03cm स्क्रीन मिलती है, तो रोज़ की ड्राइविंग सही मायनों में प्रीमियम लगती है. Empowered Plus S 40 (₹12.99L) में ऊपर से वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है. ज़्यादातर बायर्स Empowered 40 (₹12.69L) पर आते हैं, 360° कैमरा, 26.03cm टचस्क्रीन, wireless CarPlay, 468 km MIDC रेंज और lifetime बैटरी वारंटी, और Empowered Plus S की वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ के लिए करीब ~₹30K एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं.

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    6 पंच ईवी वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    40 केडब्ल्यूएच335-355 किमी127 बीएचपी
    30 केडब्ल्यूएच260-275 किमी87 बीएचपी
    30 केडब्ल्यूएच260-275 किमी87 बीएचपी
    40 केडब्ल्यूएच335-355 किमी127 बीएचपी
    40 केडब्ल्यूएच335-355 किमी127 बीएचपी
    40 केडब्ल्यूएच335-355 किमी127 बीएचपी
    View More Variants

    टाटा पंच ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    रेंज275 - 355 किमी
    पावर87 - 127 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी30 - 40 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी
    चार्जिंग टाइम एसी
    बूट स्पेस366 लीटर

    पंच ईवी 2026: लेटेस्ट updates

    क्या आप पंच ईवी को खरीदने के इच्छुक है? यहां देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी 

    • 28 सितंबर 2026: बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम अब पंच ईवी की पूरी रेंज के लिए उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी रनिंग कॉस्ट 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर है।

    • 29 जुलाई 2026: 5 स्टार! पंच ईवी का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में स्कोर अच्छा रहा है। 

    और देखें

    पंच ईवी expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बेहतर लुक्स : डिजाइन में हल्के-फुल्के बदलाव से अब यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और बड़ी दिखने लगी है।
    • ज्यादा रेंज : दोनों बैटरी पैक्स बड़े नहीं है और यह पहले से ज्यादा रियल-वर्ल्ड रेंज देती है।
    • आरामदायक : स्पीड ब्रेकर और गड्ढों पर राइड क्वालिटी बहुत आरामदायक लगती है और इसकी हैंडलिंग भी अच्छी है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • अच्छी 4-सीटर कार : रियर सीट पर 5 पैसेंजर के लिए सीमित स्पेस बचती है और इसमें मिडल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है।
    • रियर सीट पर कंफर्ट की जरूरत : रियर पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स और कपहोल्डर की कमी है।

    टाटा पंच ईवी रिव्यू

    टाटा पंच EV को एक नया फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, जिसके चलते इसमें बड़ा बैटरी पैक शामिल हो गया है और इसकी डिजाइन व फीचर लिस्ट में भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। पूरी तरह से नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन और ढेर सारे नए फीचर्स देने की बजाए इसमें ज्यादा बेहतर वैल्यू देने के साथ-साथ यूजेबिलिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है।

    Tata Punch EV

    और देखें

    डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी 

    प्री-फेसलिफ्ट Punch eV अपने आप में एक मॉडर्न दिखने वाली कार थी, ऐसे में नए मॉडल की डिजाइन में बदलाव बेहद मामूली किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में किया गया है। क्लोज़्ड-ऑफ ग्रिल को अब नीचे तक बढ़ा दिया गया है और इसके बंपर की डिजाइन को भी अपडेट किया गया है, जिससे इसे ज्यादा क्लीन लुक मिलता है। इसमें पहले की तरह ही ट्राएंगुलर और वर्टिकल स्टैक हेडलैंप्स दिए गए हैं और DRLs स्ट्रिप को जोड़ने वाले कनेक्टिंग एलिमेंट को इसमें से हटा दिया गया है। इसमें आगे वाले बंपर पर ब्लैक की बजाए ग्रे फिनिश और क्लैडिंग दी गई है।

    Tata Punch EV

    इसकी साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जिसकी डिजाइन पुराने मॉडल जैसी ही है। इसमें प्री-फेसलिफ्ट वर्जन की तरह डोर क्लैडिंग, रूफ रेल्स और Tata.ev लोगो दिया गया है। 

    Tata Punch EV

    Tata Punch EV

    पीछे की तरफ इसमें नया कनेक्टेड टेललैंप सेटअप दिया गया है, जो नई पंच फेसलिफ्ट में भी देखा गया था। यह गाड़ी को पीछे से ज़्यादा चौड़ा और मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा इसमें एक नया बंपर, स्किड प्लेट और रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन का टेलगेट दिया गया है, जिससे यह अब ज्यादा चौड़ा दिखता है। इन बदलावों के कारण इसकी लंबाई भी थोड़ी बढ़कर 3800mm हो गई है। 

    Tata Punch EV

    Tata Punch EV

    टाटा ने पंच ईवी को तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें Bengal Rogue, Fearless Yellow, और Caramel शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले चार कलर ऑप्शन :  Pristine White, Pure Grey, Empowered Oxide, और Supernova Copper भी मिलते हैं। यहां देखें टाटा पंच ईवी के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    कार के अंदर कदम रखते ही एक जाना-पहचाना और नया अहसास होता है। इसका डैशबोर्ड लेआउट पहले की तरह ही सिंपल है, और यहां लेयर्ड डिजाइन के साथ टेक्सचर्ड प्लास्टिक एलिमेंट मिलते हैं। यही डिजाइन एलिमेंट डोर पैड पर भी मिलते हैं। जहां प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में ब्लैक-बेज कलर केबिन थीम मिलती थी, वहीं अब पंच ईवी फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में ग्रे-व्हाइट कलर थीम दी गई है। यह नई कलर स्कीम केबिन को ज़्यादा हवादार और खुला-खुला महसूस कराती है। 

    Tata Punch EV Dashboard

    Tata Punch EV Doorpad

    केबिन क्वालिटी की बात करें तो अब इसमें नए मेटल फिनिश वाले विंडो अप/डाउन बटन, नए डिजाइन के डोर हैंडल, और नए हेडलैंप और वाइपर स्टॉक्स मिलते हैं। ये स्टॉक्स नई टाटा Sierra EV से लिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम टच देते हैं। इसके अलावा इसमें टाटा के इल्युमिनेटिंग लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, रेक्टेंगुलर एसी वेंट्स और टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, और सेंटर आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। इस गाड़ी के केबिन में इस्तेमाल हुए बटन और टॉगल की क्वालिटी काफी सॉलिड है।

    Tata Punch EV AC Vent

    Tata Punch EV Power Window Swirtches

    इंटीरियर डिजाइन में जहां कई सुधार किए गए हैं, वहीं कुछ कमियां भी हैं जो नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं। सबसे बड़ी कमी इसका टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है। देखने में यह काफी मॉडर्न और आकर्षक लगता है, लेकिन ड्राइविंग के दौरान इसे इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल और ध्यान भटकाने वाला हो सकता है। टेम्प्रेचर या फैन स्पीड बदलने के लिए आपको सड़क से नज़रें हटाकर स्क्रीन पर देखना पड़ता है।

    Tata Punch EV Cabin Lamp

    क्वालिटी के मामले में भी एक छोटी सी शिकायत है। केबिन की रूफ लाइट थोड़ी ढीली और सस्ती क्वालिटी की महसूस होती है। 

    आगे वाली सीट 

    Tata Punch EV Front Seats

    पंच ईवी की फ्रंट सीटों पर बैठना और उतरना काफी आसान है, जिसका श्रेय इसके 90-डिग्री एंगल पर खुलने वाले दरवाजों को जाता है। इसकी फ्लोर हाइट इतनी ऊंची नहीं है, इसलिए बुजुर्ग लोग भी इसमें आराम से बैठ सकते है। ड्राइवर के लिए एक आरामदायक सीटिंग पोजिशन पाना आसान रहता है क्योंकि इसमें बेस वेरिएंट से ही हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

    Tata Punch EV Front Seats

    Tata Punch EV Driver Seat Height Adjust

    इसकी सीटें अच्छी तरह से कुशंड हैं और लंबे सफर पर भी पर्याप्त सपोर्ट देती हैं। हालांकि, यहां एक एर्गोनॉमिक समस्या है, क्लाइमेट कंट्रोल पैनल का निचला हिस्सा ड्राइवर के घुटनों से टकरा सकता है, खासकर लंबे कद वाले ड्राइवर का। यह लगातार होने वाली असुविधा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को थोड़ा खराब कर सकती है। इसके अलावा फ्रंट सीटों पर बाहर की अच्छी विज़िबिलिटी मिलती है, जिससे शहर के ट्रैफिक में गाड़ी को चलाना आसान हो जाता है।

    रियर सीट

    Tata Punch EV Rear Seat

    पीछे वाली सीट पर दो वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। ज्यादातर लोगों को नीरूम स्पेस अच्छी मिलती है, जबकि पैसेंजर्स को फुटरूम और अंडरथाई सपोर्ट ठीकठाक मिल पाता है। आगे की तरह ही पीछे भी हेडरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है और आप आरामदायक स्थिति में बैठ सकते हैं। हालांकि, अगर आप पीछे वाली सीट पर तीन पैसेंजर्स को बिठाते हैं, तो उनमें से किसी को भी आराम से बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी, खासकर लंबे सफर के दौरान। बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए इसमें हेडरेस्ट की सुविधा भी नहीं दी गई है। इसलिए, रियर सीट का इस्तेमाल केवल दो पैसेंजर के लिए करना और सेंटर आर्मरेस्ट का आनंद लेना ही बेहतर है।

    Tata Punch EV Rear Centre Armrest

    Tata Punch EV Rear Console

    रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें एसी वेंट्स की सुविधा दी जाती तो ज्यादा बेहतर रहता। इसकी यहां बड़ी कमी महसूस होती है। 

    स्टोरेज और प्रैक्टिकलिटी

    प्रैक्टिकलिटी के मामले में पंच ईवी काफी अच्छी है। इसमें चारों दरवाजों पर दो बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं, और फ्रंट डोर पर इसमें अंब्रेला पॉकेट्स भी मिलती हैं, जो बारिश के मौसम में बहुत काम की साबित होती हैं। इस गाड़ी में बड़ा ग्लवबॉक्स दिया गया है, जो अलग से ट्रे के साथ आता है जिसमें आप अपने डॉक्युमेंट को रख सकते हैं। फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे भी अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस मिलती है, जहां आप अपना वॉलेट या फोन रख सकते हैं। 

    Tata Punch EV Front Bottleholder

    Tata Punch EV Centre Console

    रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें सीटबैक पॉकेट और रियर चार्जिंग पोर्ट के ऊपर छोटी स्टोरेज स्पेस दी गई है जहां वह अपना फोन रख सकते हैं। मगर, इसमें रियर सीट पैसेंजर के लिए कोई कपहोल्डर नहीं दिए गए हैं। 

    Tata Punch EV Seatback Pocket

    चार्जिंग ऑप्शन

    Punch eV में फ्रंट पैसेंजर्स के लिए USB Type-A पोर्ट, 65W USB Type-C पोर्ट, 12V सॉकेट और वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है। जबकि, पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें केवल 15W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट की सुविधा दी गई है।

    Tata Punch EV Wireless Charger

    Tata Punch EV Rear Charging Port

    बूट स्पेस 

    पंच ईवी में 366 लीटर की बूट स्पेस मिलती है, जो इसके साइज के हिसाब से काफी अच्छी है। इसका बूट गहरा और चौड़ा है, जिससे आप इसमें काफी सारा सामान रख सकते हैं। हालांकि, इसकी लंबाई थोड़ी कम है। इसका मतलब है कि आप इसमें बड़े सूटकेस रखने की बजाए कई छोटे-छोटे केबिन-साइज बैग्स ज्यादा आसानी से फिट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें बोनट के नीचे एक छोटा सा 'फ्रंक' (फ्रंट ट्रंक) भी दिया गया है। यह स्पेस बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन आप इसमें अपनी चार्जिंग केबल या छोटी-मोटी चीजें आसानी से रख सकते हैं।

    Tata Punch EV Boot Space

    Tata Punch EV Frunk

    और देखें

    Tata Punch EV फेसलिफ्ट में टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया गया है। इसकी बड़ी टचस्क्रीन में अब OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट दिए गए हैं। इसमें वॉइस असिस्टेंट को भी अपग्रेड किया गया है और यह अब हिंदी और इंग्लिश समेत 6 भारतीय भाषाओं को समझ सकता है, जिससे कार को कमांड देना और भी आसान हो गया है। एक और नया और प्रैक्टिकल फीचर है "हाई बीम अलर्ट"। अगर आप 10 से 40 kmph की स्पीड पर एक मिनट से ज्यादा समय तक हाई बीम ऑन रखते हैं, तो ड्राइवर डिस्प्ले पर लो बीम पर स्विच करने का एक अलर्ट आएगा।

    Tata Punch EV Touchscreen Infotainment

    Tata Punch EV Digital Cluster

    इन नए फीचर्स के अलावा, Punch EV में पहले वाले फीचर्स 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने जारी हैं। इसकी टचस्क्रीन काफी स्मूद है और नेविगेट करने में काफी आसान है और यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है, जबकि डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले अब नेविगेशन मैप्स और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर से लाइव फीड भी दिखाता है। अन्य फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। 360-डिग्री कैमरा सिस्टम 2D और 3D व्यू के साथ आता है, जो छोटी जगहों पर गाड़ी को पार्क करना बेहद आसान बना देता है।

    Tata Punch EV Sunroof

    Tata Punch EV 360 Degree

    और देखें

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Tata Punch EV Airbag

    फेसलिफ्ट Punch eV को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है।

    और देखें

    बैटरी और मोटर परफॉरमेंस 

    Tata ने Punch EV के बैटरी पैक्स का साइज बढ़ा दिया है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर में भी बदलाव किए गए हैं। पहले पंच ईवी में दो बैटरी पैक : 25 kWh और 35 kWh मिलते थे, जिसका साइज बढ़ा कर अब 30 kWh और 40 kWh कर दिया गया है। यहां देखें नई टाटा पंच ईवी के किस वेरिएंट में कौनसे बैटरी पैक्स मिलते हैं। 

    बैटरी पैक 30 kWh 40 kWh
    इलेक्ट्रिक मोटर पावर 88 पीएस 129 पीएस 
    इलेक्ट्रिक मोटर टॉर्क 154 एनएम 154 एनएम
    MIDC सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1 + 2) 365 - 375 किलोमीटर 468 किलोमीटर
    सी75 रेंज (सर्टिफाइड) 260 - 275 किलोमीटर 335 - 355 किलोमीटर
    0-100 किमी प्रति घंटा (दावा किया गया) 13.5 सेकंड 9 सेकंड

    Tata Punch EV Gearshifter

    शहर में परफॉरमेंस 

    Tata Punch EV

    शहर में ड्राइविंग के लिए Tata Punch EV एक बेहतरीन पैकेज है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में आसानी से चलाने लायक बनाता है। इलेक्ट्रिक मोटर का तुरंत रिस्पॉन्स ट्रैफिक सिग्नल पर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है। इसका एसेलेरेशन बहुत स्मूद है, जिससे ड्राइव आरामदायक रहती है। अगर आप 'इको मोड' भी ऑन करते हैं - जिससे रेंज बढ़ाने के लिए परफॉर्मेंस थोड़ी कम हो जाती है - तब भी आपके पास इतनी पावर होती है कि किसी गाड़ी को ओवरटेक करने से पहले आपको सोचना नहीं पड़ेगा। असल में, इसे चलाना 'पंच टर्बो' से भी ज्यादा मजेदार है। यहां देखें Punch ICE VS EV का कंपेरिजन। इसमें रीजेन मोड भी हैं, जो पहले से ज्यादा स्मूद लगते हैं क्योंकि L2 और L3 में ब्रेकिंग पहले जितनी तेज या झटकेदार नहीं लगती। 360-डिग्री कैमरा और छोटे टर्निंग रेडियस की वजह से पार्किंग की समस्या भी खत्म हो जाती है। 

    Tata Punch EV Drive Modes

    हाइवे परफॉरमेंस 

    Tata Punch EV

    हाईवे पर Punch EV की परफॉर्मेंस आपको बिलकुल निराश नहीं करेगी। Sports मोड एक्टिवेट करते ही कार का कैरेक्टर बदल जाता है और यह तेजी से 100-120 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। ओवरटेकिंग में कोई परेशानी नहीं होती। तेज स्पीड पर भी यह गाड़ी एकदम स्टेबल महसूस होती है और लेन बदलते समय ड्राइवर को अच्छा कॉन्फिडेंस देती है। इस मोड का मकसद ही आपको एक पावरफुल कार चलाने का रोमांच देना है, क्योंकि बाकी दो मोड (इको और सिटी) में भी आसानी से गाड़ी चलाने के लिए काफी पावर मिलती है। क्रूज कंट्रोल फीचर लंबी दूरी के सफर को और भी आरामदायक बना देता है। 468 किलोमीटर की बढ़ी हुई रेंज के साथ अब रेंज की चिंता भी काफी हद तक कम हो गई है, जिससे आप बिना किसी फिक्र के लंबे सफर पर निकल सकते हैं।

    चार्जिंग की जानकारी  

    चार्जिंग 30 kWh 40 kWh
    15A वॉल बॉक्स चार्जर के साथ 10-100% 11.9 घंटे 14.8 घंटे
    7.2 kW वॉल बॉक्स चार्जर के साथ 10-100% 4.5 घंटे 5.3 घंटे
    65 kW DC फास्ट चार्जर के साथ 10 - 80% 30 मिनट 30 मिनट
    65 kW DC फास्ट चार्जर के साथ 20 - 80% 26 मिनट 26 मिनट

    Tata Punch EV Charging Port

    और देखें

    राइड कंफर्ट 

    Tata Punch EV का सस्पेंशन सेटअप काफी अच्छी तरह से ट्यून किया गया है। यह शहर के गड्ढों और स्पीडब्रेकर्स को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेती है और केबिन के अंदर झटके महसूस नहीं होने देती। इसकी राइड क्वालिटी काफी आरामदायक है, जो इसे एक अच्छी फैमिली कार बनाती है। हालांकि, एक बात ध्यान देने वाली है कि जब कार में 4-5 लोग बैठे हों (यानी फुल लोड पर) तो पीछे वाली सीट थोड़ी बाउंसी लगने लगती है और पीछे बैठे पैसेंजर को थोड़ा वर्टिकल मूवमेंट भी महसूस होता है। कुल मिलाकर, ज्यादातर ड्राइविंग कंडीशंस में इसकी राइड क्वालिटी अपने सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छी है।

    Tata Punch EV

    Tata Punch EV

    हैंडलिंग 

    एक कॉम्पैक्ट SUV होने के बावजूद, यह मोड़ पर काफी बैलेंस्ड और स्थिर महसूस होती है। इसके स्टीयरिंग व्हील का फीडबैक काफी अच्छा है, यह ना तो बहुत हल्का है और ना ही बहुत भारी, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। तेज गति पर लेन बदलते समय या घुमावदार सड़कों पर गाड़ी चलाते समय, यह आपको पूरा कंट्रोल और कॉन्फिडेंस देती है। बॉडी रोल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे यह एक मजेदार और सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देती है।

    Tata Punch EV

    और देखें

    Punch EV पांच वेरिएंट :  Smart, Smart +, Adventure, Empowered, and Empowered + S में उपलब्ध है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    Punch EV Smart 

    Punch EV का 'Smart' वेरिएंट उन खरीदारों के लिए अच्छा है जो एक किफायती इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं और रोजाना शहर में आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे। यह वेरिएंट केवल 30 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। एक्सटीरियर पर इसमें हैलोजन हेडलैंप्स, LED DRLs, 15-इंच के स्टील व्हील्स (कवर के साथ) दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें ब्लैक-व्हाइट केबिन थीम, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिलता हैं। फीचर्स की बात करें तो इस वेरिएंट में ऑटो AC, सिटी/स्पोर्ट्स मोड, 10.16 cm इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पावर विंडो दी गई हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, हाई बीम अलर्ट और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    Punch EV Smart +

    Smart + वेरिएंट में दो 30 और 40 kWh बैटरी पैक्स दिए गए हैं। इसके 40 kWh वाले वेरिएंट में कवर के साथ बड़े 16-इंच के स्टील व्हील मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें प्रिज्मैटिक IRVM के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य खासियतों में 8-इंच टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay, 65W Type-C चार्जिंग, 4 स्पीकर, रीजेन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स शामिल हैं। 40 kWh वाले वेरिएंट में ईको मोड, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियरव्यू कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और ज्वेल्ड ड्राइव सेलेक्टर जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

    Punch EV Adventure +

    Adventure + वेरिएंट केवल बड़े 40 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच के स्टाइलिश स्टील व्हील मिलते हैं। इसके अलावा इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, क्रूज़ कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और 'फॉलो मी होम' हेडलैंप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Punch EV Empowered

    Empowered वेरिएंट केवल 40 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। एक्सटीरियर पर इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील, कनेक्टेड टेललैंप, डुअल-टोन रूफ और ऑटो-डिफॉगर के साथ रियर वाइपर मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन ब्लैक और ब्लू फैब्रिक सीटें और स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। इंफोटेनमेंट पैकेज में 10.25-इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, और Arcade.ev सूट शामिल हैं। इस वेरिएंट में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एयर प्यूरीफ़ायर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटो-फ़ोल्डिंग ORVMs और Alexa इंटीग्रेशन जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। इसकी सेफ्टी किट में रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो-हेडलैंप जोड़े गए हैं।

    Punch EV Empowered + S

    Empowered + S वेरिएंट केवल 40 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। एक्सटीरियर पर इसमें LED हेडलैंप, रूफ रेल्स और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले LED फॉग लैंप दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल-टोन ग्रे और व्हाइट कलर थीम और रियर सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। अतिरिक्त फीचर्स में फ्रंट सीट वेंटिलेशन, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM और सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हैं।

    कारदेखो की राय 

    अगर आपका बजट कम है, तो बेस मॉडल से एक ऊपर वाला 'Smart+' वेरिएंट चुनें। इसमें रोजाना की ड्राइविंग में काम आने वाली सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट को बड़े बैटरी पैक के साथ भी चुना जा सकता है। वहीं, यदि आपको और ज्यादा सुविधाएं चाहिए, तो टॉप मॉडल से एक नीचे वाला 'Empowered' वेरिएंट खरीदें। इसमें ज़्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस और बेहतर डिजाइन मिलती है। बस इसमें कुछ आरामदायक फीचर्स की कमी है। अगर आपको कम्प्लीट पैकेज चाहिए, तो थोड़ा और खर्च करके टॉप वेरिएंट को लेना बेहतर चॉइस होगी।

    यहां देखें Punch eV के साथ मिल रही ऑफिशियल एसेसरीज की जानकारी। 

    और देखें

    Tata Punch EV फेसलिफ्ट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो शहर में चलाने के लिए एक छोटी कार की तलाश में हैं। बिल्कुल नया डिजाइन और बहुत सारे नए फीचर्स देने की बजाय, टाटा ने इसमें बेहतर रेंज और अच्छा केबिन एक्सपीरिएंस देने पर ध्यान दिया है, और वह भी पहले से कम कीमत पर। यदि आप शहर में चलाने के लिए एक ऐसी छोटी कार चाहते हैं जिसमें आपको जगह, फीचर्स, प्रीमियमनेस, कंफर्ट और रेंज से कोई समझौता ना करना पड़े, तो नई Tata Punch EV आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगी। 

    आप यह गाड़ियां भी देख सकते हैं :- 

    Tata Tiago EV 

    क्यों खरीदें 

    • कुछ भी नहीं 

    क्यों नापसंद करें 

    • छोटा बैटरी पैक 

    • कम यूजेबल रेंज 

    यहां देखें Punch EV vs Tiago EV के बीच कंपेरिजन। 

    Citroen eC3

    क्यों खरीदें 

    • काफी आरामदायक 

    • बेहतर रियर सीट स्पेस 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी 

    • कीमत को लेकर कम प्रीमियम 

    • कम फीचर्स 

    यहां देखें Punch EV vs eC3 के बीच कंपेरिजन। 

    Tata Nexon EV

    क्यों खरीदें 

    • बड़ी एसयूवी 

    • बेहतर रियर सीट स्पेस 

    • ज्यादा फीचर्स 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी 

    यहां देखें Punch EV vs Nexon EV के बीच कंपेरिजन। 

    MG Windsor EV

    क्यों खरीदें 

    • शानदार रियर सीट स्पेस 

    • ज्यादा बूट स्पेस 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी 

    • फन-2-ड्राइव नहीं 

    यहां देखें Punch EV vs Windsor EV के बीच कंपेरिजन। 

    और देखें

    टाटा पंच ईवी कलर

    भारत में टाटा पंच ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • पंच ईवी सुपरनोवा कॉपर with ब्लैक roof कलरसुपरनोवा कॉपर with ब्लैक roof
    • पंच ईवी फीयरलेस येल्लो with ब्लैक roof कलरफीयरलेस येल्लो with ब्लैक roof
    • पंच ईवी bengal rouge with ब्लैक roof कलरbengal rouge with ब्लैक roof
    • पंच ईवी परिसटाइन व्हाइट कलरपरिसटाइन व्हाइट
    • पंच ईवी प्योर ग्रे कलरप्योर ग्रे
    • पंच ईवी परिसटाइन व्हाइट with ब्लैक roof कलरपरिसटाइन व्हाइट with ब्लैक roof
    • पंच ईवी प्योर ग्रे with ब्लैक roof कलरप्योर ग्रे with ब्लैक roof
    • पंच ईवी bengal rouge कलरbengal rouge
    • पंच ईवी सुपरनोवा कॉपर कलरसुपरनोवा कॉपर
    • पंच ईवी caramel कलरcaramel
    • पंच ईवी caramel with ब्लैक roof कलरcaramel with ब्लैक roof
    • पंच ईवी ग्रे oxide with ब्लैक roof कलरग्रे oxide with ब्लैक roof

    comparing टाटा पंच ईवी rivals

    टाटा पंच ईवी
    टाटा पंच ईवी
    Rs.9.79 - 12.99 लाख*
    टाटा नेक्सन ईवी
    टाटा नेक्सन ईवी
    Rs.12.49 - 17.89 लाख*
    टाटा टियागो ईवी
    टाटा टियागो ईवी
    Rs.6.99 - 10.09 लाख*
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    Rs.16.19 - 20.21 लाख*
    किया सिरोस ईवी
    किया सिरोस ईवी
    Rs.13.50 - 20 लाख*
    एमजी विंडसर ईवी
    एमजी विंडसर ईवी
    Rs.14.85 - 19.15 लाख*
    टाटा टिगॉर ईवी
    टाटा टिगॉर ईवी
    Rs.12.49 - 13.75 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी
    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी
    Rs.15.49 - 17.69 लाख*
    रेटिंग4.8User Review (44)4.5User Review (248)4.7User Review (17)4.7User Review (23)4.8User Review (6)4.6User Review (122)4.1User Review (98)4.5User Review (269)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी30 - 40 केडब्ल्यूएच30 - 45 केडब्ल्यूएच19.2 - 24 केडब्ल्यूएच49 - 61 केडब्ल्यूएच42 - 51.4 केडब्ल्यूएच38 - 52.9 केडब्ल्यूएच26 केडब्ल्यूएच34.5 - 39.4 केडब्ल्यूएच
    रेंज275 - 355 किमी275 - 489 किमी226 - 285 किमी440 - 543 किमी443 - 526 किमी332 - 449 किमी315 किमी375 - 456 किमी
    चार्जिंग टाइम-50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 2.6 घंटे (10-100%)-11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%)45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%)18 किलोवाट चार्जर के साथ 59 मिनट (10-80%)7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)
    पावर87 - 127 बीएचपी127 - 142 बीएचपी-142 - 172 बीएचपी133 - 169 बीएचपी134 बीएचपी73.75 बीएचपी147.51 - 149.55 बीएचपी
    एयरबैग66676622-6
    वर्तमान में देख रहे हैंपंच ईवी बनाम नेक्सन ईवीपंच ईवी बनाम टियागो ईवीपंच ईवी बनाम ई विटारापंच ईवी बनाम सिरोस ईवीपंच ईवी बनाम एमजी विंडसर ईवीपंच ईवी बनाम टिगॉर ईवीपंच ईवी बनाम एक्सयूवी400 ईवी

    टाटा पंच ईवी वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Tata 5-Star Safety

      Tata 5-Star Safety

    • Is This Design Change Enough?

      आईएस This Design Change Enough?

    •  Does It Need More Changes?

      Does It Need More Changes?

    • Will You Use This Feature?

      Will You Use This Feature?

    • What Do You Think Is Missing?

      What Do You Think आईएस Missing?

    • 2026 Tata Punch EV Variants Explained: Smart vs Adventure vs Empowered
      2026 Tata Punch EV Variants Explained: Smart vs Adventure vs Empowered
      7 महीने पहले32K व्यूज

    टाटा पंच ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    explore टाटा पंच ईवी दूसरा hand कारें

    • टाटा पंच ईवी स्मार्ट प्लस
      टाटा पंच ईवी स्मार्ट प्लस
      Rs9.80 लाख
      202515,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा पंच ईवी एडवेंचर
      टाटा पंच ईवी एडवेंचर
      Rs7.95 लाख
      202444,039किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा पंच ईवी एडवेंचर एलआर
      टाटा पंच ईवी एडवेंचर एलआर
      Rs10.00 लाख
      202470,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर
      महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक थ्री सलेक्ट 11.2किलोवाट चार्जर
      Rs26.50 लाख
      202616,142किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      Rs18.25 लाख
      202621,800किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      Rs18.50 लाख
      202621,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी
      बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी
      Rs49.50 लाख
      20263,878किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीवाईडी सीलायन 7 परफॉरमेंस
      बीवाईडी सीलायन 7 परफॉरमेंस
      Rs47.90 लाख
      202628,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीवाईडी सीलायन 7 प्रीमियम
      बीवाईडी सीलायन 7 प्रीमियम
      Rs43.00 लाख
      202635,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      महिंद्रा बीई 6 sporteq पैक टू
      Rs20.75 लाख
      20262,200किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा पंच ईवी यूज़र रिव्यू

    4.8/5
    पर बेस्ड44 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (44)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (14)
    • कंफर्ट (15)
    • माइलेज (13)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (2)
    • स्पेस (3)
    • कीमत (14)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • b
      bhiwaji on अक्टूबर 17, 2026
      4.5
      Performance
      Good, stylish, systematic, comfortable, smooth, and safe. It is good for everyone and everything, but you know one thing: these facilities do not come free. It is obvious that every good, stylish, systematic, comfortable, smooth, and safe car is expensive, not just expensive, but very or too much expensive. So, it is not for everyone. Hope you understand.
      और देखें
      2
    • a
      abhiram वी जे on अगस्त 15, 2026
      5
      Punch Ev User Explain
      Good experience, best vehichle ever driven, never driven a car like this before, no words to tell about it, beautiful car, smooth car, best car, perfectly gives mileage, everything is perfect, no negatives, only positive, no words to tell about it, awesome, wonderfull, extra ordinary, buttery smooth car.
      और देखें
      2 3
    • द
      दिनेश chanamolu on अगस्त 11, 2026
      4.7
      After 2.5 Yrs And 48k Km
      Facts I Know: I have been using Tata punch EV for 2.5yrs, 48k kms. for my driving the range is between 250km in city and 220 on high way. The range is good if we plan in advance. My Review: I love it. I regularly drive on highway for 330 km trip. have to take a 1 hour charging break. It has been reliable so far, be watchful in summers the range falls, but its expected for any EV. Overall great experience.
      और देखें
      3
    • s
      shishir on अगस्त 02, 2026
      4.7
      Totally Budget Friendly
      Feature loaded, excellent range, great road presence, impressive ground clearance, good for daily running also if you have 7 kw charger you only have to charge it for full night only and youre good to go in morning. Sound also is good, ventilated seats are best for summer season in India, tata should improve quality a bit.
      और देखें
    • n
      narayan on जुलाई 05, 2026
      5
      Punch That Punch Down Any Car
      Amazing car with amazing boot space, good test drive experience but hopefully will try to buy this car. Companies are making these cars budget friendly and easy for middle class people to get it. Brand value and car are totally upto to mark if someone doubt which one to buy i will recommend to buy punch ev.
      और देखें
      2
    • अधिक देखें

    टाटा पंच ईवी रेंज

    टाटा पंच ईवी की रेंज 275 - 355 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक275 - 355 किमी के बीच
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा पंच ईवी प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टाटा पंच ईवी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में पंच ईवी की ऑन-रोड कीमत 10,29,491 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टाटा पंच ईवी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 9.39 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टाटा पंच ईवी की ईएमआई ₹23,730 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.04 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Puran Singh asked on 2 Mar 2026
      Q ) Show all color pf punch ev 2026
      By CarDekho Experts on 2 Mar 2026

      A ) The Tata Punch EV is available in 12 colour options: Supernova Copper, Pure Grey...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      calculate पंच ईवी ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹23,730ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा पंच ईवी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      टाटा पंच ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.10.88 - 14.93 लाख*
      मुंबईRs.10.25 - 13.69 लाख*
      पुणेRs.10.25 - 13.69 लाख*
      हैदराबादRs.10.27 - 13.71 लाख*
      चेन्नईRs.10.26 - 13.71 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है