• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 sporteq

    4.8532 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 19.45 - 26.95 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा बीई 6 sporteq के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज548 - 683 किमी
    पावर228 - 282 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम6 / 8.7 एच (11.2 kw / 7.2 kw charger)
    बूट स्पेस455 लीटर
    सीटिंग कैपेसिटी5

    महिंद्रा बीई 6 sporteq प्राइस

    BE 6 के 10 वेरिएंट हैं, ₹18.90L से शुरू, 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक्स में, ऑप्शनल 7.2/11.2 kW AC चार्जर्स के साथ। Pack One (₹18.90L) EV बेस है, इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, दो 12.3-inch सुपर स्क्रीन्स, Bi LED प्रोजेक्टर्स और EPB मिलते हैं। Pack One Above (₹20.50L) में Infinity glass panoramic सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVM, R19 व्हील्स और वायरलेस चार्जर जुड़ते हैं। Pack Two (₹21.90L) में लेदरेट, Harman Kardon 16-speaker Dolby Atmos, adaptive cruise + Smart Pilot Assist वाला ADAS Level 2, dual zone AC और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। Pack Three Select (₹24.50L) में 7 एयरबैग्स, 360 कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और वेंटिलेटेड 6-way पावर ड्राइवर सीट जुड़ते हैं। Pack Three (₹26.90L) सबसे ऊपर है, इसमें Vision X AR HUD, फुल Highway Assist, ambient LightMeUp और autonomous emergency steering मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स Pack Two 79 kWh (₹23.50L) पर आते हैं, यहाँ आपको 79 kWh लॉन्ग-रेंज बैटरी, Harman Kardon Dolby Atmos, ADAS L2, लेदरेट और dual zone AC मिल जाते हैं, और Pack Three की वेंटिलेटेड सीट्स, 360 कैमरा और 7 एयरबैग्स के लिए ~₹3.40L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    10 Variants AvailableClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    79 केडब्ल्यूएच683 किमी282 बीएचपी
    59 केडब्ल्यूएच548 किमी228 बीएचपी
    59 केडब्ल्यूएच548 किमी228 बीएचपी
    59 केडब्ल्यूएच548 किमी228 बीएचपी
    70 केडब्ल्यूएच651 किमी241 बीएचपी
    70 केडब्ल्यूएच651 किमी241 बीएचपी
    79 केडब्ल्यूएच683 किमी282 बीएचपी
    79 केडब्ल्यूएच683 किमी282 बीएचपी
    79 केडब्ल्यूएच683 किमी282 बीएचपी
    79 केडब्ल्यूएच683 किमी282 बीएचपी
    View More Variants

    महिंद्रा बीई 6 sporteq रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “बीई 6 काफी मॉडर्न, फास्ट, फन और टेक लोडेड एसयूवी कार है जिसका केवल एक ही फोकस है। ये उन लोगों के लिए बनी है जिनका मन अब भी वीडियो गेम वाली कार चलाना पसंद करता है।”

    overview

    एक समय ऐसा भी था जब ना केवल परिवारों के हिसाब से बल्कि कारों के शौकीनों के लिए भी कारें डिजाइन की जाती थी। ऐसी कारें जो ड्राइव करने में रोमांच पैदा करे, कॉर्नर पर अच्छी लगे और वो ड्राइविंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए भी होती थी। ऐसी कारें अब काफी कम ही नजर आती है। मगर ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, क्योंकि महिंद्रा बीई 6 ने एंट्री ले ली है जो कि पावरफुल, रियर व्हील ड्राइव और कॉन्सेप्ट कार जैसी स्टाइल वाली कार है। मगर क्या इस ड्राइवर फोकस्ड कार को बनाने में महिंद्रा को कुछ ऐसे समझौते करने पड़े जो फैमिली वाले लोगों को पसंद नहीं आएंगे? या फिर क्या ये ऐसी कार है जो आपकी फैमिली और आपको दोनों को ही पसंद आएगी?

    और देखें

    Exterior

    अभी ये यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये बीई 6 का प्रोडक्शन वर्जन ही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो कार डीलरशिप पर आप देख रहे होंगे वो ही आपके घर जाने वाली है। इससे पहले किसी कार का इतना अनसुलझा डिजाइन भारत में कभी नहीं देखा गया था। ये काफी स्पोर्टी, आकर्षक और रेसी है, जिसमें एक ऐसा एक्स फैक्टर मौजूद है जिससे ये सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। इसके डीआरएल सिग्नेचर इतने यूनीक है कि आप किसी दूसरी कार से कंफ्यूज ही नहीं होंगे। इसमें ऑल एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी फॉगलैंप्स के साथ डायनैमिक इंडिकेटर्स दिए गए हैं जो कि डीआरएल्स में इंटीग्रेट किए गए हैं। इस कार में एयरोडायनैमिक वेंट भी दिया गया है जो हाई स्पीड के दौरान एयर फ्लो को इंप्रूव करते हुए ड्रैग को कम कर देती है और स्टेबिलिटी इंप्रूव हो जाती है।

    इस एंगल से आप इस कार के साइज की तारीफ जरूर करेंगे। ये ​क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा जितनी बड़ी एसयूवी है। मगर ये सब कारें फैमिली के हिसाब से है तो वहीं बीई 6 एक ड्राइवर फोकस्ड कार लगती है। स्लोपिंग रूफलाइन, बोल्ड बॉडी लाइन और हर एंगल से आकर्षक बनावट के कारण ये एक असली कूपे एसयूवी नजर आती है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और 20 इंच के अलॉय व्हील्स को ऑप्शनल रखा गया है। इसके अलावा इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं जो कार के अनलॉक होने पर बाहर आ जाते हैं और रियर डोर हैंडल्स को भी कार के डिजाइन के हिसाब से रखा गया है।

    Exterior

    रियर पोर्शन की बात करें तो यहां की स्टाइलिंग के बारे में अलग अलग प्रतिक्रिया मिल सकती है। इस कार का फ्रंट और साइड काफी शार्प और एंगुलर है तो वहीं बैक पोर्शन को फ्लैट रखा गया है। यहां महिंद्रा ने स्पोर्टी रूफ स्पॉयलर, बूट पर एक और स्पॉयलर, आकर्षक लाइटिंग एलिमेंट्स और दो डिफ्यूजर जैसे जैसे एलिमेंट्स दिए हैं। नजदीक जाने पर आपको पता लगेगा कि सेंटर पर दी गई रिवर्स लाइट फॉर्मूला 1 की रेसिंग कारों  जैसी नजर आती है। यहां एलईडी टेल लैंप्स और डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं।

    हालांकि डिजाइन को और खास बनाने के लिए महिंद्रा ने लोअर क्लैडिंग को पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी है। हालांकि पियानो ब्लैक फिनिशिंग पर स्क्रैच जल्दी पड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन पैनल्स के लिए पीपीएफ कोट पर निवेश जरूर करें, वरना ऐसी कार पर स्क्रैच नजर आना काफी दुखदायी साबित होगा।

    कुल मिलाकर बीई 6 किसी वीडियो गेम वाली कार की फिलिंग देती है, जिसे असली सड़कों के लिए तैयार कर उतार दिया गया हो। बुजुर्ग लोगों को शायद इसका डिजाइन पसंद ना आए मगर नौजवान कार लवर्स को ये बोल्ड, फास्ट और दमदार लगेगी।

    और देखें

    Interior

    इसके केबिन की बात की जाए तो ये ड्राइवर का कॉकपिट लगता है। इसमें पैसेंजर के लिए दिया गया स्पेस ड्राइवर से एकदम अलग नजर आता है, जिसके लिए एक यूनीक सा डिवाइडर दिया गया है। इसका पूरा केबिन डिजाइन ड्राइवर के ईर्द गिर्द ही नजर आता है जो काफी अलग लगता है। आसान भाषा में कहे तो इसका इंटीरियर स्पोर्ट्स कार से इंस्पायर्ड नजर आता है। इसके केबिन में बैठना काफी स्पेशल फीलिंग कराता है और हम ये बात दावे से कह सकते हैं कि आपको इस कीमत या इससे दोगुना कीमत पर भी ऐसा इंटीरियर डिजाइन नहीं मिल सकता है।

    इस कार की सीटें काफी कंफर्टेबल है और इनमें ड्युअल अपहोल्स्ट्री डिजाइन दी गई है। इनके बॉटम पोर्शन पर वेंटिलेशन के साथ लैदरेट मै​टेरियल्स दिए गए हैं, जबकि ऊपर वाले सेक्शन में फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है जो कि 50 प्रतिशत रीसाइकिल्ड मैटेरियल से बना है। कंफर्ट को बढ़ाने के लिए हेडरेस्ट पर अच्छी पैडिंग दी गई है जिनसे अच्छा सपोर्ट मिलता है और ड्राइवर और पैसेंजर्स को एक अच्छा ओवरऑल सीटिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

    साथ ही यहां कुछ यूनीक डीटेलिंग भी दी गई है जो इससे काफी अलग बनाती है।

    Interior

    • इसमें कपड़े से बने डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो कि आपको महंगी रेसिंग कारों में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ये इस्तेमाल करने में भी आसान है।

    • इसमें नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया हैजो पूरी तरह से राउंडेड ना होकर थोड़ा स्कवायर शेप का है। यह स्पोर्टी महसूस होता है और इसपर ग्रिप भी अच्छी बनती है। ये तुरंत यू टर्न लेने के लिहाज से राउंड स्टीयरिंग व्हील जितने सुविधाजनक तो नहीं है मगर ये स्पोर्टी फील जरूर देता है।

    • इसमें दिए गए गियर सलेक्टर का डिजाइन एयरक्राफ्ट थ्रस्टर जैसा है। हालांकि, इसकी क्वालिटी उतनी खास नहीं लगती है, मगर ये इस्तेमाल करने में आसान है और ग्रिप भी मजबूत रहती है।

    • इसमें दिए गए एक्सलरेटर और ब्रेक पैडल्स एल्यूमिनि​यम से बने हैं और यहां रबर ग्रिप्स शेप्ड जैसे महिंद्रा का लोगो दिया गया है।

    • इसमें 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग, बूट, हजार्ड और लाइटिंग को कंट्रोल करने के लिए फाइटर जेट्स की तरह ऊपर की ओर टॉगल्स दिए गए हैं।

    जैसे जैसे आप इसके केबिन में अपना समय बिताएंगे, वैसे वैसे आपको समझ आता जाएगा कि हर चीज ड्राइवर को ही ध्यान में रखते हुए पोजिशन की गई है। हालांकि कुछ जगहों पर बेहतरी की गुंजाईश भी नजर आती है:

    • इसमें जॉयस्टिक कंट्रोल्स महिंद्रा के पुराने मॉडल्स से लिए गए हैं और ये इसके प्रीमियम केबिन में आउटडेटेड नजर आती है।

    • पियानो ब्लैक फिनिशिंग अच्छी नजर आती है, मगर कुछ जगह पर स्क्रैच पड़ने का खतरा बना रहेगा।

    • यहां तक कि हमारे द्वारा टेस्ट की जा रही कार 250-300 किलोमीटर चल चुकी थी जिसमें स्क्रैच आसानी से नजर आ रहे थे।

    • स्टार्ट-स्टॉप बटन: इन्हें पियानो ब्लैक पैनल में स्लीक तरीके से इंटीग्रेट किया गया है, मगर इसके हिसाब से ढलने में समय लगेगा।

    हालांकि ये ड्राइवर फोकस कार नजर आती है, मगर इसमें पैसेंजर्स का भी ध्यान रखा गया है। इसमें दो डेडिकेटेड एसी वेंट्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर स्मूद, प्रीमियम क्वालिटी प्लास्टिक पैनल्स दिए गए हैं।

    एक अच्छे ड्राइवर के लिए एक प्रॉपर ड्राइविंग पोजिशन जरूरी होती है और इस मामले में ये कार काफी अच्छी है। आपको इसमें लो सीटिंग पोजिशन मिलती है और स्टीयरिंग भी आपकी पहुंच में रहता है जो कि आमतौर पर एसयूवी कार में देखने को नहीं मिलती है, क्योंकि एसयूवी कारों में आपको ऊंची ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। इसके अलावा इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी दी गई है जो सीट को एडजस्ट करने की सुविधा देता है और इसका स्टीयरिंग भी टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल है। इसके केबिन में स्पोर्टीनैस के साथ साथ फंक्शनेलिटी भी नजर आती है, जिससे ये प्रीमियम, ड्राइवर फोक्सड एक्सपीरियंस देता है।

    केबिन प्रैक्टिकैलिटी

    Interior

    इस कार का केबिन तो वाकई स्पोर्टी है और महिंद्रा ने इसमें प्रैक्टिकैलिटी की भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। ये काफी स्पेशियस कार भी है। इसमें एक ड्राइवर और एक को पैसेंजर के लिए दो वायरलेस चार्जर और वॉलेट रखने के लिए एक सेपरेट स्लॉट दिया गया है। हालांकि इसमें एक ही कप होल्डर दिया गया है। वहीं फ्रंट आर्मरेस्ट के अंदर डीप कूल्ड स्टोरेज स्पेस दिया गया है।

    इसके डोर पॉकेट्स में दो 1 लीटर की बॉटल रखी जा सकती है। इसके अलावा इसके ग्लवबॉक्स की ओपनिंग स्लिम है, मगर ये गहरा है और इसमें सेंटर कंसोल के नीचे हिडन ट्रे भी दी गई है, जिसके कारण आपको एक बड़ा स्टोरेज स्पेस मिल जाता है। इसके सेंटर कंसोल में रबर मैटिंग के साथ सभी स्टोरेज एरिया से सामान लुढ़कने का खतरा नहीं रहेगा।

    Interior

    इसमें काफी सारे चार्जिंग ऑप्शंस भी दिए गए हैं। फ्रंट में आपको दो टाइप सी पोर्ट्स के साथ दो वायरलेस चार्जर दिए गए हैं। रियर पैसेंजर्स के लिए इसमें सीटबैक माउंटेड टाइप सी सॉकेट्स दिए गए है और इसमें 65 वॉट के फास्ट चार्जर भी दिए गए हैं, जिससे आपके डिवाइस तेजी से चार्ज हो जाएंगे। यदि आपको 12 वॉट का सॉकेट चाहिए तो वो आपको केवल इसके बूट में ही मिलेगा।

    फीचर

    Interior

    इसके स्टीयरिंग में ग्लॉस ब्लैक पैनल और 'बीई' का लोगो रात में जगमगाता है, जिससे एक प्रीमियम टच मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन स्क्रीन दी गई है जिसमें से एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स अप डिस्प्ले के लिए है। सेंटर में एक ऑटो डिमिंग, रिमलेस रियर व्यू मिरर दिया गया है जो कि काफी स्पोर्टी लगता है। इसके अलावा इसमें ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पूरे केबिन में मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक्सपीरियंस को और ज्यादा बढ़ाने के लिए फिक्स्ड ग्लास रूफ दी गई है।

    इसकी ड्राइवर डिस्प्ले पर काफी फंक्शंस दिखाई देते हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के तहत आगे चल रही कार और आपकी कार के बीच का डिस्टेंस, और सामने से आ रहे व्हीकल्स के बारे में अलर्ट मिलता है। यहां नेविगेशन को सीधे ही इंटीग्रेट किया गया है, ऐसे में यदि आप एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे ही डिस्प्ले पर आप मैप्स देख सकते हैं, जिससे आपको अपना ध्यान भटकाकर इंफोटेनमेंट पर नहीं देखना पड़ेगा। इसकी डिस्प्ले पर ट्रिप इंफॉर्मेशन, एनर्जी कंज्प्शन डीटेल्स और डायनैमिक एनर्जी फ्लो डायग्राम भी देखा जा सकता है, जिससे बैटरी से व्हील्स के पावर डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी देखी जा सकती है। इसमें ड्राइविंग मोड्स को भी एनिमेशंस और कलर्स से पेयर किया गया है, जहां रेंज मोड ग्रीन में बदल जाता है तो वहीं एवरीडे मोड पर्पल हो जाता है, और रेस मोड फिएरी रेड हो जाता है। इसका ट्रांजिशन स्मूद है और एग्जिक्यूशन भी इंप्रेसिव है।

    Interior

    इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम एकदम नया है और इसका इंटरफेस भी काफी अच्छा है। ये लॉजिकल और यूजर फ्रेंडली है। इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और सीट वेंटिलेशन से लेकर एडीएएस और ड्राइविंग मोड्स सेट किए जा सकते हैं। एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले वायरलेस है और स्मूद तरीके से काम करते हैं, मगर एपल कारप्ले से पेयरिंग के समय हमें दिक्कत आई थी। इसका एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम भी कस्टमाइजेबल है। आप प्रीसेट ऑप्शंस, मोड डिपेंडेंट लाइटिंग या अपने कलर और पैटर्न कॉम्बिनेशन भी चुन सकते हैं, जिनमें वेव, ग्लो या स्टेटिक इफेक्ट्स लगा सकते हैं। इसमें लाइटिंग केवल केबिन तक ही सीमित नहीं है, इसकी रूफ में भी इल्युमिनेटेड पैटर्न दिया गया है।

    इसमें 16 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जिसकी ऑडियो क्वालिटी काफी शानदार है। कस्टमाइजेबल इक्वलाइजर सेटिंग्स सब वूफर के स्ट्रॉन्ग बेस के रहते आपको शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

    इसमें 360​ डिग्री कैमरा भी दिया गया है जिसका एनिमेशन बेसिक है, मगर इमेज क्वालिटी काफी सॉलिड है। ये डैशकैम में भी कन्वर्ट हो जाता है जो सड़क दुर्घटना को रिकॉर्ड कर लेता है। ये सेल्फी कैमरा में भी तब्दील हो जाता है जो कार के अंदर के मोमेंट्स को रिकॉर्ड कर लेता है। भले की कार पार्क हो ये कैमरा कार के आसपास चल रही गतिविधियों को कैप्चर कर लेता है।

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    Interior

    कूपे एसयूवी में आपको ना तो नीरूम ना ही हेडरूम मिलता है। हालांकि, बीई 6 में आपको सरप्राइज मिलेगा। यदि इसमें 6 फुट तक का लंबा व्यक्ति फ्रंट सीट पर बैठा है तो उसके पीछे 6 फुट तक का लंबा व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। इसमें अच्छा खासा फुट रूम भी मिलता है। इसमें 6 फुट से कम हाइट वाले व्यक्ति को हेडरूम मिल जाएगा और आपके बाल भी रूफ से नहीं अड़ेंगे।

    इसकी रियर सीटें काफी सपोर्टिव है। इनका एंगल ऊपर की ओर है जिससे आपको अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है ​जो कि आपको कूपे एसयूवी में आमतौर पर नहीं मिलता है। इसका रिक्लाइन एंगल भी काफी कंफर्टेबल है और हेडरेस्ट भी काफी सपोर्टिव है। कुल मिलाकर इसकी सीटें लंबे सफर के दौरान भी आपको काफी सपोर्टिव लगेंगी।

    हालांकि बाहर की विजिबिलिटी से आपको समझौता करना पड़ेगा। इसकी रियर विंडो काफी छोटी है, जिससे कम व्यू मिलता है। इसमें​ दिए गए बड़े हेडरेस्ट ड्राइवर और पैसेंजर्स को कंफर्ट तो देते हैं, मगर इनसे पीछे बैठने वालों की विजिबिलिटी में रूकावट आ जाती है। आगे देखने के लिए आपको दाएं या बाएं ही एडजस्ट करके देखना पड़ेगा। इसकी ग्लास रूफ खुलती नहीं है, जिससे बच्चे अपना सिर बाहर नहीं निकाल सकते है और आप भी कभी मौसम का मजा लेने के लिए अपना सिर बाहर नहीं निकाल सकते हैं। चूंकि इसकी रूफ इतनी बड़ी है, इसलिए केबिन में काफी ज्यादा रोशनी भी आती है। ब्लैक इंटीरियर होने पर भी केबिन काफी खुला खुला और स्पेशियस नजर आएगा।

    इसकी रियर सीट पर तीन लोग कंफर्टेबल होकर नहीं बैठ सकते हैं। इसका फ्लोर फ्लैट नहीं है इसलिए मिडिल पैसेंजर को फुटरूम मिलने में समस्या नहीं आती है, मगर ये सीटें थोड़ी अंदर की तरफ है इसलिए दो साइड पैसेंजर्स को भी एकदूसरे के करीब होकर ही बैठना पड़ता है, जिससे तीसरे पैसेंजर के बैठने की गुंजाईश नहीं बनती है।

    फीचर्स की बात करें तो आपको यहां सेंटर आर्मरेस्ट के साथ 2 कपहोल्डर्स और फ्रंट सीट्स के पीछे टेबलेट या लैपटॉप अटैच करने के लिए माउंटिंग पॉइन्ट्स दिए गए हैं। महिंद्रा ने इसमें एक ऐप भी दी है जो इंफोटेनमेंट से सिंक है और इससे क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग्स, म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है और ये आपके फोन या टेबलेट को तीसरी स्क्रीन में भी बदल देती है। यदि कार में बैठे सभी लोगों को एक ही कंटेंट देखना हो तो ये ऐप उसे भी सिंक कर देती है।

    यहां मिडिल में भी एसी वेंट्स दिए गए हैं मगर इनका डिजाइन उतना खास नहीं है। ये लेफ्ट और राइट भी नहीं घूमते हैं और आप केवल इनको बंद कर सकते हैं या खोल सकते हैं। वेंट्स के नीचे ही कुछ स्टोरेज स्पेस दिया गया है और चार्जिंग ऑप्शंस की बात की जाए तो यहां हर सीट के पीछे दो टाइप के पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे फास्ट चार्जिंग हो जाती है। इसके सीटबैक पॉकेट्स में मैग्जीन ही रखी जा सकती है, वहीं डोर पॉकेट्स में केवल आधे लीटर से 1 लीटर तक की पानी की बोतल रखी जा सकती है। तो कुल मिलाकर यहां दो लोगों को तो अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा, मगर तीन लोगों को सिकुड़कर बैठना पड़ेगा।

    और देखें

    Safety

    यदि कोई कार स्पोर्टी है तो उसमें सेफ्टी भी उतनी ही जरूरी है और महिंद्रा ने बीई 6 में 6 एयरबैग के बजाए 7 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एबीएस, ईबीडी और हिल होल्ड कंट्रोल भी दिया गया है।

    और देखें

    Boot Space

    इस कार में पावर्ड टेलगेट का फीचर दिया गया है जो काफी अच्छा फीचर है। इसके केबिन में आप तीन ओवरनाइट केबिन ट्रॉली बैग्स रख सकते हैं, इसके बूट के अंदर तीन ओवरनाइट केबिन ट्रॉली बैग्स रखे जा सकते हैं, मगर ये सब बूट को पूरी तरह से भर देते हैं। इसके बाद आपके पास केवल लैपटॉप जैसे छोटे बैग रखने जितना ही स्पेस बच जाता है। यदि आप यहां एक बड़ा सूटकेस रखते हैं तो फिर आपके पास दूसरे बैग रखने जितना स्पेस नहीं बचेगा। छोटी फैमिली ट्रिप्स के लिए कॉम्पैक्ट साइज के बैग रखना ही ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि 5 लोग या फिर बड़ी फैमिली को ट्रिप पर ले जाने के लिए आपको इतने स्पेस का चतुराई से इस्तेमाल करना पड़ेगा।

    सबसे अच्छी बात ये है कि आपको फ्रंट में भी एडिशनल स्टोरेज स्पेस मिल जाएगा। इसके फ्रंट में 35 किलोग्राम तक के वजन का सामान रखा जा सकता है। ये उतना बड़ा तो नहीं है मगर इसमें लैपटॉप बैग जैसे छोटे मोटे आइटम रखे जा सकते हैं और इसमें कार का चार्जर भी रखा जा सकता है।

    और देखें
    बैटरी साइज  59 केडब्ल्यूएच  79 केडब्ल्यूएच
    ड्राइव  रियर व्हील ड्राइव रियर व्हील ड्राइव
    पावर  230पीएस 285पीएस
    टॉर्क  380एनएम 380एनएम
    क्लेम्ड रेंज  556 किलोमीटर 682 किलोमीटर
    रियल वर्ल्ड रेंज 380-450 किलोमीटर 500-550 किलोमीटर

    Performance

    बीई 6 को इंग्लो प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया जिसपर रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव कारें तैयार की जा सकती है। हालांकि, अभी महिंद्रा ने इसका रियर व्हील ड्राइव मॉडल ही लॉन्च किया है। हमनें इसके 79 केडब्ल्यूएच वर्जन का हमनें टेस्ट किया है जिसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 285 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6.7 सेकंड्स का समय लगता है और इसकी इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड टॉप स्पीड 202 किलोमीटर प्रति घंटे है। बीई 6 काफी फुर्तिली कार है और फुल पैसेंजर लोड के बावजूद ये आराम से दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक कर लेती है। ये ड्राइव करने में भी काफी स्मूद है और रोजाना आप इसे आराम से ड्राइव कर सकते हैं।

    स्टैंडर्ड ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन मोड्स के अलावा बीई 6 में सिंगल पेडल दिया गया है। पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को इसकी प्रैक्टिस करनी होती है लेकिन भारी ट्रैफिक में ये काफी काम का फीचर साबित होता है।

    चार्जिंग

    Performance

    • 175 किलोवॉट के साथ इसका 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

    • 140 किलोवॉट के चार्जर के साथ इसका 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

    • 11 किलोवॉट के ऑप्शनल एसी फास्ट चार्जर से बीई 6 को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं।

    • 7 किलोवॉट के एसी फास्ट चार्जर से बीई 6 को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 12 घंटे लगते हैं।

    • इसके 79 केडब्ल्यूएच वर्जन की क्लेम्ड रेंज 682 किलोमीटर है मगर रियल वर्ल्ड कंडीशन में ये 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज तो दे ही देगी।

    • इसके 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज 556 किलोमीटर है और ये रियल वर्ल्ड कंडीशन में 380-450 की रेंज दे सकती है।

    और देखें

    Ride and Handling

    बीई 6 का स्टीयरिंग काफी हल्का है और हाई स्पीड में ये भारी हो जाता है, जिससे कार ड्राइव करने में आसानी रहती है। स्मूद सड़कों पर ये कार कंफर्टेबल रहती है, मगर घुमावदार सड़कों पर पैसेंजर्स को साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है।

    कुल मिलाकर इसके सस्पेंशन कुछ शार्प बंप्स और गड्ढों का सामना आराम से कर लेते हैं और झटकों को कंट्रोल कर लेते हैं। इस दौरान इसके सस्पेंशन आवाज भी नहीं करते हैं।

    और देखें

    Verdict

    एक लंबे समय के बाद हमनें ऐसी कार ड्राइव की है जो एक खास काम के लिए बनी है। बीई 6 काफी यंग, फास्ट, फन और टेक लोडेड एसयूवी है, जिसका केवल एक ही फोकस है। ये उन लोगों के लिए बनी है जिनका मन अब भी वीडियो गेम वाली कार चलाना पसंद करता है। इसमें ड्राइवर को एक प्रीमियम कॉकपिट मिलता है और इसकी ड्राइविंग परफॉर्मेंस भी शानदार है और बैटरी पैक के अनुसार आपको 400 से 500 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज भी मिल ही जाएगी। अगर वाकई में आपको एक ऐसी स्पोर्टी कार चाहिए, जिसमें आपको कम समझौते करने पड़े और वो अफोर्डेबल भी हो तो आपको इधर उधर देखने की कोई जरूरत नहीं है।

    और देखें

    महिंद्रा बीई 6 sporteq की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • काफी अलग है इसकी स्टाइलिंग जो सुपरकार से भी ज्यादा ध्यान अपनी ओर करती है आकर्षित
    • 400 से 500 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज के साथ दो बैटरी पैक के दिए गए हैं ऑप्शंस
    • शाानदार इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस: ट्रिपल 12.3 स्क्रीन, हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ऊंचे कद के लोगों को नहीं मिल पाता अच्छा हेडरूम और विजिबिलिटी भी उतनी साफ नहीं है मिलती
    • आपकी फैमिली को शिकायत हो सकती है इसकी अल्ट्रा माडर्न स्टाइलिंग से

    महिंद्रा बीई 6 sporteq कंपेरिजन

    महिंद्रा बीई 6 sporteq
    महिंद्रा बीई 6 sporteq
    Rs.19.45 - 26.95 लाख*
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    Rs.21.90 - 31.25 लाख*
    टाटा सिएरा ईवी
    टाटा सिएरा ईवी
    Rs.18.79 - 26.48 लाख*
    टाटा हैरियर ईवी
    टाटा हैरियर ईवी
    Rs.21.79 - 30.54 लाख*
    टाटा कर्व ईवी
    टाटा कर्व ईवी
    Rs.17.19 - 19.69 लाख*
    एमजी विंडसर ईवी
    एमजी विंडसर ईवी
    Rs.14.85 - 19.15 लाख*
    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
    Rs.18.03 - 25.22 लाख*
    विनफास्ट वीएफ7
    विनफास्ट वीएफ7
    Rs.22.99 - 28.09 लाख*
    रेटिंग4.8User Review (532)4.8User Review (124)4.8User Review (50)4.8User Review (76)4.7User Review (141)4.6User Review (122)4.7User Review (30)4.4User Review (11)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएच59 - 79 केडब्ल्यूएच63 - 75 केडब्ल्यूएच65 - 75 केडब्ल्यूएच55 केडब्ल्यूएच38 - 52.9 केडब्ल्यूएच42 - 51.4 केडब्ल्यूएच59.6 - 70 केडब्ल्यूएच
    रेंज548 - 683 किमी542 - 656 किमी566 - 665 किमी538 - 627 किमी502 किमी332 - 449 किमी390 - 510 किमी438 - 532 किमी
    चार्जिंग टाइम11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%)-70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%)45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%)100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%)-
    पावर228 - 282 बीएचपी228 - 282 बीएचपी-235 - 390 बीएचपी165 बीएचपी134 बीएचपी133 - 169 बीएचपी174.33 - 348.66 बीएचपी
    एयरबैग6-76-766-76667
    वर्तमान में देख रहे हैंबीई 6 sporteq बनाम एक्सईवी 9ईबीई 6 sporteq बनाम सिएरा ईवीबीई 6 sporteq बनाम हैरियर ईवीबीई 6 sporteq बनाम कर्व ईवीबीई 6 sporteq बनाम एमजी विंडसर ईवीबीई 6 sporteq बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिकबीई 6 sporteq बनाम वीएफ7

    महिंद्रा बीई 6 sporteq न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा बीई 6 रिव्यू: एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार जिसके हम हकदार हैं!
      महिंद्रा बीई 6 रिव्यू: एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार जिसके हम हकदार हैं!

      एक समय ऐसा भी था जब ना केवल परिवारों के हिसाब से बल्कि कारों के शौकीनों के लिए भी कारें डिजाइन की जाती थी। ऐसी कारें जो ड्राइव करने में रोमांच पैदा करे, कॉर्नर पर अच्छी लगे और वो ड्राइविंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए भी होती थी। ऐसी कारें अब काफी कम ही नजर आती है। मगर ये इंतजार आखिरकार खत्म ह

      दीपणon दिसंबर 13, 2024

    महिंद्रा बीई 6 sporteq यूज़र रिव्यू

    4.8/5
    पर बेस्ड532 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (532)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (247)
    • कंफर्ट (134)
    • माइलेज (33)
    • इंजन (12)
    • इंटीरियर (89)
    • स्पेस (21)
    • कीमत (138)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • a
      anshul on अक्टूबर 31, 2026
      4.5
      Perfection
      This car is a perfect example of looks, features, safety, and performance. The exterior is perfect, and the interior is also perfect. Its modern design grabs everyone's attention, especially that of the youth. It is a proud moment for us that our country's companies are making such products and producing them at a global level. I hope they will continue this.
      और देखें
    • v
      vansh maheshwari on अक्टूबर 08, 2026
      5
      A Great All Round EV - BE6 Sporteq
      I really liked the BE6 Sporteq Overall, The speakers sounds great and interior feels premium. What impressed me was the features you get even in the base model. For a price, it feels like a very complete package which offers great value I liked the design of the car too as it has a great road appearance.
      और देखें
    • h
      himanshu on अक्टूबर 02, 2026
      3.3
      The Best Gear Changer
      My experience: premium ride. Is gadi ka look baaki gadiyon ke mukabale bahut hi achha hai. Iska black colour bahut hi zyada achha hai, aur iska gear shifter sabse alag aur cool banata hai sabhi cars ke mukabale. Aur yeh India mein comfortable price mein aati hai, price something 27 se 29 lakh ke beech mein aati hai, aur best car hai.
      और देखें
    • a
      alok nandkishor raut on अक्टूबर 02, 2026
      5
      Impressive Design And Smooth Drive
      The mahindra be 6 has a very attractive and futuristic design. I really like sporty look i really like this car. This car specifically design for batman lovers. I enjoy to drive that car, my driving experience is so smooth and performance is impressive. Overall comfortable car. I really like its exterior design and modern cabin.
      और देखें
    • a
      aayush adhija on सितंबर 19, 2026
      4.5
      Over Priced But Good
      Its good but price are too much high. Car looks are really good, car range is powerfull, interior is looking awesome. Headlight the aggressive LED DRL signature. The driving thrill of the RWD is crazy. The suspension is firm, so the ride isn't as comfortable. Its cooling has two flaws, On n on, car is pretty much good.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    महिंद्रा बीई 6 sporteq रेंज

    महिंद्रा बीई 6 sporteq की रेंज 548 - 683 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक548 - 683 किमी के बीच

    महिंद्रा बीई 6 sporteq वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • So feature loaded!

      So feature loaded!

    • How has Mahindra done this?

      How has Mahindra done this?

    • BE 6 Formula E: ₹24.45L

      BE 6 Formula E: ₹24.45L

    • Most Unique Looking Indian Car

      Most Unique Looking Indian Car

    • Pack 1 Gets So Many Features!

      Pack 1 Gets So Many Features!

    • Will You Use This Camera?

      Will You Use This Camera?

    • Is The Boot Space Enough?

      आईएस The Boot Space Enough?

    • This Batmobile Moves Silently

      This Batmobile Moves Silently

    • Most Value For Money Variant

      Most Value For Money वेरिएंट

    • Which One Will You Pick?

      Which वन Will You Pick?

    • Mahindra BE 6e: The Sports Car We Deserve!36:47
      Mahindra BE 6e: The Sports Car We Deserve!
      1 साल पहले169.6K व्यूज
    • Mahindra BE6 Variants Explained: Pack 1 vs Pack 2 vs Pack 312:53
      Mahindra BE6 Variants Explained: Pack 1 vs Pack 2 vs Pack 3
      1 साल पहले52.1K व्यूज
    • Mahindra BE 6 Review: Aam Aadmi Ki Sports Car!26:40
      Mahindra BE 6 Review: Aam Aadmi Ki Sports Car!
      1 साल पहले31.8K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा बीई 6 sporteq प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा बीई 6 sporteq की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में बीई 6 sporteq की ऑन-रोड कीमत 20,49,496 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा बीई 6 sporteq के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 18.45 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा बीई 6 sporteq की ईएमआई ₹39,009 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹2.05 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Febin Xaviour asked on 28 May 2026
      Q ) Be6 or vittara
      By CarDekho Experts on 28 May 2026

      A ) Both the Mahindra BE 6 and Maruti Suzuki e Vitara are excellent electric SUVs. T...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Jugal asked on 10 Jul 2025
      Q ) What features of the MAIA system in the Mahindra BE 6 enhance the in-car experie...
      By CarDekho Experts on 10 Jul 2025

      A ) The MAIA system in the Mahindra BE 6 enhances the in-car experience with a suite...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Sanoop asked on 9 Jul 2025
      Q ) What is the 0 to 100 km\/h acceleration time of the Mahindra BE 6?
      By CarDekho Experts on 9 Jul 2025

      A ) The Mahindra BE 6 delivers outstanding performance, achieving 0 to 100 km/h acce...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Sangram asked on 10 Feb 2025
      Q ) Does the Mahindra BE 6 come with auto headlamps?
      By CarDekho Experts on 10 Feb 2025

      A ) Yes, the Mahindra BE 6 is equipped with auto headlamps.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Bhavesh asked on 18 Jan 2025
      Q ) Is there no ADAS in the base variant
      By CarDekho Experts on 18 Jan 2025

      A ) The Mahindra BE 6 is currently offered in two variants: Pack 1 and Pack 3. ADAS ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (4)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹46,604ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा बीई 6 sporteq ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में बीई 6 sporteq की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.22.26 - 31.55 लाख*
      मुंबईRs.20.45 - 28.48 लाख*
      पुणेRs.20.45 - 28.48 लाख*
      हैदराबादRs.20.47 - 28.50 लाख*
      चेन्नईRs.20.46 - 28.49 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      दिवाली ऑफर पाएं

      महिंद्रा बीई 6 sporteq लेटेस्ट अपडेट

      • 15 अगस्त 2026:  Mahindra ने 2026 BE 6 को भारत में पेश कर दिया है, जिसकी कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह गाड़ी दो ट्रिम्स: SPORTEQ और Formula E Freedom Edition में उपलब्ध है। 

      • 15 अगस्त 2026:  Mahindra ने अपडेटेड BE 6 Formula E Edition से पर्दा उठा दिया है, जिसे Formula E Freedom Edition नाम दिया जाएगा। इसकी स्टाइलिंग स्टैंडर्ड BE6 से मिलती जुलती है और यह नए Rosso Impulso matte रेड कलर में उपलब्ध है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है