एमजी एस्टर
एमजी एस्टर कीमत एन्ड& वेरिएंट
Astor के 8 वेरिएंट हैं, ₹9.79L से शुरू, सभी 1.5L VTi-TECH पेट्रोल, 5MT और 8CVT में. Sprint (₹9.79L) सेफ्टी बेस है, इसमें 2 एयरबैग, ESP, hill hold/descent, चारों disc brakes, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फैब्रिक सीट्स और 17.78cm टचस्क्रीन मिलते हैं, यह फ्लीट के लिए है. Shine (₹11.34L) में पैनोरमिक सनरूफ, पुश स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक AC और follow-me-home लैंप्स जुड़ते हैं. Select (₹12.40L) 6 एयरबैग (front/side/curtain), 35.56cm HD टचस्क्रीन, wireless CarPlay, लेदरेट सीट्स, R17 अलॉय व्हील्स, फुल i-Smart 2.0 (80+ कनेक्टेड फीचर्स) और रेन सेंसिंग वाइपर तक ले जाता है. Sharp Pro (₹13.37L) में 360° कैमरा, Infinity by Harman प्रीमियम ऑडियो (sub और amp के साथ), 6-way पावर ड्राइवर सीट, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, वायरलेस चार्जर, ऑटो डिम IRVM और कॉर्नरिंग वाली फ्रंट फॉग लैंप्स मिलती हैं. Savvy Pro CVT (₹15.30L) फुल ADAS Level 2 के साथ सबसे ऊपर है, इसमें adaptive cruise, bend cruise, LDW/LKA, FCW, AEB, AEB-P, IHC और rear drive assist (BSD, LCA, RCTA) आते हैं. ज़्यादातर बायर्स Sharp Pro MT (₹13.37L) पर आते हैं, जहाँ 35.56cm HD टचस्क्रीन, Infinity ऑडियो, 360° कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और वायरलेस चार्जर मिलते हैं, और Savvy Pro CVT के फुल ADAS L2 और CVT ऑटो के लिए ~₹1.93L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता.
एमजी एस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1498 सीसी |
| पावर | 108.49 बीएचपी |
| टॉर्क | 144 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 14.82 से 15.43 किमी/लीटर |
एमजी एस्टर 2026: लेटेस्ट updates
-
8 सितंबर 2025 : जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा के बाद एमजी मोटर ने 7 सितंबर से ही एस्टर पर 45,000 रुपये तक की छूट देना शुरू कर दिया था। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की नई कीमत अब 9.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
एमजी एस्टर expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- प्रीमियम इंटीरियर क्वालिटी
- एडीएएस और एआई असिस्टेंट जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं इसमें
- रिफाइंड और पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स नहीं है मौजूद
- रियर केबिन की चौड़ाई कम होने से तीन पैसेंजर्स को एक साथ बैठने में आती है परेशानी
एमजी एस्टर रिव्यू
ओवरव्यू
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अब हर तरह की जरूरत के हिसाब वाली कारें मौजूद हैं। आपको एक फैमिली कार चाहिए तो इसके लिए क्रेटा चुन सकते हैं। ज्यादा फीचर लोडेड एक्सपीरियंस के लिए आप सेल्टोस चुन सकते हैं। हैंडलिंग और परफॉर्मेंस के लिए टाइगन उपलब्ध है। यदि आप अक्सर खराब सड़कों पर चलते हैं तो कुशाक आपके लिए परफैक्ट साबित होगी। इन कारों से मुकाबला करने के लिए एमजी की नई एस्टर एसयूवी में ऐसा क्या खास है जो आज से पहले सेगमेंट की किसी कार में ना देखा ना सुना? एमजी ने इस कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और एआई असिस्टेंट सिस्टम के साथ यूनीक केबिन एक्सपीरियंस देकर लीग से कुछ हटकर कर दिखाने का प्रयास किया है। अब कंपनी की ये पेशकश कितनी सफल होगी और क्या कुछ खास है इस एसयूवी कार में ये आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर

इसमें कोई शक नहीं कि एमजी एस्टर के लुक्स एक अर्बन एसयूवी जैसे हैं। ये जेडएस इलेक्ट्रिक कार के फेसलिफ्ट मॉडल पर ही बेस्ड है। ऐसे में इन दोनों कारों में काफी कुछ समानताएं भी हैं। क्रोम ग्रिल होने के बावजूद इसका फ्रंट लुक ज्यादा आकर्षक नहीं लगता है। इसके बंपर और फॉगलैंप के आसपास ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जिनसे इसे एक सोबर लुक मिलता है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं और इनके नीचे कॉर्नरिंग फंक्शन वाले हेलोजन फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं।

इसके साइड प्रोफाइल को देखें तो इस कार का साइज इसके शेप के आगे ढक जाता है। यहां उभरे हुए व्हील आर्क और दमदार लुक वाली विंडोलाइन दी गई है। साथ ही में इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर वाले ब्लैक और सिल्वर ड्यूल टोन 17 इंच अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जिनमें रेड ब्रेक कैलिपर्स भी मौजूद हैं। ब्लैक कलर की एस्टर में ये ब्लैक व्हील्स काफी ज्यादा स्पोर्टी नजर आते हैं। इसकी रूफ रेल्स में क्लैडिंग का इस्तेमाल भी किया गया है। अपने सेगमेंट में एस्टर सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और ऊंची कार है। मगर इसका व्हीलबेस साइज सेगमेंट में सबसे कम है।

इसके बैक पोर्शन का डिजाइन काफी सिंपल नजर आ रहा है जहां एमजी का बड़ा सा लोगो लगा है और ये बूट रिलीज हैंडल के तौर पर भी काम में लिया जा सकता है। इसके टेललैंप्स में एलईडी एलिमेंट्स की डीटेलिंग भी की गई है और ये रात में काफी आकर्षक लगते हैं। कुल मिलाकर एस्टर एसयूवी का रोड प्रजेंस काफी ज्यादा आकर्षक नजर आता है और ये एक परफैक्ट अर्बन एसयूवी साबित होती है।
इंटीरियर

एस्टर की बिल्ट क्वालिटी भी काफी शानदार है। इसके सभी बॉडी पैनल्स काफी दमदार हैं। इसके डैशबोर्ड पर सॉफ्ट लैदरेट का इस्तेमाल किया गया है और ये अपहोल्स्ट्री से मेल भी खाते हैं। इसी मैटेरियल का इस्तेमाल सेंटर और डोर पैड आर्मरेस्ट में भी हुआ है। यहां तक कि डैशबोर्ड के टॉप पोर्शन में भी सॉफ्ट टच प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इससे कार को काफी प्रीमियम लुक मिलता है।

इसके वेरिएंट्स में कई तरह की अपहोल्स्ट्री चुनने का ऑप्शन भी दिया गया है जिनमें रेड+ब्लैक,आईवरी+ब्लैक और ऑल ब्लैक लेआउट शामिल हैं। इसमें काफी प्रीमियम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसपर विंडो और इंफोटेनमेंट के कंट्रोल दिए गए हैं जिनका लुक और फील काफी शानदार है। इसकी सीटें काफी अच्छा सपोर्ट देती हैं और इनका फ्रेम ज्यादा बड़ा भी नहीं है। इसकी सीटों को 6 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है, मगर स्टीयरिंग व्हील केवल आप अपनी हाइट के हिसाब से ही एडजस्ट कर सकते हैं।

हालांकि एमजी ने कहीं कहीं एस्टर में क्वालिटी से समझौता भी किया है। इसका ग्लवबॉक्स और ग्रैब हैंडल्स में सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं सेंटर आर्मरेस्ट भी ज्यादा प्रीमियम नहीं है और डोर पैड्स भी हार्ड महसूस होते हैं। इसके डैशबोर्ड के मीडिल पर 10.1 इंच टचस्क्रीन दी गई है जिस तक ड्राइवर सीट के जरिए पहुंचना भी काफी आसान है। इसमें 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्पीड और टेकोमीटर रीडआउट्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा एमजी एस्टर के केबिन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360° कैमरा और हीटेड ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसके 360° कैमरा की क्वालिटी में कुछ सुधार किए जाने की आवश्यकता महसूस होती है। एमजी ने अपनी इस कार को अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च करने के लिए कुछ फीचर्स इसमें शामिल नहीं किए हैं जिनमें वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीटें, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हेड अप डिस्प्ले और ड्राइव मोड शामिल है। सेगमेंट की दूसरी कारों के कंपेरिजन में इसके म्यूजिक सिस्टम की क्वालिटी भी उतनी प्रीमियम नजर नहीं आती है।

इसकी रियर सीटों की बात करें तो ये भी काफी सपोर्टिव हैं जिनमें अच्छा खासा नीरूम, लेगरूम और हेडरूम स्पेस मिलता है। हालांकि ये चौड़ाई और अंडर थाई सपोर्ट के मामले में सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले उतनी बेस्ट नहीं है। तीन पैसेंजर्स को यहां बैठने में कुछ दिक्कतें आती है। यहां फीचर्स के तौर पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, एसी वेंट्स, दो यूएसबी चार्जर, आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स दिए गए हैं। यदि कंपनी विंडोज़ के लिए सनशेड्स दे देती तो काफी अच्छा हो सकता था।
डिजिटल-की

फर्ज कीजिए किसी वजह से आप अपनी कार की चाबी घर भूल जाएं और बेसमेंट एरिया तक पहुंच जाए तो आपको इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। एस्टर में डिजिटल की का फीचर दिया गया है जिससे आप अपनी कार को अपने स्मार्ट फोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं और कार अनलॉक हो जाएगी। इस फीचर की सबसे खास बात ये भी है कि इससे आप कार स्टार्ट भी कर सकते हैं।
आर्टिफिशियल असिस्टेंट

इसके डैशबोर्ड पर एआई असिस्टेंट का फीचर दिया गया है जो इसके हाइलाइटेड फीचर में सबसे अहम है। ये रोबोट के सिर जैसा लगता है जो ड्राइवर और पैसेंजर्स से बात भी करता है। यहां तक की आपके पुकारने पर इसका सिर आपकी तरफ घूमता भी है और आपको ऐसा भी लगेगा कि ये आपकी आंखो में आंखे डालकर बात कर रहा है। वहीं किसी पैसेंजर द्वारा बात करने पर भी उससे कम्यूनिकेट करता है। ये फीचर खासतौर पर बच्चों को तो काफी पसंद आएगा।

ये असिस्टेंट सिस्टम हिंग्लिश वॉइस को भी रेस्पॉन्स देने में सक्षम है। ये सनरूफ, ड्राइवर साइड विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल, कॉल्स, नेविगेशन और मीडिया फंक्शंस को कंट्रोल करता है। वहीं ये गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा की तरह आपके सवालों के जवाब भी देगा। एक खास बात ये भी है कि आप इससे जोक्स भी सुन सकते हैं।

इसका ज्यादातर उपयोग हर कोई या तो कॉल करने या फिर क्लाइमेट कंट्रोल करने में ही करेगा। दूसरी चीजें समय के अनुसार शायद अनुपयोगी साबित हो सकती हैं। इसके रिस्पॉन्स टाइम की बात करें तो फंक्शनिंग काफी अच्छी है और ये आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी निर्भर करता है। ये असिस्टेंट कभी कभी कमांड देते समय आपकी तरफ देखता भी नहीं है। कुल मिलाकर शुरू शुरू में ये असिस्टेंट आपको अच्छा लगेगा और बच्चे तो खासतौर पर इसे सबसे ज्यादा उपयोग में लेते नजर आ सकते हैं। बाद में समय के साथ शायद ये आपको उतना खास ना भी लगे।
सुरक्षा

एस्टर में 6 एयरबैग, चारों टायरों पर डिस्क ब्रेक, एबीएस + ईबीडी + ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और यहां तक कि एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

इन फीचर्स के साथ ही इस कार में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। जहां आपको दुर्घटना होने की स्थिति में एयरबैग से सुरक्षा मिलेगी तो उससे पहले ये फीचर शायद दुर्घटना होने ही ना दे। इस फीचर में फ्रंट फेसिंग राडार और कैमरा दिया गया है जिसमें 6 फीचर्स: लेन कीप असिस्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, रियर ड्राइव असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन प्रिवेंशन और इंटेलिजेंट हेडलैम्प कंट्रोल शामिल है। कैसे काम करते हैं ये फीचर्स इसके बारे में आप ज्यादा जानेंगे आगे।
1.लेन कीप असिस्ट

ये फंक्शन कार को अपनी लेन से बाहर जाने से रोकता है या यूं कहें तो ये ड्राइवर को इस बारे में अलर्ट कर देता है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ही इसे एक्टिवेट किया जा सकता है और इसमें 3 मोड्स:वॉर्निंग,प्रीवेंशन और असिस्ट होते हैं। वॉर्निंग मोड में कार का स्टीयरिंग वाइब्रेट होता है जो ये बताता है कि आप अपनी लेन से बाहर जा रहे हैं। प्रीवेंशन मोड में कार लेन मार्क के नजदीक आने पर अपने आप उसके अंदर फिर से आ जाती है। असिस्ट मोड पर एस्टर अपनी लेन में ही रहती है और ना चाहते हुए भी आप उसे लेन से बाहर नहीं ले जा सकते हैं। हालांकि ये फंक्शन उसी कंडीशन में अच्छी तरह काम करेगा जब लेन मार्किंग भी सही हो।
2.स्पीड असिस्ट सिस्टम

ये फंक्शन एक तरह से स्पीड लिमिटर का काम करता है जिसमें दो मोड्स: मैनुअल और इंटेलिजेंट होते हैं। मैनुअल मोड पर आप अपनी इच्छानुसार स्पीड को 30 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर सेट कर सकते हैं और हैवी थ्रॉटल देने के बावजूद भी आप अपनी सेट स्पीड से ऊपर नहीं जा सकते हैं। यदि आपका व्हीकल ज्यादा स्पीड पर चला भी गया तो भी ये अपने आप इसे स्लो कर देगा। स्पीड लिमिट के बढ़ने के बाद ये अपने आप ही आपकी कार की स्पीड को भी बढ़ा देगा।
3. अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

वैसे तो ये फंक्शन कुछ लग्जरी कारों में दिया जाता है और ये आपके आगे चल रहे व्हीकल से डिस्टेंस मेंटेन करने में आपकी मदद करता है। यदि आपने 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को सेट कर रखा है और आपके आगे चल रही कार की स्पीड एकदम से कम हो जाती है तो इसे भांपते हुए डिस्टेंस मेंटेन करते हुए एस्टर भी अपने आप स्लो हो जाएगी। यहां तक की आपके आगे चल रही कार पूरी तरह से रूक जाती है तो इसके पीछे चल रही एस्टर भी पूरी तरह से रूक जाएगी। इसके बाद आगे वाला व्हीकल 3 सेकंड में यदि आगे बढ़ जाता है तो एस्टर भी उसके पीछे चल पड़ेगी। इसके बाद आगे रास्ता साफ मिलने पर ये फिर से आपके द्वारा सेट स्पीड पर चलने लगेगी। ये फंक्शन भी काफी स्मूदली काम करता है मगर इसमें एक्सलरेशन और ब्रेकिंग थोड़ी आक्रामक हो जाती है।
4. रियर ड्राइव असिस्ट

ऊपर जो तीन फंक्शन के बारे में हमने आपसे जिक्र किया वो ज्यादातर हाईवे पर काम में आने वाले फंक्शन है। मगर इस फीचर का उपयोग सिटी में भी किया जा सकता है। ये फीचर आपको कार को रिवर्स पार्क करने में मदद करता है। जब आप दो कारों के बीच अपनी कार पार्क कर रहे होते हैं तो ये आपको आपकी तरफ आ रहे किसी अन्य व्हीकल के बारे में अलर्ट करता है। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और लेन चेंज वॉर्निंग का फीचर भी दिया गया है जो आपके पीछे आ रही कार के बारे में बताता है। इस बारे में अलर्ट करने के लिए इसके ओआरवीएम पर एक लाइट जल जाती है।
कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स ड्राइविंग को तो सेफ बनाते हैं, मगर इनकी विश्वसनीयता को कंट्रोल्ड कंडीशन में ही टेस्ट किया गया है। हम इन्हें रियल वर्ल्ड में भी आजमा कर एक बार जरूर देखेंगे और इसका भी एक रिव्यू करेंगे।
परफॉरमेंस

इस रिव्यू के दौरान हमारा फोकस खासतौर पर एडीएएस और एआई पर रहा। हमने इसे थोड़ा बहुत बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के रेसिंग ट्रैक पर भी ड्राइव करके देखा। इस दौरान हमने एमजी एस्टर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल को ड्राइव किया जो 140 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

एस्टर की पावर डिलीवरी काफी स्मूद है। पिकअप से लेकर शुरूआती एक्सलरेशन के दौरान ये काफी सॉलिड नजर आती है। ये कार काफी शानदार तरीके से मोमेंटम गेन करती है। चूंकि इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक भी दिया गया है तो सिटी में आपको पावर की कभी कोई कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि ओवरटेकिंग के दौरान ये कार उतनी पावरफुल महसूस नहीं होती है। रेसिंग ट्रैक पर हमने जब इसका टेस्ट लिया तो इसने 10.76 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ी। हमने इसकी टॉप स्पीड 164.33 किलोमीटर प्रति घंटे पर रिकॉर्ड की। ऐसे में चाहे इसे सिटी में ड्राइव करें या फिर हाईवे पर, ये कार आपको पावर की तो कोई कमी महसूस नहीं होने देगी। हालांकि रेस ट्रेक पर ड्राइव करते हुए ट्रांसमिशन कुछ स्लो महसूस हुआ, मगर ये सिटी में ऐसा रिस्पॉन्स नहीं देगा। यदि एमजी इसमें ड्राइव मोड्स दे देती तो ये चीज देखने को नहीं मिलती।
राइड और हैडलिंग

एफ1 रेसिंग ट्रैक पर ड्राइव कर तो इसके राइड और हैंडलिंग पार्ट का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा पर हमने थोड़ा बहुत सर्किट के आसपास सड़कों पर भी इसे ड्राइव जरूर किया। इस दौरान इसके सस्पेंशन ने ना तो शोर किया और ये काफी स्मूद भी नजर आए। हम इसको और भी अच्छे से टेस्ट करने के लिए आगे भी इसका रियल वर्ल्ड टेस्ट जरूर करेंगे।
वेरिएंट

यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है।क्या एडीएएस और एआई असिस्टेंट एस्टर में नेक्सट लेवल एक्सपीरियंस देते हैं? एडीएएस आपको ड्राइविंग के दौरान आपके आसपास चल रही गतिविधियों से अवेयर रखता है और आपको दुर्घटना की स्थितियों से बचाता है। वहीं इसमें दिया गया ब्लूटूथ की का फीचर भी एक अच्छे कनेक्टेड कार सिस्टम के तौर पर नजर आता है। वहीं एआई सिस्टम बच्चों को तो खासतौर पर जरूर पसंद आने वाला है जिसके कई फंक्शंस काफी अच्छे हैं।

इस सेगमेंट में एस्टर अपने लुक्स, टेक्नोलॉजी और अपमार्केट केबिन एक्सपीरियंस के रहते काफी शानदार प्रोडक्ट साबित होता है। इसके ड्राइव और कंफर्ट जैसे एलिमेंट्स पूरी तरह ट्रस्टेड हैं। एक आखिरी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम एक बार फिर से इसका रिव्यू जरूर करेंगे। हालांकि अब तक हमने इसमें कुछ छोटी मोटी कमियां ही पाई हैं जहां इसकी रियर सीट पर तीन पैसेंजर्स को बैठने में परेशानी आई और बूट स्पेस में गहराई नहीं होने के कारण सामान रखने में भी दिक्कतें आती है।
एमजी एस्टर कलर
भारत में एमजी एस्टर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
हवाना ग्रे
स्टेर्री ब्लैक
औरोरा सिल्वर
कैंडी व्हाइट with ब्लैक roof
ग्लेज़ रेड
कैंडी व्हाइट
comparing एमजी एस्टर rivals
Rs.9.79 - 15.30 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.7.45 - 14.36 लाख* | Rs.11.25 - 21.82 लाख* | Rs.17.49 - 19.69 लाख* | Rs.13 - 26.11 लाख* | Rs.7.40 - 14.52 लाख* | Rs.11.31 - 20.31 लाख* |
| रेटिंगUser Review (330) | User Review (488) | User Review (301) | User Review (66) | User Review (164) | User Review (307) | User Review (882) | User Review (444) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1498 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1451 सीसी | 1498 सीसी - 1956 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर108.49 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 81.8 - 118 बीएचपी | 113 - 158 बीएचपी | 141.04 बीएचपी | 167.62 बीएचपी | 99 - 118.27 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी |
| माइलेज14.82 से 15.43 किमी/लीटर | 17.4 से 21.8 किमी/लीटर | 18.4 से 24.1 किमी/लीटर | - | 12.34 से 13.79 किमी/लीटर | - | 17.01 से 24.08 किमी/लीटर | 19.39 से 27.97 किमी/लीटर |
| एयरबैग2-6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6-7 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी एस्टर बनाम क्रेटा | एमजी एस्टर बनाम सोनेट | एमजी एस्टर बनाम सेल्टोस | एमजी एस्टर बनाम एमजी हेक्टर प्लस | एमजी एस्टर बनाम हैरियर | एमजी एस्टर बनाम नेक्सन | एमजी एस्टर बनाम अर्बन क्रूजर हाइराइडर |
एमजी एस्टर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore एमजी एस्टर दूसरा hand कारें
एमजी एस्टर यूज़र रिव्यू
- सभी (330)
- स्टाइलिंग से जुड़े (113)
- कंफर्ट (115)
- माइलेज (88)
- इंजन (57)
- इंटीरियर (84)
- स्पेस (28)
- कीमत (55)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- MG ASTOR A SMOOTH DRIVEMG Astor has a smooth drive and the interior look is also very premium easy to drive in city traffic, they are offering many colours to choose it is very good option for the customers, the seating is also very luxury nice seats they are offering the performance, it is very good in highways too i recommend for a family.और देखें2
- Good ReviewI purchased this vehicle and I'm using this car in daily routine. Everything is good in this vehicle it's Ac, Heater, Car's look, Car performance, speaker, car wight cause of 5 star etc. But there is nothing perfect, everything has there corns in this vehicle corn it's infortament system it's too slow it could be better, rear seats comfort can be improve & last thing it's speed, it take so much time after pressing accelerator.और देखें1
- This Is Car MG AstorThis is car MG Astor best in segment but this price few High beautiful car I love this vehicle meter console good looking meter console Good looking body Driving is smooth Engin powerful in this segment driving experience very cool I like this MG Astor beautiful car wow it's a pleasure to drive This car.और देखें
- MG Astor Strong Build Quality With Good Mileage.Excellent car given average of above 20 on highway for my recent travel from Pune to Solapur both sides. Astor is highly recommended to buy since its comfort is much above than I20, Creta & Seltos models. Build quality is really awesome as I am working in Automobile sector from more than 19 years. I totally recommend to have MG Astor since its engine is also very strong compared to Toyota Hyryder.और देखें
- Gadi OverallMg astor is one of the best car I drive with luxury vibe and driving feel so comfortable a maintainance is also good interior with well defined body shape .nice choice for me . I have no word to say but .this car is amazing and fantabulous we feel vip in this car lots of love for mg and totally agree with this carऔर देखें1
- अधिक देखें
एमजी एस्टर माइलेज
एमजी एस्टर केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। एमजी एस्टर का माइलेज 14.82 किमी/लीटर से 15.43 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 15.43 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 14.82 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी एस्टर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The MG Astor has fuel tank capacity of 45 litres.
A ) The MG Astor has boot space of 488 litres.
A ) The MG Astor has ARAI claimed mileage of 14.85 to 15.43 kmpl. The Manual Petrol ...और देखें
A ) MG Astor has wheelbase of 2580mm.

एमजी एस्टर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.17.49 - 19.69 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
- न्यू वैरिएंट

पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिकRs.18.03 - 25.22 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*

