किया सेल्टोस
किया सेल्टोस कीमत एन्ड& वेरिएंट
Seltos के 38 वेरिएंट हैं, ₹11.25L से शुरू, 1.5L पेट्रोल, 1.5L T-GDi टर्बो और 1.5L डीज़ल में, 6MT, iVT, 6AT, iMT और 7DCT के साथ। HTE (₹11.25L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 airbags, ESC, hill assist और all-wheel disc brakes मिलते हैं। HTK (₹14.52L से) में 16-inch व्हील्स, smart key और manual climate जुड़ते हैं। HTK(O) (₹13.42L से) में 17-inch अलॉय, FATC, rear AC vents, push start और rear camera आते हैं। HTX (₹15.92L से) में Ice Cube LED projector हेडलैंप्स, panoramic sunroof, 31.24cm HD टचस्क्रीन डुअल डिस्प्ले के साथ, Bose 8-speaker audio और 8-way power driver seat मिलते हैं। HTX A (₹17.02L से) में 21 फीचर्स वाला ADAS L2 और Smart Cruise Control जुड़ते हैं। GTX/X-Line (₹18.72L से) सबसे ऊपर GT-Line styling और 18-inch अलॉय के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स HTX MT Petrol (₹15.92L) पर आते हैं, यहाँ आपको LED projectors, panoramic sunroof, डुअल HD डिस्प्ले, Bose audio, 8-way driver seat और 6 airbags स्टैंडर्ड मिलते हैं, और HTX A iVT के ADAS L2 और iVT auto के लिए ~₹2.40L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।
किया सेल्टोस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1482 सीसी - 1497 सीसी |
| पावर | 113 - 158 बीएचपी |
| टॉर्क | 144 एनएम - 253 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | 2डब्ल्यूडी |
| फ्यूल | डीजल / पेट्रोल |
सेल्टोस 2026: लेटेस्ट updates
क्या आप किआ सेल्टोस को खरीदने के इच्छुक है? यहां देखें इससे जुड़ी हर एक बात।
-
14 अक्टूबर 2026: किआ ने सेल्टोस हाइब्रिड वर्जन को पैरिस ऑटो शो 2026 में शोकेस किया है। भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।
-
3 जुलाई 2026: किआ सेल्टोस एसयूवी की कीमत बढ़ गई है, जिसके चलते यह गाड़ी 33,000 रुपये तक महंगी हो गई है।
-
1 जुलाई 2026: किआ ने सेल्टोस के दो नए टॉप वेरिएंट जीटीएक्स (ओ) और एक्स-लाइन (ओ) लॉन्च किए हैं, जिसकी कीमत 21.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें ज्यादा बेहतर लेवल 2+ एडीएएस सूट, रेन सेंसिंग वाइपर और इनबिल्ट डैशकैम जैसे एक्सक्लूसिव फीचर दिए गए हैं।
-
30 मार्च 2026: किआ सेल्टोस को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
सेल्टोस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- पूरे परिवार के लिए चार्जिंग के कई विकल्प: सामने की तरफ वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ 5 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट।
- फीचर्स से भरपूर: डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस।
- इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प: डीजल सहित तीन इंजन उपलब्ध हैं, जिनमें से हर इंजन के साथ मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- पहले की तरह कॉर्नर्स पर बैलेंस नहीं: कंफर्टेबल सस्पेंशन ने हैंडलिंग की शार्पनेस को कम कर दिया है।
- लुक्स में कमी: नया बोल्ड डिज़ाइन पहले के शार्प और स्पोर्टी लुक से बिल्कुल अलग है।
- टर्बो-पेट्रोल और डीज़ल-ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज बहुत अच्छा नहीं।
किया सेल्टोस रिव्यू
ओवरव्यू
सेल्टोस के सेकंड जनरेशन के लिए, किआ ने पुराने फॉर्मूले को पूरी तरह से नहीं बदला है। मेरे हिसाब से, यह अच्छी बात है। इस एसयूवी ने 2019 में लॉन्च होते ही कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार के सारे नियम बदल दिए थे, और नई सेल्टोस 2026 ने इसे और भी बेहतर बना दिया है।
सेल्टोस की कीमतें सामने आ चुकी हैं और इनकी रेंज 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक है (पूरी प्राइस लिस्ट यहां देखें)। अगर आप इसे घर ले जाने का सोच रहे हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या बदला है और क्या नहीं, और क्यों यह एसयूवी हमारी पहली पसंद है और हम इसे बिना किसी हिचकिचाहट के खरीदने की सलाह देंगे।
एक्सटीरियर
किआ ने सचमुच और प्रतीकात्मक रूप से इस सेगमेंट की सीमाओं को बढ़ा दिया है। नई सेल्टोस 95 मिलीमीटर लंबी, 30 मिलीमीटर चौड़ी है और इसका व्हीलबेस भी 80 मिलीमीटर बढ़ा दिया गया है। असल दुनिया में, यह सेल्टोस की दमदार उपस्थिति को बढ़ाता है और आपको 'बड़ी एसयूवी' का अहसास देता है। साइज के मामले में सेल्टोस अपने प्रतिद्वंद्वियों से कैसे मुकाबला करती है, यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।

हालांकि, इसके डिज़ाइन को लेकर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। सामने से देखने पर, लाइटिंग एलिमेंट्स के बंटवारे के तरीके में किआ टेलुराइड का साफ इफेक्ट दिखता है। मुझे सेल्टोस के पिछले जनरेशन मॉडल की साफ-सुथरी, लगभग यूरो-कार जैसी स्टाइलिंग पसंद है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह नया डिज़ाइन लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा और चर्चा का विषय बनेगा।

इसमें एक बड़ा 'डिजिटल टाइगर फेस' लगा है, जो किआ का एक खास लोगो है और इसका मतलब है बड़ी ग्लॉस बड़ी ग्रिल दी गई है। चौकोर साइज के टेल लैंप देखने में पुराने ज़माने के लगते हैं और इनमें लो और हाई बीम के लिए दो हॉरिजॉन्टल एलईडी प्रोजेक्टर और डे-टाइम रनिंग लैंप के लिए वर्टिकल लाइट स्ट्रिप्स दी गई हैं। साइड में एक अलग लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है जो डीआरएल और टर्न इंडिकेटर दोनों का काम करता है। नई जनरेशन के साथ, किआ ने अनलॉक करने पर फ्रंट लैंप के लिए एक वेलकम एनिमेशन भी जोड़ा है।

बड़े बम्पर पर ग्लॉस ब्लैक कलर की क्लैडिंग और फॉक्स स्किड प्लेट लगी है। जीटी लाइन वर्जन (फोटो में दिखाया गया है) में बम्पर को स्पोर्टी बॉडी कलर ट्रिम्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक दिखता है। एलईडी फॉग लैंप किनारों तक फैले हुए हैं और ब्राइट व्हाइट लाइट देते हैं।
आप गौर से देखेंगे तो अब नई सेल्टोस का बोनट अब पहले से ज्यादा उठा हुआ है और पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और पावरफुल दिखता है। मुझे सामने की तरफ क्रोम का कम से कम इस्तेमाल भी बहुत पसंद आया। इससे सेल्टोस 2026 भड़कीली सी नजर नहीं आती है।

साइड से देखने पर, सेल्टोस की अधिक लंबाई (और थोड़ी कम ऊंचाई) स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। फ्लैगशिप ईवी9 एसयूवी से इंस्पायर्ड डिज़ाइन स्पष्ट रूप से नज़र आता है, खासकर ए-पिलर के रेक और C-पिलर के ग्लास से प्राप्त फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट में। यहां कुछ और भी आकर्षक डिटेल्स हैं, जिनमें मोटराइज्ड फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और एक्सटेंडेड स्टॉल्क पर टिका हुआ मिरर शामिल है।

18 इंच के अलॉय व्हील्स (ट्रिम के आधार पर ड्यूल-टोन/ब्लैक फिनिश में उपलब्ध) का डिज़ाइन भी काफी दिलचस्प है। अगर आप गौर से देखें, तो आपको इनमें कई आकर्षक शेप्स के रूप में ज्योमेट्री का एक सबक छिपा हुआ नज़र आएगा। सेल्टोस के निचले वेरिएंट में 16 या 17 इंच के टायर मिलते हैं। हालांकि, भारतीय वर्जन के लिए ग्लोबल मॉडल के 19 इंच के व्हील्स पर विचार किया जाना चाहिए था। यह न केवल व्हीकल के साइज के अनुरूप है, बल्कि इसे एक बेहतर लुक भी देता है।

छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण डिटेल्स में रूफ रेल्स, डोर पर लगा एप्लिक वर्क (दुर्भाग्यवश खरोंच लगने वाले चमकदार काले प्लास्टिक से बना) और खिड़कियों के ऊपर की ट्रिम शामिल हैं। ये छोटे-छोटे बदलाव सेल्टोस को और भी प्रीमियम लुक देते हैं। आप यहां दी गई डीटेल्ड गैलरी में सेल्टोस के डिजाइन को हर एंगल से देख सकते हैं।

सेल्टोस का पीछे का पूरा लुुक एक 'फैमिली' कार जैसा है। सेल्टोस के कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप में कुछ भी अनोखा नहीं है। यह चीज़ हमने पुरानी सेल्टोस, सोनेट, क्लैविस और क्लैविस ईवी में भी देखी है। इसमें चौड़ी हाई-माउंट स्टॉप लैंप को स्पॉइलर में खूबसूरती से इंटीग्रेट किया गया है और वाइपर को उसके नीचे छिपा दिया गया है और ये दोनों बात मुझे काफी पसंद आई । हालांकि, रिवर्सिंग लैंप की पोजिशन एक फंक्शनल समस्या है। यह बंपर के सबसे निचले हिस्से में बीच में पोजिशन की गई है, जिससे तंग मॉल पार्किंग में गाड़ी को रिवर्स करते समय इसे देखना मुश्किल हो जाता है।
सेल्टोस के लिए कई दिलचस्प कलर विकल्प उपलब्ध हैं (इस आर्टिकल में सभी विकल्पों को देखें)। इनमें शामिल हैं:
- मॉर्निंग हेज़
- मैग्मा रेड
- आइवरी सिल्वर ग्लॉस
- प्यूटर ऑलिव
- इंपीरियल ब्लू
- ग्रेविटी ग्रे
- ऑरोरा ब्लैक पर्ल
- ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
मॉर्निंग हेज़ कलर आकर्षक और यूनीक है, और इंपीरियल ब्लू के रिच टोन क्लासी लुक देते हैं। अगर आप फैक्ट्री से ड्यूल-टोन फिनिश चाहते हैं, तो यह व्हाइट और रेड बॉडी शेड्स और ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध है।
इसके अलावा, एक शानदार लुक के लिए, आप 2026 सेल्टोस एक्स लाइन वेरिएंट चुन सकते हैं, जो ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ-साथ एक स्पेशल मैट ग्रेफाइट पेंट शेड में भी उपलब्ध है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
एक्सटीरियर की तरह की तरह ही, इंटीरियर भी ईवी9 से काफी मिलता-जुलता है। किआ ने नई सेल्टोस को डिजाइन करने में चतुराई दिखाई है, जिससे यह पहले से कहीं अधिक प्रैक्टिकल और फैमिली एसयूवी बन गई है। सबसे पहले, आपको एक अपराइट और कॉम्पैक्ट डैशबोर्ड दिखाई देता है जो कई लेयर्स में बंटा हुआ है।

किआ ने डैशबोर्ड पर इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक के लिए स्मूद टेक्सचर को चुना है। इसपर खरोंच और नाखूनों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं, और इससे इंटीरियर अपनी वास्तविक कीमत से सस्ता दिखता है। एक आकर्षक क्रॉस-हैच या ज्योमेट्रिक पैटर्न (जैसे किआ ने डोरपैड पर इस्तेमाल किया है) इंटीरियर के अनुभव को और बेहतर बना सकता था।
मिडपैड पर स्मूथ लेदरेट फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। हालांकि, इसके टॉप-जीटी लाइन टेस्ट कार में, ब्लैक लेदरेट आसपास के हार्ड प्लास्टिक में घुलमिल गया सा लग रहा था। स्टिचिंग या पैटर्न जैसे किसी छोटे कंट्रास्ट एलिमेंट से इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता था। दो-टोन कलर स्कीम वाले अन्य वेरिएंट निश्चित रूप से अधिक शानदार लगेंगे।
इस डिज़ाइन में ईवी9 के साथ कई समानताएं नजर आती हैं। पैनोरैमिक स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील और हॉरिजॉन्टल एसी वेंट साफ-सुथरे और सिंपल हैं। वास्तव में, मेरा मानना है कि यह इस सेगमेंट में सबसे फंक्शनल इंटीरियर डिज़ाइनों में से एक है।
आगे की सीटें
सेल्टोस में चढ़ना और उतरना बेहद आसान है। दरवाजे चौड़े खुलते हैं और सीटें कंफर्टेबल हाइट पर सेट हैं। परिवार के बुजुर्गों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

अगर आप टॉप-जीटीएक्स वेरिएंट चुनते हैं, तो आपको दो मेमोरी फंक्शन वाली 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है। एचटीएक्स वेरिएंट में 'रिलैक्सेशन' फंक्शन के साथ 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है। बाकी सभी वेरिएंट्स में मैनुअल सीट हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। ड्राइवर सीट में पर्याप्त एडजस्टमेंट रेंज है और स्टीयरिंग व्हील को रेक और रीच के लिए एडजस्ट किया जा सकता है (एचटीके वेरिएंट से आगे उपलब्ध), जिससे कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजीशन ढूंढना बेहद आसान हो जाता है।
इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी की तरह, इसकी डिफ़ॉल्ट सीटिंग पोजीशन ऊंची है। ड्राइवर की सीट से बोनट का कॉर्नर आसानी से देखा जा सकता है। चारों ओर की विजिबिलिटी भी बेहतरीन है।

आगे की सीटों का डिज़ाइन गेमिंग चेयर जैसा है। हेडरेस्ट पर लगी जाली दिखने में जितनी आरामदायक लगती है, उससे कहीं ज़्यादा आरामदायक है, और सिर और गर्दन को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। ऊंची सीटों के साथ, लगभग 6 फीट लंबे लोगों को भी कंधे, पीठ के ऊपरी और निचले हिस्से के लिए पर्याप्त सपोर्ट मिलेगा। कुशनिंग भी बहुत ज़्यादा नहीं है, यानी भारी-भरकम शरीर वाले लोग भी यहां आराम से बैठ सकते हैं।
मुझे सीट की कुशनिंग पसंद है, जो थोड़ी सख्त है, जिससे लंबे समय तक गाड़ी चलाने में आराम मिलता है। एक दिलचस्प बात यह है कि सीट के पीछे प्लास्टिक का पैनल लगा है, बिल्कुल लग्जरी कारों की तरह। इससे सफाई करना बहुत आसान हो जाता है (खासकर अगर आपके बच्चे आगे की सीटों पर लात मारते हों!), लेकिन पीछे बैठे यात्रियों को असुविधा हो सकती है अगर उनके घुटने इससे टकरा जाएं।
पीछे की सीटें
पहले, अगर पीछे की सीट पर जगह की कोई खास ज़रूरत न हो, तो हम सेल्टोस की सिफ़ारिश करते थे। लेकिन न्यू जनरेशन मॉडल के साथ, हम पूरे भरोसे से कह सकते हैं कि नया मॉडल एक बेहतर फैमिली एसयूवी है। व्हीलबेस बढ़ने से घुटनों के लिए काफ़ी अतिरिक्त जगह मिल गई है।

मेरी 5'11" की ऊंचाई के हिसाब से ड्राइवर सीट को पूरी तरह नीचे और लगभग 80 प्रतिशत पीछे करने पर भी, मेरे पास घुटनों के लिए मुट्ठी भर जगह बची थी। पैरों और सिर के लिए पर्याप्त जगह थी, और अंडरथाई सपोर्ट भी संतोषजनक था।

किआ द्वारा डोर पैड को पहले से पतला करने के कारण केबिन की चौड़ाई भी पहले से थोड़ी बेहतर है। औसत कद-काठी के तीन वयस्क आराम से एक साथ बैठ सकते हैं। बीच में बैठने वाले यात्री को कंफर्टेबल हेडरेस्ट और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी मिलती है। अगर आप सेल्टोस को चार-सीटर के रूप में इस्तेमाल करना चाहें, तो आप चौड़े सेंट्रल आर्मरेस्ट को नीचे कर सकते हैं। पीछे की सीटों पर बैठने वालों के लिए रिक्लाइनिंग फंक्शन, सन शेड्स और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
हैरानी की बात यह है कि छोटी और सस्ती किआ सिरोस में रियर सीट वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है, जो नई सेल्टोस में मौजूद नहीं है।
स्टोरेज और प्रैक्टिकैलिटी
सेल्टोस एक बेहद प्रैक्टिकल एसयूवी है। फ्रंट डोर के पैड में बड़ी (1.5 लीटर तक) पानी की बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं और फिर भी कुछ जगह बच जाती है। सेंट्रल ग्लवबॉक्स और आगे के आर्मरेस्ट के नीचे भी एक्सट्रा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। क्लाइमेट कंट्रोल स्विच के नीचे दी गई फ्लैट ट्रे आपके वॉलेट और चाबियों के लिए उपयुक्त है। गियर कंसोल के पीछे दो कप होल्डर दिए गए हैं।

पीछे के दरवाजों के पैड तुलनात्मक रूप से छोटे हैं, जिनमें केवल छोटी (~750 मिलीलीटर) बोतलें ही रखी जा सकती हैं। सीटबैक पॉकेट और पीछे के एसी वेंट के नीचे एक छोटा सा स्टोरेज कंपार्टमेंट है जिसमें आप अपना फोन रख सकते हैं।
चार्जिंग ऑप्शंस
कुल मिलाकर 5 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट उपलब्ध हैं। इनमें से तीन आगे बैठने वालों के लिए हैं, और पीछे बैठने वालों के लिए आगे की सीटों के कंधे पर एक-एक पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, आगे बैठने वालों को वायरलेस चार्जर भी मिलता है।

फीचर्स
किआ ने फीचर्स के मामले में इस सेगमेंट को कोई नया मुकाम हासिल नहीं किया है। इसका कुछ हद तक कारण पुरानी सेल्टोस है, जिसमें आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से भी लगभग हर फीचर्स मौजूद थे। हालांकि, इसमें सात नए दिलचस्प फीचर्स दिए गए हैं, जिनके बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
फिलहाल, आइए कुछ बेसिक फीचर्स पर नज़र डालते हैं:
- कीलेस एंट्री
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
- ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
- डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
- 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
- पैनोरमिक सनरूफ
हालांकि सेल्टोस में कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं, फिर भी इंटरनेशनल मॉडल की तुलना में इसमें ये 7 फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
चलिए अब मुख्य फीचर्स पर डालते हैं एक नज़र :
फ्रंट सीट वेंटिलेशन: इसमें फैन की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। बटन दरवाज़े के पैड पर सुविधाजनक रूप से लगे हैं। ब्लोअर ज़्यादा शोर नहीं करता — गर्म और धूप वाले दिन में बेहद उपयोगी।

12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले: शार्प ग्राफिक्स, दिलचस्प एनिमेशन और कॉन्फ़िगर करने योग्य थीम के साथ बड़ी स्क्रीन। इंडिकेटर देते समय साइड कैमरे का फ़ीड दिखाती है।
5 इंच की क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले: उपयोग में बहुत सुविधाजनक/आसान नहीं है। ब्लोअर की दिशा का चयन किया जा सकता है और फ्रंट/रियर डिफॉगर को चालू किया जा सकता है। मैं इसके बजाय एसी वेंट के नीचे दिए गए मैनुअल कंट्रोल का उपयोग करना पसंद करता हूं।

12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम: हाई रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन जो किआ के 'सीसीएनसी' (कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट) आर्किटेक्चर पर चलती है। यह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। इसका इंटरफ़ेस स्मूद और उपयोग में बेहद आसान है। यह ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट भी प्राप्त कर सकता है, जिससे स्मार्टफोन की तरह ही नए फीचर्स अनलॉक हो जाते हैं!
8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम: बूट में एक छोटा सबवूफर शामिल है। औसत से बेहतर आउटपुट, रोज़मर्रा के म्यूजिक के लिए उपयुक्त।

360 डिग्री कैमरा: स्पष्ट वीडियो फ़ीड। कम रोशनी में भी बेहतर काम करता है। तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने और संकरी गलियों में गाड़ी चलाने के लिए भरोसेमंद।
सुरक्षा
सेल्टोस अब हुंडई-किआ के के3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसे हुंडई एलेंट्रा (ग्लोबल मॉडल) और हुंडई वरना जैसी अन्य कारों के साथ शेयर किया जाता है। किआ का दावा है कि सेल्टोस की सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए इसमें हाई क्वालिटी वाले एडवांस्ड स्टील का उपयोग किया गया है।

इसमें कई स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें शामिल निम्न फीचर्स शामिल हैं:
- 6 एयरबैग
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस)
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)
- हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी)
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट
- रियर व्यू कैमरा
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं।
लेवल 2 एडीएएस एचटीएक्स और जीटीएक्स वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो हाईवे ड्राइविंग के लिए उपयोगी हैं और इच्छानुसार काम करती हैं। इसमें रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और सेफ एग्जिट वार्निंग जैसे अन्य काम के फीचर्स भी मौजूद हैं, जो रोज़मर्रा की ड्राइविंग और पार्किंग को और भी सुविधाजनक बनाते हैं। किआ का एडीएएस कैलिब्रेशन भारतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है और लंबी हाईवे यात्राओं के लिए इस पर भरोसा किया जा सकता है।
कृपया ध्यान दें कि किआ सेल्टोस का अभी तक भारत एनकैप द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। सेल्टोस के क्रैश टेस्ट स्कोर अच्छे रहने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि किआ ने सिरोस के लिए पूरी 5 स्टार रेटिंग हासिल की थी।
बूट स्पेस
नई किआ सेल्टोस का बूट स्पेस रुफ तक 447 लीटर मापा गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में मामूली 14 लीटर अधिक है। बूट चौड़ा तो है, लेकिन कम है, जिससे बड़े बैग रखने में दिक्कत हो सकती है। उपलब्ध स्पेस का पूरा फायदा उठाने के लिए, मैं आपको केबिन साइज ट्रॉली बैग रखने की सलाह दूंगा। बूट में ऐसे 3-4 बैग और कुछ सॉफ्ट बैग रखने के लिए जगह बच जाएगी।

पीछे की सीट को 60:40 के अनुपात में मोड़ा जा सकता है, या अतिरिक्त सामान रखने की जगह के लिए पूरी तरह से हटाया जा सकता है।
परफॉरमेंस
नई किआ सेल्टोस के इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया है और इसमें पहले की तरह ही कंपनी के जांचे परखे इंजन के विकल्प दिए गए हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| स्पेसिफिकेशन | 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन | 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल | 1.5-लीटर डीजल |
| पावर | 115 पीएस | 160 पीएस | 116 पीएस |
| टॉर्क | 144 एनएम | 253 एनएम | 250 एनएम |
| ट्रांसमिशन* | 6-स्पीड एमटी/सीवीटी | 6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड DCT | 6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी |
| ड्राइवट्रेन | फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) | ||
* सीवीटी - कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन, डीसीटी - डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
स्वाभाविक रूप से, सभी इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन सभी वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं। यह देखने के लिए जांच लें कि क्या आपके पसंदीदा वेरिएंट में आपकी पसंद का इंजन विकल्प उपलब्ध है।
किआ सेल्टोस 1.5 पेट्रोल
हालांकि मैंने मीडिया ड्राइव के दौरान इस इंजन का अनुभव नहीं किया, लेकिन मैंने क्रेटा और पुराने सेल्टोस को चलाकर इतना समय बिताया है कि मैं आपको बता सकता हूँ कि इससे क्या उम्मीद की जा सकती है। यह इंजन अपनी रिफाइंड और स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है। इंजन लगभग न के बराबर आवाज़ करता है और केवल तभी जब आप हार्ड एक्सलरेशन देकर चलते हैं, तो केबिन के अंदर इसकी आवाज़ सुनाई देती है।
मैनुअल गियरबॉक्स वाली सेल्टोस का क्लच हल्का है, जिससे शहर में ड्राइविंग आसान और सुविधाजनक हो जाती है। हालांकि, शहर में ज्यादा इस्तेमाल के लिए हम सेल्टोस आईवीटी गियरबॉक्स को बेहतर विकल्प मानेंगे। इसका एक्सलरेशन फुर्तिला तो नहीं है, लेकिन स्मूद जरूर है। हाईवे पर 80-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बनाए रखने में इसे कोई दिक्कत नहीं होती, इसलिए हाईवे पर आराम से ड्राइव करने के लिए भी यह ठीक है। सिर्फ तेज ढलान और पूरी तरह से लोड होने पर ही इसका परफॉर्मेंस थोड़ा कमज़ोर लग सकता है।
अगर आप मुख्य रूप से शहर में गाड़ी चलाने और कभी-कभार हाईवे पर जाने की सोच रहे हैं, तो 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन सबसे अच्छा विकल्प है। शहर में 11-13 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर आराम से चलाने पर 15 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक का माइलेज मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
किआ सेल्टोस 1.5 टर्बो पेट्रोल
1.5 टर्बो पेट्रोल इंजन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ड्राइविंग में मस्ती और रोमांच चाहते हैं। अगर आपको हाईवे पर तेजी से और जोश के साथ गाड़ी चलाना पसंद है, तो सेल्टोस टर्बो की रफ्तार आपको जरूर पसंद आएगी। यह बिना किसी परेशानी के 100 किलोमीटर प्रति लीटर की रफ्तार पकड़ लेती है और तेज रफ्तार बनाए रखने में भी कोई दिक्कत नहीं होती। अगर आप इन रफ्तार पर ओवरटेक करने के लिए एक्सलरेटर को जोर से दबाते हैं, तो भी आपको पर्याप्त टॉर्क मिल जाता है।
रिफाइनमेंट के मामले में भी, इंजन काफी अच्छा है। न्यूट्रल खड़ा रहने पर इसकी आवाज़ लगभग न के बराबर होती है और वाइब्रेशन भी काफी हद तक नियंत्रित रहता है। जब आप इसे 3000 आरपीएम से ऊपर ले जाते हैं, तो आपको एक मनमोहक, कर्कश इंजन साउंड सुनाई देती है।
डीसीटी तुरंत रिस्पॉन्स देता है और अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट दोनों ही स्मूद तरीके से होते हैं। आप पैडल शिफ्टर्स का उपयोग करके नियंत्रण अपने हाथ में भी ले सकते हैं।
दूसरा ट्रांसमिशन विकल्प 6-स्पीड आईएमटी है - एक मैनुअल ट्रांसमिशन जिसमें क्लच पैडल नहीं होता है। आप क्लच पैडल का उपयोग किए बिना सामान्य मैनुअल कार की तरह ही गियर बदलते हैं । जो लोग ज्यादा खर्च किए बिना सुविधा चाहते हैं, वे आईएमटी पर विचार कर सकते हैं।
टर्बो-पेट्रोल इंजन की एक कमी इसका माइलेज है, खासकर भीड़भाड़ वाले सिटी ट्रैफिक में। रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में अगर आपको 7-10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिले तो आश्चर्यचकित न हों। हाईवे पर यह ज्यादा एफिशिएंट साबित होगा और 13-16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।
किआ सेल्टोस 1.5 डीजल
यह इंजन इस रेंज का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर है। इसकी खासियत इसकी स्मूदनेस है, जो इस सेगमेंट में, खासकर डीजल इंजन के लिए, सबसे अच्छी है। वास्तव में, जब तक आप इंजन को पूरी तरह से चलाकर नहीं देखेंगे, तब तक आपको यह पता लगाना मुश्किल होगा कि बोनट के नीचे वास्तव में डीजल इंजन है या नहीं।
परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है, लेकिन बहुत रोमांचक नहीं। कम आरपीएम पर भी भरपूर टॉर्क मिलता है, जिससे शहर में ड्राइविंग और ओवरटेकिंग करना बेहद आसान हो जाता है। हाईवे पर भी इंजन पूरे दिन आराम से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार बनाए रख सकता है।
मैंने ऑटोमैटिक वर्जन चलाया, जिसमें गियर बदलना बेहद स्मूद था। गियरबॉक्स डीसीटी जितना तेज तो नहीं है, लेकिन सुविधा के मामले में यह अपना मकसद बखूबी पूरा करता है।
इस इंजन को चुनने का एक मुख्य कारण इसका माइलेज है। शहर में ड्राइविंग के लिए आप 12-14 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर ड्राइविंग के लिए 17-20 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।
ध्यान दें कि ये सीमित समय के अनुभव पर आधारित शुरुआती एक्सपीरियंस हैं। विस्तृत रिपोर्ट के लिए इस पेज पर नज़र रखें, जो जल्द ही आने वाली हैं।
राइड और हैंडलिंग
किआ ने सेल्टोस की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। पहले की तरह हार्ड और ऊबड़-खाबड़ राइड की समस्या अब दूर हो गई है। नई सेल्टोस हर तरह की सड़कों पर बेहद कंफर्टेबल महसूस होती है। ऐसा लगता है कि कुशनिंग में सुधार हुआ है, क्योंकि अब सड़क की खामियों और गड्ढों का अहसास कम होता है। यहां तक कि उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी, सेल्टोस का वर्टिकल मूवमेंट कम हो गया है और यह जल्दी स्थिर हो जाती है। बेहद खराब सड़कों पर 200 मिलीमीटर से अधिक का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी काम आता है। साथ ही, पुरानी मॉडल की तरह बॉडी इधर-उधर नहीं हिलती।
बेहतर और अधिक कंफर्टेबल राइड के बावजूद, हैंडलिंग में थोड़ी कमी आई है। बॉडी रोल थोड़ा ज़्यादा महसूस होता है, लेकिन यह कभी भी परेशान करने वाला नहीं होता। स्टीयरिंग शहर में ड्राइविंग और पार्किंग के लिए पर्याप्त हल्का है, और हाईवे पर ड्राइविंग के लिए पर्याप्त भारी भी है। हालांकि, कॉर्नर्स पर स्टीयरिंग थोड़ा अस्पष्ट लगता है और उसमें फीडबैक की कमी महसूस होती है।
वेरिएंट
नई किआ सेल्टोस 8 वेरिएंट : एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके (ओ), एचटीएक्स, एचटीएक्स (ए), जीटीएक्स, जीटीएक्स (ए) में उपलब्ध है।
जीटीएक्स और जीटीएक्स (ए) वेरिएंट एक्स-लाइन स्टाइलिंग पैक के साथ भी उपलब्ध हैं, जिसमें एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट पेंट, ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट, ब्लैक पेंटेड 18-इंच अलॉय व्हील और गनमेटल इंसर्ट शामिल हैं।
वेरिएंट के अनुसार उपलब्ध फीचर्स की विस्तार से जानकारी के लिए इसे देखें। फिलहाल, आइए हर वेरिएंट की मुख्य फीचर्स पर डालते हैं एक नज़र:
एचटीई
- एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल्स और एलईडी टेललाइट्स सहित फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप शामिल है। इसमें कवर के साथ 16-इंच के स्टील व्हील, फ्लश डोर हैंडल और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर मिलते हैं।
- इसमें मेटैलिक डोर हैंडल और एलईडी मैप लाइटिंग के साथ डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे केबिन थीम है।
- मैनुअल सीट हाइट एडजस्टमेंट, क्रूज़ कंट्रोल, पावर विंडोज़, रियर एसी वेंट्स, कीलेस एंट्री और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड मिरर्स जैसी सभी बेसिक फीचर्स मौजूद हैं।
- इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4.2-इंच का टीएफटी एमआईडी ड्राइवर डिस्प्ले और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम है।
- स्टैंडर्ड सेफ्टी इक्विपमेंट में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-स्टार्ट असिस्ट, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, आईएसओफिक्स माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।
एचटीई (ओ)
- एंट्री-लेवल टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट, 6-स्पीड क्लचलेस मैनुअल (आईएमटी) गियरबॉक्स के साथ।
- स्टाइलिश व्हील कवर, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल्स और सेमी-लेदरेट ब्लैक और ग्रे सीट्स के साथ बेहतर लुक और फील।
- 60:40 स्प्लिट रियर सीट, कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट और सीट बैक पॉकेट्स के साथ बेहतर यूजेबिलिटी।
- ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स, ड्राइव मोड्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
एचटीके
- 17 इंच के अलॉय व्हील्स, हिडन रियर वाइपर और ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल्स के साथ थोड़ा स्पोर्टी लुक। नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट में केवल कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं।
- अन्य प्रमुख फीचर्स में रियर डिफॉगर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक, रियर सन शेड्स और टिल्ट व टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्टमेंट शामिल हैं।
एचटीके (ओ)
- ब्लैक और ग्रे लेदरेट सीटें, लेदरेट से रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, स्पोर्टी अलॉय पैडल और पैनोरमिक सनरूफ के साथ प्रीमियम केबिन का शानदार अनुभव।
- सभी इंजन विकल्पों में फ्रंट पार्किंग सेंसर और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है।
- आठ तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट वाली फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में ही मिलती हैं।
एचटीएक्स
- आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और ओआरवीएम्स, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप और डोर सिल्स पर मेटैलिक सिल्वर एक्सेंट के साथ बेहतर एक्सटीरियर लुक।
- लेदरेट फिनिश वाले सेंट्रल डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स के साथ ब्राउन और ग्रे ड्यूल-टोन थीम इंटीरियर को एक शानदार अहसास देती है। इसमें 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है।
- इसमें वेंटिलेटेड सीटें, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल वाला 5 इंच का एसी टचस्क्रीन पैनल, ऑटो आईआरवीएम और 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।
- बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।
एचटीएक्स (ए)
- तीन स्क्रीन वाला सेटअप, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी शामिल है।
- बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें साइड पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और 21 लेवल-2 एडीएएस फीचर्स शामिल हैं, जिनमें फ्रंट कोलिजन अवॉइडेंस, हाई बीम असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (केवल ऑटोमैटिक) शामिल हैं।
जीटीएक्स
- डायनैमिक वेलकम और गुडबाय फंक्शन वाली आईसीई क्यूब एलईडी हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल टर्न इंडिकेटर, जीटी-लाइनिंग बॉडी स्टाइलिंग और बंपर इंसर्ट्स, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स और एलईडी रिवर्स लैंप्स के साथ स्पोर्टी स्टाइलिंग।
- इंटीरियर में लेदरेट सीटों के साथ ब्लैक और व्हाइट डुअल टोन थीम दी गई है।
- बेहतर फीचर्स में लम्बर सपोर्ट के साथ 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट और ओआरवीएम के लिए मेमोरी फंक्शन और ऑटो रिवर्स ओआरवीएम शामिल हैं।
- इसमें 360-डिग्री कैमरा, एडीएएस फीचर्स और 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले नहीं दिए गए हैं।
जीटीएक्स (ए)
- इसमें एचटीएक्स (ए) के समान ही फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें 360-डिग्री कैमरा, साइड पार्किंग सेंसर, एडीएएस सूट और 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
कारदेखो की सलाह:
- एंट्री-लेवल वेरिएंट में कार की सभी बुनियादी ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं और यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिनका बजट बहुत सीमित है।
- अगर आप और भी बेहतर फीचर्स चाहते हैं, तो एचटीके या एचटीएक्स वेरिएंट पर विचार करें।
निष्कर्ष
अगर आपको सेल्टोस का स्टाइल पसंद आता है, तो इसे नज़रअंदाज़ करने का कोई ठोस कारण नहीं है। क्योंकि, जनरेशनल अपडेट मिलने के साथ, किआ ने पुरानी सेल्टोस की दो प्रमुख कमियों को दूर कर दिया है। अब इसमें ज़्यादा स्पेस मिल रहा है और इसकी राइड पहले से कहीं ज़्यादा कंफर्टेबल है, जिससे यह एक बेहतर पारिवारिक कार बन गई है। फीचर्स और क्वालिटी के मामले में यह हमेशा से बेहतरीन रही है। इसमें इंजन और गियरबॉक्स के कई विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे आपको अपनी ज़रूरतों और बजट के हिसाब से सेल्टोस मिल जाएगी।
नई किआ सेल्टोस की सिफ़ारिश करना बेहद आसान हो जाता है; यह इस सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑल-राउंडर कार है।
अन्य विकल्प
टाटा सिएरा
विचार करने के कारण
- पीछे की सीट पर ज्यादा स्पेस
- बूट स्पेस बेहतर
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- पेट्रोल इंजन नए हैं और अभी तक उनकी विश्वसनीयता साबित नहीं हुई है
- इंफोटेनमेंट/लाइटिंग में गड़बड़ी की संभावना
- इन अंतरों को विस्तार से जानने के लिए, सिएरा और सेल्टोस 2026 का कंपेरिजन देखें।
मारुति विक्टोरिस
विचार करने के कारण
- अधिक फ्यूल-एफिशिएंट इंजन विकल्प
- कम ऑपरेशनल कॉस्ट के लिए सीएनजी विकल्प उपलब्ध
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- फीचर्स के मामले में उतनी बेहतर नहीं
- पीछे की सीट पर घुटनों के लिए कम जगह
- डीटेल्ड रिपोर्ट: क्या सेल्टोस है विक्टोरिस से बेहतर?
हुंडई क्रेटा
विचार करने के कारण
- अधिक न्यूट्रल स्टाइलिंग
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- कम बूट स्पेस
- इस डीटेल्ड आर्टिकल को पढ़ें जो नई सेल्टोस और क्रेटा के बीच अंतर बताता है।
मारुति ग्रैंड विटारा
विचार करने के कारण
- स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में अच्छा माइलेज
- बेहतरीन विश्वसनीयता
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी
टाटा कर्व
विचार करने के कारण
- अनोखा एसयूवी-कूपे डिज़ाइन
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- सीमित स्पेस
- केबिन में एर्गोनॉमिक संबंधी समस्याएं
फोक्सवैगन टाइगन / स्कोडा कुशाक
विचार करने के कारण
- दोनों को चलाने में मजा आता है
नज़रअंदाज़ करने के कारण
- अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में छोटा साइज
किया सेल्टोस कलर
भारत में किया सेल्टोस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
मैग्मा रेड with औरोरा ब्लैक
ivory सिल्वर gloss
प्यूटर ऑलिव
frost ब्लू
morning haze
ऑरोरा ब्लैक पर्ल
मैट ग्रेफाइट
मैग्मा रेड
इम्पीरियल ब्लू
ग्लेशियर व्हाइट पर्ल with औरोरा ब्लैक
ग्रेविटी ग्रे
comparing किया सेल्टोस rivals
Rs.11.25 - 21.82 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* | Rs.7.45 - 14.36 लाख* | Rs.10.77 - 19.77 लाख* | Rs.11.80 - 18.40 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.10.50 - 19.99 लाख* |
| रेटिंगUser Review (66) | User Review (488) | User Review (344) | User Review (302) | User Review (650) | User Review (1) | User Review (23) | User Review (126) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | 1498 सीसी | लागू नहीं | 1462 सीसी - 1490 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर113 - 158 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी | 81.8 - 118 बीएचपी | 87 - 114 बीएचपी | 119 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 86.63 - 114 बीएचपी |
| बूट स्पेस447 लीटर | - | 622 लीटर | 385 लीटर | - | 458 लीटर | 310 लीटर | - |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 7 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | सेल्टोस बनाम क्रेटा | सेल्टोस बनाम सिएरा | सेल्टोस बनाम सोनेट | सेल्टोस बनाम ग्रैंड विटारा | सेल्टोस बनाम एलिवेट | सेल्टोस बनाम ई विटारा | सेल्टोस बनाम विक्टोरिस |
किया सेल्टोस वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

the Kia Seltos? में What's नई

सेल्टोस rear seat space tested!

How much luggage can it store?

Can it seat tall occupants?

What are the missing features?

किया सेल्टोस quick रिव्यू
12:522026 Kia Seltos Walkaround: Pahle Se Badi, Pahle Se Behtar?10 महीने पहले27.4K व्यूज
6:09Tata Curvv vs Creta, Seltos, Grand Vitara, Kushaq & More! | #BuyOrHold2 साल पहले484.1K व्यूज
15:51Hyundai Creta 2024 vs Kia Seltos Comparison Review in Hindi | CarDekho |2 साल पहले225.8K व्यूज
Kia Seltos Turbo-Petrol vs Diesel: Running Cost Comparison28 दिन पहले168 व्यूज
16:15Honda Elevate vs Seltos vs Hyryder vs Taigun: Review2 साल पहले178.9K व्यूज
किया सेल्टोस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore किया सेल्टोस दूसरा hand कारें
किया सेल्टोस यूज़र रिव्यू
- सभी (66)
- स्टाइलिंग से जुड़े (38)
- कंफर्ट (36)
- माइलेज (23)
- इंजन (11)
- इंटीरियर (13)
- स्पेस (8)
- कीमत (10)
- और...
- नई
- उपयोगी
- KnowledgeableGood and managable, good car to buy and very comfortable. I bought Seltos HTK(O) diesel automatic variant and it is really good. Seats are comfortable and car looks really good and has all the latest features. Big screen, 3 drive modes and paddle shifters. Cluster is also good. We are really happy with the car.और देखें
- Transmission , Clutch And Gear IssueThere is a major transmission issue. The car stops moving in traffic if it is kept in Drive mode, as the transmission overheats within 10 minutes and prompts you to stop the car on the side of the road. Additionally, after a few years of use, the clutch and gearbox become faulty. The body build quality is also not good, with regular wear and tear.और देखें
- The Best CarValue for money, feature loaded, good looks, decent fuel efficiency, great safety features, best all rounder, excellent performance, good handling, if someone ask me should i buy it I would say yes. It's that good. overall I'm very much happy about this purchase the spend I have done. Kia always delivers.और देखें
- Vulnerable To An AccidentThere has been a serious issue with the driver's vision while driving on the road. There is a mesh reflection on the wind screen which causes a complete blindness on the left side of the driving seat. This creates a doubt of the distance of the object on the left side of the vehicle and because of vision block a running vehicle can hit any object on the road. Before buying this car one should check the reflection coming from the dashboard specially in the morning time around 9 to 11 when Sun is rising and under the shadow of trees.और देखें1
- If Satisfaction Was On WheelsThis car is way too ahead from its generation. The feature and comfort it provides to the rider as well as the passenger is unmatched to the price segment its coming in road. Totally amazed by it performance and different riding modes. And eventually it provides very good mileage as well. A very great car if you want to invest you hard earn money and don't feel outdated or compromise in any of the factors.और देखें
- अधिक देखें
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
किया सेल्टोस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Kia Seltos offers a seating capacity of 5 passengers, making it a comfortabl...और देखें
A ) As of now, there is no official information available regarding its mileage. We ...और देखें
A ) Yes, the Kia Seltos HTX Diesel comes with stylish alloy wheels that enhance its ...और देखें
A ) Regarding your inquiry about the car exchange policy, please note that the excha...और देखें
A ) Kia Seltos comes with a Rear View Camera with Dynamic Guidelines as a standard f...और देखें

किया सेल्टोस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग किया कारें
किया सोनेटRs.7.45 - 14.36 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
किया सिरोसRs.8.42 - 15.82 लाख*
किया केरेंसRs.11.12 - 12.98 लाख*
किया कैरेंस क्लाविसRs.11.39 - 21.79 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई bayonRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*

