टाटा टियागो ईवी
टाटा टियागो ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Tiago EV के 4 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹6.99L से, और दो बैटरी पैक मिलते हैं, 19 kWh (250 km ARAI) और 24 kWh (315 km ARAI). Smart 19 MR (₹6.99L) रोज़ के 30-40 km सिटी कम्यूट के लिए काफी है, इसमें 6 airbags और regen braking मिलती है जो stop-go ट्रैफिक में एनर्जी वापस रिकवर करती है. Pure Plus 19 MR (₹8.64L) में CarPlay वाला टचस्क्रीन जुड़ जाता है, तो फोन को डैश माउंट पर टिकाने की ज़रूरत खत्म. Pure Plus 24 LR (₹9.64L) रेंज को 315 km तक बढ़ा देता है, तो वीकेंड ट्रिप्स पर चार्जर की चिंता नहीं रहती. Creative Plus 24 LR (₹10.09L) में ऊपर से 360° कैमरा मिलता है जो टाइट पार्किंग में काम आता है, साथ में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री भी. ज़्यादातर बायर्स Pure Plus 24 LR (₹9.64L) पर आते हैं, 315 km रेंज, CarPlay वाला टचस्क्रीन और 6 airbags, और Creative Plus 24 LR के 360° कैमरा और प्रीमियम किट के लिए करीब ~₹45K एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं, जो काम का तो है पर अगर आपकी ड्राइविंग ज़्यादातर सिटी में ही रहती है तो स्किप किया जा सकता है.
टाटा टियागो ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 226 - 285 किमी |
| बैटरी कैपेसिटी | 19.2 - 24 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 30 किलोवाट चार्जर के साथ 35 मिनट |
| चार्जिंग टाइम एसी | 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 2.6 घंटे (10-100%) |
| बूट स्पेस | 240 लीटर |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
टियागो ईवी 2026: लेटेस्ट updates
क्या आप टाटा टियागो ईवी को खरीदने के इच्छुक है? यहां देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी
-
28 सितंबर 2026: टियागो ईवी के साथ अब बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम मिलने लगी है जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर 4.69 लाख रुपये हो गई है, लेकिन आपको ड्राइव के आधार पर 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर की बैटरी रेंटल फीस देनी होगी।
-
28 मई 2026: लॉन्च! टाटा मोटर्स ने 2026 टियागो ईवी फेसलिफ्ट को 6.99 लाख रुपये इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च कर दिया है, जबकि बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम के साथ इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
टियागो ईवी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- ड्राइवर फ्रेंडली : हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और स्मूद थ्रॉटल कंट्रोल इसे चलाना आसान बनाते हैं।
- शानदार फीचर्स: 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटो AC और कई अन्य काम के फीचर्स एक बजट कार के हिसाब से बहुत अच्छे हैं।
- आरामदायक राइड: खराब सड़कों पर भी अच्छी तरह से चलती है और तेज स्पीड पर भी स्थिर रहती है।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- पैडल शिफ्टर्स नहीं हैं: रीजेनरेटिव मोड को सेंट्रल कंसोल पर दिए गए बटन से बदलना पड़ता है, जिसे इस्तेमाल करना बिलकुल आसान नहीं लगता।
- बूट स्पेस: बूट में जगह कम मिलती है, जिसमें सिर्फ दो केबिन-साइज ट्रॉली बैग और एक लैपटॉप बैग ही फिट हो सकते हैं।
- फिट और फिनिश: पैनल गैप्स और एक जैसे ना लगने वाले प्लास्टिक पैनल प्रीमियम एक्सपीरिएंस को थोड़ा कम कर देते हैं।
टाटा टियागो ईवी रिव्यू
ओवरव्यू
टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत अब 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए अपडेट के साथ, टियागो ईवी ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने का अपना खिताब और भी मजबूत कर लिया है। कंपनी ने सिर्फ बेस वेरिएंट ही नहीं, बल्कि पूरी रेंज की कीमतों में कटौती की है।

भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, जो इसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईवी) अपनाने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अनोखा और आकर्षक विकल्प बनाता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम से कम परचेस प्राइस में कम रनिंग कॉस्ट वाली छोटी कार खरीदना चाहते हैं। लेकिन, क्या इसके छोटे साइज की वजह से इसमें कोई ऐसी कमी है जो आपको किसी बड़ी और महंगी कार को खरीदने पर मजबूर कर सकती है? आइए जानते हैं आगे :-
एक्सटीरियर


नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट की डिजाइन काफी हद तक पंच ईवी से प्रेरित लगती है, जो इसे एक मॉडर्न और आकर्षक लुक देती है। सबसे पहला और बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में देखने को मिलता है, जहां अब पूरी कार बॉडी-कलर्ड फिनिश में आती है। इसका मतलब है कि बंपर अब अलग शेड में नहीं हैं, जिससे कार को एक यूनिफार्म और प्रीमियम फील मिलता है। फ्रंट बंपर के निचले हिस्से पर वर्टिकल एयर वेंट्स दिए गए हैं और फॉग लैंप की जगह डमी हाउसिंग है। हालांकि, फॉग लैंप्स को एक एसेसरी के तौर पर इसमें लगवाया जा सकता है। दूसरा बड़ा बदलाव इसमें हेडलाइट्स का हुआ है, जिसमें अब नई LED यूनिट्स और आइब्रो-स्टाइल डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलती हैं। दोनों हेडलाइट्स के बीच एक बॉडी-कलर्ड पैनल दिया गया है, जो टाटा के नए EV डिजाइन लैंग्वेज का हिस्सा है। यहां देखें नई और पुरानी Tiago eV के बीच कंपेरिजन।


साइड प्रोफाइल की बात करें तो व्हील आर्क, C-पिलर और ORVMs पर ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो कार को एक स्पोर्टी टच देता है। फ्रंट डोर पर नया "Tata.ev" लोगो भी दिया गया है। हालांकि, राइडिंग के लिए Tiago eV फेसलिफ्ट में अभी भी पुराने डिजाइन वाले 14-इंच के व्हील्स मिलते हैं।

पीछे की तरफ इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें अब कनेक्टेड LED टेललाइट दी गई है है, जो आजकल की गाड़ियों में एक ट्रेंडिंग फीचर है। इस हैचबैक कार के बूट लिड का डिजाइन भी नया है और इसके बीच में "Tiago.EV" बैजिंग दी गई है। रियर बंपर पर एक ट्रेपेज़ियम शेप की आउटलाइन है और रिवर्सिंग लाइट्स को बंपर के बीच में पोज़िशन किया गया है।



2026 Tata Tiago EV छह आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें डेटोना ग्रे, प्योर ग्रे, प्रिस्टिन व्हाइट, देहरादून ड्यू, सोबो सर्ज, और पैंगोंग पल्स शामिल हैं। यहां देखें नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट के वेरिएंट वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
इंटीरियर

केबिन के अंदर इसमें डैशबोर्ड पर पुरानी डिजाइन की बजाए अब नया स्लीक और मिनिमल लेआउट मिलता है। डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर डुअल-टोन ब्लैक और ब्लू फैब्रिक थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को फ्रेश लुक देता है और हवादार महसूस कराता है। इसकी दोनों डिजिटल स्क्रीन (इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले) फ्लोटिंग है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर टाटा का नया EV लोगो दिया गया है, जिसमें बैकलाइटिंग भी है। हालांकि, एक छोटी सी बात जो ध्यान खींचती है, वह यह है कि यह लोगो स्टीयरिंग व्हील के सेंटर में थोड़ा ऑफसेट यानी एक तरफ खिसका हुआ लगता है। इस वजह से ड्राइवर डिस्प्ले भी थोड़ा टेढ़ा-सा महसूस हो सकता है, जो कुछ ड्राइवरों को अजीब लग सकता है।


इसमें AC कंट्रोल्स पैनल की डिजाइन को भी अपडेट किया गया है और इसके निचले हिस्से पर अब पियानो ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। अच्छी बात यह है कि टाटा ने टेम्प्रेचर और फैन स्पीड को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल बटन और नॉब को देना बरकरार रखा है, जो ड्राइविंग के दौरान काम के साबित होते हैं। नए पावर विंडो स्विच Tiago eV को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।


मटीरियल क्वालिटी की बात करें तो डैशबोर्ड पर इस्तेमाल हुआ फैब्रिक टच करने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन इस पर धूल-मिटटी जल्दी से चिपक सकती हैं। डैशबोर्ड के ऊपरी और निचले हिस्से पर इस्तेमाल हुए प्लास्टिक की क्वालिटी भी बेहद स्मूद लगती है। लेकिन, फिट और फिनिश के मामले में अभी भी इसमें सुधार की गुंजाइश है। कुछ जगहों पर फैब्रिक के उखड़ने, पैनल के बीच असमान गैप और प्लास्टिक के किनारों पर शार्प एजेज़ जैसी छोटी-मोटी कमियां नजर आती हैं। ये सभी समस्याएं कार के ओवरऑल प्रीमियम एक्सपीरिएंस को थोड़ा खराब कर देती हैं।


आगे वाली सीट
टाटा टियागो ईवी की फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं और लंबी दूरी के सफर में अच्छा सपोर्ट भी देती हैं। सीटों की कुशनिंग काफी अच्छी है और इसमें अंडर थाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है, जो ड्राइवर और को-पैसेंजर की थकान को कम कर देता है। इस गाड़ी में ड्राइवर सीट मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट के साथ आती है, जिससे अलग-अलग कद के ड्राइवर एक आरामदायक ड्राइविंग पोजिशन हासिल कर सकते हैं।

हालांकि, यहां एक बड़ी कमी महसूस होती है, और वो है स्टीयरिंग व्हील में टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट का ना होना। स्टीयरिंग व्हील को केवल ऊपर और नीचे टिल्ट एडजस्ट किया जा सकता है। इस वजह से कुछ ड्राइवरों को खासकर जिनकी हाइट ज्यादा कम है, एक परफेक्ट ड्राइविंग पॉस्चर हासिल करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

रियर सीट
टियागो ईवी की रियर सीटें काफी स्पेशियस हैं। इसमें दो वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं और उन्हें लेगरूम और नीरूम की कमी महसूस नहीं होती। पीछे वाले पैसेंजर के कंफर्ट के लिए इसमें रियर AC वेंट्स की सुविधा दी गई है, जो गर्मी के मौसम में सफर को काफी आरामदायक बना देती है। हालांकि, इसके रियर सीट एक्सपीरिएंस में कुछ कमियां हैं। सबसे पहली कमी हेडरूम स्पेस की है और दूसरी कमी एडजस्टेबल हेडरेस्ट का ना होना है। पीछे वाली सीटों पर फिक्स्ड हेडरेस्ट दिए गए हैं।


स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी
एक अर्बन कार के लिए प्रैक्टिकैलिटी बहुत मायने रखती है, और टियागो ईवी इस मामले में काफी हद तक खरा उतरती है। केबिन के अंदर सामान को रखने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। चारों दरवाज़ों में बॉटल होल्डर मौजूद हैं, जहां आप एक लीटर की बोतल आसानी से रख सकते हैं। सेंटर कंसोल में दो छोटे कपहोल्डर और फोन रखने के लिए दो पैड्स भी दिए गए हैं, जिससे छोटी-मोटी चीज़ें व्यवस्थित रहती हैं।

एक और उपयोगी फीचर कूल्ड ग्लवबॉक्स का है, जो गर्मियों में आपकी पानी की बोतल या ड्रिंक्स को ठंडा रखने में मदद करता है। हालांकि, इन सभी अच्छी चीज़ों के बीच एक जरूरी फीचर की कमी खलती है, और वह है सेंट्रल आर्मरेस्ट। फ्रंट सीटों के बीच आर्मरेस्ट ना होने से लंबे सफर के दौरान ड्राइवर को थोड़ी असुविधा महसूस हो सकती है। इसमें रियर पैसेंजर्स के लिए दो बैक पॉकेट्स दी गई हैं।


चार्जिंग ऑप्शन
2026 Tata Tiago eV फेसलिफ्ट कार में वायरलेस फोन चार्जर नहीं दिया गया है और ना ही इसमें रियर पैसेंजर के लिए USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। जबकि, ये दोनों फीचर Tiago पेट्रोल के टॉप वेरिएंट में मौजूद हैं। हालांकि, इसके फ्रंट आर्मरेस्ट में 12V सॉकेट और आगे की तरफ USB और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

बूट स्पेस
2026 Tiago EV फेसलिफ्ट में 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें मीडियम साइज की ट्रॉली और कुछ डफल बैग फिट हो सकते हैं, लेकिन दो केबिन-साइज ट्रॉली बैग्स को रखने के लिए आपको थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। नीचे लगी बैटरी की वजह से बूट की ऊंचाई कम हो जाती है और ज्यादा गहरा बूट नहीं मिलता। अगर पीछे कोई पैसेंजर नहीं बैठा है और आपके पास ज़्यादा सामान है, तो आप सीटों को फोल्ड भी कर सकते हैं। लेकिन, ये पूरी तरह फ़्लैट फोल्ड नहीं होतीं और बीच में एक बड़ा हंप रह जाता है, जिससे बड़े बैग अंदर धकेलना मुश्किल हो सकता है। Tiago EV फेसलिफ्ट में कोई स्पेयर व्हील भी नहीं है, बस एक पंक्चर रिपेयर किट दी गई है।

फीचर्स
Tata Tiago EV में फीचर लिस्ट को अपडेट किया गया है। इसमें पहले वाले पैसिव कीलेस एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फंक्शनल फीचर्स मिलने जारी हैं।

इसकी 10.25-इंच की टचस्क्रीन भी पहले की तरह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन इस्तेमाल करने में काफी आसान है और कई बार फोन जैसा रिस्पांस देती है।

नए बदलावों में एक 5-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है, जो काफी सिंपल है लेकिन तेज धूप में इस पर ग्लेयर की समस्या हो सकती है। एक और बड़ा और उपयोगी फीचर 360-डिग्री कैमरा है, जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी है और यह तंग जगहों पर पार्किंग को बेहद आसान बना देता है। इसमें एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर भी जोड़ा गया है। हालांकि, जब यह एक्टिवेट होता है, तो यह पूरी स्क्रीन को कवर कर लेता है, जिससे नेविगेशन देखना मुश्किल हो जाता है।


टियागो ईवी फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट में अब 8-स्पीकर सिस्टम की जगह सिर्फ 4-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है। अफसोस की बात है कि पेट्रोल टियागो में मिलने वाले वायरलेस चार्जिंग, टाइप-C पोर्ट और फॉग लैंप्स जैसे फीचर्स अभी भी EV वर्जन में नहीं दिए गए हैं।

सुरक्षा
सेफ्टी के मामले में Tiago EV फेसलिफ्ट काफी अच्छी है। अब इसमें 6 एयरबैग्स को सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसमें ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर वॉर्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर भी स्टैंडर्ड मिलते हैं।

हालांकि, कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स अभी भी सिर्फ टॉप वेरिएंट तक ही सीमित हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर डीफॉगर और वाइपर, और ट्रेक्शन कंट्रोल शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट में रेन-सेंसिंग वाइपर्स और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

इस अपडेटेड मॉडल का Bharat NCAP क्रैश टेस्ट फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन इसके पेट्रोल मॉडल को Global NCAP में एडल्ट सेफ्टी के लिए 4-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दिखाती है।
परफॉरमेंस
परफॉरमेंस
Tiago EV न्यू मॉडल में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाले पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-
| बैटरी पैक | 19.2 kWh | 24 kWh |
| पावर | 61 PS | 75 PS |
| टॉर्क | 110 Nm | 114 Nm |
| सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पी1 + पी2) | 226 किलोमीटर | 285 किलोमीटर |

2026 Tiago EV का ड्राइविंग एक्सपीरिएंस खासकर शहर में, अब और भी बेहतर हो गया है। कंपनी ने सिटी मोड में थ्रॉटल रिस्पॉन्स को पहले से बेहतर कर दिया है। इसका मतलब है कि जब आप एसेलरेटर दबाते हैं, तो पावर डिलीवरी ज्यादा स्मूद और लीनियर महसूस होती है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार चला रहे हैं, क्योंकि EVs का इंस्टेंट टॉर्क कभी-कभी थोड़ा ज्यादा लग सकता है। हालांकि, जिन्हें तेज पिकअप पसंद है, उनके लिए स्पोर्ट मोड अभी भी मौजूद है। इस मोड में कार का रिस्पॉन्स काफी तेज हो जाता है और हाईवे पर ओवरटेक करना आसान लगता है।


इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में 4 रीजेनरेशन मोड (0, 1, 2, 3) मिलते हैं, जिन्हें सेंटर कंसोल पर दिए गए बटन से बदला जा सकता है। हालांकि, इन्हें बदलने के लिए पैडल शिफ्टर्स की कमी महसूस होती है, जो ड्राइविंग के दौरान ज्यादा सुविधाजनक होते।

राइड और हैंडलिंग
Tata Tiago EV का सस्पेंशन सेटअप काफी बैलेंस्ड लगता है। शहर में कम स्पीड पर यह गाड़ी आरामदायक राइड देती है और यह छोटे-मोटे गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़कों को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेती है। केबिन में टायर की आवाज भी काफी कम आती है, जिससे सफर शांत महसूस होता है। केबिन के अंदर झटके और पैसेंजर्स का बॉडी मूवमेंट कंट्रोल में रहता है।

हाईवे पर भी कार काफी स्टेबल लगती है और तेज गति पर लेन बदलते समय ड्राइवर को अच्छा कॉन्फिडेंस देती है। हालांकि, एक बात ध्यान देने वाली है कि अगर आप कार में अकेले ड्राइव कर रहे हैं, तो बड़े स्पीड-ब्रेकर से गुजरने पर रियर सीट पर थोड़ा उछाल महसूस हो सकता है। यह बैटरी के वजन के कारण हो सकता है, लेकिन जब कार में 2-3 लोग बैठे हों तो यह समस्या महसूस नहीं होती।
चार्जिंग ऑप्शन
नई Tiago EV फेसलिफ्ट कार अब 30 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो चार्जिंग टाइम को लगभग आधा कर देता है। इस नए चार्जर से कार की बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 35 मिनट लगते हैं, जबकि पहले इसमें लगभग एक घंटा लगता था। यह उन लोगों के लिए एक बड़ा फायदा है जो लंबे सफर पर जाते हैं। वहीं, 15A के सामान्य सॉकेट से चार्ज करने पर 19.2 kWh की छोटी बैटरी को फुल चार्ज होने में 6.9 घंटे लगते हैं, जबकि 24 kWh की बड़ी बैटरी चार्ज होने में 8.7 घंटे का समय लेती है। बड़ा बैटरी पैक चुनने वाले ग्राहकों को 15 साल की लाइफटाइम वारंटी का फायदा भी मिलता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी |
19.2 kWh |
24 kWh |
| 15A के जरिए 10% से 100% |
6.9 घंटे |
8.7 घंटे |
| 7.2kW के जरिए 10% से 100% |
2.6 घंटे |
3.5 घंटे |
| 30kW DC के जरिए 10% से 80% |
35 मिनट |
35 मिनट |

यहां देखें टाटा टियागो ईवी के वेरिएंट वाइज़ बैटरी पैक ऑप्शन की जानकारी।
वेरिएंट
2026 टाटा टियागो ईवी तीन वेरिएंट में आती है, जिसमें Smart, Pure+ और Creative+ शामिल हैं। Smart वेरिएंट में छोटा 19.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जबकि Pure Plus और Creative Plus वेरिएंट में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं।
Tata Tiago EV Smart
यह टियागो EV का एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जिसे उन खरीदारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक किफायती इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं। यह वेरिएंट सिर्फ 19.2 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। एक्सटीरियर में R14 साइज के स्टील व्हील्स और क्रोम डोर हैंडल्स मिलते हैं, जो इसे एक साफ-सुथरा लुक देते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें फैब्रिक डैशबोर्ड, मैट फिनिश वाला स्टीयरिंग` व्हील और फैब्रिक सीट्स दी गई हैं। Smart वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टी-ड्राइव मोड, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, iTPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और हाई बीम अलर्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यहां देखें Smart वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
Tata Tiago EV Pure Plus
Pure+ टियागो EV लाइनअप का मिड वेरिएंट है और सबसे बैलेंस्ड ऑप्शन भी लगता है। यह वेरिएंट 19.2 kWh और 24 kWh, दोनों बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। स्मार्ट वेरिएंट के मुकाबले Pure+ वेरिएंट में R14 व्हील (कवर के साथ) और एक शार्क-फिन एंटीना/GPS जोड़ा गया है, जो इसके लुक को थोड़ा बेहतर बनाता है। इसमें Smart वेरिएंट वाले सभी कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसका 24 kWh बैटरी पैक वाला वर्जन चुनने पर आपको ना सिर्फ बेहतर रेंज मिलती है, बल्कि टाटा इस पर लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी भी दे रही है। टाटा का दावा है कि यह वर्जन फास्ट चार्जर के जरिए 18 मिनट में 100 किलोमीटर तक की रेंज पकड़ सकता है।
Tata Tiago EV Creative Plus
Creative+ टियागो EV का टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट है और यह सिर्फ 24 kWh बड़े बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। एक्सटीरियर अपग्रेड में R14 हाइपरस्टाइल व्हील्स, LED DRLs, और Lux Beam LED हेडलैंप्स शामिल हैं, जो इसे लाइनअप में सबसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) + ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर जोड़े गए हैं। कंफर्ट फीचर्स में PEPS, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, कूल्ड ग्लवबॉक्स, रियर AC वेंट्स, फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज, और ड्राइवर साइड पावर विंडो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑल-डोर सॉफ्ट टच फैब्रिक आर्मरेस्ट भी दिया गया है। यहां देखें टाटा टियागो ईवी के टॉप वेरिएंट की जानकारी।
कारदेखो की राय
Tiago EV Smart: यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन एंट्री पॉइंट है जो ज्यादातर शहर में गाड़ी चलते हैं और जिनका बजट भी सीमित है। कम कीमत के बावजूद इसमें ऑटो AC, एक बड़ा टचस्क्रीन और 6 एयरबैग जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं।
Tiago EV Pure+: यह इस लाइनअप का "स्वीट स्पॉट" है, खासकर 24 kWh बैटरी पैक के साथ। यह अच्छी रेंज, जरूरी फीचर्स और लाइफटाइम बैटरी वारंटी का एक शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है। यह उन खरीदारों के लिए सबसे प्रैक्टिकल और समझदारी भरा विकल्प होगा जो एक भरोसेमंद फैमिली EV चाहते हैं।
Tiago EV Creative+: अगर आप अपना बजट बढ़ा कर इलेक्ट्रिक कार एक फीचर-लोडेड, टॉप वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो Creative+ वेरिएंट आपके लिए अच्छा रहेगा। 360-डिग्री कैमरा, ESP, और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे एडवांस कारों में से एक बनाते हैं।
निष्कर्ष
टाटा टियागो EV उन लोगों के लिए पहले से ही एक शानदार कार थी, जिन्हें रोजाना चलाने के हिसाब से कोई कम खर्च वाली छोटी कार चाहिए थी। अब नया अपडेट इसे पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक विकल्प बनाता है। कीमत घटाने, फीचर्स बढ़ाने और सेफ्टी को प्राथमिकता देने से इसकी वैल्यू पहले से काफी बेहतर हुई है। 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में आने वाली यह कार उन ग्राहकों के लिए एक यूनीक पेशकश है जो शहर में गाड़ी को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें कभी-कबार पीछे वाली सीटों का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि, टाटा को अभी भी अपनी क्वालिटी कंट्रोल और आफ्टर-सेल्स सर्विस को और बेहतर बनाने पर काम करने की जरूरत है, लेकिन एक प्रोडक्ट के तौर पर टियागो EV अपने सेगमेंट में एक बेहद मजबूत दावेदार बनी हुई है।
आप इन कारों पर भी विचार कर सकते हैं :-
MG Comet (Tiago EV vs Comet कंपेरिजन)
क्यों खरीदें
-
छोटे साइज़ की वजह से यह शहर के ट्रैफ़िक के लिए बहुत बढ़िया है
-
इसका अनोखा डिज़ाइन सबका ध्यान खींचता है
-
केबिन में बेहतर फिट व फिनिश क्वालिटी
क्यों नापसंद करें
-
खराब सड़कों पर इतनी आरामदायक नहीं है
-
पिछली सीट पर आना-जाना मुश्किल है और कंफर्ट भी उतना अच्छा नहीं मिलता
-
Tiago EV जितनी प्रैक्टिकल नहीं है
-
हाईवे पर परफ़ॉर्मेंस उतनी आसान नहीं है
Tata Punch EV (Tiago EV vs Punch EV कंपेरिजन)
क्यों खरीदें
-
बड़ी बैटरी ज्यादा रेंज देती है
-
ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड
-
बेहतर सेकंड रो एक्सपीरिएंस के साथ एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सेंट्रल आर्मरेस्ट
-
अच्छी रोड प्रेजेंस देती है
क्यों नापसंद करें
-
ज्यादा महंगी
Citroen e-C3X (Tiago EV vs eC3 कंपेरिजन)
क्यों खरीदें
-
आरामदायक राइड क्वालिटी
-
पीछे वाली सीट पर ज्यादा स्पेस
-
बड़ी बूट स्पेस
क्यों नापसंद करें
-
ज्यादा महंगी
-
इतनी फीचर लोडेड नहीं
-
बेसिक इंटीरियर
टाटा टियागो ईवी कलर
भारत में टाटा टियागो ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
pangong-pulse
प्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन
देहरादून dew with ड्यूल टोन
प्योर grey-dual tone
परिसटाइन व्हाइट
प्योर ग्रे
pangong-pulse with ड्यूल टोन
sobo surge with ड्यूल टोन
डेटोना ग्रे ड्यूल टोन
डेटोना ग्रे
sobo-surge
comparing टाटा टियागो ईवी rivals
Rs.6.99 - 10.09 लाख* | Rs.9.79 - 12.99 लाख* | Rs.7.90 - 10.17 लाख* | Rs.12.49 - 17.89 लाख* | Rs.12.09 - 13.36 लाख* | Rs.5.75 - 10.77 लाख* | Rs.4.99 - 10.21 लाख* | Rs.5.84 - 8.89 लाख* |
| रेटिंगUser Review (17) | User Review (44) | User Review (239) | User Review (248) | User Review (88) | User Review (172) | User Review (337) | User Review (537) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी |
| बैटरी कैपेसिटी19.2 - 24 केडब्ल्यूएच | 30 - 40 केडब्ल्यूएच | 17.3 - 17.4 केडब्ल्यूएच | 30 - 45 केडब्ल्यूएच | 29.2 केडब्ल्यूएच | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| रेंज226 - 285 किमी | 275 - 355 किमी | 230 किमी | 275 - 489 किमी | 330 किमी | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| चार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 2.6 घंटे (10-100%) | - | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 3.5 घंटे (0-100%) | 50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट | - | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
| पावर- | 87 - 127 बीएचपी | 41.42 - 42 बीएचपी | 127 - 142 बीएचपी | 56.22 बीएचपी | 72 - 118 बीएचपी | 80.46 - 108.62 बीएचपी | 68.8 - 81.8 बीएचपी |
| एयरबैग6 | 6 | 2 | 6 | 4-6 | 6 | 2-6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | टियागो ईवी बनाम पंच ईवी | टियागो ईवी बनाम एमजी कॉमेट ईवी | टियागो ईवी बनाम नेक्सन ईवी | टियागो ईवी बनाम e-c3 एक्स | टियागो ईवी बनाम पंच | टियागो ईवी बनाम सी3 एक्स | टियागो ईवी बनाम स्विफ्ट |
टाटा टियागो ईवी वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

टाटा टियागो got cheaper?

Simple Fix, Big Difference?

Tata Improved The Cabin?
Tata Tiago EV Variants Explained: Is The Top-spec Worth It?2 महीने पहले32.6K व्यूज
टाटा टियागो ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore टाटा टियागो ईवी दूसरा hand कारें
टाटा टियागो ईवी यूज़र रिव्यू
- सभी (17)
- स्टाइलिंग से जुड़े (8)
- कंफर्ट (5)
- माइलेज (2)
- इंजन (1)
- इंटीरियर (1)
- स्पेस (2)
- कीमत (6)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Family BeleiveThis car is amazing for family and safety. I think it is the only model and company we believe blindly also it's comfort is amazing for us. All the tata model is great because tata hain toh bharosa hai. The range everyone need, the quality and believe on it. Thank you tata.और देखें
- Smart Model Safe DriveVery nice model for long route travelling also local use. Easy to park, space required is short. Also easy to park in home parking. Easy also on Ghat section, easy to learn. My daughter, son and wife liked it. I have to give Phd gift to my wife. My wife used it daily to up-down to college distance of 20 km. Thanking you Tata.और देखें
- Thanks With TataReally like this car, and the performance is the best in the segment at a low price. More features and the best off-road performance. The charging issue is also solved with more charging points. Tata seriously checks customer requirements, takes action, and replies much more. This product is also the best and futuristic. Thanks, Tata Motors and team.और देखें1
- Price And WorkingTiago ev is best car in low price. Without any doubt car performance is very well and my overall experience with this car is fantastic, range of the car is one issue because without battery there is nothing. Charging facility is one issue but overall it is best in low rate in India and for small families.और देखें3
- No One Is Compared With Tata Indian CarI personally use it and I'm fully satisfied and happy to says, if anyone wants to purchase for your next car should be. I recommend to everyone if you looking for budget frendly car than must booking for a test drive. overall premium dashboard and music system and powerful steering and also fully automatic, manual control on your hand.और देखें1
- अधिक देखें
टाटा टियागो ईवी रेंज
टाटा टियागो ईवी की रेंज 226 - 285 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 226 - 285 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टाटा टियागो ईवी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) Regarding your query, we recommend comparing different electric cars based on yo...और देखें
A ) The Tata Tiago EV offers convenient charging options. With a 7.2 kW AC charger, ...और देखें
A ) Yes, the Tata Tiago EV XT MR and XT LR variants have wireless Android Auto and A...और देखें
A ) Tata Tiago EV is available in 1 tyre sizes - 175/65 R14.
A ) The Tata Tiago EV has DC charging time of 58 Min on 25 kW (10-80%).

टाटा टियागो ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टाटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
टाटा अल्ट्रोज़Rs.6 - 10.90 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
टाटा नेक्सनRs.7.40 - 14.52 लाख*
पॉपुलर हैचबैक कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
मारुति सुजुकी वैगन आरRs.4.99 - 7.24 लाख*
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10Rs.3.70 - 5.45 लाख*
हुंडई आई20Rs.6 - 10.68 लाख*
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*- न्यू वैरिएंट
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट क्विडRs.4.53 - 5.85 लाख* - न्यू वैरिएंट
सिट्रोएन e-c3 एक्सRs.12.09 - 13.36 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई ग्रैंड आई10 निओसRs.5.60 - 8.09 लाख*

