एमजी विंडसर ईवी
एमजी विंडसर ईवी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Windsor EV के 6 वेरिएंट हैं, ₹14.85L से शुरू, दो बैटरी पैक में, 38 kWh (332 km MIDC) और 52.9 kWh (449 km MIDC). Excite (₹14.85L) रोज़ के सिटी कम्यूट के लिए काफी है, इसमें 6 airbags, ESP, hill hold, LED projector headlamps, 25.6cm टचस्क्रीन विथ wireless CarPlay, fabric seats और reverse parking sensors मिलते हैं. Exclusive (₹16.15L) से गाड़ी बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें leather seats, 39.6cm GrandView टचस्क्रीन, 360° कैमरा, चारों disc brakes, auto hold वाला electric parking brake, multi-colour ambient lighting और powered tailgate आ जाता है. Essence (₹17.15L) में Infinity View glass roof, Aero-Lounge वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-speaker Infinity audio और V2L (vehicle-to-load) मिलता है, जिससे रोड ट्रिप पर आप अपना laptop चार्ज कर सकते हैं. Exclusive Pro (₹18.05L) में 52.9 kWh long-range battery (449 km vs 332 km) मिल जाती है. Essence Pro (₹19.15L) सबसे ऊपर है, इसमें long-range battery के साथ पूरा ADAS Level 2 मिलता है, यानी adaptive cruise, lane keep, AEB और intelligent headlamp control. ज़्यादातर बायर्स Essence (₹17.15L) पर आते हैं, यहाँ glass roof, वेंटिलेटेड सीट्स, 39.6cm GrandView स्क्रीन, 360° कैमरा और V2L अभी मिल जाते हैं, और Essence Pro की 449 km long-range battery तथा full ADAS L2 के लिए ~₹2L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.
एमजी विंडसर ईवी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 332 - 449 किमी |
| पावर | 134 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 38 - 52.9 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%) |
| चार्जिंग टाइम एसी | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 7 घंटे (10-100%) |
| बूट स्पेस | 604 लीटर |
एमजी विंडसर ईवी 2026: लेटेस्ट updates
-
13 अक्टूबर 2026: एमजी ने विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन को भारत में 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें रूफ माउंटेड रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, और अर्बन टैन और ब्लैक कलर केबिन थीम जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं।
-
12 अक्टूबर 2026: एमजी ने विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन का नया टीजर जारी किया है, जिसमें डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक कलर केबिन थीम और रूफ-माउंटेड रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन नजर आई है।
-
8 अक्टूबर 2026: विंडसर ईवी की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर एमजी ने अपकमिंग इंडल्ज एडिशन का टीजर जारी किया है।
-
6 जनवरी 2026: एमजी विंडसर ईवी 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही है, जिसकी 46,000 से भी ज्यादा यूनिट्स बिकीं।
एमजी विंडसर ईवी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- शानदार इंटीरियर लेआउट के साथ अच्छे मैटेरियल्स का किया गया है इस्तेमाल
- पैनोरमिक ग्लास रूफ और इंफिनिटी का साउंड सिस्टम दिया गया है इसमें
- स्मूद ड्राइव एक्सपीरियंस के साथ अच्छी ओवरटेकिंग पावर है इसकी
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- हर किसी को पसंद आए ऐसा भी नहीं है इसका डिजाइन
- 250 किलोमीटर है इसकी प्रैक्टिकल रेंज मगर इस साइज के हिसाब की कार के लिए नहीं
- काफी छोटा है इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
एमजी विंडसर ईवी रिव्यू
ओवरव्यू
एमजी विंडसर ईवी दूसरे दक्षिण एशियाई बाजारों में बिकने वाली वुलिंग एयर ईवी का एक रीबैज्ड वर्जन है। ये भारत में एमजी कॉमेट और जेडएस ईवी के बाद एमजी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी बॉडी स्टाइल काफी यूनीक है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी,टाटा कर्व ईवी और यहा तक कि टाटा नेक्सन ईवी जैसी कारों से भी है।
दूसरी कारों के मुकाबले एमजी विंडसर ईवी पूरी तरह से एक इलेक्ट्रिक कार है जिसके पेट्रोल/डीजल वर्जन नहीं है। इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से अलग ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी मिलती है। ऐसे में अपनी यूनीक स्टाइलिंग अप्रोच और फीचर लोडेड केबिन की वजह से ये दूसरी कारो से काफी अलग नजर आती है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ मैने एक सप्ताह गुजारा है और कैसा रहा मेरा अनुभव,ये आप जानेंगे आगे:
एक्सटीरियर
एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक का डिजाइन इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से काफी अलग है। इसका अंडाकार शेप शुरू में हर किसी को पसंद आने की संभावना है। हालांकि इसकी बाकी की डिजाइन डीटेल्स और एलिमेंट इसे फ्रैश और अलग बनाते हैं।

इसके बोनट पर एमजी का इल्यूमिनेटेड लोगो और काफी आलीशान दिखने वाले कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैप्स दिए गए हैं जो खासतौर से रात में काफी शानदार नजर आते हैं। इसमे बड़े एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स स्टैंडर्ड दी गई है जो राउंडेड बंपर के दोनों ओर लगी है।

प्रीमियमनेस के लिए इसके साइड में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और 18 इंच के एयरोडायनैमिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाले प्रो वेएिंट्स में दिए गए 18 इंच के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग है जो काफी क्लासी नजर आते हैं।

राउंडेड बंपर और कम क्लैडिंग के साथ पीछे से विंडसर ईवी काफी क्यूट और कर्वी नजर आती है। इसमें कुछ अच्छी डीटेलिंग के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है।
इसमेें कोई शक नहीं कि ये इलेक्ट्रिक कार सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है और मुझे इसकी एलईडी कनेक्टेड लाइटिंग रात में काफी ज्यादा प्रीमियम लगी। इसके रोचक से शेप और लाइटिंग एलिमेंट्स के एग्जिक्यूशन से विंंडसर काफी क्यूट और आलीशान नजर आती है।
मैं ऑफिशियल एसेसरीज का उतना बड़ा फैन नहीं हूं मगर ये चीजें इसके लुक्स को और ज्यादा स्टाइलिश बनाती है मगर इनसे पैन्ल्स पर क्रोम इंसर्ट्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल हो जाता है जिससे इसमें जंग लगने का काफी खतरा रहता है। इसके अलावा इनकी फिटमेंट फैक्ट्री फिनिशिंग के स्तर की भी नहीं रहती है। तो कुल मिलाकर ये एसेसरी आपकी पर्सनल चॉइस है और मैं कहूंगा आप इन्हें ना ले तो ही बेहतर है।

कलर विकल्प की बात करें तो इसमें 6 मोनोटोन कलर:सेलाडॉन ब्लू, टरकॉइज ग्रीन, ऑरोरा सिल्वर, पर्ल व्हाइट, ग्लेज़ रेड और स्टारबर्स्ट ब्लैक में दिए गए हैं। ग्लेज़ रेड कलर अपनी चमकदार और आकर्षक बनावट के कारण बाकी सभी कलर से अलग दिखता है।
कुल मिलाकर विंडसर ईवी का डिजाइन भारतीय बाजार के अनुरूप है और इसकी रोड प्रजेंस इसके साइज के हिसाब से नहीं बल्कि यूनीक डिजाइन के चलते काफी आकर्षक लगती है।
इंटीरियर
एमजी विंडसर ईवी के केबिन का डिजाइन काफी मिनिमल है जो कॉन्ट्रास्टिंग इंसर्ट्स और डिजाइन एलिमेंट्स के साथ काफी प्रीमियम फीलिंग देता है। ये दो तरह की केबिन थीम में उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जबकि बड़े बैटरी पैक वाले प्रो वेरिएंट में ड्युअल टोन ब्लैक और आइवरी थीम दी गई है। प्रो वेरिएंट्स में दी गई ड्युअल टोन थीम काफी शानदार लगती है और यहां तक कि इसमें ज्यादा स्पेस भी दिया गया है मगर इसमें धूल और मिट्टी लगने का भी काफी खतरा रहता है और इसका लगातार रखरखाव की जरूरत रहती है।

इसमें एमजी ने जिस तरह से पूरे केबिन में एंबिएंट लाइट स्ट्रिप को लगाया है वो तारीफ के काबिल है। इसमें लग्जरी कारों की तरह 64 कलर की चॉइस दी गई है आप अपने मूड के हिसाब से इसे कस्टमाइज कर सकते हैं।
क्वालिटी के मोर्चे पर एमजी ने विंडसर में सब चीज अच्छी रखी है। इसकी सोफे जैसी सीटें और डोर एवं डैशबोर्ड पर इस्तेमाल किए गए सॉफ्ट टच मैटेरियल्स इसके केबिन को काफी प्रीमियम बनाते हैं और फॉक्स वुड ट्रिम्स और रोज गोल्ड एसेंट्स के ज्यादा इस्तेमाल से ये अंदर से दिखने में भी काफी आकर्षक लगती है। हालांकि, कुछ जगहों पर फिट और फिनिशिंग लेवल थोड़ा बेहतर हो सकता था।
उदाहरण के लिए ऐसा महसूस होता है कि फ्लोटिंग सेंट्रल पैनल काफी प्रेशर के साथ लगाया गया है और एसी वेंट्स का वजन और डोर हैंडल्स की फीलिंग हल्की महसूस होती है।
आगे की सीटें
रूफलाइन उंची होने के कारण एमजी विंडसर ईवी के केबिन में प्रवेश करना या उससे बाहर निकलना काफी आसान है और आपको ज्यादा झुकना भी नहीं पड़ता है। एकबार में केबिन में प्रवेश करने के बाद इसकी सोफे जैसी सीटें आपको कुशनिंग और अंडरथाई सपोर्ट के मोर्चे पर काफी कंफर्टेबल महसूस होंगी। बस इनके साइड की कंटूरिंग बेहतर सपोर्ट देने लायक होनी चाहिए थी। ये चीज एक्सएल साइज के लोगों को ज्यादा महसूस होगी।

6 तरीको से एडजस्ट हो सकने वाली ये पावर्ड सीटें और टिल्ट एवं टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाले स्टीयरिंग व्हील के साथ आपको कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिल जाएगी।
इसकी विंडशील्ड काफी बड़ी है और ए पिलर पर कट आउट्स के कारण आपको हर तरफ से शानदार विजिबिलिटी मिलती है,ऐसे में नए ड्राइवर के लिए भी ये चीज कंफर्टेबल साबित होती है।
यहां स्पेस की भी कोई कमी नहीं है और लंबे कद के लोगों को भी कंफर्ट मिलता है। इसमें फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट स्टैंडर्ड दिया गया है जो आपको लंबे सफर के दौरान आपको कंफर्टेबल रखता है।
पीछे की सीटें
पीछे की सीटों की बात की जाए तो एमजी विंडसर ईवी अपने मुकाबले में मौजूद दूसरो से इस मोर्चे पर काफी अच्छी है। यहां मिलने वाले स्पेस की तुलना सेगमेंट से उपर की कारों से की जा सकती है। इसकी पीछे की सीटें स्लाइड नहीं होती है मगर यहां दो 6 फुट तक के लंबे लोग आराम से बैठ सकते हैं जिसके बाद भी स्पेस बच जाता है। इसमे अच्छा खासा हेडरूम और पर्याप्त अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और यहां आप आराम से पैर फैलाकर बैठ सकते हैं।

मैंने पाया कि विंडसर ईवी अपने सेगमेंट की उन चुनिंदा कारों में से एक है जिसमें पीछे की तरफ तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं क्योंकि इसका केबिन काफी चौड़ा है,फ्लोर फ्लैट है और बैकरेस्ट भी काफी फ्लैट है। इसमें बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए डेडिकेटेड हेडरेस्ट भी दिया गया है जिससे लंबा सफर आराम से गुजर जाता है।
इसकी पीछे की सीटें काफी कंफर्टेबल है और यहां बैलेंस्ड कुशनिंग मिलती है मगर 135 डिग्री बैकरेस्ट रिक्लाइन के साथ आपको लाउंज जैसा एकसपीरियंस मिलता है। अपने अनुभव को अलग स्तर पर लेकर जाएं तो आप इसकी आगे की सीटों को पूरी तरह से रिक्लाइन कर सकते हैं जिसके बाद आपको बिजनेस क्लास जैसा अनुभव मिलेगा जहां आप अपने पांव को आराम दे सकते हैं।

फंक्शनल फीचर्स की बात करें तो सेंट्रल आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट्स से ये एक पूरा पैकेज बन जाती है।

इसकी हर तरफ की विजिबिलिटी शानदार है। एमजी इसमें रियर सनब्लाइंड और दो अलग अलग रियर एसी वेंट देकर इसके पीछे के सीट के अनुभव को और बेहतर कर सकती थी।
स्टोरेज
एमजी विंडसर अपनी कीमत के हिसाब से सबसे प्रैक्टिकल कार है। इसके फ्रंट डोर पॉकेट्स में 1 लीटर की बॉटल रखी जा सकती है जो कि सेंट्रल कंसोल में भी रखी जा सकती है। इसमें 1 लीटर बॉटल और 500 मिलीलीटर बोतल या छोटे कैन रखने के विकल्प दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड पर भी दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं मगर मैंने इनमं कोल्ड ड्रिक नहीं रखी क्योंकि विंडशील्ड के पास में होने से ये जल्दी गर्म हो सकती है।

इसके सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे भी काफी बड़ा स्पेस दिया गया है वहींं सेंट्रल कंसोल के नीचे भी एक ढका हुआ स्पेस मिलता है और इसके ग्लवबॉक्स का साइज भी अच्छा है। हालांकि ये कवर्ड स्पेस कूल्ड नहीं है।
पीछे बैठने वाले पैसेजर्स के लिए आगे वाली सीटों के पीछे पॉकेट्स दी गई है जिनमें मैग्जीन या लैपटॉप रखे जा कते हैं। इसके अलावा इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट के अंदर दो कपहोल्डर्स और रियर एसी वेंट के नीचेे ओपन स्लॉट दिया गया है। मगर इसके पीछे वाले डोर पॉकेट्स में केवल छोटी बोतले ही रखी जा सकती है।
चार्जिंग विकल्प
चार्जिंग के लिए एमजी ने इसमें टाइप सी और टाइप ए पोर्ट के साथ आगे वाले सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे 12 वोल्ट का सॉकेट दिए गए है। पीछे बैठने वालों के लिए इसमें सिंगल टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं।

कुल मिलाकर एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार में प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलता है जिससे स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी के मोर्चे पर ये अपने मुकाबले मौजूद कारों से बेहतर नजर आती है। इन दोनों मोर्चों पर ये ना केवल बेहतर है बल्कि ज्यादा शानदार है और इसकी तुलना उपर के सेगमेंट वाली कारों से की जा सकती है।
फीचर्स
(5 मे से 4)
इसकी कीमत के हिसाब से एमजी विंडसर ईवी एक फीचर पैक्ड कार है। इसमें जरूरत के सभी फीचर्स मिल जाते हैं जो इस प्रकार से है:
| चारों विंडो के लिए वन टच अप/डाउन | पीछे एसी वेंट्स |
| ऑटोमैटिक हेडलाइट | वायरलेस फोन चार्जर |
| क्रूज कंट्रोल | 6-तरीकों से एडजस्ट की जा सकने वाली पावर सीट |
| ग्लास रूफ | स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स |
| ऑटोमैटिक फोल्डिंग ओआरवीएम | की लेस एंट्री |

इसके केबिन की सबसे बड़ी हाइलाइट 15.6-इंच टचस्क्रीन है। ये ब्रॉशर मे तो शानदार नजर आती है मगर रोजाना के हिसाब से इसका एक्सपीरियंस काफी हताश कर देती है। कई फीचर्स, जिनमें वे बेसिक फीचर्स भी शामिल हैं, जिनका उपयोग आप अपने रोजाना ड्राइव में कई बार करते हैं,इन्हें इस तरह से एग्जिक्यूट किया गया है कि उन्हें उनका इस्तेमाल आप एकबार में तो कर ही नहीं पाते हैं। उदाहरण के लिए, आपके मिरर्स को मोड़ना हो या ग्लास रूफ के कवर को खोलना/बंद करना हो या वेंटिलेटेड सीटों तक पहुंचने जैसी आसान चीजों के लिए कंट्रोल मेन डिस्प्ले में इंटीग्रेट किए गए हैं। मिरर्स को एडजस्ट करने के लिए स्टीयरिंग पर कंट्रोल दिए गए हैं और यहां तक कि हेडलाइट लेवलर और ड्राइव मोड्स के कंट्रोल स्क्रीन पर ही मिलते हैं। इन छोटे-छोटे फंक्शन्स को एक्सेस करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने पड़ते हैं और स्क्रीन के ज़्यादा रिस्पॉन्सिव न होने के कारण, पूरा अनुभव बेवजह उबाऊ हो जाता है। यह न सिर्फ़ असुविधाजनक है, बल्कि कार चलाते समय खतरनाक भी है।
विंडसर के इंफोटेनमेंट सिस्टम में ब्राइट कलर्स दिए गए हैं और ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन को इस्तेमाल करने का अनुभव उतना स्मूद नहीं है क्योंकि इसने रेस्पॉन्स देने में कभी कभी देरी दिखाई और मेन्यू पर स्विच करते हुए भी इसने जरूरत से ज्यादा समय लिया। इसका यूजर इंटरफेस समझने में कठिन लगता है और युवा लोग तो फिर भी इसे समझ लेंगे मगर बड़े लोगों को ये स्क्रीन उतनी पसंद नहीं आएगी।

इसके कंपेरिजन में 8.8 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले ज्यादा सिंपल है। मुख्य स्क्रीन के सामने तो ये छोटी नजर आएगी मगर इसकी फंक्शनिंग अच्छी है। इसका रेजोल्यूशन काफी क्रिस्प है और इंफॉर्मेशन काफी साफ दिखाई देती है। इसमे कोई थीम या लेआउट नहीं दिया गया है और बस अलग अलग इंफॉर्मेशन दिखाई देती है।

एमजी ने विंडसर ईवी में 9 स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम दिया गया है। ये सेटअप वो प्रीमियम अनुभव नहीं देता है जिसके लिए ये जाना जाता है मगर रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से इसकी क्वालिटी अच्छी है। यह आपको इस कीमत और सेगमेंट में अन्य साउंड सिस्टम की तरह म्यूजिक का एहसास कराने में विफल रहता है। 
विंडसर में 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया गया है जिसकी क्वालिटी काफी औसत है। इसमें मल्टीपल व्यू एंगल के साथ 2डी और 3डी मोड्स भी दिए गए हैं मगर ये कभी कभी अटकता है और इसके फ्रेम भी ड्रॉप होते हैं।
इस इलेक्ट्रिक कार मे व्हीकल टू लोड और व्हीकल टू व्हीकल जैसे फीचर्स केवल एसेस प्रो वेरिएंट में ही दिए गए है और ये फीचर एक तरह से पावरबैंक का काम करता है और इससे दूसरे पावर अप्लायंस और इलेक्ट्रिक कारें चार्ज की जा सकती है। कई लोग इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करते हैं मगर पिकनिक और कैंप लगाने में ये काम आते हैं और यदि कोई दूसरी इलेक्ट्रिक कार कहीं अटक जाए तो विंडसर ईवी उसे रेस्क्यू कर सकती है।
इसकी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स से आपको कोई शिकायत नहीं रहेगी मगर इनके लिए डेडिकेटेड बटन देने चाहिए थे।
सुरक्षा
| स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स | |
| 6 6 एयरबैग्स | रियर पार्किंग सेंसर |
| टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम | इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक |
| हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल | Iआईएसओफिक्स माउंट्स |
| रेन सेंसिंग वाइपर्स | Aऑल 4 डिस्क ब्रेक्स |
एमजी विंडसर ईवी में काफी अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। इसके टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और रियर डिफॉगर दिए गए हैं मगर विंडसर ईवी में रियर वाइपर और वॉशर किसी भी वेरिएंट में नहीं दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मौजूद है, लेकिन ये केवल एसेंस प्रो वेरिएंट तक ही सीमित है। इस किट में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फ़ीचर शामिल हैं। इस सेगमेंट की तुलना में, एडीएएस सूट में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और डिटेक्शन जैसे कुछ फ़ीचर्स की कमी ज़रूर है। आप विंडसर के एडीएएस फीचर्स को बंद भी कर सकते हैं मगर आपको ये काम करने के लिए स्क्रीन की ही जरूरत पड़ेगी। अभी तक एमजी विंडसर इलेक्ट्रिक कार किसी भी इंडिपेंडेंट एजेंसी द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है।
एमजी विंडसर में कोई फ्रंक नहीं दिया गया है मगर कंपनी ने इसमें वेरिएंट के अनुसार 579 लीटर से लेकर 604 लीटर का बूट स्पेस दिया है। इसके अलावा इसमें 60:40 स्पिल्ट फंक्शन वाली पीछे की सीट दी गई है जो सीट बेस के साथ फोल्ड की जा सकती है।

दोनो बैटरी पैक वाले विकल्प के साथ इसका रियल वर्ल्ड बूट स्पेस काफी शानदार है और इसमें छोटा,मीडियम और बड़ा सूटकेस आराम से फिट किया जा सकता है और साथ ही दो डफल बैग्स भी रखे जा सकते हैं। वेरिएंट चाहे कोई भी हो,इस कार में आसानी से अपनी फैमिली की वीकेंड ट्रिप के लिए काफी स्पेस मिल जाता है।
इसके टॉप वेरिएंट एसेंस प्रो में पावर्ड टेलगेट दिया गया है,ऐसे में आपके हाथ में अगर बैग्स हो भी तो आप टेलगेट के पास खड़े होकर उसे खोल सकते है और ये चीज काफी सुविधाजनक है। एमजी विंडसर में लगेज को लोड करना और अनलोड करना भी काफी आसान है।
बूट स्पेस

एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार होने का फायदा इसे मिला है। इसका बूट स्पेस गहरा और चौड़ा है जिसके ऊपर पार्सल शेल्फ नहीं दी गई है। इस बूट स्पेस में आप एकदूसरे के ऊपर बड़े सूटकेस या छोटे सूटकेस रख सकते हैं। इस कार में 5 लोगों का सामान आ सकता है और यहां तक कि इसमें लॉन्ग ट्रिप के लिए भी सामान रखा जा सकता है। इसका बूट फ्लोर एडजस्टेबल है और आप रियर सीट को डाउन करके फ्लैट लोडिंग सरफेस भी तैयार कर सकते हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इसका बूट ना सिर्फ स्पेशियस है बल्कि ये काफी ज्यादा प्रैक्टिकल भी है।
परफॉरमेंस
| बैटरी | 38 केडब्ल्यूएच | 52.9केडब्ल्यूएच |
| आउटपुट | 136पीएस/200 एनएन | |
| दावाकृत रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2) | 332 किलोमीटर | 449 किलोमीटर |
एमजी विंडसर ईवी में 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 38 केडब्ल्यूएच और 52.9 केडब्ल्यूएच वाले बैटरी पैक वेरिएंट के बीच कॉमन हैं। इसमें चार ड्राइविंग मोड : इको+, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स, एवं रीजनरेशन मोड के लिए तीन अलग-अलग सेटिंग्स : लाइट, नॉर्मल और हैवी के विकल्प दिए गए हैं।
| बैटरी अधिकतम | 38केडब्ल्यूएच | 52.9केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग स्पीड | 45केडब्ल्यू | 60केडब्ल्यू |
| 20-80% डीसी चार्जिंग टाइम | 45 मिनट | 50 मिनट |
| 10-100 एसी चार्जिंग टाइम | 13.5 घंटे (3.3 केडब्ल्यू) | 7 घंटे (7.4 केडब्ल्यू) | 9.5 घंटे (7.4 केडब्ल्यू) |
| रियल वर्ल्ड रेज | 260 किलोमीटर | 360 किलोमीटर |
विंडसर ईवी के छोटे बैटरी पैक वाले ऑप्शन में 3.3 केडब्ल्यू और 7.4 केडब्ल्यू एसी होम चार्जर के विकल्प दिए गए हैं। इसके बड़े बैटरी पैक के साथ केवल 7.4 केडब्ल्यू होम चार्जर ही दिया गया है। इसकी अधिकतम चार्जिग कैपेसिटी 60 केडब्ल्यू है जबकि छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल की अधिकतम चार्जिंग कैपेसिटी 45 केडब्ल्यू है और मुझे लंबे सफर के दौरान कार को जल्दी चार्ज करने के लिए ये अतिरिक्त चार्जिंग कैपेसिटी काफी अच्छी लगी।

यदि विंडसर ईवी को आप ज्यादातर शहर में ही ड्राइव करने वाले हैं तो मैं आपको इसके छोटे बैटरी पैक वाला मॉडल लेना चाहिए। हमनें इसके 38 केडब्ल्यूएच वर्जन के साथ पुणे शहर में ड्राइव किया जहां हम इसे पहाड़ी क्षेत्रो,सड़को और हाईवे पर चलाया। एसी चलाने के बाद इसने 260 किलोमीटर की रेज दी।
मैं बड़ी बैटरी का विकल्प तभी चुनूंगा जब मुझे विंडसर ईवी को ज्यादातर शहर में चलाना हो और मुझे अतिरिक्त रेंज (लगभग 100 किमी) और 60 किलोवाट की फास्ट चार्जिंग स्पीड चाहिए हो।
शहर में परफॉर्मेंस
एमजी विंडसर ईवी को चलाना सीखने की कोई जरूरत नहीं है भले ही चाहे फिर आप नए ड्राइवर हो या फिर आपने इससे पहले आपने पेट्रोल/डीजल कार ही क्यों ना चलाई हो। इसको ड्राइव करने का पूरा अनुुभव काफी स्मूद है और ये कार भारी ट्रैफिक के दौरान भी उछाल नही लेती है। ये स्मूद तरीके से ड्राइव होती है और यदि आपको तुरंत एक्सलरेशन चाहिए हो तो तुरंत पावर मिल जाती है।

जैसे ही आप हल्के से नॉर्मल पर आते हैं तो इसमें रीजनरेशन बढ़ता रहता है और भारी रीजनरेशन मोड सिंगल पैनल मोड नहीं जो कि तब भी आक्रामक तरीके से बढ़ता है और स्पीड को तुरंत ड्रॉप करता है। ऐसे में शहर के अंदर लाइट या नॉर्मल रीजनरेशन मोड पर ही रहें। मेरा मानना है कि एमजी को इसमें रीजनरेशन मोड्स को बदलने के लिए पैडल शिफ्टर्स देने चाहिए थे जिससे ये चीज आसान हो जाती और कार को ड्राइव करते समय ज्यादा बेहतर रहता है।
मैनें ये भी देखा कि 1 से 2 प्रतिशत प्रतिशत चार्जिंग रह जाने पर भी ये कार सिटी में आराम से चलाई जा सकती है। इस चार्ज प्रतिशत पर परफॉर्मेंस बहुत धीमी रहती है, लेकिन यह धीमी गति से चलने वाले ट्रैफिक के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए पर्याप्त है।
हाईवे परफॉर्मेंस
जहां विंडसर ईवी का आउटपुट इलेक्ट्रिक कार के स्टैंडर्ड के हिसाब से उतना बेहतर नहीं है मगर फिर भी आपको रोड ट्रिप्स के दौरान पावर की कमी महसूस नहीं होगी। ये कार आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और ये 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर बनी रहती है।

यहां तक कि एकदम से पावर डिलीवरी मिलने से तेज स्पीड में ओवरटेकिंग काफी आसान हो जाती है। इसके नॉर्मल मोड की परफॉर्मेंस पर्याप्त थी, लेकिन यदि व्हीकल में पूरा लोड है और आपको तेजी से ओवरटेक करना है या आप तीखी ढलान वाले पहाड़ी क्षेत्रों में गाड़ी चला रहे हैं, तो स्पोर्ट्स मोड पर स्विच करना सबसे अच्छा है।
इसके थ्रॉटल रिस्पॉन्स में अंतर साफ पता चलते हैं और स्पोर्ट मोड पर ये कार काफी तेजी से पिकअप लेती है।
कुल मिलाकर, विंडसर की परफॉर्मेस उतनी स्पोर्टी नहीं है मगर जरूरत के हिसाब से अच्छी है। ड्राइव मोड्स और रीजनरेशन सलेक्शन के लिए डेडिकेटेड बटन देकर अनुभव और बेहतर किया जा सकता था मगर चलाने के हिसाब से विंडसर अच्छी इलेक्ट्रिक गाड़ी है।
राइड और हैंडलिंग
रास्ता खराब हो या फिर छोटे मोटे स्पीड ब्रेकर्स हो, विंडसर इनका सामना आराम से कर लेती है। यहां तक कि शार्प बंपर को भी ये अच्छी तरह से सोख लेती है। हालांकि,बेहद खराब स्थिती वाली सड़क और गहरा गड्ढा आने पर आपको अंदर उसका इंपैक्ट जरूर महसूस होगा और पीछे बैठने वाले भी साइड टू साइड मूवमेंट होने से बैठने वाले अनकंफर्टेबल रहेंगे।

आप टूटी हुई सड़क से आने वाले प्रभाव को सॉफ्ट करने के लिए स्पीड बढ़ा दें। इस कार में 186 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेस दिया गया है जिससे आप रफ रास्तों का सामना पूरे आत्मविश्वास से कर सकते हैं।
इसकी हाईवे राइड क्वालिटी काफी अच्छी है और अचानक से कोई उतार चढ़ाव आने या एक्सपेंशन जॉइन्ट्स आने पर भी ये स्थिर रहती है। मगर ऐसी स्पीड पर इसका इंसुलेंशन उतना प्रभावी नहीं है और आपको सड़क और टायर की आवाजें केबिन में सुनाई देती है।
विंडसर में सावधानी बरतने वाली बात है इसके कम फ्रिक्शन वाले टायर। ये वैसे तो इसकी रेंज बढ़ाने के लिए दिए गए हैं मगर कम ट्रैक्शन वाली कंडीशन में इनकी ग्रिप उतनी बेहतर नहीं लगती है और आपको खड़ी चढ़ाई या ढलान के वक्त काफी ज्यादा सावधान रहना पड़ता है। जब बारिश हुई तो एमजी विंडसर को हमारी पार्किंग से मुख्य सड़क तक अपेक्षाकृत हल्की ढलान पर चढ़ने में कठिनाई हुई।

यदि ऐसे पहाड़ी इलाकों में इस कार का इस्तेमाल करने वाले है जहां काफी बारिश होती है या फिर आपकी पार्किंग एक ढलान पर है तो हम आपको बेहतर ग्रिप और कंट्रोल के लिए अपने टायर बदलवाने की सलाह देंगे।
हैंडलिंग
शहर में एक फैमिली एसयूवी चलाने में आसान होनी चाहिए और विंडसर ये काम आराम से करती है। इसका स्टीयरिंग इतना हल्का है कि ये एक उंगली से भी काम कर देता है, ऐसे में टाइट पार्किंग स्पेस में 3 पॉइन्टर टर्न आसानी से लिया जा सकता है।

तेज कॉर्नर पर विंडसर काफी स्थिर रहती है,ऐसे में इस दौरान आराम से चलाना ही बेहतर है। यदि आप आराम से इसे इसे पहाड़ों में चलाएंगे तो इसमे आपको काफी मजा आएगा।
कुल मिलाकर एक ऐसी कार जो फैमिली के साथ शहर में आने जाने के लिए बनी है उसका और ज्यादा कंफर्टेबल होना बनता है मगर ये कोई ऐसी चीज नहीं है कि जो आपको विंडसर ईवी लेने से रोक सके।
वेरिएंट
एमजी विंडसर पांच वेरिएंट : एक्साइट, एक्सक्लूसिव, एसेंस, एक्सक्लूसिव प्रो और एसेंस प्रो में उपलब्ध है।
इसमें 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक एक्सक्लूसिव प्रो और एसेंस प्रो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
एक्साइट
- फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप, फ्लश डोर हैंडल और ओआरवीएम्स पर टर्न इंडिकेटर्स के साथ यह लगभग टॉप वेरिएंट जैसा ही दिखता है। इसमें कवर के साथ 17-इंच के स्टील व्हील्स लगे हैं।
- इसके अलावा इसमें फ़ैब्रिक सीटें और केवल ड्राइवर आर्मरेस्ट पर लेदरेट का इस्तेमाल हुआ है।
- इसमें रियर एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स और कीलेस एंट्री जैसे सभी काम के फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम है।
- सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
एक्सक्लूसिव
- इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील और विंडोलाइन पर क्रोम इन्सर्ट दिए गए हैं जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।
- इसके अलावा इसमें डैशबोर्ड, डोर ट्रिम और सीटों पर लेदरेट के साथ शानदार इंटीरियर मिलता है।
- इसमें मुख्य रूप से 6-तरफ़ा पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फ़ोन चार्जर, ऑटो फोल्डिंग और पूरी तरह से पावर्ड आउटसाइड मिरर, और पीछे की सीटों के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट दिए गए हैं।
- इसमें ड्राइवर के लिए 8.8-इंच की पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक बड़ा 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एलईडी कॉर्नरिंग लाइट्स जैसे नए सेफ्टी फ़ीचर्स दिए गए हैं।
एसेंस
- एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन केबिन के अंदर एम्बिएंट लाइटिंग की सुविधा से ये दिखने में आकर्षक लगता है।
- इसमें तीन अतिरिक्त फीचर्स: एक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, और एक 9-स्पीकर वाला इनफिनिटी-ट्यून्ड साउंड सिस्टम दिए गए हैं।
- सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एसेंस प्रो
- इसमें बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।
- साथ ही इसमें अलग स्टाइल वाले 18-इंच के अलॉय व्हील्स ही इसका एकमात्र कॉस्मेटिक बदलाव हैं।
- इसमें डुअल-टोन ब्लैक और आइवरी थीम दी गई है और बाकी वेरिएंट्स जैसे ही इन्सर्ट दिए गए हैं।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन नए फ़ीचर्स :व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी), व्हीकल-टू-लोड (वी2एल), और पावर्ड टेलगेट दिए गए हैं।
- सेफ्टी किट में लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं।
कारदेखो का सुझाव
- इसी साइज की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरह एमजी विंडसर ईवी का बेस वेरिएंट मिड वेरिएंट से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर लोडेड है। नतीजतन टाइट बजट वालों को ये वेरिएंट लेने का सुझाव दिया जाता है।
- एक्सक्लूसिव वेरिएंट इसका पैसा वसूल वेरिएंट है जिसमें काफी सुविधाजनक फीचर्स और एलिमेंट्स दिए गए हैं।
- एसेंस प्रो वेरिएंट उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अतिरिक्त रेंज और ज़्यादा चार्जिंग क्षमता के साथ मन की शांति चाहते हैं। इसकी अतिरिक्त कीमत वाजिब है।
निष्कर्ष
राइड क्वालिटी स्टिफ होने और टेेेक पैकेज इस्तेमाल करने में आसान ना होने के बावजूद एमजी विंडसर एक शानदार फैमिली इलेक्ट्रिक कार है। ये दिखने में अलग है,ज्यादा प्रीमियम है,हाई टेक फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स से भरी है जिसमें इससे दोगुना बड़ी कारों से ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी मिलती है।
एमजी विंडसर ईवी के अलावा दूसरी कारों के विकल्प
टाटा नेक्सन ईवी
गौर करने के कारण
- ज्यादा कन्वेशनल डिजाइन
- बेहतर इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस
- ज्यादा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
गौर ना करने के कारण
- छोटी कार
- पीछे कम स्पेस
- छोटा बूट स्पेस
- ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं
हुंडई क्रेटा ईवी
गौर करने के कारण
- ज्यादा पारंपरिक स्टाइलिंग
- फीचर्स का बेहतर एग्जिक्यूशन
- बेहतर राइड कंफर्ट
गौर करने के कारण
- ज्यादा महंगे है इसके टॉप वेरिएंट्स
- पीछे का सीट एक्सपीरियंस उतना खास नहीं
टाटा कर्व ईवी
गौर करने के कारण
- स्पोर्टी स्टाइलिंग
- ज्यादा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
- फीचर्स का बेहतर एग्जिक्यूशन
गौर ना करने के कारण
- सीमित रियर सीट स्पेस
- ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं
- फिट और फिनिशिंग उतनी खास नहीं
एमजी विंडसर ईवी कलर
भारत में एमजी विंडसर ईवी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
पर्ल व्हाइट
स्टेर्री ब्लैक
टर्कोइज ग्रीन
shadow गोल्ड
औरोरा सिल्वर
ग्लेज़ रेड
celadon ब्लू
comparing एमजी विंडसर ईवी rivals
Rs.14.85 - 19.15 लाख* | Rs.12.49 - 17.89 लाख* | Rs.9.79 - 12.99 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.17.99 - 20.75 लाख* | Rs.13.50 - 20 लाख* | Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.18.79 - 26.48 लाख* |
| रेटिंगUser Review (122) | User Review (248) | User Review (44) | User Review (23) | User Review (128) | User Review (6) | User Review (30) | User Review (50) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी38 - 52.9 केडब्ल्यूएच | 30 - 45 केडब्ल्यूएच | 30 - 40 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 50.3 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 63 - 75 केडब्ल्यूएच |
| रेंज332 - 449 किमी | 275 - 489 किमी | 275 - 355 किमी | 440 - 543 किमी | 461 किमी | 443 - 526 किमी | 390 - 510 किमी | 566 - 665 किमी |
| चार्जिंग टाइम45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%) | 50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट | - | - | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 9 घंटे (0-100%) | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | 110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%) |
| पावर134 बीएचपी | 127 - 142 बीएचपी | 87 - 127 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 174.33 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | - |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 7 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी विंडसर ईवी बनाम नेक्सन ईवी | एमजी विंडसर ईवी बनाम पंच ईवी | एमजी विंडसर ईवी बनाम ई विटारा | एमजी विंडसर ईवी बनाम एमजी जेडएस ईवी | एमजी विंडसर ईवी बनाम सिरोस ईवी | एमजी विंडसर ईवी बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिक | एमजी विंडसर ईवी बनाम सिएरा ईवी |
एमजी विंडसर ईवी वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

वन Car Rivals Many Segments

Can You Fill These Spaces?

No Need To Use The Screen

Enough Space For A Road Trip

How An EV Battery आईएस Tested?
10:29MG Windsor EV Variants Explained: Base Model vs Mid Model vs Top Model1 साल पहले16.9K व्यूज
21:32MG Windsor Review: Sirf Range Ka Compromise?1 साल पहले30.9K व्यूज
Mahindra Bolero Neo vs Tata Sierra vs Maruti Victoris vs Tata Punch vs Kia Syros vs MG Windsor6 महीने पहले67K व्यूज
12:07MG Windsor EV Pro: Review | Best Family EV For India?1 साल पहले19.3K व्यूज
24:08Tata Nexon EV vs MG Windsor EV | Which One Should You Pick? | Detailed Comparison Review1 साल पहले27.2K व्यूज
एमजी विंडसर ईवी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore एमजी विंडसर ईवी दूसरा hand कारें
एमजी विंडसर ईवी यूज़र रिव्यू
- सभी (122)
- स्टाइलिंग से जुड़े (47)
- कंफर्ट (40)
- माइलेज (9)
- इंटीरियर (31)
- स्पेस (18)
- कीमत (31)
- पावर (9)
- और...
- नई
- उपयोगी
- This Is Why I Love This Car.I have this car since past 1 and half year, it's been a great experience since then. Almost 27k now, recently did a long drive 600km in one day and it went really smooth without any glitches. Its suspension is little in the stiffer side, I drive in Normal with heavy regen mode and keep the consumption below 15 k v. I get 380 km (just avg mileage, not checked 100 to zero) This car is all about space space and more space. Remember to get a spare wheel as accessory (it's non negotiable, trust me) I give full marks to this car. I drive almost exclusively on highways. Never go off-roading ( I did it couple of times and it handled ok ish) Many people may not like it's front end, it's all their choice. I love it!और देखें
- Best Charging CarThe best EV in its segment you should definitely buy this car. It offers an excellent range, and the design also looks great. Good work, MG! You should introduce some models in the mid-range segment, around ₹5–10 lakh or ₹5–12 lakh, so that middle-class families can also afford them. If the model and design are good, people will definitely buy the product. These days, people are eager to show off their wealth.और देखें
- Car SafetyBest car in my point of view and smooth driving like a car over 1 crore and safety are also good 5 star ncap global rating and mileage are very good in this car so the car are very good and experience of this car is amazing.और देखें1
- ALL U NEED TO KNOWIts a very nice comfortable family driven car not a high end performer but surely a nice feature rich family car . it has very good interior with all the essential features the reaer compartrment is very comfortable and the driver will not feel lathargic even after long rides, if you are looking for a car for daily commute and occasional family trips its perfect.और देखें
- VALUE FOR MONEY AND USE. Worth BuyingIt's a superb car to drive a most wanted smoothness, comfort, eco friendly and very important very nice average economy the professional way to go through purchase process the loaded features. The perfect look as far as outer look is concerned only flaws are no spare tyre, no required accessories as a part of the car original features.और देखें1
- अधिक देखें
एमजी विंडसर ईवी रेंज
एमजी विंडसर ईवी की रेंज 332 - 449 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 332 - 449 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी विंडसर ईवी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) The MG Windsor EV is expected to offer exceptional comfort with its first-in-seg...और देखें
A ) Yes, the MG Windsor supports advanced V2V (Vehicle-to-Vehicle) charging technolo...और देखें
A ) The MG Windsor EV offers an unladen ground clearance of 186 mm, providing ample ...और देखें
A ) The MG Windsor’s V2L feature allows you to power devices during outdoor trips or...और देखें
A ) Yes, the MG Windsor EV is equipped with ventilated front row seats, enhancing co...और देखें

एमजी विंडसर ईवी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
एमजी एस्टरRs.9.79 - 15.30 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.18 - 20.15 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
पॉपुलर एमयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
मारुति सुजुकी अर्टिगाRs.8.90 - 13.14 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
किया केरेंसRs.11.12 - 12.98 लाख*
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉसRs.18.70 - 31.84 लाख*
मारुति सुजुकी एक्सएल6Rs.11.62 - 14.68 लाख*
- न्यू वैरिएंट
किया कैरेंस क्लाविसRs.11.39 - 21.79 लाख*
विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7Rs.20.39 लाख*
विनफास्ट limo ग्रीनRs.22.99 लाख*- न्यू वैरिएंट
किया कैरेंस क्लाविस ईवीRs.18.04 - 25 लाख* - न्यू वैरिएंट
टोयोटा रुमियनRs.9.79 - 14.21 लाख*

