• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइलक्स

    4.4194 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 28.52 - 36 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    जुलाई ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा हाइलक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2755 सीसी
    पावर201.15 बीएचपी
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज10 किमी/लीटर
    फ्यूलडीजल
    सीटिंग कैपेसिटी5

    टोयोटा हाइलक्स प्राइस

    टोयोटा हाइलक्स की कीमत 28.52 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 36 लाख रुपये है। हाइलक्स 3 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें हाइलक्स एसटीडी बेस मॉडल है और टोयोटा हाइलक्स हाई एटी टॉप मॉडल है।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    हाइलक्स हाई एटी(टॉप मॉडल)2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 10 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड
    36 लाख*
    हाइलक्स एसटीडी(बेस मॉडल)2755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 10 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड28.52 लाख*
    हाइलक्स हाई2755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 10 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड35.30 लाख*

    टोयोटा हाइलक्स रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    एक पावरफुल डीजल इजन, शानदार ऑफ रोडिंग क्षमता, प्रीमियम केबिन और अच्छी विश्वसनियता हाइलक्स को एक ऐसा लाइफस्टाइल ट्रक बनाती है जिसे खरीदा जा सकता है और पीढ़ियों तक परिवार में रखा जा सकता है

    ओवरव्यू

    टोयोटा हाइलक्स उन चुनिंदा पिकअप ट्रक में से एक है जिसे लोग भारतीय बाजार में खरीद सकते हैं। यह देखने में जरूर आकर्षक लगता है, लेकिन वास्तव में यह रोजाना उपयोग के लिए नहीं है। यह एक लाइफस्टाइल गाड़ी है, जिसे आप वीकेंड पर घूमने, लंबी रोड ट्रिप पर जाने, और शायद ऑफ रोडिंग ड्राइव के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे।

    मैंने पुणे में हाइलक्स को काफी चलाया और इसकी रोड प्रेजेंस, ऑफ-रोडिंग क्षमता और हाईवे परफॉर्मेंस से मैं बहुत इम्प्रेस हुआ। लेकिन, इसमें कुछ दिक्कतें भी थीं, जैसे बेसिक केबिन और बंपी राइड। क्या मैं फिर भी हाइलक्स रिकमेंड करूंगा? यहां एक डिटेल्ड रिव्यू है:

    और देखें

    एक्सटीरियर

    डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

    टोयोटा हाइलक्स बहुत बड़ी है, इसकी लंबाई 5325 मिलीमीटर है, ऐसे में यह मर्सिडीज-बेंज जीएलएस से भी बड़ी है। ज्यादा लंबी होने के कारण, यह ज्यादातर रेगुलर पार्किंग में आसानी से फिट नहीं होती है। लेकिन अपने साइज की वजह से इसे सड़क पर जबरदस्त प्रजेंस मिलती है।

    Exterior

    इसका डिजाइन भी शानदार है, ये जहां भी जाती है वहां सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। यह आगे से काफी बड़ी और भारी-भरकम नजर आती है, यहां एक बड़ी ब्लैक ग्रिल, मोटा बंपर और स्किड प्लेट दी गई है। इसमें पतली एलईडी डीआरएल के साथ बड़े एलईडी हेडलैंप्स, और बंपर के पास फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

    Exterior

    लेकिन साइड से आपको इसके साइज का असली लंदाजा लगता है। यहां लंबाई के अलावा जो दूसरी चीजें आपका ध्यान खींचती है, उनमें दरवाजे पर क्लेडिंग, बड़े 18-इंच अलॉय व्हील और बड़े व्हील आर्क है। ये एलिमेंट्स इस पिकअप ट्रक की मजबूती को दिखाते हैं, और इन सबके साथ इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस (220 मिलीमीटर अनलेडन) भी मिलता है, जो ज्यादातर यूजर्स को रोजाना इस्तेमाल के लिए चाहिए होता है।

    पीछे से यह काफी सिंपल है। क्योंकि यह एक पिकअप ट्रक है, इसलिए आपको केवल क्रोम ब्रांडिंग के साथ बूट लिड मिलता है और ज्यादातर जगह भारी-भरकम बंपर ने ले रखी है। लेकिन इसकी ऊंचाई की वजह से पिछला हिस्सा भी ऊंचा दिखता है। आप हाइलक्स गाड़ी को पांच कलर: इमोशनल रेड, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन, एटीट्यूड ब्लैक, सुपर व्हाइट, और ग्रे मेटेलिक में खरीद सकते हैं।

    Exterior

    हाइलक्स का डिजाइन सच में बहुत आकर्षक है, जिसे न केवल लोग मुड़कर देखने को मजबूर होते हैं बल्कि आपको सड़क पर सबसे खास इंसान होने का अससास भी कराती है। हाइलक्स का एक और फायदा यह है कि ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत लोकप्रिय है, जिससे एसेसरीज और मॉडिफिकेशन/पर्सनलाइजेशन की एक लंबी लिस्ट मिल जाती है।

    और देखें

    इंटीरियर

    डिजाइन और क्वालिटी

    हाइलक्स के केबिन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में इसकी ऊंचाई के कारण थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे आपके माता-पिता या दादा-दादी को दिक्कत हो सकती है। हालांकि इसमें एक साइड स्टेप है जो इस काम को आसान कर देता है।

    एक बार जब आप हाइलक्स के केबिन में प्रवेश कर लेते हैं, तो केबिन डिजाइन और इस्तेमाल किया गया मैटेरियल आपको ऐसा महसूस नहीं कराएगा कि आप किसी 45 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस वाली कार में बैठे हैं। इसमें सिंपल डिजाइन के साथ ब्लैक केबिन और कुछ रफ-टफ दिखने वाले एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो बहुत काम के लगते हैं।

    Interior

    केबिन में ज्यादातर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है और सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स ज्यादा नहीं हैं, जिससे केबिन थोड़ा डल और पुराना लगता है।

    आगे की सीटें

    टोयोटा हिलक्स में बेस मॉडल से ही हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ टिल्ट और टेलिस्कॉपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसलिए, आपको अपनी परफेक्ट ड्राइविंग पोजिशन हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

    ड्राइविंग के दौरान आप नोटिस करेंगे कि इसकी सीटें चौड़ी हैं और बड़े लोगों के लिए भी बहुत आरामदायक है। हालांकि, मुझे कुशनिंग थोड़ी सख्त लगी। यह लंबे सफर के लिए अच्छा है, क्योंकि लंबे समय तक बैठने के बाद आप सीटों में धंसते नहीं हैं।

    जहां तक स्पेस की बात है तो आपको इसमें अच्छा हेडरूम और अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। फुटवेल में भी पर्याप्त जगह है। विजिबिलिटी की बात करें तो आपको ऊंची और कमांडिंग सीटिंग पोजिशन के कारण आगे सड़क का साफ व्यू मिलता है, और कोई बड़ा ब्लाइंड स्पॉट नहीं है। हालांकि छोटी विंडस्क्रीन के कारण पीछे के व्यू में परेशानी आती है, इसके लिए आपको साइड मिरर और रिवर्स कैमरा पर निर्भर रहना पड़ता है।

    पीछे की सीटें

    पीछे की सीटें भी बहुत स्पेशियस हैं और इन पर तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। आपको अच्छा हेडरूम, लेगरूम, और नी रूम मिलता है। बैकरेस्ट थोड़ा सीधा लगता है, जो शायद लंबी यात्राओं के लिए ज्यादा आरामदायक न हो। इसमें आपको अतिरिक्त कंफर्ट के लिए सेंटर आर्मरेस्ट भी मिलता है।

    पीछे वाले पैसेंजर के लिए बड़ी खिड़कियां दी गई हैं जिनसे आप बाहर का नजारा आराम से देख सकते हैं। लेकिन ब्लैक केबिन आपको थोड़ा तंग महसूस कराता है।

    स्टोरेज विकल्प

    स्टोरेज के लिए सभी दरवाजों पर 1-लीटर बॉटल होल्डर दिए गए हैं। सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर हैं और डैशबोर्ड के दोनों तरफ दो कपहोल्डर दिए गए हैं। 

    आपको सेंटर आर्मरेस्ट में भी स्टोरेज मिलता है, यहां दो ग्लवबॉक्स हैं और अपना फोन या वॉलेट रखने के लिए एक ट्रे है, और पीछे वाले पैसेंजर को सेंटर आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर भी मिलते हैं।

    चार्जिंग विकल्प

    आगे की तरफ आपको दो 12वोल्ट सॉकेट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, और सेंटर आर्मरेस्ट में एक 100वॉट चार्जर मिलता है, लेकिन यहां टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट नहीं है। आगे वाले पैसेंजर के लिए पर्याप्त चार्जिंग विकल्प हैं, जबकि पीछे के यात्रियों के लिए कोई विकल्प नहीं है।

    फीचर

    हाइलक्स के सभी बेसिक फीचर इस प्रकार हैं:

    फीचर
    कीलेस एंट्री पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप
    पीछे एसी वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन एसी क्रूज कंट्रोल
    6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम

    इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमंट सिस्टम भी मिलता है, जो काफी रिस्पॉन्सिव है और इस्तेमाल करने में आसान है, और इसका यूजर इंटरफेस भी समझने में आसान है। इसमें केवल वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले है, जो बिना रूकावट के चलते हैं।

    इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जो आपको एक अच्छा साउंड अनुभव देता है। इसमें कोई स्पेशल नहीं है, लेकिन यह आपको शिकायत का मौका नहीं देगा।

    इसमें एक रियर व्यू कैमरा भी है जो और बेहतर हो सकता था। हालांकि फीड में कोई फ्रेम ड्रॉप नहीं है, लेकिन फीड की रेज्यूलेशन क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है। इससे कम रोशनी की स्थिति में कैमरे पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है और तेज धूप में भी चीजों को देखने के लिए आपको ध्यान से देखना पड़ता है।

    इस कीमत पर एक बड़ी टचस्क्रीन, एक बेहतर कैमरा सेटअप, और ज्यादा चार्जिंग विकल्प मिलने चाहिए थे।

    और देखें

    सुरक्षा

    सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएसएम), हिल असिस्ट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और एक पीछे कैमरा दिया गया है।

    टोयोटा हिलक्स गाड़ी का कई ऑर्गनाइजेशन ने क्रैश टेस्ट किया है, और हर एनकैप एसेंजी के नियमों के आधार पर अलग-अलग परिणाम मिले हैं। लैटिन, ग्लोबल और ऑस्ट्रेलियन एनकैप से इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है, जबकि यूरो एनकैप से केवल 3 स्टार रेटिंग मिली है।

    और देखें

    बूट स्पेस

    हाइलक्स में पारंपरिक तरीके से बूट स्पेस नहीं मिलता है, क्योंकि इसमें एक कार्गो बेड है। आप अपने पूरे ट्रिप का सामान यहां आराम से रख सकते हैं और फिर भी इसका आधा हिस्सा ही इस्तेमाल होगा।

    हालांकि, खुले स्टोरेज स्पेस में सामान रखते समय आपको थोड़ा डर लग सकता है। आपके मन में यह सवाल आ सकते हैं कि क्या होगा अगर कोई मेरा सामान चुरा ले? या अगर मैं किसी बंप से निकलूं और मेरा बैग गिर जाए? हालांकि ये चीजें शायद न हों, अगर आप इस कार्गो बेड के लिए एसेसरीज के तौर पर कवर लगवा लें।

    और देखें

    परफॉरमेंस

    हाइलक्स में 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसमें फोर-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है।

    इंजन 2.8-लीटर डीजल
    पावर 204 पीएस
    टॉर्क 420 एनएम (एमटी) / 500 एनएम (एटी)
    गियरबॉक्स 6एमटी, 6एटी
    ड्राइव 4-व्हील ड्राइव

    2.8-लीटर डीजल

    डीजल स्टैंडर्ड के हिसाब से यह इंजन काफी रिफाइंड है, लेकिन आपको फिर भी कभी-कभी आवाज और वाइब्रेशन महसूस होगा। केबिन के इंसुलेशन की वजह से अंदर बैठने के बाद आपको आवाज ज्यादा परेशान नहीं करेगी।

    शहर में परफॉर्मेंस

    शहर के अंदर गाड़ी चलाते समय आपको पावर की कोई कमी महसूस नहीं होगी, और तेज एसेलरेशन की वजह से ओवरटेक करना आसान हो जाता है। इसकी ड्राइव काफी स्मूद है, और इंजन रिस्पॉन्सिव है, इसलिए ट्रैफिक में नेविगेट करने के अलावा और कुछ भी मुश्किल नहीं लगेगा।

    Performance

    अगर आप मैनुअल वर्जन चला रहे हैं तो यह सुनिश्चत करें कि जिम में लैग डे कभी मिस नहीं करें, क्योंकि शहर के ट्रैफिक में मैनुअल हाइलक्स चलाने के लिए आपको मजबूत कफ मसल्स और विल पावर की जरूरत होगी। इसका क्लच भारी है और पेडल ट्रैवल थोड़ा लंबा है, जिससे कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है। ऑटोमैटिक हाइलक्स लेने की सलाह न केवल इसकी सुविधा के कारण, बल्कि स्मूद और तेज गियर शिफ्ट के लिए भी दी जाती है।

    इससे आप शहर में करीब 12-13 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज प्राप्त कर सकते हैं।

    हाईवे परफॉर्मेंस

    हाईवे पर यह सबसे मजेदार साबित होती है। शहर के ट्रैफिक को हराना मुश्किल है, लेकिन जब आपके पास खुला हाईवे होता है तो आप सच में हाइलक्स की परफॉर्मेंस देख सकते हैं और यहां यह निराश नहीं करती। यह बहुत ज्यादा एक्साइटिंग नहीं है, लेकिन आपको एंगेज रखेगी, और आपको ज्यादा की चाहत नहीं होगी।

    Performance

    हाइलक्स को 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में समय नहीं लगता है, और यह इस स्पीड पर भी स्थिर महसूस होती है। मुझे लगा था कि शहर में ओवरटेक करना आसान था, लेकिन हाईवे पर यह और भी आसान था।

    हाईवे पर आप लगभग 15-16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त कर सकते हैं।

    और देखें

    राइड और हैंडलिंग

    राइड कंफर्ट

    भारी कार्गो ले जाने के लिए डिजाइन किए गए बड़े पिकअप की तरह ही इसकी राइड काफी सस्त है। यह बंप्स और गड्ढों को आसानी से पार कर लेती है, लेकिन आपको केबिन में उछाल महसूस होता है, और यह उसी साइज की अर्बन एसयूवी कार जितनी स्थिर महसूस नहीं होगी। आपको फुल पैसेंजर और सामान लोड के साथ राइड क्वालिटी ज्यादा आरामदायक लगेगी।

    Ride and Handling

    लेन बदलते समय और तेज मोड़ लेते समय काफी बॉडी रोल होता है, लेकिन यह एक पिकअप के लिए आम बात है।

    हैंडलिंग

    शहर में हाइलक्स को इसके साइज के कारण चलाने में कुछ चुनौतियां हैं, वहीं हाईवे पर तेज मोड़, खासकर बेड एरिया में बिना लोड के, पिछले हिस्से के फिसलने का कारण बन सकते हैं। यह निश्चित रूप से चिंताजनक है और आप डर सकते हैं।

    Ride and Handling

    हालांकि ऐसा नहीं है कि आप हाइलक्स को शार्प लेफ्ट और राइट टर्न वाले घाट पर नहीं चला सकते हैं, बस आपको अपनी स्पीड का ध्यान रखना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि कार के अंदर वजन जितना हो सके उतना बराबर बंटा हुआ हो।

    Ride and Handling

    और देखें

    वेरिएंट

    टोयोटा हाइलक्स दो वेरिएंट्स: एसटीडी और हाई में मिलती है।

    हाइलक्स एसटीडी

    • इसमें हैलोजन हेडलैंप्स, हैलोजन टेल लैंप्स, और 18-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं।

    • केबिन में फैब्रिक सीटें, मैनुअल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और एक ब्लैक थीम मिलती है।

    • फीचर लिस्ट में मैनुअल एसी, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप शामिल है।

    • इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।

    • सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और एक रियरव्यू कैमरा दिया गया है।

    हाइलक्स हाई

    • इसमें ऑटोमैटिक पावरट्रेन का विकल्प मिलता है।

    • एक्सटीरियर डिजाइन अपग्रेड में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, और अतिरिक्त क्रोम इनसर्ट शामिल है।

    • केबिन में लेदरेट सीटें और 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है।

    • अतिरिक्त फीचर में ड्यूल-जोन एसी और इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम शामिल है।

    कारदेखो का सुझाव

    • बेस एसटीडी वेरिएंट ज्यादा वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट है, क्योंकि इसमें अच्छे दिखने वाले एक्सटीरियर के साथ इंफोटेनमेंट पैकेज सहित रोजाना इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी फीचर मिलते हैं।

    • ज्यादा प्रीमियमनेस या ऑटोमैटिक पावरट्रेन के लिए टॉप मॉडल चुनें।

    और देखें

    निष्कर्ष

    पिकअप ट्रक के साथ कुछ समझौता करना पड़ता है। इसकी राइड ज्यादा आरामदायक नहीं है और न ही सीटें। केबिन पुराना है, और फीचर लिस्ट भी ज्यादा लंबी नहीं है। ये कमियां मुझे बहुत ज्यादा लगी, खासकर अगर आप इसे ज्यादातर शहर में इस्तेमाल करने वाले हैं, क्योंकि ये कमियां आपके परिवार के लिए बहुत ज्यादा होंगी।

    और देखें

    टोयोटा हाइलक्स की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • शानदार विश्वसनीयता
    • प्रीमियम केबिन
    • लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • इतने बड़े ट्रक के हिसाब से रोड प्रेजेंस की कमी
    • पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों के लिए यह बहुत आरामदायक नहीं

    टोयोटा हाइलक्स कंपेरिजन

    टोयोटा हाइलक्स
    टोयोटा हाइलक्स
    Rs.28.52 - 36 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.34.76 - 50.46 लाख*
    इसुज़ु वी-क्रॉस
    इसुज़ु वी-क्रॉस
    Rs.25.50 - 30 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    Rs.42.92 - 48.29 लाख*
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    Rs.21.90 - 31.25 लाख*
    टाटा हैरियर ईवी
    टाटा हैरियर ईवी
    Rs.21.69 - 30.43 लाख*
    फोर्स अर्बेनिया
    फोर्स अर्बेनिया
    Rs.26.34 - 31.83 लाख*
    मारुति सुजुकी इनविक्टो
    मारुति सुजुकी इनविक्टो
    Rs.24.97 - 28.61 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (194)रेटिंग4.5User Review (739)रेटिंग4.2User Review (45)रेटिंग4.5User Review (236)रेटिंग4.8User Review (123)रेटिंग4.9User Review (72)रेटिंग4.6User Review (40)रेटिंग4.4User Review (103)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन2755 सीसीइंजन2694 सीसी - 2755 सीसीइंजन1898 सीसीइंजन2755 सीसीइंजनलागू नहींइंजनलागू नहींइंजन2596 सीसीइंजन1987 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोल
    पावर201.15 बीएचपीपावर163.6 - 201.15 बीएचपीपावर160.92 बीएचपीपावर201.15 बीएचपीपावर228 - 282 बीएचपीपावर235 - 390 बीएचपीपावर114 बीएचपीपावर150.19 बीएचपी
    माइलेज10 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज12.4 किमी/लीटरमाइलेज10.52 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज-माइलेज11 किमी/लीटरमाइलेज23.24 किमी/लीटर
    एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग2-6एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग6-7एयरबैग2एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंहाइलक्स बनाम फॉर्च्यूनरहाइलक्स बनाम वी-क्रॉसहाइलक्स बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडरहाइलक्स बनाम एक्सईवी 9ईहाइलक्स बनाम हैरियर ईवीहाइलक्स बनाम अर्बेनियाहाइलक्स बनाम इनविक्टो

    टोयोटा हाइलक्स न्यूज

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?
      टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?

      ये भारत के कार बाजार में उन चंद पिकअप ट्रक्स में से एक है जो प्राइवेट कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

      भानुon अप्रैल 24, 2024
    • टोयोटा हाइलक्स: पांच बातें जो हमनें इस पिकअप को ड्�राइव करने के बाद जानीं
      टोयोटा हाइलक्स: पांच बातें जो हमनें इस पिकअप को ड्राइव करने के बाद जानीं

       फॉर्च्यूनर के मुकाबले हाइलक्स लंबी, ऊंची और लंबे व्हीलबेस वाली लाइफस्टाइल एसयूवी है।

      भानुon अप्रैल 20, 2023

    टोयोटा हाइलक्स यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड194 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (194)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (44)
    • कंफर्ट (67)
    • माइलेज (21)
    • इंजन (58)
    • इंटीरियर (38)
    • स्पेस (16)
    • कीमत (31)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • y
      yash suneja on जून 23, 2026
      4.7
      Great Car For Ranchi, Jharkhand And Long Distance Travel
      Hilux has everything that is needed for a long distance trip. Large space for luggage and others and even sitting capacity of 5 is very good. I live in Jharkhand Ranchi and the roads here are very bad so every trip is an off road trip as throughout Jharkhand, West Bengal and Bihar. The only problem is, it is very long lanes has problems in traffic areas and also in small lanes and turns which is a big problem of Ranchi as Ranchi is not a well organised city and also the roads of Jharkhand are not quite maintained. It also has a bit problem in taking the car in and out of hotel parking as it is too long in size and hotel parkings have small exits.
      और देखें
    • s
      shaikh mohammed bin rasheed एएल maqtum on जून 20, 2026
      4.5
      It Is A Very Comfortable
      It is a very comfortable vehicle for offroading and hilly area rides, comfortable seating dual air conditioned and with a behind trunk for camping or even storage to carry some extra motor vehicle, along sides as always one of the best vehicles launches of Toyota. A high class and stunning vehicle, with high range safety.
      और देखें
      1
    • d
      digambar on जून 19, 2026
      4.2
      Best In Class
      Hilux is just a beast this truck simply doesn't give up the engine is strong, the build feels solid and new model finally have a good interior which was long overdue, it handles without complaint but gets the job done better than most cars, it handles without complaints your on heavy roads, i have always a soft spot for a hilux.
      और देखें
    • c
      chaudhary kashif on मई 19, 2026
      5
      Hilux
      Best pice truck in this segment i never ever gona sell this for my life time i don't have a word to say about this hilux just loved it, The first thing owners praise is how intimidatingly large the Hilux is. Measuring over 5.3 meters in length with massive ground clearance, it towers over standard mid-size SUVs. Driving one gives you a commanding, "king-of-the-road" view, and its bold, muscular front fascia commands absolute respect (and a clear path) in traffic.
      और देखें
    • m
      muhammed ajnas bk on अप्रैल 29, 2026
      5
      Elephant Of Toyota
      Toyota Hilux look like a elephant, It's a high performance vehicle and it's safety was 5 star I'm a big fan of toyota Hilux, which vehicle compare to Hilux. Hilux only win my driving experience in Hilux I give 5 star, I liked it's looks, and black colour of Hilux, Toyota makes Hilux looks like a elephant, Thankyou toyota for making elephants like a Hilux.
      और देखें
    • सभी हाइलक्स रिव्यूज देखें

    टोयोटा हाइलक्स माइलेज

    टोयोटा हाइलक्स केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा हाइलक्स का माइलेज 10 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशन* सिटी माइलेज
    डीजलमैनुअल10 किमी/लीटर
    डीजलऑटोमेटिक10 किमी/लीटर

    टोयोटा हाइलक्स वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • पूर्ण वीडियो
    • Highlights - Toyota Hilux

      Highlights - Toyota हाइलक्स

    • Features - Toyota Hilux

      Featur ईएस - Toyota Hilux

    • Miscellaneous - Toyota Hilux

      Miscellaneous - Toyota हाइलक्स

    • 4-wheel drive modes - Toyota Hilux

      4-wheel drive mod ईएस - Toyota Hilux

    • Road Presence - Toyota Hilux

      Road Presence - Toyota हाइलक्स

    •  Toyota Hilux Review: Living The Pickup Lifestyle

      Toyota Hil यूएक्स Review: Living The Pickup Lifestyle

    • Defend Your Car: Full Drama, Zero Logic?

      Defend Your Car: Full Drama, Zero Logic?

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा हाइलक्स प्रश्न और उत्तर

      • अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा हाइलक्स की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में हाइलक्स की ऑन-रोड कीमत 33,76,223 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टोयोटा हाइलक्स पर जुलाई महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) जुलाई 2026 के महीने में दिल्ली में टोयोटा हाइलक्स पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) हाइलक्स और फॉर्च्यूनर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) हाइलक्स की कीमत 28.52 लाख रुपये एक्स-शोरूम और फॉर्च्यूनर की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा हाइलक्स के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 31.49 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा हाइलक्स की ईएमआई ₹66,594 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹3.50 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) क्या टोयोटा हाइलक्स में सनरूफ मिलता है ?
      A ) टोयोटा हाइलक्स में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Sahil asked on 7 Apr 2025
      Q ) What are the key off-road features of the Toyota Hilux that ensure optimal perfo...
      By CarDekho Experts on 7 Apr 2025

      A ) The Toyota Hilux offers advanced off-road features like a tough frame, 4WD (H4/L...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhishek asked on 1 Apr 2025
      Q ) What is the maximum water-wading capacity of the Toyota Hilux?
      By CarDekho Experts on 1 Apr 2025

      A ) The Toyota Hilux boasts a maximum water-wading capacity of 700mm (27.5 inches), ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Subham asked on 26 Mar 2025
      Q ) What is the fuel tank capacity of the Toyota Hilux?
      By CarDekho Experts on 26 Mar 2025

      A ) The Toyota Hilux comes with an 80-liter fuel tank, providing an extended driving...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Subham asked on 24 Mar 2025
      Q ) What type of steering wheel system is equipped in the Toyota Hilux?
      By CarDekho Experts on 24 Mar 2025

      A ) The Toyota Hilux has a Tilt & Telescopic Multi-Function Steering Wheel with...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Nikhil asked on 20 Mar 2025
      Q ) What is the boot space of the Toyota Hilux ?
      By CarDekho Experts on 20 Mar 2025

      A ) The Toyota Hilux High offers a reported 435-litre boot space.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      79,560ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा हाइलक्स ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में हाइलक्स की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.35.33 - 44.52 लाख*
      मुंबईRs.35.91 - 45.20 लाख*
      पुणेRs.34.48 - 43.44 लाख*
      हैदराबादRs.35.33 - 44.52 लाख*
      चेन्नईRs.35.90 - 45.24 लाख*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर पिकअप ट्रक कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      जुलाई ऑफर देखें

      टोयोटा हाइलक्स लेटेस्ट अपडेट

      • 10 नवंबर 2025: टोयोटा ने हाइलक्स इलेक्ट्रिक वर्जन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्दा उठाया है। इसके अलावा इसमें 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप मिलना जारी रहेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह इसका हाइड्रोजन फ्यूल-सेल इलेक्ट्रिक वर्जन 2028 तक पेश करेगी।

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 के बाद अब टोयोटा हाइलक्स की कीमत 28.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

      • 7 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी कटौती के बाद टोयोटा हाइलक्स की कीमत 2.53 लाख रुपये तक कम होगी। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है