मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी ब्रेजा के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 998 सीसी - 1462 सीसी |
| पावर | 86.63 - 109 बीएचपी |
| टॉर्क | 121.5 एनएम - 170 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 19.96 से 21.09 किमी/लीटर |
मारुति सुजुकी ब्रेजा प्राइस
Brezza में ₹7.50L से शुरू होकर 19 वेरिएंट्स हैं, और अब यह फेसलिफ्ट होकर तीन इंजन के साथ आती है, 1.5L K15C पेट्रोल Smart Hybrid (103 PS, 6MT या 6AT), एक नया 1.0L Turbo Boosterjet (110 PS / 170 Nm, 6MT) और 1.5L S-CNG, और पूरी रेंज में 6 एयरबैग, ESC और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग स्टैंडर्ड मिलती है। LXi (₹8.35L, या LXi Turbo बेस के तौर पर ₹7.50L) में सेफ्टी किट, रियर AC वेंट्स और कीलेस एंट्री मिलती है। VXi (₹8.65L से) में 7-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट और हाइट-अडजस्टेबल ड्राइवर सीट जुड़ती है। ZXi (₹9.95L से) पर यह प्रीमियम फील देती है, सिंगल-पेन सनरूफ, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, अलॉय व्हील्स, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जर, रियर कैमरा और एंबियंट लाइटिंग। ZXi Plus (₹11.26L से) रेंज को टॉप करती है, 10.1-इंच SmartPlay Pro X और Alexa, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, blind-spot मॉनिटर, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग और पूरा Suzuki Connect सूट। ज़्यादातर बायर्स ZXi Turbo (₹9.95L) पर आते हैं, आपको पूरा ZXi किट मिलता है साथ में ज़्यादा दमदार 110 PS टर्बो इंजन, और यह असल में 1.5 ZXi पेट्रोल से करीब ₹60K सस्ती पड़ती है, और ZXi Plus की वेंटिलेटेड सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और 360 कैमरा के लिए करीब ₹1.31L ज़्यादा दिए बिना।
| ब्रेजा एलएक्सआई टर्बो(बेस मॉडल)998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.47 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹7.50 लाख* | ||
| ब्रेजा एलएक्सआई1462 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.09 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.35 लाख* | ||
| ब्रेजा वीएक्सआई टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.47 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.65 लाख* | ||
| ब्रेजा वीएक्सआई1462 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21.09 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.31 लाख* | ||
| ब्रेजा एलएक्सआई सीएनजी1462 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.40 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.96 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.95 लाख* | ||
| ब्रेजा वीएक्सआई सीएनजी1462 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.99 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई टर्बो ड्यूल टोन998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.96 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹10.09 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई1462 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.81 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹10.55 लाख* | ||
| ब्रेजा वीएक्सआई एटी1462 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.17 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹10.61 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई ड्यूल टोन1462 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.81 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹10.71 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई प्लस टर्बो998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.96 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹11.26 लाख* | ||
टॉप सेलिंग ब्रेजा जेडएक्सआई प्लस टर्बो ड्यूल टोन998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.96 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹11.41 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई सीएनजी1462 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹11.60 लाख* | ||
टॉप सेलिंग ब्रेजा जेडएक्सआई सीएनजी ड्यूल टोन1462 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹11.76 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई एटी1462 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.17 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹11.85 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई एटी ड्यूल टोन1462 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.17 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹12.01 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई प्लस एटी1462 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.17 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹13.55 लाख* | ||
| ब्रेजा जेडएक्सआई प्लस एटी ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)1462 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.17 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹13.71 लाख* |
मारुति सुजुकी ब्रेजा रिव्यू
ओवरव्यू
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV Brezza को एक नया फेसलिफ्ट अपडेट दिया है। ब्रेजा को नया अपडेट लॉन्चिंग के लगभग 4 साल बाद मिला है। इस गाड़ी की डिजाइन और फीचर्स में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा अपडेट इसके पावरट्रेन में हुआ है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू, और किया सोनेट जैसी गाड़ियों से होना जारी है। नए अपडेट का मकसद सिर्फ Maruti Brezza को फ्रेश लुक देना ही नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी और कंफर्ट के मामले में भी इसे ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतारना है।
एक्सटीरियर
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की एक्सटीरियर डिजाइन में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। भले ही इन बदलावों से ब्रेजा पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा मॉडर्न नहीं लगती, लेकिन फिर भी इसमें थोड़ा नयापन जरूर दिखता है। यहां देखें नई Brezza की फोटो गैलरी।

आगे की तरफ इसमें कई हल्के-फुल्के बदलाव हुए हैं। इसमें एक नई डिजाइन की ग्रिल दी गई है जो इसे थोड़ा फ्रेश लुक देती है। टॉप वेरिएंट्स में ग्रिल पर सिल्वर इंसर्ट की बजाए क्रोम गार्निश का इस्तेमाल किया गया है, जो इसमें एक प्रीमियम टच जोड़ता है। इस SUV कार में फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है, जिससे गाड़ी के आगे का लुक पहले से ज़्यादा अग्रेसिव दिखता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और इसका बॉक्सी SUV स्टांस बरकरार रखा गया है। हालांकि, नए डिजाइन वाले 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसके साइड लुक को जरूर आकर्षक बनाते हैं।

पीछे की तरफ भी बदलाव बहुत मामूली हुआ है। इसमें पहले की तरह रैपअराउंड LED टेललैंप्स, रूफ स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना और टेलगेट पर सिग्नेचर 'BREZZA' लेटरिंग दी गई है। हालांकि, इसके पीछे वाले बंपर की डिजाइन को थोड़ा बहुत अपडेट किया गया है, लेकिन इसकी काफी हद तक रियर स्टाइलिंग पहले जैसी ही रखी गई है। यहां देखें 2026 Maruti Brezza से जुड़ी जानकारी।
यहां देखें नई मारुति ब्रेजा के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
इंटीरियर
कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक जाना-पहचाना, लेकिन थोड़ा फ्रेश केबिन एक्सपीरिएंस मिलेगा। डैशबोर्ड लेआउट पहले जैसा ही है, जिस पर डुअल टोन ब्लैक और ब्राउन थीम मिलती है। सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड पर दिखने वाले इंसर्ट में किया गया है। पहले जहां इस पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश मिलती थी, अब उसकी जगह ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट दिए गए हैं। यह दिखने में अच्छा लगता है, लेकिन इस पर उंगलियों के निशान जल्दी से पड़ सकते हैं। इस SUV कार के टॉप वेरिएंट में सेमी-लेदरेट सीटों का इस्तेमाल किया गया है, जो कंफर्ट और प्रीमियम फील को बढ़ाती हैं।

सीटों पर लेदरेट मटीरियल के इस्तेमाल से इसकी क्वालिटी थोड़ी बेहतर हुई है। केबिन के अंदर इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक स्मूद है, बटन सॉलिड और टेक्टाइल हैं, और डोर पैड पर भी इसमें सॉफ्ट-टच प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों के मुकाबले इसकी ओवरऑल क्वालिटी भले ही एवरेज लगती हो, लेकिन फेसलिफ्ट Brezza में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक का टेक्सचर और स्मूदनेस इसे सस्ता या कमज़ोर क्वालिटी वाला महसूस नहीं होने देता।

नए अपडेट के साथ इसमें अब डैशबोर्ड और दरवाज़ों पर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलने लगी हैं, जिसमें 64 कलर ऑप्शन हैं। यह फीचर रात के समय केबिन के माहौल को पूरी तरह बदल देता है और इसे मॉडर्न लुक देता है। ब्रेजा फेसलिफ्ट कार में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को भी अपडेट किया गया है। आप अपनी नई मारुति ब्रेजा के इंटीरियर में ये एसेसरीज लगवाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
आगे वाली सीट
ब्रेज़ा हमेशा से अपनी प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट के लिए जानी जाती रही है, और यह बात फ्रंट सीट पर भी लागू होती है। इस गाड़ी में अंदर जाना और बाहर निकलना काफी आसान लगता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए एक प्लस पॉइंट है। इसकी सीटें काफी चौड़ी हैं और अच्छा साइड सपोर्ट भी देती हैं, जिससे लंबे सफर में थकान कम महसूस होती है। नई मारुति ब्रेजा में ड्राइवर के लिए एक सही ड्राइविंग पोजिशन ढूंढना भी आसान रहता है। इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ-साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक दोनों तरह से एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। यह कॉम्बिनेशन ज्यादातर ड्राइवर को एक आरामदायक ड्राइविंग पोजिशन पाने में मदद करता है। ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलने की वजह से इसमें सड़क का कमांडिंग व्यू मिलता है।

रियर सीट
पीछे वाली सीटों पर भी कंफर्ट का अच्छा ध्यान रखा गया है, खासकर अगर दो लोग इसमें बैठ रहे हों। हेडरूम आगे जितना ही अच्छा है और इसमें आपको पर्याप्त नीरूम स्पेस मिलती है। लेगरूम दाईं तरफ बैठने वाले पैसेंजर को अच्छा मिल पाता है, जबकि बाईं तरफ बैठने वाले पैसेंजर को कम लेगरूम मिलता है क्योंकि आगे वाली पैसेंजर सीट के नीचे बैटरी पैक लगा है। इसमें अंडरथाई सपोर्ट भी ठीक-ठाक मिलता है। ज़्यादा आरामदायक और सुकून भरी सीटिंग पोज़िशन के लिए सेंटर आर्मरेस्ट की सुविधा भी दी गई है, और Maruti ने पीछे विंग्ड हेडरेस्ट भी दिए हैं जो बेहतर सपोर्ट देते हैं। अगर तीन लोगों के बैठने की बात करें, तो बीच वाली सीट थोड़ी टाइट महसूस होती है और इसमें शोल्डर रूम की कमी लगती है। मिडल पैसेंजर के लिए इसमें हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है, जो सेफ्टी के लिहाज से एक कमी है। कुल मिलाकर, Brezza एक अच्छी four-seater कार है जो लंबी दूरी के सफर में आरामदायक राइड देती है।

स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी
एक फैमिली कार के लिए प्रैक्टिकल होना बहुत जरूरी है, और ब्रेजा इस मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। केबिन में सामान रखने के लिए काफी जगह दी गई है। चारों दरवाज़ों में 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं। सेंटर कंसोल में कपहोल्डर्स और एक वायरलेस चार्जर के लिए डेडिकेटेड स्लॉट है, जहां आप अपना फोन आसानी से रख सकते हैं। ग्लवबॉक्स का साइज भी ठीक-ठाक है और इसमें सनग्लास होल्डर भी दिया गया है।

पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर और सीट बैक पॉकेट दिए गए हैं। बाएं पैसेंजर के लिए अलग से तीन सीट बैक पॉकेट दी गई हैं जिसमें फोन और टेबलेट को आसानी से रखा जा सकता है।

चार्जिंग ऑप्शन
चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो आगे वाले पैसेंजर के लिए वायरलेस फोन चार्जर, एक USB Type-A पोर्ट और एक 12V सॉकेट दिया गया है। वहीं, पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए इसमें एक USB Type-A पोर्ट और एक USB Type-C पोर्ट मिलता है। अगर इसमें आगे की तरफ USB Type-C port दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।

बूट स्पेस
मारुति ने Brezza के बूट स्पेस के आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन इसमें पुराने मॉडल के बराबर बूट स्पेस मिलती है। पहली नजर में इसका बूट काफी गहरा लगता है, लेकिन इसकी चौड़ाई और लंबाई इतनी ज्यादा नहीं है, जिसका सीधा मतलब है कि इसमें बड़ा और भारी सूटकेस रखना एक मुश्किल काम हो सकता है। इसमें मीडियम या छोटे साइज के 3 से 4 केबिन साइज ट्रॉली बैग के साथ कई छोटे ऑफिस बैग आसानी से रखे जा सकते हैं। इसकी केबिन स्पेस एयरपोर्ट ट्रिप या दो-तीन दिन के वीकेंड गेटअवे के लिए तो काफी है, लेकिन अगर आप हफ्ते भर की फैमिली ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपको सामान एडजस्ट करने में दिक्कत आ सकती है।

हालांकि, ज्यादा सामान रखने के लिए इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीट का ऑप्शन मिलता है, जिससे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ जाती है। एक अच्छी बात यह है कि Brezza के CNG वर्जन में बूट स्पेस से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसका कारण है कि CNG टैंक को गाड़ी के नीचे फिट किया गया है, जिससे पूरा बूट स्टोरेज के लिए उपलब्ध रहता है। कुल मिलाकर, Brezza का बूट स्पेस शहर में इस्तेमाल करने और छोटे फैमिली ट्रिप्स के लिए अच्छा है।
फीचर्स
पुरानी ब्रेजा के मुकाबले नई Brezza में सबसे बड़ा बदलाव 10.1-इंच के नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का किया गया है, यह वही स्क्रीन है जो Victoris में भी देखी गई थी। इसका नया यूजर इंटरफेस (UI) काफी मॉडर्न है, जिसमें बड़े आइकॉन्स दिए गए हैं और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay भी इसमें बहुत स्मूद तरीके से काम करते हैं।

इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट भी जोड़ी गई हैं, जो पैसेंजर्स को गर्मी में काफी राहत देती हैं। केबिन को प्रीमियम फील देने के लिए इसमें 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग दी गई है, जो डोर पैड्स तक फैली हुई है और रात में एक शानदार माहौल बनाती है।

अन्य फीचर्स में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो AC, वायरलेस फोन चार्जर, रियर AC वेंट्स, ऑटो ORVM और ऑटो हेडलाइट्स शामिल हैं। जबकि, हेड्स-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स को इसमें पुराने मॉडल से लिया गया है। इन सब अपडेट के बावजूद, Brezza में अभी भी कुछ "वाओ फैक्टर" वाले फीचर्स की कमी महसूस होती है। इसमें फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और ब्रांडेड साउंड सिस्टम का ना होना इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले थोड़ा पीछे रखता है। यहां देखें नई ब्रेजा के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी।


सुरक्षा
सेफ्टी के मामले में नई Brezza ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसे हाल ही में Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे यह मारुति की चौथी कार बन गई है जिसे यह टॉप स्कोर मिला है। इस एसयूवी कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। दिन की रोशनी में इसका परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है, लेकिन कम रोशनी या रात में इसकी फुटेज थोड़ी खराब हो जाती है। एक ध्यान देने वाली बात यह है कि Brezza में अभी भी ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट नहीं मिलता है, जो कि इस सेगमेंट की कई दूसरी कारों में अब एक स्टैंडर्ड फीचर बन गया है। हालांकि, मारुति ने इसमें सेंसर-बेस्ड फीचर्स जैसे ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट को शामिल किया है, जो ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

परफॉरमेंस
सबसे बड़ा बदलाव Maruti Brezza फेसलिफ्ट के पावरट्रेन डिपार्टमेंट में हुआ है। यह एसयूवी कार अब टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है और यह वही यूनिट है जिसे हमनें Maruti Fronx में देखा था।

यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन | 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड के साथ | 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल CNG के साथ | 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड के साथ (नया) |
| पावर | 103 PS | 88 PS | 110 PS |
| टॉर्क | 139 Nm | 121.5 Nm | 170 Nm |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी | 6-स्पीड एमटी | 6-स्पीड एमटी |
| ईंधन दक्षता (ARAI-प्रमाणित) | 21.09 किमी/लीटर (LXI, VXI MT)/20.81 किमी/लीटर (ZXI MT)/ 20.17 किमी/लीटर (एटी) | 26.90 km/kg | 20.47 किमी/लीटर (LXI, VXI)/ 19.96 किमी/लीटर (ZXI, ZXI Plus) |
यहां देखें नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी।
1-लीटर टर्बो पेट्रोल
Brezza में शामिल किया गया नया 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन वही यूनिट है जो Maruti Fronx में भी मिलती है। यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है और 110 PS की पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 3-सिलेंडर होने के बावजूद, इंजन का रिफाइनमेंट लेवल काफी अच्छा है और केबिन के अंदर वाइब्रेशन महसूस नहीं होते। यह इंजन उन लोगों के लिए है जो अपनी SUV से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। हालांकि, इसकी सबसे बड़ी कमी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ना मिलना है। इसे केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।
शहर में परफॉरमेंस
शहर के ट्रैफिक में, नया 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन बेहद प्रैक्टिकल साबित होता है। इसकी पावर डिलीवरी काफी स्मूद है और टर्बो लैग ज़्यादा महसूस नहीं होता, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में गाड़ी चलाना आसान हो जाता है। इसका क्लच काफी हल्का है, जो बार-बार गियर बदलने पर भी ड्राइवर को थकाता नहीं है। अच्छी लो-एंड टॉर्क डिलीवरी के कारण, आपको बार-बार गियर डाउनशिफ्ट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह इंजन शहर में लगभग 10-12 kmpl का माइलेज देता है, जो इसके परफॉर्मेंस को देखते हुए एक अच्छा आंकड़ा है। कुल मिलाकर, यह इंजन सिटी ड्राइविंग के लिए आरामदायक और मजेदार है।
हाइवे पर परफॉरमेंस
हाईवे पर Brezza का टर्बो-पेट्रोल इंजन अपनी असली क्षमता दिखाता है। इसका एसेलेरेशन काफी तेज है और गाड़ी आसानी से ट्रिपल-डिजिट स्पीड पकड़ लेती है। 170 Nm का टॉर्क ओवरटेक करने में बहुत मदद करता है और आपको इसके लिए ज़्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, यह इंजन आपको सीट में पीछे धकेलने वाला "थ्रिलिंग" एक्सपीरिएंस नहीं देता, जैसा कुछ दूसरी टर्बो-पेट्रोल SUVs में मिलता है। इसका परफॉर्मेंस मजेदार है, लेकिन बहुत ज़्यादा थ्रिलिंग नहीं है। हाईवे पर यह इंजन लगभग 13-14 kmpl के आसपास का माइलेज देने में सक्षम है। यहां भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कमी खलती है, जो लंबे सफर पर ड्राइविंग को और आरामदायक बना सकता था।
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
जो लोग एक शांत और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरिएंस चाहते हैं, उनके लिए Brezza का 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन एक बेहतरीन विकल्प है। यह इंजन 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 4-सिलिंडर होने के कारण इसका रिफाइनमेंट लेवल टर्बो इंजन से भी बेहतर है। यह इंजन रोज़ाना शहर में इस्तेमाल करने और शांत तरीके से हाईवे पर क्रूज करने के लिए पर्याप्त पावर देता है। हालांकि, हाईवे पर तेजी से ओवरटेक करने के लिए आपको पहले से प्लान करना पड़ता है और इसमें गियर डाउनशिफ्ट करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि यह स्पीड पकड़ने में थोड़ा समय लेता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी
अगर आपकी प्राथमिकता रनिंग कॉस्ट को कम रखना है, तो Brezza CNG आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह वही 1.5-लीटर इंजन है, लेकिन CNG मोड में यह 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है। शहर में चलाने पर आपको पावर की कोई खास कमी महसूस नहीं होती और यह रोज़मर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है। लेकिन हाईवे पर, खासकर 80 kmph की स्पीड के बाद, इसका एसेलेरेशन काफी स्लो हो जाता है। अगर गाड़ी में पूरे पैसेंजर बैठे हों या फिर चढ़ाई हो, तो इंजन पर लोड महसूस होता है और यह आवाज भी करने लगता है।
राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट
Maruti Brezza फेसलिफ्ट का सस्पेंशन सेटअप काफी बैलेंस्ड है। यह छोटे-मोटे गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स को आसानी से पार कर लेती है, जिससे केबिन के अंदर ज़्यादा झटके महसूस नहीं होते। गाड़ी हाई स्पीड पर भी स्टेबल लगती है। हालांकि, जब आप किसी गहरे या बड़े गड्ढे से गुजरते हैं, तो केबिन में हल्का मूवमेंट महसूस होता है। पीछे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर को खराब सड़कों पर थोड़ी असुविधा महसूस हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर इसकी राइड क्वालिटी काफी आरामदायक है।
हैंडलिंग
हैंडलिंग के मामले में, Brezza एक सुरक्षित और स्थिर SUV कार लगती है। तेज स्पीड पर लेन बदलते समय बॉडी रोल अच्छी तरह से कंट्रोल में रहता है, जिससे ड्राइवर का आत्मविश्वास बना रहता है। 70-80 kmph की स्पीड पर टर्न लेते समय इसमें स्टीयरिंग व्हील पर थोड़ा इनपुट डालना पड़ता है। हालांकि, इसकी हैंडलिंग बहुत ज़्यादा स्पोर्टी नहीं है, लेकिन यह अपनी स्थिरता से आपको कभी निराश नहीं करेगी। यह एक फैमिली SUV के हिसाब से डिज़ाइन की गई कार है और यह उस भूमिका को बखूबी निभाती है।
वेरिएंट
2026 Maruti Brezza एसयूवी कार चार वेरिएंट : LXi, VXi, ZXi, और ZXi + में आती है।
Maruti Brezza LXi
Brezza का LXi बेस वेरिएंट उन खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बहुत ज्यादा फीचर्स की उम्मीद नहीं करते। यह वेरिएंट पेट्रोल, पेट्रोल+CNG और नए टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, लेकिन इन सभी के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16-इंच के स्टील व्हील्स, LED टेललैंप्स और रियर स्पॉइलर दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन थीम, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट (केवल टर्बो) और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील मिलता है। फीचर्स के मामले में इसमें चारों पावर विंडोज़, कीलेस एंट्री और रियर AC वेंट्स जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं। इसके टर्बो वेरिएंट में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट दिए गए हैं।
सेफ्टी के मामले में भी LXi वेरिएंट काफी अच्छा है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। टर्बो वेरिएंट में रियर डिफॉगर भी मिलता है। कुल मिलाकर, LXi उन लोगों के लिए है जिनका बजट सीमित है और जो एक भरोसेमंद, सुरक्षित और प्रैक्टिकल SUV चाहते हैं। यहां देखें Brezza LXi वेरिएंट की जानकारी।
Maruti Brezza VXi
VXi वेरिएंट Brezza लाइनअप का मिड वेरिएंट है जो कि सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। इसमें सभी पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी शामिल है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल में व्हील कवर मिलते हैं, जबकि टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में पेंटेड 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें डोर आर्मरेस्ट पर फैब्रिक, सीट बैक पॉकेट और सभी वेरिएंट में एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट दिए गए हैं। अतिरिक्त फीचर के तौर पर इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए, इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 4 स्पीकर, वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें रियरव्यू कैमरा (केवल टर्बो वेरिएंट में) और सभी वेरिएंट में रियर डिफॉगर दिए गए हैं। यहां देखें नई ब्रेजा के मिड-वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
Maruti Brezza ZXi
ZXi वेरिएंट से Brezza में प्रीमियम फीचर्स मिलने शुरू हो जाते हैं। यह उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो स्टाइल, कंफर्ट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का एक अच्छा कॉम्बिनेशन चाहते हैं। इसमें Vxi वेरिएंट वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो, ZXi में 16-इंच के पेंटेड अलॉय व्हील्स, LED DRLs, फंक्शनल रूफ रेल्स, LED हेडलैंप्स (केवल टर्बो), और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, केबिन के अंदर इसमें एंबिएंट लाइटिंग, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग व्हील, रियर सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर, 60:40 स्प्लिट रियर सीट और रियर पार्सल शेल्फ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, एक वायरलेस चार्जर और रियर चार्जिंग पोर्ट (केवल टर्बो) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर केबिन को ज़्यादा मॉडर्न और आरामदायक बनाते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें दो एडिशनल ट्वीटर (केवल टर्बो) और ड्राइवर के लिए कलर्ड एमआईडी दी गई है।
सेफ्टी के मामले में ZXi एक कदम आगे है। ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स केवल टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही मिलते हैं। यहां देखें नई मारुति ब्रेजा के टॉप से नीचे वाले Zxi वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
Maruti Brezza ZXi +
ZXi+ नई Brezza का टॉप वेरिएंट है, जो उन खरीदारों के लिए है जिन्हें बिना किसी समझौते के सभी बेहतरीन फीचर्स चाहिए। इस वेरिएंट में केवल दो पावरट्रेन कॉम्बिनेशन दिए गए हैं, जिसमें टर्बो-पेट्रोल के साथ मैनुअल गियरबॉक्स और पेट्रोल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं। एक्सटीरियर में ऑटो हेडलैंप्स, 16-इंच के मशीन्ड अलॉय व्हील्स और फ्रंट LED फॉग लैंप दिए गए हैं, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। केबिन के अंदर इसमें लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), और गर्मियों के लिए बेहद उपयोगी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 10.1-इंच की बड़ी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। ये सभी फीचर्स मिलकर Brezza ZXi+ को सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कारों में से एक बनाते हैं। यहां देखें नई ब्रेजा के टॉप ZXI Plus वेरिएंट में क्या मिलता है खास।
कारदेखो की राय
-
अगर आपका बजट कम है, लेकिन आप सभी जरूरी फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो VXi वेरिएंट को लेना सबसे समझदारी भरा विकल्प रहेगा। यह लगभग सभी पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, ऑटो AC, और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी हैं।
-
अगर आप सनरूफ, अलॉय व्हील्स, और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो ZXi वेरिएंट को खरीदना एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। यह VXi के ऊपर एक शानदार अपग्रेड है और केबिन को ज़्यादा अपमार्केट फील देता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप टर्बो-पेट्रोल इंजन चुनते हैं, तो आपको ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट और TPMS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे एक ज़्यादा सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
निष्कर्ष
मारुति सुज़ुकी ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट वर्जन पुराने जाने-पहचाने पैकेज पर आधारित है, लेकिन इसमें उन कमियों को सुधारा गया है जिनकी वजह से यह पुरानी लगने लगी थी। नई स्टाइलिंग, नए डिजाइन वाला केबिन, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स इसे एक बेहतर गाड़ी बनाते हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG के साथ नया टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन खरीदारों को चुनने के लिए कई सारे विकल्प देता है, जिससे ब्रेज़ा कॉम्पिटिटिव सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित होती है।
आप यह गाड़ियां भी चुन सकते हैं :-
Tata Nexon
क्यों खरीदें
-
ज्यादा फीचर्स
-
सीएनजी के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन
-
मॉडर्न स्टाइलिंग
-
डीजल इंजन मौजूद
क्यों नापसंद करें
-
कम रियर सीट स्पेस
-
ज्यादा महंगी गाड़ी
-
सीएनजी में बूट स्पेस के साथ समझौता करना पड़ता है
यहां देखें नई मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन के बीच कंपेरिजन।
Kia Sonet
क्यों खरीदें
-
ज्यादा फन 2 ड्राइव कार
-
अग्रेसिव लुक्स
-
डीजल इंजन मिलता है
क्यों नापसंद करें
-
छोटी दिखती है
-
कम रियर सीट स्पेस
-
सीएनजी ऑप्शन उपलब्ध नहीं
यहां देखें नई ब्रेजा और किआ सोनेट के बीच कंपेरिजन।
Hyundai Venue
क्यों खरीदें
-
ज्यादा बेहतर फीचर्स
-
ज्यादा प्रीमियम
-
इसमें डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है
-
ज्यादा मॉडर्न लुक्स
क्यों नापसंद करें
-
ज्यादा महंगी
-
सीएनजी ऑप्शन नहीं मिलता
यहां देखें नई ब्रेजा और हुंडई वेन्यू के बीच कंपेरिजन।
Kia Syros
क्यों खरीदें
-
रियर पैसेंजर के लिए ज्यादा जगह
-
ज्यादा प्रीमियम केबिन
-
बेहतर फीचर्स
-
डीजल इंजन मौजूद
क्यों नापसंद करें
-
पोलराइजिंग डिजाइन
-
ज्यादा महंगी
-
सीएनजी ऑप्शन मौजूद नहीं
यहां देखें नई ब्रेजा और किआ सिरोस के बीच कंपेरिजन।
Mahindra XUV 3XO
क्यों खरीदें
-
डीजल इंजन मिलता है
-
बेहतर फीचर
क्यों नापसंद करें
-
सीमित बूट स्पेस
-
सीएनजी ऑप्शन नहीं मिलता
यहां देखें नई ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के बीच कंपेरिजन।
Renault Kiger/Nissan Magnite
क्यों खरीदें
-
ज्यादा किफायती
-
अच्छी रियर सीट स्पेस
-
टर्बो पेट्रोल के साथ ऑटोमेटिक ऑप्शन
क्यों नापसंद करें
-
कम प्रीमियम
-
कम पावरफुल इंजन
-
कम फीचर्स
यहां देखें नई ब्रेजा का रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट के साथ कंपेरिजन।
Skoda Kylaq
क्यों खरीदें
-
ज्यादा फन और एंगेजिंग टू ड्राइव
-
बेहतर फीचर्स
क्यों नापसंद करें
-
डीजल इंजन ऑप्शन नहीं मिलता
-
सीमित रियर सीट स्पेस
यहां देखें नई ब्रेजा और स्कोडा कायलाक के बीच कंपेरिजन।
Maruti Fronx/Toyota Taisor
क्यों खरीदें
-
कूपे स्टाइलिंग इसे सबसे अलग बनाती है
-
एक जैसे फीचर्स
-
टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ऑप्शन
क्यों नापसंद करें
-
रियर सीट पर कम हेडरूम स्पेस
-
नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन कम पावरफुल
यहां देखें फेसलिफ्ट ब्रेजा का मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर के साथ कंपेरिजन
मारुति सुजुकी ब्रेजा की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- नए लुक्स : इसकी डिजाइन में कई हल्के-फुल्के बदलाव हुए हैं, लेकिन इसकी स्टाइलिंग एकदम नई और ताजा लगती है।
- चार पैसेंजर के लिए अच्छी स्पेस : लंबी दूरी के सफर के लिए ब्रेजा की रियर सीट दो लोगों के बैठने के लिहाज से कंफर्टेबल है।
- पावरफुल इंजन : नया टर्बो-पेट्रोल इंजन जबरदस्त पावर देता है और ब्रेजा को चलाने में ज्यादा मजेदार और रोमांचक बनाता है।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- कम टेक्नोलॉजी : भले ही इसमें कुछ नए फीचर्स जुड़े हों, लेकिन अभी भी यह पैकेज उस लेवल का नहीं लगता जो इस सेगमेंट में आमतौर पर मिलता है।
- कम प्रीमियम: केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाने और महसूस कराने के लिए इसमें और लेदरेट पैडिंग की जरूरत है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा कंपेरिजन
Rs.7.50 - 13.71 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* | Rs.8 - 15.83 लाख* | Rs.7.40 - 14.52 लाख* | Rs.10.50 - 19.99 लाख* | Rs.10 - 18.15 लाख* | Rs.7.79 - 15.04 लाख* | Rs.7.59 - 13.09 लाख* |
| रेटिंगUser Review (42) | User Review (809) | User Review (101) | User Review (885) | User Review (128) | नहीं ratings | User Review (425) | User Review (328) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन998 सीसी - 1462 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | 1497 सीसी | 1197 सीसी - 1498 सीसी | 999 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल |
| पावर86.63 - 109 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी | 82 - 118 बीएचपी | 99 - 118.27 बीएचपी | 86.63 - 114 बीएचपी | 113.18 बीएचपी | 109.96 - 128.73 बीएचपी | 114 बीएचपी |
| माइलेज19.96 से 21.09 किमी/लीटर | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर | 17.9 से 20.99 किमी/लीटर | 17.01 से 24.08 किमी/लीटर | 19.07 से 28.65 किमी/लीटर | 17.2 से 18.6 किमी/लीटर | 21.2 किमी/लीटर | 19.05 से 19.31 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | ब्रेजा बनाम फ्रॉन्क्स | ब्रेजा बनाम वेन्यू | ब्रेजा बनाम नेक्सन | ब्रेजा बनाम विक्टोरिस | ब्रेजा बनाम बेयोन | ब्रेजा बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ | ब्रेजा बनाम कायलाक |
मारुति सुजुकी ब्रेजा न्यूज
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
मारुति सुजुकी ब्रेजा यूज़र रिव्यू
- सभी (42)
- स्टाइलिंग से जुड़े (16)
- कंफर्ट (14)
- माइलेज (17)
- इंजन (18)
- इंटीरियर (8)
- स्पेस (9)
- कीमत (13)
- और...
- नई
- उपयोगी
- My Experience With BrezzaIts been good to have this car. In terms of style and performance, it's good in this segment with 1.5 NA engine. Mileage is also good even within city also. For longer duration, you can own this car with a relaxed mind. I personally feel that this will be too early to comment more about it however in short, you can trust this brand.और देखें1
- Good And Stylish VehicleReally good design and overall good car, very budget friendly too. Never had any reliability issues in it, has excellent handling and good performance churnout, and overall really good. Could use a little more added stability on 130 kmph+ speeds, but still it drives good above that. Mileage is good too. Highly recommended car.और देखें
- Brezza Turbo After 5000 Km ReviewA well budget car with power of turbo, best combination under 10,00,000, very practical car with very good styling, also, very comfortable with very practicalities. Also with a good mileage too and highway cruising also. Great for first time drivers, good job by Maruti Suzuki. Basic modifications like head unit and speaker have to install after market. Otherwise, no more expenses.और देखें2
- Maruti Suzuki Brezza LXI Exllence Family SUVI'm very happy with my Brezza LXI petrol. It is a stylish SUV with excellent road presence, comfortable seating, a smooth engine, good ground clearance, and a spacious cabin for family trips. The base model provides value for money. Overall, it is a reliable and practical family SUV, highly recommended for its superb performance.और देखें1
- Family CarBrezza is a fantastic and reliable compact SUV. Its stylish and muscular look makes it stand out on the road. The 1.5-litre petrol engine delivers excellent mileage and a smooth driving experience. The cabin is packed with modern features, including a large touchscreen infotainment system, a sunroof, and a 360-degree camera. It is also quite strong in terms of safety. Overall, it is a great car.और देखें
- अधिक देखें
मारुति सुजुकी ब्रेजा माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 19.96 किमी/लीटर से 21.09 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 21.09 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 20.17 किमी/लीटर |
| सीएनजी | मैनुअल | 26.9 किलोमीटर/ किलोग्राम |
मारुति सुजुकी ब्रेजा वीडियो
Maruti Brezza Facelift Review: Keeping Things Simple3 महीने पहले44.3K व्यूज
6:33Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold2 साल पहले458.2K व्यूज
2026 Maruti Brezza: Which Variant Offers the Best Value?23 दिन पहले19.2K व्यूज
नई दिल्ली में पुरानी मारुति सुजुकी ब्रेजा कार
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मारुति सुजुकी ब्रेजा प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) For this, we would suggest you walk into the nearest authorized dealership as th...और देखें
A ) The Maruti Suzuki Brezza ZXi Plus AT is priced at ₹13.55 lakh (ex-showroom, New ...और देखें
A ) There is currently no information available from the brand's end, so we reco...और देखें
A ) As of now, the official mileage figures for the Maruti Suzuki Brezza 2026 have n...और देखें
A ) To improve the mileage of your Maruti Suzuki Brezza CNG, we recommend maintainin...और देखें

भारत में ब्रेजा की कीमत
ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटाराRs.10.77 - 19.77 लाख*
मारुति सुजुकी विक्टोरिसRs.10.50 - 19.99 लाख*
मारुति सुजुकी जिम्नीRs.12.59 - 14.67 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
- न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजा लेटेस्ट अपडेट
-
24 जुलाई 2026: मारुति ने ब्रेजा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें कई नए फीचर और एक नया टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया गया है।
-
23 जुलाई 2026: नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
-
14 जुलाई 2026: मारुति सुजुकी ने ब्रेजा फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया है। कंपनी ने इस एसयूवी कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। भारत में इसे 24 जुलाई को पेश किया जाएगा।

