• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा

    4.6488 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10.91 - 20.46 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    हुंडई क्रेटा के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी
    पावर113.18 - 157.57 बीएचपी
    टॉर्क143.8 एनएम - 253 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज17.4 से 21.8 किमी/लीटर

    हुंडई क्रेटा प्राइस

    Creta की 54 वेरिएंट्स हैं, ₹12.61L से शुरू, 1.5L पेट्रोल, 1.5L डीज़ल और 1.5L Turbo में, 6MT, iVT, 6AT और 7DCT के साथ। E (₹12.61L डीज़ल / ₹10.91L पेट्रोल) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, hill-start और चारों disc brakes मिलते हैं। EX (₹12.07L से) में 20.32cm टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ, ऑटो हेडलैम्प और dual zone climate जुड़ते हैं। EX(O) (₹13.14L से) quad-beam LED हेडलैम्प और फ्रंट पार्किंग सेंसर लाता है। S(O) (₹14.21L से) वॉइस पैनोरमिक सनरूफ, EPB और smart key push start तक ले जाता है। SX (₹15.04L से) में Bose 8-speaker ऑडियो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 17-inch अलॉय व्हील्स, surround view कैमरा और Bluelink जुड़ते हैं। King (₹17.28L से) सबसे ऊपर Level 2 ADAS, 18-inch अलॉय और मेमोरी वाली इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट देता है। ज़्यादातर बायर्स SX MT (₹15.04L) पर आते हैं, आपको Bose ऑडियो, वॉइस सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 17-inch अलॉय, surround view और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, King के Level 2 ADAS और इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट के लिए ~₹2.23L एक्स्ट्रा दिए बिना।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    54 Variants AvailableClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.7 किमी/लीटर113.18bhp@6300rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.4 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.4 किमी/लीटर157.57bhp@5500rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर114bhp@4000rpm
    View More Variants

    हुंडई क्रेटा रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “हुंडई क्रेटा एक फैमिली एसयूवी कार है जिसमें आपको फीचर से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। डिजाइन, फीचर और पावरट्रेन के मोर्चे पर यह सेगमेंट की दूसरी कार को कड़ी टक्कर देती है। कुल मिलाकर कहें तो क्रेटा काफी अच्छी कार है।”

    हुंडई क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसके पीछे काफी अच्छे कारण मौजूद है। ये उन चुनिंदा मॉडल्स मे से है जो अलग अलग तरीके के लोगों की जरूरत हिसाब से कई वेरिएंट्स और पावरट्रेन ऑप्शंस​ दिए गए हैं वहीं इसमें स्पेस,कंफर्ट और फीचर्स मिलते हैं। मगर अब सवाल ये उठता है कि इसे सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा जैसे हाइब्रिड कार और कूपे एसयूवी जैसी नई बॉडी स्टाइल वाली कारों के आगे क्रेटा अब भी भीड़ से अलग कार है?

    और देखें

    हुंडई क्रेटा के पुराने वर्जन की डिजाइन ठीकठाक थी, लेकिन अब यह गाड़ी ज्यादा कन्वेंशनल और मॉडर्न नजर आती है। क्रेटा कार चौड़ी ग्रिल, बंपर क्लैडिंग और स्क्वायर शेप्ड हेडलाइट के साथ काफी दमदार नजर आती है। इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग सेटअप भी दिया गया है जो इसे काफी प्रीमियम लुक देता है।

    Hyundai Creta front quarter image

    आगे की तरफ इसमें चौड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है जो आधे से ज्यादा स्पेस कवर करती है और इसके पास में क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। इसमें बोनट पर क्रीज लाइंस दी गई हैं और इसका बंपर काफी चौड़ा है जो इसे आकर्षक लुक देता है।

    Hyundai Creta side profile

    इसकी साइड प्रोफाइल एकदम कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों जैसी है। इसमें रूफ रेल्स, क्लैडिंग और बड़े 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि क्रेटा के स्पोर्टी एन लाइन वर्जन में 18-इंच अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं।

    Hyundai Creta rear view

    पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है जो काफी ध्यान आकर्षित करती है क्योंकि यह पूरे टेलगेट पर फैली हुई है। स्पोर्टी लुक के लिए इसमें शार्क फिन एंटीना और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी दिया गया है, लेकिन इसकी डिजाइन अभी भी चौड़े बंपर के साथ काफी दमदार लगती है।

    मुझे स्क्वायर-आउट स्टाइलिंग एलिमेंट्स और चौड़ी क्लैडिंग क्रेटा में काफी पसंद आई I इस गाड़ी के एक्सटीरियर में फिट व फिनिश क्वालिटी को लेकर कोई खराबी नहीं है और यह एक अच्छी डिजाइन की हुई फैमिली एसयूवी कार लगती है।

    Hyundai Creta alloy wheels

    इसमें आगे की तरफ दी गई पतली स्ट्रिप थोड़ी बेहतर हो सकती थी। इस गाड़ी में सिक्वेन्शियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं और इसमें कनेक्टेड डीआरएल्स के लिए एलईडी लाइट स्ट्रिप नहीं दी गई है, बल्कि इसमें सिंपल रिफ्लेक्टर दिया गया है जो तीन लाइट्स के साथ काम करता है। मेरा मानना है कि यदि इसमें एक अच्छी एलईडी स्ट्रिप दी गई होती तो यह गाड़ी ज्यादा प्रीमियम नजर आती।

    Hyundai Creta LED headlights

    2025 हुंडई क्रेटा कार 8 कलर ऑप्शन : एबिस ब्लैक, रोबस्ट एमरल्ड पर्ल, फियरी रेड, रेंजर खाकी, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइटन ग्रे मैट और स्टेरी नाइट में उपलब्ध है। इसमें केवल व्हाइट कलर के साथ डूअल-टोन कलर ऑप्शन दिया गया है, जहां इसमें ब्लैक रूफ मिलती है। जबकि, हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन में रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स के साथ ग्रिल, अलॉय व्हील्स और एम्ब्लम पर ब्लैक फिनिश दी गई है जो काफी स्पोर्टी लगती है।

    Hyundai Creta N Line

    कुल मिलाकर, हुंडई क्रेटा की स्टाइलिंग इतनी अच्छी है कि यह फैमिली में सभी को काफी पसंद आएगी। स्टैंडर्ड क्रेटा अब ज्यादा मॉडर्न नजर आती है, वहीं अगर आपको ज्यादा स्पोर्टी लुक्स वाली क्रेटा कार चाहिए तो आप क्रेटा एन लाइन वर्जन को चुन सकते हैं।

    इसमें स्पोर्टी मोनोटोन एक्सटीरियर शेड : टाइटन ग्रे मैट, एबिस ब्लैक, और एटलस व्हाइट दिए गए हैं। टाइटन ग्रे मैट और एटलस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ डुअल टोन ब्लैक रूफ दी गई है, यह गाड़ी थंडर ब्लू कलर ऑप्शन में भी आती है जिसमें ब्लैक रूफ दी गई है।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी

    हुंडई क्रेटा के केबिन की डिजाइन काफी प्रीमियम और अर्गोनॉमिक लगती है। केबिन के अंदर इसमें लाइट शेड डुअल -टोन कलर थीम दी गई है जिससे इसका केबिन काफी स्पेशियस नजर आता है। इसमें पियानो ब्लैक एलिमेंट और सिल्वर इंसर्ट दिए गए हैं जो इसके केबिन की कलर थीम को अच्छा कॉन्ट्रास्ट देते हैं।

    Hyundai Creta dashboard

    इसकी फिट व फिनिश ठीक वैसी है जिसकी उम्मीद 20 लाख रुपये में आने वाली कार से की जाती है। केबिन के अंदर इस्तेमाल हुए मटीरियल की क्वालिटी काफी अच्छी है जिससे इसमें प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसमें डैशबोर्ड के ऊपर की तरफ आधे हिस्से पर स्मूद रबर फिनिश दी गई है , जबकि डोर और सेंट्रल आर्मरेस्ट पर इसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लेदरेट सीड अपहोल्स्ट्री भी दी गई है।

    Hyundai Creta gets soft touch materials on upper portion of dashboard

    केबिन के अंदर इसमें पियानो ब्लैक एलिमेंट का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है जिससे इन पेनल्स को मेंटेन करने की जरूरत पड़ती है क्योंकि इसमें धूल-मिट्टी जल्दी से चिपक जाती है। 

    आगे वाली सीटें

    हुंडई क्रेटा एसयूवी कार में केबिन के अंदर जाना और बाहर निकलना बेहद आसान है। इस गाड़ी में बुजुर्ग फैमिली मेंबर को सीट पर चढ़कर बैठने और उतरने के लिए ज्यादा प्रयास करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

    Hyundai Creta front seats

    इस गाड़ी में आगे वाली सीट पर अच्छा-खासा कंफर्ट और सपोर्ट मिलता है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट के साथ हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट स्टैंडर्ड दी गई है जिससे इसमें कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिल पाती है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट और मूवेबल हेडरेस्ट भी दिया गया है।

    Hyundai Creta front centre armrest

    आगे वाली सीट पर इसमें अच्छा-खासी हेडरूम, नीरूम और लेगरूम स्पेस मिलती है। इस गाड़ी में पैडल बॉक्स पर बाएं फुट को आराम से रखने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। फ्रंट सीट पर बैठकर इसमें आगे का क्लियर व्यू भी मिल पाता है। 

    पीछे वाली सीट

    हुंडई क्रेटा कार की आगे वाली सीटें काफी आरामदायक होंगी, लेकिन इसकी पीछे की सीट स्पेस और कंफर्ट के मामले में कहीं ज्यादा बेहतर है।

    Hyundai Creta rear seats

    पीछे वाली सीट पर इसमें औसत साइज (5'8'' हाइट) के वयस्क पैसेंजर को नीरूम, फूटरूम और हेडरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है। इसमें केवल 6 फीट से ज्यादा हाइट वाले पैसेंजर को हेडरूम की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन यह फिर भी मैनेज की जा सकेगी। 

    इसकी सीटों की कुशनिंग फ्लैट है जिससे इसमें पीछे वाली सीट पर तीन औसत हाइट वाले वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं, लेकिन इसमें सेंट्रल हेडरेस्ट की कमी काफी खलती है। इसकी विंडो लाइन काफी नीची है जिससे पीछे वाली सीट पर बैठकर बाहर का अच्छा व्यू दिख पाता है। इसमें लाइट कलर्ड केबिन थीम के साथ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

    Hyundai Creta rear seat space

    बैक रेस्ट के लिए एडजस्टेबल रेक्लाइन, सेंट्रल आर्मरेस्ट, सनशेड और नैक पिलो जैसी सुविधाओं के साथ क्रेटा सेगमेंट में सबसे अच्छा रियर सीट एक्सपीरिएंस देती है। 

    प्रेक्टिकेलिटी

    क्रेटा कार का केबिन बहुत प्रेक्टिकल है। इसके सभी चारों दरवाजों पर 1-लीटर के बॉटल पॉकेट और फ्रंट पैसेंजर के लिए सेंटर कंसोल में दो कप होल्डर्स दिए गए हैं। मुझे इसमें पैसेंजर साइड डैशबोर्ड पर दी गई ओपन स्पेस काफी अच्छी लगी, जिसमें आप अपना फोन या कोई भी दूसरा छोटा-मोटा आइटम रख सकते हैं। इसमें सेंट्रल कंसोल पर वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिया गया है जिसमें आप मोबाइल डिवाइस को रख कर चार्ज कर सकते हैं।

    Hyundai Creta cupholders in centre console

    इसका ग्लवबॉक्स काफी स्पेशियस है और इसमें कूलिंग फीचर भी दिया है। इसमें सॉफ्ट ड्रिक को ठंडा करने के लिए रखा जा सकता है। इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ भी छोटी स्टोरेज स्पेस दी गई है।

    Hyundai Creta glovebox

    इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए सीटबैक पॉकेट दी गई हैं जिसमें वह अपना टेबलेट या फिर मैगजीन रख सकते हैं। रियर एसी वेंट्स के नीचे की तरफ इसमें फोन ट्रे भी दी गई है जिसमें फोन को रखा जा सकता है। इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट पर दो कप होल्डर भी दिए गए हैं। 

    चार्जिंग ऑप्शन 

    क्रेटा में वायरलेस फोन चार्जर के अलावा फ्रंट पैसेंजर के लिए तीन चार्जिंग ऑप्शन : 12वोल्ट, सॉकेट यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

    Hyundai Creta storage space underneath rear AC vents

    इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए दो टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

    Hyundai Creta fashboard get contrasting copper elements

    कुल मिलाकर, क्रेटा के केबिन में कोई कमी निकालना बहुत मुश्किल है। यह गाड़ी काफी स्पेशियस, कंफर्टेबल और प्रेक्टिकल है। इस एसयूवी कार को थोड़ा मेंटेन करने की जरूरत रहती है ताकि पियानो ब्लैक पैनल और हल्के रंग की सीटें जल्दी गंदी ना हो। 

    फीचर 

    हुंडई क्रेटा हमेशा से सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड कार रही है और इस मामले में 2025 क्रेटा भी कोई अलग नहीं है। इस एसयूवी कार की फीचर लिस्ट पर डालते हैं एक नजर:

    Hyundai Creta infotainment system

    क्रेटा गाड़ी की 10.25-इंच टचस्क्रीन का इंटरफेस समझने में काफी आसान है और इसका रिजॉल्यूशन और रिस्पांस भी काफी अच्छा है। इस स्क्रीन के साथ एक समस्या यह है कि यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं करती है।

    Hyundai Creta digital driver's display

    इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ड्राइव मोड के अनुसार अलग-अलग थीम मिलती है। इसके मेन्यू नेविगेट करने में काफी आसान है और अलग-अलग ड्राइव मोड के बीच मिलने वाले ग्राफिक्स दिखने में काफी अच्छे हैं। इसमें इंटीग्रेटेड ब्लाइंड स्पॉट कैमरा दिया गया है जो कि बेहद काम का फीचर है। 

    इस गाड़ी में 8-स्पीकर बोस ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम दिया गया है जिसकी क्वालिटी ठीकठाक है। गाने सुनने के शौकीन लोग इसे लेकर अपग्रेड की जरूरत महसूस कर सकते हैं।

    Hyundai Creta Bose sound system

    इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जिससे इसका केबिन हवादार लगता है, और इसे वॉइस कमांड के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है, जिसमें फैन या टेम्प्रेचर सेटिंग बदलने के लिए फिजिकल बटन और टॉगल दिए गए हैं। इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। 2025 हुंडई क्रेटा में यह फीचर भी दिए गए हैं:

    अन्य फीचर 
    कीलेस एंट्री 
    पुश बटन स्टार्ट/.स्टॉप 
    ऑटो हेडलैंप्स 
    क्रूज कंट्रोल 
    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स 
    ऑटो आईआरवीएम 
    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स 
    रियर एसी वेंट्स 
    8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट एडजस्ट 
    एम्बिएंट लाइटिंग 
    रियर विंडो सनशेड 
    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    Hyundai Creta powered seats

    और देखें

    ​​​​​​Hyundai Creta gets 6 airbags (as standard)

    हुंडई क्रेटा में बेस वेरिएंट से कई सारे सेफ्टी फीचर मिलते हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर डिफॉगर और लेवल-2 एडीएएस दिया गया है। 

    स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर 
    छह एयरबैग्स 
    एबीएस के साथ ईबीडी 
    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 
    हिल असिस्ट
    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम 
    आइएसोफिक्स माउंट 
    रियर पार्किंग सेंसर 

    इस एसयूवी कार के 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम की कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी है और यह कई सारे व्यू और एंगल की जानकारी देता है जिससे कम स्पेस में गाड़ी को आसानी से पार्क किया जा सकता है। मुझे लगता है कि इसके सेंसर थोड़े ज्यादा सेंसिटिव है, लेकिन कुल मिलाकर इसकी परफॉरमेंस शानदार है। 

    Hyundai Creta 360-degree camera

    इसकी एडीएएस टेक्नोलॉजी भी काफी अच्छी है। इसमें कैमरा और रडार-बेस्ड सिस्टम दिया गया है जिसे भारतीय ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार ट्यून किया गया है। आप लेन-कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर को हाइवे और एक्सप्रेसवे पर क्लियर मार्किंग के साथ आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    मौजूदा हुंडई क्रेटा का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है, जबकि प्री-फेसलिफ्ट वर्जन को ग्लोबल एनकैप से 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    और देखें

    हुंडई क्रेटा एसयूवी में 433 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। इस गाड़ी का बूट काफी चौड़ा है, लेकिन यह इतना गहरा नहीं है। इसमें छोटे साइज के ट्रॉली बैग्स को रखने के लिए अच्छी-खासी स्पेस मिल पाती है। इस गाड़ी में मीडियम और स्मॉल सूटकेस के अलावा कई सारे डफल बैग्स भी रखे जा सकते हैं।

    Hyundai Creta boot space

    इसमें बड़े साइज के सूटकेस को रख कर बूट की आधे से ज्यादा जगह घिर जाती है, लेकिन आप पीछे वाली सीट को 60:40 रेश्यो में स्प्लिट फोल्ड करके इसमें बड़े आइटम आसानी से रख सकते हैं। ज्यादा बड़े सामान को इसमें अंदर की तरफ खिसकाकर रखने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सीटें फ्लोर के साथ पूरी तरह से फोल्ड हो जाती हैं। लेकिन, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से इसका लोडिंग लिप थोड़ा ऊंचा है, इसलिए बड़े सामान को अंदर रखने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है।

    Hyundai Creta boot space

    और देखें

    हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट की चुनिंदा कार में से एक है जिसमें तीन 1.5 लीटर इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं और इन इंजन के साथ अलग अलग ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इन इंजन में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल,टर्बो पेट्रोल और डीजल यूनिट शामिल है। 

    इसके ऑटोमैटिक वर्जन में: इको,नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइव मोड्स के साथ साथ स्नो,मड और सैंड जैसे ट्रेक्शन मोड्स दिए गए हैं। 

    इंजन 1.5-लीटर पेट्रोल 1.5-लीटर डीजल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल
    आउटपुट 115पीएस/144एनएम 116पीएस/250एनएम 160पीएस/253एनएम
    गियरबॉक्स एमटी सीवीटी एमटी एटी डीसीटी
    सर्टिफाइड माइलेज 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर 19.1 किलोमीटर प्रति लीटर 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    Hyundai Creta engine

    • क्रेटा का ये पेट्रोल इंजन काफी स्मूद और रिफाइंड है और सिटी ड्राइविंग के लिहाज से काफी अच्छा है। 
    • इसका एक्सलरेशन तो उतना दमदार नहीं है मगर आपको एक रिलेक्स ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल जाता है। 
    • ऑटोमैटिक (सीवीटी) मॉडल में ड्राइव एक्सपीरियंस स्मूद रहता है और ये अटकता नहीं है। 
    • इस पेट्रोल इंजन के साथ 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ये कार आराम से ड्राइव होती है मगर हाई स्पीड पर आपको प्लानिंग करनी पड़ती है और खासतौर से जब आप अपनी फैमिली के साथ ज्यादा लगेज लेकर जा रहे हो। 

    Hyudai Creta on roads

    • सिटी में ये मॉडल 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है जबकि हाईवे पर ये 14 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। 

    1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल

    Hyundai Creta on roads

    • ये इंजन एक स्पोर्टी ड्राइव एक्सपीरियंस देता है। ये मॉडल उन्हें लेना चाहिए जो ज्यादातर हाईवे पर चलते हैं और कार खुद ही चलाते हें। 
    • भारी ट्रैफिक में इसकी ड्राइव काफी स्मूद रहती है और सिटी में ओवरटेकिंग भी आसान हो जाती है। 
    • आराम से ड्राइव करने पर इसमें दिया गया ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन काफी स्मूद महसूस होता है और जरूरत पड़ने पर ये फुर्तिला भी हो जाता है। 
    • आप आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के आंकड़े को छू सकते हैं और हाई स्पीड के दौरान ओवरटेकिंग में भी ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता है। 
    • सिटी में क्रेटा टर्बो पेट्रोल भारी ट्रैफिक 10 किलोमीटर प्रति लीटर का ही माइलेज देती है। इसकी हाईवे एफिशिएंसी थोड़ी बेहतर है जो 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। 

    1.5-लीटर डीजल

    Hyudai Creta 1.5-litre diesel engineये

    • 4 सिलेंडर इंजन मार्केट में सबसे स्मूद डीजल इंजन है। इसका रिफाइनमेंट लेवल औसत से ज्यादा है। 
    • सिटी में ये डीजल इंजन काफी अच्छा साबित होता है वहीं हाईवे पर इससे औसत परफॉर्मेंस मिलती है। 
    • ये अच्छा खासा  लो एंड टॉर्क देता है जिससे आपको बार बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। 
    • इसका ऑटोमैटिक वर्जन काफी स्मूद है। डीसीटी के मुकाबले ये रिस्पॉन्ड करने में थोड़ी धीमा है 

    Hyundai Creta rear

    • सिटी और हाईवे पर क्रेटा डीजल मॉडल 13 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। 
    • इन सभी ऑप्शंस में से डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा है क्योंकि इसमें परफॉर्मेंस और फ्यूल इकोनॉमी का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है। 
    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    हुंडई क्रेटा में कंफर्ट और डायनामिक्स को लेकर अच्छा बैलेंस है। यह गाड़ी सभी स्थितियों में कंफर्टेबल साबित होती है। 

    Hyundai Creta on off-roads

    शहर की सड़कों पर क्रेटा स्पीडब्रेकर और गड्ढों के झटकों को बखूबी झेल लेती है। केबिन के अंदर इसमें झटके कम से कम महसूस होते हैं, लेकिन, बड़े गड्ढों से गुजरने पर इसमें थोड़ा-बहुत साइड मूवमेंट जरूर फील हो सकता है, मगर इससे आपको बिलकुल भी असुविधा महसूस नहीं होगी।

    हाइवे में ऊबड़-खाबड़ सड़कों से गुजरने पर इसकी स्टेबिलिटी और कंफर्ट बरकार रहता है। लेकिन, अगर सतह इतनी ज्यादा स्मूद नहीं है तो आपको केबिन के अंदर खासकर पीछे वाली सीट पर बैठकर थोड़ा बहुत अप और डाउन मूवमेंट महसूस हो सकता है। 

    हैंडलिंग 

    क्रेटा एक आरामदायक फैमिली एसयूवी कार है जो कॉर्नर पर या फिर टर्न लेते समय बिलकुल स्टेबल और मजबूत लगती है और अपने शानदार डायनामिक्स को लेकर सभी लोगों को आकर्षित करती है। इसमें बॉडी रोल होता है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है और इसका स्टीयरिंग व्हील तेज स्पीड पर ड्राइवर को अच्छा आत्मविश्वास दिलाता है।

    Hyundai Creta

    चाहे तेज स्पीड पर लेन चेंज करने की बात हो या फिर घाट पर गाड़ी को चलाने की, क्रेटा आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगी। सिटी में इसे आसानी से चलाया जा सकता है। इसका स्टीयरिंग व्हील एकदम हल्का है जिसके चलते इस गाड़ी को कम स्पेस में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। 

    कुल मिलाकर, क्रेटा की राइड और हैंडलिंग क्वालिटी इतनी अच्छी है कि यह आपकी फैमिली को कंफर्टेबल रखती है और इसके ड्राइविंग डायनामिक्स भी काफी अच्छे है।

    और देखें

    हुुंडई क्रेटा का कौनसा वेरिएंट है पैसा वसूल?

    Hyundai Creta on road

    • हुंडई क्रेटा 2025 मॉडल कुल 9 वेरिएंट्स: ई,ईएक्स,ईएक्स (ओ), एस,एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक्स, एसएक्स प्रीमियम और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। इसका नाइट एडिशन एस (ओ) और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। 

    हुंडई क्रेटा ई वेरिएंट:

    इस वेरिएंट में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं मगर ये सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। 

    क्रेटा का बेस वेरिएंट होने के बावजूद इसमें सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है जहां इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध हैं।

    इसमें फंक्शनेलिटी पर फोकस किया गया है जिसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट , मैनुअल एयर कंडीशनिंग, और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा ईएक्स वेरिएंट:

    क्रेटा 2025 मॉडल के इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध नहीं है। 

    इस वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 6 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट:

    अगर आप क्रेटा में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चाहते हैं तो यह बेस वेरिएंट है। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें सीवीटी और डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक उपलब्ध है। कीमत के अंतर को बेहतर ढंग से जस्टिफाई करने के लिए इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

    हुंडई क्रेटा एस वेरिएंट: 

    एस वेरिएंट में क्रेटा के लुक को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर दिए गए हैं। इस अपडेट के तहत इसमें फुल-एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप और 16-इंच स्टाइल वाले स्टील व्हील दिए गए हैं।

    इसके अलावा इसमें  क्रूज़ कंट्रोल, चिल्ड ग्लवबॉक्स और रियर वॉशर वाइपर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा एस (ओ) वेरिएंट:

    इस वेरिएंट में क्रेटा एस वाले सभी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसमें डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे 2 एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ ऑप्शनल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

    हुंडई क्रेटा एस (ओ) नाइट एडिशन:

    • यह हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन के लिए एंट्री पॉइंट है। हालांकि क्रेटा एस (ओ) में कोई अतिरिक्त फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन स्पोर्टी लुक के लिए इसमें इंटीरियर और एक्सटीरियर में ब्लैक आउट एलिमेंट दिए गए हैं।

    • आप इसे 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं।

    • अगर आप ऑटोमैटिक वेरिएंट चुनते हैं, तो इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ-साथ ड्राइव और ट्रैक्शन मोड भी मिलते हैं।

    हुंडई क्रेटा एसएक्स वेरिएंट:

    यह वेरिएंट केवल 1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    क्रेटा एस (ओ) की तुलना में इस वेरिएंट मे 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, डायनैमिक टर्न इंडिकेटर्स, सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा एसएक्स टेक वेरिएंट:

    यदि आप हुंडई क्रेटा में एडीएएस के तहत लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस के साथ-साथ बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स चाहते हें, तो यह इसका एंट्री-लेवल वेरिएंट है।

    बाकी सभी फीचर्स हुंडई क्रेटा एसएक्स जैसी ही हैं।

    यहां आपको 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मिलते हैं, लेकिन डीजल इंजन केवल मैनुअल के साथ उपलब्ध है।

    हुंडई क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट:

    इस वेरिएंट में एसएक्स टेक के मुकाबले लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं।

    हालांकि, इसमें एडीएएस नहीं दिया गया है जो एसएक्स टेक वेरिएंट में मिलता है।

    इसमें एसएक्स टेक वेरिएंट वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा एसएक्स (ओ) वेरिएंट:

    हुंडई क्रेटा एसएक्स (ओ) का टॉप वैरिएंट टर्बो-पेट्रोल डीसीटी पावरट्रेन देने वाला एकमात्र वैरिएंट भी है।

    ये क्रेटा का एकमात्र वेरिएंट है जिसमें रियर पार्सल ट्रे दी गई है, जो हमें लगता है कि लोअर वेरिएंट में भी दी जानी चाहिए।

    इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रेन सेंसिंग वाइपर और रियर वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इस वेरिएंट में हुंडई क्रेटा के साथ मिलने वाले सभी पावरट्रेन विकल्प दिए गए हैं।

    हुंडई क्रेटा एसएक्स (ओ) नाइट एडिशन:

    • इस वेरिएंट में क्रेटा एसएक्स (ओ) के साथ मिलने वाली सभी फीचर्स दिए गए हैं और इसमें इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक ब्लैक्ड आउट डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे दमदार लुक ​देते हैं। 

    • इस वेरिएंट में स्टैंडर्ड एसएक्स (ओ) के मुकाबले टर्बो-पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है।

    कारदेखो की सलाह

    • अगर आपका बजट कम है तो क्रेटा के ईएक्स वेरिएंट पर विचार करें। यह वेरिएंट 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पावर्ड मिरर जैसे बेसिक फीचर्स के साथ काफी सारे सेफ्टी फीचर्स से लैस है। 

    • कुल मिलाकर, क्रेटा का एस(ओ) वेरिएंट सबसे ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी लगता है क्योंकि इसमें जरूरत के सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसके हाइलाइट फीचर्स में 17-इंच के अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं।

    और देखें

    यदि आप अपनी फैमिली के लिए मार्केट में कंफर्टेबल,स्पेशियस और फीचर लोडेड एसयूवी ढूंढ रहे हैं तो क्रेटा आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ये पहले से ज्यादा फीचर लोडेड और सेफ कार हो चुकी है वहीं ये काफी कंफर्टेबल और ड्राइव करने में काफी आसान है। इसमें लगभग किसी मोर्चे पर कोई समझौता नहीं हुआ है और ये अपने सेगमेंट की एक ऑल राउंड कॉम्पैक्ट एसयूवी है। 

    हुंडई क्रेटा के बजाए विचार की जाने वाली दूसरी कारें 

    किआ सेल्टोस

    विचार करने के कारण

    • शार्प स्टाइल

    • लोअर वेरिएंट में बेहतर वैल्यू

    अनदेखा करने के कारण

    • थोड़ी कम आरामदायक राइड 

    • कम फैमिली फोकस्ड

    टोयोटा हाइराइडर/मारुति ग्रैंड विटारा

    विचार करने के कारण

    • माइलेज फ्रेंडली (खासतौर से हाइब्रिड मॉडल)

    • बेहतर राइड क्वालिटी

    अनदेखा करने के कारण

    • इंजन उतना रिफाइंड और पावरफुल नहीं

    • केबिन में कम मिलता है प्रीमियम अनुभव

    होंडा एलिवेट

    विचार करने के कारण

    • थोड़ा बेहतर राइड कंफर्ट 

    • बड़ा बूट स्पेस

    • टॉप वेरिएंट बहुत ज़्यादा सस्ता

    अनदेखा करने के कारण

    • कोई टर्बो-पेट्रोल या डीज़ल इंजन ऑप्शन नहीं

    • कुछ फीचर्स की कमी

    फोक्सवैगन टाइगन/स्कोडा कुशाक

    विचार करने के कारण

    • स्पोर्टी इंजन

    अनदेखा करने के कारण

    • 4-सीटर के रूप में बेहतर

    • कोई डीजल या नॉन-टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं

    और देखें

    हुंडई क्रेटा की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • ज्यादा अच्छी अपीयरेंस के साथ स्टाइलिंग हुई है बेहतर
    • बेहतर केबिन एक्सपीरियंस देने के लिए इंटीरियर डिजाइन को और ज्यादा बनाया गया है आकर्षक, और क्वालिटी भी की गई है बेहतर
    • 10.25 इंच डिस्प्ले, लेवल 2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • बूट स्पेस की गहराई ज्यादा नहीं इसलिए छोटे ट्रॉली बैग्स के लिए ही है ये जगह बेहतर
    • ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की संख्या है कम और केवल एक ही वेरिएंट में दिया गया है टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
    • भारत एनकैप सेफ्टी स्कोर सामने नहीं आया है

    हुंडई क्रेटा कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    हुंडई bayon
    हुंडई bayon
    Rs.10 - 18.15 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11.25 - 21.82 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
    Rs.10.77 - 19.77 लाख*
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    Rs.16.19 - 20.21 लाख*
    होंडा एलिवेट
    होंडा एलिवेट
    Rs.11.80 - 18.40 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.59 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (488)नहीं ratings4.6User Review (66)4.6User Review (99)4.5User Review (650)4.7User Review (23)4.7User Review (1)4.7User Review (344)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1482 सीसी - 1497 सीसी1497 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी1462 सीसी - 1490 सीसीलागू नहीं1498 सीसी1497 सीसी - 1498 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलपेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीइलेक्ट्रिकपेट्रोलडीजल / पेट्रोल
    पावर113.18 - 157.57 बीएचपी113.18 बीएचपी113 - 158 बीएचपी82 - 118 बीएचपी87 - 114 बीएचपी142 - 172 बीएचपी119 बीएचपी105 - 158 बीएचपी
    माइलेज17.4 से 21.8 किमी/लीटर18.6 किमी/लीटर-17.9 से 20.99 किमी/लीटर19.2 से 27.97 किमी/लीटर-15.31 से 16.61 किमी/लीटर-
    एयरबैग66666766
    वर्तमान में देख रहे हैंक्रेटा बनाम bayonक्रेटा बनाम सेल्टोसक्रेटा बनाम वेन्यूक्रेटा बनाम ग्रैंड विटाराक्रेटा बनाम ई विटाराक्रेटा बनाम एलिवेटक्रेटा बनाम सिएरा

    हुंडई क्रेटा न्यूज

    • खरीदने से पहले लेख अवश्य पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर
      हुंडई क्रेटा लॉन्ग टर्म रिव्यू II | 7000 किलोमीटर कवर

      6 महीने में हम हुंडई क्रेटा को 7000 किलोमीटर तक ड्राइव कर चुके हैं और मैंने इसे 2200 किलोमीटर ड्राइव किया है।

      भानुon अप्रैल 16, 2025
    • 2024 हुंडई क्रेटा एसयूवी पुरानी क्रेटा से कितनी है अलग, जानिए यहां

      हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। हुंडई ने इस एसयूवी कार में कई नए बड़े अपडेट दिए हैं। नई क्रेटा को फेसलिफ्ट अपडेट लॉन्चिंग के तीन साल बाद मिला है। यह कॉम्पेक्ट एसयूवी कार पहले से कितनी बदली है, इसके बारे में जानेंगे आगे:

      स्तुतिon जनवरी 19, 2024
    • एमजी एस्टर Vs हुंडई क्रेटा Vs स्कोडा कुशाक : स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी कंपेरिजन
      एमजी एस्टर Vs हुंडई क्रेटा Vs स्कोडा कुशाक : स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी कंपेरिजन

      भले ही सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पिटशन ज्यादा हो, मगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को नजरअंदाज नहीं ​किया जा सकता है। यहां भी अब बहुत तगड़ा कॉम्पिटशन हो गया है। इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा काफी समय से लीड कर रही है, मगर इसे टक्कर देने के लिए अब स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर भी आ चुकी है।

      cardekhoon मार्च 10, 2022
    • स्कोडा कुशाक Vs हुंडई क्रेटा: स्पेस एवं प्रैक्टिकैलिटी कंपेरिजन
      स्कोडा कुशाक Vs हुंडई क्रेटा: स्पेस एवं प्रैक्टिकैलिटी कंपेरिजन

      स्कोडा कुशाक भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस कार के नाम का मतलब एक 'राजा' से है लेकिन मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किंग हुंडई क्रेटा है

      भानुon जुलाई 22, 2021
    • हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: कंपेरिजन रिव्यू
      हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस: कंपेरिजन रिव्यू

      एक ही जैसे चेसिस पर तैयार और समान इंजन ऑप्शन वाली इन दोनों कारों में केवल यही समानता है।

      अमितon जून 26, 2020
    • हुंडई क्रेटा: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई क्रेटा: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      हुंडई के लिए क्रेटा एसयूवी काफी ज्यादा महत्व रखती है। और हो भी क्यों ना, पिछले 6 सालों से 10 लाख रुपये तक की कीमत में आने वाली इस कार को हर महीने 10,000 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त होते हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार नई कारों के आ जाने से हुंडई ने क्रेटा को जनरेशन अपडेट दिय

      cardekhoon जून 17, 2020

    हुंडई क्रेटा यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड488 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (488)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (153)
    • कंफर्ट (254)
    • माइलेज (128)
    • इंजन (86)
    • इंटीरियर (98)
    • स्पेस (42)
    • कीमत (67)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • m
      manas malakar on अक्टूबर 25, 2026
      4.7
      Creta Leads In SUV Race
      Very premium looking car, very comfortable seats and beautiful interior with all the useful features, you will never feel that you could have have gone for a different car, it will give you confidence on highway and compliment on street, genuinely this one is the one of the best looking SUV in the Indian car market.
      और देखें
    • r
      rishi chouhan on अक्टूबर 22, 2026
      4
      Family Car
      Best car in segment with good mileage. I like its look in base variant, features are less but performance is excellent. Overall I give 8/10. If you want comfortable with performance cars then this is for you because its size is big and mileage is also good. After buying this car, you will never regret. Thanks.
      और देखें
      1
    • र
      राहुल rawat on अक्टूबर 20, 2026
      4.3
      The Mileage, Interior And Design
      The mileage, interior and design of the car is very good. But the built quality of the car is somewhat bad. The car was available at very resoanble price compared to the other cars in the same segment. I highly recommend this car. The car also has lots of features that are hard to come in this price range of cars.
      और देखें
    • a
      amir khan on अक्टूबर 19, 2026
      5
      Features Loaded Comfortable And All Rounder Family Cars
      This car looks like a mini version of a Range Rover, and the panoramic sunroof is awesome. Enjoy nature and breathe in the fresh air! ADAS is very good in this car, and it offers the best comfort in the under ₹20 lakh segment. This car is faster than any other in the segment and is loaded with features. The Creta is a well-known SUV and one of the best cars in its segment, offering an all-round package. This car is in high demand in India, so don't think twice, go and book it now without any hesitation. Thank you so much!
      और देखें
      1
    • a
      aryan assija on अक्टूबर 05, 2026
      4.5
      Best Segmant Car
      I too own a hyundai creta and I feel that it is best in its segment and is very safe as well as feature loaded car with its powerfull engine which gives a better riding feel. It is a very reliable car with the unbreakable trust of the company Hyundai as the company is known for the refinement of its engine.
      और देखें
    • अधिक देखें

    हुंडई क्रेटा माइलेज

    हुंडई क्रेटा का माइलेज 17.4 से 21.8 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 19.1 किमी/लीटर से 21.8 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17.4 किमी/लीटर से 18.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल21.8 किमी/लीटर
    डीजलऑटोमेटिक19.1 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.4 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल17.4 किमी/लीटर

    हुंडई क्रेटा वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • What is the service cost?

      What आईएस the service cost?

    • Why the price increase?

      Why the price increase?

    • Is the Creta spacious enough?

      Is the क्रेटा spacious enough?

    • Hyundai Creta Facelift 2024 Review: Best Of All Worlds15:13
      Hyundai Creta Facelift 2024 Review: Best Of All Worlds
      2 साल पहले202.2K व्यूज
    • Tata Curvv vs Creta, Seltos, Grand Vitara, Kushaq & More! | #BuyOrHold6:09
      Tata Curvv vs Creta, Seltos, Grand Vitara, Kushaq & More! | #BuyOrHold
      2 साल पहले484.1K व्यूज
    • Hyundai Creta 2024 Variants Explained In Hindi | CarDekho.com14:25
      Hyundai Creta 2024 Variants Explained In Hindi | CarDekho.com
      2 साल पहले69.6K व्यूज
    • Mahindra Thar Roxx Vs Hyundai Creta: New King Of Family SUVs?19:14
      Mahindra Thar Roxx Vs Hyundai Creta: New King Of Family SUVs?
      1 साल पहले21.4K व्यूज
    • Hyundai Creta 2024 vs Kia Seltos Comparison Review in Hindi | CarDekho |15:51
      Hyundai Creta 2024 vs Kia Seltos Comparison Review in Hindi | CarDekho |
      2 साल पहले225.8K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      हुंडई क्रेटा प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) हुंडई क्रेटा की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में क्रेटा की ऑन-रोड कीमत 12,68,372 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) हुंडई क्रेटा पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में हुंडई क्रेटा पर 2 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) क्रेटा और bayon में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) क्रेटा की कीमत 10.91 लाख रुपये एक्स-शोरूम और bayon की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) हुंडई क्रेटा के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 11.64 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से हुंडई क्रेटा की ईएमआई ₹24,636 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.29 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Jhumur Debnath asked on 23 Sep 2026
      Q ) GeM portal car price of creta
      By CarDekho Experts on 23 Sep 2026

      A ) The Hyundai Creta is priced between ₹10.91 lakh and ₹20.46 lakh (ex-showroom, Ne...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Dheeraj Yadav asked on 19 Apr 2026
      Q ) Confused between creta and seltos
      By CarDekho Experts on 19 Apr 2026

      A ) We understand that choosing between the Hyundai Creta and the Kia Seltos can be ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Imrankhan asked on 12 Dec 2024
      Q ) Does the Hyundai Creta come with a sunroof?
      By CarDekho Experts on 12 Dec 2024

      A ) Yes, the Hyundai Creta offers a sunroof, but its availability depends on the var...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (4)
      Mohammadiqbalhussain asked on 24 Oct 2024
      Q ) Price for 5 seater with variant colour
      By CarDekho Experts on 24 Oct 2024

      A ) It is priced between Rs.11.11 - 20.42 Lakh (Ex-showroom price from New delhi).

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Akularavikumar asked on 10 Oct 2024
      Q ) Is there android facility in creta ex
      By CarDekho Experts on 10 Oct 2024

      A ) Yes, the Hyundai Creta EX variant does come with Android Auto functionality.

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹29,432ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      हुंडई क्रेटा ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में क्रेटा की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.13.62 - 25.65 लाख*
      मुंबईRs.12.91 - 24.73 लाख*
      पुणेRs.12.91 - 24.73 लाख*
      हैदराबादRs.13.43 - 25.26 लाख*
      चेन्नईRs.13.54 - 25.67 लाख*

      ट्रेंडिंग हुंडई कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं

      हुंडई क्रेटा लेटेस्ट अपडेट

      • 22 अक्टूबर 2026: हुंडई अपनी क्रेटा एसयूवी पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। अक्टूबर 2026 में इस गाड़ी पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

      • 10 सितंबर 2026: हुंडई ने क्रेटा के टॉप वेरिएंट किंग पर बेस्ड लाउंज एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19.21 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें कई एक्सटीरियर कॉस्मेटिक अपडेट्स और इंटीरियर थीम अपग्रेड्स दिए गए हैं।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है