• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं सितंबर 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार, देखिए पूरी लिस्ट

    सितंबर में मारुति ब्रेजा टॉप पोजिशन से चौथे नंबर पर पहुंच गई और इसकी जगह मारुति अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 10, 2024 16:45 ist
    info icon
    published onOct 10, 2024 16:45 IST
    last updated onOct 10, 2024 16:45 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    Top-15 Highest Selling Cars Of September 2024

    भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस दौरान सितंबर में कारों की बिक्री में इजाफा दर्ज हुआ। पिछले महीने हुंडई क्रेटा, मारुति स्विफ्ट और किआ सोनेट जैसी कारें ग्राहकों को ज्यादा पसंद आई। हालांकि सितंबर महीने के सेल्स चार्ट में टॉप पोजिशन पर एसयूवी की जगह एमपीवी कार ने ली। यहां हमनें सितंबर 2024 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार की लिस्ट तैयार की है, जिस पर आप भी डालिए एक नजर:

    मॉडल

    सितंबर 2024

    सितंबर 2023

    अगस्त 2024

    मारुति अर्टिगा

    17,441

    13,528

    18,580

    मारुति स्विफ्ट

    16,241

    14,703

    12,844

    हुंडई क्रेटा

    15,902

    12,717

    16,762

    मारुति ब्रेजा

    15,322

    15,001

    19,190

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    14,438

    11,846

    13,787

    मारुति बलेनो

    14,292

    18,417

    12,485

    मारुति फ्रॉन्क्स

    13,874

    11,455

    12,387

    टाटा पंच

    13,711

    13,036

    15,643

    मारुति वैगनआर

    13,339

    16,250

    16,450

    मारुति ईको

    11,908

    11,147

    10,985

    टाटा नेक्सन

    11,470

    15,325

    12,289

    मारुति डिजायर

    10,853

    13,880

    10,627

    किआ सोनेट

    10,335

    4,984

    10,073

    मारुति ग्रैंड विटारा

    10,267

    11,736

    9,021

    हुंडई वेन्यू

    10,259

    12,204

    9,085

    Maruti Ertiga

    • सितंबर में मारुति अर्टिगा ने ब्रेजा को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में टॉप पोजिशन पर अपनी जगह बनाई, और इसके बाद मारुति स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही।

    • हुंडई क्रेटा तीसरे नंबर पर बरकरार है, लेकिन इसकी अगस्त 2024 के मुकाबले पिछले महीने 850 यूनिट कम बिकी।

    • मारुति ब्रेजा नंबर-1 से चौथी पोजिशन पर पहुंच गई और इसकी बिक्री में करीब 4000 यूनिट की गिरावट दर्ज हुई।

    Mahindra Scorpio N & Scorpio Classic

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो की मंथली और सालाना दोनों सेल्स में इजाफा हुआ है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसकी बिक्री में स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों की सेल्स शामिल है।

    • मारुति फ्रॉन्क्स और मारुति बलेनो दोनों की बिक्री 14,000 यूनिट के करीब थी। बलेनो की अगस्त के मुकाबले सितंबर में करीब 1800 यूनिट ज्यादा बिकी, वहीं फ्रॉन्क्स की मंथली डिमांड करीब 1500 यूनिट बढ़ी।

    • टाटा पंच की सालाना सेल्स 5 प्रतिशत तक बढ़ी, लेकिन इसकी मंथली सेल्स करीब 2000 यूनिट तक घटी है।

    Maruti Wagon R

    • मारुति वैगनआर की मासिक और सालाना दोनों सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन फिर भी कंपनी सितंबर 2024 में इसकी 13000 से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रही।

    • मारुति ईको की सालाना डिमांड 7 प्रतिशत तक बढ़ी है। अगस्त के मुकाबले सितंबर में इसकी करीब हजार ज्यादा यूनिट बिकी।

    Tata Nexon

    • टाटा नेक्सन की मासिक और सालाना सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है, और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार की लिस्ट से बाहर हो गई।

    • मारुति डिजायर की अगस्त के मुकाबले सितंबर में करीब 200 यूनिट ज्यादा बिकी। हालांकि इसकी सालाना डिमांड में 3000 यूनिट से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

    • किआ सोनेट की अगस्त के मुकाबले सितंबर में करीब 260 यूनिट ज्यादा बिकी। इसकी सालाना डिमांड में सबसे ज्यादा 107 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    Maruti Grand Vitara

    • मारुति ग्रैंड विटारा की अगस्त के मुकाबले सितंबर में करीब 2000 यूनिट ज्यादा बिकी, जिसके चलते यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार की लिस्ट में शामिल हो गई। हालांकि इसकी सालाना सेल्स में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    • हुंडई वेन्यू सितंबर के सेल्स चार्ज में 15वें नंबर पर रही। इसकी मासिक सेल्स में करीब 1000 यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि सितंबर 2023 के मुकाबले सेल्स 16 प्रतिशत तक कम रही।

    यह भी देखें: मारुति अर्टिगा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है