• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    4.71.1K रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 13.43 - 17.48 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अक्टूबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा स्कॉर्पियो कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Scorpio Classic के 4 वेरिएंट हैं, ₹13.43L से शुरू, सभी 2.2L mHawk डीज़ल MT। यह पुरानी जनरेशन की Scorpio है, जिसे Mahindra अब भी Scorpio N के साथ-साथ फ्लीट/बजट पिक के तौर पर बेचती है। S (₹13.43L) स्टैंडर्ड 7-सीटर है, इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, मैनुअल क्लाइमेट, रियर AC वेंट्स और ब्लूटूथ वाली 7-inch टचस्क्रीन मिलती है। S 9 Seater (₹13.91L) कमर्शियल यूज़ के लिए 9-सीटर बेंच लेआउट में बदल जाती है। S 11 7CC (₹17.48L) सबसे ऊपर है, इसमें 7-सीटर कैप्टन-चेयर कॉन्फ़िगरेशन, CarPlay वाली बड़ी टचस्क्रीन, LED DRLs, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, लेदरेट स्टीयरिंग, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और अलॉय व्हील्स मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स S MT (₹13.43L) पर आते हैं, फ्लीट/टियर-2-3 बायर्स को डुअल एयरबैग्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और रियर AC वेंट्स वाली दमदार body-on-frame SUV मिल जाती है, और S 11 7CC की कैप्टन चेयर्स और प्रीमियम किट के लिए ~₹4.05L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    4 स्कॉर्पियो वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलमैनुअल14.44 किमी/लीटर130bhp@3750rpm
    डीजलमैनुअल14.44 किमी/लीटर130bhp@3750rpm
    डीजलमैनुअल14.44 किमी/लीटर130bhp@3750rpm
    डीजलमैनुअल14.44 किमी/लीटर130bhp@3750rpm

    महिंद्रा स्कॉर्पियो स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन2184 सीसी
    पावर130 बीएचपी
    टॉर्क300 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7, 9
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव
    माइलेज14.44 किमी/लीटर

    स्कॉर्पियो 2026: लेटेस्ट updates

    • 22 सितंबर 2025: जीएसटी दरों में कटौती के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो की नई कीमतें अब सामने आ गई है। इस गाड़ी की नई कीमत अब 12.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

    • 06 सितंबर 2025: जीएसटी दरों में कटौती के कारण स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 1.01 लाख रुपये तक कम हो गई है। 

    • 11 अगस्त 2025: जुलाई 2025 में महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की करीब 13,800 यूनिट्स बिकीं। इसमें ज्यादा प्रीमियम महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के सेल्स आंकड़े भी शामिल हैं।

    और देखें

    स्कॉर्पियो expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • भरोसेमंद और अच्छा सर्विस नेटवर्क
    • रग्ड ट्रेडिशनल एसयूवी लुक
    • पहले से बेहतर ड्राइविंग और हैंडलिंग
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • खराब इंटीरियर क्वालिटी और फिट एवं फिनिशिंग
    • छोटी फीचर लिस्ट
    • ऑटोमैटिक या 4x4 का ऑप्शन नहीं

    महिंद्रा स्कॉर्पियो रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “स्कॉर्पियो क्लासिक का अपडेटेड मॉडल काफी आकर्षक, भरोसेमंद और बेहतर रोड प्रजेंस वाला हो गया है। चेसिस और सस्पेंशन होने और नए एमहॉक डीजल इंजन मिलने से इसकी ड्राइवेबिलिटी में सुधार आया है और ये अब भी एक ट्रेडिशनल एसयूवी है। मगर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x4 ऑप्शन मिल जाता तो काफी अच्छा रहता है। साथ ही इसमें कुछ फीचर्स की भी कमी नजर आती है।”

    Mahindra Scorpio Classic

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक भारत में सबसे बड़ी और काफी रग्ड एसयूवी कार में से एक है। इसकी कीमत 13.62 लाख रुपये से लेकर 17.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ये लैडर ऑन फ्रेम रियर व्हील ड्राइव एसयूवी है जिसके लुक्स काफी मस्क्यूलर हैं, और इसका केबिन काफी स्पेशियस है। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल करने लायक बेसिक फीचर्स ही दिए गए हैं। मार्केट में इसका वैसे तो सीधे तौर पर किसी दूसरी कार से मुकाबला नहीं है, मगर ये हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और फोक्सवैगन टाइगन का एक रग्ड विकल्प है।

    और देखें

    Mahindra Scorpio Classic Front 3/4th

    स्कॉर्पियो एक बड़ी कार है और इसकी रोड प्रजेंस काफी दमदार नजर आती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे सिटी में ड्राइव कर रहे हैं या हाईवे पर, आपको हमेशा लोग नोटिस करेंगे। स्कॉर्पियो एन के कंपेरिजन में ये ऊंची है जिससे इसका रोड प्रजेंस काफी शानदार नजर आता है।

    Mahindra Scorpio Classic Rear 3/4th

    इसके लुक्स और साइज की बदौलत लोग आपकी कार से दूर ही रहना पसंद करेंगे। इस कार का ना केवल रोड प्रजेंस अच्छा है, बल्कि इस कार को सड़क पर इतनी इज्जत मिलती है जितनी की इसकी कीमत में आने वाली दूसरी कारों को नहीं मिलती है।

    और देखें

    स्कॉर्पियो एक बड़ी कार है जिससे इसके केबिन में एंट्री लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसके बाहर एक साइड स्टेप दी गई है, जिसकी मदद से जवान लोग तो आराम से चढ़ जाते हैं, मगर बुजुर्ग लोगों को थोड़ी परेशानी आती है।

    Mahindra Scorpio Classic Dashboard

    इसके केबिन में प्लेन बैज थीम दी गई है जिसके साथ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर कुछ वुडन और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। स्कॉर्पियो एक बॉक्सी और रग्ड कार है और ऐसी कारों में इसी तरह के इंटीरियर की उम्मीद की जा सकती है जिसमें औल्ड और रेट्रो डिजाइन देखने को मिलता है। हालांकि ये चीज बुरी नहीं है, क्योंकि इसका केबिन इसके एक्सटीरियर से आराम से मैच कर जाता है।

    Interior

    यहां तक कि इसके केबिन में मैटेरियल्स की क्वालिटी भी कुछ हद तक अच्छी है। डैशबोर्ड के टॉप पर इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक स्क्रैची महसूस नहीं होता है और डैशबोर्ड का बाकी हिस्सा टेक्सचर्ड मैटेरियल से तैयार हुआ है जो छूने में अच्छे लगते हैं। यहां तक कि इसके स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर दिए गए बटन काफी सॉलिड है।

    Mahindra Scorpio Classic Front Door

    हालांकि इसमें दो चीजें बेहतर हो सकती थी। पहली तो ये कि इसके केबिन में सॉफ्ट टच पैडिंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ है, वहीं इस कार में आप प्रीमियम मैटेरियल्स की उम्मीद ना करें। इसके डोर पैड्स पर पैडिंग दे दी जाती तो ज्यादा अच्छा होता। दूसरी चीज ये कि इसमें दिए गए इनसाइड डोर हैंडल्स अच्छे मैटेरियल्स से नहीं बने हैं और काफी हल्के लगते हैं। इन दो चीजों पर कंपनी को फोकस रखना चाहिए था और इससे केबिन एक्सपीरियंस पर बुरा असर पड़ता है।

    Mahindra Scorpio Classic Front Seats

    फ्रंट सीट्स की बात करें तो ये काफी कंफर्टेबल और स्पेशियस है और इनसे अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। कार ऊंची होने के कारण जब आप इसकी ड्राइवर सीट पर बैठते हैं तो आपको काफी कमांडिंग पोजिशन मिलती है। इसके अलावा ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं।

    हालांकि, आपको इन सीटों पर खराब सड़कों पर ड्राइव करते वक्त मूवमेंट महसूस होता है। इसके अलावा इसमें मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट का फीचर दिया गया है और इसके डोर और सीट काफी पास है, इसलिए एडजस्टमेंट लेवल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और यदि आप ध्यान नहीं देंगे तो आपके हाथ में चोट लग सकती है।

    फीचर

    Mahindra Scorpio Classic 9-inch Touchscreen

    स्कॉर्पियो क्लासिक की फीचर लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं है और इसमें आपको रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेसिक फीचर्स ही मिलेंगे। इसके डैशबोर्ड के सेंटर में एक 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसको आप जब पहली बार इस्तेमाल में लेंगे तो आपको लगेगा कि ये कोई बाजार से लगाया गया एंड्रॉयड पर चलने वाला टेबलेट है।

    इसकी स्क्रीन काफी स्मूद तरीके से काम करती है जो थोड़ी बहुत अटकती है और ये उतनी फुर्तिली और रिस्पॉन्सिव नहीं है। इसकी स्क्रीन एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट नहीं करती है, मगर ये ब्लूटूथ और स्क्रीन मिररिंग को सपोर्ट करती है जिससे आप म्यूजिक या नेविगेशन रन कर सकते हैं। इस कार में एक बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता तो और बेहतर हो सकता था।

    Mahindra Scorpio Classic Automatic Climate Control

    इसकी फीचर लिस्ट आपको भले ही बड़ी ना लगे, मगर इस एसयूवी कार का मकसद फंक्शनैलिटी है ना कि सुविधा और इसमें ज्यादा फीचर्स की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। हालांकि स्कॉर्पियो क्लासिक की प्रैक्टिकैलिटी थोड़ी और बेहतर हो सकती थी।

    प्रैक्टिकैलिटी और चार्जिंग ऑप्शंस

    Mahindra Scorpio Classic Glovebox

    इसके फ्रंट डोर पर बॉटल होल्डर्स नहीं दिए गए हैं और इसमें छोटा सा ही ग्लवबॉक्स दिया गया है। इसके सेंटर कंसाल में दो कपहोल्डर्स, फोन रखने के लिए एंटी स्लिप पैड और गियर लिवर के पीछे चाबी रखने के लिए ट्रे दी गई है।

    Mahindra Scorpio Classic Rear Cupholders

    इसमें सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए डोर पर बॉटल होल्डर्स, सीट बैक पॉकेट्स और रियर एसी वेंट्स के नीचे दो ​कपहोल्डर्स दिए गए हैं। मगर ये कपहोल्डर्स झुके हुए हैं, इसलिए आप यहां कुछ रख नहीं सकते और इसमें लिड भी नहीं दी गई है। इसके अलावा इसकी थर्ड रो में कोई स्टोरेज ऑप्शन नहीं दिया गया है।

    Mahindra Scorpio Classic 12V Socket

    इसमें चार्जिंग ऑप्शंस भी बेहतर हो सकते थे। इसके फ्रंट में 12 वोल्ट का सॉकेट और यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है। इसकी सेकंड और थर्ड रो पर कोई चार्जिग ऑप्शन नहीं दिया गया है।

    सेकंड रो सीट

    Mahindra Scorpio Classic 2nd Row Bench Seat

    इसकी सेकंड रो की बेंच सीट सोफे जैसी लगती है। इसकी कुशनिंग सॉफ्ट है और यहां काफी हेडरूम, नीरूम और लेगरूम स्पेस दिया गया है। इसका सबसे अच्छा पार्ट अंडरथाई सपोर्ट है जो काफी अच्छा है और पैसेंजर्स को कंफर्टेबल रखता है।

    स्कॉर्पियो क्लासिक काफी चौड़ी है और इसमें सेकंड रो पर तीन पैसेंजर्स के लिए अच्छा स्पेस दिया गया है और इसकी सीटों पर व्हाइट अपहोल्स्ट्री दी गई है। बड़ी विंडोज और सीट हाइट के कारण आपको बाहर की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है।

    Mahindra Scorpio Classic 2nd Row Bench Seat Armrest

    यहां केवल एक ही दिक्कत है जो कि सेंट्रल आर्मरेस्ट है। ये आर्मरेस्ट काफी नीचे मौजूद है और जब आप इसे खींचते हैं तो आप इसपर ठीक से हाथ नहीं रख पाते हैं, जिससे आपको कंफर्ट महसूस नहीं होता है। इसके अलावा सेकंड रो पर आपको और कोई समस्या नजर नहीं आएगी और आप कंफर्टेबल रहेंगे।

    थर्ड रो सीट्स

    Mahindra Scorpio Classic 3rd Row Side Facing Seats

    दूसरी तरफ इसकी थर्ड रो उतनी अच्छी नहीं है। ये साइड फेसिंग सीटें हैं जो कि छोटी है और आप यहां बैठना नहीं चाहेंगे, क्योंकि आपको कंफर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसकी थर्ड रो पर सीटबेल्ट्स भी नहीं दी गई है, जिससे यहां बैठना सेफ साबित नहीं होता है।

    Mahindra Scorpio Classic 3rd Row Side Facing Seats

    हमारी राय में जब आपके पास कोई विकल्प ना हो तभी इन सीटों का इस्तेमाल करें और इन्हें कम दूरी के लिए ही काम में लें।

    हालांकि, महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक में फ्रंट फेसिंग थर्ड रो सीट और 9 सीटर कॉन्फिग्रेशन का ऑप्शन भी दिया है, ऐसे में आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए इन्हें चुन सकते हैं।

    और देखें

    इसकी फीचर लिस्ट की तरह सेफ्टी फीचर लिस्ट भी बेसिक है। इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

    ग्लोबल एनकैप की ओर से साल 2016 में इसका क्रैश टेस्ट किया गया था, जिसमें इसे 0 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। ऐसे में महिंद्रा को स्कॉर्पियो क्लासिक की सेफ्टी बढ़ानी चाहिए क्योंकि ये काफी पॉपुलर एसयूवी है।

    और देखें

    Mahindra Scorpio Classic Boot Space

    स्कॉर्पियो में आपको सामान रखने के लिए काफी सारा स्पेस मिल जाएगा। थर्ड रो की सीट को उठाने के बाद आप आराम से इसमें एक छोटा, एक मीडियम और एक बड़ा सूटकेस रख सकते हैं और इसके बाद भी कुछ सॉफ्ट बैग्स रखने के लिए जगह बच जाती है।

    Mahindra Scorpio Classic Boot Space With 2nd Row Up

    यदि आपके पास इससे भी ज्यादा सूटकेस हैं या फिर आप स्कॉर्पियो को ट्रांसपोर्ट के काम में इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप सेकंड रो की सीटों को भी पूरी तरह से फोल्ड कर सकते हैं, जिसके बाद यहां भी सामान रखा जा सकता है।

    और देखें

    Mahindra Scorpio Classic Engine

    स्कॉर्पियो क्लासिक इस मोर्चे पर काफी अच्छी है और शिकायत का मौका नहीं देती है। इसमें पावरफुल 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    Mahindra Scorpio Classic

    आपको सिटी में इस कार में पावर की बिल्कुल कमी महसूस नहीं होगी और आप आसानी से किसी भी व्हीकल को ओवरटेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप सिटी के अंदर इस कार को दूसरे और तीसरे गियर पर आराम से चला सकते हैं। हाईवे पर भी आपको पावर की कोई कमी महसूस नहीं होगी और आप तेजी से ओवरटेक कर सकते हैं।

    Mahindra Scorpio Classic

    जब आप स्कॉर्पियो क्लासिक को टूटी हुई या फिर रेतिली सड़क पर ड्राइव करते हैं तो आप इसकी पावर के मजे ले सकते हैं। ये लैडर ऑन फ्रेम एसयूवी कार कैसे भी रास्तों पर आराम से ड्राइव की जा सकती है। मगर ध्यान रहे कि इसमें 4 व्हील ड्राइव नहीं दिया गया है तो इसके साथ ज्यादा एडवेंचर के बारे में ना सोचें।

    सिटी में इस कार को ड्राइव करते हुए दो चीजें आपको ध्यान में रखनी होगी और खासतौर से ट्रैफिक और कम स्पीड में। पहला तो इसका क्लच है जो कि काफी हार्ड है और इसे बहुत ज्यादा दबाना पड़ता है। ट्रैफिक में बार बार क्लच दबाने से आपके घुटनों में दर्द हो सकता है। दूसरी चीज इसका स्टीयरिंग व्हील है जो कि कम स्पीड में हार्ड महसूस होते हैं और टर्न लेते वक्त आपको ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इसके अलावा स्कॉर्पियो का ड्राइविंग एक्सपीरियंस आपको अच्छा ही लगेगा।

    और देखें

    दूसरी तरफ इसकी राइड और हैंडलिंग से आप कुछ ज्यादा की उम्मीद करेंगे। हालांकि, ये इस मोर्चे पर पहले से बेहतर हुई है मगर अब भी इसमें कुछ इंप्रूववमेंट की जरूरत महसूस होती है। भले ही आप इसे सिटी में ड्राइव कर रहे हो या फिर हाईवे पर, आपको सड़क के क्रैक्स और उबड़ खाबड़ रास्तों से आने वाले झटके महसूस होंगे। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि आप पूरी तरह से अनकंफर्टेबल हो जाते हैं, मगर ये चीजें महसूस होती है।

    Mahindra Scorpio Classic

    शहर में टूटी फूटी सड़कों पर इसके सस्पेंशन जर्क को सोख लेते हैं और कुछ मूवमेंट केबिन के अंदर भी महसूस होता है। केबिन में ड्राइवर और पैसेंजर हिलते डुलते रहते हैं, जिसके कारण वो अनकंफर्टेबल हो जाते हैं।

    Mahindra Scorpio Classic

    हाईवे पर जब आप एकदम से लेन बदलते हैं तो एक भारी बॉडी रोल होता है, जो पैसेंजर के कंफर्ट को कम कर देता है। कुल मिलाकर स्कॉर्पियो क्लासिक की राइड क्वालिटी और हैंडलिंग थोड़ी बेहतर हो सकती थी।

    और देखें

    Mahindra Scorpio Classic

    किसी दूसरी एसयूवी के बजाए स्कॉर्पियो क्लासिक को चुनना दिल का फैसला है दिमाग का नहीं। यदि आपको एक अच्छे रोड प्रजेंस वाली कार चाहिए जो पावरफुल और दमदार हो तो आपके लिए स्कॉर्पियो क्लासिक काफी अच्छी रहेगी।

    Mahindra Scorpio Classic

    मगर रोड प्रजेंस आपके लिए जरूरी नहीं है और एक कार में कंफर्ट, अच्छे फीचर और अच्छी सेफ्टी चाहिए तो आपको ये सब चीजें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में मिल जाएगी, और आप इसके मिड वेरिएंट्स ले सकते हैं। इस कार से आप और आपकी फैमिली दोनों ही संतुष्ट रहेंगे।

    और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो कलर

    भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • स्कॉर्पियो एवरेस्ट व्हाइट कलरएवरेस्ट व्हाइट
    • स्कॉर्पियो गैलेक्सी ग्रे कलरगैलेक्सी ग्रे
    • स्कॉर्पियो डायमंड व्हाइट कलरडायमंड व्हाइट
    • स्कॉर्पियो स्टेल्थ ब्लैक कलरस्टेल्थ ब्लैक

    comparing महिंद्रा स्कॉर्पियो rivals

    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    Rs.13.43 - 17.48 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    Rs.13.69 - 25.49 लाख*
    महिंद्रा थार og
    महिंद्रा थार og
    Rs.10.32 - 18.99 लाख*
    महिंद्रा थार रॉक्स
    महिंद्रा थार रॉक्स
    Rs.12.52 - 23.52 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.59 लाख*
    टाटा सफारी
    टाटा सफारी
    Rs.13.40 - 26.91 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    मारुति सुजुकी जिम्नी
    Rs.12.59 - 14.67 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (1.1K)4.7User Review (17)4.5User Review (4)4.6User Review (588)4.7User Review (343)4.5User Review (230)4.6User Review (488)4.5User Review (412)
    ट्रांसमिशनमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन2184 सीसी1997 सीसी - 2198 सीसी1497 सीसी - 2184 सीसी1997 सीसी - 2184 सीसी1497 सीसी - 1498 सीसी1498 सीसी - 1956 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी1462 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल
    पावर130 बीएचपी130 - 200 बीएचपी116.93 - 159.58 बीएचपी150 - 174 बीएचपी105 - 158 बीएचपी167.62 बीएचपी113.18 - 157.57 बीएचपी103 बीएचपी
    माइलेज14.44 किमी/लीटर--12.4 से 15.2 किमी/लीटर--17.4 से 21.8 किमी/लीटर16.39 से 16.94 किमी/लीटर
    बूट स्पेस460 लीटर---622 लीटर680 लीटर-211 लीटर
    एयरबैग22-62-6666-766
    वर्तमान में देख रहे हैंस्कॉर्पियो बनाम स्कॉर्पियो एनस्कॉर्पियो बनाम थार ogस्कॉर्पियो बनाम थार रॉक्सस्कॉर्पियो बनाम सिएरास्कॉर्पियो बनाम सफारीस्कॉर्पियो बनाम क्रेटास्कॉर्पियो बनाम जिम्नी

    महिंद्रा स्कॉर्पियो वीडियो

    • Mahindra Scorpio Classic Review: Kya Isse Lena Sensible Hai?12:06
      Mahindra Scorpio Classic Review: Kya Isse Lena Sensible Hai?
      2 साल पहले254.5K व्यूज

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक रिव्यू
      महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक रिव्यू

      ये लैडर ऑन फ्रेम रियर व्हील ड्राइव एसयूवी है जिसके लुक्स काफी मस्क्यूलर हैं और इसका केबिन काफी स्पेशियस है।

      भानुon नवंबर 13, 2024

    explore महिंद्रा स्कॉर्पियो दूसरा hand कारें

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस रेनफोर्स्ड
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस रेनफोर्स्ड
      Rs13.50 लाख
      202525,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      Rs16.25 लाख
      202422,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      Rs15.90 लाख
      202461,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      Rs14.95 लाख
      202335,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11
      Rs13.10 लाख
      202362,532किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस रेनफोर्स्ड
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस रेनफोर्स्ड
      Rs11.50 लाख
      202350,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस बीएस6
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस बीएस6
      Rs11.50 लाख
      202350,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 बीएस6
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 बीएस6
      Rs14.50 लाख
      202281,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस5
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस5
      Rs11.50 लाख
      202262,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 बीएस6
      महिंद्रा स्कॉर्पियो एस 11 बीएस6
      Rs13.11 लाख
      202288,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    महिंद्रा स्कॉर्पियो यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड1.1K यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (1103)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (348)
    • कंफर्ट (422)
    • माइलेज (216)
    • इंजन (207)
    • इंटीरियर (166)
    • स्पेस (61)
    • कीमत (114)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • श
      शिवम कुमार on अक्टूबर 22, 2026
      5
      My Favourite
      Very nice car. Jo ki ek dam rola jamane layak sahi hai, agar aap chahe to iss gadi ko kharid sakte hai kyunki ye Scorpio s11 ek aisi gadi hai jo ki duniya bhar me famous hai, isse bade bade maafia hero aur families pasand karte hai aur ye sabhi gadiyo se alag hai, safety ka bhi khayal rakha gaya hai isme.
      और देखें
    • n
      ninja gaming on अक्टूबर 16, 2026
      4.5
      Scorpia S11 Is The Best
      It's not a complete family car, but the boys will definitely buy it for its fierce look. The performance is top-notch, and it's a 7-seater car. In black, it gives off a dangerous look, like the cars driven by gangsters or villains in movies. Although I recommend it only to boys who want a car with a very intimidating look.
      और देखें
    • a
      ashutosh yadav on अक्टूबर 02, 2026
      5
      Scorpio Ka Overall Experience Bahut
      Scorpio ka overall experience bahut achha raha. Driving powerfull or comfortable hai, road presence zabarzast hai. Service timely hai, maintenance cost reasonable hai or staff behavior bhi acha raha. Family ke liye bahut hi best experience rha safety aur look bahut hi behtarin hai mja aa gya experience lekr.
      और देखें
    • s
      shivvug on सितंबर 24, 2026
      5
      Great SUV.
      Scorpio ka overall experience bahut achha raha. Driving powerfull or comfortable hai, road presence zabarzast hai. Service timely hai, maintenance cost reasonable hai or staff behavior bhi acha raha. Family or long drive ke liye ek reliable SUV hai. Overall bolo to bahut hi solid hai mahindra or uski scorpio s11 car.
      और देखें
    • b
      bhaskerpandey pandey on अगस्त 20, 2026
      5
      So Cute Shandar
      Achcha look hai, achcha mileage hai. Yahi gadi lena jis kisi ko lena ho. Mileage is so good. Bahut badhiya car hai. Scorpio Mahindra ki sabse badhiya car hai. Company b achi hai. Mileage bhi sahi hai, Iss car ka interior and exterior acha hai. Comfort and performance b badhiya hai.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो माइलेज

    महिंद्रा स्कॉर्पियो केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। महिंद्रा स्कॉर्पियो का माइलेज 14.44 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल14.44 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा स्कॉर्पियो प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा स्कॉर्पियो की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में स्कॉर्पियो की ऑन-रोड कीमत 16,23,784 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) स्कॉर्पियो की कीमत 13.43 लाख रुपये एक्स-शोरूम और स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) महिंद्रा स्कॉर्पियो के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 15.03 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा स्कॉर्पियो की ईएमआई ₹31,790 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.67 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Vagheshwar Rajkumar asked on 17 Jun 2026
      Q ) 5 lakh dawnpayment
      By CarDekho Experts on 17 Jun 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) What is the service cost of Mahindra Scorpio?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ma...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (4)
      Devyanisharma asked on 11 Jun 2024
      Q ) How much waiting period for Mahindra Scorpio?
      By CarDekho Experts on 11 Jun 2024

      A ) For waiting period, we would suggest you to please connect with the nearest auth...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) What is the mximum torque of Mahindra Scorpio?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) The Mahindra Scorpio has maximum torque of 370Nm@1750-3000rpm.

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Anmol asked on 28 Apr 2024
      Q ) What is the waiting period for Mahindra Scorpio?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

      A ) For waiting period, we would suggest you to please connect with the nearest auth...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate स्कॉर्पियो ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹37,980ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा स्कॉर्पियो ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      महिंद्रा स्कॉर्पियो में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.16.93 - 21.94 लाख*
      मुंबईRs.16.33 - 21.17 लाख*
      पुणेRs.16.33 - 21.17 लाख*
      हैदराबादRs.16.69 - 21.63 लाख*
      चेन्नईRs.16.83 - 21.81 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अक्टूबर ऑफर देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है