एमजी एम9
एमजी एम9 कीमत एन्ड& वेरिएंट
MG M9 का सिर्फ 2 वेरिएंट है, Presidential Limo (₹79.95L, CBU import), जो एक फुली-इलेक्ट्रिक लक्ज़री 7-सीटर MPV है और MG Select प्रीमियम डीलरशिप्स से बिकती है. स्टैंडर्ड किट में 7 एयरबैग, फुल Level 2 ADAS (adaptive cruise, FCW, LKA, BSD और rear cross traffic के साथ), ENCAP 5-star बॉडी, 360° कैमरा, EPB (auto hold के साथ) और चारों disc brakes आते हैं. शोफर-ग्रेड केबिन में 16-way adjustable Presidential दूसरी रो की सीट्स (हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज के साथ), 12-way पावर ड्राइवर + 8-way को-ड्राइवर सीट, leather + suede Congac Brown अपहोल्स्ट्री, सिनारियो मोड्स वाली 64-colour ambient lighting, 31.24cm HD इंफोटेनमेंट + 17.78cm क्लस्टर, wireless CarPlay, subwoofer वाला 13-speaker JBL, smart-key open/close वाले इलेक्ट्रिक sliding दरवाज़े, dual sunroof, V2L + V2V (vehicle-to-vehicle) और 220V पावर आउटलेट मिलते हैं. कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹79.95L में आपको MG की फ्लैगशिप people-mover मिलती है, जो उन प्रीमियम बायर्स के लिए है जो एयरपोर्ट + बोर्डरूम ड्यूटी के लिए एक इलेक्ट्रिक शोफर रनर चाहते हैं.
| एमजी एम9 प्रेसिडेंशियल लिमो(बेस मॉडल)90 केडब्ल्यूएच, 548 किमी, 242 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹79.95 लाख* | ||
| एमजी एम9 couture एडिशन(टॉप मॉडल)90 केडब्ल्यूएच, 548 किमी, 242 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹84.94 लाख* |
एमजी एम9 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 548 किमी |
| पावर | 242 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 90 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 160 किलोवाट चार्जर के साथ 90 मिनट (10-100%) |
| चार्जिंग टाइम एसी | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 10 घंटे (10-100%) |
| एयरबैग की संख्या | 7 |
एमजी एम9 2026: लेटेस्ट updates
-
4 सितंबर 2025: इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी दर में बदलाव नहीं होने के कारण एमजी एम9 ईवी की कीमत में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है।
-
2 सितंबर 2025: एमजी एम9 भारत में कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है जो सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसके जरिए यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है।
-
21 जुलाई 2025: एमजी एम9 भारत में 69.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) प्राइस पर लॉन्च हो गई है। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से मिलेगी।
-
18 जुलाई 2025: एमजी एम9 लग्जरी एमपीवी भारत में 21 जुलाई को लॉन्च होगी।
-
09 जुलाई 2025: भारत में पहली एमजी सिलेक्ट डीलरशिप ठाणे में खुली है, जहां से अपकमिंग एम9 एमपीवी को बेचा जाएगा।
एमजी एम9 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- सड़क पर शानदार मौजूदगी: 5 मीटर से ज़्यादा लंबी होने के कारण यह सबका ध्यान खींचती है और प्रभावशाली दिखती है।
- शानदार सेकंड रो एक्सपीरिएंस : दूसरी रो में मसाज सीट और एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ लग्ज़री अनुभव मिलता है।
- स्पेशियस तीसरी रो : लंबे सफर पर दो वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- एक जैसी क्वालिटी नहीं: केबिन में इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक बाकी मटीरियल जितना प्रीमियम नहीं लगता।
- फिजिकल बटन की जरूरत: ज्यादातर कंट्रोल टचस्क्रीन पर दिए गए हैं, जिन्हें गाड़ी चलाते समय इस्तेमाल करना मुश्किल होता है।
- सख्त राइड क्वालिटी: इसकी वजह से पीछे बैठे पैसेंजर्स को लगातार हिलना-डुलना पड़ता है।
एमजी एम9 रिव्यू
ओवरव्यू
एमजी को भारत में आमतौर पर लग्जरी ब्रांड की बजाए एक वैल्यू-फॉर-मनी ब्रांड के तौर पर देखा जाता है। लेकिन, एमजी एम9 के साथ कंपनी अब एक नए और प्रीमियम सेगमेंट में कदम रख रही है, जहां मुकाबला टोयोटा वेलफायर जैसी गाड़ियों से है। एमजी का दावा है कि एम9 एक प्योर लग्ज़री एमपीवी कार है, जो क्लास-लीडिंग स्पेस और शानदार कंफर्ट देती है। लेकिन, क्या इसका केबिन वाकई इस बड़े दावे को सच साबित करता है? हमने इसके इंटीरियर, फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी को बारीकी से परखा है ताकि यह पता चल सके कि क्या एम9 सच में एक लग्ज़री गाड़ी वाला अनुभव देती है। तो, चलिए जानते हैं इसके बारे में आगे :-

एक्सटीरियर
एमजी एम9 सड़क पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराती है, जिसका सबसे बड़ा कारण इसका साइज है। इसकी लंबाई 5.2 मीटर से ज़्यादा है, जो इसे टोयोटा हाइलक्स के बराबर और इसकी सीधी प्रतिद्वंद्वी टोयोटा वेलफायर से भी बड़ा बनाती है। इसका प्रीमियम डिजाइन इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है।

आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं जिसे डार्क क्रोम एलिमेंट से जोड़ा गया है। एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स को बंपर पर वर्टिकल लेआउट में पोजिशन किया गया है, जो आजकल की एसयूवी कारों में एक कॉमन डिजाइन ट्रेंड है। इसमें एक क्रोम स्ट्रिप भी दी गई है जो हेडलैंप्स तक जाती है। इसका फ्रंट लुक बहुत भड़कीला नहीं है। हल्के कर्व्स और स्लीक डिजाइन एलिमेंट्स इसे बहुत ही मिनिमल लुक देते हैं।

साइड से देखने पर इसका प्रोफाइल एक पारंपरिक एमपीवी जैसा यानी फ्लैट और थोड़ा सादा लगता है। लेकिन, कंपनी ने इसे आकर्षक बनाने के लिए इसमें कुछ क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया है। दरवाज़ों के नीचे और टेललैंप के आसपास क्रोम गार्निश दी गई है। सबसे खास जेड-शेप की क्रोम स्ट्रिप है, जो डी-पिलर से शुरू होकर बोनट तक जाती है और गाड़ी को एक अलग पहचान देती है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं, जिन पर कॉन्टिनेंटल के सेल्फ-सीलिंग टायर चढ़े हुए हैं।

पीछे का हिस्सा थोड़ा चौकोर है। इसका मुख्य आकर्षण कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स हैं। इनमें किनारों पर एक वॉटरफॉल जैसा इफ़ेक्ट मिलता है, जो रात में बेहद खूबसूरत लगता है। आगे की तरह ही पीछे भी पतला बंपर दिया गया है और यहां भी आपको कुछ क्रोम टच देखने को मिलेंगे।
एमजी एम9 कार तीन आकर्षक कलर में उपलब्ध है जिसमें मेटल ब्लैक, कंक्रीट ग्रे और पर्ल लस्टर व्हाइट शामिल है। आखिरी दो रंगों के साथ ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी मिलता है। मेटल ब्लैक कलर आकर्षक दिखता है, लेकिन कंक्रीट ग्रे शेड में इसकी लग्ज़री अपील सबसे ज्यादा निखरकर आती है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
एमजी एम9 गाड़ी के केबिन में जाते ही आपको एक प्रीमियम अहसास होगा। आगे के दरवाजे काफी चौड़े खुलते हैं, जिससे अंदर जाना और बाहर निकलना काफी आसान हो जाता है। पीछे के दरवाज़े इलेक्ट्रिक हैं और स्लाइड होकर खुलते हैं, जो एक प्रीमियम एमपीवी की पहचान है। हालांकि, गाड़ी की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से आपको इसमें चढ़ना पड़ता है, जो बुज़ुर्गों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन, इस काम को आसान बनाने के लिए साइड स्टेप दिया गया है। तीसरी रो तक पहुंचने के लिए आपको दूसरी रो की सीटों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है क्योंकि इसमें कैप्टन सीटें दी गई हैं।
केबिन के अंदर ब्लैक और टैन ब्राउन डुअल-टोन कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक रिच और प्रीमियम फील देता है। इसमें डोर हैंडल्स, सेंटर कंसोल, डोर पैड और स्टीयरिंग व्हील पर कुछ क्रोम एलिमेंट्स मिलते हैं जो इसकी डुअल-टोन थीम को अच्छा कॉम्पलिमेंट देते हैं। डैशबोर्ड पर ब्रश्ड एल्युमिनियम स्ट्रिप दी गई है और एक अच्छी बात यह है कि ग्लॉस ब्लैक का इस्तेमाल बहुत कम किया गया है, जिससे आपको उंगलियों के निशान पड़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

डैशबोर्ड से लेकर सनरूफ और तीसरी रो तक, एम्बिएंट लाइटिंग का इस्तेमाल लगभग हर जगह किया गया है जो रात में केबिन का माहौल पूरी तरह बदल देती है। क्वालिटी के मामले में भी एमजी ने काफी ध्यान दिया है। बटन को दबाने पर एक सॉलिड क्लिक की आवाज आती है और सेंटर कंसोल के टच कंट्रोल्स में हैप्टिक फीडबैक भी मिलता है, जो प्रीमियम फील को बढ़ाता है। एसी वेंट्स को ऑपरेट करने में भी एक वजन महसूस होता है। डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर लेदरेट का इस्तेमाल किया गया है, जबकि सीटों और दरवाज़ों के कुछ हिस्सों पर स्यूड जैसा फैब्रिक दिया गया है जो छूने में बहुत सॉफ्ट लगता है। पैनल गैप्स कहीं भी नजर नहीं आते और फिटिंग शानदार है।

हालांकि, एक जगह है जहां सुधार की गुंजाइश दिखती है, और वो है प्लास्टिक की क्वालिटी। डैशबोर्ड के निचले हिस्सों और कुछ दूसरी जगहों पर इस्तेमाल हुआ प्लास्टिक उतना स्मूद और प्रीमियम महसूस नहीं होता। थोड़ी बेहतर क्वालिटी का प्लास्टिक केबिन को और भी ज़्यादा प्रीमियम बना सकता था।
आगे वाली सीट
एमजी एम9 कार में ड्राइवर और को-पैसेंजर के कंफर्ट का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें ड्राइवर के लिए 12-वे पावर एडजस्टेबल सीट दी गई है, जिसमें 4-वे लंबर सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, इसकी पैसेंजर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल है। इसमें स्टीयरिंग व्हील को टिल्ट और टेलिस्कोपिक दोनों तरह से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे हर कद के ड्राइवर को एक परफेक्ट ड्राइविंग पोज़िशन मिल जाती है।

इसकी फ्रंट सीटें बहुत आरामदायक हैं। लंबे कद-काठी वाले लोगों के लिए भी हेडरूम और लेगरूम की कोई कमी नहीं है। सीटों का बोल्स्टरिंग (साइड सपोर्ट) और अंडरथाई सपोर्ट भी काफी अच्छा है, जो लंबे सफर में थकान महसूस नहीं होने देता। इन सीटों में वेंटिलेशन, हीटिंग और 8 अलग-अलग मोड वाले मसाज फंक्शन भी दिए गए हैं।

इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद इसमें ब्लाइंड स्पॉट लगभग ना के बराबर है। इसकी वजह है फ्लैट बोनट, ऊंची सीटिंग पोज़िशन, बड़ी खिड़कियां और कैमरा-बेस्ड इनसाइड रियर-व्यू मिरर (आईआरवीएम) जो पीछे का बिल्कुल साफ और चौड़ा व्यू देता है, भले ही पीछे पैसेंजर बैठे हों या सामान रखा हो।
सेकंड रो सीट
एमजी एम9 की दूसरी रो की सीटें इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। यह रो किसी लग्ज़री लाउंज से कम नहीं लगती है। यहां आपको कैप्टन सीटें मिलती हैं, जो कंफर्ट और लग्ज़री के मामले में बिजनेस क्लास की सीटों को टक्कर देती हैं। हेडरूम और लेगरूम इतना ज़्यादा है कि आप आराम से पैर फैलाकर बैठ सकते हैं। सीटों के सामने फुटरेस्ट भी दिए गए हैं।

ये सीटें 16-वे पावर एडजस्टेबल हैं, जिन्हें आप आगे-पीछे, ऊपर-नीचे, और यहां तक कि दाएं-बाएं भी खिसका सकते हैं। इनमें ओटोमन, इलेक्ट्रिक हेडरेस्ट और मेमोरी फंक्शन भी है। कंफर्ट को और बढ़ाने के लिए वेंटिलेशन, हीटिंग और 8 मोड वाला मसाज फंक्शन भी दिया गया है। इसमें खिड़कियों पर सनब्लाइंड भी मिलते हैं।

इसका सबसे खास फीचर 'स्लीप कंफर्ट' मोड है। एक बटन दबाते ही सीट लगभग एक बेड की तरह फ्लैट हो जाती है, आगे की पैसेंजर सीट अपने आप आगे खिसक जाती है और ओटोमन ऊपर उठ जाता है। यह लंबे सफर में सोने के लिए एकदम परफेक्ट है।

सेकंड रो के पैसेंजर्स के पास गाड़ी के कई फंक्शन्स का कंट्रोल होता है। आर्मरेस्ट में एक छोटी टचस्क्रीन दी गई है, जिससे आप खिड़कियां (ड्राइवर साइड छोड़कर), सनरूफ, तापमान, फैन स्पीड और एम्बिएंट लाइट को कंट्रोल कर सकते हैं। पीछे बैठे पैसेंजर के पास ड्राइवर से ज्यादा कंट्रोल होता है। मनोरंजन के लिए दोनों पैसेंजर्स के सामने अपनी-अपनी स्क्रीन हैं, जिनमें ओटीटी ऐप्स, फोन मिररिंग और यूएसबी/एचडीएमआई कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शन हैं।

हालांकि, यहां एक छोटी सी कमी है। इसकी खिड़कियां तो बहुत बड़ी हैं, लेकिन सनब्लाइंड का साइज थोड़ा छोटा है। इसलिए, जब आप सीट को पूरी तरह से रिक्लाइन करते हैं, तो धूप सीधे आपके चेहरे पर आ सकती है।
तीसरी रो सीट
अक्सर एमपीवी की तीसरी रो की सीटें बच्चों के लिए ही होती है, लेकिन एम9 यहां भी बिलकुल निराश नहीं करती। इस रो की सीटें काफी आरामदायक हैं और इन्हें रिक्लाइन करने के साथ-साथ आगे-पीछे स्लाइड भी किया जा सकता है। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लेगरूम को एडजस्ट कर सकते हैं।

एक औसत कद के वयस्क पैसेंजर के लिए यहां हेडरूम और नीरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है। हालांकि, इसका फ्लोर थोड़ा ऊंचा है जिसकी वजह से अंडरथाई सपोर्ट में थोड़ी कमी महसूस होती है, लेकिन फिर भी यह लंबे सफर के लिए काफी आरामदायक लगती है। एमजी इस रो को 3 लोगों के बैठने के लिहाज से सही बताती है, लेकिन कम चौड़ाई की वजह से यहां दो लोग ही आराम से बैठ सकते हैं। तीन लोगों के लिए शोल्डर रूम कम पड़ सकता है। इसलिए, इसे एक आरामदायक 6-सीटर की तरह इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।

जहां तक विजिबिलिटी की बात है, इस रो में क्वार्टर ग्लास मिलते हैं जो कि काफी चौड़े हैं और फ्लोर ऊंचा होने की वजह से बाहर का व्यू भी साफ मिल पाता है।
स्टोरेज ऑप्शन
प्रैक्टिकैलिटी के मामले में एमजी एम9 का केबिन बहुत अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। हर रो में भरपूर स्टोरेज स्पेस मिलता है।
-
फ्रंट रो: सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर, फोन रखने के लिए एक ट्रे और एक वायरलेस चार्जर दिया गया है। फ्लोटिंग आर्मरेस्ट के अंदर काफी गहरा स्टोरेज है और उसके नीचे भी एक ओपन स्टोरेज एरिया है। दरवाज़ों में 1-लीटर और 500 एमएल की बोतल रखने के लिए बड़े डोर पॉकेट मिलते हैं। डोर आर्मरेस्ट में भी छोटे-मोटे सामान रखने के लिए जगह है। ग्लवबॉक्स का साइज भी काफी अच्छा है।

-
दूसरी रो: दरवाज़ों में बॉटल होल्डर दिए गए हैं। दोनों सीटों के बीच में कपहोल्डर और फोन रखने के लिए स्लॉट हैं। आर्मरेस्ट के अंदर भी छोटा स्टोरेज है। आगे की सीटों के पीछे सीटबैक पॉकेट और फ्रंट आर्मरेस्ट के पीछे एक बड़ा स्टोरेज कंपार्टमेंट भी है।

-
तीसरी रो: आखिरी रो की सीटों पर सीटबैक पॉकेट, दो कपहोल्डर और फोन रखने के लिए दो फोन स्लॉट दिए गए हैं।

चार्जिंग ऑप्शन
चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो एमजी एम9 में फ्रंट पर एक वायरलेस चार्जर, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक 12वोल्ट सॉकेट दिया गया है। यह 12वोल्ट का सॉकेट पीछे की एंटरटेनमेंट स्क्रीन को पावर देने के काम आता है। दूसरी रो में दो टाइप-ए पोर्ट और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ एक 220वोल्ट का थ्री-पिन सॉकेट भी मिलता है। इस सॉकेट से आप अपना लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं या फिर इलेक्ट्रिक केतली जैसे कई छोटे उपकरण भी चला सकते हैं। तीसरी रो में एक-एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है।

कुल मिलाकर, एमजी एम9 का केबिन अपने लग्ज़री टैग को काफी हद तक सही ठहराता है। इसमें भरपूर जगह है, सेकंड रो का अनुभव ऐसा है कि आप गाड़ी से उतरना ही नहीं चाहेंगे, और इसमें प्रैक्टिकैलिटी के हर पहलू का ध्यान रखा गया है। इसमें एकमात्र कमी प्लास्टिक की क्वालिटी की महसूस होती है, लेकिन जब आप इसके स्पेस, आराम और फीचर्स को देखते हैं, तो यह एक छोटी सी बात लगती है जिसकी शायद आपको आदत पड़ जाए।


फीचर्स
फीचर
पीछे वाली सीटों पर मिलने वाले सभी फीचर्स के अलावा इसमें रोजाना काम आने वाले कई फीचर्स दिए गए हैं जिसमें यह शामिल हैं:
| कीलेस एंट्री |
एम्बिएंट लाइटिंग |
| 3-जोन एसी के साथ रियर एसी वेंट्स |
इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स के साथ मेमोरी फंक्शन |
| कैमरा बेस्ड डिजिटल आईआरवीएम |
इलेक्ट्रिक टेलगेट |
| इलेक्ट्रिक बॉस मोड |
व्हीकल-2-व्हीकल चार्जिंग |
| व्हीकल-2-लोड |
वायरलेस फोन चार्जर |
| डुअल सनरूफ (सिंगल पेन और पैनोरामिक) |
ड्राइव मोड |

इन फीचर्स के अलावा इसमें 12.3-इंच की टचस्क्रीन भी मिलती है, जिसका रिज़ॉल्यूशन तो अच्छा है, लेकिन इसे इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं है। यह स्क्रीन एंड्रॉइड-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है और इसके यूजर इंटरफेस के आदी होने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। कभी-कभी यह स्क्रीन लैग भी करती है, जिससे अनुभव खराब हो जाता है।

ब्रेक एनर्जी रीजेनरेशन, ड्राइव मोड और लाइट्स के कंट्रोल भी इसी स्क्रीन में दिए गए हैं। इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल, सीट वेंटिलेशन और सीट मसाज के कंट्रोल भी स्क्रीन में ही हैं, जबकि इनके लिए फिजिकल कंट्रोल होने चाहिए थे। यह स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करती है। इस सेटअप के साथ 13-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम मिलता है, जो क्रिस्प साउंड एक्सपीरिएंस देता है।

इस गाड़ी में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया है जो सभी जरूरी जानकारी दिखाता है। लेकिन, आप इसमें बैटरी पर्सेंटेज नहीं देख सकते, यह केवल रेंज ही दिखाता है। बैटरी पर्सेंटेज देखने के लिए आपको टचस्क्रीन पर कई मेन्यू में जाना होगा, तब जाकर आप उसे देख पाएंगे।
एमजी की इस कार में डिजिटल आईआरवीएम भी दिया गया है जो कि एक अच्छा फीचर है। हालांकि, आप इसे मूव करके व्यू नहीं बदल सकते, लेकिन इसके पीछे दिए गए बटन से आप ज़ूम इन और आउट जरूर कर सकते हैं, कलर टेम्परेचर और ब्राइटनेस बदल सकते हैं, और व्यू को ऊपर-नीचे कर सकते हैं। हमारे एक्सपीरिएंस में हमें इसके फीड में कोई लैग महसूस नहीं हुआ और व्यू भी बिलकुल साफ था।

एमजी एम9 गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जो कार का टॉप-डाउन व्यू और चुने हुए कैमरे का फीड भी दिखाता है। इस फीचर का इस्तेमाल करते समय आप चुन सकते हैं कि आपको किस कैमरे का फीड देखना है। इसमें कोई लैग या फ़्रेम ड्रॉप नहीं दिखता और कैमरे की क्वालिटी भी ठीक-ठाक है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी है, जिसका फीड इंडिकेटर देने पर टचस्क्रीन पर दिखाई देता है।
वायरलेस फोन चार्जर, डुअल सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे दूसरे फीचर भी इसमें उम्मीद के मुताबिक काम करते हैं।
सुरक्षा
सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

इसमें लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल हैं।
एमजी एम9 का फिलहाल भारत एनकैप क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है, मगर इस गाड़ी को यूरो एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
तीनों रो उठी होने पर आपके पास 4 से 5 केबिन साइज के सूटकेस रखने के लिए काफी जगह मिलती है। सीमित स्पेस होने की वजह से बड़े बैग रखना थोड़ा मुश्किल रहता है। यदि आपको ज्यादा जगह चाहिए, तो आप तीसरी रो को फोल्ड कर सकते हैं और अपने परिवार का लगेज रखने के लिए ज्यादा जगह पा सकते हैं। हालांकि, तीसरी रो को फोल्ड करने पर आपको फ्लेट बेड नहीं मिलता है।

इसमें इलेक्ट्रिक टेलगेट दिया गया है जो कि एक काम का फीचर है, लेकिन ऊंचा बूट लिप होने के कारण बैग को अंदर-बाहर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, खासकर तब जब वह पूरी तरह से भरे हुए हों।
परफॉरमेंस
एमजी एम9 कार में सिंगल 90 केडब्लूएच बैटरी पैक के साथ फ्रंट-व्हील माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। एमजी का दावा है कि यह गाड़ी 548 किलोमीटर की रेंज देती है, लेकिन यह आंकड़े हमारी इंटरनल टेस्टिंग के अनुसार है।
| बैटरी पैक | 90 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर पावर | 245 पीएस |
| इलेक्ट्रिक मोटर टॉर्क | 350 एनएम |
| सर्टिफाइड रेंज (इंटरनल टेस्टिंग) | 548 किलोमीटर |
| रियल वर्ल्ड रेंज (संभावित) | 400-420 किलोमीटर |

एमजी एम9 में स्टार्ट बटन नहीं है। आप बस गाड़ी में बैठते हैं, ब्रेक पेडल दबाते हैं, ड्राइव मोड में गाड़ी को डालते हैं और गाड़ी चलने के लिए तैयार हो जाती है।
शहर में परफॉरमेंस
शहर में गाड़ी चलाते समय आपको आसानी से घूमने-फिरने के लिए काफी पावर मिलती है और इसमें ओवरटेक करने में भी ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। शुरुआत से ही आपको तेज़ी से स्पीड पकड़ने के लिए काफी पावर मिलती है, और यह कहीं भी धीमी या सुस्त नहीं लगती। यह बंपर-2-बंपर ट्रैफिक में भी आसानी से चल सकती है। लेकिन, बड़े साइज की वजह से ट्रैफिक में इसे चलाने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।

हाइवे परफॉरमेंस
हाइवे पर गाड़ी चलाते समय आपको इससे बहुत ज़्यादा फन-2-ड्राइव एक्सपीरिएंस की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इसमें पावर की कमी बिलकुल भी महसूस नहीं होती और हाइवे पर इसका परफॉरमेंस काफी शांत और आरामदायक लगता है। आप आसानी से 100 किमी/घंटे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकते हैं, इसका एसेलेरेशन एक जैसा रहता है, और दूसरी गाड़ियों से आगे निकलने में ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
अगर आप गाड़ी के साथ थोड़ा मजा लेना चाहते हैं, तो आप इसे 'स्पोर्ट्स मोड' में चला सकते हैं जिसमें थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर मिलता है और स्पीड तेजी से बढ़ती है, लेकिन असल में यह कार आराम से चलाने के लिए ही बनी है।
भले ही एमजी ने 548 किलोमीटर की रेंज का दावा किया हो, लेकिन रियल वर्ल्ड कंडीशन में आपको इससे लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है, जो शहर के अंदर और एक शहर से दूसरे शहर में आने-जाने के लिए काफी है।
राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट
एमजी एम9 का सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सख्त है, जिससे अच्छी सड़कों पर गाड़ी चलाते समय पैसेंजर्स को बहुत आरामदायक राइड एक्सपीरिएंस मिलता है। हालांकि, खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर पीछे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर्स को साइड और अप-डाउन मूवमेंट महसूस हो सकता है। ब्रेक लगाने पर इसमें फ्रंट और बैक मूवमेंट फील होता है जो इतना असुविधाजनक नहीं लगता, लेकिन इसे आसानी से महसूस किया जा सकता है।

अच्छी बात यह है कि इसके केबिन का साउंड इंसुलेशन लेवल बहुत बढ़िया है, जिससे बाहर का कोई भी शोर, यहां तक कि हवा की आवाज भी अंदर नहीं आती। यह आपको बाहरी दुनिया से अलग रखता है और आप लग्ज़री का आनंद ले पाते हैं।
हैंडलिंग
यह एक बड़ी कार है जिसमें बॉडी रोल काफी महसूस होता है। अचानक लेन बदलने पर इसमें साइड-टू-साइड मूवमेंट महसूस होता है, जिससे ड्राइवर थोड़ा डर सकता है। हालांकि, तेज रफ्तार पर यह स्थिर रहती है और स्टीयरिंग का वजन भी सही रहता है, लेकिन यह ऐसी कार नहीं है जिसे आप मजे से चला सकें, क्योंकि शार्प मोड़ पर इसे चलाने में उतना कॉन्फिडेंस नहीं आता।

निष्कर्ष
एमजी एम9 अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से एक खास एहसास देती है। चाहे स्पेस, फीचर्स, प्रैक्टिकैलिटी या रोजाना इस्तेमाल की बात हो, यह गाड़ी हर मामले में बेहतरीन है। इसे खरीदने का फैसला करने से पहले, मैं आपको सलाह दूंगा कि आप इसकी अच्छी तरह से टेस्ट ड्राइव लें ताकि आप यह पता कर सकें कि इसका राइड कंफर्ट कैसा है। 70-75 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर एमजी एम9 एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन लगती है।
आप यह ऑप्शंस भी देख सकते हैं
टोयोटा वेलफायर
क्यों पसंद करें
-
ज़्यादा स्थापित ब्रांड, इसलिए बेहतर ‘इमेज’
-
भरोसेमंद हाइब्रिड इंजन
क्यों नापसंद करें
-
कीमत करोड़ से ज्यादा है
किआ कार्निवल
क्यों पसंद करें
-
मजबूत डीजल इंजन जो लंबे रोड ट्रिप्स के लिए अच्छा है
-
इन्फोटेनमेंट और एडीएएस जैसे फीचर्स मौजूद
क्यों नापसंद करें
-
बैकसीट एक्सपीरिएंस इतना लग्जरियस नहीं लगता
एमजी एम9 कलर
भारत में एमजी एम9 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट
concrete ग्रे with ब्लैक roof
मेटल ब्लैक
comparing एमजी एम9 rivals
Rs.79.95 - 84.94 लाख* | Rs.59.65 लाख* | Rs.79.60 लाख* | Rs.82.50 - 87.49 लाख* | Rs.56.50 - 64 लाख* | Rs.50.89 - 61.99 लाख* | Rs.91.20 लाख* | Rs.65.98 लाख* |
| रेटिंगUser Review (19) | User Review (82) | नहीं ratings | User Review (59) | User Review (2) | User Review (22) | User Review (1) | User Review (8) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | डीजल | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी90 केडब्ल्यूएच | लागू नहीं | 81.6 केडब्ल्यूएच | 77 केडब्ल्यूएच | 58 - 85.5 केडब्ल्यूएच | 60 - 82 केडब्ल्यूएच | 74.68 केडब्ल्यूएच | 84 केडब्ल्यूएच |
| रेंज548 किमी | लागू नहीं | 669 किमी | 580 किमी | 542 - 792 किमी | 500 - 681 किमी | 580 किमी | 663 किमी |
| चार्जिंग टाइम160 किलोवाट चार्जर के साथ 90 मिनट (10-100%) | लागू नहीं | - | 144 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%) | 200 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनट (10-80%) | 175 किलोवाट चार्जर के साथ 15 मिनट | - | 350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%) |
| पावर242 बीएचपी | 190 बीएचपी | 268 बीएचपी | 503 बीएचपी | 221.26 - 268.2 बीएचपी | - | 338 बीएचपी | 321 बीएचपी |
| एयरबैग7 | 8 | 8 | 4 | 7 | 9 | 10 | 8 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी एम9 बनाम कार्निवल | एमजी एम9 बनाम आई5 एलडब्ल्यूबी | एमजी एम9 बनाम एमजी साइबरस्टर | एमजी एम9 बनाम सीएलए इलेक्ट्रिक | एमजी एम9 बनाम मॉडल वाई | एमजी एम9 बनाम ईएस इलेक्ट्रिक | एमजी एम9 बनाम ईवी6 |
एमजी एम9 वीडियो

Mg M9 mein IRVM ki jagah Camera kyu? 🤔

एमजी एम9 ka Fatafat Reviewwwww

एमजी एम9 - Rear Seat Experience
एमजी एम9 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore एमजी एम9 दूसरा hand कारें
एमजी एम9 यूज़र रिव्यू
- सभी (19)
- स्टाइलिंग से जुड़े (5)
- कंफर्ट (6)
- माइलेज (3)
- इंटीरियर (4)
- कीमत (9)
- पावर (1)
- परफॉरमेंस (2)
- और...
- नई
- उपयोगी
- ComfortThe drive feels comfortable and safety is extraordinary and a family car for all family members. All seats are very comfortable and can travel all over the world with safety especially rear seats are awesome. Thanks to the MG Founder, all families will be grateful for such a beauty with 3 colours, looks awesome.और देखें1
- All'in OneThis car is very affordable and luxury SUV, It gives extra comfort in very affordable price. I was very interested for being and after purchasing, I am very happy and my all family members also, I recommend to all you this SUV, who want to buy and interested in luxury SUV in affordable price around 63 to 65 lakh.और देखें1 1
- Thanks To MG Team.The MG Morris Garages car helps us to feel like VVIP car and it gives us very relaxation therapy of seats and black colour feels like a MAFIA King, feels very good. Thanks to the Morris Garages as MG care. Thanks to keep it in this price, thanks a lot.और देखें
- Luxurious RideSimply superb, had a chance to experience this gentle luxurious ride. Top notch features and its best suited if you want First class level experience at the back. Best in segment with loaded features still not sure about maintenance cost. But so far its too good already I have a diesel hector plus as well.और देखें
- Best Feature CarBest in the class but it's totally paid off when their looks are out performing and their may be create best site of good looking and their ads level are insane during driving but their fast Charging help out to do best ever long trips on the ways of highway and citys, their range of cost sufficient and make others to zero competition.और देखें1
- अधिक देखें
एमजी एम9 रेंज
एमजी एम9 की रेंज 548 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 548 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी एम9 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) Yes, the MG M9 offers massage functionality in both front and second-row seats, ...और देखें
A ) Yes, the MG M9 is expected to feature advanced autonomous driving capabilities. ...और देखें
A ) As of now, the fuel efficiency of the MG M9 is not officially available, as the ...और देखें

एमजी एम9 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी एस्टरRs.9.79 - 15.30 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.17.49 - 19.69 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
- न्यू वैरिएंट


