मारुति सुजुकी एक्सएल6
मारुति सुजुकी एक्सएल6 कीमत एन्ड& वेरिएंट
XL6 के 8 वेरिएंट हैं, ₹12.61L से शुरू (1.5L Smart Hybrid पेट्रोल, MT और 6AT के साथ, साथ में एक Zeta CNG भी)। Zeta (₹12.61L पेट्रोल MT से / ₹12.97L AT) सेफ्टी बेस है, जिसमें 6 एयरबैग, Hill Hold वाला ESP, कैप्टन सीट्स और 17.78cm SmartPlay Pro टचस्क्रीन मिलती है। Alpha (₹12.59L से) में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, अलॉय व्हील्स, प्रीमियम लेदरेट सीट्स, डुअल टोन इंटीरियर, Suzuki Connect, स्लाइडिंग सेकंड रो कैप्टन सीट्स और रियर AC वेंट्स जुड़ जाते हैं। Alpha Plus (₹13.07L से) में सबसे ऊपर Head Up Display, 360 View कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ARKAMYS प्रीमियम साउंड मिलता है। ज़्यादातर बायर्स Alpha MT (₹12.59L) पर आते हैं, यहां आपको LED हेडलैंप, अलॉय, प्रीमियम लेदरेट सीट्स, डुअल टोन इंटीरियर, Suzuki Connect और स्लाइडिंग कैप्टन सीट्स मिलती हैं जो इस 6-सीटर MPV को फैमिली के लिए प्रीमियम फील देती हैं, और Alpha Plus के Head Up Display, 360 कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के लिए, जो कभी-कभी ही काम आती हैं, ~₹48K एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1462 सीसी |
| पावर | 86.63 - 101.64 बीएचपी |
| टॉर्क | 121.5 एनएम - 136.8 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 6 |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| फ्यूल | पेट्रोल / सीएनजी |
एक्सएल6 2026: लेटेस्ट updates
-
14 अक्टूबर 2025: अक्टूबर में मारुति एक्सएल6 प्रीमियम एमपीवी पर 25,000 रुपये तक के फेस्टिव ऑफर मिल रहे हैं।
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 लागू होने के कारण मारुति एक्सएल6 की कीमत में 52,000 रुपये की कटौती हुई है। इस गाड़ी की नई कीमत अब 11.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
-
15 सितंबर 2025: मारुति ने एक्सएल6 एसयूवी के एसी वेंट को नए डिजाइन अपडेट दिए हैं, जिसके चलते इसमें दूसरी और तीसरी रो की सीटों पर अच्छा कंफर्ट मिलता है। इस गाड़ी की डिजाइन (खासकर डी-पिलर) में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं।
एक्सएल6 expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- फ्रंट को आकर्षक बनाने के लिए किया गया है री डिजाइन और रोड प्रजेंस हुआ पहले से अच्छा
- नए सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं इसमें
- काफी बड़ी और कंफर्टेबल हैं इसकी कैप्टन सीट्स
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- ऑटोमैटिक डे/नाइट आईआरवीएम,रियर विंडो ब्लाइंड्स और रियर कप होल्डर जैसे काम के फीचर्स की कमी
- डीजल और सीएनजी का नहीं दिया गया है ऑप्शन
मारुति सुजुकी एक्सएल6 रिव्यू
ओवरव्यू

एमपीवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटशन को देखते हुए और अपने प्रोडक्ट्स को मार्केट में फ्रैश बनाए रखने के लिए मारुति ने अपनी एक्सएल6 एमपीवी को भी अपडेट दे दिया है। 2022 मारुति एक्सएल6 में कॉस्मेटिक बदलाव, कुछ एक्सट्रा कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स, अपडेटेड इंजन और ब्रांड न्यू 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देकर इसे अपडेट दिया गया है। हालांकि मारुति इन सब चीजों के लिए अब इस कार की काफी ज्यादा प्राइस मांग रही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ज्यादा कीमत के बदले क्या एक्सएल6 के 2022 मॉडल को खरीदना है एक राइट चॉइस? इस बारे में आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर
लुक्स

डिजाइन की बात करें तो कम बदलावों के बावजूद भी एक्सएल6 के लुक्स पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक हो गए हैं। इसके फ्रंट में एलईडी हेडलैंप्स और फॉगलैंप्स दिए गए हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं फ्रंट बंपर में भी कोई चेंज नहीं किया गया है। हालांकि इसमें नई ग्रिल दे दी गई है। इसमें हेक्सागॉनल मैश पैटर्न दिया गया है और सेंटर क्रोम स्ट्रिप पहले से बोल्ड हो गई है।

इसके साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव 16 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स के तौर पर हुआ है। ये ना सिर्फ व्हील आर्क को भरा रखते हैं बल्कि इस कार को एक बैलेंस्ड स्टांस देते हैं। इसके अलावा यहां बड़े व्हील देने के लिए फ्रंट फेंडर को नए तरह से डिजाइन किया गया है और यहां ब्लैक कलर के बी और सी पिलर्स भी दिए गए हैं। इसके रियर में नया रूफ माउंटेड स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, बूट लिड पर क्रोम स्ट्रिप और स्मोकी इफेक्ट वाले स्पोर्टी टेललैंप्स दिए गए हैं।
पहले से ज्यादा हुआ इसका वजन

पिछले मॉडल के मुकाबले नई एक्सएल6 का वजन काफी बढ़ गया है। हालांकि इससे ना तो इसके स्ट्रक्चर में कोई बदलाव आया है और ना ये सेफ हुई है। बल्कि इसका वजन हाई टेक इंजन और 16 इंच व्हील्स की वजह से इसका वजन 20 किलो बढ़ गया है। वहीं इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट में नया गियरबॉक्स होने से 15 किलो वजन एक्सट्रा बढ़ा है।
इंटीरियर

2022 एक्सएल6 के केबिन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए है। यहां केवल नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देकर अपडेशन किया गया है, मगर इसके स्क्रीन का साइज पहले की तरह 7 इंच ही है। हालांकि ग्राफिक्स और सॉफ्टवेयर को अपडेट मिलने से इस सिस्टम को नेविगेट करना भी आसान हो गया है। इसका टच रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा हो गया है। हालांकि हमें स्क्रीन का साइज नहीं बदलने से काफी निराशा हुई है। इसका स्क्रीन साइज नहीं बदलने के पीछे मूल कारण सेंटर एसी वेंट्स है। ऐसे में यदि मारुति इसमें बड़ी स्क्रीन लगाने की कोशिश करती तो उसे पूरे डैशबोर्ड को नई तरह से डिजाइन करना पड़ता।
इसके अलावा केबिन में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके टॉप 2 वेरिएंट्स में लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है जो काफी प्रीमियम है। जो चीज प्रीमियम नहीं है वो है इसके केबिन की क्वालिटी। यहां काफी ज्यादा शाइनी प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। ओवरऑल एक्सएल6 के केबिन में वो लग्जरी फैक्टर मौजूद नहीं है जो कारेंस एमपीवी में नजर आता है।

कंफर्ट के मामले में मारुति एक्सएल6 अपने पिछले मॉडल जैसी ही है। जरूरत से ज्यादा स्पेस और सपोर्टिव सीट्स के साथ इसकी फर्स्ट रो काफी कंफर्टेबल महसूस होती है। मगर सबसे बड़ा सरप्राइज इसकी थर्ड रो में मिलेगा। यहां आपको ठीक ठाक हेडरूम स्पेस दिया गया है, मगर यहां अच्छा खासा नीरूम स्पेस और फुट रूम जरूर दिया गया है और अच्छा खासा अंडर थाई सपोर्ट भी मिलता है। यहां तक कि आप बैक रेस्ट को रिक्लाइन भी कर सकते हैं जिससे थर्ड रो पर भी समय आराम से बिताया जा सकता है।

एक्सएल6 का केबिन भी काफी प्रेक्टिकल है जहां तीनो रों में अच्छा स्टोरेज दिया गया है। हालांकि जो चीज निराश करती है वो ये है कि इस 6 सीटर कार में केवल एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट ही दिया गया है। बूट स्पेस के मामले में भी एक्सएल6 काफी इंप्रेस करती है।
फीचर्स


नई एक्सएल6 2022 में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई है जो अपना काम अच्छे से करती है और मारुति ने इसमें 360 डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया है। कैमरा रेजोल्यूशन काफी अच्छा है, मगर इसमें थोड़ा डेस्टॉर्शन भी होता है। मगर आप इसके जरिए टाइट स्पेस में गाड़ी पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा नई एक्सएल6 में एलईडी ऑटोमैटिक हेडलैंप, 16-इंच डुअल-टोन अलॉय, 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सुरक्षा

सेफ्टी के लिए नई एक्सएल6 में चार एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड एंकरेज पॉइंट, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। हालांकि हमारा मानना है कि मारुति को इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स का फीचर देना चाहिए था।
परफॉरमेंस

नई एक्सएल6 में पुराने मॉडल की तरह 1.5 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे काफी बड़ा अपडेट दिया गया है और इसमें ड्युअल वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में अब ये कार पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो गई है।
हालांकि एक्सएल6 के पावर और टॉर्क फिगर में हल्की सी गिरावट आ गई है, मगर कार ड्राइव करते वक्त आपको इसका ज्यादा पता नहीं लगेगा। पुराने इंजन की तरह ये काफी अच्छा टॉर्क देता है और आप स्लो स्पीड्स में तीसरे और चौथे गियर पर कार को आराम से ड्राइव कर सकते हैं। यदि आप क्विक एक्सलरेशन भी चाहें तो भी इसका इंजन काफी अच्छा रिस्पॉन्स देता है। ऐसे में ये गियर में कम बदलाव के साथ अच्छा परफॉर्म करता है। मैनुअल वेरिएंट के गियर शिफ्ट्स काफी स्मूद है और क्लच लाइट होने से सिटी में आप कार को काफी अच्छे से ड्राइव कर सकते हैं।

अब बात करें नए 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की तो जहां पुराना वाला 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऊपर शिफ्ट होने में काफी समय लगाता था तो वहीं कम गियर रेश्यो के रहते नए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इस को ड्राइव करना आसान हो गया है। कंफर्टेबल स्पीड में गियर ऊपर की ओर बढ़ने लगता है। इससे कार काफी आराम से तो ड्राइव की ही जाती है बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी में भी इंप्रुवमेंट देखने को मिलता है।

छठा गियर होने की वजह से हाईवे पर भी इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट को बड़े आराम से ड्राइव किया जा सकता है। हालांकि इसमें ओवरटेकिंग के लिए एडवांस में प्लानिंग करनी पड़ती है क्योंकि आपको उस दौरान सीधे सीधे इंजन से उतना पंच नहीं मिलता है। इस समय टर्बो पेट्रोल इंजन की काफी कमी महसूस होती है। इस कार में इंजन के रिफाइनमेंट लेवल में काफी सुधार हुआ है। 3000 आरपीएम पर जहां पुराना इंजन शोर करने लग जाता था तो वहीं नया इंजन 4000 आरपीएम तक काफी शांत रहता है। हां, 4000 आरपीएम के बाद ये थोड़ा नॉइज करने लग जाता है, मगर पुराने इंजन के मुकाबले फिर भी ये कम शोर करता है।

इस गियरबॉक्स के साथ स्पोर्ट मोड नहीं दिया गया है बल्कि इसके बजाए इसमें स्पोर्ट मोड दिया गया है। इस मोड पर स्टीयरिंग माउंटेड पैडल शिफ्टर्स के जरिए आप गियर रेश्यो सलेक्ट कर सकते हैं और अच्छी बात ये है कि गियरबॉक्स रेड लाइन पर आने के बाद ऑटोमैटिक अपशिफ्ट नहीं होता है। ये चीज आपको फास्ट ड्राइविंग में तो मदद करती ही है, साथ ही घाट सेक्शन से उतरते समय बार बार ब्रेकिंग के दौरान भी ये काफी काम आता है।
राइड और हैंडलिंग

मारुति ने इसमें 16 इंच के व्हील्स देने के लिए इसके सस्पेंशन को रीट्यून किया है। इस बदलाव के बाद लो स्पीड में तो इसकी राइड क्वालिटी काफी अच्छी लगती है और रास्ते के बीच आने वाली छोटी मोटी खामियों से ये अच्छे से निपट लेती है। हमनें इसे कनार्टका में ड्राइव किया है जहां रास्ते काफी स्मूद थे और इससे जज करना हमारे लिए काफी मुश्किल हो गया कि आखिर पहले के मुकाबले एक्सएल6 की राइड क्वालिटी में कहां तक सुधार हुआ है। ऐसे में हम एक बार फिर इसे कुछ ऐसे रास्तों पर भी ड्राइव करके देखेंगे जहां रास्ते थोड़े खराब हो। इसके साउंड इंसुलेशन में काफी सुधार हुआ है और टायर एवं विंड नॉइस काफी कंट्रोल में रहते हैं।

एक्सएल6 काफी फैमिली फ्रेंडली कार रही है और इसका नया मॉडल भी ऐसा ही है। इसका स्टीयरिंग काफी स्लो है और इसे घुमाने में थोड़ा जोर लगाना पड़ता है। ऐसे में रिलेक्स मैनर में ही एक्सएल6 को ड्राइव किया जाए तो ही ज्यादा अच्छा रहेगा।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर यदि आप एक्सएल6 की इंटीरियर क्वालिटी और कोई एडवांस्ड फीचर का ना होना या इंजन की हाईवे पर अच्छी परफॉर्मेंस जैसी चीजों पर गौर करेंगे तो आपको इसकी अब वसूली जा रही ज्यादा कीमत वाजिब नहीं लगेगी। हालांकि कुछ सकारात्मक चीजें भी इसमें आपको जरूर नजर आएंगी। सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स के साथ साथ फ्यूल इकोनॉमी में सुधार के बाद इसकी ज्यादा कीमत वाजिब लगने लगेगी। मगर इस कार में सबसे बड़ा सुधार इंजन के रिफाइनमेंट लेवल को लेकर हुआ है जो अब ना तो ज्यादा शोर करता है और केबिन का इंसुलेशन भी बेहतर बनता है। इस तरह से एक्सएल6 की राइड पहले से ज्यादा कंफर्टेबल और प्रीमियम हो गई है। इसमें दिया गया नया 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी काफी स्मूद है और इसके साथ सिटी में तो ड्राइविंग और कंफर्टेबल हो जाती है। कुल मिलाकर इन सभी इंप्रुवमेंट्स के साथ कई मोर्चों पर एक्सएल6 एक अच्छा पैकेज बन गई है। माना कि इसकी कीमत में काफी इजाफा किया गया है, मगर ये किआ कारेंस से अब भी काफी अफोर्डेबल है और एक अच्छा वैल्यु फॉर मनी ऑफर कर रही है।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 कलर
भारत में मारुति सुजुकी एक्सएल6 निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
आर्कटिक व्हाइट
ओप्युलेंट रेड मिडनाइट ब्लैक
ओप्युलेंट रेड
ब्रेव खाकी
ग्रैंडियर ग्रे
मिडनाइट ब्लैक के साथ ब्रेव खाकी
ब्लूइश ब्लैक
स्प्लेंडिड सिल्वर मिडनाइट ब्लैक
नेक्सा ब्लू
स्प्लेंडिड सिल्वर
comparing मारुति सुजुकी एक्सएल6 rivals
Rs.11.62 - 14.68 लाख* | Rs.8.90 - 13.14 लाख* | Rs.11.12 - 12.98 लाख* | Rs.10.77 - 19.77 लाख* | Rs.11.39 - 21.79 लाख* | Rs.9.79 - 14.21 लाख* | Rs.11.31 - 20.31 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* |
| रेटिंगUser Review (310) | User Review (863) | User Review (522) | User Review (649) | User Review (55) | User Review (274) | User Review (441) | User Review (340) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1462 सीसी | 1462 सीसी | 1493 सीसी - 1497 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1462 सीसी | 1462 सीसी - 1490 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल |
| पावर86.63 - 101.64 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 94.76 - 114 बीएचपी | 87 - 114 बीएचपी | 94.67 - 157.57 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 86.63 - 101.64 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी |
| माइलेज20.27 से 20.97 किमी/लीटर | 20.3 से 20.51 किमी/लीटर | - | 19.38 से 27.97 किमी/लीटर | 19.54 किमी/लीटर | 20.11 से 20.51 किमी/लीटर | 19.39 से 27.97 किमी/लीटर | - |
| बूट स्पेस209 लीटर | 209 लीटर | 216 लीटर | - | - | 209 लीटर | 373 लीटर | 622 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एक्सएल6 बनाम अर्टिगा | एक्सएल6 बनाम केरेंस | एक्सएल6 बनाम ग्रैंड विटारा | एक्सएल6 बनाम कैरेंस क्लाविस | एक्सएल6 बनाम रुमियन | एक्सएल6 बनाम अर्बन क्रूजर हाइराइडर | एक्सएल6 बनाम सिएरा |
मारुति सुजुकी एक्सएल6 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore मारुति सुजुकी एक्सएल6 दूसरा hand कारें
मारुति सुजुकी एक्सएल6 यूज़र रिव्यू
- सभी (310)
- स्टाइलिंग से जुड़े (82)
- कंफर्ट (169)
- माइलेज (94)
- इंजन (75)
- इंटीरियर (55)
- स्पेस (48)
- कीमत (55)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- XL6 ZETA ATXL6 is a 6 seater premium comfort for families, fuel economy with affordable maintenance with 6 airbags, for frequent traveling, good fuel efficiency and maruti service network, the 360 degree camera and ventilated front seats on the top alpha + trim but the third raw less comfortable, luggage space is limitedऔर देखें
- My ExperienceWow, good for long drive, if your got good mileage, don't rush accelerate suddenly, drive constant speed, unnecessary harsh brake, highway maintain cruise control 70 to 80 km, city 40 to 45 km speed, you get good mileage, elder people like this comfort and conveience, good legspace and headspace, kids like third row play and little snap and enjoy the road view and the ac is good, to avoid unnecessary open the rear door, finally enjoy with suzuki.और देखें
- Car MilageMaruti Suzuki XL6 CNG is a comfortable 6-seater MPV with premium captain seats, smooth driving, excellent fuel economy (around 22?28 km/kg), low maintenance, and strong resale value. It's ideal for families and long trips, though boot space is limited due to the CNG cylinder and the third row suits kids better.और देखें
- Value For Money In Cng petrol Variant.After 6 months of driving and 5000 km, for cng + petrol varient, unbelievable mileage comes around 32-35 km per kg on highway and 22 km per kg in city. Recommend to refill the cng from online pump only otherwise some air comes with cng resulting in poor mileage. Captain seat gives comfort like other luxurious cars. Driven 900 km in single day without any tiredness. Top varient like features comes in this price.और देखें
- Primium And Reliability Under 13 LakhMaruti XL6 has smooth and refined engine. Excellent fuel economy for 6 seater MPV car. Driver seat is comfortable for long travelling. Good resale value. Most largest service network in all over India. Very practical cabin with good luggage flexibility. Smooth and refined petrol engine. Excellent fuel economy for a 6-seater MPV. Automatic gearbox is easy in traffic. Features like 360 camera, ventilated seats, cruise control, wireless Android Auto and Apple CarPlay in higher variants available.और देखें1
- अधिक देखें
मारुति सुजुकी एक्सएल6 माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 20.27 किमी/लीटर से 20.97 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.32 किलोमीटर/ किलोग्राम है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 20.97 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 20.27 किमी/लीटर |
| सीएनजी | मैनुअल | 26.32 किलोमीटर/ किलोग्राम |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) There are multiple options available that align with your budgetand preferences....और देखें
A ) If you are planning to buy a new car on finance, then generally, a 20 to 25 perc...और देखें
A ) If you are planning to buy a new car on finance, then generally, a 20 to 25 perc...और देखें
A ) Maruti Suzuki XL6 is available in 10 different colours - Arctic White, Opulent R...और देखें
A ) The boot space of the Maruti Suzuki XL6 is 209 liters.

मारुति सुजुकी एक्सएल6 में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी अर्टिगाRs.8.90 - 13.14 लाख*
मारुति सुजुकी अर्टिगा टूरRs.9.95 - 10.93 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
पॉपुलर एमयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
किया केरेंसRs.11.12 - 12.98 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉसRs.18.70 - 31.84 लाख*
रेनॉल्ट ट्राइबरRs.5.81 - 9.21 लाख*
टोयोटा रुमियनRs.9.79 - 14.21 लाख*
- न्यू वैरिएंट
किया कैरेंस क्लाविसRs.11.39 - 21.79 लाख* - न्यू वैरिएंट
निसान ग्रेवाइटRs.5.73 - 9.38 लाख* - न्यू वैरिएंट
किया कैरेंस क्लाविस ईवीRs.18.04 - 25 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

