- 132 तस्वीरें
- शॉर्ट्स
11 कलर
हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 998 सीसी - 1493 सीसी |
| पावर | 82 - 118 बीएचपी |
| टॉर्क | 114.7 एनएम - 250 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 17.9 से 20.99 किमी/लीटर |
हुंडई वेन्यू प्राइस
Venue के 37 वेरिएंट हैं, कीमत ₹8L से शुरू, 1.2L Kappa पेट्रोल, 1.0L Turbo और 1.5L डीज़ल में, 5MT, 6MT, 6AT और 7DCT के साथ। HX 2 (₹8L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs और वायरलेस CarPlay वाले 20.32cm इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलते हैं। HX 4 (₹9L से) में रियर कैमरा और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग मिरर जुड़ते हैं। HX 5 (₹9.56L से) में स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ आता है। HX 6 (₹10.43L से) में FATC, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलते हैं। HX 8 (₹11.94L से) में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट्स, R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स और एम्बिएंट लाइटिंग जुड़ती हैं। HX 10 (₹14.68L से) सबसे ऊपर है जिसमें Level 2 ADAS, Bose 8-स्पीकर ऑडियो, 31.24cm कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, वॉइस सनरूफ और सराउंड व्यू मॉनिटर मिलते हैं। ज़्यादातर बायर्स HX 8 Petrol MT (₹11.94L) पर आते हैं, यहाँ आपको वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट सीट्स, सनरूफ, स्मार्ट की पुश स्टार्ट और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, और HX 10 DCT के Level 2 ADAS, Bose ऑडियो और पैनोरमिक डिस्प्ले के लिए ~₹2.73L एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
हुंडई वेन्यू रिव्यू
ओवरव्यू
"नई हुंडई वेन्यू आज के समय में खरीदी जा सकने वाली सबसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक है, मॉर्डन फीचर्स से भरपूर है, और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इंजन और गियरबॉक्स के कई विकल्प प्रदान करती है। हां, इसके टॉप वेरिएंट थोड़े महंगे हैं, लेकिन कुल मिलाकर पैकेज अभी भी प्रीमियम और बेहतरीन लगता है। अगर आप एक छोटी एसयूवी चाहते हैं जो आपको बड़ी कार जैसा अहसास और फीचर्स दे, तो हुंडई वेन्यू एक आसान विकल्प है।"
हुंडई वेन्यू एक्सटीरियर
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
हुंडई के हालिया डिज़ाइन विकल्प बोल्ड और अनोखे रहे हैं। नई वेन्यू में भी यही थीम जारी है, जहां हुंडई ने वेन्यू के एक्सटीरियर में क्रेटा और अल्कजार का एक बेहतरीन मिश्रण पेश किया है। यह एक ऐसा नुस्खा है जो अजीब तरह से काम करता है, क्योंकि नई वेन्यू अपमार्केट दिखती है और सड़क पर इसकी रोड प्रजेंस पहले से भी शानदार हो गई है।
हुंडई वेन्यू में कुल छह कलर विकल्प में उपलब्ध है:
- हेज़ल ब्लू
- मिस्टिक सफायर
- एबिस ब्लैक
- एटलस व्हाइट
- ड्रैगन रेड
- टाइटन ग्रे
आप इस आर्टिकल में वेन्यू के सभी कलर विकल्पों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। एटलस व्हाइट और हेजल ब्लू शेड्स ब्लैक ड्यूल-टोन रूफ के साथ भी उपलब्ध है।

आगे का डिज़ाइन अपराइट और बॉक्सी है, जिसमें ज़्यादा वर्टिकल डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। वेन्यू में अब क्रेटा और अल्कजार की तरह कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप दे दिया गया है। फैंग जैसे डे-टाइम रनिंग लैंप और फुल-एलईडी हेडलाइट्स के साथ, वेन्यू की लाइटिंग सिग्नेचर अच्छी लगती है। इंडिकेटर्स ऊपर की तरफ़ डेटाइम रनिंग लैंप्स के नीचे लगे हैं, लेकिन स्टैंडर्ड वेन्यू में ये डायनामिक नहीं हैं।
इसमें गहरे क्रोम कलर में ब्लॉक पैटर्न वाला एक बड़ा एयरडैम है। लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाली चीज़ है ग्रे रंग में फिनिश की गई बड़ी फॉक्स स्किड-प्लेट। फ्रंट रडार (एडीएएस सिस्टम के लिए), फ्रंट पार्किंग सेंसर और यहाँ तक कि टो हुक पॉइंट जैसे एलिमेंट्स को भी यहाँ सहजता से इंटीग्रेट किया गया है।

साइड के हिस्से की बात करें तो इसकी एक्सटर से तुलना होना लाजमी है। इसकी मुख्य वजह फेंडर का आकर्षक डिज़ाइन है। इस एंगल से देखने पर डिज़ाइन काफ़ी संतुलित लगता है, क्योंकि हुंडई ने व्हीलबेस (दोनों पहियों के बीच की दूरी) 20 मिलीमीटर और ऊंचाई 48 मिलीमीटर बढ़ा दी है।

टॉप वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये डुअल-टोन फिनिश वाले हैं और नई वेन्यू के ओवरऑल डिज़ाइन से काफी मेल खाते हैं।

छोटी-छोटी बारीकियों को भी खूबसूरती से पेश किया गया है: चाहे वो इंटीग्रेटेड इंडिकेटर्स वाले मिरर्स का स्लीक डिज़ाइन हो, ऊंची 'ब्रिज-टाइप' रूफ रेल्स हों, या वेन्यू ब्रांडिंग के साथ सी-पिलर की गार्निशिंग हो। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस तरह से रूफ रेल्स सी-पिलर एक्सेंट में 'फ्लो' करती हैं, और जिस तरह से ब्लैक- सी-पिलर वेन्यू को फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट देता है, वह वाकई कमाल का है!
पीछे की तरफ़ 30 मिलीमीटर की अतिरिक्त चौड़ाई सबसे ज़्यादा साफ़ दिखाई देती है। कनेक्टेड लाइटिंग सिग्नेचर के साथ, यह वेन्यू को एक सार्थक लुक देता है। सड़क पर, यह लगभग क्रेटा जितनी चौड़ी दिखती है, जो एक अच्छी बात है। डिफ्यूज़ लाइटिंग इफ़ेक्ट प्रीमियम लगता है, और मुझे ख़ास तौर पर यह पसंद आया कि कैसे 'वेन्यू' ब्रांडिंग को सेंट्रल कनेक्टेड एलिमेंट में एम्बेड किया गया है।
बड़ा बंपर यहां ज़्यादातर जगह घेरता है। ध्यान से देखने वालों को दिखेगा कि पीछे के रिफ्लेक्टर का डिज़ाइन आगे के डेटाइम रनिंग लैंप्स के डिज़ाइन से मिलता-जुलता है, जिससे पूरा डिज़ाइन एक-दूसरे से अच्छी तरह जुड़ जाता है।
कुल मिलाकर, वेन्यू का नया डिज़ाइन स्पोर्टी और दमदार दिखता है। चौड़ाई और ऊंचाई में मामूली बढ़ोतरी इसे ज़्यादा संतुलित अहसास देती है, जबकि मॉर्डन लाइटिंग और बड़े अलॉय व्हील इसके लुक को पूरा करते हैं। अगर स्टैंडर्ड वेन्यू आपको ज़्यादा स्पोर्टी नहीं लगती, तो आप वेन्यू एन लाइन पर गौर कर सकते हैं।
वेन्यू इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
वेन्यू का इंटीरियर पैकेजिंग का एक शानदार उदाहरण है। वेन्यू के छोटे साइज को देखते हुए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल है। लेकिन हुंडई ने इसे बड़ी ही चतुराई से किया है। सबसे पहले, डैशबोर्ड का आकार काफी कम कर दिया गया है। दरअसल, विंडस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लगभग हथेली जितनी दूरी पर है। दूसरा, हुंडई ने डोर पैड्स की मोटाई कम कर दी है। इससे केबिन में चौड़ाई का अहसास होता है।

लाइट कलर स्कीम भी बड़ी कार जैसा अहसास देती है। गहरे नेवी ब्लू और ऑफ-व्हाइट कलर, सामान्य ब्लैक-बेज कलर के मुकाबले एक अच्छा बदलाव है। लेकिन ध्यान रखें कि लाइट कलर पर सामान्य इस्तेमाल में दाग आसानी से लग सकते हैं। हुंडई ने पियानो-ब्लैक कलर के इस्तेमाल से भी परहेज किया है, जो एक अच्छा बदलाव है। इसमें ब्रॉन्ज के एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रीमियम लुक देता है।
डिज़ाइन की बात करें तो, यहां भी हुंडई ने कई सीधे एलिमेंट्स इस्तेमाल किए हैं जो केबिन की ऊंचाई और चौड़ाई को बढ़ाते हैं। कई डिज़ाइन एलिमेंट्स ऐसे हैं जो हमने भारत में हुंडई की किसी भी कार में पहले कभी नहीं देखे। उदाहरण के लिए, इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए कर्व्ड हाउसिंग और बड़ा स्टीयरिंग व्हील, सब कुछ नयापन लिए हुए हैं। हुंडई ने डैशबोर्ड और फ्लोर कंसोल पर सॉफ्ट व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया है, जो इसके प्रीमियम लुक को और भी बढ़ा देता है।
क्वालिटी की बात करें तो, वेन्यू इस सेगमेंट की बेहतरीन एसयूवी में से एक बनी हुई है। प्लास्टिक अभी भी हार्ड है, लेकिन हुंडई ने डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर क्रॉस-हैच पैटर्न और बीच वाले हिस्से में स्मूद 'सिरेमिक' जैसी फिनिश जैसी दिलचस्प फिनिशिंग का इस्तेमाल किया है। हुंडई डैशबोर्ड को और भी रिच बनाने के लिए इसमें सॉफ्ट-टच एलिमेंट जोड़ सकती थी।
आगे की सीटें
वेन्यू के केबिन में अंदर-बाहर जाना काफी आसान है। दरवाज़े पूरी तरह खुलते हैं और आप केबिन में आसानी से चल सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों को भी कोई शिकायत नहीं होगी। आगे की सीट पर बैठने के बाद, आपको इसकी ऊंची सीटिंग पोजिशन पसंद आएगी जिससे आपको बोनट के किनारे का साफ़ नज़ारा मिलता है। इससे नए ड्राइवरों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

लंबे/बड़े कद वालों के लिए भी, पर्याप्त हेडरूम, फुटरूम और सबसे जरूरी चौड़ाई के साथ, जगह काफ़ी है। पहले, वेन्यू का केबिन संकरा लगता था, जो अब नहीं लगता है। सीटें ज्यादा चौड़ी हैं और बड़े कद के लोगों के लिए ज़्यादा आरामदायक हैं। पीठ के निचले हिस्से और कंधों को पर्याप्त सहारा मिलता है, और सीट पर लंबे समय तक बैठना आरामदायक लगता है।

सीट में 4-वे पावर एडजस्टमेंट (आगे-पीछे और रिक्लाइन) दिया गया है, जबकि ऊंचाई को मैन्युअली एडजस्ट किया जा सकता है। मुझे लगता है कि इसकी कीमत को देखते हुए वेन्यू में 6-वे पावर्ड सीट दी जानी चाहिए थी। इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील को केवल रेक के लिए एडजस्ट किया जा सकता है, रीच के लिए नहीं। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन लंबे कद के ड्राइवरों को ज़्यादा आरामदायक ड्राइविंग पोज़िशन मिल सकती थी। मुझे यह भी पसंद आई कि सेंट्रल आर्मरेस्ट एक न्यूट्रल ऊंचाई पर सेट किया गया है। हालांकि, इसमें किसी भी तरह की एडजस्टेबिलिटी की कमी है।
पीछे की सीटें
व्हीलबेस में 20 मिलीमीटर की बढ़ोतरी और पतले डैशबोर्ड होने से पीछे की तरफ काफ़ी जगह मिल जाती है। घुटनों के लिए जगह काफ़ी बेहतर है। मेरे जैसे छह फुट लंबे व्यक्ति के लिए भी थोड़ी जगह बच जाती है, घुटने आगे की सीटों से नहीं टकराते। हां, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और किआ सिरोस जैसी एसयूवी में घुटनों के लिए ज़्यादा जगह मिलती है, लेकिन छोटी एसयूवी के स्टैंडर्ड के हिसाब से वेन्यू काफ़ी है। इसमें पर्याप्त फुटरूम और हेडरूम भी मिलता है।

आगे की तरह, यहां भी पतले डोर पैड्स की वजह से आप बीच वाले के लिए जगह बनाने के लिए थोड़ा सा साइड में खिसक सकते हैं। हालांकि लंबी यात्राओं में तीन लोगों के बैठने की जगह थोड़ी तंग लग सकती है, लेकिन यह पुराने मॉडल से कहीं बेहतर है। सीट का पिछला हिस्सा सपाट है जिससे बीच वाली सीट पर बैठने वाले के लिए ज़्यादा शोल्डर स्पेस मिलता है। एक अजीब कमी यह है कि इसमें सेंट्रल हेडरेस्ट नहीं दिया गया है।

पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए फीचर्स के तौर पर सनशेड और रियर एसी वेंट दिए गए हैं। सीट के पीछे की सीट पर 2-स्टेज रिक्लाइन फंक्शन भी मौजूद है जिससे आप अपेक्षाकृत सीधी और झुकी हुई स्थिति में स्विच कर सकते हैं।
स्टोरेज और प्रैक्टिकैलिटी
स्टोरेज विकल्पों के मामले में वेन्यू काफी प्रैक्टिकैलिटी है। आगे बैठने वालों के लिए ग्लवबॉक्स के ऊपर एक शेल्फ, गियर लीवर के सामने एक फ़ोन ट्रे, दो कपहोल्डर (एक चाबी रखने का स्लॉट/फ़ोन होल्डर के साथ) और आगे के आर्मरेस्ट के नीचे एक छोटा सा कबी होल मिलता है। चारों दरवाज़ों में बोतल रखने की जगह भी दी गई है। शायद घुटनों के लिए जगह बनाए रखने के लिए। हुंडई ने यहां सीट-बैक पॉकेट्स नहीं दिए हैं।

चार्जिंग विकल्प
आगे बैठने वालों के लिए इसमें एक वायरलेस चार्जर, दो टाइप-सी पोर्ट (जिनमें से एक मीडिया के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है) और एक 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं। पीछे बैठने वालों के लिए भी दो टाइप-सी पोर्ट भी दिए गए हैं। चाहे फ़ोन चार्ज करना हो या डैश कैम लगाना हो, वेन्यू में आपके लिए सब कुछ उपलब्ध है।

फीचर्स
एक छोटी एसयूवी में आप जिन फीचर्स की उम्मीद करते हैं वो सभी आपको वेन्यू में मिल जाएंगे जिनमें प्रमुख फीचर्स इस प्रकार से है:
- की लेस एंट्री
- पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
- ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
- ऑटोमैटिक हेडलैंप
- कूल्ड ग्लवबॉक्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- रियर एसी वेंट
- 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
- सिंगल पैनल सनरूफ

अब, आइए इंफोटेनमेंट पैकेज से शुरुआत करते हुए, मुख्य फीचर्स पर विस्तार के साथ डालते हैं एक नजर:
12.3 इंच टचस्क्रीन: इस न्यू जनरेशन के इंफोटेनमेंट सिस्टम को हुंडई ने सीसीएनसी नाम दिया है। यह आपके फ़ोन की तरह ही ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट प्राप्त करने में सक्षम है। यह ज़रूरत पड़ने पर नए फ़ीचर्स को अनलॉक और बग्स को ठीक कर सकता है। डिस्प्ले बड़ा है और रेज़ोल्यूशन भी शानदार है। इसमें इस्तेमाल में आसान टाइल स्टाइल वाला एक बिल्कुल नया यूज़र इंटरफ़ेस दिया गया है। ये अटकता नहीं है और सब कुछ सही ढंग से काम करता है।
यह नई स्क्रीन आखिरकार वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को अनलॉक करती है, जो उम्मीद के मुताबिक काम भी करते हैं।

8-स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम: यह ऑडियो सिस्टम एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है। इसमें एक सब-वूफर भी दिया गया है जो बूट में बड़े करीने से लगा हुआ है। अगर आपको बॉलीवुड या हिप-हॉप म्यूजिक पसंद है, तो आपको यह सिस्टम पसंद आएगा। हालांकि, मैंने पाया कि टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के ऑडियो सिस्टम ज़्यादा रेंज और बेहतर साउंड देते हैं।

12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले: पुराने डिजिटल डिस्प्ले के मुकाबले ये एक बेहतर बदलाव है। इस स्क्रीन का रेज़ोल्यूशन और क्लेरिटी भी बेहतरीन है। इसमें कॉन्फ़िगर करने योग्य व्यू और थीम दी गई है जिन्हें ड्राइव मोड के साथ सिंक किया जा सकता है। इसमें मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई वो ये कि जब आप इशारा करते हैं तो यह स्क्रीन साइड कैमरे से आने वाली फ़ीड दिखाती है, जिससे लेन बदलना ज़्यादा सुरक्षित हो जाता है।

आगे की सीट का वेंटिलेशन: गर्मी के दिनों में बेहद मददगार। इसमें तीन फैन स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, और ब्लोअर भी ज़्यादा शोर नहीं करता।

360 डिग्री कैमरा: आसपास का साफ़ दृश्य दिखाता है। 3डी मोड आपको कार को तीसरे व्यक्ति के नजरिए से आसानी से देखने की सुविधा देती है। इससे तंग पार्किंग में पार्क करना और वहां से निकलना आसान हो जाता है।
ये कई फ़ीचर हुंडई वेन्यू में पहली बार दिए गए हैं - कौन से हैं, यह जानने के लिए यह लिस्ट देखें!
वेन्यू सुरक्षा
हुंडई वेन्यू के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स इस प्रकार से हैं:
- 6 एयरबैग
- ईबीडी के साथ एबीएस
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- हिल असिस्ट
- रियर पार्किंग सेंसर
- हुंडई वेन्यू

टॉप वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और साइड पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।
नोट: लेवल 2 एडीएएस

हुंडई वेन्यू 2025 में लेवल 2 एडीएएस दिया गया है। यह फ्रंट फेसिंग कैमरा और राडार से प्राप्त इनपुट का उपयोग करके इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स के लिए काम करता है। इसमें पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस और लीड व्हीकल डिपार्चर अलर्ट जैसे काम के फीचर्स भी दिए गए हैं।
बता दें कि हुंडई वेन्यू का भारत एनकैप या ग्लोबल एनकैप द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। फिर भी, हमें उम्मीद है कि यह अच्छा स्कोर करेगी क्योंकि इसी के प्लेटफॉर्म पर बनी किआ सिरोस को भारत एनकैप से पूरे 5 स्टार मिले हैं।
हुंडई वेन्यू के लिए 375 लीटर के बूट स्पेस मिलने का दावा करती है। ध्यान दें कि यह माप कार की छत तक लिया गया है। पार्सल ट्रे के नीचे की जगह 3-4 केबिन साइज के ट्रॉली बैग और कुछ और छोटे सामान रखने के लिए पर्याप्त है।
अधिक सुविधा के लिए, पिछली सीट में 60:40 स्प्ल्टि फोल्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। आप ज़्यादा सामान रखने की जगह के लिए पिछली सीट को मोड़कर समतल भी कर सकते हैं।
हुंडई वेन्यू बूट स्पेस
हुंडई वेन्यू के लिए 375 लीटर के बूट स्पेस मिलने का दावा करती है। ध्यान दें कि यह माप कार की छत तक लिया गया है। पार्सल ट्रे के नीचे की जगह 3-4 केबिन साइज के ट्रॉली बैग और कुछ और छोटे सामान रखने के लिए पर्याप्त है।

अधिक सुविधा के लिए, पिछली सीट में 60:40 स्प्ल्टि फोल्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। आप ज़्यादा सामान रखने की जगह के लिए पिछली सीट को मोड़कर समतल भी कर सकते हैं।
हुंडई वेन्यू परफॉरमेंस
| इंजन | 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1-लीटर टर्बो पेट्रोल | 1.5-लीटर डीजल |
| पावर | 83 पीएस | 120 पीएस | 116 पीएस |
| टॉर्क | 114 एनएम | 172 एनएम | 250 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 5-स्पीड एमटी | 6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी | 6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी (नया) |
डीसीटी - डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

1.2-लीटर पेट्रोल
यह 4-सिलेंडर इंजन कई सालों से हुंडई के लाइनअप का अभिन्न अंग रहा है। यह अपनी बेहतरीन पावर डिलीवरी और रिफाइनमेंट के लिए जाना जाता है। वेन्यू में यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। हुंडई यहां सीवीटी (ऑटोमैटिक) विकल्प भी दे सकती थी।
शहर में परफॉर्मेंस
शहर में ड्राइव करने के लिए, इंजन पर्याप्त से ज़्यादा पावरफुल महसूस होता है। क्लच का हल्का वजन और गियर का अच्छा एडजस्टमेंट आपको शहर में भी पावर की कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि एक्सेलरेशन संतोषजनक है, लेकिन ड्राइव करने में कोई ख़ास दमदार या रोमांचक अहसास नहीं होता। इसलिए बेहतर होगा कि आप आराम से ड्राइव करें। इस तरह आप बार-बार गियर बदले बिना आराम से दूसरे या तीसरे गियर में भी गाड़ी चला सकते हैं।
हाईवे पर परफॉर्मेंस
70-100 किलोमीटर प्रति घंटा की बेहद आरामदायक हाईवे ड्राइविंग के लिए, यह इंजन बिलकुल ठीक काम करता है। हालांकि, इसे स्पीड पकड़ने में अपना समय लगता है। पूरी तरह से पैसेंजर लोड होने पर, या ढलान/घाटी पर ड्राइविंग के लिए — इंजन थोड़ा कम पावरफुल महसूस होता है, जिससे आपको मनचाहा एक्सलरेशन पाने के लिए एक-दो गियर कम करने पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर आपको हाईवे पर ज़्यादा इस्तेमाल की उम्मीद है, तो हम आपको टर्बो पेट्रोल या डीज़ल विकल्प चुनने की सलाह देंगे।

हुंडई वेन्यू 1.2 का माइलेज शहर में लगभग 12-14 किमी/लीटर और हाईवे पर 15 किमी/लीटर से ज़्यादा रहने की संभावना है।
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
यह तीन-सिलेंडर इंजन हल्के थ्रम और वाइब्रेशन के साथ स्टार्ट होता है। हालाँकि, यह धीरे-धीरे आइडल मोड में आ जाता है। ज़्यादातर मामलों में नॉइस और वाइब्रेशन पर अच्छी तरह से कंट्रोल रहता है। आपको इंजन की आवाज तभी महसूस होगी जब आप उसपर जोर देंगे।
शहर में परफॉर्मेंस
शहर के अंदर, आप इस इंजन की तेज स्पीड की सराहना करेंगे। यह आपको ट्रैफ़िक में गैप चुनने में मदद करता है और ओवरटेक करना काफी आसान लगता है। मैनुअल गियरबॉक्स के मामले में, क्लच ज़्यादा टाइट नहीं है और अगर आप जरूरत से ज़्यादा गियर में हैं तो इंजन कोई दिक्कत नहीं करता। इसका मतलब है कि आप शहर के ट्रैफ़िक में बिना ज़्यादा मेहनत के गाड़ी चला सकते हैं।
हालांकि, हम इसके स्मूद और तेज़ गियरिंग के लिए 7-स्पीड डीसीटी को ज़्यादा पसंद करेंगे। यह एक ऐसी सुविधा प्रदान करता है जिसे नजरअंदाज़ करना मुश्किल है।
हाईवे पर परफॉर्मेंस
इंजन के अतिरिक्त टॉर्क का मतलब है कि हाईवे पर 100 से ज्यादा की स्पीड बनाए रखना अपेक्षाकृत आसान है। 80-100 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पर भी ओवरटेक करना आसान है। डीसीटी के मामले में, गियरबॉक्स ज़रूरत पड़ने पर एक-दो गियर कम करने में जरा भी हिचकिचाता नहीं है, जिससे आपको तुरंत जरूरी एक्सेलरेशन मिल जाता है। अगर आपको वेन्यू का पेट्रोल मॉडल लेना है, तो हम इसका टर्बो पेट्रोल मॉडल लेने की सलाह देंगे ।

माइलेज के मामले में वेन्यू टर्बो पेट्रोल बहुत अच्छा नहीं है। शहर में भारी इस्तेमाल के लिए, भीड़-भाड़ वाले ट्रैफ़िक में 8-10 किलोमीटर/लीटर का माइलेज मिलना कोई असामान्य बात नहीं है। शहर के ट्रैफ़िक में, आप लगभग 12 किलोमीटर/लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। लंबी हाईवे ड्राइव पर बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलेगी जो लगभग 14-16 किलोमीटर/लीटर रहेगी।
1.5-लीटर डीज़ल
हुंडई का 4-सिलेंडर डीजल इंजन हमारे पसंदीदा इंजनों में से एक रहा है। डीज़ल के हिसाब से यह ज्यादा शोर नहीं करता है और ये काफी रिफ़ाइंड है और माइलेज के साथ परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन बनाता है। वेन्यू 2025 के साथ, यह मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
शहर में परफॉर्मेंस
क्लच पैडल की थोड़े लंबे ट्रैवल को छोड़ दें, तो आपको वेन्यू डीज़ल से कोई खास शिकायत नहीं होगी। क्लच हल्का है और गियर बदलना आसान है। आप पूरे दिन दूसरे गियर में शहर में गाड़ी चला सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर उसी गियर में 80 किलोमीटर/घंटा तक की रफ़्तार पकड़ सकते हैं। यही टॉर्क का जादू है! हालांकि एक्सेलरेशन टर्बो पेट्रोल जितना फुर्तिला या मज़ेदार नहीं लगता, फिर भी यह दमदार है।
पेट्रोल की तरह, हम डीज़ल इंजन के मामले में भी ऑटोमैटिक विकल्प की सलाह देंगे। शिफ्टिंग आसान है और ड्राइविंग अनुभव को बेहद सुविधाजनक बनाता है।
हाईवे पर परफॉर्मेंस
वेन्यू डीजल परिवार के साथ लंबी हाईवे ड्राइव के लिए बनाया गया है। इसमें 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पावर मिल जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका इंजन 100 किलोमीटर/घंटा की रफ़्तार पर 2000 आरपीएम पर घूमता है, जो न केवल बेहतरीन माइलेज सुनिश्चित करता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर ओवरटेक करने के लिए तुरंत पावर भी देता है।

माइलेज के मामले में, डीजल अभी भी सबसे आगे है। आप शहर में ड्राइव के लिए 13-15 किलोमीटर/लीटर और हाईवे पर 18-20 किलोमीटर/लीटर तक का माइलेज पा सकते हैं।
हुंडई वेन्यू राइड और हैंडलिंग
हुंडई ने वेन्यू के साथ एक बेहद बैलेंस्ड राइड और हैंडलिंग पैकेज दिया है। हालांकि राइड क्वालिटी में थोड़ी कमी नजर आती है, लेकिन यह कभी भी आपको अनकंफर्टेबल महसूस नहीं कराती। उबड़-खाबड़ सड़कों और खराब सतहों पर, आपको यह पसंद आएगा कि वेन्यू में साइड टू साइड मूवमेंट नहीं होता है। उतार-चढ़ाव और स्पीडब्रेकर पर भी वर्टिकल मूवमेंट अच्छी तरह से कंट्रोल है। थोड़े मजबूत सस्पेंशन सेटअप का फायदा यह है कि हाईवे पर स्टेबिलिटी पहले से बेहतर महसूस होती है।
हैंडलिंग की बात करें तो, वेन्यू रोज़मर्रा की ड्राइविंग के अपने उद्देश्य को बखूबी पूरा करती है। स्टीयरिंग हल्का और फुर्तिला है जिससे इसे पार्क करना और तंग गलियों में आसानी से चलाना संभव हो जाता है। हाईवे पर स्टीयरिंग का वजन भी संतोषजनक लगता है।
कुल मिलाकर,वेन्यू एक आरामदायक पारिवारिक कार जैसा अहसास देती है।
हुंडई वेन्यू वेरिएंट
2025 हुंडई वेन्यू को 8 वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें एचएक्स2, एचएक्स4, एचएक्स5, एचएक्स6, एचएक्स6T, एचएक्स7, एचएक्स8 और एचएक्स10 शामिल है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स2
- इसमें तीनों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन सबके साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
- एक्सटीरियर में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील (1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट) और 16-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील (टर्बो पेट्रोल और डीजल वेरिएंट) शामिल है।
- इसमें पूरी तरह से ब्लैक केबिन थीम दी गई है, जिसमें फ़ैब्रिक सीटें और एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट मौजूद है। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
- इसमें मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं।
- इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन दी गई है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
- सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।
हुंडई वेन्यू एचएक्स2 की ये डीटेल्ड गैलरी देखें।
हुंडई वेन्यू एचएक्स4
- यह केवल 1.2-लीटर नेचुरली पेट्रोल मैनुअल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।
- डार्क कलर की क्रोम ग्रिल और ओआरवीएम पर लगे टर्न इंडिकेटर्स को छोड़कर ग्रिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- केबिन डार्क ब्राउन और डव ग्रे कलर के डुअल टोन थीम में उपलब्ध है और सीटों को डुअल-टोन फ़ैब्रिक से सजाया गया है।
- इसमें इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर डिफॉगर जैसे अतिरिक्त फ़ीचर शामिल हैं।
हुंडई वेन्यू एचएक्स4 वेरिएंट की डीटेल के साथ तस्वीरे देखें।
हुंडई वेन्यू एचएक्स5
- सभी इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।
- हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट को छोड़कर, एक्सटीरियर या इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- अतिरिक्त फीचर्स में सिंगल पैनल सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप दिए गए हैं।
- इंफोटेनमेंट और सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स5 वेरिएंट असल में कुछ ऐसा दिखता है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स6
- पेट्रोल मैनुअल और टर्बो-पेट्रोल डीसीटी विकल्पों के साथ उपलब्ध। डीजल इंजन में उपलब्ध नहीं है।
- एक्सटीरियर अपग्रेड में डार्क क्रोम ओआरवीएम, एलईडी हेडलैंप, रूफ रेल और डुअल-टोन पेंट विकल्प शामिल हैं।
- केबिन में स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदर पैक दिया गया है, रियर हेडरेस्ट एडजस्टेबल हैं, और आपको रियर विंडो सनशेड, रियर पार्सल ट्रे, रियर कपहोल्डर, 2-स्टेप रियर सीट रिक्लाइन फंक्शन और रियर सीट में 60:40 स्प्लिट मिलता है।
- अतिरिक्त फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स और रियर वाइपर और वॉशर शामिल है।
- सेफ्टी किट में एकमात्र अतिरिक्त फीचर पडल लैंप शामिल है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स6टी
- केवल पेट्रोल मैनुअल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध।
- एक्सटीरियर डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- इंटीरियर में लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 60:40 रियर सीट स्प्लिट और रियर सीट रिक्लाइन जैसी सुविधाएं नहीं हैं।
- अतिरिक्त फीचर्स में वॉयस इनेबल्ड सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है।
- सेफ्टी किट इससे पिछले वाले वेरिएंट वाली ही है लेकिन इसमें पडल लैंप नहीं दिया गया है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स7
- केवल डीज़ल मैनुअल पावरट्रेन के साथ उपलब्ध।
- इसमें 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, एलईडी पोज़िशनिंग लैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और एलईडी कनेक्टेड टेल लैंप दिए गए हैं।
- केबिन में लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट, 60:40 रियर सीट स्प्लिट के साथ टू-स्टेप रिक्लाइन फंक्शन और डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
- अतिरिक्त फीचर्स में क्रूज़ कंट्रोल, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप और कूल्ड ग्लवबॉक्स शामिल हैं।
- सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- वेन्यू एचएक्स7 वेरिएंट की सभी जानकारी यहां दी गई है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स8
- यह केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है और इसमें मैनुअल और डीसीटी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
- एक्सटीरियर डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- केबिन में डुअल-टोन नेवी और ग्रे थीम के साथ लेदरेट सीटें और लेदरेट डोर आर्मरेस्ट शामिल है। एम्बिएंट लाइटिंग सेंटर कंसोल तक फैली हुई है।
- अतिरिक्त फीचर्स में 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव और ट्रैक्शन मोड, और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।
- इंफोटेनमेंट या सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हुंडई वेन्यू एचएक्स10
- टॉप-वेरिएंट टर्बो-पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है, लेकिन मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया गया है।
- कनेक्टेड कर्व्ड डिस्प्ले को छोड़कर, एक्सटीरियर या इंटीरियर डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- इंफोटेनमेंट पैकेज में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम शामिल है।
- सेफ्टी किट में फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वाला 360-डिग्री कैमरा और लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे लेवल 2 एडीएएस फ़ीचर्स दिए गए हैं।
- 2025 वेन्यू में किआ सोनेट के मुकाबले मिलने वाले सभी फ़ीचर्स यहां दिए गए हैं।
कारदेखो ओपिनियन
एचएक्स5 वेरिएंट चुनें क्योंकि इसमें आपको सभी पावरट्रेन विकल्पों के साथ-साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त फ़ीचर्स की एक लिस्ट भी मिलती है।
अगर आप अंदर और बाहर से ज़्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो एचएक्स7 या एचएक्स8 वेरिएंट चुनें (यह इस पर निर्भर करता है कि आप कौन सा इंजन चाहते हैं)।
अगर आपको एडीएएस या बेहतरीन फ़ीचर्स का अनुभव चाहिए, तो टॉप-एचएक्स10 वेरिएंट ही चुनें।
हुंडई वेन्यू की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- फ़ीचर्स से भरपूर। सनरूफ, बोस ऑडियो सिस्टम, सीट वेंटिलेशन - वो सब कुछ जो बड़ी एसयूवी में होता है।
- शानदार इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस: 12.3 इंच की दो स्क्रीन में शानदार ग्राफ़िक्स और जीरो लैग है। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा उपलब्ध है।
- कई इंजन विकल्प: पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, डीज़ल - अपनी पसंद चुनें।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- टॉप-वेरिएंट काफी महंगे हैं। इस कीमत में बड़ी एसयूवी भी उपलब्ध हैं।
- कम बजट वालों के लिए नॉन-टर्बो पेट्रोल इंजन को सीवीटी के साथ पेश किया जा सकता था।
- शहर के भारी ट्रैफ़िक में टर्बो-पेट्रोल इंजन से काफी कम माइलेज मिलता है। 7-10 किमी/लीटर की उम्मीद करें।
हुंडई वेन्यू कंपेरिजन
Rs.8 - 15.83 लाख* | Rs.7.50 - 13.71 लाख* | Rs.7.45 - 14.36 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.7.40 - 14.52 लाख* | Rs.7.79 - 15.04 लाख* | Rs.5.81 - 9.65 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* |
| रेटिंगUser Review (98) | User Review (40) | User Review (301) | User Review (488) | User Review (882) | User Review (423) | User Review (42) | User Review (808) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन998 सीसी - 1493 सीसी | 998 सीसी - 1462 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी | 1197 सीसी - 1498 सीसी | 1197 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी |
| फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर82 - 118 बीएचपी | 86.63 - 109 बीएचपी | 81.8 - 118 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 99 - 118.27 बीएचपी | 109.96 - 128.73 बीएचपी | 68 - 82 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी |
| माइलेज17.9 से 20.99 किमी/लीटर | 19.96 से 21.09 किमी/लीटर | 18.4 से 24.1 किमी/लीटर | 17.4 से 21.8 किमी/लीटर | 17.01 से 24.08 किमी/लीटर | 21.2 किमी/लीटर | - | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस375 लीटर | - | 385 लीटर | - | 382 लीटर | 364 लीटर | 391 लीटर | 308 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | वेन्यू बनाम ब्रेजा | वेन्यू बनाम सोनेट | वेन्यू बनाम क्रेटा | वेन्यू बनाम नेक्सन | वेन्यू बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ | वेन्यू बनाम एक्सटर | वेन्यू बनाम फ्रॉन्क्स |
हुंडई वेन्यू न्यूज
हुंडई वेन्यू यूज़र रिव्यू
- सभी (98)
- स्टाइलिंग से जुड़े (53)
- कंफर्ट (38)
- माइलेज (29)
- इंजन (20)
- इंटीरियर (28)
- स्पेस (20)
- कीमत (26)
- और...
- नई
- उपयोगी
- I Bought My First CarI bought my first car, and I don't really know much about cars. I have just noticed that the trunk does not close properly with regular force. I have to use extra force to close it compared to other vehicles. #Hyundai team, please look into this matter. Overall, the car is perfect for a middle-class family in terms of safety, driving, and interior.और देखें
- Hyundai HX4 Is Compatible For Family Under 5Average is good, pick up is excellent, ground clearance is good, Ac is excellent, issue with mileage is moderate around 16, also Hyundai have less number of models and offers on HX4 also you have only push start button and sunroof isn't available, compare to HX6 that is also money saving option for everyone.और देखें
- Venue ExperienceVery happy to write here about my experience with hyundai venue, i am driving a venue sx diesel manual vehicle for the last 3 years and i am very much happy and comfort with my car on top of that, I would like to share my experience with the service centre staff at showroom. Their service is outstanding and highly appreciable.और देखें
- Best Base Model SuvIt is very good to drive but I like it's interior in base model infotainment and steering also looks good so it's base model is also value for money and it looks very big from rear, new design is very good and also it's dimensions is also increase in facelift which increases the road presence of venue.और देखें2
- Awesome Drive ExperienceI will rate the experience based upon the test drive I have taken from my friend's car, its awesome actually in terms of overall performance. The one thing I felt the headroom can be little more. It feels uncomfortable for the taller guy to sit specially on the rear side. Although, its an amazing car.और देखें
- अधिक देखें
हुंडई वेन्यू माइलेज
हुंडई वेन्यू का माइलेज 17.9 से 20.99 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 17.9 किमी/लीटर से 20.99 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 18.5 किमी/लीटर से 20 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| डीजल | मैनुअल | 20.99 किमी/लीटर |
| डीजल | ऑटोमेटिक | 17.9 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 20 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 18.74 किमी/लीटर |
हुंडई वेन्यू वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

What Makes It नई Generation?

The Venue? में Can You Fit

BNCAP Safety Rating Detailed

1 Minute में हुंडई वेन्यू
18:06Hyundai Venue 2025 Review In Hindi: Compact Creta!11 महीने पहले66.9K व्यूज
2:002025 Hyundai Venue Walkaround: Everything New Explained In 2 Minutes11 महीने पहले30.5K व्यूज
6:33Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold2 साल पहले458.2K व्यूज
5:05New Hyundai Venue: Sab Kuch Pahle Se Behtar!11 महीने पहले40.1K व्यूज
Tata Nexon vs Hyundai Venue vs Mahindra XUV 3XO: Better Family SUV?1 महीने पहले1.7K व्यूज
नई दिल्ली में पुरानी हुंडई वेन्यू कार
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
हुंडई वेन्यू प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) For insurance and any other related assistance, we kindly recommend contacting y...और देखें
A ) The Hyundai Venue is available in 10 colour options: Dragon Red, Atlas White, Ti...और देखें
A ) We would like to inform you that the connected tail light feature is not availab...और देखें
A ) The Hyundai Venue comes in two tire sizes: 195/65 R15 and 215/60 R16
A ) Yes, alloy wheels are available for the Hyundai Venue; most notably on the highe...और देखें

भारत में वेन्यू की कीमत
ट्रेंडिंग हुंडई कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख*
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*
हुंडई वेन्यू एन लाइनRs.10.66 - 15.67 लाख*
हुंडई क्रेटा एन लाइनRs.19.03 - 20.10 लाख*
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
- न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिकRs.18.03 - 25.22 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*
हुंडई वेन्यू लेटेस्ट अपडेट
क्या आप नई हुंडई वेन्यू खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं? यहां एसयूवी कार को खरीदने की पूरी प्रोसेस दी गई है!
-
20 अप्रैल 2026: हुंडई ने वेन्यू का नाइट एडिशन लॉन्च किया है, इसकी कीमत 9.7 लाख रुपये से 15.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें स्पोर्टी लुक के लिए अंदर और बाहर डार्क डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

