- 84 तस्वीरें
- शॉर्ट्स
7 कलर
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1197 सीसी |
| पावर | 68.79 - 81.8 बीएचपी |
| टॉर्क | 101.8 एनएम - 112.4 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 25.15 से 26.13 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल / सीएनजी |
मारुति सुजुकी डिजायर प्राइस
Dzire में ₹6.31L से शुरू होकर 9 वेरिएंट्स हैं, पेट्रोल, CNG, MT और AMT में (1.2L Z-Series)। LXi (₹6.31L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESP, ABS+EBD, Hill Hold और रिवर्स सेंसर मिलते हैं। VXi (₹7.27L से) में 17.78cm SmartPlay Pro टचस्क्रीन के साथ वायरलेस Apple CarPlay, पुश स्टार्ट, ऑटो क्लाइमेट, लेदर स्टीयरिंग और इलेक्ट्रिक ORVMs जुड़ते हैं। ZXi (₹8.28L से) में LED Crystal Vision हेडलैंप्स के साथ DRLs, LED टेल लैंप्स, पेंटेड अलॉयज़, Suzuki Connect, क्रूज़ कंट्रोल, फॉग लैंप्स और रियर AC वेंट मिलते हैं। ZXi+ (₹8.96L से) इसे टॉप करती है इलेक्ट्रिक सनरूफ, 22.86cm SmartPlay Pro+ के साथ ARKAMYS Surround Sense, 360 HD View कैमरा, वायरलेस चार्जर, TPMS और ऑटो-फोल्ड ORVMs के साथ। ज़्यादातर बायर्स ZXi MT (₹8.28L) पर आते हैं, आपको LED हेडलैंप्स, अलॉयज़, Suzuki Connect, क्रूज़ और रियर AC वेंट मिलते हैं जो रोज़ की सेडान ड्यूटी को कम्फर्टेबल बनाते हैं, और ZXi+ की सनरूफ, 360 कैमरा और 22.86cm स्क्रीन के लिए करीब ₹69K ज़्यादा दिए बिना।
| डिजायर एलएक्सआई(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 25.15 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹6.31 लाख* | ||
| डिजायर वीएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 25.15 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹7.27 लाख* | ||
| डिजायर वीएक्सआई एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 26.13 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹7.72 लाख* | ||
| डिजायर वीएक्सआई सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 35.63 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.18 लाख* | ||
| डिजायर जेडएक्सआई1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 25.15 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.28 लाख* | ||
हाल ही में पेश हुई मारुति डिजायर वीएक्सआई सीएनजी एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 36.47 किलोमीटर/ किलोग्राम | ₹8.53 लाख* | ||
| डिजायर जेडएक्सआई एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 25.71 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.73 लाख* | ||
| डिजायर जेडएक्सआई प्लस1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 25.15 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹8.96 लाख* | ||
| डिजायर जेडएक्सआई सीएनजी1197 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 35.63 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.19 लाख* | ||
| डिजायर जेडएक्सआई प्लस एएमटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 26.13 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड | ₹9.41 लाख* | ||
हाल ही में पेश हुई मारुति डिजायर जेडएक्सआई सीएनजी एएमटी(टॉप मॉडल)1197 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 36.47 किलोमीटर/ किलोग्राम | ₹9.54 लाख* |
मारुति सुजुकी डिजायर रिव्यू
ओवरव्यू

मारुति डिजायर का पिछला मॉडल एक परफैक्ट सेडान था। इसमें अच्छे फीचर्स दिए गए थे और ये काफी कंफर्टेबल कार थी, जिसमें काफी सारा स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी मिलती थी। साथ ही इसका माइलेज भी शानदार था। इसके अलावा ये कार ड्राइव करने में भी काफी अच्छी थी। इसमें कोई शक नहीं कि ये टैक्सी मार्केट की सबसे फेवरेट सेडान बन गई थी। मगर इस कार में एक बड़ी कमी थी और वो ये कि इसमें दिए गए फीचर्स उतने आकर्षक नहीं थे और ना ही इसके लुक्स।
लेकिन अब नई डिजायर के तौर पर ये चीज बदल गई है जिसके लुक्स और फीचर्स बेहतर हो गए हैं। ये एकदम नई कार है जो स्विफ्ट से काफी अलग अलग नजर आती है। अब आगे जानिए कितनी बदली है नई डिजायर और क्या लेना चाहिए इसे?
एक्सटीरियर
- मारुति डिजायर के 2025 मॉडल का डिजाइन अब स्विफ्ट जैसा नजर नहीं आता है। इससे अब इसे बेहतर रोड प्रजेंस और अपनी अलग पहचान मिल गई है।
- जनरेशनल अपडेट मिलने के बाद डिजायर अब एक छोटी प्रीमियम सेडान नजर आने लगी है।
20250402_173431.jpg)
- इसमें स्लीक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और ऑडी जैसे हेडलैंप्स दिए गए हैं जो दिखने में काफी कूल नजर आते हैं।
- बैक पोर्शन की बात करें इसमें टेललाइट्स को कनेक्ट करने के लिए इसमें क्रोम का इस्तेमाल किया गया है और यहां वाय शेप्ड एलईडी सिग्नेचर दिए गए हैं जिसमें स्मोक्ड इफेक्ट भी दिया गया है।
20250402_173544.jpg)
- इस सेडान कार में 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है जिन्हें ड्युअल टोन फिनिशिंग और नंबर '7' शेप्ड डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके लोअर वेरिएंट्स में 14 इंच की स्टील व्हील्स ही मिलते हैं।
20250402_173508.jpg)
- मारुति सुुजुकी को डिजायर में चौड़े टायर देने चाहिए थे जिससे बेहतर ग्रिप मिलने के साथ साथ इसका लुक और भी बेहतर हो सकता था।
- डिजायर की चौड़ी ग्रिल काफी आकर्षक है जिससे इसका फ्रंट बड़ा लगने के साथ साथ काफी दमदार भी लगता है।
20250402_173608.jpg)
- इसमें काफी चतुराई से आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स पर दिए गए टर्न इंडिकेटर्स पर क्रोम का इस्तेमाल हुआ है और शार्क फिन एंटीना से इसकी स्टाइलिंग और बेहतर हो जाती है।
- 2025 मारुति डिजायर में गैलेंट रेड, एल्युरिंग ब्लू, नटमेग ब्राउन, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर जैसे कलर ऑप्शंस दिए गए हैं।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
- डिजायर कार के केबिन में वुड जैसे इंसर्ट्स के साथ लाइट बैज केबिन थीम दी गई है जिससे इसका केबिन काफी अपमार्केट लगता है। मगर हमारा मानना है कि ये कलर ज्यादा जल्दी गंदा होगा और इसका खास ख्याल रखना पड़ेगा।
20250402_173815.jpg)
- इसके डैशबोर्ड की स्टाइलिंग स्विफ्ट जैसी है और हमारा मानना है कि मारुति को दोनों की स्टाइलिंग में अंतर रखना चाहिए था।
- इसमें इस्तेमाल किए गए मैटेरियल क्वालिटी और फिट एवं फिनिशिंग औसत से उपर की महसूस होती है।
20250402_173718.jpg)
- इसमें सॉफ्ट टच मैटेरियल्स की कमी महसूस होती है मगर इसका केबिन सॉलिड भी नजर आती है।
ड्राइविंग पोजिशन
- ड्राइवर सीट की बात करें तो यहां आप कंफर्टेबल होकर बैठते हैं और आपको अच्छा साइड सपोर्ट भी मिलता है। इसके स्टीयरिंग व्हील में रीच एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है जिससे हमें अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने में कुछ समय लगा।
20250402_173907.jpg)
- इसके सेकंड बेस वेरिएंट वीएक्सआई से सीट हाइट एडजस्टमेंट का फीचर मिलता है और नए ड्राइवरों को इससे कॉन्फिडेंस मिलता है।
- आपको ओवरऑल विजिबिलिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं रहेगी जो कि पहली बार कार चलाने वालों के लिए अव्छी चीज है।
पैसेंजर कंफर्ट
- मारुति को इसमें फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट देना चाहिए था जिससे लंबे सफर के दौरान आपको बेहतर कंफर्ट मिल सकता था।
20250402_173949.jpg)
- इसकी रियर सीटों पर अच्छा लेगरूम और नीरूम के साथ बेहतर अंडरथाई सपोर्ट मिलता है।
- यदि आपकी लंबाई 5’10” फुट से ज्यादा है तो आपको कम हेडरूम स्पेस मिलेगा।
20250402_174014.jpg)
- कम चौड़ाई होने के कारण इसकी रियर सीट पर तीन लोग आराम से नहीं बैठ सकते हैं और बीच में हेडरेस्ट नहीं होने के कारण बीच में बैठने वाले पैसेंजर को लंबे सफर के दौरान कंफर्ट नहीं मिलेगा।
- इसे एक 4 सीटर कार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और रियर पैसेंजर्स को एडजस्टेबल हेडरेस्ट,सेंट्रल आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट्स अच्छे लगेंगे।
स्टोरेज ऑप्शंस
- इसमें सेंट्रल कंसोल में कपहोल्डर्स,चारों दरवाजों पर 1 लीटर के बॉटल होल्डर्स,ग्लवबॉक्स,रियर चार्जिंग ऑप्शंस के पीछे फोन रखने के लिए स्लॉट और एसी वेंट्स के नीचे ओपन स्टोरेज स्पेस जैसे स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं।
-(1)20250402_174238.jpg)
- इसमें पीछे बैठने वालों के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स और पेसेंजर सीट के पीछे पॉकेट दी गई है।
- इसमें ड्राइवर सीट के पीछे सीट बैक पॉकेट की कमी नजर आती है।
फीचर्स
- कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ 2025 डिजायर पहले से ज्यादा फीचर लोडेड कार बन गई है।
20250402_174649.jpg)
- इसमें 9 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो इस्तेमाल करने में आसान है और अटकता नहीं है। मगर इसका यूजर इंटरफेस काफी पुराना महसूस होता है।
- इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है जो बिना अटके काम करती है।
20250402_174807.jpg)
- इसमें सेगमेंट फर्स्ट सिंगल पैनल सनरूफ दी गई है जिससे केबिन के अंदर अच्छी खासी लाइट आती है और इसे वॉइस कमांड से ऑपरेट भी किया जा सकता है।
- इसके सराउंड व्यू कैमरा की क्वालिटी काफी औसत है मगर इसका फ्रेम ड्रॉप नहीं होता है। हालांकि,इसमें 3डी मोड नहीं दिया गया है।
- इसके अलावा 6 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जिसका ऑडियो एक्सपीरियंस अच्छा है और इस सिस्टम में प्रीसेट इक्वालाइजर सेटिंग्स दी गई है।
20250402_174512.jpg)
- इन सबके अलावा 2025 डिजायर में ऑटो एसी, ऑटो हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो आउटसाइड मिरर और की लेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा
- डिजायर मारुति की एकमात्र कार है जिसे भारत एनकैप से 5 स्टार क्रैश टेस्ट सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
20250402_174924.jpg)
- इस सेडान कार में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर डिफॉगर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बूट स्पेस
- डिजायर में 382 लीटर बूट स्पेस दिया गया है जिसमें एक बड़ा,एक मीडियम और एक छोटे सूटकेस के सैट के साथ एक छोटा बैगपैक रख सकते हैं।
- हमने इसके स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए छोटे केबिन साइज के सूटकेस इसमें रखे।
20250402_175943.jpg)
- डिजायर सीएनजी में अपको बूट स्पेस से समझौता करना पड़ सकता है।
- इस बूट में एक समस्या है। अगर चाबी पास में नहीं है, तो आप रिक्वेस्ट सेंसर से बूट को अनलॉक नहीं कर सकते, भले ही कार अनलॉक हो।
परफॉरमेंस

डिजायर ड्राइव करने में आसान है, नया 3 सिलेंडर इंजन होने से इसकी ड्राइव काफी हद तक अच्छी है। यहां तक कि नए इंजन के कारण डिजायर की शुरूआती परफॉर्मेंस अच्छी रहती है जहां ये फुर्तिली नजर आती है। हालांकि, इस इंजन का एडवांटेज इस पॉइन्ट पर आकर खत्म हो जाता है।

इसके पहले वाले 4 सिलेंडर इंजन की परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर थी और हाईवे पर आपको पावर की बिल्कुल कमी महसूस नहीं होती थी और ओवरटेकिंग आसान बन जाती थी। नई डिजायर यहां थोड़ी धीमी महसूस होती है और ओवरटेकिंग के लिए आपको पहले से तैयारी करनी पड़ती है। 4 सिलेंडर के मुकाबले 3 सिलेंडर इंजन के रिफाइनमेंट में कमी नजर आती है। यदि आप डिजायर को पहली बार ड्राइव करेंगे तो आपको ये अंतर पता नहीं चलेगा।

पहले की तरह इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। पहला है जांचा और परखा 5 स्पीड मैनुअल और दूसरा है 5 स्पीड एएमटी। ड्राइव करने के लिए इसका मैनुअल ट्रांसमिशन बेहतर है। इसका क्लच हल्का है और गियरबॉक्स काफी स्मूद है। हालांकि इसके एएमटी गियरबॉक्स में शिफ्टिंग थोड़ी अटकती है और ये ऊंचे गियर पर रहता है। ये 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर थर्ड गियर पर रहता है तो वहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चौथे गियर पर और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पांचवे गियर पर रहता है। तेजी से गियर बदलने पर आपको इंजन से जरूरत की पावर नहीं मिल पाती है और या तो फिर गियर डाउन होना चाहिए या फिर ये कार स्पीड पकड़ने में अपना समय लेगी।
नई डिजायर का माइलेज काफी अच्छा है। कंपनी का दावा है कि नई डिजायर का एएमटी और मैनुअल मॉडल हाईवे पर 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा तो वहीं सिटी में ये दोनों मॉडल क्रमश: 15 एवं 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देंगे।
राइड और हैंडलिंग

एक और मोर्चे पर डिजायर काफी अच्छी है और वो है इसका राइड कंफर्ट। भले ही रोड खराब हो या अच्छी, इसका कंफर्ट बना रहता है। यही बात नई डिजायर में भी नजर आई है। हालांकि इसके सस्पेंशन पहले से स्टिफ हो गए हैं, जिससे सड़क पर टायर घूमने की आवाज आती है, मगर ये चीज आपके कंफर्ट में रूकावट नहीं बनती है। इस कार में झटके नहीं लगते हैं और आपकी फैमिली कंफर्टेबल रहती है।
डिजायर की एक और क्वालिटी है इसकी अच्छी हैंडलिंग। डिजायर ड्राइव करने में काफी शानदार है और इस मोर्चे पर भी इसका नया मॉडल काफी अच्छा है। आप घुमाव पर तेज स्पीड में कार ड्राइव करते हैं या फिर किसी पहाड़ी में होते हैं ये कार काफी अच्छा परफॉर्म करती है। हालांकि आपको अब भी पुराने इंजन की याद आएगी।
वेरिएंट
मारुति डिजायर 2025 मॉडल 4 वेरिएंट्स: एलएक्सआई,वीएक्सआई,जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ में उपलब्ध है।
इसके वीएक्सआई,जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ वेरिएंट्स एएमटी ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है।
मारुति डिजायर एलएक्सआई वेरिएंट
- मारुति डिजायर कार के इस बेस वेरिएंट में एलईडी टेललाइट्स, 14 इंच के स्टील व्हील, शार्क फिन एंटीना और बूटलिप स्पॉइलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें मैनुअल एसी, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, एडजस्टेबल हेडरेस्ट सहित सभी बेसिक फीचर्स भी मिलते हैं।
- स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
मारुति डिजायर वीएक्सआई वेरिएंट
- इसे बेहतर लुक देने के लिए व्हील कवर, क्रोम इन्सर्ट और बॉडी कलर डोर हैंडल और आउटसाइड रियरव्यू मिरर जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं।
- एंटरटेनमेंट पैकेज के तहत इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और 4-स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- इसके अलावा इस सेडान कार में रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिक आउटसाइड मिरर, मैनुअल आईआरवीएम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स के साथ बेहतर कंफर्ट भी मिलता है।
मारुति डिजायर जेडएक्सआई वेरिएंट
- एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, पेंट किए गए 15-इंच के अलॉय एवं और भी ज़्यादा क्रोम इन्सर्ट से इसके लुक को बेहतर बनाया गया है।
- क्रोम और वुड एक्सेंट से केबिन का लुक भी बेहतर हुआ है।
- इसमें क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो हेडलैंप, ऑटो एसी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रिवर्सिंग पार्किंग कैमरा जैसी फील-गुड फीचर्स भी दिए गए हैं।
मारुति डिजायर जेडएक्सआई+ वेरिएंट
- इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी फ़ॉग लाइट्स के साथ फुल एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलता है। डुअल टोन 15-इंच अलॉय व्हील्स भी इसके लुक को बेहतर बनाते हैं।
- 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डैशबोर्ड ज़्यादा प्रीमियम दिखता है, जबकि मल्टी-इंफ़ो ड्राइवर डिस्प्ले अब कलर्ड है।
- इसके अलावा इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ़, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो आउटसाइड मिरर भी दिए गए हैं।
- यह एक टॉप सीएनजी वेरिएंट भी है।
कारदेखो की राय:
- यदि आपका बजट टाइट है तो आपको इसका सेकंड बेस वीएक्सआई वेरिएंट लेना चाहिए जो कि एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें सभी बेसिफ फीचर्स और कंफर्ट ऑप्शंस,फंक्शनल फीचर्स और कुछ कंफर्ट फीचर्स मिल जाते हैं।
निष्कर्ष
यदि आपका बजट आपको अनुमति देता है तो आप प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए इसका टॉप वेरिएंट ले सकते हैं। मगर आप चाहे तो सेकंड टॉप जेडएक्सआई वेरिएंट भी ले सकते हैं जिसमेंं प्रीमियम फीचर्स और लुक्स का एक अच्छा बैलेंस मिल जाता है।
मारुति डिजायर के मुकाबले अन्य विकल्प
टाटा टिगॉर
गौर करने के कारण
- बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज
गौर ना करने के कारण
- मुकाबले मेंं मौजूद दूसरी कारों से आउटडेटेड लगती है ये
- डिजायर जितनी फ्यूल एफिशिएंट नहीं
होंडा अमेज
गौर करने के कारण
- लेवल 1 एडीएएस मौजूद
- प्रॉपर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मौजूद
गौर ना करने के कारण
- सेगमेंट में सबसे महंगी कार
- सीएनजी का ऑप्शन नहीं
हुंडई ऑरा
गौर करने के कारण
- अफोर्डेबल है इसका टॉप वेरिएंट
- प्रीमियम इंटीरियर
गौर ना करने के कारण
- डिजायर के मुकाबले कम फीचर्स
मारुति सुजुकी डिजायर की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- अलग हैं इसके लुक्स। नए डिजाइन एलिमेंट्स के कारण स्विफ्ट से अलग दिखती है ये कार
- शानदार बूट स्पेस
- खराब सड़कों पर मिलती है कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- इंजन रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस थोड़ी हो सकती थी बेहतर
- काफी जल्दी अपशिफ्ट कर जाता है इसका एएमटी ट्रांसमिशन जिससे नहीं मिल पाती जरूरत के हिसाब की पावर
- 6 फुट लंबे पैसेंजर को मिलता है कम हेडरूम स्पेस
मारुति सुजुकी डिजायर कंपेरिजन
Rs.6.31 - 9.54 लाख* | Rs.5.29 - 9.74 लाख* | Rs.5.99 - 7.80 लाख* | Rs.5.99 - 9.99 लाख* | Rs.5.84 - 8.89 लाख* | Rs.7.65 - 10 लाख* | Rs.6 - 8.67 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* |
| रेटिंगUser Review (564) | रेटिंगUser Review (7) | रेटिंगUser Review (338) | रेटिंगUser Review (7) | रेटिंगUser Review (532) | रेटिंगUser Review (115) | रेटिंगUser Review (228) | रेटिंगUser Review (802) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1197 सीसी | इंजन1199 सीसी | इंजन1199 सीसी | इंजन1197 सीसी | इंजन1197 सीसी | इंजन1199 सीसी | इंजन1197 सीसी | इंजन998 सीसी - 1197 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी |
| पावर68.79 - 81.8 बीएचपी | पावर74.46 - 85 बीएचपी | पावर88.5 बीएचपी | पावर69 - 82 बीएचपी | पावर68.8 - 81.8 बीएचपी | पावर89 बीएचपी | पावर68 - 82 बीएचपी | पावर76.43 - 98.69 बीएचपी |
| माइलेज25.15 से 26.13 किमी/लीटर | माइलेज- | माइलेज18.3 से 18.6 किमी/लीटर | माइलेज23.8 से 24.77 किमी/लीटर | माइलेज25.35 से 26.25 किमी/लीटर | माइलेज18.65 से 19.46 किमी/लीटर | माइलेज17 किमी/लीटर | माइलेज20.01 से 22.89 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस382 लीटर | बूट स्पेस419 लीटर | बूट स्पेस420 लीटर | बूट स्पेस318 लीटर | बूट स्पेस265 लीटर | बूट स्पेस416 लीटर | बूट स्पेस- | बूट स्पेस308 लीटर |
| एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग2 | एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग6 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग2 स्टार | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टार | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- | जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग- |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | डिजायर बनाम अमेज जनरेशन 2 | डिजायर बनाम बलेनो | डिजायर बनाम स्विफ्ट | डिजायर बनाम अमेज | डिजायर बनाम ऑरा | डिजायर बनाम फ्रॉन्क्स |
मारुति सुजुकी डिजायर न्यूज
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
मारुति सुजुकी डिजायर यूज़र रिव्यू
- सभी (564)
- स्टाइलिंग से जुड़े (227)
- कंफर्ट (197)
- माइलेज (171)
- इंजन (47)
- इंटीरियर (46)
- स्पेस (40)
- कीमत (102)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Good MileageGood performance and reliability. It's a good vechile for a family. It's a low maintenance vechile. It's a high performance vechile. It can use a city drive also. It's a good mileage, performance and luggage for boot space also descent. If you need a low budget good performance vechile. It's perfect for eveyone.और देखें1
- Ultimate QualityIt is a very good car. It is good in mileage, and its speed is very good. It is safe for members. It is a good car, and the automatic car is Dzire. It is reliable car, The mileage is twenty-five, and colours are more and more. There are many models of Dzire, and the car is not having any issues for more years. Its rating is very good.और देखें
- Dzire MarutiBohot acha laga Dzire new version mileage bhi acha hai, comfort bhi acha hai, driving experience bhi bahut mast hai, baki safety bhi bhoot acha diya hai, i love Dzire bohut khubsurat looking ke saath, aya hai market mee, baki power 3 cylinder car hai, uske hisaab se thik hai, best off luck maruti suzuki.और देखें1
- Suzuki Dzire 26I am using Suzuki dzire. It's very good with mileage and maintenance with cool looking. New model which I purchased this year is best. I am also delighted with the service of maruti suzuki showroom and their staff is also good. They have also giving offers and best rates for paid service also. I am fully satisfied with suzuki Dzire and will plan to take a new car of same.और देखें
- Nice ModelMaruti Suzuki sabse best aur surakshit gadi hai, dekhne mein bhi badhiya hai aur chalne mein bhi badhiya hai. Features sabse badhiya hain aur yah road per chalti hui gadi bahot achi lagti hai. Middle class aadami bhi khareed sakta hai. Interior kafi acha hai. Features bhi bahot sare mil jate hai iss price range me. I love this car.और देखें
- सभी डिजायर रिव्यूज देखें
मारुति सुजुकी डिजायर माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 25.15 किमी/लीटर से 26.13 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 35.63 किलोमीटर/ किलोग्राम से 36.47 किलोमीटर/ किलोग्राम मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 26.13 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 25.15 किमी/लीटर |
| सीएनजी | ऑटोमेटिक | 36.47 किलोमीटर/ किलोग्राम |
| सीएनजी | मैनुअल | 35.63 किलोमीटर/ किलोग्राम |
मारुति सुजुकी डिजायर वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

What आईएस the new Dzire like?

What's the safety rating?

How spacious आईएस it for adults?

Is Dzire’s boot big enough?

डिजायर crash tested once again!
19:562024 Maruti Dzire Review: The Right Family Sedan!1 साल पहले237.9K व्यूज
17:37Maruti Dzire 2024 Review: Safer Choice! Detailed Review1 साल पहले296K व्यूज
11:432024 Maruti Suzuki Dzire First Drive: Worth ₹6.79 Lakh? | First Drive | PowerDrift1 साल पहले433K व्यूज
10:16New Maruti Dzire All 4 Variants Explained: ये है value for money💰!1 साल पहले250.7K व्यूज
11:49Maruti Dzire 6000 Km Review: Time Well Spent1 साल पहले84.2K व्यूज
नई दिल्ली में पुरानी मारुति सुजुकी डिजायर कार
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मारुति सुजुकी डिजायर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) LED headlight option is available in selected models of Maruti Suzuki Dzire - ZX...और देखें
A ) Maruti Suzuki Dzire price starts at ₹ 6.79 Lakh and top model price goes upto ₹ ...और देखें
A ) The new-generation Dzire, which is set to go on sale soon, brings a fresh design...और देखें
A ) The 2024 Maruti Suzuki Dzire can accelerate from 0 to 100 kilometers per hour (k...और देखें
A ) Maruti Suzuki Dzire comes with many safety features

भारत में डिजायर की कीमत
ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी डिजायर टूर एसRs.6.29 - 7.25 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
पॉपुलर सेडान कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा aerisRs.5.29 - 9.74 लाख*
हुंडई वरनाRs.10.99 - 18.46 लाख*
फॉक्सवेगन वर्टसRs.10.71 - 19.20 लाख*
हुंडई ऑराRs.6 - 8.67 लाख*
होंडा अमेजRs.7.65 - 10 लाख*
होंडा सिटीRs.12 - 21.36 लाख*
टाटा एक्सप्रेसRs.5.74 - 6.79 लाख*
हुंडई प्राइम एसडीRs.6.96 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.70 - 19 लाख*
मारुति सुजुकी डिजायर लेटेस्ट अपडेट
-
18 सितंबर 2026: मारुति ने डिजायर में सीएनजी इंजन ऑप्शन के साथ एएमटी ट्रांसमिशन जोड़ा है। इसकी कीमत 8.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

