टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कीमत एन्ड& वेरिएंट
Innova Hycross की 12 वेरिएंट्स हैं, शुरुआत ₹18.70L से, दो इंजन ऑप्शन में, 2.0L petrol CVT और 2.0L TNGA self-charging Hybrid। G Fleet 8Str (₹18.75L) फ्लीट के लिए पोज़िशन्ड है, 6 airbags, ESC, 17.78cm टचस्क्रीन और fabric seats के साथ। GX 7/8Str (₹19.53L से) में जुड़ते हैं wireless CarPlay, leatherette और reverse parking sensors। GX(O) (₹20.84L से) लाती है panoramic sunroof, 360° camera, smart key push start और electric tailgate। VX 7Str Hybrid (₹26.76L से) वहीं है जहाँ असली मज़ा है, TNGA 5th-gen self-charging hybrid (23+ km/l real-world), sliding/reclining वाली captain seats, leatherette, 25.4cm Smart Playcast टचस्क्रीन और पूरा Toyota Safety Sense (DRCC, LTA, BSM, PCS, AHB)। VX(O) Hybrid (₹28.77L से) में जुड़ते हैं 360° camera और ventilated front seats। ZX(O) Hybrid (₹31.84L) सबको टॉप करती है 9-spk JBL audio, ottoman second row, HUD, wireless charger और panoramic view monitor के साथ। ज़्यादातर बायर्स VX 7Str Hybrid (₹26.76L) पर आते हैं, 23+ km/l hybrid, captain seats, panoramic sunroof, TSS और leatherette मिल जाता है, और ZX(O) Hybrid के JBL, ottoman, HUD और wireless charger के लिए ~₹5.08L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1987 सीसी |
| पावर | 170 - 186.4 बीएचपी |
| टॉर्क | 188 एनएम - 209 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 7, 8 |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| फ्यूल | पेट्रोल |
इनोवा हाईक्रॉस 2026: लेटेस्ट updates
-
14 जुलाई 2026: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स फ्यूल टेस्टिंग के दौरान नजर आई है।
इनोवा हाईक्रॉस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- आराम से बैठ सकते हैं 6 पैसेंजर्स
- काफी एफिशिएंट है इसकी पेट्रोल हाइब्रिड पावर यूनिट
- फीचर लोडेड है टॉप वेरिएंट्स
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- कुछ जगहों पर हार्ड प्लास्टिक का किया गया है इस्तेमाल और प्लास्टिक की क्वालिटी हो सकती थी बेहतर
- 7-सीटर नहीं कहा जा सकता है इसे
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस रिव्यू
ओवरव्यू

यदि आप इसमें से टोयोटा का ब्रांड नाम हटा भी दें तो इनोवा अपने आप में ही अपनी विश्वसनीयता, टिकाउपन, और शानदार सर्विस बैकअप के लिए जानी जाती है। टोयोटा की क्वालिस, फॉर्च्यूनर और इनोवा ऐसे कुछ नाम है जिन्हें ग्राहकों का काफी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है। अब टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को लॉन्च कर कंपनी ने अपने लाइनअप में एक बड़े गैप को भरने का काम किया है और हमें यकीन है कि ये ग्राहकों की जरूरतों पर खरा उतरेगी। हमनें इनोवा हाईक्रॉस के साथ कुछ समय बिताया और जितना भी बिताया उसमें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस ये आप जानेंगे आगे:
एक्सटीरियर
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार की रोड प्रजेंस काफी शानदार है। टोयोटा ने इसे एक अलग प्लेटफॉर्म पर तैयार करते हुए क्रिस्टा जैसे लुक्स देने की कोशिश की है। मगर दूसरी तरफ इसे क्रिस्टा से अलग दिखाने के लिए कुछ अलग एलिमेंट्स का इस्तेमाल भी किया गया है। इसके साइड पैनल्स में इस्तेमाल किए गए एसेंट्स तो इनोवा कार जैसे ही हैं, मगर इसकी रूफलाइन, बोनट, उभरे हुए व्हील आर्क और सी पिलर्स काफी भारी भरकम नजर आते हैं जिससे हाईक्रॉस को एक दमदार स्टांस मिल रहा है।
इसलिए हाईक्रॉस की रोड प्रजेंस भी काफी धांसू नजर आती है। इसमें बड़ी ग्रिल, हेडलैंप्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके बड़े साइज को देखते हुए इसमें दिए गए 18 इंच के अलॉय व्हील्स काफी छोटे नजर आते हैं। यदि कंपनी इसमें 225/50 सेक्शन के टायर दे देती तो शायद इसके लुक्स और भी ज्यादा दमदार हो सकते थे। इसमें टेलगेट की पूरी चौड़ाई को कवर करती लंबी क्रोम एसेंट का इस्तेमाल किया गया है जिससे रियर डिजाइन काफी सोबर नजर आ रहा है। इसके अलावा इस एमपीवी कार में बड़े से रैप अराउंड टेललैंप्स और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर भी दिए गए हैं।

साइज की बात करें तो क्रिस्टा के मुकाबले इनोवा हाईक्रॉस ज्यादा चौड़ी कार है और इसका व्हीलबेस साइज भी ज्यादा लंबा है। इसके मोनोकॉक चेसिस और फ्रंट व्हील ड्राइव लेआउट ने इसे क्रिस्टा के मुकाबले एक हल्की कार बनाने में मदद की है। इसके अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट्स में ऑटोमैटिक हेडलैंप, टेललैंप और डीआरएल के साथ टर्न इंडिकेटर्स का काम करने वाली ऑल-एलईडी लाइटिंग भी दिए गए हैं।
इंटीरियर
हाईक्रॉस का डिजाइन और ज्यादा केबिन स्पेस इसकी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स में से एक है। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन काफी सोबर है और काफी मॉडर्न भी है। इसमें दी गई बड़ी 10-इंच की टचस्क्रीन मुख्य आकर्षण का केंद्र है और इसका इंटरफ़ेस ऑपरेट करने में काफी तेज नजर आता है। यहां तक कि इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है और दोनों वायरलेस हैं। ड्राइवर के लिए इसमें 7 इंच का एनालॉग और डिजिटल कलर्ड एमआईडी दी गई है। इसका लेआउट काफी साफ है और इसमें काफी जानकारियां दिख जाती है।

इसकी फ्रंट रो पर काफी सारे टचपॉइन्ट्स में सॉफ्ट टच वाले लैदरेट मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है जिसमें डैशबोर्ड का सेंटर पोर्शन भी शामिल है। इसके केबिन का ओवरऑल एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम और कंफर्टेबल है। इसकी सीटें भी काफी सपोर्टिव, कंफर्टेबल हैं और ड्राइवर की सीट को तो 8 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। हालांकि पैसेंजर सीटों में पावर फंक्शन नहीं दिया गया है।

इस कार की फीचर लिस्ट भी काफी लंबी है। ये टोयोटा की सबसे ज्यादा फीचर लोडेड कार है जिसमें फॉर्च्यूनर से भी ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सेटअप, सनशेड, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम शामिल है।

इनोवा हाईक्रॉस की सेकंड रो पर आपको काफी आरामदायक एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें ओटोमन सीट्स दी गई है। इसमे स्लाइड फंक्शन दिया गया है जिससे आप आराम से पैर फैलाकर बैठ सकते हैं और आराम से नींद की झपकी ले सकते हैं।
इसके अलावा इसमें फिल्प अप टेबल, डोर पॉकेट्स में कपहोल्डर यूएसबी पोर्ट, सनशेड और रूफ माउंटेड एयर कॉन्वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसकी थर्ड रो पर भी काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। आप केवल ओटोमन सीट को स्लाइड कीजिए और इसकी सबसे पीछे की सीटों पर आराम से दो लोग बैठ सकते हैं। यहां आपको अच्छा खासा लेग रूम मिल जाएगा और हेडरूम भी 6 फुट तक के व्यक्तियों के लिए पर्याप्त है और थर्ड रो सीटों को रिक्लाइन भी किया जा सकता है। हालांकि थर्ड रो पर बैठने वाले पैसेंजर्स को अच्छे अंडर थाई स्पेस से समझौता करना पड़ता है, मगर आपको ये ज्यादा अनकंफर्टेबल नहीं रखता है। ऐसे में 6 पैसेंजर्स के साथ इसमें आराम से लंबा सफर तय किया जा सकता है। पीछे चौड़ाई कम होने से आखिरी रो में बैठने वाले पैसेंजर्स को थोड़ा सिकुड़कर जरूर बैठना पड़ता है। टोयोटा को इसकी थर्ड रो में हेडरेस्ट के साथ सेंटर पैसेंजर के लिए 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट भी देनी चाहिए थी।
सुरक्षा

इस कार में 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
बूट स्पेस

इनोवा के मुकाबले नई हाईक्रॉस कार में ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है। तीनों रो की सीटों को इस्तेमाल में लेते हुए भी आप इसमें 4 सूटकेस आराम से रख सकते हैं। इसमें क्रिस्टा के मुकाबले ज्यादा स्पेस दिया गया है, मगर ओवरऑल कैपेसिटी तो समान ही है। यदि आप इसकी थर्ड रो की सीटों को फोल्ड कर दें तो आपको इसमें और ज्यादा स्पेस मिल जाएगा और आप यहां ट्रिप पर जाने के लिए अपनी फैमिली का पूरा सामान रख सकते हैं। ये स्पेस काफी प्रैक्टिकल भी है। इलेक्ट्रॉनिक टेलगेट से भी प्रैक्टिकैलिटी काफी बढ़ जाती है।
परफॉरमेंस
हाईक्रॉस में वेरिएंट के अनुसार दो तरह के इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके लोअर वेरिएंट्स में 2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये इंजन 172 पीएस पावरफुल है और 205 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में हाइब्रिड सेटअप के तहत 2 लीटर, 4 सिलेंडर और 168 सेल एनआई एमएच बैट्री पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसका कंबाइंड आउटपुट 184 पीएस है। ये इंजन 188 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है और इलेक्ट्रिक मोटर 206 एनएम की टॉर्क देती है। इसमें ई ड्राइव इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन के जरिए फ्रंट व्हील ड्राइव पर पावर सप्लाय होती है।

ड्राइव रिव्यू में हमें केवल हाइब्रिड मॉडल चलाने का ही मौका मिला। ये काफी स्मूद, पावरफुल और शांत है। टोयोटा का दावा था कि इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 9.5 सेकंड्स का समय लगता है, मगर फुल लोडेड होने पर इसने ये स्पीड पकड़ने मेंं 14 सेकंड्स लिए। हालांकि क्रिस्टा के मुकाबले ये काफी अच्छी परफॉर्मेंस कही जा सकती है, क्योंकि उसका 2.4 लीटर डीजल इंजन केवल ड्राइवर के साथ 14 सेकंड में ये स्पीड पकड़ता है। ऐसे में हाईक्रॉस हाइब्रिड काफी पावरफुल कार साबित होती है।

लाइट वेटेड कार होने के कारण इसका ड्राइव एक्सपीरियंस भी काफी शानदार रहा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के होने से कम से कम अनुभवहीन ड्राइवर भी इसे आराम से ड्राइव कर सकता है। इसमें तीन ड्राइव मोड्स: नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको दिए गए हैं और ये थ्रॉटल रिस्पॉन्स पर थोड़ा कम ही असर डालते हैं। ये कार हाईवे पर ड्राइव करने के हिसाब से तो शानदार है ही, साथ ही इसे आप काफी रिलैक्स होकर सिटी में भी ड्राइव कर सकते हैं।

इस कार की सबसे खास बात इसका शानदार माइलेज है। टोयोटा ने इसके हाइब्रिड मॉडल के माइलेज को लेकर 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया है। हमनें इसे जब 30 किलोमीटर तक अलग-अलग एक्सलरेशन, डीएक्सलरेशन कंडीशंस में ड्राइव किया तो इससे हमें 13 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त हुआ। हालांकि हाईवे पर इसका माइलेज बढ़ता दिखाई दिया, मगर फिर सिटी में इसमें गिरावट देखने को मिली। इसके साइज, इंजन परफॉर्मेंस और केपेबिलिटी को देखते हुए तो ये फिगर्स अच्छे कहे जा सकते हैं।
राइड और हैंडलिंग

मोनोकॉक चेसिस पर बनी इनोवा हाईक्रॉस इस मोर्चे पर भी काफी अच्छा परफॉर्म करती है। फुल लोडेड होने पर ये हर तरह के रास्तों पर अच्छी राइड क्वालिटी का परिचय देती नजर आती है। हाईवे पर ये काफी सटीक होकर चलती है। थोड़ी खराब सड़कों पर इसकी राइड क्वालिटी में स्टिफनैस नजर आती है, मगर ये चीज आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
वेरिएंट

हाईक्रॉस को पांच वेरिएंट्स जी, जीएक्स, वीएक्स, ज़ेडएक्स और जेडएक्स (ऑप्शनल) में उतारा गया है। इसके जी और जीएक्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन के साथ पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शन में हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके केवल जेडएक्स (ऑप्शनल) वेरिएंट मेंं ही एडीएएस का फीचर दिया गया है।
निष्कर्ष
इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी कार में आपके लिए बहुत कुछ है। एक सिटी कार होने के नाते ये ड्राइव करने में आसान है और एक बड़े पेट्रोल ऑटोमैटिक के साथ ये काफी एफिशिएंट भी साबित होती है। लंबी फीचर लिस्ट होने से ये केबिन एक्सपीरियंस को भी बढ़ा देती है। टोयोटा इसके साथ काफी शानदार सर्विस बैकअप और रिलायबिलिटी भी दे रही है।

तो कुल मिलाकर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एक शानदार पैकेज के तौर पर पेश किया गया प्रोडक्ट है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कलर
भारत में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
प्लेटिनम व्हाइट पर्ल
एटीट्यूड ब्लैक माइका
ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक
अवंत गार्ड ब्रॉन्ज़ metalic
सिल्वर मैटेलिक
सुपर व्हाइट
comparing टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस rivals
Rs.18.70 - 31.84 लाख* | Sponsored किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख* | Rs.19.95 - 27.10 लाख* | Rs.25.02 - 28.70 लाख* | Rs.13.99 - 25.79 लाख* | Rs.13.69 - 25.49 लाख* | Rs.35.11 - 50.97 लाख* | Rs.23.33 - 38.26 लाख* |
| रेटिंगUser Review (286) | User Review (8) | User Review (348) | User Review (103) | User Review (65) | User Review (17) | User Review (749) | User Review (169) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | मैनुअल | ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1987 सीसी | 1598 सीसी - 2151 सीसी | 2393 सीसी | 1987 सीसी | 1997 सीसी - 2184 सीसी | 1997 सीसी - 2198 सीसी | 2694 सीसी - 2755 सीसी | 1956 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल |
| पावर170 - 186.4 बीएचपी | 178 - 190 बीएचपी | 147.51 बीएचपी | 186 बीएचपी | 182.37 - 200 बीएचपी | 130 - 200 बीएचपी | 163.6 - 201.15 बीएचपी | 168 - 172.36 बीएचपी |
| माइलेज16.13 से 23.24 किमी/लीटर | 19.6 किमी/लीटर | 9 किमी/लीटर | 23.24 किमी/लीटर | - | - | - | 14.1 किमी/लीटर |
| एयरबैग6 | 10-7 | 3-7 | 6 | 6-7 | 2-6 | 7 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | व्यू ऑफर | इनोवा हाईक्रॉस बनाम इनोवा क्रिस्टा | इनोवा हाईक्रॉस बनाम इनविक्टो | इनोवा हाईक्रॉस बनाम एक्सयूवी 7एक्सओ | इनोवा हाईक्रॉस बनाम स्कॉर्पियो एन | इनोवा हाईक्रॉस बनाम फॉर्च्यूनर | इनोवा हाईक्रॉस बनाम मेरिडियन |
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस वीडियो
- पूर्ण वीडियो
- शॉर्ट्स
18:00Toyota Innova Hycross Base And Top Model Review: The Best Innova Yet?2 साल पहले79.4K व्यूज
19:39Tata Safari vs Mahindra XUV700 vs Toyota Innova Hycross: (हिन्दी) Comparison Review2 साल पहले228.7K व्यूज
8:15Toyota Innova HyCross GX vs Kia Carens Luxury Plus | Kisme Kitna Hai Dam? | CarDekho.com3 साल पहले229.5K व्यूज

Crash Test - Toyota इनोवा Hycross

Hybrid Feature- Toyota इनोवा Hycross
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस दूसरा hand कारें
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस यूज़र रिव्यू
- सभी (286)
- स्टाइलिंग से जुड़े (70)
- कंफर्ट (148)
- माइलेज (87)
- इंजन (56)
- इंटीरियर (46)
- स्पेस (35)
- कीमत (43)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Must Buy Car In LifetimeToyota Innova Hycross is an excellent family car that offers a perfect combination of comfort, premium styling, superior interior and reliability. The riding quality is top notch. Hybrid Variant offers you an mileage around 20kmpl Toyota Engines known for its long life and this car is outstanding. We all loved this car.और देखें
- Toyota Innova Hycross Model GiveToyota innova hycross model gives outstanding mileage, best performance, good comfort, best exterior look. This car gives mileage upto 22kmpl and when comes to performance, it really worthy. It comes with many features and the size of the car is huge and bulky. Best car for long trips where full tank fuel gives 1000km mileage, 7 seater, better space in cabin.और देखें2
- The Toyota Inova HycrossThe Toyota Inova hycross is massive vehicle on roads and features like sun roof is very good and strong hybrid and the fuel economy is very good as compared to other vehicles and you will get 17or18 in city traffic and interior quality can build much better it feel very cheap if you compare to that price range they have to improve the quality of interior.और देखें
- On TopMuch comfort and powerful engine, more life heavy safety and much reliable, super stability, much comfort with powerful engine, and smoothly driven and good suspension, fantastic features and trust to test the Japan company and the best is Toyota fortuner and Innova crysta Innova hycross.और देखें2
- My Personal Experience Of Owning A Toyota Innova HThis a fantastic car for daily drive also for a family of 7 by far the best car I've owned in last years it gives an immense average of 20-23 on highway all thanks to it's hybrid system that makes it possible also very silent car no unnecessary vibrations. The interior is the best for me although the lights inside maybe done to led from the halogen also the rear camera quality can be improved.और देखें1
- अधिक देखें
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस माइलेज
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का माइलेज 16.13 किमी/लीटर से 23.24 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 23.24 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Toyota Innova HyCross is equipped with a 25.62 cm connected touchscreen audi...और देखें
A ) The Innova HyCross offers remote start, AC control, lock/unlock, and vehicle tra...और देखें
A ) Yes, cruise control is available in the Toyota Innova Hycross. It is offered in ...और देखें
A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें
A ) The kerb weight of the Toyota Innova Hycross is 1915.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टोयोटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
टोयोटा रुमियनRs.9.79 - 14.21 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडरRs.11.31 - 20.31 लाख*
टोयोटा हाइलक्सRs.31.99 - 36.69 लाख*
पॉपुलर एमयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
मारुति सुजुकी अर्टिगाRs.8.90 - 13.14 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
मारुति सुजुकी एक्सएल6Rs.11.62 - 14.68 लाख*
किया कैरेंस क्लाविसRs.11.39 - 21.79 लाख*
मारुति सुजुकी इनविक्टोRs.25.02 - 28.70 लाख*
- न्यू वैरिएंट
बीवाईडी ईमैक्स 7Rs.26.90 - 29.90 लाख*
विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7Rs.24.49 लाख*
विनफास्ट limo ग्रीनRs.22.99 लाख*- न्यू वैरिएंट
किया कैरेंस क्लाविस ईवीRs.18.04 - 25 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

