• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो नियो

    4.5253 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 8.99 - 10.79 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा बोलेरो नियो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1493 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस180 (मिलीमीटर)
    पावर98.56 बीएचपी
    टॉर्क260 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव और rwd(with mtt)

    महिंद्रा बोलेरो नियो प्राइस

    Bolero Neo के 6 वेरिएंट हैं, ₹8.99L से शुरू, सभी 1.5L mHawk डीज़ल MT, ये body-on-frame 7-सीटर है जो Mahindra ने tier-2-3 फैमिली और फ्लीट यूज़ के लिए बनाया है. N4 (₹8.99L) बेसिक है जिसमें डुअल एयरबैग, ABS+EBD, AC, सेंट्रल लॉकिंग और पावर स्टीयरिंग मिलते हैं. N8 (₹9.69L) में USB और ब्लूटूथ वाला इंटीग्रेटेड ऑडियो, बॉडी-कलर्ड बंपर और एंटी-थेफ्ट अलार्म जुड़ते हैं. N10 (₹9.97L) वायरलेस CarPlay वाली 7-इंच टचस्क्रीन, पुश स्टार्ट, R15 अलॉय, फॉग लैंप, इलेक्ट्रिक ORVMs और चारों पावर विंडो तक ले जाता है. N11 (₹10.30L) में बॉडी क्लैडिंग पैक जुड़ता है. N10 Opt (₹10.79L) डुअल-एयरबैग अपग्रेड पैक और एक्स्ट्रा कन्वीनिएंस फीचर्स के साथ टॉप पर है. ज़्यादातर बायर्स N10 MT (₹9.97L) पर आते हैं, रोज़ की फैमिली + फ्लीट यूज़ के लिए यहीं आपको वायरलेस CarPlay वाली 7-इंच टचस्क्रीन, पुश स्टार्ट, R15 अलॉय, फॉग लैंप और पावर विंडो मिल जाते हैं, और N10 Opt के सेफ्टी पैक और कन्वीनिएंस एक्स्ट्रा के लिए ~₹82K एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.

    और देखें
    बोलेरो नियो एन4(बेस मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 17.29 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड8.99 लाख*
    बोलेरो नियो एन81493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 17.29 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड9.69 लाख*
    बोलेरो नियो एन101493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 17.29 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड9.97 लाख*
    टॉप सेलिंग
    बोलेरो नियो एन10 आर1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 17.29 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड
    10.09 लाख*
    बोलेरो नियो एन111493 सीसी, मैनुअल, डीजल1 महीने का वेटिंग पीरियड10.30 लाख*
    बोलेरो नियो एन10 ऑप्शनल(टॉप मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 17.29 किमी/लीटर1 महीने का वेटिंग पीरियड10.79 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो रिव्यू

    Overview

    महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर प्रोडक्ट रही है। ये कार मेंटेन करने में आसान है और इसमें किसी भी परिस्थिति का सामना करने की गजब की क्षमता भी है। हालांकि यह कार शहरों से ज्यादा ग्रामीण इलाके के लोगों को काफी पसंद आई है। ऐसे में कंपनी ने इस बात को समझा और ग्राहकों को रग्ड लुक वाली और अच्छा केबिन एक्सपीरियंस देने के लिए टीयूवी300 को बाजार में लॉन्च किया। हालांकि फिर 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद कंपनी को इस कार को बंद करना पड़ा। अब टीयूवी300 को एक फेसलिफ्ट अपडेट देते हुए महिंद्रा बोलेरो नियो के नाम से बाजार में उतार दिया गया है और हमारा मानना ये भी है ​कि महिंद्रा को 6 साल पहले ही इसे कुछ ऐसा नाम दे देना चाहिए था। 

    हालांकि टीयूवी300 का केवल नाम ही नहीं बदला है बल्कि ये कार कुछ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ भी पेश की गई है। 

    और देखें

    Exterior

    टीयूवी300 को मिले इस अपडेट्स से इसके लुक्स में कोई ज्यादा फर्क नहीं आया है। ये कार अब भी प्री फेसलिफ्ट मॉडल की तरह सिंपल दिखाई देती है। इसका बोनट 20 मिलीमीटर नीचे की ओर कर दिया गया है। वहीं इसमें अब एक अच्छे लुक वाली ​फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर और अच्छे लुक वाले फॉग लैंप्स दे दिए गए हैं। इसके हेडलैंप्स में नए डिजाइन के डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं जिनमें फॉलो मी होम की फंक्शनैलिटी भी मौजूद है। 

    Exterior

    इसके साइड प्रोफाइल को देखें तो आपको कुछ फर्क जरूर नजर आएगा। इस एसयूवी की ऊंचाई 20 मिलीमीटर तक कम हो गई है। इससे गाड़ी के केबिन में जाना और उससे बाहर निकलना आसान रहेगा। हालांकि ये कार टाटा सफारी 1786 मिलीमीटर से ज्यादा ऊंची है जिसकी ऊंचाई 1817 मिलीमीटर है। इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 215/75 रबर टायर दिए गए हैं जो गड्ढ़ों पर से आराम से गुजर जाते हैं। इसकी बेल्टलाइन में क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, वहीं डी पिलर को ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें केबिन में दाखिल होने के लिए साइड स्टेप्स भी दिए गए हैं। 

    Exterior

    इसके रियर में रेड कलर के टेललैंप्स दिए गए हैं और स्पेयर व्हील पर इस बार नया मॉनिकर दिया गया है। कुल मिलाकर इस बार बोलेरो नियो काफी अर्बन कस्टमर्स को आकर्षित कर सकती है। 

    और देखें

    बोलेरो नियो का केबिन काफी सिंपल और सोबर है। इसके चौड़े केबिन में लाइट कलर की अपहोल्स्ट्री दी गई है। ऐसे सिंपल लुक्स काफी लोगों को पसंद आते हैं और बोलेरो नियो के इंटीरियर में काफी सिंप्लीसिटी नजर आती है। 

    Interior

    इसके ब्लैक कंट्रास्ट पैनल की क्वालिटी और टेक्सचर तो काफी अच्छा है, मगर बाकी जगह प्लास्टिक का ही इस्तेमाल किया गया है जो ठीक ठाक ही लगता है। दूसरी तरफ सीट फैब्रिक और डोर पैड्स भी अच्छा फील दे देते हैं। इस कार में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए अलग से आर्मरेस्ट दिए गए हैं। हालांकि डोर आर्मरेस्ट और मिडिल आर्मरेस्ट की हाइट को बढ़ाना चाहिए था जिससे कि और भी अच्छा कंफर्ट मिल सकता था। 

    Interior

    इसके सभी दरवाजों पर बड़े डोर पॉकेट्स, दो कपहोल्डर्स और सेंटर कंसोल पर एक बॉटल होल्डर दिया गया है। वहीं इसमें छोटा मोटा सामान रखने के लिए दो कबी होल्स भी दिए गए हैं। इसका ग्लव बोक्स काफी संकरा नजर आता है और इसमें मोबाइल रखने की भी कोई जगह नहीं दी गई है। कंपनी ने इसमें से अंडर ड्राइवर सीट और टेलगेट स्टोरेज को भी हटा दिया है। वहीं रियर पैसेंजर्स के लिए कपहोल्डर्स और आर्मरेस्ट भी मौजूद नहीं है। हालांकि हमें इसकी फ्रंट केबिन लाइट काफी अच्छी लगी जो एंगल के हिसाब से एडजस्ट की जा सकती है। 

    Interior

    फीचर्स 

    Interior

    नई बोलेरो नियो में थार वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एमआईडी दी गई है। इसके अलावा इसमें स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल्स के साथ क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है। लेकिन इस कार में लैदरेट अपहोल्स्ट्री, डोर पैड्स पर फैब्रिक कवर और ड्राइवर सीट लुंबार एडजस्टमेंट मौजूद नहीं है। साथ ही इस कार में रियर पार्किंग कैमरा जैसा जरूरी फीचर भी नहीं दिया गया है। 

    Interior

    इसमें दिए गए फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, 6 स्पीकर, मैनुअल एसी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, सभी 4 पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम और एक रियर वाइपर और वॉशर शामिल हैं। यदि इसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, रियर एसी वेंट्स और रियर पार्किंग कैमरा का फीचर दे दिया जाता तो ये एक अच्छा पैकेज साबित हो सकती थी। 

    सेकंड रो 

    Interior

    इसकी रियर सीट पर आराम से तीन जने बैठ सकते हैं। यहां अच्छा खासा लेगरूम, नीरूम और हेडरूम स्पेस मिलता है। इसकी सीटें भी काफी आरामदायक हैं। हालांकि यहां चार्जिंग पोर्ट की कमी जरूर महसूस होती है। 

    बूट स्पेस जंप सीट्स

    Interior

    इस कार की थर्ड रो में दो जंप सीट्स दी गई हैं जहां बच्चे बड़े आराम से बैठ सकते हैं। हालांकि यहां ना तो एसी वेंट्स दिए गए हैं और ना ही यहां विंडोज़ को खोला जा सकता है। इन सीटों पर हेडरेस्ट और सीटबेल्ट भी नहीं दिए गए हैं। इन सीटों को फोल्ड करने के बाद ही आप यहां 384 लीटर का बूटस्पेस तैयार कर सकते हैं। 

    और देखें

    Safety

    सेफ्टी के लिए इस 7 सीटर एसयूवी में एबीएस के साथ ईबीडी, ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं इसके एन10 वेरिएंट में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स का फीचर दिया गया है। 

    और देखें

    Performance

    बोलेरो नियो में दिए गए डीजल इंजन को कंपनी ने रीट्यून किया है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। पहले के मुकाबले अब ये कार 24 पीएस की ज्यादा पावर और 50 एनएम का ज्यादा टॉर्क आउटपुट देगी। लो रेव्स में भी इससे काफी अच्छी टॉर्क मिल जाती है। चूंकि इसका इंजन ज्यादा पावरफुल है ऐसे में बोलेरो के मुकाबले बोलेरो नियो ज्यादा तेजी से स्पीड पकड़ती है। 

    Performance

    ये कार 100 से ज्यादा स्पीड पर भी काफी शांत रहकर चलती है और हाई स्पीड ओवरटेकिंग भी इसमें आराम से की जा सकती है। ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें ईको मोड और ऑटो स्टार्ट स्टॉप का फीचर दिया गया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो काफी स्मूद है। 

    Performance

    महिद्रा टीयूवी300 का अपडेटेड मॉडल बोलेरो नियो भी एक रियर व्हील ड्राइव एसयूवी ही है। मगर इसके टॉप मॉडल एन10 (ओ) में मल्टी टैरेन टेक्नोलॉजी का फीचर दिया गया है। यह फीचर रियर व्हील के ट्रैक्शन को लूज करने पर उसे सेंस कर लेता है। इसके बाद ये ज्यादा ट्रैक्शन पा रहे व्हील को टॉर्क पहुंचाने लगता है जिससे फिर किसी जगह फंसा हुआ दूसरे व्हील को वहां से निकालने में मदद मिल जाती है। इस तरह से इस कार को आप ऑफ रोडिंग के लिए भी लेकर जा सकते हैं। 

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    तेज स्पीड के लिए इसके सस्पेंशंस को काफी अच्छे से तैयार किया गया है। हालांकि लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार की गई इस कार के सस्पेंंशंस से आवाजें भी आती है और किसी गड्ढ़े या खराब रास्ते से गुजरते वक्त केबिन थोड़ा हिलता डुलता हुआ भी महसूस होता है। ऐसे में कार को स्लो करने के बाद ही इस समस्या से निजात मिलती है। ऐसे रास्तों पर से आप कार को आराम से लेकर जाएं जिसके बाद आपको कोई समस्या नहीं आएगी। 

    Performance

    हैंडल करने के लिहाज से ये कार काफी बेहतर है। हाई स्पीड पर ये एकदम स्टेबल रहती है। हालांकि अब भी इसमें थोड़ा बॉडी रोल आपको जरूर महसूस होगा। 

    और देखें

    Variants

    कुल मिलाकर टीयूवी300 को ना केवल एक नया नाम मिला है, बल्कि ये कार पहले से थोड़ी बहुत बदल भी गई है। इसमें अब ना सिर्फ आपको प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलेगा बल्कि ये एसयूवी आपको पूरा कंफर्ट भी देगी। वहीं ऑफ रोडिंग करने के शौकीन लोग इसका लॉकिन्ग रियर डिफ्रेंशियल वाला वेरिएंट भी ले सकते हैं। बोलेरो और बोलेरो नियो की प्राइस के बीच कितना है फर्क ये आप जानेंगे नीचे:-

    प्राइस रेंज (एक्स-शोरूम दिल्ली)  
    महिंद्रा बोलेरो  महिंद्रा बोलेरो नियो  अंतर 
    बी4- 8.62 लाख रुपये  एन4-  8.48 लाख रुपये  -14,000 रुपये 
    बी6- 9.36 लाख रुपये  एन6-  9.48 लाख रुपये  + 12,000 रुपये 
    बी6 (ओ) - 9.61 लाख रुपये  एन10 - 10 लाख रुपये  +  39,000 रुपये 
    -- एन 10 (ओ) - टीबीए  --

    Variants

    नई बोलेरो नियो की शुरूआती कीमत बोलेरो के रेगुलर मॉडल से कम है। वहीं बोलेरो के मुकाबले नई बोलेरो नियो के टॉप मॉडल की प्राइस महज 40,000 रुपये ही ज्यादा है। ऐसे में नियो एक शानदार पैकेज के रूप में देखी जा सकती है। इसके एन10 (ऑप्शनल) वेरिएंट की प्राइस की घोषणा अभी नहीं की गई है जिसमें एमएमटी का फीचर दिया गया है। वहीं बोलेरो के मुकाबले बोलेरो नियो को लेना हर तरीके से ज्यादा फायदेमंद नजर आता है। एकबारगी राइड क्वालिटी को छोड़ दें तो हमारी राय में इसे आप फैमिली कार के तौर पर भी ले सकते हैं जिसके केबिन में आपको काफी कंफर्ट मिलेगा। ये कार मार्केट में काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती है जिसे बोलेरो का ही एक ज्यादा प्रीमियम वर्जन कहा जा सकता है। 

    और देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • हाई सीटिंग पोजिशन और अच्छी विजिबिलिटी
    • इंजन से मिलती है काफी अच्छी टॉर्क जिससे सिटी में ड्राइव करना है आसान
    • ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • राइड क्वालिटी थोड़ी सी स्टिफ
    • रियर कैमरा और एड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की कमी
    • केबिन क्वालिटी भी औसत
    अधिक देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो कंपेरिजन

    महिंद्रा बोलेरो नियो
    महिंद्रा बोलेरो नियो
    Rs.8.99 - 10.79 लाख*
    महिंद्रा बोलेरो
    महिंद्रा बोलेरो
    Rs.8.49 - 9.99 लाख*
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    Rs.8.90 - 13.04 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.40 - 13.71 लाख*
    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस
    महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस
    Rs.11.39 - 12.49 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
    Rs.13.69 - 25.49 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    Rs.7.79 - 15.04 लाख*
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    महिंद्रा स्कॉर्पियो
    Rs.13.37 - 17.40 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (253)रेटिंग4.4User Review (394)रेटिंग4.5User Review (861)रेटिंग4.4User Review (26)रेटिंग4.4User Review (51)रेटिंग4.6User Review (10)रेटिंग4.6User Review (412)रेटिंग4.7User Review (1.1K)
    ट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअलट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल
    इंजन1493 सीसीइंजन1493 सीसीइंजन1462 सीसीइंजन998 सीसी - 1462 सीसीइंजन2184 सीसीइंजन1997 सीसी - 2198 सीसीइंजन1197 सीसी - 1498 सीसीइंजन2184 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजल
    पावर98.56 बीएचपीपावर74.96 बीएचपीपावर86.63 - 101.64 बीएचपीपावर86.63 - 109 बीएचपीपावर118.35 बीएचपीपावर130 - 200 बीएचपीपावर109.96 - 128.73 बीएचपीपावर130 बीएचपी
    माइलेज17.29 किमी/लीटरमाइलेज16 किमी/लीटरमाइलेज20.3 से 20.51 किमी/लीटरमाइलेज19.8 से 21.09 किमी/लीटरमाइलेज14 किमी/लीटरमाइलेज-माइलेज17.96 से 21.2 किमी/लीटरमाइलेज14.44 किमी/लीटर
    बूट स्पेस384 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस209 लीटरबूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस-बूट स्पेस364 लीटरबूट स्पेस460 लीटर
    एयरबैग2एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग2-6एयरबैग6एयरबैग2
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टारजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंबोलेरो नियो बनाम बोलेरोबोलेरो नियो बनाम अर्टिगाबोलेरो नियो बनाम ब्रेजाबोलेरो नियो बनाम बोलेरो नियो प्लसबोलेरो नियो बनाम स्कॉर्पियो एनबोलेरो नियो बनाम एक्सयूवी 3एक्सओबोलेरो नियो बनाम स्कॉर्पियो

    महिंद्रा बोलेरो नियो न्यूज

    महिंद्रा बोलेरो नियो यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड253 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (253)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (76)
    • कंफर्ट (101)
    • माइलेज (53)
    • इंजन (31)
    • इंटीरियर (27)
    • स्पेस (26)
    • कीमत (49)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • c
      chandan on अगस्त 26, 2026
      5
      Best SUV Car In7 Seater
      Is price range me best car hai off roading ke liye ye car best hai, big female ke liye ye car best hai kyonki ye 7 seater car hai is car ki ingen achhi hai or speed bhi achhi hai maine ise drive kiya hai feel hota hai jaise scorpio drive kr rha hun, highway me to ye car bhut hi achhi hai mere friend ke paas ye car hai. Overall great car.
      और देखें
    • a
      aish on जुलाई 29, 2026
      5
      Bolero Neo N10 Review
      I like this car because it is 7 seater and at cheap price like 9.97 lakh and also the look is gorgeous. My mom likes this car and I writing this review because I owned this car since 3 months and still feel satisfied and also feel free to drive the car. No other brand could provide 7 seater at this price, only Mahindra one and only is the company who makes this beast.
      और देखें
    • p
      pawan on जून 22, 2026
      5
      Nice Look And Space
      Bahut badhiya hai joint family ke liye, and also nice engine 1500 is strong enough. Space bhi mast hai seat foldable hai, front screen look aur badhiya kar rhi hai, aisi hi gaadi lena tha jo family ke liye ho aur papa ke retirement pe gaadi le rha hu to unko bhi bahut khushi hai. Comfortable car hai.
      और देखें
    • h
      harshit कुमार ghatiya on जून 18, 2026
      5
      Comfortable
      Comfortable Bolero n11 kam budget ki acchi kar hai, yah meri family ke liye sabse acchi choice hai, yeah majboot gadi hai aur surakshit gadi hai, duniya ki number one SUV car hai, aur yeah minimum cost mein aati hai, yeah apni majbuti ke liye prasidda hai, gaon mein chalane ke liye acchi gadi hai, road mein bhi yah car achi chalti hai.
      और देखें
      1
    • h
      himanshu thakur on जून 07, 2026
      4.2
      The Boss Neo
      Best car in this segment and the best looking car. Very comfortable and mileage is also very good. Looks like a beast and mahindra makes this car very good and another brand can't provide car like this in this budget. The mileage it gives is managable. When it runs on the road, every people notice this car. My personal experience with this car is very awesome.
      और देखें
    • सभी बोलेरो नियो रिव्यूज देखें

    महिंद्रा बोलेरो नियो माइलेज

    महिंद्रा बोलेरो नियो केवल एक डीजल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। महिंद्रा बोलेरो नियो का माइलेज - से 17.29 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल17.29 किमी/लीटर

    महिंद्रा बोलेरो नियो वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • 2025 Mahindra Bolero Neo Walkaround: Naya Chehra Aur Naye Features3:07
      2025 Mahindra Bolero Neo Walkaround: Naya Chehra Aur Naye Features
      10 महीने पहले110.9K व्यूज
    • Mahindra Bolero Neo vs Tata Sierra vs Maruti Victoris vs Tata Punch vs Kia Syros vs MG Windsor
      Mahindra Bolero Neo vs Tata Sierra vs Maruti Victoris vs Tata Punch vs Kia Syros vs MG Windsor
      4 महीने पहले57K व्यूज
    • Abuse-friendly But Not Safe
      Abuse-friendly But Not Safe
      1 साल पहले
    • New Bolero Neo Explained!
      New Bolero Neo Explained!
      10 महीने पहले
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा बोलेरो नियो प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा बोलेरो नियो की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में बोलेरो नियो की ऑन-रोड कीमत 10,27,502 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा बोलेरो नियो पर सितंबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) सितंबर 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा बोलेरो नियो पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) बोलेरो नियो और बोलेरो में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) बोलेरो नियो की कीमत 8.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और बोलेरो की कीमत 8.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) महिंद्रा बोलेरो नियो के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 9.63 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा बोलेरो नियो की ईएमआई ₹20,373 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.07 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Yuvi Singh asked on 3 Jul 2026
      Q ) Kitne ki mahine ki emi bane gi
      By CarDekho Experts on 3 Jul 2026

      A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Neeraj Kumar asked on 1 Nov 2025
      Q ) Is bolero neo 11 front wheel drive
      By CarDekho Experts on 1 Nov 2025

      A ) The Mahindra Bolero Neo comes with a rear-wheel-drive (RWD) setup, delivering po...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Sandeepchoudhary asked on 15 Oct 2024
      Q ) Alloy wheels
      By CarDekho Experts on 15 Oct 2024

      A ) Yes, Alloy wheels are available in Mahindra Bolero Neo

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Pankajthakur asked on 30 Jan 2024
      Q ) What is the service cost?
      By CarDekho Experts on 30 Jan 2024

      A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service as th...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Shiba asked on 24 Jul 2023
      Q ) Dose it have AC?
      By CarDekho Experts on 24 Jul 2023

      A ) Yes, the Mahindra Bolero Neo has AC.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      24,339ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा बोलेरो नियो ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में बोलेरो नियो की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.10.94 - 13.56 लाख*
      मुंबईRs.10.64 - 12.96 लाख*
      पुणेRs.10.64 - 12.96 लाख*
      हैदराबादRs.10.71 - 13.26 लाख*
      चेन्नईRs.10.87 - 13.65 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      सितंबर ऑफर देखें

      महिंद्रा बोलेरो नियो लेटेस्ट अपडेट

      • 6 अक्टूबर 2025: नई महिंद्रा बोलरो नियो लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। प्रमुख अपडेट में नया टॉप मॉडल बी11, अपडेट डिजाइन एलिमेंट्स, कुछ नए फीचर और एक्सटीरियर व केबिन के लिए नए कलर शामिल हैं। 

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी दरों में कटौती के बाद महिंद्रा बोलेरो नियो की नई कीमतें अब सामने आ गई है। महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत अब 8.92 लाख रुपये से 10.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है। 

      • 18 सितंबर 2025: महिंद्रा बोलेरो नियो को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसके चलते इसमें ग्रिल और फ्रंट बंपर पर नए डिजाइन एलिमेंट लगे हुए नजर आए हैं। 

      • 06 सितंबर 2025: जीएसटी दरों में कटौती के बाद बोलेरो नियो की कीमतें 1.27 लाख रुपये तक कम हो जाएंगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है