मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कीमत एन्ड& वेरिएंट
Swift में ₹5.84L से शुरू होकर 13 वेरिएंट्स हैं, पेट्रोल, CNG, MT और AMT में (1.2L Z-Series)। LXi (₹5.84L) सेफ्टी-फर्स्ट बेस है जिसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESP, Hill Hold और ABS+EBD मिलते हैं। VXi (₹6.68L से) में 17.78cm SmartPlay Pro टचस्क्रीन के साथ वायरलेस CarPlay, पुश स्टार्ट, ऑटो क्लाइमेट, पेंटेड अलॉयज़, लेदर स्टीयरिंग और बॉडी-कलर्ड हैंडल्स जुड़ते हैं। VXi Opt (₹6.94L से) में क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs और हाइट-अडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। ZXi (₹8.07L AMT से) में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ Boomerang DRLs, LED टेल लैंप्स, Suzuki Connect और 6 स्पीकर मिलते हैं। ZXi+ (₹8.29L से) इसे टॉप करती है 22.86cm SmartPlay Pro+ के साथ ARKAMYS Surround Sense, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और प्रिसिज़न-कट ड्यूल-टोन अलॉयज़ के साथ। ज़्यादातर बायर्स ZXi+ MT (₹8.29L) पर आते हैं, आपको LED हेडलैंप्स, 22.86cm SmartPlay Pro+ के साथ ARKAMYS, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और प्रिसिज़न-कट अलॉयज़ मिलते हैं जो इस हैचबैक को रोज़ के इस्तेमाल के लिए प्रीमियम फील देते हैं, और AMT के लिए करीब ₹45K ज़्यादा दिए बिना।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1197 सीसी |
| पावर | 68.8 - 81.8 बीएचपी |
| टॉर्क | 101.8 एनएम - 112.4 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 25.35 से 26.25 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल / सीएनजी |
स्विफ्ट 2026: लेटेस्ट updates
-
18 सितंबर 2026: मारुति ने स्विफ्ट में सीएनजी इंजन ऑप्शन के साथ एएमटी ट्रांसमिशन जोड़ा है। इसकी कीमत 7.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
स्विफ्ट expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- स्टाइलिश एलिमेंट्स और आकर्षक कलर में काफी स्पोर्टी दिखती है ये कार
- 4 वयस्क पैसेंजर के बैठने जितना मिल जाता है स्पेस
- हैंडलिंग भी काफी अच्छी
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- इंटीरियर क्वालिटी अच्छी नहीं
- आकर्षक फीचर की कमी
- पहले से कम हो गई है परफॉर्मेंस
मारुति सुजुकी स्विफ्ट रिव्यू
ओवरव्यू
मारुति स्विफ्ट भारत में हमेशा से ही काफी पॉपुलर हैचबैक कार रही है, जिसे दो दशक पहले लॉन्च किया गया था। इसका न्यू जनरेशन मॉडल भी अभी काफी पॉपुलर हो रहा है। अपने मॉडर्न डिजाइन, रोजाना काम में आने वाले फीचर और ज्यादा माइलेज वाले इंजन के चलते स्विफ्ट आज एक स्पोर्टी हैचबैक से एक फैमिली कार बन गई है। इसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है।
एक्सटीरियर
- न्यू जनरेशन स्विफ्ट को कर्वी डिजाइन दिया गया है जो हमें काफी पसंद भी आया और ये काफी स्पोर्टी भी नजर आती है।

- ये पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है मगर बोनट से लेकर रियर तक जा रही लाइन से ऐसा लगता है कि इस कार को दो हिस्सो में बांट दिया गया है।
- मारुति ने इसमें बड़े एलईडी हेडलैंप्स दिए हैं जो स्विफ्ट का सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट है।
20250415_091524.jpg)
- हालांकि एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ ये अब ज्यादा बेहतर नजर आते हैं।

- इसके अलावा इसमें सी शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ बड़े एलईडी टेललैंप्स भी दिए गए हैं।

- इस हैचबैक कार के टॉप वेरिएंट्स जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ वेरिएंट्स में अलग डिजाइन के साथ 15 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसके लोअर वेरिएंट्स में व्हील कवर्स के साथ 14 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं मगर बेस वेरिएंट में आपको व्हील कवर नहीं मिलेंगे।
- इसमें शार्क फिन एंटीना भी नहीं दिया गया है जो इस हैचबैक के पूरे लुक को एक प्रीमियम लुक दे सकता था।

- मारुति ने इसमें 6 मोनोटोन कलर: सिज़लिंग रेड, लस्टर ब्लू, नॉवेल ऑरेंज, मैग्मा ग्रे, स्प्लेंडिड सिल्वर, पर्ल आर्कटिक व्हाइट और ब्लूइश ब्लैक के ऑप्शंस दिए हैं।
- इसमें सिज़लिंग रेड, लस्टर ब्लू और पर्ल आर्कटिक व्हाइट डुअल-टोन शेड में उपलब्ध हैं।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी

- स्विफ्ट में ऑल ब्लैक केबिन के साथ कुछ क्रोम और ब्रश्ड एल्युमिनियम इंसर्ट्स दिए गए है जिससे इसके केबिन का लुक अपमार्केट नजर आता है। हालांकि, इसका ओवरऑल डिजाइन और काफी प्लेन और सिंपल है।
- इसकी डार्क केबिन थीम काफी स्पोर्टी है मगर इसका केबिन डल फील होता है और काफी क्रैंप्ड नजर आता है।

- इसके डैशबोर्ड और डोर पर टेक्सचर्ड फिनिशिंग दी गई है जिससे इसके प्लेन डिजाइन को एक कॉन्ट्रास्ट मिलता है।
- इसके केबिन के अंदर इस्तेमाल हुए मैटेरियल्स और फिट एवं फिनिशिंग अच्छी है मगर इनमें सुधार की गुंजाइश भी नजर आती है।

- इसमें सॉफ्ट टच मैटेरियल्स की कमी महसूस होती है मगर फिर भी इसका केबिन टिकाउ नजर आता है।
ड्राइविंग पोजिशन

- इसकी ड्राइवर सीट पर कंफर्टेबल सीटिंग पोजिशन मिलती है साइड सपोर्ट भी अच्छा मिलता है। मगर इसके स्टीयरिंग व्हील में टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है जिससे अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने में समय लगता है।
- इसमें सीट हाइट एडजस्टमेंट केवल टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ वेरिएंट्स में ही मिलता है।

- ओवरऑल विजिबिलिटी के मामले में भी इस हैचबैक कार में कोई समस्या नही है और ये नए ड्राइवर के अनुरूप भी है।
पैसेंजर कंफर्ट
- इस मारुति कार में फ्रंट आर्मरेस्ट की कमी महसूस होती है जिससे लंबे सफर के दौरान और भी अच्छा कंफर्ट लेवल मिल सकता था।

- इसकी रियर सीट में अच्छा लेगरूम और नीरूम के साथ अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल जाता है।
- मगर 5’10” से लंबे व्यक्ति को कम हेडरूम स्पेस मिल पाता है।
- ये कार ज्यादा चौड़ी नहीं है मगर इसकी रियर सीट पर तीन लोग आराम से नहीं बैठ सकते हैंं और बीच में बैठने वाले पैसेंजर को लंबे सफर में हेडरेस्ट की कमी महसूस होगी।
- इसे 4 सीटर कार के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाए तो ही बेहतर है।
स्टोरेज ऑप्शंस
- स्विफ्ट के सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर्स,फ्रंट डोर में 1 लीटर बॉटल होल्डर,रियर डोर में आधा लीटर का बॉटल होल्डर, एक ग्लवबॉक्स,रियर चार्जिंग ऑप्शंस के पीछे फोन रखने के लिए स्लॉट और एसी वेंट्स के बीच में एक ओपन स्टोरेज दिया गया है।

- इसमें पीछे बैठने वालों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स और पैसेंजर सीट के पीछे पॉकेट दी गई है।
- इसमें ड्राइवर सीट के पीछे सीट बैक पॉकेट और बड़े रियर डोर पॉकेट्स की कमी महसूस होती है।
फीचर्स
- 2025 स्विफ्ट की फीचर लिस्ट थोड़ी छोटी है और आपको इसमें केवल फंक्शनल और जरूरी फीचर्स ही नजर आएंगे।

- इसमें दिया गया 9 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम इस्तेमाल करने में आसान है और अटकता नहीं है। मगर इसका यूजर इंटरफेस आउटडेटेड लगता है।
- इसकी स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है जो कि अटकती नहीं है।
20250415_094640.jpg)
- इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है मगर ये फोन को जल्दी गर्म कर देता है।
- इसमें दिए गए 6 स्पीकर साउंड सिस्टम का ऑडियो एक्सपीरियंस अच्छा है और इसके साथ प्रीसेट इक्वलाइजर सेटिंग्स दी गई है।

- इसके अलावा मारुति स्विफ्ट कार में ऑटो एसी, ऑटो हेडलाइट्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम और की लेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सुरक्षा
- सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

- इस कार के टॉप वेरिएंट्स में डायनैमिक गाइडलाइंस के साथ रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
- नई स्विफ्ट का अभी तक क्रैश टेस्ट नही हुआ है लेकिन बता दें कि इसे नई डिजायर वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
- मारुति स्विफ्ट कार में 265 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो काफी कम है। यहां आप एक छोटा,एक मीडियम के साथ साथ एक दो सॉफ्ट बैग्स रख सकते हैं।

- साइज छोटा होने और बूट के शेप के कारण इसमें बड़ा सूटकेस आसानी से नहीं रखा जा सकता है। यदि आप ऐसा कर भी लें तो इसके बाद आपके पास दूसरे बैग्स रखने की जगह नहीं बचेगी।
- यदि आपके पास ज्यादा लगेज है तो आप इसकी रियर सीट को 60:40 में बांटकर रियर सीट को फोल्ड कर सकते हैं।
परफॉरमेंस
- 2025 मारुति स्विफ्ट में 3 सिलेंडर,1.2-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की चॉइस दी गई है।

- ये इंजन फैक्ट्री फिटेड सीएनजी में भी उपलब्ध है जिसके साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प ही दिया गया है।
| फ्यूल ऑप्शन | पेट्रोल | सीएनजी |
| पावर | 82 पीएस | 69 पीएस |
| टॉर्क | 102 एनएम | 102 एनए |
| ट्रांसमिशन | 5 एमटी*, 5 एएमटी^ | 5-स्पीड मैनुअल |
| क्लेम्ड माइलेज | 24.80 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 25.75 किलोमीट प्रति लीटर (एएमटी) | 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम |
*एमटी = मैनुअल ट्रांसमिशन
^एएमटी = ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
- पुराने मॉडल में दिए गए 4 सिलेंडर के मुकाबले ये नया 3 सिलेंडर इंजन ज्यादा वाइब्रेट करता है और इसका पुराना इंजन काफी रिफाइंड भी था।
- लेकिन ये नया इंजन काफी स्मूद तरीके से पावर डिलीवर करता है और एक आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।

- शहर में आप बिना गियर बदले आराम से दूसरे गियर पर इसे ड्राइव कर सकते हैं। आपको जल्दी से ओवरटेक करने के लिए जरूरत की पावर भी मिल जाती है।
- इसका क्लच काफी हल्का है और गियर शिफ्ट भी काफी स्मूद है जिससे भारी ट्रैफिक में मैनुअल पर ड्राइव करना काफी आसान हो जाता है।
- हालांकि बंपर टू बंपर ट्रैफिक में आपको क्लच के साथ काफी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कार अटक सकती है।

इसमें दिया गया ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) आरामदायक ड्राइविंग के लिए बेहतर है। बाकी तो आपको गियर बदलने में देरी और इनका गियरशिफ्ट्स के दौरान अटकाव महसूस होगा।

- जल्दी से शिफ्ट्स और बेहतर एएमटी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए हम आपको इसे मैनुअल मोड पर रखने के लिए सलाह देंगे।
- हाईवे परफॉर्मेंस की बत करें तो स्विफ्ट यहां काफी ढीली महसूस होती है क्योंकि इसका इंजन हाईवे ड्राइव के हिसाब से ढंग से ट्यून नहीं किया गया है। आपको आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिल जाता है मगर आपको किसी को ओवरटेक करना हो या चढ़ाई चढ़नी हो तो फिर आपको कार पर ज्यादा जोर लगाना होगा।
- दूसरी तरफ इस इंजन की अच्छी बात इसका माइलेज है। शहर में स्विफ्ट का माइलेज 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है और हाईवे पर ये आराम से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है।
स्विफ्ट सीएनजी
- अपको शहर में स्विफ्ट सीएनजी से कोई शिकायत नहीं रहेगी।
- पावर में हल्की सी कमी के साथ हाईवे पर ये आराम से चलती है और आपको ओवरटेकिंग के लिए पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है।
- माइलेज के मामले मे स्विफ्ट सीएनजी काफी अच्छी है और ये 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज दे देती है।
राइड और हैंडलिंग
- मारुति स्विफ्ट अपनी प्राइस रेंज के हिसाब से काफी कंफर्टेबल कार है।

- सिटी में खराब सड़कों पर ड्राइव करने के दौरान इसके केबिन का मूवमेंट अच्छी तरह से कंट्रोल में रहता है जिससे यात्रियों को कम साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है।
- हाईवे पर ये हाईवे पर आने वाले घुमावदार रास्तों और फ्लायओवर के जॉइन्ट्स को ये कार आराम से संभाल लेती है और एकदम स्थिर होकर चलती है।
- स्विफ्ट की ड्राइव ज्यादा स्पोर्टी नहीं है और पहले भी नहीं थी चूंकि अब ये हॉट हैचबैक ना होकर एक फैमिली कार बन चुकी है मगर ये काफी रिस्पॉन्सिव है और इसका स्टीयरिंग काफी फुर्तिला है जिसस कॉर्नर्स पर कार को ड्राइव करने में मजा आता है।
निष्कर्ष
क्या मारुति स्विफ्ट आपकी फैमिली के लिए है एक बेहतर कार? इसका डिजाइन काफी मॉर्डन है,केबिन काफी प्रीमियम है,इसमें अच्छे फीचर्स दिए गए हैं और इसका माइलेज भी काफी अच्छा है और साथ शहर में इससे कंफर्टेबल और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। मगर इसी के साथ इससे आपको पहले जैसा स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा और इसकी केबिन क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश नजर आती है और इसमें 5 लोग नहीं बैठ सकते हैं।

यदि आपका छोटा परिवार है या फिर आप एक स्पोर्टी सी दिखने वाली हैचबैक लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छी रहेगी क्योंकि इसमें अच्छा पैकेज मिलता है और ये लगभग आपकी सभी जरूरतों को पूरा करती है। मगर आपका परिवार यदि बड़ा है और आपके लिए स्पेस मायने रखता है तो आपको बजट बढ़ाकर बलेनो,फ्रॉन्क्स या ब्रेजा लेने की सलाह देंगे।
गौर करने वाले अन्य विकल्प
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस
गौर करने के कारण
- केबिन का लुक बेहतर
- सीएनजी मॉडल मे ड्युअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी
गौर ना करने के कारण
- वायर्ड कनेक्टिविटी के साथ छोटी टचस्क्रीन
- ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट नहीं
टाटा टियागो
गौर करने के कारण
- बेहतर इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस
- काफी अफोर्डेबल
गौर ना करने के कारण
- टचस्क्रीन में खामियां
- केबिन क्वालिटी उतनी बेहतर नहीं
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कलर
भारत में मारुति सुजुकी स्विफ्ट निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
पर्ल आर्कटिक व्हाइट
sizzling-red with ब्लूइश ब्लैक roof
मैग्मा ग्रे
पर्ल आर्कटिक व्हाइट with ब्लूइश ब्लैक roof
luster ब्लू with ब्लूइश ब्लैक roof
ब्लूइश ब्लैक
सिजलिंग रेड
स्प्लेंडिड सिल्वर
luster ब्लू
novel ऑरेंज
comparing मारुति सुजुकी स्विफ्ट rivals
Rs.5.84 - 8.89 लाख* | Rs.5.99 - 9.99 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* | Rs.5.75 - 10.77 लाख* | Rs.6.31 - 9.54 लाख* | Rs.4.77 - 8.62 लाख* | Rs.4.99 - 7.24 लाख* | Rs.5.30 - 9.75 लाख* |
| रेटिंगUser Review (533) | User Review (13) | User Review (803) | User Review (167) | User Review (565) | User Review (40) | User Review (533) | User Review (14) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1197 सीसी | 1197 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 1199 सीसी | 1197 सीसी | 1199 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 1199 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर68.8 - 81.8 बीएचपी | 69 - 82 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी | 72 - 118 बीएचपी | 68.79 - 81.8 बीएचपी | 74.46 - 85 बीएचपी | 55.92 - 88.5 बीएचपी | 74.46 - 85 बीएचपी |
| माइलेज25.35 से 26.25 किमी/लीटर | 23.8 से 24.77 किमी/लीटर | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर | - | 25.15 से 26.13 किमी/लीटर | - | 25.19 किमी/लीटर | - |
| बूट स्पेस265 लीटर | 318 लीटर | 308 लीटर | 366 लीटर | 382 लीटर | 242 लीटर | 341 लीटर | 419 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग1 स्टार | - | - | - | - | - | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | स्विफ्ट बनाम बलेनो | स्विफ्ट बनाम फ्रॉन्क्स | स्विफ्ट बनाम पंच | स्विफ्ट बनाम डिजायर | स्विफ्ट बनाम टियागो | स्विफ्ट बनाम वैगन आर | स्विफ्ट बनाम aeris |
मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

The Swift? में What's नई

स्विफ्ट Isn't Fun Anymore?

Japan में नई स्विफ्ट Crash Test

How's The Swift’s Boot Space?

आईएस 3-Cylinder Engine Better?

What Are The Highlights?
14:56Maruti Swift 2024 Review in Hindi: Better Or Worse? | CarDekho2 साल पहले192.4K व्यूज
2:092024 Maruti Swift launched at Rs 6.5 Lakhs! Features, Mileage and all info #In2Mins2 साल पहले332.9K व्यूज
8:43Time Flies: Maruti Swift’s Evolution | 1st Generation vs 4th Generation2 साल पहले83.8K व्यूज
11:39Maruti Suzuki Swift Review: City Friendly & Family Oriented2 साल पहले143.2K व्यूज
10:02Maruti Swift vs Hyundai Exter: The Best Rs 10 Lakh Car is…?1 साल पहले306K व्यूज
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore मारुति सुजुकी स्विफ्ट दूसरा hand कारें
मारुति सुजुकी स्विफ्ट यूज़र रिव्यू
- सभी (534)
- स्टाइलिंग से जुड़े (197)
- कंफर्ट (205)
- माइलेज (205)
- इंजन (85)
- इंटीरियर (75)
- स्पेस (40)
- कीमत (95)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- Better In Class Pickup And MilaegeA good choice as a first car, Initially, I thought of buying a second-hand car, but this budget-friendly car helped me buy a new one, which keeps me worry-free. The maintenance cost is also much lower than that of other companies. In fact, I was looking at the i20, but now I think I made a good decision. I have the Delta version.और देखें
- Good Car For Daily UseI have been using this maruti suzuki swift and overall my experience has been good. It is easy to drive in the city and highway, gives good mileage, very convenient for daily travel, provides good amount of power, car feels comfortable, low maintenance is also reasonable. overall it's best car for daily use.और देखें
- Good Very Goood CarGood car, very comfortable car for the family members to travel in the swift car, also good suspension and the interior looks good inside, the outside of the car makes the car very beautiful, also good boot capacity and a power steering in the car which make travelling easier in the local areas and the highway.और देखें
- Very Good Looking Even It'sVery good looking, even its road presence is also very great. It's a powerful engine. Even I have 2 Swifts, in which VXI is the best, and another one is also good, it's an old model. VXI is so great and it is so comfortable. Its mileage is not very good, acceptable, and its pickup is also slow. Thank you.और देखें
- Swift ReviewThe car is so smooth and funky look. Best car for youngsters in nowadays. Mileage was also too good. The AC cooling is just awesome. Best comfortable car for 4 people for long drive. The outer look was too crazy. The Drl s look crazy. The engine is quite powerful than others in same segment cars.और देखें
- अधिक देखें
मारुति सुजुकी स्विफ्ट माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 25.35 किमी/लीटर से 26.25 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 35.07 किलोमीटर/ किलोग्राम से 35.34 किलोमीटर/ किलोग्राम मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 26.25 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 25.35 किमी/लीटर |
| सीएनजी | ऑटोमेटिक | 35.34 किलोमीटर/ किलोग्राम |
| सीएनजी | मैनुअल | 35.07 किलोमीटर/ किलोग्राम |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें
A ) The Maruti Suzuki Swift is priced between ₹5.79 lakh and ₹8.80 lakh (ex-showroom...और देखें
A ) The base model of the Maruti Suzuki Swift, the LXi variant, is available in nine...और देखें
A ) Yes, the kerb weight of the new Maruti Suzuki Swift has increased slightly compa...और देखें
A ) The Automatic Petrol variant has a mileage of 25.75 kmpl. The Manual Petrol vari...और देखें

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग मारुति सुजुकी कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
मारुति सुजुकी वैगन आरRs.4.99 - 7.24 लाख*
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10Rs.3.70 - 5.45 लाख*
मारुति सुजुकी सेलेरियोRs.4.70 - 6.75 लाख*
मारुति सुजुकी एस-प्रेसोRs.3.50 - 5.27 लाख*
पॉपुलर हैचबैक कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
हुंडई आई20Rs.6 - 10.68 लाख*
टाटा अल्ट्रोज़Rs.6 - 10.90 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
- न्यू वैरिएंट
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट क्विडRs.4.53 - 5.85 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई ग्रैंड आई10 निओसRs.5.60 - 8.09 लाख*
blinq rydeRs.4.50 - 5 लाख*
हुंडई प्राइम hbRs.6 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

