• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन

    4.6274 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 9.79 - 14.21 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा रुमियन कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Rumion में 7 वेरिएंट हैं, ₹9.79L से शुरू, सभी 1.5L पेट्रोल और बेस पर ऑप्शनल CNG के साथ। ये Toyota की रीबैज्ड वैल्यू 7-सीटर MPV है (Maruti Ertiga की सिस्टर)। E CNG AT (₹9.79L) फ्लीट ड्यूटी के लिए बेस है जिसमें डुअल एयरबैग्स, ABS, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स और 7-inch टचस्क्रीन हैं। G (₹11.93L) में SmartPlayCast टचस्क्रीन विद wireless Android Auto और CarPlay, follow-me-home लैंप्स, बॉडी-कलर्ड ORVMs और रियर AC वेंट्स जुड़ जाते हैं। S AT (₹12.35L) में स्टॉप-एंड-गो में आसानी के लिए 4-speed ऑटोमैटिक आता है। V (₹12.70L से) में लेदरेट सीट्स, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, क्रूज़ कंट्रोल, 15-inch अलॉय व्हील्स, AT पर पैडल शिफ्टर्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। V AT (₹14.21L) सबसे ऊपर है जिसमें हाईवे और सिटी कम्फर्ट के लिए 4-speed ऑटो आता है। ज़्यादातर बायर्स V MT (₹12.70L) पर आते हैं, लेदरेट, पुश स्टार्ट, ऑटो क्लाइमेट, क्रूज़, 15-inch अलॉय व्हील्स और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, और V AT के टॉर्क-कन्वर्टर ऑटो के लिए ~₹1.51L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    8 रुमियन वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    पेट्रोलऑटोमेटिक20.11 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.51 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.51 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल26.11 किलोमीटर/ किलोग्राम86.63bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.51 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक20.11 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.51 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक20.11 किमी/लीटर101.64bhp@6000rpm
    View More Variants

    टोयोटा रुमियन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1462 सीसी
    पावर86.63 - 101.64 बीएचपी
    टॉर्क121.5 एनएम - 139 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    रुमियन 2026: लेटेस्ट updates

    • 6 मार्च 2026 : टोयोटा ने रुमियन का नया बेस वेरिएंट ई एमटी भारत में 9.56 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया है।

    और देखें

    टोयोटा रुमियन रिव्यू

    Rumion, Maruti Ertiga का रिबैज्ड वर्जन है। लुक्स और केबिन थीम को छोड़कर Rumion स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के मामले में Ertiga जैसा ही है। Rumion का सीधा मकसद उन ग्राहकों को टारगेट करना है जो एक 7-सीटर फैमिली कार की तलाश में हैं और Toyota की आफ्टर-सेल्स सर्विस और ब्रांड वैल्यू पर भरोसा करते हैं।

    Toyota Rumion

    मैंने Toyota Rumion को टेस्ट करने में एक हफ्ते से ज्यादा का समय लिया और इसकी प्रतिद्व्न्दी गाड़ियों मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस को भी चलाकर देखा। हो सकता है कि टोयोटा की MPV सबसे अलग ना हो, लेकिन यह बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प है। 

    और देखें

    Toyota Rumion कार Maruti Ertiga पर आधारित है और यह बात इसकी डिजाइन में भी साफ तौर पर नजर आती है। लेकिन, Toyota ने Rumion में थोड़े बहुत बदलाव करके इसे बिलकुल नई पहचान दी है।

    Toyota Rumion

    आगे की तरफ इसमें एक बड़ी और ज़्यादा आकर्षक ग्रिल दी गई है, जिसमें कई क्रोम सराउंड हैं जो इसे प्रीमियम टच देते हैं। हालांकि, इसकी हेडलाइट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये Ertiga की तरह ही हैलोजन प्रोजेक्टर यूनिट्स हैं। 

    Toyota Rumion

    साइड से देखने पर Rumion की स्टाइलिंग एक आम MPV जैसी लगती है, जिसका व्हीलबेस काफी लंबा है। इसका सिल्हाउट, दरवाजे और विंडो लाइन बिल्कुल Ertiga जैसे ही हैं। इकलौता अंतर अलग डिजाइन के 15-इंच अलॉय व्हील्स का है, जो कि डुअल-टोन फिनिश में आते हैं। टायर का साइज 185/65 R15 है, जो कि Ertiga के बराबर है। वहीं, इसके लोअर वेरिएंट में अलॉय व्हील्स की जगह स्टील व्हील्स मिलते हैं। इस MPV कार में क्रोम डोर हैंडल्स और आउटसाइड मिरर पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। 

    Toyota Rumion

    पीछे की तरफ इसमें L-शेप वाली LED टेललाइट्स मिलती हैं जो Ertiga जैसी ही हैं। बंपर का डिज़ाइन भी लगभग वही है, बस इसमें बूट लिड पर एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो दोनों टेललाइट्स को जोड़ती है।

    Toyota Rumion पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें Rustic Brown, Iconic Grey, Spunky Blue, Cafe White, और Enticing Silver शामिल हैं। 

    कुल मिलाकर, Rumion का डिजाइन बहुत सिंपल, सोबर और फंक्शनल है। यह बहुत ज्यादा आकर्षक या स्टाइलिश नहीं है, लेकिन यह बोरिंग भी नहीं लगता। यह एक ऐसी फैमिली कार है जो भीड़ में अलग दिखने की कोशिश नहीं करती।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    एक्सटीरियर की तरह ही Rumion की सिंपल स्टाइलिंग केबिन के अंदर भी नजर आती है। मल्टी-कलर थीम डिजाइन में जान डालती है। केबिन के अंदर इसमें बेज कलर का काफी इस्तेमाल किया गया है, जिससे गाड़ी स्पेशियस लगती है, और डैशबोर्ड के बीच वाले पैनल पर वुड फिनिश दी गई है जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। हालांकि, बेज कलर की सीटें बहुत जल्दी गंदी हो सकती हैं, इसलिए उन्हें साफ रखने के लिए रोजाना देखभाल की जरूरत रहती है। केबिन में प्रीमियम फील को बढ़ाने के लिए इसमें लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, साथ ही इसमें सेंट्रल और डोर आर्मरेस्ट पर लेदरेट फिनिश  भी  मिलती है, जो टच करने में काफी अच्छी लगती है। केबिन के बाकी हिस्से पर  प्लास्टिक फिनिश मिलती है, जिसका टेक्सचर स्मूद है और वह ज्यादा खुरदुरी भी नहीं लगती। इसकी फिट और फिनिश क्वालिटी में भी कोई कमी नहीं है।

    Toyota Rumion

    आगे वाली सीट 

    इसकी फ्रंट सीट काफी आरामदायक हैं। सीटों की कुशनिंग काफी अच्छी है और यह लंबे सफर पर पर्याप्त सपोर्ट भी देती है। ड्राइवर सीट में हाइट एडजस्टमेंट फीचर मिलता है, जिससे अलग-अलग कद के ड्राइवर आसानी से एक आरामदायक ड्राइविंग पोज़िशन पा सकते हैं। फ्रंट सीट से विजिबिलिटी भी काफी अच्छी मिलती है, बड़ी विंडस्क्रीन और खिड़कियों की वजह से बाहर का नजारा साफ दिखता है और कार को ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है।

    Toyota Rumion

    स्टीयरिंग व्हील को सिर्फ टिल्ट (ऊपर-नीचे) एडजस्ट किया जा सकता है, इसमें टेलीस्कोपिक (आगे-पीछे) एडजस्टमेंट का विकल्प नहीं दिया गया है। यह एक कमी है, क्योंकि टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट से लंबे या छोटे कद के ड्राइवरों को एक परफेक्ट ड्राइविंग पॉस्चर पाने में और भी आसानी होती है। इसकी आगे वाली सीटों के अंदर जाना और बाहर निकलना बहुत आसान लगता है और परिवार के बुज़ुर्गों को भी इसमें बैठने में कोई परेशानी नहीं होती है। 

    दूसरी रो 

    Toyota Rumion की सेकंड रो इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसका केबिन काफी चौड़ा है और दूसरी रो पर तीन पैसेंजर्स के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलती है, लेकिन मिडल पैसेंजर के लिए यहां हेडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है जिससे लंबे सफर में उन्हें थोड़ी असुविधा हो सकती है। हालांकि, यहां लेगरूम, हेडरूम और फूटरूम स्पेस बहुत अच्छा मिलता है। इसमें अंडरथाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है जिससे पैसेंजर अपने पैर फैला कर बैठ सकते हैं। 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर्स भी यहां आराम से बैठ सकते हैं। सीटों को आगे-पीछे स्लाइड और रिक्लाइन भी किया जा सकता है। अगर तीसरी रो में कोई नहीं बैठा है, तो आप सीट को पीछे खिसकाकर आराम से बैठ सकते हैं।

    Toyota Rumion

    अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट भी दिया गया है, जो दो पैसेंजर्स के सफर को और आरामदायक बनाता है। रूफ पर AC वेंट्स लगे हैं जो पीछे बैठे पैसेंजर्स को गर्मियों के दिनों में ठंडा रखते हैं। कुल मिलाकर, दूसरी रो में तीन वयस्क औसत साइज के लोग आराम से बैठ सकते हैं, हालांकि दो लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा आरामदायक कार है।

    Toyota Rumion

    तीसरी रो  

    Toyota Rumion में तीसरी रो तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसकी दूसरी रो की सीट आगे स्लाइड तो होती है, लेकिन यह पूरी तरह से टम्बल और फोल्ड नहीं होती, जिससे तीसरी रो तक जाने के लिए थोड़ी कम जगह बचती है। एक बार अंदर जाने के बाद, यह सीट कम दूरी के सफर के लिए बच्चों या कम कद वाले वयस्क पैसेंजर्स के बैठने के लिए उपयुक्त लगती है। वहीं, लंबे सफर पर वयस्क पैसेंजर्स को यहां नीरूम की कमी महसूस हो सकती है।

    Toyota Rumion

    हालांकि, दूसरी रो की सीटों को थोड़ा आगे खिसकाकर और तीसरी रो के बैकरेस्ट को रिक्लाइन करके यहां नीरूम स्पेस को बेहतर बनाया जा सकता है। यह छोटे मोटे एडजस्टमेंट इस रो को ज़्यादा उपयोगी बनाते हैं। 

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    एक फैमिली MPV होने के नाते Rumion में स्टोरेज स्पेस अच्छी-खासी मिल पाती है। चारों दरवाज़ों में 1-लीटर की बोतल रखने के लिए पॉकेट्स दिए गए हैं। सेंटर कंसोल में दो कूल्ड कपहोल्डर्स मिलते हैं, जो गर्मियों में आपकी ड्रिंक्स को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके आगे एक ट्रे है जिसमें आप अपना वॉलेट, फोन या चाबी भी रख सकते हैं। स्टीयरिंग व्हील के पास वाले कंपार्टमेंट में आप अपनी रसीदें या खुले पैसे रख सकते हैं। इसके ग्लवबॉक्स का साइज भी काफी बड़ा है। 

    Toyota Rumion

    इसके अलावा, फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे और डैशबोर्ड में भी छोटे-मोटे सामान रखने के लिए जगह दी गई है। रियर पैसेंजर्स के लिए सीट बैक पॉकेट्स दिए गए हैं जिसमें मैगज़ीन या टैबलेट रखने की जगह है, लेकिन रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट में कपहोल्डर नहीं दिए गए हैं। इसमें तीसरी रो के पैसेंजर्स के लिए डेडिकेटेड कपहोल्डर्स दिए गए हैं। 

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो इस मामले में Rumion थोड़ी निराश करती है। इस गाड़ी में हर रो पर एक 12V का सॉकेट दिया गया है, लेकिन फ्रंट पैसेंजर्स के लिए केवल एक ही USB पोर्ट (टाइप-A) मिलता है। इसमें कोई टाइप-C पोर्ट और वायरलेस चार्जर नहीं दिया गया है। 

    Toyota Rumion

    और देखें

    Toyota Rumion में सभी जरूरी और फंक्शनल फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं :-

    Toyota Rumion फीचर्स 

    क्रूज कंट्रोल 

    कीलेस एंट्री 

    ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रियर व्यू मिरर 

    ऑटो एसी के साथ सेकंड रो एसी वेंट्स 

    पावर विंडो 

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    Rumion में प्रैक्टिकल और कंफर्ट फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए, इसमें 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। यह सिस्टम अपना काम ठीक से करता है, लेकिन इसका टच रिस्पॉन्स उतना स्मूद नहीं है जितना Glanza या Hyryder में मिलने वाले बड़े 9-इंच यूनिट का है। साउंड के लिए 6-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो औसत ऑडियो क्वालिटी देता है लेकिन इससे किसी प्रीमियम एक्सपीरिएंस की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

    Toyota Rumion

    हालांकि, इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की कमी खलती है, लेकिन इसके एनालॉग डायल्स की स्टाइलिंग काफी आकर्षक है, जिसमें ब्लू इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। इन डायल्स के बीच में एक कलर्ड मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) भी है जो ट्रिप, माइलेज और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाता है। 

    और देखें

    Toyota Rumion कार में छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस MPV कार के टॉप वेरिएंट में फ्रंट फॉग लैंप और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी मिलते हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी दिए गए हैं, जिससे बच्चों की सीट को सुरक्षित रूप से लगाया जा सकता है। इसके रियर पार्किंग कैमरे की क्वालिटी ठीक-ठाक है।

    Toyota Rumion

    हालांकि, इसमें मिडल पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट की सुविधा नहीं मिलती है, और रियर सीटों पर लोड सेंसर भी नहीं दिए गए हैं। इस वजह से कभी-कभी आपको सीटबेल्ट लगानी पड़ सकती है, वरना आपको लगभग एक मिनट तक परेशान करने वाला अलार्म सुनना पड़ सकता है। 

    इस एमपीवी कार का BNCAP या GNCAP द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। वहीं, 2019 में GNCAP क्रैश में Maruti Ertiga को 3-स्टार रेटिंग मिली थी।

    और देखें

    Toyota Rumion की प्रैक्टिकैलिटी इसके बूट स्पेस में भी दिखती है। जब तीनों रो की सीटें अपनी जगह पर हों, तो इसमें कुछ केबिन और लैपटॉप बैग रखे जा सकते हैं। इसमें एक 'फॉल्स फ्लोर' भी है, इसलिए उन पैनल को हटाकर आप बड़े सूटकेस को खड़ा करके रख सकते हैं।

    Toyota Rumion

    तीसरी रो को फोल्ड करने पर एक फ्लैट जगह बन जाती है, जो एयरपोर्ट आने-जाने या वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए काफी बड़ी है। दूसरी रो में 60:40 स्प्लिट सीटों का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप आसानी से फ्रिज जैसी लंबी चीजें भी ले जा सकते हैं।

    Toyota Rumion

    हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि CNG वेरिएंट में बूट स्पेस लगभग खत्म हो जाती है क्योंकि CNG टैंक काफी जगह घेर लेता है। इसलिए अगर आप CNG मॉडल खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लगेज स्पेस से समझौता करना पड़ेगा। इसमें केवल सिंगल केबिन सूटकेस या फिर कई लैपटॉप बैग्स ही रखे जा सकते हैं। 

    और देखें

    Toyota Rumion में केवल 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी दी गई है, जिसके साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन  1.5-लीटर पेट्रोल  1.5-लीटर पेट्रोल CNG
    पावर  103PS 88PS (CNG)| 100.6PS (पेट्रोल)
    टॉर्क  136.8Nm 121.5Nm (CNG) | 136Nm (पेट्रोल)
    ट्रांसमिशन  5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी  5-स्पीड एमटी
    सर्टिफाइड माइलेज  20.51kmpl (MT)/ 20.11kmpl (AT) 26.11 km/kg

    Toyota Rumion

    Rumion पेट्रोल 

    भले ही यह इंजन सबसे ज्यादा पावरफुल ना हो, लेकिन इसे अपनी रिफाइनमेंट के लिए जाना जाता है। स्टार्ट होने पर या कम स्पीड पर इंजन साइलेंट रहता है और स्मूद परफॉरमेंस भी देता है। इसे आराम से चलाने पर ही सबसे ज्यादा मजा आता है। यह उन ड्राइवरों के लिए अच्छा है जो आरामदायक सफर पसंद करते हैं, ना कि तेज रफ्तार परफॉर्मेंस।

    शहर में परफॉर्मेंस 

    शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर Toyota Rumion का पेट्रोल वेरिएंट काफी अच्छा परफॉर्म करता है। इंजन की ट्यूनिंग इस तरह की गई है कि कम RPM पर भी अच्छा टॉर्क मिलता है, जिससे बार-बार गियर बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसका मतलब है कि आप दूसरे या तीसरे गियर में भी आसानी से धीमी गति से चल सकते हैं। जब ट्रैफिक से निकलने की ज़रूरत होती है, तो इंजन तुरंत रिस्पॉन्स करता है। इसका एसेलेरेशन बहुत तेज नहीं है, लेकिन इतना अच्छा है कि शहर में ओवरटेक करते समय आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इसका हल्का स्टीयरिंग व्हील और कॉम्पैक्ट डाइमेंशन इसे तंग जगहों से आसानी से आगे निकलने में मदद करते हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट शहर के लिए और भी बेहतर है, क्योंकि यह स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में ड्राइवर को पूरी तरह से टेंशन फ्री रखता है। यह गाड़ी सिटी में 11 kmpl के आसपास का माइलेज देती है। 

    Toyota Rumion

    हाइवे परफॉरमेंस 

    हाइवे पर Rumion एक स्टेबल और आरामदायक क्रूज़र कार लगती है। 103 PS की पावर हाइवे पर ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन इसके लिए सही प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। चूंकि यह एक नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, इसलिए तेज़ी से स्पीड बढ़ाने के लिए आपको सही गियर में होना जरूरी है। मैनुअल वेरिएंट में ओवरटेक करने से पहले एक गियर नीचे शिफ्ट करना पड़ता है ताकि इंजन अपने पावर बैंड में आ जाए। ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी अचानक एसेलेरेशन के लिए यह थोड़ा समय लेता है, लेकिन पैडल शिफ्टर्स का इस्तेमाल करके आप मैनुअल गियर को कंट्रोल कर सकते हैं। जब गाड़ी पूरी तरह से भरी हो, यानी सभी सात सीटों पर लोग बैठे हों और सामान भी हो, तो इसकी परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर असर पड़ता है। लोड के साथ, इंजन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ओवरटेकिंग के लिए और भी ज़्यादा प्लानिंग की जरूरत पड़ती है। हाइवे पर सामान्य ड्राइविंग कंडीशन में इसका असल माइलेज लगभग 14 kmpl रहता है, जो इसके साइज़ को देखते हुए अच्छा है।

    Rumion CNG

    Toyota Rumion का CNG वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जिनकी प्राथमिकता रनिंग कॉस्ट को कम से कम रखना है। 

    शहर में परफॉरमेंस 

    CNG मोड में इसकी पावर 88 PS तक कम हो जाती है। यह पावर ड्रॉप शहर में ड्राइविंग के दौरान ज़्यादा महसूस नहीं होता। सिटी ट्रैफिक में CNG वेरिएंट भी पेट्रोल जितना ही स्मूद और चलाने में आसान लगता है। कम स्पीड पर पिकअप अच्छा रहता है और आप आसानी से ट्रैफिक में गाड़ी को चला सकते हैं। 

    हाइवे परफॉरमेंस 

    हालांकि, हाइवे पर स्थिति बदल जाती है। 60 kmph की स्पीड को पार करने के बाद CNG मोड में पावर की कमी साफ महसूस होती है। ओवरटेक करने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, यह 80 kmph की स्पीड पर आराम से क्रूज कर सकती है, लेकिन गियर कम करने पर भी इससे जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जा सकती। टोयोटा का दावा है कि यह गाड़ी हाइवे पर 26.11km/kg का माइलेज देती है। यह इंजन ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ सबसे अच्छा काम करता है। 

    Toyota Rumion

    और देखें

    राइड कंफर्ट Toyota Rumion के सबसे मजबूत पहलुओं में से एक है। इसके सस्पेंशन सेटअप को भारतीय सड़कों के हिसाब से बहुत अच्छी तरह से ट्यून किया गया है। शहर में यह गाड़ी छोटे-बड़े गड्ढों, टूटी सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स को बड़ी आसानी से एब्जॉर्ब कर लेती है। चाहे एक व्यक्ति बैठा हो या फिर सात, इसकी राइड क्वालिटी लगभग एक जैसी ही आरामदायक बनी रहती है। हाइवे पर भी Rumion काफी स्थिर और प्लांटेड महसूस होती है। तेज रफ्तार पर भी यह ड्राइवर को अच्छा आत्मविश्वास देती है और इसमें बॉडी मूवमेंट बिलकुल कंट्रोल में रहता है। हालांकि, बहुत ज्यादा ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर, तीसरी रो में बैठे पैसेंजर्स को थोड़ा उछाल महसूस हो सकता है। कुल मिलाकर, एक फैमिली कार के तौर पर इसका राइड कंफर्ट बेहतरीन है।

    Toyota Rumion

    हैंडलिंग

    बड़े साइज के बावजूद Toyota Rumion को हैंडल करना काफी आसान है। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का है, जो शहर में ड्राइविंग, पार्किंग और यू-टर्न लेने को बहुत आसान बना देता है। आप इस गाड़ी को आसानी से तंग जगहों से निकाल सकते हैं। यह एक फैमिली MPV है, इसलिए इसकी हैंडलिंग को मजेदार बनाने की बजाए ज्यादा सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है। मोड़ पर इसमें थोड़ा बॉडी रोल जरूर महसूस होता है। कुल मिलाकर, एक फैमिली कार के तौर पर इसकी हैंडलिंग से कोई बड़ी शिकायत नहीं है। 

    Toyota Rumion

    और देखें

    Toyota Rumion चार वेरिएंट : E, S, G और V में उपलब्ध है। 

    Rumion E

    यह Rumion का बेस वेरिएंट है, जो कि सिर्फ पेट्रोल मैनुअल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। एक्सटीरियर हाइलाइट्स में ब्लैक ORVM और डोर हैंडल, 15-इंच के स्टील व्हील, फेंडर माउंटेड इंडिकेटर, हैलोजन हेडलैंप और LED टेललैंप शामिल हैं। इसमें 7-सीटर लेआउट के साथ डुअल-टोन ब्लैक और बेज केबिन थीम और सिल्वर इंसर्ट्स मिलते हैं। इस वेरिएंट में मैनुअल AC, कलर्ड MID के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

    Rumion S

    बेस से ऊपर वाले S वेरिएंट में सभी इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें पेट्रोल ऑटोमेटिक भी शामिल है। यह लाइनअप का इकलौता CNG वेरिएंट है। एक्सटीरियर पर इसमें ग्रिल के चारों ओर क्रोम फिनिश, बॉडी-कलर ORVMs और डोर हैंडल दिए गए हैं। इसमें स्लाइड और रिक्लाइन सेकंड रो सीट (60:40 स्प्लिट के साथ), तीसरी रो की सीटों में 50:50 स्प्लिट, तीनों रो में एडजस्टेबल हेडरेस्ट और दूसरी रो में सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। फंक्शनल फीचर्स में मैनुअल AC के साथ सेकंड रो रूफ माउंटेड एसी वेंट्स, कीलेस एंट्री, पावर्ड ORVMs और एयर-कूल्ड कपहोल्डर्स शामिल हैं। यह ब्लूटूथ ऑडियो स्क्रीन और चार स्पीकर्स के साथ बेसिक इंफोटेनमेंट की जरूरतों को पूरा करता है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स के साथ-साथ USB और AUX कनेक्टिविटी भी मिलती है।

    Rumion G

    यह वेरिएंट फ्रंट फॉग लाइट्स, 15-इंच अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल्स और आगे-पीछे के टायर पर मडगार्ड के साथ लुक्स के मामले में ज्यादा बेहतर लगता है। केबिन के अंदर इसमें डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर वुड एलिमेंट्स और डुअल-टोन सीट फैब्रिक मिलता है। कंफर्ट के लिहाज से इसमें हाइट एडजस्टेबल सीट, स्लाइडिंग फ्रंट रो आर्मरेस्ट, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो AC दिए गए हैं। म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए इसमें वायरलेस Android Auto और Apple Carplay के साथ 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 6-स्पीकर Arkamys ट्यून्ड साउंड सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी किट में केवल फ्रंट सीटबेल्ट हाइट एडजस्टर को ही जोड़ा गया है।

    Rumion V

    इसका एक्सटीरियर लुक वैसा ही है, लेकिन इंटीरियर में स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स शामिल की गई हैं। सेफ्टी किट में छह एयरबैग्स और रियर-व्यू पार्किंग कैमरा मिलता है।

    कारदेखो की राय:

    बेस मॉडल से ठीक ऊपर वाला 'S' वेरिएंट लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करता है और इसमें सभी पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलते हैं। अगर आप कम बजट में एक अच्छी और काम की फैमिली MPV चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं। जबकि, मिड-वेरिएंट 'G' एक वैल्यू-फॉर मनी वेरिएंट है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं जो एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं।

    और देखें

    Toyota Rumion एक बहुत ही समझदारी भरा पैकेज है, जो एक बजट फैमिली MPV से जुड़ी लगभग सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है। यह गाड़ी लुक्स, कंफर्ट, स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी का एक अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करती है। हो सकता है कि इसमें कुछ बहुत ज्यादा फ्लैशी या सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स ना हों, लेकिन जब बात भरोसे और प्रेक्टिकेलिटी की आती है, तो यह एक मजबूत दावेदार बनकर उभरती है।

    अगर आप एक बजट-फ्रेंडली फैमिली MPV की तलाश में हैं और रनिंग कॉस्ट आपकी प्राथमिकता है, तो S वेरिएंट आपके लिए सबसे सही चॉइस है। यह सभी जरूरी फीचर्स के साथ आता है और इसमें CNG का विकल्प भी मिलता है। यह वेरिएंट कीमत और फीचर्स के बीच एक शानदार बैलेंस बनाता है।

    वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप एक बेहतर एक्सपीरिएंस के साथ वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज चाहते हैं, तो G वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प रहेगा। इसमें अलॉय व्हील्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक AC और पुश-बटन स्टार्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं, जो आपके ओनरशिप एक्सपीरिएंस को काफी बेहतर बना देंगे। मारुति अर्टिगा के मुकाबले टोयोटा की बैजिंग, बेहतर वारंटी पैकेज और ब्रांड की विश्वसनीयता Rumion को एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

    Toyota Rumion के अलावा आप यह कारें भी चुन सकते हैं 

    Maruti Ertiga

    क्यों खरीदें

    • बेस वेरिएंट 1.5 लाख रुपये सस्ता है

    क्यों नापसंद करें 

    • Rumion में बेहतर वारंटी पैकेज मिलता है

    Renault Triber

    क्यों पसंद करें 

    • ज्यादा सस्ती 

    • 4-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग

    क्यों नापसंद करें 

    • गाड़ी का छोटा साइज - कम केबिन स्पेस 

    • ड्राइविंग एक्सपीरिएंस उतना अच्छा नहीं है, चाहे बात रिफ़ाइनमेंट की हो या परफ़ॉर्मेंस की

    • कम प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस 

    Kia Carens

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर और इंटीरियर 

    • डीजल ऑप्शन 

    क्यों नापसंद करें 

    • कोई CNG ऑप्शन नहीं 

    • पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है, केवल क्लचलेस मैनुअल उपलब्ध है 

    Maruti XL6

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा प्रीमियम 

    • वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं

    • सेकंड रो में कैप्टेन सीटों का ऑप्शन 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी

    और देखें

    टोयोटा रुमियन कलर

    भारत में टोयोटा रुमियन निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • रुमियन एनटाइसिंग सिल्वर कलरएनटाइसिंग सिल्वर
    • रुमियन स्पंकी ब्लू कलरस्पंकी ब्लू
    • रुमियन आइकॉनिक ग्रे कलरआइकॉनिक ग्रे
    • रुमियन रस्टिक ब्राउन कलररस्टिक ब्राउन
    • रुमियन कैफ़े व्हाइट कलरकैफ़े व्हाइट

    comparing टोयोटा रुमियन rivals

    टोयोटा रुमियन
    टोयोटा रुमियन
    Rs.9.79 - 14.21 लाख*
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    Rs.8.90 - 13.14 लाख*
    किया केरेंस
    किया केरेंस
    Rs.11.12 - 12.98 लाख*
    मारुति सुजुकी एक्सएल6
    मारुति सुजुकी एक्सएल6
    Rs.11.62 - 14.68 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    महिंद्रा बोलेरो नियो
    महिंद्रा बोलेरो नियो
    Rs.9.06 - 10.85 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    टोयोटा टाइजर
    टोयोटा टाइजर
    Rs.7.43 - 12.94 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (274)4.5User Review (863)4.4User Review (522)4.4User Review (310)4.6User Review (879)4.5User Review (256)4.6User Review (485)4.4User Review (103)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1462 सीसी1462 सीसी1493 सीसी - 1497 सीसी1462 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी1493 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजी
    पावर86.63 - 101.64 बीएचपी86.63 - 101.64 बीएचपी94.76 - 114 बीएचपी86.63 - 101.64 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी98.56 बीएचपी113.18 - 157.57 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी
    माइलेज20.11 से 20.51 किमी/लीटर20.3 से 20.51 किमी/लीटर-20.27 से 20.97 किमी/लीटर17.01 से 24.08 किमी/लीटर17.29 किमी/लीटर17.4 से 21.8 किमी/लीटर20 से 22.8 किमी/लीटर
    बूट स्पेस209 लीटर209 लीटर216 लीटर209 लीटर382 लीटर384 लीटर-308 लीटर
    एयरबैग66666266
    वर्तमान में देख रहे हैंरुमियन बनाम अर्टिगारुमियन बनाम केरेंसरुमियन बनाम एक्सएल6रुमियन बनाम नेक्सनरुमियन बनाम बोलेरो नियोरुमियन बनाम क्रेटारुमियन बनाम टाइजर

    टोयोटा रुमियन वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • 2024 Toyota Rumion Review | Good Enough For A Family Of 7?12:45
      2024 Toyota Rumion Review | Good Enough For A Family Of 7?
      2 साल पहले234.9K व्यूज
    • Toyota Rumion vs Renault Triber | The Real Winner of 7-Seater Battle!25:07
      Toyota Rumion vs Renault Triber | The Real Winner of 7-Seater Battle!
      11 महीने पहले12.1K व्यूज
    • Toyota Rumion Long Term Review: Aaj Bhi Relevant?
      Toyota Rumion Long Term Review: Aaj Bhi Relevant?
      8 महीने पहले11.8K व्यूज
    • Toyota Rumion (Ertiga) VS Renault Triber: The Perfect Budget 7-seater?11:37
      Toyota Rumion (Ertiga) VS Renault Triber: The Perfect Budget 7-seater?
      2 साल पहले159.9K व्यूज
    • Comparison - Toyota Rumion

      Comparison - Toyota रुमियन

    • Battle of 7-Seaters - Toyota Rumion

      Battle of 7-Seaters - Toyota रुमियन

    टोयोटा रुमियन 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!
      टोयोटा टाइजर लॉन्ग टर्म फ्लीट इंट्रोडक्शन!

      हमारे द्वारा टेस्ट की जा ही कार 1 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक है और आने वाले 3 म​हीनों तक हम यही देखेंगे कि ये रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से कैसी है और इसके साथ रोड ट्रिप्स भी की जाएगी।

      तीर्थon जुलाई 15, 2025
    • 2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू
      2024 टोयोटा कैमरी:फर्स्ट ड्राइव​ रिव्यू

      भारत में इसका लेटेस्ट 9 जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है।

      भानुon जनवरी 27, 2025
    • टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?
      टोयोटा हाइलक्स रिव्यू: सिर्फ एक पिकअप ट्रक या कुछ स्पेशल है इसमें ?

      ये भारत के कार बाजार में उन चंद पिकअप ट्रक्स में से एक है जो प्राइवेट कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

      भानुon अप्रैल 24, 2024
    • टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?
      टोयोटा ग्लैंजा रिव्यू: क्या बलेनो से बेहतर है ये कार?

      ये टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 के सेगमेंट की ही कार है, जिसे भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था।  

      भानुon अप्रैल 25, 2024
    • टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?
      टोयोटा हाइराइडर रिव्यू: क्या ये है पैसा वसूल हाइब्रिड कार?

      आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जिसका माइलेज सबसे बेस्ट हो तो इस सेगमेंट में आपको दो ही ऑप्शन मिलेंगे जिनमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी शामिल है।

      भानुon मार्च 01, 2024

    explore टोयोटा रुमियन दूसरा hand कारें

    • टोयोटा रुमियन वी
      टोयोटा रुमियन वी
      Rs9.27 लाख
      202417,923किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा रुमियन जी
      टोयोटा रुमियन जी
      Rs10.00 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा रुमियन वी एटी
      टोयोटा रुमियन वी एटी
      Rs10.25 लाख
      202428,798किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा रुमियन वी
      टोयोटा रुमियन वी
      Rs10.23 लाख
      202435,289किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा रुमियन वी एटी
      टोयोटा रुमियन वी एटी
      Rs9.75 लाख
      202318,412किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी वीएक्सआई
      मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी वीएक्सआई
      Rs7.99 लाख
      202158,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी विंडसर ईवी एक्साइट
      एमजी विंडसर ईवी एक्साइट
      Rs14.85 लाख
      2026100किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव
      एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव
      Rs13.00 लाख
      202516,500किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो
      एमजी विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो
      Rs16.25 लाख
      202510,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मारुति सुजुकी अर्टिगा वीएक्सआई सीएनजी
      मारुति सुजुकी अर्टिगा वीएक्सआई सीएनजी
      Rs11.40 लाख
      202529,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टोयोटा रुमियन यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड274 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (274)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (62)
    • कंफर्ट (97)
    • माइलेज (70)
    • इंजन (28)
    • इंटीरियर (41)
    • स्पेस (28)
    • कीमत (69)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • g
      ganesh yadav on अप्रैल 29, 2026
      5
      New Generation Good Car
      Good car I'm fan of this car very good car very comfort for driving. Very smooth in driving and long lasting for driving, I drive by myself this car, it's very amazing car for long drive and good in hills area very smoth and legend car for family man and other person, In this budget it is very good car I refer to take this car.
      और देखें
    • a
      akki on अप्रैल 19, 2026
      4.3
      Toyota Rumion Performance And Segment Specificatio
      One of the best family car ever. I have driven 2,300 kms non stop in emergency, no engine breakdown, no compromise in performance. Best in mileage. I prefer for every family, best safety in segment looks as same as innova crysta. The seating capacity is spacious and comfortable. Driving experience is outstanding.
      और देखें
      2
    • m
      mamta pradhan on मार्च 26, 2026
      4.3
      Best Car For Family ...
      Toyata rumion ek perfct family car hai, comfort space or mileage sb milta hai, daily use ke liye hai best hai. Go & buy this car don't wait & late aap jaiye or jaldi se buy kariye mileage bahut achha hai  is price me achha car hai look wise bhi hai sporty nai hai jyada pr stylish hai please go and but it.
      और देखें
    • n
      nandalal sahu on फरवरी 22, 2026
      5
      Must Experience The Comfort Of Rumion Ie Fabulous
      Among the various car for middle class family the Rumion is one of the best option. Which offer very comfortable journey with great mileage when we talk to its looks, it's very pretty. Ground clearance is also enough for the Indian village rood. Rumion fullfill all the requirements that is required in a long journey.
      और देखें
      1
    • b
      bhupendra sinha on फरवरी 20, 2026
      5
      This Car Is Very Good And Comfortable
      This car is full of money value my dream also that I buy the car with best features and my dream is finally completed with toyota rumion that car is full safety and mailage is also good drive is very comfortable. Me and my family finally happy with this car and my dream is completed fanilly This car is very good. I also give the suggestion that buy this car.
      और देखें
      1 1
    • अधिक देखें

    टोयोटा रुमियन माइलेज

    पेट्रोल मॉडल का माइलेज 20.11 किमी/लीटर से 20.51 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 26.11 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    पेट्रोलमैनुअल20.51 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक20.11 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल26.11 किलोमीटर/ किलोग्राम
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा रुमियन प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा रुमियन की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में रुमियन की ऑन-रोड कीमत 11,01,114 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) रुमियन और अर्टिगा में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) रुमियन की कीमत 9.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम और अर्टिगा की कीमत 8.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा रुमियन के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 10.40 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा रुमियन की ईएमआई ₹21,993 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.16 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) टोयोटा रुमियन में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) टोयोटा रुमियन मैनुअल & ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolमैनुअल
      Petrolऑटोमेटिक
      Petrolऑटोमेटिक
      CNGमैनुअल
      Q ) क्या टोयोटा रुमियन में सनरूफ मिलता है ?
      A ) टोयोटा रुमियन में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Mehaboob Asarikandy asked on 9 Mar 2025
      Q ) Wich car good Toyota rumion & Maruti Suzuki brezza
      By CarDekho Experts on 9 Mar 2025

      A ) The Toyota Rumion is a 7-seater MUV with a length of 4,420 mm, width of 1,735 mm...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Bkumar asked on 2 Dec 2023
      Q ) Can Petrol Rumion MVU.can fix CNG KIT?
      By CarDekho Experts on 2 Dec 2023

      A ) For the availability and prices of the spare parts, we'd suggest you to conn...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 16 Nov 2023
      Q ) What is the CSD price of the Toyota Rumion?
      By CarDekho Experts on 16 Nov 2023

      A ) The exact information regarding the CSD prices of the car can be only available ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (5)
      Narendra asked on 26 Sep 2023
      Q ) What is the waiting period?
      By CarDekho Experts on 26 Sep 2023

      A ) For the availability and wating period, we would suggest you to please connect w...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Shivanandvnyaamagoudar asked on 4 Sep 2023
      Q ) What is the fuel tank capacity?
      By CarDekho Experts on 4 Sep 2023

      A ) The Toyota Rumion has a 45-liter petrol tank capacity and a 60.0 Kg CNG capacity...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate रुमियन ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹26,275ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा रुमियन ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      टोयोटा रुमियन में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.12.18 - 18.17 लाख*
      मुंबईRs.11.81 - 17.29 लाख*
      पुणेRs.11.40 - 16.78 लाख*
      हैदराबादRs.11.68 - 17.45 लाख*
      चेन्नईRs.11.58 - 17.59 लाख*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर एमयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट एमयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है