• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: 2025 रेनो ट्राइबर, एमजी एम9 और साइबरस्टर लॉन्च, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत में कटौती, स्कोडा और फोक्सवैगन कार को वापस बुलाया, और बहुत कुछ

    पिछले सप्ताह भारत के कार बाजार में काफी हलचल रही। बीते सप्ताह भारत में कई नई कार लॉन्च हुई, इनके अलवा कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हुई। इसमें हाल ही में लॉन्च हुई कार की बुकिंग और डिलीवरी की जानकारी, तकनीकी खराबी के चलते कारों की वापस बुलाने की घोषणा और एक लोकप्रिय सब-4 मीटर एसयूवी कार की कीमत में कटौती की खबर शामिल थी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 28, 2025 14:24 ist
    info icon
    published onJul 28, 2025 14:24 IST
    last updated onJul 28, 2025 14:24 IST
    315 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट लॉन्च

    Renault Triber Facelift

    रेनो ट्राइबर भारत में 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध है और अब इसका पहला फेसलिफ्ट अवतार आ गया है। मिडलाइफ अपडेट के तहत 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट ज्यादा प्रीमियम, नए केबिन और कुछ अतिरिक्त फीचर के साथ पेश की गई है। एमपीवी कार के इंजन में बदलाव नहीं हुआ है। यहां देखिए 2025 रेनो ट्राइबर की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट

    एमजी एम9 लग्जरी एमपीवी लॉन्च

    MG M9 side profile

    एमजी एम9 भारत में लॉन्च हो गई है। यह भारत में सबसे लग्जरी एमजी एमपीवी कार है। यह भारत में पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी एमपीवी कार भी है। इस कार का प्रमुख हाइलाइट बीच वाली पंक्ति है जिसमें प्राइवेट जेट जैसा एक्सपीरियंस मिलता है। यहां देखिए एमपीवी एम9 की प्राइस लिस्ट

    एमजी साइबरस्टर लॉन्च

    MG Cyberster driving

    पिछले सप्ताह एमजी ने साइबरस्टर रोडस्टर की प्राइस की घोषणा की। यह एक करोड़ से कम बजट वाली सबसे तेज इलेक्ट्रिक रोडस्टर में से एक है, जिसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में महज 3.2 सेकंड लगते हैं। इस प्राइस रेंज में यह इकलौती कार है जिसमें बेहद आकर्षक सिजर डोर दिए गए हैं। यहां देखिए साइबरस्टर की प्राइस और इससे जुड़ी अन्य जानकारी

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत में कटौती

    Mahindra XUV 3XO AX5 petrol variants prices cut

    महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ के एएक्स5 वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक की कटौती की है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह फैसला कंपनी ने एसयूवी कार के रेवएक्स वेरिएंट्स लॉन्च करने के ठीक बाद लिया।

    टेस्ला मॉडल वाई अब पूरे भारत में ऑर्डर के लिए उपलब्ध

    Tesla Model Y front design

    लॉन्च के वक्त टेस्ला मॉडल वाई के लिए ऑर्डर केवल कुछ ही शहरों से लिए जा रहे थे। हालांकि अब अमेरिकन कार कंपनी ने मॉडल वाई के ऑर्डर पूरे देशभर से लेने शुरू कर दिए हैं। हालांकि पहले टेस्ला चार शहरों में मॉडल वाई की डिलीवरी को प्राथमिकता देगी, जिनकी जानकारी इस प्रकार है

    निसान मैग्नाइट को क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

    Nissan Magnite crash test

    ग्लोबल एनकैप ने निसान मैग्नाइट के तीन बार क्रैश टेस्ट किए और तीसरी बार में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। यह रेटिंग मेड-इन-इंडिया निसान मैग्नाइट के लिए है जिसे साउथ अफ्रीका के बाजार में बेचा जाता है। निसान मैग्नाइट की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट यहां देखें

    स्कोडा और फोक्सवैगन ने कार को वापस बुलाया

    Skoda Kylaq Side Look

    स्कोडा और फोक्सवैगन ने फिर से अपनी मेड-इन-इंडिया कार को वापस बुलाने की घोषणा की है। एक बार फिर इन कार के सीटबेल्ट में समस्या मिली है। आप लिंक पर क्लिक करके इस बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है