• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड-इन-इंडिया निसान मैग्नाइट को साउथ अफ्रीका में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

     मैग्नाइट ने यह रेटिंग पहले क्रैश टेस्ट में हासिल नहीं की है, इसे 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए दो अतिरिक्त दौर के टेस्ट से गुजरना पड़ा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 25, 2025 10:52 ist
    info icon
    published onJul 24, 2025 19:28 IST
    last updated onJul 25, 2025 10:52 IST
    317 Views
    • Write a कमेंट

    मेड-इन-इंडिया निसान मैग्नाइट को साउथ अफ्रीकन मार्केट में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। मैग्नाइट ने यह रेटिंग पहले क्रैश टेस्ट में हासिल नहीं की है, इसे 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए दो अतिरिक्त दौर के टेस्ट से गुजरना पड़ा। यहां देखें निसान मैग्नाइट के तीनों राउंड का ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर व नतीजें :- 

    टेस्ट 

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन 

    चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन  

    टेस्ट 1 (2 एयरबैग्स के साथ और ईएससी के बिना)  

     ⭐⭐(24.49 / 34 पॉइंट्स)

    ⭐⭐ (18.39 / 49 पॉइंट्स)

    टेस्ट 2 (6 एयरबैग्स और ईएससी स्टैंडर्ड के साथ)

     ⭐⭐⭐⭐(26.51 / 34 पॉइंट्स)

     ⭐⭐⭐⭐(36 / 49 स्टार)

    टेस्ट 3 (बेहतर सेफ्टी के साथ)  

     ⭐⭐⭐⭐⭐ (32.31 / 34 पॉइंट्स)

    ⭐⭐⭐⭐⭐ (33.64 / 49 पॉइंट्स)

    निसान मैग्नाइट ने तीनों टेस्ट में कैसा किया परफॉर्म, आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-

    पहला टेस्ट - 2 एयरबैग्स के साथ और ईएससी के बिना  

    फ्रंट ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 10.036 पॉइंट्स

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 14.454 पॉइंट्स

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट : नहीं किया गया 

    फ्रंट ऑफसेट डिफॉरमेबल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के छाती के हिस्से को 'खराब' प्रोटेक्शन मिला, जबकि पैसेंजर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'अच्छी' बताई गई। इस टेस्ट में पैसेंजर और ड्राइवर के सिर और गर्दन के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। ड्राइवर और पैसेंजर के बाएं जांघ की सुरक्षा 'मार्जिनल' बताई गई, जबकि ड्राइवर के दाएं जांघ को 'मार्जिनल' और को-ड्राइवर के दाएं जांघ के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। ड्राइवर और पैसेंजर के टिबिया और ड्राइवर के पैर के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई। इस टेस्ट में फुटवेल और बॉडीशेल इंटिग्रिटी को 'स्थिर' करार दिया गया, लेकिन स्ट्रक्चर में थोड़ी खराबी के चलते इसे पेनल्टी का सामना करना पड़ा।

    साइड इम्पेक्ट टेस्ट में ड्राइवर के सिर, पेट और पेल्विस के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि छाती के हिस्से की सुरक्षा 'पर्याप्त' बताई गई। ग्लोबल एनकैप ने इसका साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट नहीं किया क्योंकि इस टेस्टेड मॉडल में कर्टेन एयरबैग्स मौजूद नहीं थे।  

    Nissan Magnite Global NCAP crash test

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन डायनामिक स्कोर : 14.59 / 24 पॉइंट्स

    सीआरएस इंस्टालेशन स्कोर : 3.80 / 12 पॉइंट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर : 0 / 13 पॉइंट्स

    फ्रंटल क्रैश टेस्ट में मैग्नाइट को 18 महीने के बच्ची की डमी के लिए 8 में से 6.02 पॉइंट्स मिले, जबकि 3 साल की बच्ची की डमी के लिए इसका स्कोर 8 में से 0.57 पॉइंट्स रहा। साइड इम्पेक्ट टेस्ट में मैग्नाइट ने दोनों बच्चों की डमी के लिए अच्छा परफॉर्म किया, इसका स्कोर 4 में से 4 रहा। 

    टेस्ट 2 - 6 एयरबैग्स और ईएससी स्टैंडर्ड के साथ  

    Nissan Magnite Global NCAP crash test

    फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 10.51 पॉइंट्स

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट : 16 पॉइंट्स

    साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट : ठीकठाक

    फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला। इस टेस्ट में ड्राइवर के छाती के हिस्से की सुरक्षा 'खराब' रही, जबकि पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला। डैशबोर्ड के पीछे के हार्ड हिस्सों से टकराने के जोखिम के कारण ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के घुटनों की सुरक्षा 'मामूली' रही। दोनों फ्रंट पैसेंजर के टिबिया के हिस्से को 'पर्याप्त' सुरक्षा मिली। इस टेस्ट में फूटवेल एरिया और बॉडीशेल इंटिग्रिटी 'स्थिर' बताई गई।

    साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में पैसेंजर के सभी हिस्सों को 'अच्छी' सुरक्षा मिली। जबकि, साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में पैसेंजर के छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला, जबकि बाकी हिस्सों की सुरक्षा 'अच्छी' बताई गई। 

    Nissan Magnite Global NCAP crash test

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन डायनामिक स्कोर : 20 / 24 पॉइंट्स

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर : 12 / 12 पॉइंट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर : 4 / 13 पॉइंट्स

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन टेस्ट में 3 साल और 18 महीने की बच्ची की डमी को फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट में पूरे पॉइंट्स मिले।   

    यह भी पढ़ें : होंडा ड्राइव टू डिस्कवर 13: सिटी, अमेज और एलिवेट के साथ कैसी रही हमारी केरल से तमिलनाडु तक की मानसून ट्रिप, जानिए यहां

    बेहतर सेफ्टी के साथ टेस्ट 3

    Nissan Magnite Global NCAP crash test

    फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट: 15.307 पॉइन्ट्स

    साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट: 16 पॉइन्ट्स

    साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट: ओके 

    इस आखिरी टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर देनों के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली। इसमें ड्राइवर की छाती को पर्याप्त सुरक्षा मिली। दोनों के घुटनों को भी अच्छी सुरक्षा मिली और पैरों की हड्डी पर्याप्त सुरक्षा मिली। इसका फुटवेल एरिया और बॉडीशेल को स्थिर बताया गया और क्रैश फोर्स को झेलने लायक पाया गया। 

    साइड क्रैश टेस्ट में इसने वैसा ही परफॉर्म किया ​जैसा की दूसरे टेस्ट वाले मॉडल ने परफॉर्म किया था। 

    Nissan Magnite Global NCAP crash test

    चाइल्ड प्रोटेक्शन डायनैमिक स्कोर: 15.64 / 24 पॉइन्ट्स

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर: 12 / 12 पॉइन्ट्स

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर: 6 / 13 पॉइन्ट्स

    फ्रंट क्रैश टेस्ट में इसमें 18 महीने और 3 साल के बच्चे की डमी के पॉइन्ट ​कम हुए जहां इसे 8 में से 7.64  और 8 में से 4 पॉइन्ट्स मिले। 

    साइड क्रैश टेस्ट में दोनों डमी को फुल स्कोर मिले। 

    दूसरे टेस्ट और तीसरे टेस्ट में महत्वपूर्ण अंतर

    Nissan Magnite Global NCAP crash test 2
    Nissan Magnite Global NCAP crash test 3

    दूसरे टेस्ट के मुकाबले तीसरे टेस्ट में निसान मैग्नाइट में वयस्कों की सुरक्षा के मोर्चे पर बेहतर इंप्रूवमेंट्स नजर आए। वहीं साइड क्रैश टेस्ट के नतीजे समान ही रहे। यह फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल क्रैश टेस्ट था, जहां टेस्ट 3 में इस्तेमाल हुई मैग्नाइट ने टेस्ट 2 में इस्तेमाल हुई मैग्नाइट से बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें ड्राइवर की छाती की सुरक्षा खराब से अच्छे स्तर पर पहुंची वही, ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के घुटनों की सुरक्षा औसत से अच्छे के स्तर पर पहुंची। दोनों टेस्ट में ड्राइवर एवं पैसेंजर के सिर और छाती की सुरक्षा अच्छी बनी रही वहीं पैसेंजर की छाती  की सुरक्षा पर्याप्त रही। दोनों के पैरों की हड्डी की सुरक्षा की बात करें तो वो भी पर्याप्त रही। इससे कुल मिलाकर ये नतीजा निकला मैग्नाइट को वयस्को की सुरक्षा के मामले में फुल 5 स्टार रेटिंग मिली। 

    इसके अलावा दोनों टेस्ट में फुटवेल एरिया और बॉडी को स्थिर पाया गया। 

    बच्चों की सेफ्टी के मोर्चे पर भी अंतर पाया गया। तीसरे टेस्ट में फ्रंट क्रैश टेस्ट के दौरान दोनों डमी के पॉइन्ट्स कटे वहीं दूसरे टेस्ट में इन्हें पूरा स्कोर मिला। साइड इंपैक्ट टेस्ट में दोनों डमी को दूसरे और तीसरे टेस्ट में समान  नतीजे मिले। इससे चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में फाइनल टेस्ट में इसे 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली जबकि दूसरे टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग  मिली थी। 

    सेफ्टी फीचर्स 

    निसान मैग्नाइट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    कीमत एवं कंपेरिजन

    Nissan Magnite

    निसान मैग्नाइट कार की कीमत 6.14 लाख रुपये से लेकर 11.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। भारत में निसान मैग्नाइट का मुकाबला मारुति ब्रेजा, रेनो काइगर, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से है।

    यह भी देखें: निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है