एमजी साइबरस्टर
एमजी साइबरस्टर कीमत एन्ड& वेरिएंट
MG Cyberster का सिर्फ 1 वेरिएंट है, GT (₹82.50L, CBU import), जो 77 kWh dual-motor AWD इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल है और 510 PS / 725 Nm देता है. 0-100 km/h सिर्फ 3.2 सेकंड में, टॉप स्पीड 200 km/h और ARAI क्लेम्ड रेंज 580 km (MIDC पर). 144 kW DC fast charger 10-80% चार्ज 40 मिनट में करता है, और AC होम चार्जर 0-100% चार्ज 12.5 घंटे में करता है. स्टैंडर्ड किट में इलेक्ट्रिक scissor frameless दरवाज़े (रिमोट ओपनिंग के साथ), weatherproof कन्वर्टिबल soft top (10 सेकंड में खुलता है, 50 km/h तक की स्पीड पर भी), चारों Brembo disc brakes, फुल Level 2 ADAS (front और rear फीचर्स के साथ), 360° कैमरा, electronic differential lock, launch control, V2L (vehicle-to-load), 8-speaker Bose ऑडियो और Dynamica suede + leather सीट्स आती हैं. कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹82.50L में आपको MG की halo कन्वर्टिबल मिलती है, जो उन बायर्स के लिए है जो एक ट्रैक-कैपेबल इलेक्ट्रिक वीकेंड टॉय चाहते हैं जिसे साल भर रोज़मर्रा में भी इस्तेमाल किया जा सके.
| एमजी साइबरस्टर जीटी(बेस मॉडल)77 केडब्ल्यूएच, 580 किमी, 503 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹82.50 लाख* | ||
| एमजी साइबरस्टर couture एडिशन(टॉप मॉडल)77 केडब्ल्यूएच, 580 किमी, 503 बीएचपी2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड | ₹87.49 लाख* |
एमजी साइबरस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 580 किमी |
| पावर | 503 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 77 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 144 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%) |
| टॉप स्पीड | 200 किलोमीटर प्रति घंटे |
| रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल | 4 |
एमजी साइबरस्टर 2026: लेटेस्ट updates
-
04 सितंबर 2025: इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी दर में बदलाव नहीं होने के कारण एमजी साइबरस्टर ईवी की कीमत में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं हैं।
-
22 अगस्त 2025: भारत में एमजी साइबरस्टर ईवी की डिलीवरी शुरू हो गई है।
-
25 जुलाई 2025: एमजी साइबरस्टर ईवी भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 74.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। हालांकि लॉन्च से पहले ईवी को बुक करने वाले ग्राहकों के लिए साइबरस्टर की कीमत 72.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
-
24 जुलाई 2025: एमजी साइबरस्टर को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा, यह एक बैटरी पैक और ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प में मिलेगी।
-
09 जुलाई 2025: ठाणे में पहली एमजी सिलेक्ट डीलरशिप खुल गई है। कंपनी इस प्रीमियम आउटलेट पर साइबरस्टर को बेचेगी।
-
02 अप्रैल 2025: एमजी साइबरस्टर की बुकिंग शुरू हो गई है।
एमजी साइबरस्टर रिव्यू
ओवरव्यू
MG ने 2019 में Hector SUV के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक कंपनी ने मास-मार्केट सेगमेंट में अपनी एक मजबूत जगह बना ली है। 2025 की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने दो नए और बेहद प्रीमियम मॉडल पेश किए थे, जिसमें MG M9 (लग्जरी MPV) और MG Cyberster (ऑल-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल कार) शामिल थे। ये दोनों गाड़ियां MG के नए 'Select' डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेची जाती हैं। Cyberster के साथ एक दिन बिताने के बाद यह साफ हो जाता है कि MG का इरादा सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना ही नहीं है, बल्कि भारतीय ग्राहकों को एक ऐसा प्रोडक्ट देना है जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का एक शानदार कॉम्बिनेशन दे। अपनी आक्रामक डिजाइन और स्पोर्टी बनावट के साथ, यह उन कारों जैसा रोमांच देने का लक्ष्य रखती है जिनकी कीमत इससे दोगुनी से भी ज़्यादा है। लेकिन, क्या यह वाकई ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है? आइए जानते हैं आगे :-
एक्सटीरियर
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
MG Cyberster का डिजाइन ऐसा है कि इसे सड़क पर नजरअंदाज करना नामुमकिन है। यह पहली नजर में ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और इसका सबसे बड़ा कारण हैं इसके पावर्ड सिजर डोर्स। ये दरवाज़े ऊपर की तरफ खुलते हैं, जैसा कि आमतौर पर Lamborghini जैसी सुपरकारों में देखा जाता है। दोनों दरवाजे में ऐसे सेंसर लगे हैं जो इनके इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह के हादसे को रोकने में मदद करते हैं।

आगे की तरफ इसमें पतली LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके पास में पेटल-शेप्ड DRLs हैं। इसकी चौड़ी ग्रिल इसे एक "स्माइलिंग फेस" वाला लुक देती है, जो काफी मॉडर्न और आकर्षक लगता है। बोनट पर क्रीज लाइंस दी गई हैं जो इसके फ्रंट को बड़ा दिखाती हैं।

साइड से देखने पर इसका क्लासिक रोडस्टर स्टांस साफ नजर आता है। यह नीची और चौड़ी कार है, जिससे इसे एक स्पोर्टी और दमदार लुक मिलता है। राइडिंग के लिए इसमें 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स लगे हैं जो व्हील आर्क को अच्छी तरह से भर देते हैं।

पीछे की तरफ इसमें टेल पर चौड़ा LED लाइट बार दिया गया है। इसमें ऐरो-शेप्ड टेललाइट्स भी मिलती हैं जो दिखने में बेहद आकर्षक लगती है। हालांकि, कुछ लोगों को यह डिज़ाइन थोड़ा ओवर-द-टॉप लग सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से इसे एक यूनीक लुक देता है।
जब आप एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार की बात करते हैं तो बिल्ड क्वालिटी बहुत मायने रखती है। MG Cyberster इस मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। कार के सभी बॉडी पैनल्स के बीच गैप्स ज्यादा नहीं हैं। दरवाज़े और बोनट बंद करते समय एक सॉलिड और मजबूत फील देते हैं, जो इसकी अच्छी इंजीनियरिंग को दर्शाता है। सॉफ्ट-टॉप रूफ की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिकली ऑपरेट होते हैं और इसे खोलने या बंद करने में सिर्फ 10 सेकंड का समय लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे 50 किमी/घंटा तक की स्पीड पर भी ऑपरेट कर सकते हैं, जो इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है।

यह गाड़ी चार आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें फ्लेयर रेड के साथ ब्लैक रूफ, न्यूक्लियर येलो के साथ ब्लैक रूफ, मॉडर्न बेज के साथ रेड रूफ और एंडीज ग्रे के साथ रेड रूफ शामिल हैं।
इंटीरियर
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
जैसे ही आप Cyberster के केबिन के अंदर बैठेंगे, आपको एक फाइटर जेट के कॉकपिट जैसा एहसास होगा। इसका पूरा डिज़ाइन ड्राइवर-फोकस्ड है। डैशबोर्ड ड्राइवर की तरफ झुका हुआ है और इसमें ट्रिपल स्क्रीन लेआउट मिलता है। इंटीरियर में लेदर, और सॉफ्ट-टच प्लास्टिक जैसे प्रीमियम मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो केबिन को एक लग्जरी फील देते हैं।

इसमें स्टीयरिंग व्हील पर रेड सर्कुलर 'सुपर स्पोर्ट' बटन मिलता है जिसका इस्तेमाल MG के लॉन्च कंट्रोल फीचर को एक्टिवेट करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, केबिन पूरी तरह से डिजिटल है, फिर भी कुछ जरूरी कंट्रोल्स के लिए फिजिकल टॉगल स्विच दिए गए हैं, जो ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करने में आसान होते हैं। यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी और क्लासिक स्पोर्टी फील का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है।

सीटें
MG Cyberster एक 2-सीटर रोडस्टर कार है, जिसका मतलब है कि इसमें सिर्फ ड्राइवर और एक पैसेंजर के लिए जगह है। सीटें काफी आरामदायक और सपोर्टिव हैं, जो गाड़ी के परफॉर्मेंस फोकस्ड नेचर के साथ काफी जचती हैं। 6 फुट तक की हाइट वाले व्यक्ति के लिए लेगरूम और हेडरूम पर्याप्त मिलता है, लेकिन अगर आपकी हाइट 6.5 फुट से ज़्यादा है, तो आपको स्पेस की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। सीटों में कई लग्जरी फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे पावर्ड एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन (गर्मियों के लिए), हीटिंग (सर्दियों के लिए) और मेमोरी फंक्शन, जो अलग-अलग ड्राइवर्स के लिए सीटिंग पोजिशन को सेव कर लेता है। हालांकि, एक हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी महंगी और फीचर-लोडेड कार में इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM) मैनुअल दिया गया है, जो एक ऑटो-डिमिंग यूनिट होना चाहिए था।

स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी
स्पोर्ट्स कारों से बहुत ज़्यादा प्रैक्टिकैलिटी की उम्मीद नहीं की जाती, और Cyberster भी इससे अलग नहीं है। केबिन के अंदर सामान रखने की जगह बहुत ही सीमित है। इसमें एक छोटा सा ग्लवबॉक्स, सेंटर टनल पर एक छोटा कबी होल और कुछ कपहोल्डर्स दिए गए हैं। आप अपना फोन, वॉलेट और शायद एक छोटी पानी की बोतल रख सकते हैं, लेकिन इससे ज़्यादा कुछ नहीं। जिस तरह से इसके सीजर डोर खुलते हैं, उसे देखते हुए सामान रखने की एकमात्र जगह एक छोटी सी पॉकेट है जिसमें ढक्कन लगा है, इसमें सिर्फ वॉलेट या पावरबैंक जैसी छोटी-मोटी चीजें ही रखी जा सकती हैं।

चार्जिंग ऑप्शन
भले ही इसमें प्रैक्टिकैलिटी पर थोड़ा समझौता किया गया हो, लेकिन इसके चार्जिंग ऑप्शन काफी अच्छे हैं। इसमें सेंटर कंसोल पर एक वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है, जो तेजी से गाड़ी चलाने पर भी फोन को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, इसमें USB टाइप-A और टाइप-C पोर्ट भी दिए गए हैं, जिनसे फोन को वायर से चार्ज किया जा सकता है और मीडिया कनेक्टिविटी भी मिल सकती है।

फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का केबिन पहली नजर में बेहद मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर लगता है। डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो ड्राइवर-फोकस्ड है। सेंटर में 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन है, जबकि इसके दोनों तरफ 7-7 इंच की दो छोटी स्क्रीन्स दी गई हैं। यह डिज़ाइन देखने में तो आकर्षक है, लेकिन इसकी प्रैक्टिकैलिटी पर कुछ सवाल उठते हैं। ड्राइविंग के दौरान, स्टीयरिंग व्हील के कारण साइड वाली दोनों स्क्रीन्स को देखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जिससे ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है।

बाईं तरफ की 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन का डिस्प्ले काफी शार्प है। यह वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसका यूजर इंटरफेस (UI) बहुत अच्छा नहीं है। बेसिक सेटिंग्स को बदलने के लिए भी आपको मेन्यू के अंदर कई स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान असुविधाजनक हो सकता है।

जबकि, दाईं तरफ की स्क्रीन ज्यादा काम की लगती है। इसमें मौसम की जानकारी, चार्जिंग स्टेटस, बची हुई रेंज और चार्जिंग में लगने वाला समय जैसी जरूरी जानकारी एक साफ-सुथरे लेआउट में दिखाई देती है। यह सभी जानकारियां ड्राइवर के लिए आसानी से उपलब्ध रहती है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है।

डैशबोर्ड में इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे क्लाइमेट कंट्रोल के लिए एक अलग टचस्क्रीन दी गई है। यह कार के मिनिमलिस्ट डिजाइन को तो पूरा करती है, लेकिन इस्तेमाल करने में उतनी आसान नहीं है। ड्राइविंग करते समय टेम्प्रेचर या फैन स्पीड को एडजस्ट करने के लिए इस पर नजर डालनी पड़ती है, जो थोड़ा ध्यान भटका सकता है। यहां अगर फिजिकल बटन या नॉब्स दिए जाते तो यह ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होती।

साउंड एक्सपीरिएंस की बात करें तो इसमें 8-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम मिलता है, जिसका आउटपुट काफी अच्छा है। इसमें वोकल्स एकदम क्लियर सुनाई देते हैं और बास भी काफी दमदार है, जो म्यूजिक लवर्स को जरूर पसंद आएगा।
सुरक्षा
MG Cyberster का फिलहाल Bharat NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है, ऐसे में इसके रियल-वर्ल्ड क्रैश टेस्ट परफॉरमेंस आंकड़े फिलहाल सामने आने बाकी हैं।

जब बात एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार की हो, तो सेफ्टी सबसे अहम पहलुओं में से एक बन जाती है। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट में 4 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं। इस कार का सबसे बड़ा सेफ्टी हाइलाइट Level 2 ADAS है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिजन मिटिगेशन असिस्ट शामिल हैं।
बूट स्पेस
MG Cyberstar में लगभग 250 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और छत खुली हो या बंद, इस्तेमाल करने लायक जगह उतनी ही रहती है। प्रैक्टिकैलिटी के लिहाज से इसमें केबिन-साइज के कुछ ट्रॉली बैग और कुछ रकसैक (बैगपैक) आ सकते हैं, जो छोटी रोड ट्रिप और खूबसूरत नजारों वाली ड्राइव के लिए काफी होंगे।

परफॉरमेंस
MG Cyberster स्पोर्ट्स कार में सिंगल बैटरी पैक मिलता है जिसके साथ डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है। यहां देखें इसकी जानकारी :-
| बैटरी पैक | 77 kWh |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या | 2 (हर एक्सेल पर एक) |
| ड्राइवट्रेन | ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) |
| पावर | 510 PS |
| टॉर्क | 725 Nm |
| सर्टिफाइड रेंज MIDC पार्ट 1+2) | 580 किमी |

परफॉर्मेंस ही इस कार की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 77 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देता है। यह सेटअप कुल मिलाकर 510 PS की जबरदस्त पावर और 725 Nm का टॉर्क देता है। ये आंकड़े किसी भी पेट्रोल सुपरकार को टक्कर देने के लिए काफी हैं।
यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 3.2 सेकंड का समय लेती है। यह Lamborghini Huracan Tecnica जैसी पॉपुलर सुपरकार जितनी ही तेज है। इस तरह की तेज रफ्तार के लिए इसमें एक 'लॉन्च कंट्रोल' फीचर भी दिया गया है, जो शुरुआत में जबरदस्त पुश देता है और जब आप तेजी से एसेलरेटर दबाते हैं, तो यह तेजी का एहसास और बढ़ाता है।

शहर में ड्राइविंग के दौरान, यह कार काफी स्मूद और शांत रहती है। लेकिन, जैसे ही आप एसेलरेटर पर थोड़ा भी दबाव डालते हैं, यह बिना किसी देरी के रॉकेट की तरह आगे बढ़ती है। इसका इंस्टेंट टॉर्क आपको सीट पर पीछे धकेल देता है। इसलिए, इसे चलाने के लिए थोड़ी सावधानी और अनुभव की जरूरत होती है। ब्रेकिंग सिस्टम भी इसके परफॉर्मेंस के अनुरूप है। ब्रेक काफी दमदार हैं और कार को तेजी से रोकते हैं। इसमें रीजेनरेटिव और मैकेनिकल ब्रेकिंग के बीच का ट्रांजिशन भी बहुत स्मूद है, जिससे आपको एक कंसिस्टेंट ब्रेकिंग फील मिलता है। MIDC के अनुसार, इसकी सर्टिफाइड रेंज 580 किलोमीटर है।
राइड और हैंडलिंग
MG Cyberster हैंडलिंग के मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। राइड क्वालिटी का पता लगाने के लिए हमनें इसका केवल अच्छी और स्मूद सड़कों पर ही टेस्ट किया, इसलिए खराब भारतीय सड़कों पर इसका परफॉर्मेंस कैसा होगा, यह कहना काफी मुश्किल है। स्मूद टारमैक पर इसका ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम बेहतरीन ग्रिप देता है।

इलेक्ट्रिक कार होने के कारण, इसका बैटरी पैक फ्लोर पर लगा है, जिससे इसकी सेंटर ऑफ ग्रेविटी बहुत नीचे है। इसका सीधा फायदा इसकी स्टेबिलिटी पर मिलता है। तेज मोड़ पर भी बॉडी रोल काफी कंट्रोल में रहता है और कार सड़क से चिपकी हुई महसूस होती है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी काफी शार्प है, जिसका मतलब है कि यह ड्राइवर के छोटे से इनपुट पर भी तुरंत प्रतिक्रिया देता है और आपको सड़क से अच्छा फीडबैक भी मिलता है, जिससे ड्राइविंग में आत्मविश्वास बढ़ता है।
वेरिएंट
MG Cyberster केवल एक फुली लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है।
निष्कर्ष
यह एक ऐसी कार है जिसे दिमाग से ज़्यादा दिल से खरीदा जाता है। यह उन लोगों के लिए नहीं है जो अपनी पहली कार में स्पेस, माइलेज और फीचर्स की लंबी लिस्ट ढूंढ रहे हैं। बल्कि, यह उन ड्राइविंग के शौकीन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और ड्राइविंग के रोमांच को सबसे ऊपर रखते हैं। इस प्राइस रेंज में ऐसा ड्राइविंग एक्सपीरियंस और स्टाइलिंग मिलना वाकई अनोखा है। यह आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है और हर ड्राइव को एक ख़ास मौका बना देती है।
हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी करने पड़ते हैं। इसका केबिन काफी टाइट है, खासकर पीछे की सीटों पर लंबी दूरी के लिए ज़्यादा आरामदायक नहीं है। बूट स्पेस भी सीमित है, इसलिए यह वीकेंड ट्रिप्स के लिए तो ठीक है, लेकिन ज़्यादा सामान के साथ फैमिली वेकेशन के लिए बिलकुल भी प्रैक्टिकल नहीं है। इसकी फर्म राइड रोज़मर्रा के सिटी ट्रैफिक में शायद कुछ लोगों को खराब लग सकती है। इन सभी बातों को देखते हुए, यह एक बेहतरीन सेकंड या थर्ड कार का विकल्प है। यह महंगी जरूर है, लेकिन जो खास एक्सपीरिएंस यह देती है, उसे देखते हुए यह परफॉरमेंस के शौकीन लोगों के लिए पूरी तरह से वैल्यू फॉर मनी साबित होती है।
एमजी साइबरस्टर कलर
भारत में एमजी साइबरस्टर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
andes ग्रे
nuclear येल्लो
flare रेड
modern बेज
irises-cyan
comparing एमजी साइबरस्टर rivals
Rs.82.50 - 87.49 लाख* | Rs.90.50 - 95.20 लाख* | Rs.79.60 लाख* | Rs.79.95 - 84.94 लाख* | Rs.50.89 - 61.99 लाख* | Rs.91.20 लाख* | Rs.65.98 लाख* | Rs.55.65 - 60.70 लाख* |
| रेटिंगUser Review (57) | User Review (124) | नहीं ratings | User Review (19) | User Review (21) | User Review (1) | User Review (8) | User Review (3) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी77 केडब्ल्यूएच | लागू नहीं | 81.6 केडब्ल्यूएच | 90 केडब्ल्यूएच | 60 - 82 केडब्ल्यूएच | 74.68 केडब्ल्यूएच | 84 केडब्ल्यूएच | 66.4 केडब्ल्यूएच |
| रेंज580 किमी | लागू नहीं | 669 किमी | 548 किमी | 500 - 681 किमी | 580 किमी | 663 किमी | 462 किमी |
| चार्जिंग टाइम144 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%) | लागू नहीं | - | 160 किलोवाट चार्जर के साथ 90 मिनट (10-100%) | 175 किलोवाट चार्जर के साथ 15 मिनट | - | 350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%) | 130 किलोवाट चार्जर के साथ 30 मिनट |
| पावर503 बीएचपी | 335 बीएचपी | 268 बीएचपी | 242 बीएचपी | - | 338 बीएचपी | 321 बीएचपी | 313 बीएचपी |
| एयरबैग4 | 4 | 8 | 7 | 9 | 10 | 8 | 2 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एमजी साइबरस्टर बनाम जेड4 | एमजी साइबरस्टर बनाम आई5 एलडब्ल्यूबी | एमजी साइबरस्टर बनाम एमजी एम9 | एमजी साइबरस्टर बनाम मॉडल वाई | एमजी साइबरस्टर बनाम ईएस इलेक्ट्रिक | एमजी साइबरस्टर बनाम ईवी6 | एमजी साइबरस्टर बनाम कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक |
एमजी साइबरस्टर वीडियो

एमजी साइबरस्टर Unveiled! #autoexpo2025

आईएस This MG's Craziest Car?

एमजी साइबरस्टर - Screen Explained

एमजी साइबरस्टर - Door Sensors?

Unveiled Auto Expo 2025
एमजी साइबरस्टर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore एमजी साइबरस्टर दूसरा hand कारें
एमजी साइबरस्टर यूज़र रिव्यू
- सभी (57)
- स्टाइलिंग से जुड़े (29)
- कंफर्ट (12)
- माइलेज (13)
- इंजन (2)
- इंटीरियर (11)
- कीमत (17)
- पावर (7)
- और...
- नई
- उपयोगी
- King's ChariotThe car looks amazing like a king's raid a horse chariot. The paints are very premium and the pickup is also to good. Also the car was able to ride in a indian roads, affordable price in indian market, latest features, braking system is also good, nothing to says negative part in car, thanks for the company.और देखें
- I Love MG CarsVery nice car, I loved it so much, one of my best choices in cars is now MG cars. Once you will buy it, you will not regret buying it, one of the most trending car made by it, if you have choice then choose only MG cars, these are best in everything from mileage to comfort and safety, I loved MG cyberster very much due to budget and give feel of premium cars.और देखें
- Reality CheckBest car in budget but little high in maitnaince and very good looking, good performance and attractive. Mg Cyberster is also very comfortable, if you sit on driving seat or passenger seat you will definitely have good comfort. The performance of car is insane, 0 to 100 very fast and if anyone see that car he/she definitely look again.और देखें
- Cyberster Owner ReviewAt the front, the Cyberster's design is pretty neutral and likeable. You have well-proportioned bits, and most people will not have any problem with the design. The rear is where things get a bit concept-car-like. The arrowhead indicators and long LED bar running across the width of the car may not be to everyone's liking. This is the best EV sports car.और देखें
- Looks And PerformanceWonderfull car! Everyone look at my car. Smoothest car I ever had, not seen before. When it is moving on road, seems like so smooth. Uski back light jab break lagne par itni cool dikhati hai, kya hi batao. Mai to jabra fan ho gayi aur upar ki tarf door aur dashing lagta hai. Red is my favorite colour in this car.और देखें
- अधिक देखें
एमजी साइबरस्टर रेंज
एमजी साइबरस्टर की रेंज 580 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 580 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
एमजी साइबरस्टर प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) The MG Cyberster accelerates from 0 to 100 km/h in approximately 3.2 seconds hig...और देखें
A ) Yes, the MG Cyberster is a fully electric car. It features a sleek design, advan...और देखें
A ) As of now there is no official update from the brands end. So, we would request...और देखें

एमजी साइबरस्टर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
एमजी मैजेस्टरRs.42.49 - 44.99 लाख*
एमजी एस्टरRs.9.79 - 15.30 लाख*
एमजी हेक्टर प्लसRs.17.49 - 19.69 लाख*
एमजी हेक्टर tomahawk phevRs.25.70 - 27.80 लाख*
- न्यू वैरिएंट

पॉपुलर कन्वर्टिबल कारें
- ट्रेंडिंग
बीएमडब्ल्यू जेड4Rs.90.50 - 95.20 लाख*
बीएमडब्ल्यू एम440आईRs.1.11 करोड़*
मिनी कूपर कन्वर्टिबलRs.59 - 62.90 लाख*

