- 137 तस्वीरें
- शॉर्ट्स
12 कलर
निसान मैग्नाइट
निसान मैग्नाइट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 999 सीसी |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 205 (मिलीमीटर) |
| पावर | 71 - 99 बीएचपी |
| टॉर्क | 96 एनएम - 160 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
निसान मैग्नाइट प्राइस
Magnite के 27 वेरिएंट हैं, ₹5.68L से शुरू, इंजन ऑप्शन में 1.0L Energy NA पेट्रोल (72 PS), 1.0L CNG (72 PS) और 1.0L Turbo (100 PS / 152 Nm), साथ में 5MT, 5-AMT और CVT (सिर्फ़ Turbo पर)। यह Nissan की कॉम्पैक्ट SUV है जो sub-4m सेगमेंट में वैल्यू पिक है, वो भी जापानी बिल्ड फ़ील के साथ। Visia (₹5.68L) सेफ्टी बेस है, इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, हिल होल्ड, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स और स्टील व्हील्स मिलते हैं। Visia Plus (₹6.22L से) में चारों पावर विंडोज़, सेंट्रल लॉकिंग, बॉडी-कलर्ड ORVMs और रियर AC वेंट्स जुड़ते हैं। Acenta (₹6.83L से) में 20.32cm टचस्क्रीन के साथ Apple CarPlay + Android Auto, पुश स्टार्ट और इलेक्ट्रिक ORVMs आते हैं। N Connecta (₹7.46L से) से बेसिक वाला फ़ील खत्म हो जाता है, इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 16-इंच अलॉय व्हील्स, लेदरेट स्टीयरिंग, रियर कैमरा, वायरलेस CarPlay और 4 स्पीकर मिलते हैं। Tekna (₹8.94L AMT से) 360° कैमरा, लेदरेट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो और एम्बिएंट लाइटिंग तक पहुँचता है। Tekna Plus (₹8.72L से) में वेंटिलेटेड फ़्रंट सीट्स और पार्शियल ADAS जुड़ते हैं। KURO Edition (₹7.81L से) ब्लैक-आउट स्टाइलिंग पैक चढ़ा देता है। ज़्यादातर बायर्स N Connecta MT (₹7.46L) पर आते हैं, इसमें वायरलेस CarPlay वाली 20.32cm टचस्क्रीन, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रियर कैमरा और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, और Tekna AMT के 360° कैमरा, लेदरेट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो और AMT ऑटो के लिए ~₹1.48L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।
| मैग्नाइट विसिया(बेस मॉडल)999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹5.68 लाख* | ||
| मैग्नाइट विसिया प्लस999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹6.22 लाख* | ||
| मैग्नाइट विसिया एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹6.27 लाख* | ||
| मैग्नाइट विसिया सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹6.43 लाख* | ||
| मैग्नाइट एसेंटा999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹6.83 लाख* | ||
| मैग्नाइट विसिया प्लस सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹6.97 लाख* | ||
| मैग्नाइट एसेंटा एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹7.38 लाख* | ||
| मैग्नाइट एन कनेक्टा999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹7.46 लाख* | ||
| मैग्नाइट एसेंटा सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹7.58 लाख* | ||
| मैग्नाइट कुरो एडिशन999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹7.81 लाख* | ||
| मैग्नाइट एन कनेक्टा एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.01 लाख* | ||
| मैग्नाइट एन कनेक्टा सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.21 लाख* | ||
| मैग्नाइट कुरो एडिशन एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.36 लाख* | ||
टॉप सेलिंग मैग्नाइट टेक्ना999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.39 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना प्लस999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.4 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.72 लाख* | ||
| मैग्नाइट एन कनेक्टा टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.77 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹8.94 लाख* | ||
| मैग्नाइट कुरो एडिशन टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.12 लाख* | ||
टॉप सेलिंग मैग्नाइट टेक्ना सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.14 लाख* | ||
| मैग्नाइट एसेंटा टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.26 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना प्लस एएमटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.7 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.27 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना प्लस सीएनजी999 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 24 किलोमीटर/ किलोग्राम1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.47 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.57 लाख* | ||
| मैग्नाइट एन कनेक्टा टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.70 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना प्लस टर्बो999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.91 लाख* | ||
| मैग्नाइट कुरो एडिशन टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹9.99 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना टर्बो सीवीटी999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹10.65 लाख* | ||
| मैग्नाइट टेक्ना प्लस टर्बो सीवीटी(टॉप मॉडल)999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 17.9 किमी/लीटर1 महीने से कम वेटिंग पीरियड | ₹10.99 लाख* |
निसान मैग्नाइट रिव्यू
ओवरव्यू
निसान मैग्नाइट, जापानी कार निर्माता कंपनी का पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अच्छा मार्केट शेयर हासिल करने का पहला प्रयास है। यह निसान इंडिया की भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण गाड़ी है और 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही पॉपुलर रही है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियों से है, लेकिन यह अपने मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में कहीं ज्यादा किफायती है, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

मैंने हाल ही में मैग्नाइट के साथ कुछ समय बिताया, यह देखने के लिए कि यह कहां अच्छा प्रदर्शन करती है, कम कीमत हासिल करने के लिए यह क्या समझौता करती है और यह गाड़ी आखिरकार किसके लिए सबसे उपयुक्त है।
एक्सटीरियर
यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल है कि आप जिस मैग्नाइट को देख रहे हैं वह नई है या नहीं, और ऐसा इसलिए क्योंकि निसान ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट वर्जन में कई छोटे-मोटे बदलाव किए हैं। मौजूदा मैग्नाइट काफी हद तक अपने पुराने वर्जन जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं जो इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी हेडलाइट, एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स और चौड़ी ग्रिल दी गई है। ग्रिल को छोड़कर यह सभी एलिमेंट्स पुराने वर्जन जैसे ही हैं। इसमें फ्रंट ग्रिल पर क्रोम सराउंड दिया गया है जिसके पास में ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप दी गई है। मैग्नाइट एसयूवी का फ्रंट लुक इतना खराब नहीं है, लेकिन यह गाड़ी टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम अपील नहीं देती।

इसकी साइड प्रोफाइल मारुति फ्रॉन्क्स की तरह क्रॉसओवर एसयूवी कार जैसी लगती है। राइडिंग के लिए इसमें 16-इंच स्टाइलिश अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि इसके लोअर वेरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसमें 14-इंच के स्पेयर स्टील व्हील्स सभी वेरिएंट के साथ दिए गए हैं।

पीछे की तरफ इसमें कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, इसमें रियर स्पॉइलर, चौड़ा बंपर और फ्लैट बूट लिट दिया गया है। लेकिन, निसान ने इसमें एलईडी टेललैंप्स के अंदर लाइटिंग एलिमेंट्स में कुछ बदलाव किए हैं।

निसान मैग्नाइट कार सात मोनोटोन कलर ऑप्शन : ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट, पर्ल व्हाइट, विविड ब्लू, ओनिक्स ब्लैक, फ्लेयर गार्नेट रेड, और सनराइज कॉपर ऑरेंज में आती है। ओनिक्स ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट को छोड़कर बाकी सभी कलर शेड डुअल-टोन वर्जन में उपलब्ध है।
मैग्नाइट कार लुक्स के मामले में इतनी खराब नहीं लगती है, लेकिन इसकी डिजाइन को लेकर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। 4 मीटर से कम की लंबाई को ध्यान में रखते हुए निसान ने एक ऐसी एसयूवी कार पेश की है जो अच्छे स्टेंस के साथ दिखने में भी काफी आकर्षक लगती है, जो काबिले तारीफ है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
एक्सटीरियर की तरह इसकी इंटीरियर डिजाइन भी प्री-फेसलिफ्ट वर्जन से मिलती जुलती है। निसान ने इस गाड़ी के डैशबोर्ड में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए हैं जिसमें ज्यादा सॉफ्ट टच पैडिंग शामिल है।

इस गाड़ी की इंटीरियर डिजाइन बेहद सिंपल है, इसमें फ्लैट डैशबोर्ड दिया गया है जिसके बीच में छोटी स्क्रीन पोजिशन की गई है और इसमें हैक्सागनल एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें डुअल -टोन ब्लैक और ब्राउन कलर थीम (लोअर वेरिएंट में ऑल ब्लैक थीम) दी गई है। इसकी डुअल-टोन कलर थीम दिखने में काफी अच्छी है, लेकिन इसमें कोई कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट नहीं दिए गए हैं। इसमें एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल के आसपास ब्रश्ड एल्युमिनियम इंसर्ट दिए गए हैं।

निसान ने मैग्नाइट गाड़ी में केबिन के अंदर डैशबोर्ड, डोर पैड,स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब समेत सभी टचपॉइंट्स पर सॉफ्ट टच पैडिंग दी है। इसमें सीटों पर डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। केबिन के अंदर लगे प्लास्टिक की क्वालिटी भी कीमत के हिसाब से सही है।

फिट और फिनिश क्वालिटी की बात करें तो निसान मैग्नाइट कार में कुछ सुधार की आवश्यकताएं जरूर है। इसके एसी कंट्रोल्स का नॉब और सेंटर कंसोल काफी सॉलिड है, लेकिन इसका विंडो अप/डाउन बटन काफी सस्ता लगता है और एसी वेंट्स की क्वालिटी भी खराब लगती है। इसमें डैशबोर्ड के सॉफ्ट टच पैनल में गैप हैं और वे ढीले पड़ते हैं।
आगे वाली सीटें
मैग्नाइट कार में केबिन के अंदर जाना और बाहर निकलना बहुत आसान है। इस गाड़ी में लगे दरवाजे साइज में काफी बड़े है जिससे आने-जाने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ता। इसकी सीट की पोजिशनिंग भी एकदम बराबर है, ऐसे में इसमें बुजुर्ग लोग आराम से बैठ सकते हैं।

इस गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठकर आपको महसूस होगा कि इसकी सीट की पोजिशनिंग काफी अच्छी है। इसमें बड़े बोल्स्टर दिए गए हैं। इसमें हेडरूम और अंडरथाई सपोर्ट की कमी बिलकुल नहीं खलती है। इसकी ड्राइवर सीट मैनुअल एडजस्टेबल (हाइट समेत) है और इसकी सीट की कुशनिंग भी एकदम बैलेंस्ड है। इसका एडजस्टेबल हेडरेस्ट ड्राइवर को अच्छा-खासा सपोर्ट देता है।

हालांकि, इसमें एर्गोनॉमिक्स से जुड़ी दो समस्याएं हैं जिनमें से पहली यह है कि इसमें ड्राइवर सीट पर बैठकर हैंड ब्रेक गियर लीवर के इंडिकेशन (ऑटोमेटिक) के व्यू को ब्लॉक कर देता है जिससे आपको इस बात का पता लगाने के लिए ऊपर से देखना पड़ता है कि आप ड्राइव पर हैं या न्यूट्रल पर। दूसरी समस्या फ्रंट आर्मरेस्ट की है, जो कि बहुत छोटा और नॉन एडजस्टेबल है, ऐसे में औसत हाइट (5'8") वाले पैसेंजर आर्मरेस्ट पर ड्राइविंग के दौरान आराम से हाथ नहीं रख पाते हैं।
इसके अलावा इसमें और कोई समस्याएं नहीं है। इसमें बेस वेरिएंट से ही स्टीयरिंग व्हील पर टिल्ट एडजस्टमेंट मिलता है, जिससे सही ड्राइविंग पोजिशन हासिल करना आसान हो जाता है। इसमें फ्रंट सीट पर पैसेंजर और ड्राइवर दोनों औसत हाइट पर बैठते हैं जिससे आगे की रोड का अच्छा व्यू मिल पाता है।
पीछे वाली सीटें
फ्रंट सीट के मुकाबले इसकी पीछे वाली सीट इतनी आरामदायक नहीं लगती है। इसमें रियर सीट पर दो लोगों के बैठने के लिए अच्छी स्पेस मिलती है, जबकि तीन पैसेंजर के लिए ठीकठाक स्पेस मिल पाती है। इसमें लेगरूम, नीरूम और अंडरथाई सपोर्ट पर्याप्त मिलता है।

इस गाड़ी की पीछे वाली सीट थोड़ी उठी हुई है जो लंबी दूरी के सफर में थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है। हमारे अनुसार, इसे 4-सीटर कार के तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा, लेकिन अगर आप पीछे वाली सीट में तीन पैसेंजर को बैठाना चाहते हैं तो आप बैठा भी सकते हैं। पीछे वाली सीट पर मिडल पैसेंजर को शोल्डर रूम कम मिल पाता है और इसमें डेडिकेटेड मिडल हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है। इसका फ्लोर एकदम फ्लैट है।

इसमें बड़ी विंडो दी गई हैं जिससे इसमें बाहर का अच्छा व्यू मिलता है। केबिन के अंदर इसमें ब्राउन कलर थीम दी गई है जिससे इसका केबिन बिलकुल भी फीका नहीं लगता है। इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट की सुविधा भी दी गई है जिससे इसमें लंबी दूरी के सफर में आरामदायक सीटिंग पोजिशन मिल पाती है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।
स्टोरेज ऑप्शन
सेगमेंट की दूसरी कारों की तरह मैग्नाइट एसयूवी में भी सभी जरुरी स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं:

आगे वाले पैसेंजर के लिए इसमें दोनों दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर दिया गया है और इसमें साइड पर छोटा-मोटा सामान रखने के लिए कुछ जगह भी बचती है। इसमें ठीकठाक साइज का कूल्ड ग्लवबॉक्स, सेंटर आर्मरेस्ट पर स्मॉल स्टोरेज, सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर और फोन, वॉलेट और चाबी को रखने के लिए क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के नीचे की तरफ दो ट्रे दी गई हैं।

पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें दरवाजे पर 1-लीटर बॉटल होल्डर, सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर और सीट बैक पॉकेट की सुविधा दी गई है।
चार्जिंग ऑप्शन
मैग्नाइट कार में फोन को चार्ज करने के लिए आगे की तरफ 12वोल्ट सॉकेट और यूएसबी पोर्ट और पीछे की साइड टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

कुल मिलाकर, मैग्नाइट का केबिन एक्सपीरिएंस एकदम अलग है। जहां एक तरफ आपको एक अच्छा दिखने वाला केबिन मिलता है जिसमें सभी जगहों पर सॉफ्ट टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, वहीं इसमें दूसरी तरफ फिट और फिनिश क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कुछ एर्गोनॉमिक खामियां भी हैं। निसान ने मैग्नाइट कार को लुक्स के मामले में अच्छा बनाया है, लेकिन इसमें अभी भी कुछ सुधार की गुंजाइश है।
फीचर
मैग्नाइट मुकाबले में मौजूद गाड़ियों की तुलना में एक फीचर लोडेड कार नहीं है, लेकिन इसमें दिए गए फीचर रोज़मर्रा से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
| फीचर | |
| ऑल पावर विंडो | रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी |
| क्रूज कंट्रोल | इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स |
| स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स | ऑटो हेडलैंप्स |
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन के साथ आर्केमि ट्यून्ड 6-स्पीड साउंड सिस्टम दिया गया है। इसकी स्क्रीन इस्तेमाल करने में काफी आसान है, लेकिन इसका यूजर इंटरफेस थोड़ा पुराना लगता है और इसकी स्क्रीन इनपुट डालने पर प्रतिक्रिया देने में थोड़ा समय लेती है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट दिया गया है।

मैग्नाइट एसयूवी के लोअर वेरिएंट में बड़ी 9-इंच टचस्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका रिजॉल्यूशन 8-इंच टचस्क्रीन के जितना खास नही है।

इसमें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जो गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी साफ-सुथरे तरीके से दिखाता है।

निसान ने इसमें एक 360-डिग्री कैमरा भी शामिल किया है, जो अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो एक उपयोगी फीचर है। हालांकि, मैग्नाइट कार के कैमरा में फीड इतनी क्लियर नहीं मिलती है और यह कभी-कभी लैग भी करता है, और कम रोशनी में कैमरा क्वालिटी उतनी स्पष्ट नहीं दिखती जितनी होनी चाहिए। इसके अलावा इसमें कोई डेडिकेटेड 3डी मोड नहीं दिया गया है और इसमें केवल ऊपर और आगे, ऊपर और पीछे, और आगे और बाएं तरफ का व्यू मिल पाता है।
सुरक्षा
मैग्नाइट एसयूवी कार में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में रियर व्यू कैमरा, रियर डिफॉगर और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। मैग्नाइट का ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट 2022 में किया गया था, जिसमें इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
बूट स्पेस
मैग्नाइट कार में 336 लीटर की बूट लोडिंग केपेसिटी मिलती है जो कि सूटकेस के साथ एक या दो सॉफ्ट बैग्स को रखने के लिए पर्याप्त है। यदि आपको ज्यादा लगेज रखने की आवश्यकता है तो इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें भी दी गई हैं, लेकिन इसमें सीट को फोल्ड पर फ्लैट फ्लोर नहीं मिलता है।

इसका लोडिंग लिप काफी ऊंचा है जिसकी वजह से सामान को लोड और अनलोड करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है खासकर तब जब आप भारी सूटकेस गाड़ी में ले जा रहे हों।
परफॉरमेंस
स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1-लीटर टर्बो पेट्रोल |
| पावर | 72 पीएस | 100 पीएस |
| टॉर्क | 96 एनएम | 160 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 5एमटी, 5एएमटी | 5एमटी, सीवीटी |
| सर्टिफाइड माइलेज (किमी/लीटर) | 19.4 (एमटी), 19.7 (एएमटी) | 19.9 (एमटी), 17.9 (सीवीटी) |
निसान मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें टर्बो और नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है। इस गाड़ी में कोई डीजल या सीएनजी इंजन ऑप्शन नहीं दिया गया है।
1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

इस इंजन में वो रिफाइनमेंट नहीं है जिसकी उम्मीद एक कार से की जाती है। गाड़ी खड़ी रहने पर भी इसमें स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब और फुटवेल एरिया में वाइब्रेशन महसूस होते हैं। इसमें उपलब्ध पावर आपको एक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देने के लिए पर्याप्त है।
शहर में परफॉरमेंस
सिटी में ड्राइविंग के दौरान इसमें पावर की कमी बिलकुल महसूस नहीं होती है जिससे आप दिनचर्या के सभी काम पूरा कर सकते हैं। इसका एसेलेरेशन एक जैसा है और यह स्पीड धीरे-धीरे पकड़ लेता है। आप शहर में ड्राइविंग के दौरान ओवरटेक भी आराम से कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा स्पीड पर आपको थोड़ी प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी।

इस इंजन के साथ शहर में क्रूजिंग करना आसान है, लेकिन जल्द ही इस पर जोर पड़ने लगता है जिससे आपको बार-बार गियर बदलने पड़ेंगे। मैनुअल गियरबॉक्स का क्लच काफी हल्का है जो इस्तेमाल करना भी आसान लगता है। वहीं, इसका एएमटी गियरबॉक्स बहुत झटकेदार है, यह गियर बदलने में काफी समय लेता है और इसके मैनुअल कंट्रोल भी स्लो लगते हैं।
चूंकि यह नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट है, ऐसे में इससे माइलेज अच्छी मिल पाती है। यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ शहर में 12 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज देता है, जबकि एएमटी गियरबॉक्स के साथ इससे 12 से 13 किमी/लीटर की माइलेज मिल पाती है।
हाइवे में परफॉरमेंस
जैसे ही आप हाईवे पर पहुंचेंगे और तेज स्पीड पकड़ने की कोशिश करेंगे, आपको महसूस होगा है कि यह इंजन कितना कम पावरफुल है। हाईवे पर गाड़ी चलाते समय इसका एसेलेरेशन काफी स्लो लगता है और इंजन पर ज्यादा दबाव भी पड़ता है। हाइवे पर इस इंजन के साथ 100 किमी/घंटे की स्पीड तक पहुंचने के लिए आपको काफी धैर्य की आवश्यकता होगी। औसत गति से ओवरटेक करने के लिए भी थोड़ी प्लानिंग करनी पड़ेगी, और 80 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से ओवरटेक करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

हम आपको एएमटी वेरिएंट की बजाए मैनुअल वर्जन चुनने की सलाह देंगे। इसके एएमटी वर्जन को गियर बदलने में काफी समय लगता है और गियर कम करने के लिए भी इसमें इनपुट डालने पड़ते हैं। मैनुअल और एएमटी वर्जन के साथ आपको हाइवे पर 16 से 17 किमी/लीटर के आसपास का माइलेज मिल सकता है।
1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

यह ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन है और इससे हाइवे पर बिलकुल भी खराब एक्सपीरिएंस नहीं मिलता है। इस इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स की बजाए सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। इसका रिफाइनमेंट लेवल नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन की तरह है और इसमें भी केबिन के अंदर वाइब्रेशन महसूस होते हैं। इस इंजन का नॉइस लेवल काफी ज्यादा है और इसमें पर्याप्त केबिन इन्स्युलेशन की कमी है।
शहर में परफोर्मेंस
इसका सिटी ड्राइव एक्सपीरिएंस ज्यादा बेहतर है क्योंकि आप इसके साथ आराम से ओवरटेक कर सकते हैं। इसकी पावर डिलीवरी एक जैसी है, लेकिन यह इंजन स्पीड को जल्दी से पकड़ लेता है जिससे 100 किमी/घंटे या उससे ज्यादा की स्पीड तक पहुंचाना आसान हो जाता है। बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में भी यह इंजन इतना ज्यादा तेज नहीं लगता है जिससे आप शहर में गाड़ी को आराम से चला सकते हैं।

इसके मैनुअल वर्जन में दिया गया क्लच काफी हल्का है और इसमें गियर शिफ्ट भी स्मूद होते हैं। लेकिन, हम आपको इसका सीवीटी वर्जन चुनने की सलाह देंगे। इस गियरबॉक्स के साथ झटके बिलकुल भी महसूस नहीं होते हैं और यह स्पीड को जल्दी पकड़ लेता है। यदि आप शहर में ज्यादा गाड़ी चलाते हैं तो इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इन दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आपको सिटी में 10 किमी/लीटर से कम की माइलेज मिल सकेगी।
हाइवे में परफॉरमेंस
नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन की तुलना में इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन बहुत जल्दी से स्पीड पकड़ता है और आप इसके साथ आसानी से क्रूजिंग स्पीड तक पहुंच सकते हैं। यहां आपको ओवरटेक करने के लिए ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है, और तेज स्पीड पर भी ओवरटेक आसानी से किया जा सकता है।
नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन ज्यादा आरामदायक ड्राइव एक्सपीरिएंस देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ रोमांचक राइड मिलती है। यदि आप हाइवे पर आरामदायक ड्राइविंग चाहते हैं या फिर आपको घूमना-फिरना ज्यादा पसंद करते हैं तो आपके लिए सीवीटी ऑप्शन ज्यादा बेहतर रहेगा।

हालांकि, इस रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरिएंस का एक नुकसान यह है कि यह आपको हाईवे पर लगभग 13-14 किमी/लीटर का माइलेज देगा।
इन इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ मैग्नाइट कार में आपको चुनने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन इसमें डीजल और सीएनजी का ऑप्शन नहीं दिया गया है जिससे इसमें ऑप्शन सीमित मिलते हैं। इन दोनों इंजन को थोड़े रिफाइनमेनेट की जरूरत है क्योंकि लगातार वाइब्रेशन और तेज आवाज आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को खराब कर सकती है।
राइड और हैंडलिंग
मैग्नाइट एक काफी आरामदायक कार है क्योंकि इसका सस्पेंशन सेटअप सड़क के झटकों और शहर के गड्ढों को आसानी से संभाल लेता है। हालांकि, इसमें तुरंत लेन बदलने पर बॉडी रोल जरूर महसूस होता है, लेकिन यह स्मूद हाइवे और रेगुलर सिटी रोड में कंफर्टेबल एक्सपीरिएंस देती है। इसका सस्पेंशन सेटअप इतना अच्छा है कि यह उबड़-खाबड़ सड़कों पर पैसेंजर को सड़क के झटकों से बचाने का भी बेहतरीन काम करता है। हालांकि, मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में मैग्नाइट कार के केबिन में टायर और सस्पेंशन की आवाज़ें ज्यादा सुनाई देती हैं।

मैग्नाइट एसयूवी को स्पोर्टी कार की बजाए ज्यादा फैमिली फ्रेंडली कार के रूप में डिजाइन किया गया है। ज्यादा स्पीड पर इसका स्टीयरिंग व्हील बिलकुल हल्का लगता है। शार्प टर्न या कॉर्नर पर यह इतनी स्टेबल नहीं लगती है, ऐसे में हम बेहतर ड्राइव एक्सपीरिएंस के लिए इसे स्लो स्पीड पर चलाने की सलाह देंगे।
वेरिएंट
मैग्नाइट कार सात वेरिएंट : विसिया, विसिया+, एसेंटा, एन-कनेक्टा, टेक्ना और टेक्ना+ में आती है।
विसिया
-
इस वेरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील्स, ब्लैक बंपर, ब्लैक ओआरवीएम, हैलोजन हेडलैंप, ग्रिल के आसपास क्रोम एलिमेंट दिए गए हैं।
-
इसमें ऑल-ब्लैक केबिन, ग्रे इंसर्ट और स्टीयरिंग व्हील पर क्रोम इंसर्ट दिए गए हैं।
-
बेसिक फीचर में ऑल पावर विंडो, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और 3.5-इंच एलईडी एमआईडी शामिल है।
-
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स माउंट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
विसिया+
-
एक्सटीरियर अपडेट के तौर पर इसमें शार्क फिन एंटीना दिया गया है।
-
इसकी केबिन डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
-
नए फीचर में 9-इंच टचस्क्रीन, 4-स्पीकर, और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले शामिल हैं।
-
इसमें रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर, और रियरव्यू कैमरा जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
एसेंटा
-
टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए बेस वेरिएंट, लेकिन इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
-
एक्सटीरियर अपडेट में व्हील कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स और स्किड प्लेट शामिल है।
-
फीचर अपडेट में ऑटो एसी, कीलेस एंट्री, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल शामिल है।
-
टर्बो वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप दिया गया है।
-
इसकी सेफ्टी लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एन-कनेक्टा
-
टर्बो मैनुअल पावरट्रेन के लिए बेस वेरिएंट।
-
एक्सटीरियर अपडेट में एलईडी डीआरएल और 16-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं।
-
केबिन के अंदर इसमें पैटर्न डैशबोर्ड और डोर पैड पर फैब्रिक पैडिंग दी गई है।
-
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्केमि साउंड सिस्टम, रियर एसी वेंट और वॉयस रिकग्निशन फीचर दिया गया है।
टेक्ना
-
एक्सटीरियर में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।
-
इसमें लाइट ग्रे केबिन थीम के साथ लेदर रैप्ड डैशबोर्ड और ऑरेंज स्टिचिंग दी गई है।
-
इसमें ब्लैक फैब्रिक सीटों के साथ लेदर एक्सेंट दिया गया है।
-
अतिरिक्त फीचर में रिमोट इंजन स्टार्ट (केवल टर्बो), ऑटो हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा शामिल है।
टेक्ना +
-
इसका केबिन काफी प्रीमियम है और इसमें ब्लैक और ब्राउन केबिन थीम और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
-
इसमें स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
कारदेखो का क्या है कहना
-
यदि आपका बजट कम है तो आप विसिया+ वेरिएंट चुन सकते हैं जिसमें सभी बेसिक फीचर के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। यदि आपको बजट में टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन चाहिए तो आप इसका एसेंटा वेरिएंट चुन सकते हैं।
-
एन-कनेक्टा वेरिएंट इसका सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है जिसमें सभी फंक्शनल फीचर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस नहीं मिलता है।
-
अगर आपको गाड़ी में ज्यादा फीचर्स चाहिए तो आप इसका टॉप से नीचे वाला टेक्ना वेरिएंट चुन सकते हैं। इसमें सभी बेस्ट फीचर दिए गए हैं और इसमें प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस भी मिलता है। अगर आपको गाड़ी के केबिन में ब्लैक और ब्राउन कलर थीम चाहिए तो आप इसका टॉप वेरिएंट चुन सकते हैं।
निष्कर्ष
निसान मैग्नाइट का मुकाबला सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों से है और यह गाड़ी प्राइस के मामले में मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर भी देती है। यह गाड़ी सेगमेंट की कारों की तुलना में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होती है।

इसके केबिन की फिटमेंट क्वालिटी, इंजन का रिफाइनमेंट और नॉइस इंस्युलेशन लेवल मुकाबले में मौजूद गाड़ियों की तुलना में ज्यादा अच्छा नहीं है। लेकिन, यह केबिन स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी के मामले में कई दूसरी कारों से काफी अच्छी है। यह एक अच्छी स्मॉल एसयूवी कार है जिसमें कई काम के फीचर दिए गए हैं। हालांकि, यह इस बजट में इतनी एडवांस कार नहीं है, लेकिन यह अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है।
इन कारों को भी चुन सकते हैं
टाटा नेक्सन
चुनने की वजह
-
ज्यादा प्रीमियम केबिन
-
बेहतर फीचर पैकेज
-
डीजल और सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन
नहीं चुनने की वजह
-
ज्यादा महंगी
-
कम रियर सीट स्पेस
किआ सोनेट/हुंडई वेन्यू
चुनने की वजह
-
ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरिएंस
-
बेहतर फीचर पैकेज
-
डीजल इंजन का ऑप्शन
नहीं चुनने की वजह
-
कम रियर सीट स्पेस
-
इतनी आरामदायक नहीं
-
ज्यादा महंगी
मारुति ब्रेजा
चुनने की वजह
-
बड़ा ट्रेडिशनल एसयूवी लुक
-
ज्यादा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
-
टॉप वेरिएंट की कॉम्पिटिटिव प्राइस
नहीं चुनने की वजह
-
केबिन इतना प्रीमियम नहीं
-
कोई आकर्षक फीचर मौजूद नहीं
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
चुनने की वजह
-
बेहतर रियर सीट स्पेस
-
आकर्षक फीचर
-
बेहतर सेफ्टी पैकेज
नहीं चुनने की वजह
-
कम बूट स्पेस
-
ठीक ठाक डिजाइन
किआ सिरोस
चुनने की वजह
-
सेगमेंट का सबसे अच्छा रियर सीट एक्सपीरिएंस
-
फीचर लोडेड कार
-
डीजल इंजन का ऑप्शन
नहीं चुनने की वजह
-
ठीक ठाक डिजाइन
-
सेगमेंट की सबसे महंगी
निसान मैग्नाइट की खूबियां और खामियां
पसंद की जाने वाली चीज़े
- हर टच पॉइन्ट्स पर सॉफ्ट टच लैदरेट का किया गया है इस्तेमाल, जिससे केबिन हो गया है ज्यादा प्रीमियम
- बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलने से सेफ्टी हो गई है ज्यादा पुख्ता
- 10 लाख रुपये के अंदर सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस वाला है इसका सीवीटी गियरबॉक्स
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- ज्यादा रिफाइंड नहीं है इसका टर्बो पेट्रोल इंजन और फुटवेल, सीट्स और स्टीयरिंग व्हील में वाइब्रेशन होता है महसूस
- लैदरेट पैडिंग होने से केबिन लगता है प्रीमियम मगर पैनल गैप्स से केबिन एक्सपीरियंस पर पड़ता है नकारात्मक असर
- फीचर लिस्ट ज्यादा नहीं है लंबी और फेसलिफ्ट अपडेट के बावजूद ज्यादा नहीं बढ़ाए गए हैं फीचर्स
निसान मैग्नाइट कंपेरिजन
Rs.5.68 - 10.99 लाख* | Rs.5.75 - 10.77 लाख* | Rs.5.81 - 10.40 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* | Rs.7.50 - 13.71 लाख* | Rs.5.99 - 9.99 लाख* | Rs.5.84 - 8.89 लाख* | Rs.8 - 15.83 लाख* |
| रेटिंगUser Review (206) | User Review (167) | User Review (40) | User Review (803) | User Review (37) | User Review (13) | User Review (534) | User Review (97) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन999 सीसी | 1199 सीसी | 999 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 998 सीसी - 1462 सीसी | 1197 सीसी | 1197 सीसी | 998 सीसी - 1493 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल |
| पावर71 - 99 बीएचपी | 72 - 118 बीएचपी | 71 - 98.63 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी | 86.63 - 109 बीएचपी | 69 - 82 बीएचपी | 68.8 - 81.8 बीएचपी | 82 - 118 बीएचपी |
| माइलेज17.9 से 19.9 किमी/लीटर | - | 17.63 से 20.38 किमी/लीटर | 20.01 से 22.89 किमी/लीटर | 19.8 से 21.09 किमी/लीटर | 23.8 से 24.77 किमी/लीटर | 25.35 से 26.25 किमी/लीटर | 17.9 से 20.99 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस336 लीटर | 366 लीटर | 405 लीटर | 308 लीटर | - | 318 लीटर | 265 लीटर | 375 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार | - | 4 स्टार | - | - | - | 1 स्टार | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | मैग्नाइट बनाम पंच | मैग्नाइट बनाम काइगर | मैग्नाइट बनाम फ्रॉन्क्स | मैग्नाइट बनाम ब्रेजा | मैग्नाइट बनाम बलेनो | मैग्नाइट बनाम स्विफ्ट | मैग्नाइट बनाम वेन्यू |
निसान मैग्नाइट न्यूज
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
निसान मैग्नाइट यूज़र रिव्यू
- सभी (206)
- स्टाइलिंग से जुड़े (73)
- कंफर्ट (83)
- माइलेज (40)
- इंजन (33)
- इंटीरियर (28)
- स्पेस (21)
- कीमत (68)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- N Connecta AMTGood experience. Overall good car. Value for money. SUV feel like with budget of below 10 lacs. Safety wise excellent with 6 airbags. Ground clearance is awesome. Look is very bold with red color. Comfort is next level with heavily loaded features. Most affordable SUV in this budget. Boot space is huge.और देखें
- Most Under-rated Turbo Sub-4meter SUV.Most of the people buy its non-turbo varient and-then complain about the low performance & hefty vibrations. I request you to try Turbo CVT & Turbo Manual, it will literally blow you away with the performance & value it offers, and trust me on this...This car can carry more luggage than a Creta(due to a deeper boot), has the most space in the segment in the second row for 3 adults(as the seats are flat and sitting the third one is easy) & the suspension is great if you like a bit of softer ride(I prefer a bit harder due to frequent highway runs, so I have installed Rogerab suspension absorbers for 4400)& the turning radius is great too. Go buy the no-nonsense car and enjoy the look, the engine, the space & the japanese DNA.और देखें
- All Rounder CarYe car mere liye or meri family ke liye bhot suitable hai, highway ho ya city with good mileage safety ke saath bhi koi compromise nhi hai or is budget mein koi bhi aisi car provide nhi karta hai, Nissan ne kam price me bahut accha work kiya hai or is ka turbo engine bhot jaada powerful hai, yeh car apne price mein sab se jaada features provide krti hai.और देखें
- Best For Middle Class Suv DreamPerformance is bit low but car is fantastic in this price segment, spacious cabin gives you airy feel and seats are very much comfortable with head support adjust, fit and finish good not bad compared to other market cars like baleno fronx, 5 star safety feels you the door closing sound, engine is refined enough.और देखें
- Nissan Magnite Is A Perfect Family Car.Nissan Magnite is a completely balanced car with medium and high speed up to 85-95 kph, economical driving speed between 45 to 75kph and is easy maintenance. Pros : Good, economical and easy driving with many more feature. Cons: Limited luggage space. You can carry essential family luggage inside the car.और देखें1
- अधिक देखें
निसान मैग्नाइट माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17.9 किमी/लीटर से 19.9 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 24 किलोमीटर/ किलोग्राम है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 19.9 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 19.7 किमी/लीटर |
| सीएनजी | मैनुअल | 24 किलोमीटर/ किलोग्राम |
निसान मैग्नाइट वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Few Issues Here And There

Will You Call This A Facelift?

आईएस This Budget SUV Premium?

Safety Rating for मैग्नाइट
13:59Nissan Magnite Facelift Detailed Review: 3 Major Changes1 साल पहले152.5K व्यूज
6:33Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold2 साल पहले458.2K व्यूज
9:40Nissan Magnite 2000km Review: Underrated!10 महीने पहले53.5K व्यूज
2:20Renault Nissan Upcoming Cars in 2024 in India! Duster makes a comeback?2 साल पहले164.4K व्यूज
नई दिल्ली में पुरानी निसान मैग्नाइट कार
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
निसान मैग्नाइट प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) For this, we would suggest you walk into the nearest authorized service centre a...और देखें
A ) Regarding your query about the S variant of the Nissan Magnite, currently there ...और देखें
A ) Typically, a down payment of 10% to 30% of the on-road price is required when pu...और देखें
A ) Yes, the new Nissan Magnite is equipped with a Premium i-Key featuring Walk Away...और देखें
A ) The Nissan Magnite offers a rear seat knee room of approximately 219 mm, providi...और देखें

भारत में मैग्नाइट की कीमत
ट्रेंडिंग निसान कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
निसान टेक्टॉनRs.10.49 - 18.59 लाख*
निसान ग्रेवाइटRs.5.73 - 9.38 लाख*
निसान एक्स-ट्रेलRs.48.20 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्सRs.6.90 - 12.03 लाख*
- न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*
निसान मैग्नाइट लेटेस्ट अपडेट
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी दरों में कटौती के बाद निसान ने मैग्नाइट की वेरिएंट-वाइज कीमतें साझा कर दी है। इस गाड़ी की कीमत अब 5.62 लाख रुपये से 10.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है।
-
16 सितंबर 2025: निसान इंडिया ने घोषणा की है कि अक्टूबर 2024 के बाद मैग्नाइट की जो भी यूनिट बिकी हैं उनमें ई2ओ फ्यूल इस्तेमाल करने पर भी वारंटी कवर मिलेगा।
-
08 सितंबर 2025: 22 सितंबर 2025 से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद ग्राहक निसान मैग्नाइट पर 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकेंगे।
-
02 सितंबर 2025: इस महीने निसान मैग्नाइट पर ग्राहकों को एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।

