स्कोडा कुशाक, स्लाविया और कायलाक के सीटबेल्ट में फिर मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई करीब 860 गाड़ी
इससे पहले अप्रैल 2025 में कंपनी ने तीनों कार को पीछे वाले सीटबेल्ट से जुड़ी चिंताओं के लिए वापस बुलाने की घोषणा की थी
- Write a कमेंट

स्कोडा कायलाक, स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया के सीटबेल्ट में खराबी के चलते तीनों कार को वापस बुलाने की घोषणा हुई है। 21 दिसंबर 2021 से मई 2025 के बीच बनी तीन कार की करीब 860 यूनिट इस समस्या से प्रभावित हैं। ध्यान रहे, कंपनी ने पहली बार इन कार को रिकॉल करने की घोषणा नहीं की है, इससे पहले अप्रैल 2025 में भी ऐसी ही समस्या के लिए इन्हें वापस बुलाया गया था।
रिकॉल के बारे में अधिक जानकारी

पिछली बार पीछे वाले सीटबेल्ट में खराबी के चलते कारों को वापस बुलाया गया था, इस बार आगे वाले सीटबेल्ट में भी इंस्पेक्शन की जरूरत होगी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, पिछली सीटबेल्ट असेंबली की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं हैं, इनका मेटल फ्रेम टूट सकता है या इसमें दरार पड़ सकती है। इसके अलावा, गुणवत्ता की जांच करने के बाद, यह भी संभावनाएं है कि आगे और पीछे वाले सीटबेल्ट को गलत तरीके से लगाया गया हो।
कार मालिकों को क्या करना चाहिए?

इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, हम उम्मीद करते हैं कि स्कोडा प्रभावित कार मालिकों से संपर्क करेगी और उनकी गाड़ियों का इंस्पेक्शन करवाएगी। इसके बाद, अगर पार्ट बदलने की जरूरत होती है, तो बिना अतिरिक्त लागत के बदला जाएगा। हम कार मालिकों को सलाह देंगे कि वे जल्दी से जल्दी अपनी गाड़ी की जांच कराएं, क्योंकि यह सुरक्षा के लिए खतरा है।
प्राइस और कंपेरिजन

आप नीचे टेबल में तीनों कार की कीमत देख सकते हैं:
| मॉडल |
एक्स-शोरूम प्राइस |
| स्कोडा कायलाक |
8.25 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये |
| स्कोडा कुशाक |
10.99 लाख रुपये से 19.09 लाख रुपये |
| स्कोडा स्लाविया |
10.49 लाख रुपये से 18.33 लाख रुपये |
स्कोडा कायलाक का मुकाबला किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से है। वहीं स्कोडा स्लाविया की टक्कर होंडा सिटी, हुंडई वरना और फोक्सवैगन वर्टस से है। स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट से है।