• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन वर्टस और टाइगन के सीटबेल्ट में फिर मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई करीब 900 कारें

    फोक्सवैगन वर्टस और टाइगन को सीटबेल्ट से जुड़ी समस्या के कारण एक बार फिर वापस बुलाया गया है। कंपनी ने हुई दोनों कारों की दिसंबर 2021 और मई 2025 के बीच तैयार 961 यूनिट्स रिकॉल की हैं। इससे पहले फोक्सवैगन ने अप्रैल 2025 में भी इसी कारण से इन दोनों गाड़ियों को वापस बुलाया था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 22, 2025 18:01 ist
    info icon
    published onJul 22, 2025 17:59 IST
    last updated onJul 22, 2025 18:01 IST
    167 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन वर्टस और टाइगन को सीटबेल्ट से जुड़ी समस्या के कारण एक बार फिर वापस बुलाया गया है। कंपनी ने हुई दोनों कारों की दिसंबर 2021 और मई 2025 के बीच तैयार 961 यूनिट्स रिकॉल की हैं। इससे पहले फोक्सवैगन ने अप्रैल 2025 में भी इसी कारण से इन दोनों गाड़ियों को वापस बुलाया था।

    रिकॉल करने की वजह

    Volkswagen Virtus driving

    सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) से मिली जानकारी के अनुसार, यह पाया गया है कि इस गाड़ी के बाईं और दाईं तरफ की रियर सीट बेल्ट के मेटल बेस में दरार आ सकती है। यह भी संभावना है कि आगे और पीछे की सीट बेल्ट में कोई गलत पार्ट लगाया गया हो।

    प्रभावित ओनर क्या कर सकते हैं? 

    Volkswagen Taigun driving

    फोक्सवैगन इंडिया ने फिलहाल कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी प्रभावित व्हीकल ओनर्स से संपर्क करेगी और उन्हें अपनी गाड़ी को निरीक्षण के लिए लाने के लिए कहेगी। निरीक्षण के बाद, प्रभावित पार्ट को निःशुल्क बदल दिया जाएगा। हम ओनर्स को सलाह देते हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी गाड़ी का निरीक्षण करवा लें क्योंकि यह सुरक्षा के लिए खतरा है।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कुशाक, स्लाविया और कायलाक के सीटबेल्ट में फिर मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई करीब 860 गाड़ी

    कीमत और मुकाबला

    फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस की कीमत कुछ इस प्रकार है :- 

    मॉडल

    एक्स-शोरूम प्राइस 

    फोक्सवैगन टाइगन 

    11.8 लाख रुपये से 19.84 लाख रुपये

    फोक्सवैगन वर्टस 

    10.54 लाख रुपये से 19.4 लाख रुपये  

    फोक्सवैगन वर्टस का मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना से है, जबकि टाइगन कार स्कोडा कुशाक, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट को कड़ी टक्कर देती है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है