• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    4.6424 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 7.79 - 15.04 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1197 सीसी - 1498 सीसी
    पावर109.96 - 128.73 बीएचपी
    टॉर्क200 एनएम - 300 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज21.2 किमी/लीटर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ प्राइस

    XUV 3XO के 31 वेरिएंट हैं, ₹7.79L से शुरू, 1.2L पेट्रोल, 1.2L TGDi टर्बो और 1.5L डीज़ल में, MT, AMT और 6AT के साथ. MX1 (₹7.79L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, 17 फीचर्स वाला ESC और ISOFIX मिलता है, टचस्क्रीन नहीं. MX2 (₹9.08L से) में 26.03cm इंफोटेनमेंट, 4 स्पीकर, follow-me-home और इलेक्ट्रिक ORVMs जुड़ते हैं. MX3 (₹9.29L से) सिंगल-पेन सनरूफ, 26.03cm HD टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और क्रूज़ लाता है. MX3 Pro (₹9.51L से) Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, infinity LED टेल लैंप और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग तक ले जाता है. AX5 (₹11.39L से) में twin HD 26.03cm डुअल डिस्प्ले, Adrenox Connect, डुअल ज़ोन AC, पुश स्टार्ट और R16 डायमंड कट अलॉय जुड़ते हैं. AX7 (₹12.20L से) R17 डायमंड कट अलॉय, Skyroof पैनोरमिक सनरूफ, Harman Kardon और Dolby Atmos के साथ टॉप पर है. ज़्यादातर बायर्स MX3 Pro Petrol MT (₹9.51L) पर आते हैं, यहीं आपको सनरूफ, Bi-LED प्रोजेक्टर, वायरलेस CarPlay वाली HD टचस्क्रीन, क्रूज़, 65W USB-C और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं, और AX7 Turbo के Skyroof, Harman Kardon और R17 लेदरेट के लिए ~₹2.69L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते.

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    31 Variants AvailableClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक21.2 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    सीएनजीमैनुअल24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल18.89 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.96 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    सीएनजीमैनुअल24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.96 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    सीएनजीमैनुअल24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.1 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक17.96 किमी/लीटर109.96bhp@5000rpm
    डीजलऑटोमेटिक115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.1 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    डीजलऑटोमेटिक21.2 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.1 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    सीएनजीमैनुअल24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम109.96bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.2 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.2 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    पेट्रोलमैनुअल20.1 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.2 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर115.05bhp@3750rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.2 किमी/लीटर128.73bhp@5000rpm
    View More Variants

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में कोई कमी निकालना बहुत मुश्किल है और इसकी सिफ़ारिश करना बहुत आसान है। यह इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन पेशकश में से एक है, और अगर आप एक छोटी फैमिली एसयूवी की तलाश में हैं तो आप इसे लेने पर विचार कर सकते हैं।”

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी पहली झलक में बेहद आकर्षक नजर आती है। इस गाड़ी की स्टाइलिंग काफी आकर्षित करने वाली है। 

    Mahindra XUV 3XO front

    आगे की तरह इसमें शार्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और सी-शेप्ड डीआरएल्स और पीछे कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। यह सभी लाइटिंग एलिमेंट इसे काफी मॉडर्न लुक देते हैं। 

    Mahindra XUV 3XO front

    हालांकि, इस गाड़ी के आगे की डिजाइन को लेकर सभी लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। शार्प कैरक्टर लाइन, क्रोम एलिमेंट और ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट मिलकर इसकी फ्रंट डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। 

    Mahindra XUV 3XO headlights and grille

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो यह प्रॉपर एसयूवी कार जैसी लगती है। इसकी रूफलाइन फ्लैट है और स्टेंस काफी ऊंचा है। राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसकी चौड़ी क्लैडिंग के साथ काफी जचते हैं। इसमें व्हील आर्क पर कट दिए गए हैं जो दिखने में खराब लगते हैं। 

    Mahindra XUV 3XO side profile

    पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप और बड़े साइज का बंपर दिया गया है। इसकी रियर प्रोफाइल काफी आकर्षक नजर आती है। पीछे की साइड इसमें शार्क फिन एंटीना दिया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता। 

    Mahindra XUV 3XO rear

    एक्सयूवी 3एक्सओ के साथ 8 कलर ऑप्शन : सिटराइन येलो, डीप फारेस्ट, ड्यून बेज, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लैक और टैंगो रेड दिए गए हैं। इन सभी कलर ऑप्शन के साथ इसमें ब्लैक रूफ दी गई है। हमें इसका सिट्राइन येलो कलर सबसे ज्यादा पसंद आया क्योंकि यह बेहद आकर्षक है, वहीं टैंगो रेड और स्टेल्थ ब्लैक कलर भी गाड़ी के साथ काफी जचता है। 

    Mahindra XUV 3XO front

    जहां तक डिजाइन की बात है महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सेगमेंट की सबसे ज्यादा आकर्षक गाड़ी है। यह गाड़ी एक्सयूवी300 से काफी अलग है जो इसकी तुलना में काफी सिंपल दिखती है। हमें इसकी डिजाइन बहुत पसंद आई है जो इसे अच्छी रोड प्रेजेंस देने में मदद करती है और यह कंपनी के लाइनअप में अच्छी तरह से फिट बैठती है।  

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    Mahindra XUV 3XO dashboard

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के केबिन की डिजाइन बेहद सिंपल और मिनिमल है। केबिन के अंदर इसमें अच्छी क्वालिटी के मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है और इसकी फिट व फिनिश क्वालिटी भी काफी अच्छी है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इस गाड़ी के केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और व्हाइट कलर थीम दी गई है जो इसे काफी स्पेशियस और क्लासी दिखाती है।  

    केबिन के अंदर इसमें डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट टच लेदरेट पैडिंग दी गई है जो सेगमेंट की किसी कार में देखने को नहीं मिलती है। इसमें डैशबोर्ड पर टेक्सचर्ड ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है और सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट का अच्छा-खासा इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी कार के केबिन में सभी बटन अच्छी क्वालिटी के दिए गए हैं और सभी टच पॉइंट्स को इसमें सॉफ्ट टच पैडिंग से कवर किया गया है। 

    Mahindra XUV 3XO leathrette padding on dashboard

    बता दें हाल ही में किआ सिरोस ने केबिन क्वालिटी और मटीरियल सिलेक्शन को लेकर नया कीर्तिमान रचा है, इस मामले में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ भी सिरोस एसयूवी कार के काफी करीब है। वहीं, किआ सोनेट में भी महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के जैसा फीचर लोडेड और प्रीमियम केबिन दिया गया है।

    आगे की सीटें  

    चूंकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ऊंची कार है, ऐसे में इस गाड़ी के केबिन के अंदर जाना और बाहर निकलना काफी आसान है। दरवाजों और डैशबोर्ड की तरह इसमें सीटों और सेंटर आर्मरेस्ट पर भी लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसकी सीटें दिखने में काफी अच्छी है, लेकिन व्हाइट कलर की वजह से इसे बार-बार साफ करने की जरूरत पड़ सकती है खासकर तब जब आपकी फैमिली में कोई बच्चा हो। 

    Mahindra XUV 3XO front seats

    इस गाड़ी में आगे वाली सीट पर एवरेज साइज के वयस्क पैसेंजर के लिए अच्छी स्पेस मिल पाती है और 6-फुट हाइट वाली पैसेंजर को भी इसमें बैठने में कोई तकलीफ नहीं होती है। सीटों पर इसमें चौड़े बोल्स्टर लगे हुए हैं जिससे इसमें कंफर्टेबल सीटिंग पोजिशन मिल पाती है। इसमें पर्याप्त हेडरूम और फूटरूम स्पेस मिलती है जिससे आप पैर को फैलाकर बैठ सकते हैं। लेकिन, इसमें अंडरथाई सपोर्ट की थोड़ी कम खलती है जो थोड़ा बेहतर हो सकता था। 

    Mahindra XUV 3XO front seat backrest

    इसमें सीटों पर बैलेंस्ड कुशनिंग दी गई है, यह ना तो ज्यादा हार्ड है और ना ज्यादा सॉफ्ट जिससे इसमें लंबी और कम दूरी के सफर में आराम से बैठा जा सकता है। अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा दी गई है और लो पोजीशन में भी इसमें ड्राइवर सीट से आगे की रोड का अच्छा व्यू मिल पाता है। 

    Mahindra XUV 3XO adjustable headrest

    इसका सीट एडजस्टमेंट मैनुअल है, लेकिन इसमें आपको एडजस्टमेंट की लंबी रेंज मिलती है। इसका मतलब है कि 6 फीट से ज्यादा लंबा कोई व्यक्ति ज़रूरत पड़ने पर अपने पैर फैलाकर बैठ सकता है। इसमें टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है, जो कि इसमें मौजूद होना चाहिए था। ड्राइविंग पोजिशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें एडजस्टेबल फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है जिसे आगे की तरफ खिसकाया जा सकता है अगर आप छोटी हाइट के ड्राइवर या पैसेंजर हो। 

    Mahindra XUV 3XO gets manual seat height adjustment

    एडजस्टमेंट रेंज की वजह से इसमें ड्राइवर सीट से आगे का बेहतरीन व्यू मिल पाता है और इसमें कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं मिलता है जिससे महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ उन लोगों के लिए अच्छी साबित होती है जो पहली बार गाड़ी चलाना सीख रहे हो और इकलौती चीज जिससे आपको परिचित होने की आवश्यकता है वह है इस कार का साइज, खासकर यदि आप एक छोटी हैचबैक या सेडान कार से एसयूवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।।  

    पीछे वाली सीट 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कार में चौड़े दरवाजे दिए गए हैं जिससे इसमें पीछे वाली सीट के अंदर जाना और बाहर निकलना आसान रहता है। इसकी पीछे वाली सीटें काफी चौड़ी और स्पेशियस है। पैनोरमिक सनरूफ मौजूद होने के बावजूद इसमें छह फुट हाइट वाले पैसेंजर को पर्याप्त हेडरूम स्पेस मिल पाती है और इसमें नीरूम और फुटरूम स्पेस भी अच्छी-खासी मिलती है। हालांकि, इसमें अंडरथाई सपोर्ट की थोड़ी कमी जरूर खलती है। 

    Mahindra XUV 3XO rear seat

    इस एसयूवी कार में पीछे वाली सीट पर तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मिडल पैसेंजर थोड़ा ऊंचा होकर बैठता है, जिससे लंबी दूरी के सफर में परेशानी हो सकती है। इसमें तीनों रियर पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा दी गई है। 

    Mahindra XUV 3XO panoramic sunroof

    इस गाड़ी में बड़ी खिड़कियां और बड़ा सनरूफ दिया गया है जिससे केबिन के अंदर अच्छी रोशनी बरकरार रहती है और यह काफी हवादार भी लगता है। इसकी विंडोलाइन ज्यादा ऊंची नहीं है।  

    Mahindra XUV 3XO rear AC vents and charging ports

    रियर पैसेंजर के लिए इसमें सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर और एडजस्टेबल रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। यदि महिंद्रा इसमें सनब्लाइंड फीचर देती तो इसका रियर सीट एक्सपीरिएंस काफी बेहतर हो जाता।   

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    Mahindra XUV 3XO centre console storage areas

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के केबिन में अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस मिलती है। इसमें आगे वाले पैसेंजर के लिए दरवाजे पर दो 1-लीटर बॉटल होल्डर और साइड में स्मॉल पॉकेट दी गई है। इसमें सेंटर कंसोल पर दो कपहोल्डर और वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है जो ट्रे की तरह काम करता है। 

    Mahindra XUV 3XO rear door storage spaces

    इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ स्टोरेज स्पेस दी गई है और इसका ग्लवबॉक्स भी कई लेवल के साथ काफी बड़ा है। पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें डोर पॉकेट्स के साथ 1-लीटर बॉटल होल्डर और साइड पर  थोड़ी बहुत स्पेस दी गई है। इसमें सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर, सीट बैक पॉकेट और रियर आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ फोन को रखने के लिए ट्रे दी गई है। 

    चार्जिंग ऑप्शन 

    इसमें आगे की तरफ वायरलेस फोन चार्जर के साथ यूएसबी पोर्ट और 65वाट टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। पीछे वाले पैसेंजर के लिए इसमें 12वोल्ट सॉकेट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। 

    Mahindra XUV 3XO charging ports

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का केबिन शानदार डिजाइन और अच्छी फिट व फिनिश क्वालिटी को लेकर काफी प्रीमियम लगता है। इसमें पांच लोगों के बैठने के लिए अच्छी स्पेस मिलती है और इसमें सभी जरूरी स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। सिरोस जैसी कार जिसमें बेहतरीन स्पेस और ज्यादा प्रीमियम केबिन मिलता है, इस मामले में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ इतनी ज्यादा अच्छी साबित नहीं होती है, लेकिन इसे इंटीरियर क्वालिटी और स्पेस के मामले में 5 में से 4 रेटिंग दी जा सकती है। 

    फीचर 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में दिए गए फंक्शनल फीचर कुछ इस प्रकार है :- 

    फंक्शनल फीचर  
    कीलेस एंट्री 
    पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप  
    ऑटो हेडलैंप्स 
    क्रूज कंट्रोल
    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स  
    डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स

    इसके अलावा इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसमें बड़े आइकन और आसान नेविगेट सेटिंग के साथ यूजर फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है। इसकी स्कीन बिलकुल लैग नहीं करती है और यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट भी करता है। 

    Mahindra XUV 3XO 10.25-inch touchscreen

    टचस्क्रीन के पास इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जिसके ग्राफिक्स काफी अच्छे हैं और इसमें कई सारी थीम भी मिलती है। यह डिस्प्ले गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से दिखाता है। हालांकि, व्यू और सेटिंग (स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के जरिए ऑपरेट) के बीच में स्विच करने में थोड़ा समय जरूर लगता है और इससे स्क्रीन थोड़ी स्लो हो जाती है। 

    Mahindra XUV 3XO 10.25-inch driver's display

    इस एसयूवी कार में वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है जो फोन को जल्दी से चार्ज कर देता है, लेकिन यह गर्म जल्दी हो जाता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है जिससे केबिन के अंदर अच्छी रोशनी बरकरार रहती है। इसमें दिया गया सनरूफ सेगमेंट का सबसे बड़ा है। 

    Mahindra XUV 3XO panoramic sunroof

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है जिसकी फीड ड्राइवर डिस्प्ले पर दिखती है। यह फीचर गाड़ी को कम स्पेस में आसानी से पार्क करने में मदद करता है। हालांकि, इसमें दी गई कैमरा की फीड काफी छोटी है और इसका फ्रेम रेट कम होता जाता है जिससे यह लैग करता है।

    Mahindra XUV 3XO 360-degree camera

    और देखें
    स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर  
    6 एयरबैग्स 
    एबीएस के साथ ईबीडी 
    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 
    रियर पार्किंग सेंसर  
    आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर  
    सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    Mahindra XUV 3XO gets 6 airbags as standard

    इन स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, 360 डिग्री कैमरा और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर भी दिए गए हैं।  

    Mahindra XUV 3XO gets a 360-degree camera

    इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं। 

    Mahindra XUV 3XO ADAS

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में रडार बेस्ड एडीएएस दिया गया है जिसे फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ जोड़ा गया है। कम लाइट और बारिश जैसे अलग-अलग पर्यावरण कंडीशन में एडीएएस फीचर बेहद काम के साबित होते हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल करने पर हमनें महसूस किया है कि अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर को ठीक तरह से काम करने के लिए सही तरह से मार्क की गई लेन की आवश्यकता होती है।  

    Mahindra XUV 3XO Bharat NCAP crash test

    एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है जिससे यह सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार साबित होती है। 

    और देखें

    यदि पार्सल शेल्फ तक मांपे तो महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 295 लीटर की बूट स्पेस मिलेगी, लेकिन इसमें कोई पार्सल शेल्फ नहीं दी गई है। इसका बूट काफी गहरा और चौड़ा है, लेकिन इसकी लंबाई थोड़ी छोटी है जिसकी वजह से इसमें बड़े सूटकेस आसानी से फिट नहीं किए जा सकते हैं।

    Mahindra XUV 3XO boot space

    हम इस गाड़ी के बूट में मीडियम साइज सूटकेस, एक छोटा सूटकेस और दो सॉफ्ट बैग्स को फिट करने में कामयाब हुए। महिंद्रा की इस कार के बूट में साइड पर हुक्स दिए गए हैं जिसमें कुछ ग्रॉसरी रखी जा सकती है, लेकिन बूट में लगेज पूरा भरा होने पर इसमें कोई दूसरा सामान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसमें कोई भी एडिशनल आइटम रखने के लिए पीछे वाली सीट को 60:40 रेश्यो में स्प्लिट फोल्ड किया जा सकता है, लेकिन इसकी रियर सीट फ्लैट फोल्ड नहीं होती है।  

    Mahindra XUV 3XO boot space

    बड़े साइज के बंपर की वजह से इसका बूट लिप भी थोड़ा ऊंचा है जिससे लगेज को लोड व अनलोड करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसका बूट छोटे साइज के सूटकेस को रखने के हिसाब से सही है। बूट स्पेस के मामले में इसे 5 में से केवल 2 रेटिंग मिलती है।  

    Mahindra XUv 3XO boot space

    और देखें
    इंजन  1.2-लीटर एमपीएफआई टर्बो-पेट्रोल  1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल   1.5-लीटर डीजल 
    पावर  111.5 पीएस  130  पीएस  116  पीएस 
    टॉर्क  200 एनएम 230 एनएम 300 एनएम
    ट्रांसमिशन  6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी  6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी  6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सेगमेंट की इकलौती कार है जिसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीजल इंजन दिया गया है। सभी इंजन ऑप्शन का पावर आउटपुट मुकाबले में मौजूद कारों के जैसा है, लेकिन इसका टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल साबित होता है। 

    हाल ही में हमनें इस इंजन का टेस्ट किया और इसके साथ हमारा एक्सपीरिएंस कुछ ऐसा रहा :-  

    1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल  

    यह इस गाड़ी में दिया गया सबसे पावरफुल इंजन है। इसका रिफाइनलेंट लेवल ठीकठाक है, यह थोड़ा बेहतर हो सकता था क्योंकि इसमें वाइब्रेशन फूटवेल एरिया, स्टीयरिंग व्हील और सीटों में महसूस होते हैं। यह समस्या इंजन ठंडा होने पर ज्यादा महसूस होती है, लेकिन जब इंजन गर्म हो जाता है तो गाड़ी स्मूद चलने लगती है। 

    शहर में ड्राइविंग एक्सपीरिएंस

    Mahindra XUV 3XO driving

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी का यह इंजन बहुत जल्दी स्पीड पकड़ लेता है, ऐसे में जब आप बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में होते हैं तो यह कुछ परेशानी पैदा कर सकता है, जिससे इसमें ब्रेक्स पर हमेशा पैर रखने की जरूरत रहती  है। 

    लेकिन, जब आप गाड़ी को शहर में चलाना शुरू करते हैं तो आप महसूस करेंगे कि इसमें ओवरटेकिंग के लिए अच्छी-खासी पावर मिलती है जिससे शहर में आसानी से क्रूज किया जा सकता है। हमनें महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का ऑटोमेटिक वेरिएंट चलाकर देखा, जिसमें गियर भी आराम से बदल जाते हैं। 

    मैनुअल गियरबॉक्स के साथ क्लच हल्का लगता है और इसमें गियर भी आराम से बदल जाते हैं जिससे इसे शहर में आसानी से चलाया जा सकता है। कम आरपीएम पर यह इंजन अच्छी पावर देता है, स्लो स्पीड पर पिकअप अच्छा-खासा मिल पाता है जिससे ज्यादा थकान बिलकुल महसूस नहीं होती है और आप गाड़ी को दूसरे या तीसरे गियर पर आराम से चला सकते हैं।  

    जहां तक माइलेज की बात है इस इंजन से इतनी माइलेज नहीं मिलती है क्योंकि इसका फोकस ज्यादा परफॉरमेंस पर रहता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आप सिटी में 9 से 10 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी करीब 8 किमी/लीटर की माइलेज देती है। 

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    Mahindra XUV 3XO driving

    हाइवे पर आपको महसूस होगा कि यह इंजन कितना ज्यादा पावरफुल है। यह इंजन स्पीड को जल्दी से पकड़ लेता है और 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे ज्यादा समय बिलकुल भी नहीं लगता है। इस इंजन के साथ ओवरटेक भी आसानी से किया जा सकता है।  

    ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ गियर स्मूदली बदल जाता है और यदि आपको तेज स्पीड में ओवरटेक करने की जरूरत रहती है तो इसमें एक गियर अपने काम कम हो जाता है। वहीं, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पांचवे गियर में इन गियर एसेलेरेशन थोड़ा स्लो लगता है और यदि आप 80 या 90 की स्पीड में क्रूज करते हैं तो आपको एक गियर को कम करने की जरूरत रहेगी। 

    हाइवे पर 1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन-मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आपको 14 से 15 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज मिल सकेगी, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आप 13 किमी/लीटर की माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    1.2-लीटर एमपीएफआई टर्बो-पेट्रोल 

    यह थोड़ा कम पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन है, लेकिन इसका ड्राइव एक्सपीरिएंस ज्यादा पावरफुल वर्जन के जैसा जो है। इन दोनों इंजन का रिफाइनमेंट लेवल एक जैसा है और इसकी परफॉरमेंस रिलैक्स ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के लिए काफी है। 

    शहर में परफॉरमेंस 

    Mahindra XUV 3XO city driving

    सिटी में इस इंजन के साथ क्रूज करना आसान रहता है और इसके साथ ओवरटेक भी आराम से किया जा सकता है। यह इंजन स्मूद और रिलेक्स ड्राइव एक्सपीरिएंस देता है। बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में यह इंजन इतना ज्यादा फास्ट नहीं लगता है, जिससे आपको ब्रेक के साथ बहुत सावधान रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    इसमें भी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं और इसके साथ एक्सपीरिएंस भी वैसा ही मिलता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ हल्का क्लच मिलता है और इसमें गियर को भी आसानी से बदला जाता है। आप इस इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ गाड़ी को दूसरे और तीसरे गियर में आसानी से चला सकते हैं। 

    इसका ऑटोमेटिक गियरबॉक्स स्मूदली गियर बदल देता है और यह बहुत अच्छा साबित होता है जब आप गाड़ी को शहर में चला रहे हों। 

    यह इंजन अच्छी माइलेज भी देता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आप सिटी में 10 से 11 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 9 से 10 किमी/लीटर के आसपास के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    Mahindra XUV 3XO driving

    यह इंजन टीजीडीआई के जितना रोमांचक ड्राइव एक्सपीरिएंस नहीं देता है। लेकिन, इस इंजन के साथ आप हाइवे पर तेज स्पीड आसानी से पकड़ सकते हैं और ओवरटेकिंग से पहले इसमें कोई प्लान करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। 

    इसमें भी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ टीजीडीआई इंजन जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है। इन दोनों के बीच अंतर केवल ज्यादा स्पीड पर नजर आता है जब एसेलरेशन थोड़ा स्लो हो जाता है और ओवरटेक के लिए थोड़ी प्लानिंग करने की जरूरत पड़ती है।  

    यहां मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 15-16 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 14 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है। 

    1.5-लीटर डीजल 

    यह इंजन ऑल-राउंडर है जो आपको परफॉरमेंस और माइलेज के बीच अच्छा बैलेंस देता है। इसका रिफाइनमेंट लेवल अच्छा है, लेकिन केबिन के अंदर इसमें वाइब्रेशन महसूस होते हैं जिससे आप जल्द अभ्यस्त हो जाएंगे। 

    शहर में परफॉरमेंस 

    Mahindra XUV 3XO driving

    पेट्रोल इंजन के मुकाबले आपको डीजल इंजन के साथ सिटी परफॉरमेंस में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। यह इंजन बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक को आसानी से हैंडल कर लेता है और शहर में आपको जल्दी एसेलरेट करने या ओवरटेकिंग करने के लिए चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं रहेगी। 

    मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आप दूसरे गियर में आसानी से क्रूज कर सकते हैं, हालांकि इसका क्लच थोड़ा हार्ड है जो डीजल इंजन के लिए बिलकुल सामान्य है। इस इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ गियर भी अच्छी से लग जाते हैं।

    इस गाड़ी में डीजल इंजन के साथ एएमटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि असली में ऑटोमैटिक नहीं लगता है, लेकिन काम पूरा कर देता है। आप महसूस करेंगे कि यह गियर शिफ्ट करने में थोड़ा समय लेता है। इस गाड़ी में एएमटी गियरबॉक्स को थोड़ा समझने की आवश्यकता पड़ती है, एक बार जब आप इसे समझ लेंगे तो आपके लिए शहर में ड्राइव करना बहुत सुविधाजनक हो जाएगा। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का डीजल इंजन मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ सिटी में 13 से 14 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज देता है। 

    हाइवे में परफॉरमेंस  

    Mahindra XUV 3XO driving

    हाइवे पर यह इंजन जल्दी से स्पीड पकड़ लेता है और 100 किमी/घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसके साथ ओवरटेक करना कादि आसान है और इससे रिलैक्स ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है। 

    यदि आपको हाइवे पर ड्राइव करना पसंद है तो हम आपको डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स चुनने की सलाह देंगे क्योंकि इसके एएमटी गियरबॉक्स को गियर बदलने में थोड़ा समय लगता है खासकर तब जब आप तेज स्पीड पकड़ने के लिए हार्ड एसेलेरेट कर रहे हो। ओवरटेकिंग के दौरान भी एएमटी गियरबॉक्स को गियर कम करने में थोड़ा समय लगता है जिससे आपका एक्सपीरिएंस खराब हो सकता है। 

    हाइवे पर मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आपको 17 से 18 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज मिलेगी। यदि आप 80 किमी/घंटे की रफ्तार पर क्रूज करते हैं तो आपको इससे ज्यादा माइलेज मिल सकती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन सेगमेंट में कई सारे दूसरे ऑप्शन (जैसे कायलाक) भी मौजूद हैं जो ज्यादा रोमांचक ड्राइव एक्सपीरिएंस देते हैं और जिनके माइलेज आंकड़े महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सो के बराबर हैं जैसे नेक्सन, सोनेट और वेन्यू। 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को ड्राइव एक्सपीरिएंस को लेकर 5 में से 4 पॉइंट्स मिलते हैं। 

    और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की राइड क्वालिटी इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसका सस्पेंशन सेटअप एकदम बैलेंस्ड है, यह ना ज्यादा सॉफ्ट है और ना ज्यादा कड़ा है। 

    Mahindra XUV 3XO driving

    खराब सड़कों, छोटे स्पीड ब्रेकर और गड्ढों को यह गाड़ी आसानी से पार कर लेती है और केबिन के अंदर इसमें ज्यादा मूवमेंट भी महसूस नहीं होता है। गहरे गड्ढों से गुजरने पर इसमें बॉडी रोल जरूर महसूस होता है, लेकिन ज्यादातर सड़कों पर केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर को कोई खास मूवमेंट फील नहीं होता है। 

    हाइवे पर यह गाड़ी कोई भी उतार-चढ़ाव को अच्छी तरह से हैंडल कर लेती है। इसमें टूटी-फूटी सड़कों के झटके इतने ज्यादा महसूस नहीं होते हैं और केबिन के अंदर केवल हल्का मूवमेंट फील होता है। अगर आप ठीक तरह से गाड़ी चला रहे होंगे तो आपको इसमें कभी भी अचानक से झटका नहीं लगेगा, और अचानक लेन बदलने पर भी साइड टू साइड मूवमेंट पैसेंजर को ना के बराबर महसूस होगा। 

    Mahindra XUV 3XO driving

    हैंडलिंग 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एक फैमिली कार है जो अच्छी परफॉरमेंस और रोमांचक राइड देती है। 

    Mahindra XUV 3XO driving

    शहर में ड्राइविंग के दौरान इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का लगता है जिससे इस गाड़ी को ड्राइव करना आसान हो जाता है। इस एसयूवी कार को पार्क करना और इसके साथ यू-टर्न लेना भी काफी आसान है। हल्के स्टीयरिंग व्हील की वजह से यह गाड़ी शहर की छोटी गलियों को भी आसानी से पार कर लेती है।.

    Mahindra XUV 3XO driving

    यह गाड़ी हाइवे पर एकदम स्टेबल लगती है। हालांकि, तेज स्पीड पर इसका स्टीयरिंग व्हील थोड़ा भारी लगने लगता है जिससे टर्न लेते समय ध्यान देना पड़ता है। यह एक फैमिली कार है जो तेज स्पीड में भी अच्छी तरह से चलती है, लेकिन स्कोडा कायलाक गाड़ी में अनुभव ज्यादा रोमांचक मिल पाता है। 

    राइड व हैंडलिंग के मामले में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को हम 5 में से 4 पॉइंट्स देंगे।

    और देखें
    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ 9 वेरिएंट : एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स5 लग्जरी, एएक्स7 और एएक्स7 लग्जरी में आती है। 

    • इसमें डीजल इंजन एमएक्स2 वेरिएंट से मिलता है, जबकि टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल टॉप तीन वेरिएंट में दिया गया है। 

    एमएक्स1  

    • इसमें हैलोजन हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें रूफ रेल्स नहीं मिलते हैं। 

    • इसके केबिन में डुअल-टोन कलर थीम के साथ ब्लैक फैब्रिक सीटें और कोई सॉफ्ट मटीरियल नहीं दिया गया है। 

    • इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, पावर विंडो, मैनुअल एसी और रियर एसी वेंट्स जैसे बेसिक फीचर दिए गए हैं। 

    • सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    एमएक्स2

    • यह एंट्री लेवल डीजल वेरिएंट है, और इसमें कोई दूसरा इंजन ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    • एंटीना के अलावा एक्सटीरियर में कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।  

    • इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट यूएसबी और रियर टाइप-सी पोर्ट, और कीलेस एंट्री जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। 

    • इस वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। 

    एमएक्स2 प्रो

    • इसमें डीजल इंजन के साथ एमपीएफआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह एंट्री लेवल पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट है। 

    • इसमें व्हील कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिया गया है, साथ ही इसमें सिंगल-पेन सनरूफ फीचर भी दिया गया है। 

    एमएक्स3

    •  डीजल इंजन के साथ इसमें एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है।  

    • एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    • इस वेरिएंट में एचडी 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, वायर्ड एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। 

    • इसकी सेफ्टी किट में कोई नए फीचर नहीं जोड़े गए हैं। 

    एमएक्स3 प्रो  

    • एक्सटीरियर में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल्स, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और 16-इंच स्टाइल्ड स्टील व्हील्स जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं।  

    एएक्स5

    • एक्सटीरियर में हुए बदलावों में रूफ रेल्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। 

    • केबिन के अंदर इसमें लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब के साथ हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल रियर मिडल हेडरेस्ट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। 

    • इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और वन टच अप ड्राइवर विंडो जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। 

    • इंफोटेनमेंट पैकेज में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम शामिल है। 

    • इसकी सेफ्टी किट में रियरव्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर वाइपर और वॉशर और रियर डिफॉगर शामिल है। 

    एएक्स5 लग्जरी  

    • एएक्स5 वेरिएंट में केवल टीडीजीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। 

    • इस वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। 

    • इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    एएक्स7

    • एक्सटीरियर में हुए बदलावों में एलईडी फॉग लैंप्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स शामिल है।

    • केबिन के अंदर इसमें व्हाइट लेदरेट सीटें और डैशबोर्ड व दरवाजों पर सॉफ्ट टच पैडिंग दी गई है।

    • इस वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, 65वाट टाइप-सी फास्ट चार्जर और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर जोड़े गए हैं। 

    एएक्स7 लग्जरी

    • इसमें एएक्स5 लग्जरी वेरिएंट वाले फीचर जोड़े गए हैं। 

    कारदेखो की राय 

    • यदि आपका बजट कम है तो आप इसका एमएक्स2 वेरिएंट चुनें। इसमें डीजल इंजन के साथ बेसिक फीचर दिए गए हैं। यदि आपको टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन चाहिए तो आप इसका एमएक्स2 प्रो वेरिएंट चुन सकते हैं। 

    • अगर आपको ज्यादा प्रीमियम पैकेज चाहिए तो आप इसका एएक्स5 वेरिएंट चुन सकते हैं। इसमें रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले सभी फीचर और अच्छा इंफोटेनमेंट पैकेज दिया गया है। इसकी एक्सटीरियर डिजाइन भी काफी अच्छी है। यदि आपको अपनी गाड़ी में ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन या फिर एडीएएस फीचर चाहिए तो आप एएक्स5 लग्जरी वेरिएंट चुन सकते हैं। 

    और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की अच्छी फैमिली कार है जिसमें पांच लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलती है और इसकी राइड क्वालिटी भी बेहद अच्छी है। इस एसयूवी कार की डिजाइन काफी आकर्षित करने वाली है, लेकिन हमें लगता है इसमें बड़ा बूट दिया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता। कुल मिलाकर, यह गाड़ी काफी इम्प्रेसिव है। 

    यह एसयूवी कार निश्चित रूप से 5 में से 4 रेटिंग की हकदार है।

    इन कारों को भी चुन सकते हैं :- 

    टाटा नेक्सन

    चुनने की वजह  

    • अच्छी फीचर लिस्ट 

    • पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन से लैस

    नहीं चुनने की वजह  

    • कम रियर सीट स्पेस 

    स्कोडा कायलाक  

    चुनने की वजह  

    • रोमांचक और फन-2-ड्राइव एक्सपीरिएंस

    • आकर्षक एक्सटीरियर स्टाइलिंग 

    • काफी सस्ती 

    नहीं चुनने की वजह 

    • कम अच्छे फीचर 

    • एडीएएस का अभाव

    • कम रियर सीट स्पेस 

    हुंडई वेन्यू/किआ सोनेट 

    चुनने की वजह  

    • इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके जरिए यह रिलैक्स सिटी ड्राइव एक्सपीरिएंस देती है 

    • ज्यादा सस्ते टॉप वेरिएंट 

    नहीं चुनने की वजह  

    • कम फीचर लोडेड 

    • कम रियर सीट स्पेस  

    किआ सिरोस 

    चुनने की वजह 

    • शानदार रियर सीट एक्सपीरिएंस 

    • अच्छे फीचर्स व सेफ्टी पैकेज

    • शानदार केबिन क्वालिटी  

    नहीं चुनने की वजह 

    • खराब एक्सटीरियर डिजाइन 

    • मुकाबले में मौजूद गाड़ियों से ज्यादा महंगी

    और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ कंपेरिजन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    Rs.7.79 - 15.04 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.50 - 13.71 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    स्कोडा कायलाक
    स्कोडा कायलाक
    Rs.7.59 - 13.09 लाख*
    किया सोनेट‎‌
    किया सोनेट‎‌
    Rs.7.45 - 14.36 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    रेटिंग4.6User Review (424)4.5User Review (41)4.6User Review (883)4.6User Review (99)4.6User Review (328)4.4User Review (302)4.7User Review (171)4.6User Review (488)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1197 सीसी - 1498 सीसी998 सीसी - 1462 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी999 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी1199 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलपेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल
    पावर109.96 - 128.73 बीएचपी86.63 - 109 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी82 - 118 बीएचपी114 बीएचपी81.8 - 118 बीएचपी72 - 118 बीएचपी113.18 - 157.57 बीएचपी
    माइलेज21.2 किमी/लीटर19.96 से 21.09 किमी/लीटर17.01 से 24.08 किमी/लीटर17.9 से 20.99 किमी/लीटर19.05 से 19.68 किमी/लीटर18.4 से 24.1 किमी/लीटर-17.4 से 21.8 किमी/लीटर
    बूट स्पेस364 लीटर-382 लीटर375 लीटर446 लीटर385 लीटर366 लीटर-
    एयरबैग66666666
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार-5 स्टार-----
    वर्तमान में देख रहे हैंएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम ब्रेजाएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम नेक्सनएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम वेन्यूएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम कायलाकएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम सोनेट‎‌एक्सयूवी 3एक्सओ बनाम पंचएक्सयूवी 3एक्सओ बनाम क्रेटा

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ न्यूज

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      ये 2019 में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी300 का ही फेसलिफ्ट वर्जन है। इसकी ही प्राइस रेंज में टाटा नेक्सन,मारुति ब्रेजा,किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसी कारें भी मौजूद है।

      भानुon मई 22, 2024

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ यूज़र रिव्यू

    4.6/5
    पर बेस्ड424 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (424)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (148)
    • कंफर्ट (160)
    • माइलेज (104)
    • इंजन (110)
    • इंटीरियर (68)
    • स्पेस (51)
    • कीमत (89)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • र
      रवि malviya on अक्टूबर 26, 2026
      4.5
      Fun To Drive
      The car is very nice to drive, and its front seats are very good. It does not lose power in CNG mode, and the shape of the headlights is also good. Its sunroof is big, and it feels very comfortable to drive. It feels great in CNG mode. This is the first CNG car that is very good in terms of power, and I really like it.
      और देखें
    • m
      mudasir hayat lone on अक्टूबर 16, 2026
      4.8
      Buy A Xuv 3xo
      That is good in my experience. I have experienced many cars, like the Brezza, Creta, Nexon, Alto K10, and so many others, but the XUV 3XO is built differently. I have taken this car on many trips to places like Ladakh, Manali, and Kashmir, but I didn't get stuck anywhere. So, I would recommend you buy the XUV 3XO because of its good features.
      और देखें
    • न
      नवीन namdev on अक्टूबर 16, 2026
      4.2
      This Is Superb Car
      Nice car to drive with good safety features, usely if anyone want to purchase a new car I will personally recommend to purchase this car as the feature of the car is superb and looks like a great success to drive this car so this car is best for the medium segment as well and can be affordable for the everyone.
      और देखें
    • n
      navdeep on अक्टूबर 15, 2026
      4.7
      Best In The Segment Specially Diesel .
      It's been a year i bought this beast. I lastly owned brezza diesel and want new car and diesel and same size i tried nexon , sonet, venue but this one was way different and I loved it, i bought AX5 model which have sufficient features all in all its best car according to me in this category engine wise the engine of the car is beast love it.
      और देखें
    • s
      shambu shivaraj on अक्टूबर 12, 2026
      4.2
      3xo Mx2 Millage
      The XUV 3XO Diesel MX2 delivers a mileage of 10 km/l in the city and 14 km/l on highways and hills. Its performance, cabin space, and stability are very good. The only concern is the mileage. The suspension performs well on rough roads, but the suspension noise on bad roads is not good. The car has not had many complaints so far. I will be able to assess the service quality after three years, as the car is still new and has fewer issues at present, Overall good car.
      और देखें
    • अधिक देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ माइलेज

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का माइलेज 17.96 से 21.2 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज - से 21.2 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 17.96 किमी/लीटर से 20.1 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज 24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक21.2 किमी/लीटर
    डीजलमैनुअल20.6 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल20.1 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.89 किमी/लीटर
    सीएनजीमैनुअल24.7 किलोमीटर/ किलोग्राम

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • XUV 3XO CNG Safety Feature

      एक्सयूवी 3एक्सओ CNG Safety Feature

    • XUV 3XO CNG ₹9.99 Lakh

      XUV 3XO CNG ₹9.99 Lakh

    • Hyundai Venue vs Mahindra 3XO

      हुंडई वेन्यू vs Mahindra 3XO

    • Which Is The Best Variant?

      Which आईएस The Best Variant?

    • Most VFM Variant In XUV 3XO?

      XUV 3XO? में Most VFM वेरिएंट

    • What’s Special In Its Design?

      What’s Special In Its Design?

    • Viewers' Opinion About XUV 3XO

      Viewers' Opinion About एक्सयूवी 3एक्सओ

    • Mahindra XUV 3XO REVX: Kam Price Pe Zyada Features And Value!11:07
      Mahindra XUV 3XO REVX: Kam Price Pe Zyada Features And Value!
      1 साल पहले120.7K व्यूज
    • 2024 Mahindra XUV 3XO Review: Aiming To Be The Segment Best11:52
      2024 Mahindra XUV 3XO Review: Aiming To Be The Segment Best
      2 साल पहले206.3K व्यूज
    • 2024 Mahindra XUV 3XO Variants Explained In Hindi19:04
      2024 Mahindra XUV 3XO Variants Explained In Hindi
      2 साल पहले192K व्यूज
    • Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon: One Is Definitely Better!14:22
      Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon: One Is Definitely Better!
      2 साल पहले396.7K व्यूज
    • Mahindra XUV 3XO vs Skoda Kylaq | Detailed Comparison In Hindi20:38
      Mahindra XUV 3XO vs Skoda Kylaq | Detailed Comparison In Hindi
      1 साल पहले63K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में एक्सयूवी 3एक्सओ की ऑन-रोड कीमत 8,79,754 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) एक्सयूवी 3एक्सओ और ब्रेजा में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम और ब्रेजा की कीमत 7.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 8.43 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की ईएमआई ₹17,819 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹94,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Raihan Habib asked on 14 Aug 2025
      Q ) Does the xuv3xo have double paned sunroof
      By CarDekho Experts on 14 Aug 2025

      A ) Yes, the Mahindra XUV 3XO comes equipped with a panoramic sunroof, adding a prem...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Sumit asked on 11 Jul 2025
      Q ) What is the boot space capacity of the Mahindra XUV 3XO?
      By CarDekho Experts on 11 Jul 2025

      A ) The Mahindra XUV 3XO offers a spacious boot capacity of 364 litres, ensuring amp...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Jugal asked on 10 Jul 2025
      Q ) Does the Mahindra XUV 3XO come equipped with Adaptive Cruise Control?
      By CarDekho Experts on 10 Jul 2025

      A ) Yes, the Mahindra XUV 3XO comes equipped with Adaptive Cruise Control, which aut...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Moradabad asked on 28 May 2025
      Q ) XUV 3XO 7 L STEPNEY SIZE IS DIFFERENT FROM ITS ORIGINAL TYRE SIZE
      By CarDekho Experts on 28 May 2025

      A ) The smaller spare tyre is intended for emergency use only, allowing you to safel...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      Ashok Kumar asked on 11 Apr 2025
      Q ) 3XO AX5.Menual, Petrol,5 Seats. April Offer.
      By CarDekho Experts on 11 Apr 2025

      A ) Offers and discounts are provided by the brand or the dealership and may vary de...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹21,289ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में एक्सयूवी 3एक्सओ की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.9.43 - 18.72 लाख*
      मुंबईRs.9.10 - 17.74 लाख*
      पुणेRs.9.10 - 17.74 लाख*
      हैदराबादRs.9.33 - 18.45 लाख*
      चेन्नईRs.9.25 - 18.61 लाख*

      ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं

      महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ लेटेस्ट अपडेट

      • 15 अक्टूबर 2026: महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ जेडएनजी (सीएनजी) को भारत में 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसमें फ़ैक्ट्री फिटेड डुअल-सिलेंडर सीएनजी किट दी गई है और यह एसयूवी के बेस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड है। 

      • 12 अक्टूबर 2026: महिंद्रा ने अपकमिंग एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी का टीजर जारी किया है, जिसे भारत में 15 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। 

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है