एमजी एम9 ईवी भारत में लॉन्च: कीमत 60.90 लाख रुपये, फुल चार्ज में 548 किलोमीटर की रेंज देगी
एम9 भारत में कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है जिसकी डिलिवरी 10 अगस्त 2025 से मिलना शुरू होगी
- Write a कमेंट

-
वर्तमान में यह बैटरी सब्सक्रिशन प्लान के साथ उपलब्ध नहीं है।
-
इसे प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट के जरिये बेचा जाएगा।
-
इसमें साधारण एक्सटीरियर डिजाइन के साथ स्प्लिट एलईडी हेडलाइट, 19-इंच अलॉय व्हील, स्लाइडिंग डोर और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है।
-
केबिन में टेन और ब्लैक कलर के साथ दो डिजिटल डिस्प्ले और तीन रो में सीटें दी गई है।
-
पहली और बीच वाली पंक्ति की सीट में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ पावर एडजस्टमेंट दिया गया है।
-
अन्य फीचर में दो सनरूफ, कई वायरलेस फोन चार्जर और पावर्ड टेलगेट शामिल है।
-
सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
-
इसमें 90 किलोवॉट बैटरी पैक के साथ फ्रंट-व्हील-ड्राइव मोटर दी गई है, जिसका पावर आउटपुट 245 पीएस और 350 एनएम है।
एमजी एम9 इलेक्ट्रिक एमपीवी कार भारत में लॉन्च हो गई है और यहां इसकी कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि दूसरी एमजी इलेक्ट्रिक कार की तरह एम9 बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ उपलब्ध नहीं है। एम9 को कंपनी के ज्यादा प्रीमियम एमजी सिलेक्ट आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा और अपकमिंग एमजी साइबरस्टर को भी इसी आउटलेट पर बेचा जाएगा।
प्राइस
| वेरिएंट |
कीमत |
| प्रेसिडेंशियल लिमोजिन |
69.90 लाख रुपये |
कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।
अब यहां देखिए एम9 में क्या कुछ खास मिलता है:
एक्सटीरियर डिजाइन

एमजी एम9 का एक्सटीरियर डिजाइन साधारण है जिसे साफ लाइनें और सिंपल एलिमेंट्स के साथ मॉडर्न लुक देने की कोशिश की गई है। आगे इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और एंगुलर प्रोजक्टर एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसकी ग्रिल की जगह एक बंद पेनल दिया गया है जो आमतौर पर सभी इलेक्ट्रिक कार में मिलता है, जबकि बंपर के नीचे वाले हिस्से पर ब्लैक फिनिश और फंक्शनल एयर डैम दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक गाड़ी के कंपोनेंट को ठंडा रखने में मदद करता है।

साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां एम9 का सबसे खास पहलू इसके इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर हैं। ये किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर जैसे ही हैं और इस एमपीवी कार को अधिक प्रीमियम फील देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं जिन पर सेल्फ सीउिंग टायर चढ़े हैं। इसका बॉक्सी शेप साइड से भी एकदम साफ नजर आता है और इसके वैन जैसे आकार को और निखारता है। इसमें काफी जगह क्रोम टच दिया गया है जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

पीछे की तरफ एम9 में उल्टे यू शेप में कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी गई है। टेलगेट के बीच में एमजी लोगो और नीचे की तरफ एम9 ईवी बैजिंग दी गई है। पीछे वाले बंपर पर एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो इसके डिजाइन को कुछ कॉन्ट्रास्ट देती है।
एम9 ई एमपीवी तीन एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है:
-
मेटल ब्लैक
-
ब्लैक रूफ के साथ पर्ल व्हाइट
-
ब्लैक रूफ के साथ कंक्रीट ग्रे
लग्जरी केबिन

हालांकि इसका एक्सटीरियर डिजाइन साधारण है, लेकिन एमजी एम9 का केबिन डिजाइन काफी लग्जरी लगता है। इसमें एक ड्यूल-टोन टेन और ब्लैक केबिन थीम के साथ डैशबोर्ड, दरवाजों और सेंटर कंसोल पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
डैशबोर्ड पर 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक 12.3-इंच फ्री-स्टेंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और छोटी 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। डैशबोर्ड पर एक एसी वेंट्स से दूसरे एसी वेंट्स तक एक ब्लैक स्ट्रिप और नीचे सिल्वर ट्रिप दी गई है जो इसे शानदार डिजाइन दे रही है।

सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है जो इसे महंगी कार वाली फील दे रही है। अधिकांश लग्जरी कार की तरह एम9 में थ्री-रो सीटिंग लेआउट मिलता है, जिसमें बीच वाली पंक्ति का केबिन एक्सपीरियंस सबसे खास है।
यह भी पढ़ें: वीडियो: जानिए 2025 एमजी एम9 की पीछे वाली सीट पर मिलता है कितना स्पेस और कंफर्ट
फीचर

जैसा कि पहले बताया, एमजी एम9 की सबसे बड़ी खासियत बीच वाली पंक्ति की सीटें हैं। इसमें दो ऑटोमन सीटें दी गई है, जो इतनी चौड़ी है कि बड़ी साइज के साथ यात्री भी आराम से बैठ सकते हैं। ये सीटें 16 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होती है और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन भी दिया गया है। इन्हें पीछे की तरफ झुकाकर बेड भी बनाया जा सकता है, जिससे लाउंज जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।

एमजी एम9 में दो सनरूफ दी गई है जिनमें एक आगे वाली रो के लिए सिंगल-पैन और दूसरी पीछे वाली रो के लिए बड़ी पैनोरमिक यूनिट है, जिससे केबिन में खुला-खुला और हवादार वाला फील होता है। इसकी आगे वाली सीटें पावर्ड है और इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन व मसाज फंक्शन दिया गया है। आगे वाली सीटों में वेलकम फंक्शन भी मिलता है, जो दरवाजा खुला होने पर सीट को पीछे खिसका देता है, जिससे कार में प्रवेश करना और बाहर निकलना आसान हो जाता है। अन्य कंफर्ट फीचर में एक पावर्ड टेलगेट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, कई वायरलेस फोन चार्जर और एक इलेक्ट्रिक बोस मोड फंक्शन शामिल है।

पैसेंजर की सुरक्षा के लिए एमजी एम9 में 7 एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा, एक डिजिटल इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग और इंटेलिजेंट हाई बीम असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज
भारत में एमजी एम9 ईवी को एक बैटरी पैक और फ्रंटल-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया गया है, जिनके स्पेफिकेशन इस प्रकार हैं:
| बैटरी पैक |
90 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
| पावर |
245 पीएस |
| टॉर्क |
350 एनएम |
| ड्राइवट्रेन |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
| फुल चार्ज में रेंज |
548 किलोमीटर |
एमजी एम9 को 11 किलोवॉट एसी चार्जर से 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 10 घंटे लगते हैं, वहीं 160 किलोवॉट फास्ट चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 90 मिनट लगते हैं।
कंपेरिजन

भारत में एमजी एम9 का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, हालांकि इसे किआ कार्निवल और टोयोटा वेलफायर के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।
एमजी एम9 की कीमत को लेकर आपके क्या विचार हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।














