• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: जनवरी 2025 में हुंडई क्रेटा का रहा दबदबा, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट के जनवरी 2025 के सेल्स आंकड़े सामने आ गए हैं। पिछले महीने के सेल्स चार्ट में हुंडई क्रेटा कॉम्पेक्ट एसयूवी का दबदबा कायम रहा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 12, 2025 19:58 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2025 19:57 IST
    last updated onFeb 12, 2025 19:58 IST
    952 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2025 के पहले महीने में हुंडई की सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई। हालांकि, कई कारों की मंथली सेल्स में गिरावट जरूर देखने को मिली। लेकिन, कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कुल सेल्स में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। यहां देखिए जनवरी 2025 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की कितनी यूनिट बिकी :-

    मॉडल 

    जनवरी 2025

    दिसंबर  2024

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा 

    18,522

    12,608

    46.9

    34.39

    28.21

    6.18

    15,929

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    15,784

    7,093

    122.52

    29.3

    28.69

    0.61

    10,002

    किआ सेल्टोस 

    6,470

    2,830

    128.62

    12.01

    13.64

    -1.63

    5,567

    टोयोटा हाइराइडर 

    4,941

    4,770

    3.58

    9.17

    11.83

    -2.66

    5,736

    टाटा कर्व 

    3,087

    4,994

    -38.18

    5.73

    0

    5.73

    3,944

    होंडा एलिवेट 

    1,773

    2,334

    -24.03

    3.29

    9.79

    -6.5

    1,862

    फोक्सवैगन टाइगन 

    1,548

    2,335

    -33.7

    2.87

    2.72

    0.15

    1,777

    स्कोडा कुशाक 

    1,371

    2,465

    -44.38

    2.54

    2.31

    0.23

    1,757

    एमजी एस्टर 

    190

    700

    -72.85

    0.35

    2.06

    -1.71

    774

    सिट्रोएन एयरक्रॉस 

    107

    96

    11.45

    0.19

    0

    0.19

    103

    सिट्रोएन बसाल्ट 

    61

    79

    -22.78

    0.11

    0

    0.11

    211

    कुल 

    53854

    40304

    33.61

     

     

     

     

    • जनवरी 2025 में हुंडई क्रेटा की 18,500 से ज्यादा यूनिट बिकी और ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। इसकी मासिक सेल्स में 47 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई, जबकि सालाना सेल्स 6 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा बढ़ी है। क्रेटा का मार्किट शेयर 34 प्रतिशत रहा जो कि पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत से भी ज्यादा है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इसकी बिक्री में क्रेटा एन लाइन और क्रेटा इलेक्ट्रिक की सेल्स भी शामिल है।

    • मारुति ग्रैंड विटारा कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 122.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की 15,700 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। वर्तमान में इसका मार्केट शेयर 29 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है। 

    Toyota Hyryder december sales 2024

    • किआ सेल्टोस लिस्ट की तीसरी सबसे बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 129 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस एसयूवी कार के मार्किट शेयर में 1.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

    • टोयोटा हाइराइडर 4,900 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की मंथली सेल्स पॉज़िटिव दर्ज की गई। हालांकि, इसकी सालाना सेल्स में 3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

    • टाटा की कॉम्पेक्ट एसयूवी कार कर्व की मासिक सेल्स में 38 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने टाटा कर्व और कर्व इलेक्ट्रिक की कुल 3,100 यूनिट्स बिकीं। जनवरी 2025 में इन दोनों कार का मार्किट शेयर करीब 6 प्रतिशत रहा। 

    Honda Elevate december sales 2024

    • होंडा एलिवेट एसयूवी की पिछले महीने 1,800 यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इसके मार्केट शेयर में 6.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।  

    • फोक्सवैगन टाइगन की मासिक सेल्स में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने टाइगन कार की 1600 यूनिट्स बिकीं। वहीं, स्कोडा कुशाक की मासिक सेल्स 44 प्रतिशत कम हुई है। यह दोनों एसयूवी कारें 6 महीने की औसत सेल्स के आंकड़ों को पार नहीं कर सकीं। हालांकि, इनके मार्केट शेयर में थोड़ा बहुत इजाफा जरूर हुआ है। 

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2025 कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक कार सेल्स​ रिपोर्ट: मारुति की कारों का रहा दबदबा, वैगन आर को मिले सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े 

    • एमजी एस्टर की मासिक सेल्स में 73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल एस्टर का मार्केट शेयर 2 प्रतिशत था जो कि जनवरी 2025 में कम हो गया है। 

    Citroen Basalt Front Left Side

    • सिट्रोएन एयरक्रॉस की पिछले महीने केवल 110 यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में वृद्धि दर्ज हुई है। जबकि, बसाल्ट की मासिक सेल्स में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है