• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कोडिएक आरएस

    पहले व्यक्ति बनेंरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 66.99 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!
    कोडिएक आरएस 2.0 टीएसआई1984 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹66.99 लाख*

    स्कोडा कोडिएक आरएस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1984 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस194 (मिलीमीटर)
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी
    फ्यूलपेट्रोल
    एयरबैग की संख्या9

    कोडिएक आरएस 2026: लेटेस्ट updates

    • 2 जुलाई 2026: स्कोडा कोडिएक आरएस सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 66.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

    • 23 जून 2026: स्कोडा ने घोषणा की है कि कोडिएक आरएस की सभी 50 यूनिट्स बुकिंग शुरू होने के 6 मिनट के अंदर ही बिक गई है। 

    • 22 जून 2026: स्कोडा इंडिया ने कोडिएक आरएस भारतीय वर्जन से जुड़ी कई जानकारियां साझा कर दी है, जिसकी केवल 50 यूनिट्स उतारी जाएंगी। इस गाड़ी को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बुकिंग फिलहाल जारी है।

    • 11 जून 2026: स्कोडा अपनी कोडिएक आरएस की बुकिंग 22 जून से लेनी शुरू करेगी। 

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक आरएस रिव्यू

    स्कोडा ब्रांड हमेशा से भारत में उन लोगों की पहली पसंद रहा है जो ड्राइविंग के शौकीन हैं और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं। कोडिएक आरएस इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन एसयूवी कार है जो शानदार परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें एक प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी की प्रैक्टिकैलिटी के साथ एक दमदार पावरट्रेन और ऐसी हैंडलिंग मिलती है जो कई सेडान कारों को भी टक्कर दे सकती है। भारत में इसकी केवल 50 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। खास बात यह है कि लॉन्च होते ही ये सभी 50 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं, जो इस कार की जबरदस्त डिमांड को दिखाती है।

    2026 Skoda Kodiaq RS

    यह कार उन परिवारों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है जिन्हें स्पेस और फीचर्स के साथ-साथ ड्राइविंग का रोमांच भी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी कार में क्या कुछ मिलता है खास :- 

    और देखें

    स्टैंडर्ड स्कोडा कोडिएक पहले से ही अपने सेगमेंट की एक बेहद आकर्षक और हैंडसम दिखने वाली एसयूवी कार है, वहीं इसका आरएस वर्जन स्टैंडर्ड कोडिएक की तरह ही शानदार है, और इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS

    सामने से देखने पर सबसे पहला ध्यान इसके नए बंपर पर जाता है, जिसमें बड़े एयर डैम और वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं। स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल्स, बोनट पर दी गई क्रीज लाइंस का डिज़ाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन ग्रिल और अन्य जगहों पर इस्तेमाल हुए क्रोम एलिमेंट्स को इसमें पूरी तरह से ब्लैक-आउट एलिमेंट्स से रिप्लेस कर दिया गया है। आगे की तरफ इसमें ग्रिल पर 'आरएस" बैजिंग भी दी गई है जो इसकी खास पहचान है। इन बदलावों की वजह से इसका फ्रंट लुक काफी सीरियस लगता है।

    2026 Skoda Kodiaq RS exterior

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो कोडिएक आरएस की शेप रेगुलर कोडिएक जैसी ही लगती है, लेकिन नए 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसके स्टांस को काफी मस्कुलर और दमदार दिखाते हैं। हालांकि, इसमें ऑक्टेविया आरएस की तरह एरो कवर्स नहीं दिए गए हैं। एक और ध्यान देने वाला बदलाव यह है कि स्कोडा ने कोडिएक आरएस में पीछे वाले हिस्से के किनारों से ब्लैक बंपर पैनल को हटाकर यहां क्लैडिंग इफेक्ट को कम कर दिया है जिससे यह ज़्यादा प्रीमियम लगती है। विंडोलाइन और ओआरवीएम्स पर भी ग्लॉसी ब्लैक फिनिश दी गई है।

    2026 Skoda Kodiaq RS Side Profile

    पीछे की तरफ इसमें रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं, जिसके बीच में स्कोडा लेटरिंग मिलती है। इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और शार्कफिन एंटीना भी दिया गया है। यहां भी एक नया और ज़्यादा अग्रेसिव बंपर मिलता है, जिसके बीच में एक मेश इंसर्ट और दोनों किनारों पर दो एग्जॉस्ट टिप्स हैं। 

    Skoda Kodiaq RS Rear

    कुल मिलाकर, स्कोडा कोडिएक आरएस में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो एसयूवी के साफ-सुथरे डिजाइन को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। हालांकि, ये बदलाव शायद आम लोगों को तुरंत नजर ना आएं, लेकिन जिन्हें कारों में थोड़ी भी दिलचस्पी है, वे इन्हें तुरंत पहचान लेंगे।

    भारत में यह एसयूवी कार मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक, वेल्वेट रेड और स्टील ग्रे जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें से वेल्वेट रेड कलर सबसे ज़्यादा आकर्षक लगता है और सड़क पर सबका ध्यान खींचता है।

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक आरएस के एक्सटीरियर की तरह ही इंटीरियर में भी स्पोर्टी दिखने वाली ब्लैक और रेड कलर केबिन थीम मिलती है। पूरे केबिन में रेड स्टिचिंग और रेड इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके स्पोर्टी नेचर को दिखाता है। डैशबोर्ड का डिजाइन काफी बोल्ड और मॉडर्न है, जिसमें एक बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन और बड़े एसी वेंट्स दिए गए हैं। केबिन के चारों तरफ मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जो माहौल को और भी खास बना देती है। इसमें थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है जिस पर "वीआरएस" बैजिंग मिलती है। 

    Skoda Kodiaq RS Interior

    2026 Skoda Kodiaq RS Interior

    मार्केट में मौजूद ज़्यादातर स्कोडा कारों के विपरीत कोडिएक आरएस में एसी और अन्य ज़रूरी कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन और नॉब्स दिए गए हैं। यह ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल करने में काफी आसान लगते है। केबिन की क्वालिटी टॉप-क्लास है। डैशबोर्ड और दरवाज़ों पर लेदरेट पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है, और सभी बटन और नॉब्स बहुत प्रीमियम लगते है। इसमें कुछ पार्ट्स पर प्लास्टिक फिनिश दी गई है जो काफी स्मूद लगती है। कुल मिलाकर, आप इसके केबिन के प्रीमियमपन की तुलना आसानी से किसी भी लग्ज़री कार से कर सकते हैं, और आप बिलकुल निराश भी नहीं होंगे।

    2026 Skoda Kodiaq Steering

    आगे वाली सीट  

    स्कोडा कोडिएक आरएस की फ्रंट सीटें खासतौर पर स्पोर्टी ड्राइविंग को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कोडिएक आरएस में बैठने के लिए स्पोर्टी सीटें दी गई हैं जो बकेट सीट्स जैसी दिखती हैं और बेहतरीन सपोर्ट भी देती हैं। इसमें फ्रंट सीटों पर ऑल-ब्लैक लेदर फिनिश दी गई है जिस पर कॉन्ट्रास्ट रेड स्टिचिंग भी मिलती है, और हेडरेस्ट पर वीआरएस बैजिंग दी गई है। ये सीटें ना सिर्फ दिखने में अच्छी लगती हैं, बल्कि काफी आरामदायक भी लगती हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS Front Seats

    लंबे कद के ड्राइवर्स और पैसेंजर्स के लिए भी यहां पर्याप्त जगह है। हेडरूम की कोई कमी नहीं है, और सीटों में एक्सटेंडेबल अंडरथाई सपोर्ट दिया गया है जो लंबे सफर पर बहुत काम आता है। सीटों का साइड सपोर्ट भी काफी अच्छा है, जो तेज मोड़ पर आपको अपनी जगह पर बनाए रखता है। इसके अलावा, इन सीटों में वेंटिलेशन और हीटिंग दोनों फंक्शन दिए गए हैं। हालांकि, भारत के मौसम में हीटिंग फीचर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन वेंटिलेटेड सीट्स गर्मियों में एक बहुत ही उपयोगी फीचर है।

    पीछे वाली सीट

    स्कोडा कोडिएक आरएस की दूसरी रो की सीट उन लोगों के लिए अच्छी है जो पीछे बैठकर सफर करना पसंद करते हैं। इसमें सेकंड रो पर स्पेस बहुत अच्छा मिलता है, जो इसे एक बड़े परिवार के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है। यहां तीन वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं, क्योंकि इसमें शोल्डर रूम काफी अच्छा मिलता है। हेडरूम, लेगरूम, नीरूम और फुटरूम की भी कोई कमी महसूस नहीं होती।

    2026 Skoda Kodiaq RS Second Row

    पैसेंजर्स के कंफर्ट के लिए खिड़कियों पर सनब्लाइंड्स मिलते हैं जो पूरा ग्लास एरिया कवर कर लेते हैं और तेज धूप से भी बचाते हैं। इसमें सेंटर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर भी दिए गए हैं और फोन रखने के लिए एक स्लॉट भी मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट सीटों के पीछे फोन या टैबलेट रखने के लिए भी जगह दी गई है। 

    तीसरी रो

    स्कोडा कोडिएक आरएस एक 7-सीटर एसयूवी कार है जिसमें तीसरी रो पर भी सीटें मिलती हैं, लेकिन यहां स्पेस काफी कम है। 5 फुट 8 इंच हाइट वाले पैसेंजर के लिए हेडरूम ठीक-ठाक मिलता है, लेकिन नीरूम और अंडरथाई सपोर्ट की यहां काफी कमी महसूस होती है जिसकी वजह से बैठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यह सीट केवल बच्चों के लिए ही उपयुक्त है। अगर आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं, तो वे यहां आराम से बैठ सकते हैं, लेकिन वयस्कों के लिए यह एक समझौता ही होगा।

    2026 Skoda Kodiaq RS Third Row Seats

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    किसी भी बड़ी एसयूवी कार की तरह स्कोडा कोडिएक आरएस में भी अच्छे-खासे स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। आगे की तरफ इसमें डैशबोर्ड पर दो ग्लवबॉक्स दिए गए हैं जिसमें 1-लीटर की पानी की बोतल आराम से रखी जा सकती है। सेंटर कंसोल में चार कपहोल्डर दिए गए हैं, जिन्हें एक स्लाइडिंग कवर से ढका जा सकता है। इनमें से दो कपहोल्डर हटाए भी जा सकते हैं ताकि ज़्यादा स्टोरेज स्पेस मिल सके। क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स के ठीक नीचे एक बड़ा स्टोरेज एरिया है, जहां दो फोन एक साथ वायरलेस तरीके से चार्ज हो सकते हैं। इसके पास में चाबियां या सिक्के रखने के लिए एक अलग ट्रे भी दी गई है। तीसरी रो में सभी पैसेंजर्स के लिए साइड में कपहोल्डर्स दिए गए हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS Storage

    2026 Skoda Kodiaq RS Storage

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो फ्रंट पैसेंजर्स के लिए दो वायरलेस फोन चार्जर के साथ दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं। दूसरी रो के पैसेंजर्स के लिए दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 12वोल्ट सॉकेट दिया गया है। तीसरी रो के लिए भी सेकंड रो की तरह ही चार्जिंग सुविधाएं दी गई हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS Charging Ports

    बूट स्पेस 

    स्कोडा कोडिएक आरएस एक प्रेक्टिकल एसयूवी कार है। तीनों रो अपनी जगह पर होने पर इसमें 281 लीटर की बूट स्पेस मिलती है जो कि एक मीडियम और एक छोटा सूटकेस, और छोटे ट्रिप के लिए तीन छोटे सूटकेस रखने के लिए काफी है। यदि आप तीसरी रो फोल्ड कर देते हैं तो 786 लीटर की बूट स्पेस मिलती है, जिसमें आप एक छोटे, मीडियम और बड़े सूटकेस के साथ लंबी दूरी के सफर के लिए कई छोटे डफल बैग्स भी रख सकते हैं। 

    2026 Skoda Kodiaq RS Boot Space

    हालांकि, इसका बूट लिप थोड़ा ऊंचा है, जिससे सामान को रखने और उतारने में थोड़ी परेशानी हो सकती है खासकर तब जब बैग्स ज्यादा भारी हो, लेकिन इसमें पावर्ड टेलगेट दिया गया है जो काम को थोड़ा आसान बना देता है।

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक आरएस एक फीचर लोडेड कार है। इसमें स्टैंडर्ड कोडिएक वाले सभी फीचर्स मिलते हैं, जो इसकी कीमत को बिलकुल सही ठहराते हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS Touchscreen Infotainment

    इसका सबसे बड़ा आकर्षण 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो डैशबोर्ड पर काफी जगह घेरता है। इस स्क्रीन पर बड़े आइकन मिलते हैं कि जिन्हें गाड़ी चलाते समय भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे नेविगेट करना भी बहुत आसान है। यह स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए इसमें 13-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम दिया गया है, जो एक बेहतरीन साउंड एक्सपीरिएंस देता है। आप इस टचस्क्रीन की बैकग्राउंड थीम भी बदल सकते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से कलर को सेट करके वाइब मैच कर सकते हैं। यह बदलाव ड्राइवर डिस्प्ले पर भी दिखाई देता है।

    2026 Skoda Kodiaq RS Touchscreen Backgrounds इसका 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले काफी साफ है और इसमें दी गई जानकारी एकदम स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हालांकि, इसमें चुनने के लिए बहुत ज्यादा थीम नहीं मिलती हैं, लेकिन आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। 

    2026 Skoda Kodiaq RS Driver's Display इस एसयूवी कार में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीटें, और दो वायरलेस फोन चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स (साइड मिरर), और पावर्ड फ्रंट सीटें भी दी गई हैं।

    और देखें

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    2026 Skoda Kodiaq RS 360 Degree Camera 

    इसमें 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है, लेकिन इसकी क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है जितनी इस सेगमेंट की कार से उम्मीद की जाती है। इसका डिस्प्ले थोड़ा धुंधला लगता है, और कम रोशनी या बहुत तेज़ रोशनी में इसे ठीक से देख पाना मुश्किल रहता है। इसमें कोई खास 3डी मोड भी नहीं है। स्कोडा को इसमें एक बेहतर कैमरा सिस्टम देना चाहिए था क्योंकि आजकल इससे नीचे वाली सेगमेंट की कारों में भी कहीं ज़्यादा साफ कैमरा सिस्टम मिल जाते हैं। 

    कोडिएक आरएस में लेवल-2 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं। हालांकि, यह सभी फीचर्स भारत की ड्राइविंग स्थितियों के हिसाब से ठीक तरह से ट्यून नहीं किए गए हैं, और आपको हर बार कार स्टार्ट करते समय इन्हें बंद करना पड़ता है क्योंकि इसमें अपनी सेटिंग्स को सेव करने का कोई विकल्प नहीं है।

    और देखें

    इंजन ऑप्शन और परफॉरमेंस 

    स्कोडा कोडिएक आरएस में ऑक्टाविया आरएस वाला 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। फर्क केवल यह है कि ऑक्टाविया आरएस सेडान एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार है, जबकि कोडिएक आरएस ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ बेहतर ट्रेक्शन और ग्रिप देती है। यह इंजन बेहद रिफाइंड है, और गाड़ी तेज चलाने पर भी इसकी आवाज लगभग ना के बराबर सुनाई देती है। परफॉरमेंस की बात करें तो इसकी पावर डिलीवरी बहुत स्मूथ है। 

    2026 Skoda Kodiaq RS Engine

    शहर में परफॉरमेंस 

    शहर में ड्राइविंग के दौरान इसकी रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती है, जो इसे रोज की आवाजाही के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद एसयूवी कार बनाती है। आमतौर पर एक हाई-परफॉर्मेंस गाड़ी को शहर के ट्रैफिक में चलाना थोड़ा थकान भरा हो सकता है, लेकिन कोडिएक आरएस इस मामले में अलग है। इसका इंजन और गियरबॉक्स इस तरह से ट्यून किया गया है कि इसमें कम स्पीड पर भी पावर डिलीवरी एक जैसी मिलती है। जब आप ट्रैफिक में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे होते हैं, तो हल्का सा एसेलरेटर दबाने पर कार में कोई झटका महसूस नहीं होता। यह खूबी बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में ड्राइविंग को बहुत आसान बना देती है।

    2026 Skoda Kodiaq RS City

    शहर में ओवरटेक करना भी काफी आसान है। अगर आप 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रहे हैं और आपको किसी धीमी गाड़ी से आगे निकलना है, तो आपको एसेलरेटर को हल्का सा दबाना होगा।

    कुल मिलाकर, अपने बड़े साइज और जबरदस्त पावर के बावजूद कोडिएक आरएस शहर में एक बहुत ही शांत और चलाने में आसान एसयूवी लगती है। 

    हाइवे पर परफॉरमेंस 

    हाईवे पर इस एसयूवी कार के स्पोर्टी नेचर का असली मतलब समझ में आता है, जहां ओवरटेक करने के लिए प्लानिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती। जैसे ही कोडिएक शहर की भीड़-भाड़ से निकलकर खुले हाईवे पर आती है, इसका असली रंग दिखाई देता है। यहां यह एक आरामदायक फैमिली एसूयवी से बदलकर एक परफॉर्मेंस मशीन बन जाती है। इस गाड़ी के साथ हाईवे पर ओवरटेक करना बहुत आसान है। आपको बस लेन बदलने और एसेलरेटर दबाने की जरूरत पड़ती है, और यह एसयूवी जल्दी से आगे निकल जाती है। स्लो स्पीड से 100 किमी/घंटे तक पहुंचने में इसे बिल्कुल भी समय नहीं लगता, जो इसके पावरफुल इंजन और क्विक गियरबॉक्स का कमाल है।

    2026 Skoda Kodiaq RS Highway

    जब आप एसेलरेटर को पूरी तरह से दबाते हैं, तो कार का पीछे वाला हिस्सा (नोज़) हल्का सा ऊपर उठता है और गियरबॉक्स तेज़ी से डाउनशिफ्ट करता है, जिससे आपको एक ज़ोरदार पुश मिलता है। यह अनुभव काफी रोमांचक लगता है। भले ही इसमें 260 पीएस से ज़्यादा की पावर मौजूद है, फिर भी यह एक बड़ी और भारी एसयूवी लगती है जो आपको बिल्कुल नहीं डराएगी, चाहे आप इसे कितनी भी ज़ोर से क्यों ना चलाएं। यह कार हमेशा कंट्रोल में रहती है। 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स हाईवे पर क्रूज़िंग के दौरान बहुत स्मूद लगता है और टर्न लेने से पहले जब आप गियर को तुरंत डाउनशिफ्ट करते हैं तो यह स्पोर्टी महसूस होता है। हालांकि, परफॉर्मेंस का एक पहलू है जहां यह थोड़ी निराश करती है, और वो है इसकी फ्यूल एफिशिएंसी। यह गाड़ी हाइवे पर 5-6 किमी/लीटर तक का ही माइलेज देती है। 

    2026 Skoda Kodiaq RS Paddle Shifters

    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    भारत में स्कोडा की सभी कारों में एक आम बात यह है कि इनका सस्पेंशन सेटअप थोड़ा सख्त (फर्म) होता है। अगर आप इसे शहर की सामान्य सड़कों पर 'कंफर्ट मोड' में चलाते हैं, तब आपको गड्ढों और ऊंचे स्पीडब्रेकर के हल्के झटके महसूस हो सकते हैं। हालांकि, शहर के अंदर इसकी राइड क्वालिटी काफी अच्छी महसूस होती है कि आपको इससे कोई शिकायत नहीं होगी। यह ज्यादातर ऊबड़-खाबड़ सड़कों को अच्छे से संभाल लेती है। हालांकि, इसमें केबिन के अंदर आपको सड़क की असमानताएं महसूस तो होंगी, लेकिन इसमें इतना ज्यादा मूवमेंट नहीं होता कि गाड़ी में बैठे पैसेंजर्स को असुविधा महसूस हो। इस मज़बूत सस्पेंशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बॉडी रोल को काफी कम कर देता है।

    2026 Skoda Kodiaq RS Drive Modes

    कोडिएक आरएस में 'डायनेमिक चेसिस कंट्रोल' (डीसीसी) भी मिलता है, जो आपको सस्पेंशन की सख्ती को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलने की सुविधा देता है। इसलिए, अगर आप शहर में ज्यादा गाड़ी चलाते हैं, तो आप इसे 'कंफर्ट मोड' पर रख सकते हैं, ताकि आपको कम से कम झटके महसूस हों। डीसीसी की मदद से आप स्टीयरिंग के वजन (स्टीयरिंग का भारी या हल्का होना) को भी बदल सकते हैं। 

    हैंडलिंग 

    डीसीसी की मदद से आप सस्पेंशन को और सख्त बना सकते हैं, जो हाइवे पर काफी काम आता है। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां हाइवे एकदम स्मूद है, तो आप इसे 'स्पोर्ट्स मोड' में चला सकते हैं जिसमें यह गाड़ी बहुत स्टेबल रहती है। 'कंफर्ट मोड' में भी हाइवे पर गाड़ी चलाना काफी आसान लगता है, क्योंकि इसमें ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर होने वाला वर्टिकल मूवमेंट काफी कम महसूस होता है। 100 किमी/घंटे से ज़्यादा की स्पीड पर भी यह कार स्थिर लगती है। 

    2026 Skoda Kodiaq RS Highway

    टर्न लेते समय यह गाड़ी एकदम सेडान जैसा आत्मविश्वास देती है। इसमें बॉडी रोल बहुत कम होता है। ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मोड़ पर गाड़ी को आगे धकेलता है और इसका स्टीयरिंग व्हील एकदम रेस्पॉन्सिव लगता है। स्कोडा कोडिएक एक ऐसी कार है जिसे आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी चला सकते हैं, और आप इसे रेस ट्रैक पर भी दौड़ाना पसंद करेंगे।

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक आरएस एक बहुत ही खास तरह के ग्राहकों के लिए बनाई गई है। यह उन लोगों के लिए अच्छी कार है जिन्हें एक बड़ी, प्रैक्टिकल 7-सीटर एसयूवी की जरूरत है, लेकिन वो ड्राइविंग के रोमांच से कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह एक प्रीमियम फैमिली कार है जिसमें आपका पूरा परिवार आरामदायक फीचर्स और शानदार केबिन का आनंद ले सकता है। इसमें भरपूर स्पेस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। 

    जब आप अकेले ड्राइविंग कर रहे होते हैं, तो यह एक सच्ची 'ड्राइवर्स कार' बन जाती है। इसका पावरफुल इंजन और गियरबॉक्स, ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और सेडान जैसी हैंडलिंग आपको एक ऐसा ड्राइविंग अनुभव देती है जो इस साइज़ की किसी भी एसयूवी से उम्मीद करना मुश्किल है। 

    यहां देखें स्कोडा कोडिएक आरएस की खूबियां और खामियां। 

    आप यह कारें भी देख सकते हैं 

    फोक्सवैगन टेरॉन आर लाइन 

    क्यों चुनें 

    • स्पोर्टी डिजाइन 

    • बेहतर फीचर्स 

    क्यों नापसंद करें 

    • कम पावरफुल

    और देखें

    स्कोडा कोडिएक आरएस कलर

    भारत में स्कोडा कोडिएक आरएस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • कोडिएक आरएस मून व्हाइट कलरमून व्हाइट
    • कोडिएक आरएस मैजिक ब्लैक कलरमैजिक ब्लैक
    • कोडिएक आरएस स्टील ग्रे कलरस्टील ग्रे
    • कोडिएक आरएस वेलवेट रेड कलरवेलवेट रेड

    comparing स्कोडा कोडिएक आरएस rivals

    स्कोडा कोडिएक आरएस
    स्कोडा कोडिएक आरएस
    Rs.66.99 लाख*
    Sponsoredकिया सोरेंटो
    किया सोरेंटो
    Rs.27.99 - 40.39 लाख*
    स्कोडा कोडिएक
    स्कोडा कोडिएक
    Rs.36.99 - 46.99 लाख*
    फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइन
    फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइन
    Rs.47.11 लाख*
    ऑडी क्यू3
    ऑडी क्यू3
    Rs.51.99 - 55.99 लाख*
    एमजी साइबरस्टर
    एमजी साइबरस्टर
    Rs.82.50 - 87.49 लाख*
    मर्सिडीज ई-क्लास
    मर्सिडीज ई-क्लास
    Rs.80 - 93.50 लाख*
    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज
    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज
    Rs.77 लाख*
    रेटिंगनहीं ratings4.6User Review (8)4.5User Review (13)4.5User Review (2)4.5User Review (1)4.7User Review (59)4.6User Review (23)4.5User Review (45)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1984 सीसी1598 सीसी - 2151 सीसी1984 सीसी1984 सीसी1984 सीसीलागू नहीं1993 सीसी - 2999 सीसी1998 सीसी
    फ्यूल टाइपपेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलपेट्रोलइलेक्ट्रिकडीजल / पेट्रोलपेट्रोल
    पावर-178 - 190 बीएचपी201 बीएचपी201 बीएचपी201.15 बीएचपी503 बीएचपी194 - 375 बीएचपी255 बीएचपी
    बूट स्पेस281 लीटर179 लीटर786 लीटर652 लीटर-250 लीटर--
    एयरबैग910-7997-9488
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरकोडिएक आरएस बनाम कोडिएककोडिएक आरएस बनाम टिग्वान आर लाइनकोडिएक आरएस बनाम क्यू3कोडिएक आरएस बनाम एमजी साइबरस्टरकोडिएक आरएस बनाम ई-क्लासकोडिएक आरएस बनाम 5 सीरीज

    स्कोडा कोडिएक आरएस वीडियो

    • Kodiaq RS Is Different!

      कोडिएक आरएस आईएस Different!

    स्कोडा कोडिएक आरएस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • स्कोडा कायलाक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      स्कोडा कायलाक फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      इस एसयूवी को कुशाक वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है और इसमें काफी सारे फीचर्स कुशाक से ही लिए गए हैं।  

      भानुon फरवरी 26, 2025
    • स्कोडा स्लाविया रिव्यू: एक फैमिली सेडान जिसे ड्राइव करने में आता है मजा!
      स्कोडा स्लाविया रिव्यू: एक फैमिली सेडान जिसे ड्राइव करने में आता है मजा!

      इसका मुकाबला फोक्सवैगन वर्टस,होंडा सिटी और हुंडई वरना से है।

      भानुon मार्च 12, 2025
    • 2024 स्कोडा कुशाक रिव्यू: क्या कंफर्टेबल राइड और रोमांचक ड्राइव के लिए इसे खरीदना चाहिए?
      2024 स्कोडा कुशाक रिव्यू: क्या कंफर्टेबल राइड और रोमांचक ड्राइव के लिए इसे खरीदना चाहिए?

      क्या कुशाक के मुकाबले क्या आप कोई पॉपुलर मॉडल लेना चाहेंगे या फिर कुशाक की कंफर्टेबल राइड और रोमांचक ड्राइव के लिए इसे ही चुनना चाहिए?

      भानुon दिसंबर 24, 2024
    • स्कोडा ऑक्टाविया लाॅन्ग टर्म रिव्यूः फ्लीट इंट्रोडक्शन
      स्कोडा ऑक्टाविया लाॅन्ग टर्म रिव्यूः फ्लीट इंट्रोडक्शन

      ऑक्टाविया ने तो जैसे मेरी जिंदगी ही बदल कर रख दी और मैं तो जैसे इसे ड्राइव करने के अलग अलग बहाने ढूंढने लगा।

      अमितon अगस्त 04, 2022
    • स्कोडा स्लाविया Vs होंडा सिटी: स्पेस एंड प्रेक्टिकैलिटी कंपेरिजन रिव्यू
      स्कोडा स्लाविया Vs होंडा सिटी: स्पेस एंड प्रेक्टिकैलिटी कंपेरिजन रिव्यू

      अब रैपिड की जगह स्कोडा के लाइनअप में नई स्लाविया सेडान लॉन्च हो चुकी है जिसका सीधा मुकाबला होंडा सिटी सेडान से है। अब इनमें से कौनसी सेडान आपको लेनी चाहिए इसके लिए हमनें कुछ मोर्चों पर दोनों का कंपेरिजन किया है, जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

      अरुण shenoyon मई 09, 2022

    explore स्कोडा कोडिएक आरएस दूसरा hand कारें

    • जीप ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड ऑप्शनल
      जीप ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड ऑप्शनल
      Rs63.50 लाख
      20266,900किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीएमडब्ल्यू आईएक्स एक्सड्राइव40
      बीएमडब्ल्यू आईएक्स एक्सड्राइव40
      Rs67.00 लाख
      202349,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • ऑडी क्यू5 प्रीमियम प्लस
      ऑडी क्यू5 प्रीमियम प्लस
      Rs53.50 लाख
      20268,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मिनी कूपर एस victory एडिशन
      मिनी कूपर एस victory एडिशन
      Rs63.50 लाख
      2026300किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • ऑडी क्यू5 प्रीमियम प्लस
      ऑडी क्यू5 प्रीमियम प्लस
      Rs53.90 लाख
      20257,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • एमजी मैजेस्टर savvy 4x4
      एमजी मैजेस्टर savvy 4x4
      Rs51.50 लाख
      20261,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      स्कोडा कोडिएक आरएस प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) स्कोडा कोडिएक आरएस की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में कोडिएक आरएस की ऑन-रोड कीमत 77,28,242 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) कोडिएक आरएस और कोडिएक में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) कोडिएक आरएस की कीमत 66.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और कोडिएक की कीमत 36.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) स्कोडा कोडिएक आरएस के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 69.55 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से स्कोडा कोडिएक आरएस की ईएमआई ₹1.47 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹7.73 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Guruprasad asked on 6 Jul 2026
      Q ) What is the major differences in Kodiaq RS and Kodiaq LK ?
      By CarDekho Experts on 6 Jul 2026

      A ) You can compare both cars by clicking the link below to view the differences in ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate कोडिएक आरएस ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹1,75,736ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      स्कोडा कोडिएक आरएस ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      स्कोडा कोडिएक आरएस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.83.94 लाख*
      मुंबईRs.79.60 लाख*
      पुणेRs.79.60 लाख*
      हैदराबादRs.82.63 लाख*
      चेन्नईRs.83.97 लाख*

      ट्रेंडिंग स्कोडा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है