• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा ईवी

    4.846 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 18.79 - 26.48 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टाटा सिएरा ईवी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज566 - 665 किमी
    बैटरी कैपेसिटी63 - 75 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%)
    बूट स्पेस622 लीटर
    सीटिंग कैपेसिटी5
    एयरबैग की संख्या6

    टाटा सिएरा ईवी प्राइस

    टाटा सिएरा ईवी की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 26.48 लाख रुपये है। सिएरा ईवी 16 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें सिएरा ईवी प्योर 63 रियर व्हील ड्राइव बेस मॉडल है और टाटा सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 एडब्ल्यूडी acfc टॉप मॉडल है।

    और देखें
    सिएरा ईवी प्योर 63 रियर व्हील ड्राइव(बेस मॉडल)63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी18.79 लाख*
    सिएरा ईवी प्योर 63 रियर व्हील ड्राइव acfc63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी19.28 लाख*
    सिएरा ईवी प्योर एस 63 रियर व्हील ड्राइव63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी19.99 लाख*
    सिएरा ईवी प्योर एस 63 रियर व्हील ड्राइव acfc63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी20.48 लाख*
    सिएरा ईवी एडवेंचर 63 रियर व्हील ड्राइव63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी20.99 लाख*
    सिएरा ईवी एडवेंचर 63 रियर व्हील ड्राइव acfc63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी21.48 लाख*
    सिएरा ईवी एडवेंचर 75 रियर व्हील ड्राइव75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी22.19 लाख*
    सिएरा ईवी एडवेंचर 75 रियर व्हील ड्राइव acfc75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी22.68 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड 63 रियर व्हील ड्राइव63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी22.79 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड 63 रियर व्हील ड्राइव acfc63 केडब्ल्यूएच, 566 किमी23.28 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड 75 रियर व्हील ड्राइव75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी23.79 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड 75 रियर व्हील ड्राइव acfc75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी24.28 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 रियर व्हील ड्राइव75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी24.79 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 रियर व्हील ड्राइव acfc75 केडब्ल्यूएच, 665 किमी25.28 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 एडब्ल्यूडी75 केडब्ल्यूएच, 624 किमी25.99 लाख*
    सिएरा ईवी एम्पावर्ड ए 75 एडब्ल्यूडी acfc(टॉप मॉडल)75 केडब्ल्यूएच, 624 किमी26.48 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा सिएरा ईवी रिव्यू

    यूएई के सबसे ऊंचे रेत के टीले, 'ताल मोरीब' पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद आखिरकार Tata Sierra eV भारत में लॉन्च हो गई है। डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी के मामले में यह Sierra ICE (आईसीई मॉडल) जैसी ही है, लेकिन इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी गई हैं। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ना सिर्फ स्टाइल और स्पेस का एक मजबूत पैकेज पेश करती है, बल्कि एक ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम का ऑप्शन भी देती है, जो बहुत से लोगों का मानना था कि 'सिएरा' नाम वाले मॉडल में होना चाहिए । Tata Sierra eV का मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara, Toyota Ebella, Mahindra BE 6, और VinFast VF 7 जैसी गाड़ियों से है। तो, क्या यह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है? मैंने कोयंबटूर जैसे खूबसूरत शहर में इसे एक दिन चलाया, और मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन सिएरा वर्जन हो सकता है।

    और देखें

    Tata Sierra eV का ओवरऑल डिजाइन इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलता जुलता है, जिसमें एक क्लीन और प्रीमियम स्टाइलिंग पर फोकस किया गया है। स्टैंडर्ड सिएरा की तरह इसका मस्क्युलर और अपराइट स्टांस सड़क पर एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें सिग्नेचर अल्पाइन विंडो और कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट्स जैसे मॉडर्न टच दिए गए हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। इसकी डिजाइन ना सिर्फ देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि इसमें एयरोडायनामिक्स का भी ध्यान रखा गया है।

    Tata Sierra EV Front

    Tata Sierra EV Front

    सामने से देखने पर Sierra eV की डिज़ाइन बेहद आकर्षक लगती है। इसमें एक सिंगल-पीस एलईडी डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट) दी गई है जो कार की पूरी चौड़ाई में फैली हुई है, जिससे इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है। एलईडी हेडलाइट्स को बंपर के निचले हिस्से में पोजिशन किया गया है। इलेक्ट्रिक कार होने के नाते आगे की तरफ इसमें ट्रेडिशनल ग्रिल की बजाए बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जो इसे एक स्मूद फिनिश देती है। बंपर के निचले हिस्से में एयर वेंट्स दिए गए हैं जो कूलिंग में मदद करते हैं, और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स और स्किड प्लेट पर दिए गए सिल्वर एक्सेंट इसे अच्छा कॉन्ट्रास्ट देते हैं। 

    Tata Sierra EV Side Profile

    Tata Sierra EV Alloy Wheels

    इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक ICE वर्जन (इंटरनल कंबशन इंजन) जैसी है, लेकिन कुछ डिजाइन एलिमेंट्स इसे खास बनाते हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण आइकॉनिक 'अल्पाइन विंडो' है, जो ओरिजिनल सिएरा की याद दिलाती है। यह बड़ा ग्लास पैनल केबिन को हवादार और खुला-खुला महसूस कराता है। चौड़ा बी-पिलर पैनल, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और छिपी हुई रबर बीडिंग इसे क्लीन लुक देती है। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और दमदार बनाते हैं। इसमें फ्रंट डोर पर "टाटा.ईवी" लोगो दिया गया है, जबकि चार्जिंग पोर्ट बाएं तरफ के रियर फेंडर पर मिलता है। 

    Tata Sierra EV Rear

    पीछे का डिजाइन भी इसके आईसीई वर्जन की तरह फ्लैट और अपराइट है, जो इसे एक बोल्ड एसयूवी लुक देता है। यहां भी कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कार के मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज का हिस्सा हैं। टेलगेट पर बड़ी 'सिएरा.ईवी' बैजिंग दी गई है। पीछे के हिस्से पर पियानो ब्लैक का काफी इस्तेमाल किया गया है और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसे डुअल-टोन फिनिश दी गई है। यहां देखें Tata Sierra eV की फोटो गैलरी। 

    Tata Sierra eV को सात आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिससे ग्राहकों को चुनने के लिए कई सारे ऑप्शन मिल पाते हैं। इनमें Pristine White, Coorg Clouds, Andaman Adventure, Bengal Rouge, Pure Grey, Rishikesh Rapids शामिल हैं। इसके अलावा यह गाड़ी एक खास कलर Nainital Nocturne में भी उपलब्ध है, जो सिर्फ क्यूडब्लूडी (क्वाड-व्हील ड्राइव) वेरिएंट के साथ मिलता है। यहां देखें नई Tata Sierra eV के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी

    मुझे Sierra eV का Nainital Nocturne  शेड खास तौर पर पसंद आया, जो रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदलता है। यह कलर असल में गहरा नीला है, लेकिन जब इस पर रोशनी पड़ती है, तो पेंट में से हल्के बैंगनी रंग के छोटे-छोटे धब्बे उभरकर आते हैं, जिससे इसे एक बहुत ही खूबसूरत लुक मिलता है। यहां देखें Sierra eV का एक्सटीरियर लुक

    और देखें

    Sierra eV का केबिन एकदम लाउंज जैसा अहसास देता है। इसका लेआउट Sierra ICE मॉडल जैसा ही है, जिसमें डैशबोर्ड पर थ्री-स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसकी डुअल टोन थीम केबिन को काफी स्पेशियस और मॉडर्न बनाती है। एसी वेंट्स, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डोर आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल का डिजाइन भी ICE मॉडल से मिलता जुलता है। हालांकि, इसमें सीटों के ऊपरी हिस्से पर एक डार्क ड्यूल-टोन फिनिश मिलती है जो इसे प्रीमियम फील देती है। 

    Tata Sierra EV Dashboard

    Tata Sierra EV Steering Wheel

    क्लाइमेट कंट्रोल के लिए इसमें अभी भी टच-सेंसिटिव पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो पियानो ब्लैक फिनिश में आता है। यह पैनल धूल और स्क्रैच जल्दी से पकड़ लेता है, जिससे इसे मेंटेन करना मुश्किल हो जाता है। डैशबोर्ड पर दिया गया सॉफ्ट-टच लेदरेट और स्मूद प्लास्टिक मटीरियल मिलकर इसे प्रीमियम फील देते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर इसमें सही फिटमेंट की कमी महसूस होती है, जैसे कि थोड़ा हिलने वाला गियर लीवर और हल्के प्रेशर से मूव होने वाले फ्लोटिंग डोर आर्मरेस्ट।

    आगे वाली सीट

    Sierra eV की फ्रंट सीटें सेगमेंट की सबसे आरामदायक सीटों में से एक मानी जा सकती हैं। यह सीटें काफी लंबी और चौड़ी हैं, और इनमें बेहतरीन कुशनिंग के साथ-साथ अच्छा साइड सपोर्ट भी मिलता है। ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट दिया गया है, जो लंबे सफर में काफी आरामदायक साबित होता है। ड्राइवर के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग व्हील और मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड एडजस्टेबल सीट दी गई है। 

    Tata Sierra EV Front Seats

    Tata Sierra EV Front Seat Power Adjust and Ventilation

    एक औसत हाइट वाले (5'8") ड्राइवर को सबसे नीची सीटिंग पोजिशन सेट करने पर भी एक कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। हालांकि, लंबी हाइट वाले (6'4") ड्राइवर अपने घुटने डैशबोर्ड से टकराते हुए जरूर महसूस कर सकते हैं। इसकी फ्रंट पैसेंजर सीट भी 4-वे पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ आती है, और दोनों फ्रंट सीटों में Ventilation फीचर मिलता है।

    पीछे वाली सीट

    एक इलेक्ट्रिक कार होने के कारण इसका फ्लोर थोड़ा उठा हुआ है, लेकिन इससे रियर सीट एक्सपीरिएंस बिलकुल भी खराब नहीं होता। कार में चढ़ने के लिए आपको पैर थोड़े ऊंचे उठाने पड़ते हैं, जैसा कि एक ऊंची SUV कार में होता है, लेकिन एक बार बैठने के बाद यह काफी आरामदायक लगती है। सीटों पर अच्छा अंडर-थाई सपोर्ट और साइड bolstering मिलती है। इसमें नीरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है जिससे इसमें दो 6-फीट लंबे पैसेंजर भी आगे पीछे होकर आराम से बैठ सकते हैं। पीछे वाली सीट पर इसमें अच्छा फुटरूम मिलता है और इसमें हेडरूम की भी कोई समस्या नहीं है। फ्लैट फ्लोर और तीनों पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट होने के कारण बीच में कोई भी पैसेंजर आराम से बैठ सकता है। 

    Tata Sierra EV Rear Seats

    अगर आप इसमें पीछे बैठ कर समय बिताना चाहते हैं तो यह गाड़ी आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेगी। इसमें पीछे वाले पैसेंजर्स के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट, सन शेड्स और रियर एसी वेंट्स की सुविधा दी गई है। बड़ी सीट और हेडरेस्ट के कारण इसमें फ्रंट विजिबिलिटी थोड़ी प्रभावित होती है, लेकिन बड़े पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी साइड विंडो और सी-पिलर कटआउट के कारण केबिन बेहतरीन महसूस होता है।

    Tata Sierra EV Panoramic Sunroof

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी

    Tata Sierra eV में केबिन के अंदर ठीक-ठाक स्टोरेज स्पेस मिलती है, जो कुछ बॉर्न-ईवी प्लेटफॉर्म पर बनी कारों से बेहतर हो सकती थी। इस इलेक्ट्रिक SUV कार में चारों दरवाजों में बॉटल होल्डर के साथ एक छोटी छतरी रखने जितनी जगह मिलती है। सेंट्रल कंसोल में दिए गए कपहोल्डर थोड़े छोटे हैं और उनमें 1-लीटर की बोतल फिट करना मुश्किल रहता है। वॉलेट या चाबी रखने के लिए इसमें एक ट्रे जैसी जगह दी गई है, और फ्रंट आर्मरेस्ट के नीचे भी अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस दी गई है। इसका ग्लवबॉक्स काफी बड़ा है और इसमें कई सारी 1-लीटर की बोतल आसानी से रखी जा सकती हैं। पीछे वाले पैसेंजर्स के लिए इसमें सीट बैक पॉकेट दिए गए हैं जिनमें फोन रखने के लिए अलग से स्लॉट है, आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर हैं और एसी वेंट्स के नीचे भी एक छोटा स्लॉट दिया गया है।

    Tata Sierra EV Front Door Space

    Tata Sierra EV Front Center Armrest Storage

    चार्जिंग ऑप्शन

    Tata Sierra eV में डिवाइस चार्ज करने के लिए कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है, जिनमें से दो 65वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैसेंजर्स के लिए इसमें एक वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी के बूट में एक 12वोल्ट का सॉकेट भी दिया गया है। कार को एक पोर्टेबल पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आप कैंपिंग या आउटिंग के दौरान अपने गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं।

    Tata Sierra EV Front Charge Ports

    Tata Sierra EV 12V Socket In Boot

    और देखें

    टाटा ने Sierra eV की फीचर लिस्ट में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाड़ी में ना सिर्फ अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, बल्कि यह गाड़ी आधी कीमत पर कुछ लग्जरी कारों वाले फीचर्स भी देती है। यहां देखें इसमें दिए गए सभी फीचर की जानकारी :-

    • कीलेस एंट्री 

    • पुश बटन स्टार्ट स्टॉप 

    • ऑटोमेटिक हेडलैंप्स 

    • ऑटोमैटिक वाइपर

    • डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल

    • ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    • 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    • कॉन्फ़िग्रेबल एम्बिएंट लाइटिंग

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    Tata ने रेगुलर इक्विपमेंट में NFC key card जैसे और भी फीचर भी जोड़े हैं, जिससे आपको हर जगह अपनी चाबी साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पावर्ड ड्राइवर सीट में तीन सेटिंग वाले मेमोरी फंक्शन दिए गए हैं। अब बात करते हैं इसकी कुछ खासियतों की :- 

    • स्क्रीन सेटअप: इसकी 12.3-इंच टचस्क्रीन वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है और यह बिलकुल भी स्लो महसूस नहीं होती। इसमें एक EV route planner भी है जो रास्ते में चार्जिंग स्टेशन दिखाता है। जबकि, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शानदार ग्राफिक्स और मल्टीपल लेआउट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 12.3-इंच की को-ड्राइवर स्क्रीन भी है जिस पर गेम खेले जा सकते हैं या शो देखे जा सकते हैं।

    Tata Sierra EV Infotainment Screen

    Tata Sierra EV Digital Driver's Dsiplay

    • 540-डिग्री कैमरा और एआर हेड्स-अप डिस्प्ले : 540-डिग्री कैमरा सिस्टम पार्किंग को बेहद आसान बनाता है और इसमें गाड़ी के नीचे का फीड भी मिलता है, जो कि ऑफ-रोडिंग में बेहद उपयोगी है। स्टैंडर्ड Sierra के मुकाबले इसमें AR Head-Up Display भी मिलता है, जिसे इसके टॉप वेरिएंट में दिया गया है।

    Tata Sierra EV 540-degree Camera

    Tata Sierra EV Heads Up Display

    • 12-speaker JBL Audio System with Dolby Atmos और पार्क असिस्टेंट : इसमें 12-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम Dolby Atmos के साथ दिया गया है, जो कि एक शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस देता है। इसमें चुनने के लिए 13 अलग-अलग मोड मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Harrier eV जैसा पार्क असिस्टेंट फीचर भी मिलता है जो बिना मार्किंग वाली जगहों पर भी गाड़ी को आसानी से पार्क कर सकता है। 

    Tata Sierra EV Sound System

    Tata Sierra EV Park Assist

    यहां देखें Tata Sierra eV के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    और देखें

    Tata की गाड़ियां अपनी शानदार सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं और Sierra eV भी इस मामले में सबसे आगे है। इस गाड़ी में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर वाइपर और वॉशर, और ऑल-व्हील्स डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    Tata Sierra EV ADAS Camera

    जैसे-जैसे आप टॉप वेरिएंट की तरफ बढ़ते हैं, सेफ्टी और भी एडवांस हो जाती है। Sierra eV के टॉप वेरिएंट में front parking sensors, rear defogger, rear fog lamps, और Level-2 ADAS (एडीएएस) सूट दिया गया है जिसके तहत adaptive cruise control, automatic emergency braking, lane keep assist, blind spot monitoring and rear cross traffic alert जैसे फीचर्स शामिल हैं। टाटा ने इसमें एडीएएस सिस्टम को खास तौर पर भारतीय ट्रैफिक की परिस्थितियों के लिए ट्यून किया है, जिससे यह मॉडरेट ट्रैफिक और एक्सप्रेसवे पर काफी उपयोगी साबित होता है। हालांकि, Sierra eV का फिलहाल क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करेगी।

    और देखें

    Tata Sierra eV में 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस (रूफ तक मांपने पर) मिलता है। यह काफी गहरा, चौड़ा और लंबा है, जिससे इसमें कई फुल-साइज सूटकेस आसानी से फिट हो सकते हैं। अगर आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत है, तो आप रियर सीटों को 60:40 रेश्यो में फोल्ड भी कर सकते हैं, जिससे बूट स्पेस बढ़कर 1,257 लीटर हो जाता है। पार्सल शेल्फ को लगाने के लिए भी बूट में अलग से स्लॉट दिए गए हैं।

    Tata Sierra EV Boot Space

    Tata Sierra EV Boot Space

    और देखें

    ड्राइव एक्सपीरिएंस 

    बैटरी ऑप्शन और परफॉरमेंस 

    Sierra eV ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से कई सारे पावरट्रेन ऑप्शन देती है। यह गाड़ी दो बैटरी पैक ऑप्शन : 63kWh और 75kWh, और तीन ड्राइवट्रेन कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध हैं।

    इसका स्मॉल बैटरी पैक वर्जन केवल रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है, जबकि बड़े बैटरी पैक के साथ रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन दिए गए हैं। यूएई में सबसे ऊंचे रेत के टीले पर चढ़ने वाली Sierra eV, ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन थी। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    बैटरी पैक 63 केडब्लूएच  75 केडब्लूएच 75 केडब्लूएच
    इलेक्ट्रिक मोटर  1 1 2
    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2) 566 किलोमीटर 665 किलोमीटर 624 किलोमीटर
    सी75 रियल वर्ल्ड रेंज  440-460 किलोमीटर 510-530 किलोमीटर 480-500 किलोमीटर
    पावर 238 पीएस 209 पीएस 209 पीएस (रियर मोटर), 140 पीएस (फ्रंट मोटर)
    टॉर्क  315 एनएम 315 एनएम 504 एनएम
    ड्राइवट्रेन  रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी) ऑल-व्हील-ड्राइव (आरडब्लूडी)

    Tata Sierra EV Gear Shifter

    ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, टाटा ने Sierra eV के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में कई ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट, बूस्ट) और कई टेरेन मोड (नॉर्मल, स्नो/ग्रास, मड-रट्स, सैंड, रॉक क्रॉल और कस्टम) भी दिए हैं। 

    75 केडब्ल्यूएच एडब्लूडी ड्राइव एक्सपीरिएंस

    Tata Sierra EV

    Tata Sierra eV का टॉप 75केडब्लूएच एडब्लूडी वेरिएंट परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन है। टाटा का दावा है कि यह कार केवल 5.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें स्मूद पावर डिलीवर होती है। तेज एसेलेरेशन के दौरान कोई व्हीलस्पिन या ट्रैक्शन लॉस महसूस नहीं होता। शहर में ड्राइविंग के दौरान यह बेहद रिफाइंड और शांत लगती है। इसमें दिए गए रीजनरेशन मोड काफी उपयोगी हैं, जिन्हें पैडल शिफ्टर्स के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें सिंगल-पेडल ड्राइव मोड की कमी महसूस हो सकती है, जो सिटी ट्रैफिक में ड्राइविंग को और भी आसान बना देता। रियल-वर्ल्ड कंडीशन में यह वेरिएंट मौसम और गाड़ी के अंदर के लोड के आधार पर लगभग 450-500 किलोमीटर की रेंज दे सकता है, जो लंबी यात्राओं के लिए पर्याप्त है।

    Tata Sierra EV Rear View

    और देखें

    Tata Sierra EV Rear View

    स्टैंडर्ड सिएरा के मुकाबले Sierra eV ज्यादा भारी कार है। लेकिन, टाटा के इंजीनियरों ने इसके सस्पेंशन को बेहतरीन तरीके से ट्यून किया है। इसकी राइड क्वालिटी बेहद आरामदायक है। केबिन के अंदर छोटे-मोटे गड्ढों और स्पीडब्रेकर के झटके महसूस ही नहीं होते और गाड़ी बहुत स्मूद तरीके से आगे निकल जाती है। तेज स्पीड पर भी यह स्थिर लगती है। इसका स्टीयरिंग व्हील कम स्पीड पर हल्का रहता है जिससे इसे शहर में चलाना आसान हो जाता है, लेकिन जैसे ही स्पीड बढ़ती है यह भारी लगने लगता है, जिससे हाईवे पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसमें बॉडी मूवमेंट कंट्रोल में रहता है। इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी काफी प्रभावशाली है और भारी होने के बावजूद यह कार सुरक्षित रूप से रुक जाती है।

    63 केडब्लूएच और 75केडब्लूएच आरडब्लूडी ड्राइव एक्सपीरिएंस

    Tata Sierra EV Front Quarter

    Tata Sierra eV के रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्लूडी) वेरिएंट का टेस्ट नहीं किया गया, लेकिन इनके पावर और टॉर्क आंकड़े भी काफी अच्छे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनका थ्रॉटल आउटपुट भी एडब्लूडी वेरिएंट की तरह ही स्मूद और लीनियर होगा। 63केडब्लूएच बैटरी पैक वाला वेरिएंट 440 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज दे सकता है, जो शहर और कभी-कभार हाईवे पर सफर के लिए पर्याप्त है। वहीं, 75केडब्ल्यूएच आरडब्लूडी वेरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज चाहिए।

    चार्जिंग ऑप्शन 

    Tata Sierra eV 120वाट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान इसे फास्ट चार्जर के जरिए जल्दी से चार्ज किया जा सकता है। यहां देखें इसके बैटरी स्पेसिफिकेशन :-

    बैटरी 

    63केडब्ल्यूएच

    75केडब्लूएच

    20% से 80% डीसी फास्ट चार्जर 

    25 मिनट 

    26 मिनट

    7.2 किलोवाट एसी फास्ट चार्जर के जरिए 10% से 100%

    8.9 घंटे

    10.5 घंटे

    Tata Sierra EV Charge Port

    यहां देखें Tata Sierra eV के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन की जानकारी। 

    और देखें

    Tata Sierra eV छह वेरिएंट : प्योर, प्योर एस, एडवेंचर, एम्पावर्ड, एम्पावर्ड ए, और एम्पावर्ड ए एडब्लूडी में आती है। यहां देखें Sierra eV के किस वेरिएंट में क्या मिलता है खास :- 

    Tata Sierra eV प्योर 63केडब्लूएच 

    यह Sierra eV का बेस वेरिएंट है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह बिल्कुल भी बेसिक नहीं लगता है। इस वेरिएंट में फुल एलईडी लाइटिंग (हेडलैंप और टेललैंप), 18-इंच के अलॉय व्हील्स, फैब्रिक सीटों के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, चारों पावर विंडोज, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 4 टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 airbags, ABS with EBD, all-wheel disc brakes, electronic parking brake with auto hold, और ISOFIX mounts जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। यहां देखें नई Tata Sierra eV के बेस वेरिएंट का पूरा लुक। 

    Tata Sierra eV प्योर एस 63केडब्लूएच 

    प्योर वेरिएंट को बेस वेरिएंट प्योर के ऊपर पोजिशन किया गया है और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े गए हैं जो इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। इसमें प्योर वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा voice-assisted panoramic sunroof, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स, और vehicle-to-load (V2L) जैसे फीचर भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें अतिरिक्त फीचर के तौर पर एसओएस कॉलिंग फंक्शन और फ्रंट पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसमें फ्रंट फ्रंक स्टोरेज भी दी गई है। यहां देखें नई Tata Sierra के प्योर एस में क्या मिलता है खास

    Tata Sierra eV एडवेंचर 63केडब्लूएच और 75केडब्लूएच

    Tata Sierra eV में एडवेंचर वेरिएंट से 75केडब्ल्यूएच बड़े बैटरी पैक ऑप्शन मिलना शुरू हो जाता है। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा है जो प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज दोनों चाहते हैं। इसमें प्योर एस वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर सीट के लिए अंडर-थाई सपोर्ट एक्सटेंडर, सीट-बैक पॉकेट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, बॉस मोड, डॉल्बी एटमॉस के साथ जेबीएल का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, आर्केड.ईवी ऐप सूट, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, 360-डिग्री कैमरा, ड्रिफ्ट मोड और 4 टेरेन मोड (नॉर्मल, वेट/रेन, रफ और कस्टम) जैसे अतिरिक्त फीचर मिलते हैं। यहां देखें Tata Sierra eV के एडवेंचर वेरिएंट से जुड़ी जानकारी

    Tata Sierra eV एम्पावर्ड 63केडब्लूएच और 75केडब्लूएच

    एम्पावर्ड वेरिएंट लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों पर फोकस करता है। इसमें एडवेंचर वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा कई हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें बेहतर बाय-एलईडी हेडलाइट,सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन लाइट, रियर फॉग लैंप, 60:40 स्प्लिट और रीक्लाइनिंग रियर सीट, लेदरेट सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एनएफसी की-कार्ड, पावर्ड टेलगेट, को-ड्राइवर के लिए 12.3-इंच की स्क्रीन, एक्यूआई डिस्प्ले के साथ 'ब्रीथआईक्यू' एयर प्यूरीफायर शामिल हैं। यहां देखें Tata Sierra eV एम्पावर्ड वेरिएंट का पूरा लुक।  

    Tata Sierra eV एम्पावर्ड ए 75केडब्लूएच

    यह वेरिएंट सिर्फ 75केडब्लूएच बैटरी पैक के साथ आता है और टॉप-ऑफ-द-लाइन टेक्नोलॉजी और एडीएएस फीचर्स पर केंद्रित है। इसमें एम्पावर्ड 63केडब्लूएच और 75केडब्लूएच वेरिएंट वाले फीचर्स के अलावा 19-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, 4-वे पावर्ड को-पैसेंजर सीट, ट्रांसपेरेंट मोड के साथ केबिन आयोनाइजर के साथ 540-डिग्री कैमरा, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, लेवल-2 एडीएएस, ऑटो पार्किंग असिस्ट जैसे अतिरिक्त फीचर मिलते हैं। लेवल-2 एडीएएस के तहत इसमें  ]adaptive cruise control, blind view monitor, lane change assist, rear cross traffic warning और traffic sign recognition शामिल है। यहां देखें Tata Sierra eV के एम्पावर्ड ए वेरिएंट से जुड़ी जानकारी

    Tata Sierra eV एम्पावर्ड ए एडब्लूडी 75केडब्लूएच

    यह Sierra eV का फ्लैगशिप वेरिएंट है। इसमें एम्पावर्ड ए आरडब्लूडी वेरिएंट वाले सभी फीचर्स तो मौजूद हैं ही, साथ ही इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। यह लाइनअप का इकलौता एडब्लूडी वेरिएंट है, जो इसे सबसे पावरफुल बनाता है। इसमें अतिरिक्त फीचर के तौर पर बूस्ट मोड और 6 टेरेन मोड (Normal, grass/snow, mud - ruts/gravel, sand, rock crawl और custom) मिलते हैं, जो इसे किसी भी तरह के रास्ते पर चलने में सक्षम बनाते हैं। यहां देखें Tata Sierra eV के टॉप वेरिएंट से जुड़ी जानकारी। 

    कारदेखो की राय

    अगर आप Tata Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन कम कीमत पर लेना चाहते थे, तो इसका बेस वेरिएंट चुनें। इसकी प्राइस काफी कम है और इसमें आपको एक मॉडर्न कार वाली सभी जरूरी चीज़ें भी मिल जाती हैं जिसमें एलईडी लाइटिंग से लेकर इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर्स तक शामिल है। यह बिना किसी समझौते वाला एक बेहतरीन बेस वेरिएंट है। वहीं, एडवेंचर वेरिएंट इसका सबसे वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है, जिसमें ऐसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं जो आपकी ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं। इस वेरिएंट से Sierra eV में बड़ा बैटरी पैक भी मिलता है, इसलिए अगर आपको ऊपर वाले वेरिएंट वाले फीचर्स की जरूरत नहीं है, मगर आप ज़्यादा रेंज चाहते हैं तो यह आपके चुनने के लिए सही विकल्प होगा। वहीं, अगर आपको एक ऑल-व्हील-ड्राइव कार चाहिए तो आप इसका टॉप एम्पावर्ड ए एडब्लूडी वेरिएंट चुन सकते हैं। यदि आप एक फीचर लोडेड पैकेज चाहते हैं जो टेक्नोलॉजी के मामले में एडवांस्ड लगे, तो 'एम्पावर्ड ए प्लस' वेरिएंट को खरीदना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। 

    और देखें

    Tata Sierra eV के लिए पहले से ही एक बहुत मजबूत बेस मौजूद था, क्योंकि स्टैंडर्ड सिएरा अपने डिजाइन, फील, फीचर्स, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से ही बेहतरीन थी। इलेक्ट्रिक सिएरा इन खूबियों को और बेहतर बनाती है और साथ ही इसमें शानदार परफॉरमेंस और एडब्लूडी के साथ ऑफ-रोड क्षमताएं भी जोड़ती है, जिससे यह अब तक की सबसे बेहतरीन सिएरा बन जाती है। बड़े बैटरी पैक्स मौजूद होने की वजह से, ज्यादातर लोग बिना चार्जिंग की चिंता किए लंबी दूरी का सफर तय कर सकते हैं। इसमें बैटरी पर लंबी वारंटी भी मिलती है। कुल मिलाकर, टाटा ने Sierra eV को एक सही कीमत पर पेश किया है। अब टाटा को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह क्वालिटी कंट्रोल, भरोसेमंद होने और आफ्टर सेल्स सर्विस जैसी उन समस्याओं से इसे प्रभावित ना होने दें, जो पहले टाटा की दूसरी कारों के साथ देखी गई हैं। यहां देखें Tata Sierra eV से जुड़ी हर एक जानकारी। 

    आप यह कारें भी चुन सकते हैं 

    हुंडई क्रेटा ईवी

    क्यों खरीदें 

    • बेहतर बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम 

    क्यों नापसंद करें 

    • इतनी स्पेशियस नहीं है

    • ज्यादा फीचर लोडेड नहीं है 

    • छोटी बैटरी की रियल-वर्ल्ड रेंज कम है 

    • ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन उपलब्ध नहीं है

    यहां देखें इन दोनों कारों के बीच कंपेरिजन। 

    महिंद्रा बीई 6 

    क्यों चुनें 

    • स्पेसशिप की तरह दिखती है 

    • ड्राइव करने में मजेदार 

    क्यों नापसंद करें 

    • दूसरी रो पर बैठने में थोड़ा समझौता करना पड़ता है

    • ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं मिलता है

    • टॉप वेरिएंट काफी महंगा है

    यहां देखें महिंद्रा बीई 6 और Tata Sierra eV के बीच कंपेरिजन। 

    मारुति ई विटारा 

    क्यों चुनें 

    • कीमत काफी कम है 

    • अच्छा ओनरशिप एक्सपीरिएंस दे 

    क्यों नापसंद करें 

    • इसकी छोटी बैटरी कम रेंज दे

    • उतने फीचर्स नहीं मिलते हैं

    • दूसरी रो का एक्सपीरिएंस इतना खास नहीं है

    • राइड इतनी आरामदायक नहीं लगती

    • इतनी फास्ट नहीं है

    • ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मौजूद नहीं है

    यहां देखें ई विटारा और Sierra eV के बीच कंपेरिजन। 

    टोयोटा एबेला 

    क्यों खरीदें 

    टोयोटा का भरोसा और तनाव-मुक्त ओनरशिप का वादा

    क्यों नापसंद करें 

    • छोटी बैटरी यानि कम रेंज 

    • कई सारे फीचर्स की कमी 

    • सेकंड रो एक्सपीरिएंस इतना खास नहीं है 

    • राइड क्वालिटी इतनी आरामदायक नहीं है

    • परफॉरमेंस स्मूद है, लेकिन इतनी फास्ट नहीं लगती

    • ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है

    यहां देखें Tata Sierra eV और टोयोटा एबेला के बीच कंपेरिजन। 

    एमजी विंडसर ईवी 

    क्यों खरीदें 

    • कीमत काफी कम है 

    • सेकंड रो में बेहतर प्रेक्टिकेलिटी और स्पेस मिलती है

    क्यों नापसंद करें 

    • स्मॉल बैटरी पैक ऑप्शन यानि कम रियल वर्ल्ड रेंज

    • पेचीदा फीचर्स को समझने और इस्तेमाल करने में सीखने की जरूरत पड़ती है

    • इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प नहीं मिलता है।

    टाटा हैरियर ईवी 

    क्यों खरीदें 

    • बड़ी कार जो बेहतर रोड प्रेजेंस दे

    • इसमें डिजिटल आईआरवीएम जैसे अतिरिक्त फीचर मिलते हैं 

    क्यों नापसंद करें 

    • ज्यादा महंगी कार 

    • एक ही बैटरी साइज वाली भारी कार जो कम रेंज दे।

    यहां देखें हैरियर ईवी और Sierra eV के बीच कंपेरिजन। 

    एमजी जेडएस ईवी 

    क्यों खरीदें 

    कोई भी नहीं 

    क्यों नापसंद करें 

    • पीछे की सीट उतनी स्पेशियस नहीं है

    • फ़ीचर्स ठीक-ठाक हैं, लेकिन Sierra eV में मिलने वाले कई फीचर्स इसमें मौजूद नहीं हैं

    • छोटी बैटरी का मतलब है असल ज़िंदगी में कम रेंज

    • छोटा बूट

    • ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं है

    यहां देखें एमजी जेडएस ईवी और Tata Sierra eV के बीच कंपेरिजन। 

    विनफास्ट वीएफ6

    क्यों खरीदें 

    • बेहतर प्रेक्टिकेलिटी 

    • नई और सिंपल डिजाइन लोगों का ध्यान खींचती है 

    क्यों नापसंद करें 

    • उतनी ज्यादा स्पेशियस नहीं है 

    • छोटे बैटरी पैक से असल जिंदगी में कम रेंज मिलती है

    • ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं है

    • Sierra eV फीचर्स मौजूद नहीं हैं

    यहां देखें Tata Sierra eV और विनफास्ट वीएफ6 के बीच कंपेरिजन। 

    विनफास्ट वीएफ7 

    क्यों खरीदें

    • नई और सिंपल डिजाइन लोगों का ध्यान खींचती है 

    • फिट और फिनिश क्वालिटी काफी अच्छी है 

    क्यों नापसंद करें 

    • इतनी फीचर लोडेड नहीं है 

    • एडब्लूडी वेरिएंट बहुत महंगा है

    यहां देखें विनफास्ट वीएफ7 और Tata Sierra eV के बीच कंपेरिजन

    और देखें

    टाटा सिएरा ईवी की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • प्रीमियम स्टाइलिंग : क्लीन डिजाइन, सिग्नेचर एलिमेंट जैसे अल्पाइन विंडो और कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट मौजूद
    • लाउंज जैसा इंटीरियर : डुअल-टोन थीम, स्पेशियस केबिन और मॉडर्न डिजाइन
    • फीचर लोडेड : थ्री-स्क्रीन सेटअप के साथ गेम्स और ओटीटी कम्पेटिबिलिटी, पैनोरमिक सनरूफ और जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • फिट और फिनिश क्वालिटी : केबिन के अंदर अनएलाइन्ड बैज और फिटिंग हैं जो अच्छा एक्सपीरिएंस नहीं देती।
    • मेंटेनेंस : केबिन में पियानो ब्लैक एलिमेंट का अच्छा-ख़ासा इस्तेमाल हुआ है जिससे धूल-मिटटी और स्क्रैच जल्दी पड़ सकते हैं।
    • स्पेयर टायर स्टैंडर्ड नहीं मिलता : आपको स्पेयर टायर के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे।
    अधिक देखें

    टाटा सिएरा ईवी कंपेरिजन

    टाटा सिएरा ईवी
    टाटा सिएरा ईवी
    Rs.18.79 - 26.48 लाख*
    टाट�ा हैरियर ईवी
    टाटा हैरियर ईवी
    Rs.21.79 - 30.54 लाख*
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    महिंद्रा एक्सईवी 9ई
    Rs.21.90 - 31.25 लाख*
    महिंद्रा बीई 6
    महिंद्रा बीई 6
    Rs.19.45 - 26.95 लाख*
    किया सिरोस ईवी
    किया सिरोस ईवी
    Rs.13.50 - 20 लाख*
    एमजी हेक्टर tomahawk ईवी
    एमजी हेक्टर tomahawk ईवी
    Rs.19.50 - 23.50 लाख*
    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
    Rs.18.03 - 25.22 लाख*
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    मारुति सुजुकी ई विटारा
    Rs.16.19 - 20.21 लाख*
    रेटिंग4.8User Review (46)रेटिंग4.8User Review (74)रेटिंग4.8User Review (123)रेटिंग4.8User Review (526)रेटिंग4.7User Review (3)रेटिंग4User Review (1)रेटिंग4.8User Review (29)रेटिंग4.6User Review (22)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी63 - 75 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी65 - 75 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी59 - 79 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी69.2 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी49 - 61 केडब्ल्यूएच
    रेंज566 - 665 किमीरेंज538 - 627 किमीरेंज542 - 656 किमीरेंज548 - 683 किमीरेंज443 - 526 किमीरेंज517 किमीरेंज390 - 510 किमीरेंज440 - 543 किमी
    चार्जिंग टाइम110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम140 किलोवाट चार्जर के साथ 20 मिनटचार्जिंग टाइम11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटेचार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 12.5 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम-
    पावर-पावर235 - 390 बीएचपीपावर228 - 282 बीएचपीपावर228 - 282 बीएचपीपावर133 - 169 बीएचपीपावर201 बीएचपीपावर133 - 169 बीएचपीपावर142 - 172 बीएचपी
    एयरबैग6एयरबैग6-7एयरबैग6-7एयरबैग6-7एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग7
    वर्तमान में देख रहे हैंसिएरा ईवी बनाम हैरियर ईवीसिएरा ईवी बनाम एक्सईवी 9ईसिएरा ईवी बनाम बीई 6सिएरा ईवी बनाम सिरोस ईवीसिएरा ईवी बनाम एमजी हेक्टर tomahawk ईवीसिएरा ईवी बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिकसिएरा ईवी बनाम ई विटारा

    टाटा सिएरा ईवी न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    टाटा सिएरा ईवी यूज़र रिव्यू

    4.8/5
    पर बेस्ड46 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (46)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (18)
    • कंफर्ट (11)
    • इंटीरियर (11)
    • स्पेस (4)
    • कीमत (9)
    • सीट (5)
    • सुरक्षा (7)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • राहुल on सितंबर 10, 2026
      5
      Tata Seirra.Ev Roq Edition Is Crazy !!!
      Excellent car, if you add roq edition accesories with approximately cost 1 lakh more, but looks appealing like defender, loved it I must have to say, tata is only brand in india working hard on their ev versions, if you look closely you will notice the premiumness of their vehicles, tata seirra is one of them.
      और देखें
    • द devil on सितंबर 09, 2026
      5
      Sierra Reborn
      The tata Sierra is a stunning blend iconic heritage and modern SUV styling, bold design premium, interior is strong, road presence is good, impressive features, make it stand out, If your refinement could be better but overall It's a very exciting and desirable SUV. A very good family SUV. Overall rating is  10 out of 10.
      और देखें
    • s
      santosh on अगस्त 28, 2026
      4.5
      Best Car Ihe Segment
      Best car in the segment considering its range feature and road presence, 75kw battery pack makes it best for long trip and better peace of mind. Though life of tyre will be watch out. But at the current time it stand out from its competitor. Considering its price acoomplish variant is value for money. We can call this car future ready.
      और देखें
    • रोहित dutta on अगस्त 16, 2026
      5
      Lovely Car
      Lovely car, awesome look and also the brand which is completely Indian. This car is the best car of Tata EV which feels the road is yours. Also the colour of the cars, all are looking fabulous. It is the game changer of Electric Cars. Fantastic, outstanding and mind blowing performance you can see of this car.
      और देखें
      1
    • कार्तिक on अगस्त 04, 2026
      5
      Love This Car
      Must buy car in this segment. No compition to other in this segment and tata's safety and build quality is superb. Look is impressive the climate control systems define this car much batter to others and the comfort is also great, more bootspace and performance is amazing. Gives feeling of luxury and its a complete package.
      और देखें
      2
    • सभी सिएरा ईवी रिव्यूज देखें

    टाटा सिएरा ईवी रेंज

    टाटा सिएरा ईवी की रेंज 566 - 665 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक566 - 665 किमी के बीच

    टाटा सिएरा ईवी वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Most value for money variant?

      Most value for money variant?

    • How safe is the Sierra EV?

      How safe आईएस the Sierra EV?

    • Here's why it stands out!

      Here's why it stands out!

    • A showcase of Sierra EV's AWD!

      A showcase of सिएरा EV's AWD!

    • Sierra EV Off-Road?

      सिएरा EV Off-Road?

    • Tata Sierra EV First Drive Review: The Best Version Yet

      टाटा सिएरा EV First Drive Review: The Best Version Yet

    • 2026 Tata Sierra EV Variants Explained: Pure vs Adventure vs Empowered

      2026 Tata Sierra EV Variants Explained: Pure vs Adventure vs Empowered

    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा सिएरा ईवी प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टाटा सिएरा ईवी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सिएरा ईवी की ऑन-रोड कीमत 19,80,475 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टाटा सिएरा ईवी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 17.82 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टाटा सिएरा ईवी की ईएमआई ₹37,697 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.98 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Suhas asked on 28 Aug 2026
      Q ) Better warenty how much
      By CarDekho Experts on 28 Aug 2026

      A ) The Tata Sierra EV comes with a lifetime warranty on the HV battery, where “life...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Vishal asked on 11 Aug 2026
      Q ) फुल चार्जिंग में कितना पैसा खर्च होता है
      By CarDekho Experts on 11 Aug 2026

      A ) The cost of fully charging the Tata Sierra EV depends on your local electricity ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Imrankhan asked on 25 Jan 2025
      Q ) Does the Tata Sierra EV come with autonomous driving capabilities?
      By CarDekho Experts on 25 Jan 2025

      A ) No, the Tata Sierra EV does not come with full autonomous driving capabilities. ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      Imrankhan asked on 22 Jan 2025
      Q ) What is the acceleration time for the Tata Sierra EV from 0 to 100 km\/h?
      By CarDekho Experts on 22 Jan 2025

      A ) The Tata Sierra EV is expected to have an acceleration time of around 0 to 100 k...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Natashathakur asked on 20 Jan 2025
      Q ) How many passengers can the Tata Sierra EV accommodate?
      By CarDekho Experts on 20 Jan 2025

      A ) The Tata Sierra EV can accommodate up to 5 passengers. It offers a spacious and ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      45,037ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा सिएरा ईवी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में सिएरा ईवी की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.21.51 - 31.01 लाख*
      मुंबईRs.19.76 - 27.99 लाख*
      पुणेRs.19.76 - 27.99 लाख*
      हैदराबादRs.19.78 - 28.01 लाख*
      चेन्नईRs.19.77 - 28 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें
      सितंबर ऑफर देखें

      टाटा सिएरा ईवी लेटेस्ट अपडेट

      • 2 जुलाई 2026 : टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी के सेंचुरी एडिशन से भारत में पर्दा उठाया है।

      • 30 जून 2026: टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह 5 वेरिएंट और दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है।

      • 30 जून 2026: टाटा सिएरा ईवी आज लॉन्च होगी। अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

      • 27 जून 2026: टाटा ने सिएरा ईवी के केबिन का टीजर जारी किया है, साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है।

      • 24 जून 2026: टाटा सिएरा ईवी यूएई में रेत के टीले पर चढ़ने की कोशिश करेगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है