• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व

    4.7448 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 10 - 19 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टाटा कर्व कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Curvv की 41 वेरिएंट्स हैं, ₹9.76L से शुरू, पेट्रोल और डीज़ल में, MT और DCA के साथ, यह Tata की स्टाइलिश कूपे-SUV है। Smart (₹9.76L) रोज़ के कम्यूट के लिए है, इसमें 6 एयरबैग्स और LED हेडलैम्प मिलते हैं जो रात की ड्राइव को सेफ बनाते हैं, पर इंफोटेनमेंट नहीं है। Pure Plus (₹11.06L) में टचस्क्रीन वायरलेस CarPlay के साथ जुड़ती है ताकि आपका फोन डैश माउंट पर टिका रहना बंद कर दे, साथ में हाईवे की थकान के लिए क्रूज़ कंट्रोल। Pure Plus S (₹11.71L) पैनोरमिक सनरूफ लाता है। Creative (₹12.26L) से कम्फर्ट शुरू होता है, बड़ी 26cm स्क्रीन, 8-स्पीकर ऑडियो, ऑटो क्लाइमेट और पुश बटन स्टार्ट का मतलब है ट्रैफिक में कम माथापच्ची। Creative Plus S (₹13.76L) में 360 कैमरा और लेदरेट जुड़ते हैं। Accomplished S (₹14.71L से) में ADAS Level 2 फीचर्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जबकि Accomplished Plus A DCA (₹18.96L) सबसे ऊपर फुल ADAS, प्रीमियम लेदरेट और DCA ऑटो के साथ आता है। ज़्यादातर बायर्स Creative (₹12.26L) पर आते हैं, 26.03cm टचस्क्रीन, वायरलेस CarPlay, PEPS और ऑटो क्लाइमेट के साथ, बिना ~₹1.50L एक्स्ट्रा खर्च किए जो Creative Plus S के 360 कैमरा, LED फॉग लैंप्स और JBL ऑडियो के लिए देना पड़ता।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    26 कर्व वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक116bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल118bhp@5500rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक118bhp@5500rpm
    डीजलमैनुअल116bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक123bhp@5000rpm
    डीजलऑटोमेटिक116bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक123bhp@5000rpm
    View More Variants

    टाटा कर्व स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1199 सीसी - 1497 सीसी
    पावर116 - 123 बीएचपी
    टॉर्क170 एनएम - 260 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल

    कर्व 2026: लेटेस्ट updates

    • 3 सितंबर 2026: टाटा मोटर्स ने कर्व एसयूवी के वेरिएंट लाइनअप को अपडेट किया है। इसकी कीमत अब 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है। 

    और देखें

    टाटा कर्व रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    ““टाटा कर्व में अच्छा स्पेस मिलता है और इसका बूट भी बड़ा है और लंबी फीचर लिस्ट के साथ इसमें कंफर्टेबल राइड भी मिलती है। इसमें नेक्सन जैसा ही केबिन एक्सपीरियंस मिलता है। टाटा अपने ग्राह​कों को बेहतर क्वालिटी कंट्रोल और कम टेक्निकल अटकाव का भरोसा देना चाहिए जिससे वो कंपनी से जुड़े रहे। ””

    टाटा कर्व कंपनी की नेक्सन का ही एक एसयूवी कूपे वर्जन है। ना सिर्फ इन दोनों में एक जैसे इंजन दिए गए है तो वहीं दोनों का केबिन लेआउट और फीचर लिस्ट भी एक जैसी ही है। अब सवाल ये उठता है कि क्या कर्व केवल एक स्टाइल स्टेटमेंट वाली कार है या फिर ये नेक्सन से अपग्रेड करने लायक है और क्या ये अपने सेगमेंट की पारंपरिक एसयूवी कारों के मुकाबले एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है? जानिए इस रिव्यू में:

    Tata Curvv

    और देखें
    • टाटा कर्व अपनी एसयूवी कूपे बॉडी स्टाइल के कारण भीड़ से अलग नजर आती है। 

    Tata Curvv front three quarters

    • इसका फ्रंट टाटा की नई एसयूवी कार जैसा है जिसमें स्पिल्ट हेडलाइट सेटअप और कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। 
    • इसके फ्रंट और रियर में कनेक्टेड एलईडी एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनमें वेलकम और गुडबाय एनिमेशंस दिए गए है जो रात में काफी कूल नजर आते हैं।
    • साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है जिनका डिजाइन पेटल जैसा है। 

    Tata Curvv side profile

    • टाटा कर्व कार के लोअर वेरिएंट्स में 16 इंच स्टील व्हील्स,​​कवर्स के साथ 17 इंच स्टील व्हील्स और बाकी वेरिएंट के अनुसार 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 
    • इसमें दिए गए फ्लश डोर हैंडल्स काफी मॉर्डन है जो कि इसके हर वेरिएंट में दिए गए हैं। इन्हें मोटराइज्ड किया जाता तो इन्हें इस्तेमाल करने में आसानी होती। 

    Tata Curvv rear three quarters

    • अपने कॉम्पैक्ट साइज के ​कारण हमें ऐसा महसूस हुआ कि टाटा इसे स्पोर्टी स्टांस देने में नाकामयाब रही जो कि आपको लग्जरी एसयूवी कूपे में नजर आती है क्योंकि ये कारे पीछे से उठी हुई होती है। 
    • टाटा कर्व के रियर में स्लीक कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग दी गई है जो काफी स्टाइलिश लगती है और इसकी विंडस्क्रीन पर एक छोटा सा स्पॉयलर भी दिया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी कूपे कार में शार्क फिन एंटीना और बंपर पर वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स भी दिए गए हैं। 

    Tata Curvv rear

    • 2025 टाटा कर्व 7 कलर्स:गोल्ड एसेंस, फ्लेम रेड, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे, नाइट्रो क्रिमसन और ओपेरा ब्लू में उपलब्ध है। 
    • इसके अलावा कर्व कार्बन ब्लैक कलर में भी उपलब्ध है जो कि केवल डार्क एडिशन में आती है। 

    Tata Curvv Dark edition

    • कुल मिलाकर टाटा कर्व अपने सेगमेंट की काफी स्टाइलिश कार है ​और आप इसे जहां भी ले जाएं,लोग एकबार इसे मुड़कर जरूर देखेंगे। 
    और देखें

    डिजाइन एवं क्वालिटी

    • टाटा कर्व का डैशबोर्ड नेक्सन जैसा ही है जिसमें सिंपल और मिनिमल्स्टिक अप्रोच रखी गई है और यहां एक बड़ी सी स्क्रीन और इल्युमिनेटेड लोगो के साथ स्टीयरिंग व्हील ाबो ज्यादा ध्यान खींचते हैं। 

    Tata Curvv interior

    • टाटा ने इसमें वेरिएंट के अनुसार अलग अलग थीम दी है और हमें इसके अकंप्लिश्ड वेरिएंट में दी गई बर्गंडी कलर की थीम काफी पसंद आई जो काफी यूनीक है। 
    • टाटा ने इसके डैशबोर्ड और डोर पैड्स के ट्रिम के बीच में लेदरेट पैडिंग दी गई है और इसमें इस्तेमाल किए गए मैटेरियल की क्वालिटी उतनी खास नहीं है मगर इसकी कीमत को देखकर ये वाजिब लगती है। 

    Tata Curvv steering wheel

    • हालांकि नई टाटा की नई गाड़ियों में कभी-कभी फिट और फिनिश में खराबी देखी जा सकती है, लेकिन हमारी टेस्ट कार में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।
    • इसमें काफी अच्छा 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो कि कर्व के हिसाब से काफी बड़ा लगता है और साथ ही इसके लोअर वेरिएंट्स में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं जो इसके साइज को सूट करते हैं। 

    ड्राइविंग पोजिशन

    • औसत साइज के लोगों के लिए इसकी फ्रंट सीटेंं कंफर्टेबल है जहां अच्छी खासी कुशनिंग और अच्छा साइड सपोर्ट मिलता है। 

    Tata Curvv front seats

    • लंबे कद के लोगों इसकी सीट हाइट से शिकायत रहने वाली क्योंकि इसका उपर वाला बैक सपोर्ट कम पड़ता है। 
    • इसके अलावा इसमें अच्छे ट्रेवल के साथ सीट हाइट एडजस्टमेंट और टिल्ट एडजस्टमेंट दिया गया है जिससे आपको कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिल जाती है। मगर सुविधा बढ़ाने के लिए इसमें टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट भी दिया जाना चाहिए था। 
    • आपको इसकी फ्रंट विजिबिलिटी से कोई शिकायत नहीं रहेगी मगर इसकी रियर विंडस्क्रीन छोटी है जिससे पीछे की स्क्रीन से ठीक से व्यू नहीं मिल पाता है। 

    पैसेंजर कंफर्ट 

    • टाटा कर्व के केबिन में दाखिल होना और उससे बाहर निकलना आसान है और आपके घर के बुजुर्गों को भी कार के अंदर जाने और इससे बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

    Tata Curvv rear seats

    • इसकी रियर सीटों पर अच्छा कंफर्ट और अंडरथाई सपोर्ट मिलता है मगर यहां स्पेस औसत ही है। 
    • इस कार में 6 फुट लंबे व्यक्ति एक दूसरे के आगे पीछे बैठ सकते हैं मगर आगे वाले पैसेंजर को ही बेहतर नीरूम स्पेस मिलता है। आपको पैर पसारने की जगह भी मिल जाती है मगर 6 फुट के लंबे पैसेंजर को हेडरूम टाइट महसूस होगा। 
    • चौड़ाई की बात करें तो इसकी रियर सीट पर जरूरत पड़ने पर तीन लोग बैठ सकते हैं और बेस उंचा होने से आप लंबे समय तक कंफर्टेबल बने नहीं रह सकते हैं। 

    Tata Curvv rear seat features

    • सुविधा के लिए इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट,रियर एसी वेंट्स और टाइप सी चार्जर दिया गया है। 

    स्टोरेज ऑप्शंस

    • स्टोरेज स्पेस के मोर्चे पर टाटा कर्व का केबिन आपको ज्यादा प्रैक्टिकल नजर नहीं आएगा। 

    Tata Curvv practicality

    • इसके दरवाजों पर 1 लीटर के बॉटल पॉकेट्स,सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे कुछ स्टोरेज और एसी कंट्रोल पैनल के नीचे भी कुछ स्पेस दिया गया है। 
    • बड़े साइज के फोन के लिए इसका वायरलेस चार्जर छोटा पड़ता है और इस स्पेस में कंपहोल्डर्स दिए जा सकते थे तो जो कि गैर परंपरागत तौर पर ग्लवबॉक्स में दिए गए हैं। 

    Tata Curvv cupholders

    • टाटा कर्व के फ्रंट चार्जिंग पोर्ट्स तक पहुंचना आसान नहीं है क्योंकि इनके बीच का गैप काफी संकरा है। 

    Tata Curvv front charging ports

    • इसमें रियर पैसेंजर के लिए कोई सीट बैक पॉकेट्स नहीं दिए गए हैं और इसके केवल सेंट्रल आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं। 
    • ये छोटी छोटी समस्याएं नेक्सन में भी नजर आती है और टाटा को कर्व के केबिन के लिए एक अलग अप्रोच रखनी चाहिए थी जो ना केवल स्टोरेज स्पेस के मोर्चे पर ठीक की जा सकती थी बल्कि इसे एक यूनीक टच भी मिल सकता था। 

    फीचर्स 

    • टाटा की नई एसयूवी कारों के केस में टाटा कर्व की बात की जाए तो इसमें सभी मॉर्डन डे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक आउटसाइड मिरर, ऑटोमैटिक एसी, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल है। 

    Tata Curvv infotainment system

    • टाटा कर्व एसयूवी कूपे कार में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो अच्छे ग्राफिक्स और सिंपल इंटरफेस के साथ आती है इस्तेमाल करने में आसान है। यह तेजी से रिस्पोन्स देती है, लेकिन इसमें कभी-कभी देरी और अटकाव होने की संभावना रहती है।
    • इस सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले दिया गया है ​जो आसानी से कनेक्ट हो जाता है। 

    Tata Curvv digital driver's display

    • इसमें दी गई 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का रेजोल्यूशन भी काफी अच्छा है और इसके ग्राफिक्स भी काफी क्रिस्प है और इसमें मल्टीपल लेआउट दिए गए हैं। इंडिकेटर देने पर इससे ब्लाइंड व्यू कैमरा की फीड आती है और ये आपको नेविगेशन भी दिखाती है। 
    • कर्व कार में 9 स्पीकर का जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है जिसका ऑडियो एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम है। 

    Tata Curvv surround view camera

    • इसके 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा की क्वालिटी काफी अच्छी है और ये 2डी और 3डी मोड्स पर अच्छे से एग्जिक्यूट किया गया है। 
    • यदि आप कर्व डार्क एडिशन लेते हैं तो आपको उसमें ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और रियर सनशेड्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 
    और देखें
    • भारत एनकैप क्रैश टेस्ट एजेंसी की ओर से नई टाटा कर्व को पूरी 5 स्टार रेटिंग दी गई है। 
    • इस टाटा कार में छह एयरबैग, आईएसओफिक्स माउंट, हिल-होल्ड कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Tata Curvv rear view camera

    • इसके फुल-लोडेड वर्जन में 360-डिग्री कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो आईआरवीएम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
    • इसके अलावा इसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स (एडीएएस) भी मिलते हैं।
    और देखें
    • कर्व में 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें फुल साइज सूटकेस के साथ 2 से 3 छोटे सॉफ्ट बैग्स रखे जा सकते हैं। 

    Tata Curvv boot space

    • इसके अकंप्लिश्ड वेरिएंट में 60:40 स्पिल्ट फंक्शन दिया गया है जिससे आप ज्यादा बड़े आइटम भी रख सकते हैं। इसमें फ्लिप एंड फोल्ड रियर सीट स्टैंडर्ड दी गई है। 
    • यहां लोडिंग लिप को लेकर एक दिक्कत ​है जो रेगुलर एसयूवी के मुकाबले ज्यादा उंची है। आपको बूट को लोड/अनलोड करने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। 
    और देखें
    • टाटा कर्व में तीन इंजन:दो 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। 
    • हर इंजन के साथ कई तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक शामिल हैं। 
    इंजन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल 1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल 1.5-लीटर डीजल
    पावर 120 पीएस 125 पीएस 118 पीएस
    टॉर्क 170 एनएम 225 एनएम 260 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी* 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी* 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी*

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    1.2 लीटर हाइपीरियन टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर रेवोट्रोन टर्बो पेट्रोल

    • ये दोनों पेट्रोल ऑप्शंस 3 सिलेंडर इंजन है,ऐसे में हर समय कार के फुटवेल एरिया में वाइब्रेशन महसूस किया जा सकता है। 

    Tata Curvv tracking

    • सिटी में इस्तेमाल करने के हिसाब से तो ये दोनों इंजन एक जैसे ही है जिनका एक्सलरेशन स्मूद है और काफी पावरफुल भी है। 
    • यदि आप ज्यादातर सिटी में ही कार ड्राइव करते हैं तो हम आपको इनका मैनुअल वर्जन ना लेने की सलाह देंगे क्योंकि इसका क्लच काफी भारी है और रिलीज पॉइन्ट ढूंढने में भी दिक्कत होती है। 
    • हाईवे की बात करें तो ये इंजन तुरंत ओवरटेकिंग के लिए इनसे अच्छी पावर मिल जाती है और ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में आने में ज्यादा समय नहीं लगाती है। 
    • इसमें दिया गया नया हाइपीरियन इंजन आपको हाईवे पर ज्यादा रिलेक्सड ड्राइव एक्सपीरियंस देता है और इसका पावर और टॉर्क आउटपुट भी ज्यादा है। 

    Tata Curvv paddle shifters

    • हम ज्यादाा सुविधा और स्मूदनेस के लिए आपको इसका ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (डीसीटी) मॉडल लेने की सलाह देंगे। हालांकि,विश्वसनीयता को लेकर कुछ चिंताएं सामने आई हैं।
    • ड्राइविंग के शौकीनों को इसमें डीसीटी के साथ पैडल शिफ्टर्स की उपलब्धता पसंद आएगी जिससे वो गियर शिफ्ट्स पर अपना कुछ कंट्रोल रख सकते हैं। 
    • फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो ये दोनों इंजन ज्यादा माइलेज नहीं देते हैं। सिटी में आपको इनसे 8 से 11 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाएगा वहीं हाईवे पर आपको 13 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज मिल सकता है। 

    1.5-लीटर डीजल

    • टाटा कर्व डीजल मॉडल के नॉइस और वाइब्रेशन लेवल हुंडई/किआ के इंजन के मुकाबले उतने रिफइंड नहीं लगते हैं। 

    Tata Curvv rolling shot

    • आपको अच्छी लो एंड टॉर्क के साथ सिटी में ड्राइव करने में आसानी रहती है। 
    • इसका पिकअप काफी शानदार जिससे हाईवे पर ओवरटेकिंग में आसानी रहती है और आप आराम से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ज्यादा पर ड्राइव कर सकते हैं। 
    • इसके डीजल वेरिएंट में भी डीसीटी ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है जो काफी स्मूद है और सुविधाजनक भी है मगर पेट्रोल वर्जन की तरह इसमें भी खामियां देखी गई है। 

    Tata Curvv pedals

    • मैनुअल ट्रांसमिशन को इसके लंबे ट्रैवल के कारण इस्तेमाल करना उतना आसान नहीं है और वजन भारी होने की वज​ह से आपको बंपर टू बंपर ट्रैफिक में थकान महसूस हो सकती है। 
    • सिटी में कर्व डीजल 11 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और हाईवे पर ये 16 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर  का माइलेज देती है। 
    और देखें
    • कर्व के ड्राइविंग एक्सपीरियंस की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी हर तरह के रास्तों पर आलीशान और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी है। 
    • ये हर तरह के गड्ढे,स्पीडब्रेकर्स और उतार चढ़ाव को झेल लेती है और इस दौरान इसके सस्पेंशंस से कोई आवाज भी नहीं आती है। 

    Tata Curvv

    • टूटे हुए रास्तों पर आपको साइड टू साइड मूवमेंट महसूस होता है मगर ये मूवमेंट एक हद तक बंद हो जाता है और आपको अनकंंफर्टेबल नहीं करता है। 
    • टाटा कर्व में 208 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ रफ रास्तों पर इसे ड्राइव कर सकते हैं। 
    • इसकी हाई स्पीड स्टेबिलिटी भी अच्छी है और आपको तेज स्पीड में तुरंत से लेन बदलते वक्त पूरा कॉन्फिडेंस मिलता है। 
    • कॉनर्स पर इसकी हैंडलिंग उतनी स्पोर्टी नहीं है और आपको इसके बॉडी रोल से शिकायत रहेगी जिससे आपको काफी ध्यान से इसे ड्राइव करना होगा। 
    और देखें
    • 2025 टाटा कर्व 4 वेरिएंट्स:स्मार्ट,प्योर,क्रिएटिव और अकंप्लिश्ड में उपलब्ध है। 

    टाटा कर्व स्मार्ट 

    • कर्व के बेस वेरिएंट में चारों तरफ़ एलईडी लाइटिंग के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, एलईडी हेड-और टेल लाइट्स दी गई हैं।
    • इसमें बिना किसी कवर के 16 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्लश डोर हैंडल और रियर स्पॉइलर भी दिए गए हैं।
    • बेसिक फीचर्स में पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, मैनुअल एसी और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं।
    • इसमें कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद नहीं है, लेकिन इसमें 4 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।
    • सेफ्टी के लिए कर्व स्मार्ट वेरिएंट में छह एयरबैग, आईएसओफिक्स माउंट, हिल-होल्ड कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    टाटा कर्व प्योर +

    • इसके एक्सटीरियर में केवल डुअल टोन व्हील कवर और शार्क फिन एंटीना जोड़े गए हैं। 
    • इस वेरिएंट में 4-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल और लेदर-रैप्ड गियर लीवर (डीसीटी) के साथ केबिन के अंदर अपग्रेड पर ध्यान केंद्रित किया गया है
    • इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम दिए गए हैं।
    • टॉप फीचर में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो आउटसाइड मिरर, रियर एसी वेंट और टाइप ए और सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
    • सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर वार्निंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलते हैं। 

    टाटा कर्व प्योर + एस

    • प्योर + वेरिएंट में एक्सटीरियर को बेहतर रखने के लिए व्हील कवर के साथ केवल 17-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।
    • एक्सट्रा फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर शामिल हैं।

    टाटा कर्व क्रिएटिव (प्योर + से ज़्यादा फीचर्स)

    • ये वेरिएंट 17-इंच अलॉय और प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स के साथ ज़्यादा प्रीमियम दिखता है।

    टाटा कर्व क्रिएटिव एस

    • इसमें केवल तीन नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैम्प शामिल है।
    • नए हाइपरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए एंट्री-लेवल वेरिएंट है ये।

    टाटा कर्व क्रिएटिव+ एस

    • बड़े 18-इंच के अलॉय, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स प्रीमियम फील देते हैं।
    • इसमें पर्सनेलिटी-स्पेसिफिक डुअल टोन ब्लू और ब्लैक थीम दी गई है, जिसके चारों ओर ज़्यादा लेदर और क्रोम इन्सर्ट दिए गए हैं।
    • नए फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कपहोल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट, इंटीरियर बूट लैंप और हरमन-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम शामिल हैं।
    • बेहतर के लिए इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस

    • लेदरेट सीटों और इंटीग्रेटेड एंबिएंट लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ के साथ अधिक प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलता है इसमें ।
    • फील-गुड फीचर की बात करें तो इसमें 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
    • रियर सीट रिक्लाइन, रियर सीटों में 60:40 स्प्लिट और हाइट एडजस्टेबल पैसेंजर सीट के साथ बेहतर फंक्शनेलिटी मिलती है इस वेरिएंट में। 
    • डार्क एडिशन में विशेष रूप से रियर सन शेड्स और डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    टाटा कर्व अकंप्लिश्ड+ ए

    • एलईडी डीआरएल और टेललाइट्स में फुल सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर, एनिमेशन के साथ-साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन भी मिलता है।
    • इसके अलावा इसमें एलेक्सा वॉयस कमांड, जेस्चर कंट्रोल्ड टेलगेट और 12.3 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
    • इसमें सबसे बड़ा फीचर ​एडिशन लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसी फंक्शनैलिटी मिलती है।

    कारदेखो की राय:

    • यदि आपके पास बजट है तो अच्छी फीचर लिस्ट के लिए आप प्योर+ वेरिएंट ले सकते हैं। यदि आपको पैनोरमिक सनरूफ चाहिए तो प्योर+एस वेरिएंट ले सकते हैं। 
    • ​इसका क्रिएटिव वेरिएंट एक पैसा वसूल वेरिएंट के तौर पर देखा जा सकता है। इसका एक्सटीरियर इंप्रुव्ड और इसमें काफी काम के फीचर्स दिए गए हैं। 
    • इसमें फ्रंट हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट्स,की लेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स बेहतर फंक्शनेलिटी मिल जाती है।
    • इस वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ बड़ा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
    और देखें

    एक ट्रेडिशनल एसयूवी के मुकाबले कूपे एसयूवी लेना ही टाटा कर्व को खरीदने का एक अहम कारण हो सकता है। 

    इसका डिजाइन ही इसके लिए एक बड़ा फैक्टर है मगर इसकी फीचर लिस्ट और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी कई लोगों के लिए इसे एक अच्छी चॉइस बनाती है। मगर इसी समय लंबे कद के पैसेंजर्स या तीन वयस्क पैसेंजर्स के लिए ज्यादा रियर सीट स्पेस नहीं मिलता है। इसकी फीचर लिस्ट तो अच्छी है मगर टाटा का एग्जिक्यूशन और भरोसा कुछ सवाल छोड़ देती है। यदि आप यंग है और भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो आपको ये खरीदनी चाहिए मगर ज्यादा लोगों के लिए एक पारंपरिक एसयूवी ही बेहतर रहेगी। 

    टाटा कर्व के मुकाबले गौर की जाने वाली अन्य कारें 

    हुंडई क्रेटा/किआ सेल्टोस

    गौर करने के कारण

    बेहतर रियर सीट स्पेस

    अच्छी फीचर लिस्ट

    गौर ना करने के कारण

    डिजाइन में यूनीकनेस नहीं 

    मारुति ग्रैंड विटारा/टोयोटा हाइराइडर

    गौर करने के कारण 

    काफी अच्छा माइलेज देता है इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल

    ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मौजूद

    गौर ना करने के कारण 

    स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स में कम मिलता है बूट स्पेस

    डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं 

    फोक्सवैगन टाइगन/स्कोडा कुशाक 

    गौर करने के कारण 

    स्पोर्टी ड्राइव एक्सपीरियंस

    स्पेशियस रियर सीट 

    गौर ना करने के कारण 

    कम फीचर्स 

    विश्वसनीयता कम 

    सिट्रोएन बसाल्ट

    ज्यादा अफोर्डेबल कीमत पर कूपे स्टाइलिंग वाली कार 

    बेहतर रियर सीट एक्सपीरियंस

    गौर ना करने के कारण 

    कम फीचर्स 

    डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं 

    होंडा एलिवेट 

    गौर करने के कारण 

    बेहतर रियर सीट स्पेस 

    ज्यादा पैसा वसूल पैकेज 

    गौर ना करने के कारण 

    ज्यादा आकर्षक फीचर्स नहीं 

    एक ही इंजन का ऑप्शन 

    और देखें

    टाटा कर्व कलर

    भारत में टाटा कर्व निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • कर्व glossy कार्बन ब्लैक कलरglossy कार्बन ब्लैक
    • कर्व ओपेरा ब्लू with ड्यूल टोन कलरओपेरा ब्लू with ड्यूल टोन
    • कर्व प्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन कलरप्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन
    • कर्व प्योर grey-dual tone कलरप्योर grey-dual tone
    • कर्व निट्रो crimson with ड्यूल टोन कलरनिट्रो crimson with ड्यूल टोन

    comparing टाटा कर्व rivals

    टाटा कर्व
    टाटा कर्व
    Rs.10 - 19 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    टाटा सिएरा
    टाटा सिएरा
    Rs.11.49 - 21.59 लाख*
    हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा
    Rs.10.91 - 20.46 लाख*
    महिंद्रा बीई 6 sporteq
    महिंद्रा बीई 6 sporteq
    Rs.19.45 - 26.95 लाख*
    एमजी विंडसर ईवी
    एमजी विंडसर ईवी
    Rs.14.85 - 19.15 लाख*
    मारुति सुजुकी विक्टोरिस
    मारुति सुजुकी विक्टोरिस
    Rs.10.50 - 19.99 लाख*
    किया सेल्टोस
    किया सेल्टोस
    Rs.11.25 - 21.82 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (448)4.6User Review (880)4.7User Review (340)4.6User Review (486)4.8User Review (531)4.6User Review (121)4.6User Review (126)4.6User Review (65)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1199 सीसी - 1497 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी1497 सीसी - 1498 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसीलागू नहींलागू नहीं1462 सीसी - 1490 सीसी1482 सीसी - 1497 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिकपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल
    पावर116 - 123 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी105 - 158 बीएचपी113.18 - 157.57 बीएचपी228 - 282 बीएचपी134 बीएचपी86.63 - 114 बीएचपी113 - 158 बीएचपी
    बूट स्पेस500 लीटर382 लीटर622 लीटर-455 लीटर604 लीटर-447 लीटर
    एयरबैग66666-7666
    वर्तमान में देख रहे हैंकर्व बनाम नेक्सनकर्व बनाम सिएराकर्व बनाम क्रेटाकर्व बनाम बीई 6 sporteqकर्व बनाम एमजी विंडसर ईवीकर्व बनाम विक्टोरिसकर्व बनाम सेल्टोस

    टाटा कर्व वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Highlights - Tata Curvv ICE

      Highlights - Tata कर्व ICE

    • Highlights - Tata Curvv

      Highlights - Tata कर्व

    • Boot Space - Tata Curvv ICE

      Boot Space - Tata कर्व ICE

    • Tata Curvv 2024 Drive Review: Petrol, Diesel, DCT | Style Main Rehne Ka!16:54
      Tata Curvv 2024 Drive Review: Petrol, Diesel, DCT | Style Main Rehne Ka!
      2 साल पहले247.9K व्यूज
    • Tata Curvv vs Creta, Seltos, Grand Vitara, Kushaq & More! | #BuyOrHold6:09
      Tata Curvv vs Creta, Seltos, Grand Vitara, Kushaq & More! | #BuyOrHold
      2 साल पहले484.1K व्यूज
    • Tata Curvv Variants Explained | KONSA variant बेस्ट है? |14:44
      Tata Curvv Variants Explained | KONSA variant बेस्ट है? |
      2 साल पहले147.7K व्यूज
    • Tata Curvv vs Hyundai Creta: Traditional Or Unique?19:11
      Tata Curvv vs Hyundai Creta: Traditional Or Unique?
      1 साल पहले165.7K व्यूज

    टाटा कर्व 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    explore टाटा कर्व दूसरा hand कारें

    • टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      Rs11.49 लाख
      20247,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      Rs11.83 लाख
      202420,430किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व प्योर प्लस
      टाटा कर्व प्योर प्लस
      Rs8.67 लाख
      202414,743किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व क्रिएटिव प्लस एस डीसीए
      टाटा कर्व क्रिएटिव प्लस एस डीसीए
      Rs13.00 लाख
      20253,800किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व क्रिएटिव एस
      टाटा कर्व क्रिएटिव एस
      Rs10.31 लाख
      20259,636किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व क्रिएटिव डीसीए
      टाटा कर्व क्रिएटिव डीसीए
      Rs10.12 लाख
      202529,737किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      टाटा कर्व अकंप्लिश्ड एस डीसीए
      Rs17.18 लाख
      20258,744किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व प्योर प्लस डीसीए
      टाटा कर्व प्योर प्लस डीसीए
      Rs9.28 लाख
      202510,352किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व क्रिएटिव प्लस एस डीसीए
      टाटा कर्व क्रिएटिव प्लस एस डीसीए
      Rs12.85 लाख
      20249,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा कर्व प्योर प्लस एस
      टाटा कर्व प्योर प्लस एस
      Rs9.78 लाख
      20246,600किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा कर्व यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड448 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (448)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (165)
    • कंफर्ट (136)
    • माइलेज (72)
    • इंजन (48)
    • इंटीरियर (68)
    • स्पेस (26)
    • कीमत (100)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • र
      रवि perala on सितंबर 24, 2026
      5
      Creative Thinking And Bold Looking
      Overall performance is good, i will give 5 star rating. Tata curvv stands out india's first mass market coupe SUV, bringing high-end, sloping -roofline styling into the competitive compact SUV segment. Interior looks very premium than anyother cars. it has everything like sunroof, air bags and huge 500 litre boot capacity. Overall performance is great.
      और देखें
    • s
      sam on सितंबर 11, 2026
      4.8
      It Has A Best Design
      It has a best design and structure with a good music system and has a comfortable seats with a good interiors. It has a overall 5 star rating in accident and safety. It has a good model and good cooling system with a airbag safety and has a best design. It's like a gooddamn tesla cybertruck! Has a good interiors and exterior.
      और देखें
    • a
      adarsh कुमार on जून 28, 2026
      4.8
      TaTa Welcome To Family
      Basically my father own a Tata car since 2013, its Indigo ecs and I know whats the Tata car is about to customers, they don't only sell cars to customer, they give them the safety & the confidence to stand in the society. They treat us like family as I mentioned my car is 13 years old still when we go to the service center, they treat us like we had purchased the car recently, as now some peoples were complaining about tata but still when someone asks from us now which car you prefer next as you can see a lot of complain about service my father proudly say Tata the only option. I know other companies are good but Tata is different because it saves my entire family so many times so we only choose Tata, Till they make vehicles for family. And i'm not saying Curvv is good because its a new generation car its get a lots of features many other companies also give these things but the fact is that they sell cars to customers whereas Tata offers them to join. The Tata family and when it comes about family, I think no one will compromise the safety. So Tata Curvv is more safer & more stylish car of its segment.
      और देखें
      1
    • s
      suresh chowhan on जून 22, 2026
      5
      I Liked Its Striking Suv Design
      I liked its design very much, interior is also good, striking suv with many high end features that makes it stand out from other similar variant cars. It runs very smooth at high speed, no jig jag or jump, it sticks to the road even if on the driver in the card. Its ground clearance is enough of Indian roads.
      और देखें
      1
    • व
      वी praveen कुमार on मई 22, 2026
      2.5
      We R Not Satisfied Not Worth Many Pickup Zero
      I'm buying tata curvv accomplished s. cost is 18.4 look wise super but performance, pick up is very slow and 1.2 liter engine, performance is not better, 10 lack car. Mileage also 14 km, whenever i go to long drive do not comfort this car and more over body pain is there please make it 1.5 litre atleast, pick up we need.
      और देखें
      4 1
    • अधिक देखें
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा कर्व प्रश्न और उत्तर

      Jagdish asked on 18 Sep 2026
      Q ) What is the mileage of Tata Curve X Plus?
      By CarDekho Experts on 18 Sep 2026

      A ) As of now, Tata has not officially revealed any mileage figures for the Tata Cur...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Ramesh Babu asked on 1 Nov 2025
      Q ) Who got Tata Curvv in IPL 2025?
      By CarDekho Experts on 1 Nov 2025

      A ) Rajasthan Royals' Vaibhav Suryavanshi got the Tata Curvv in IPL 2025 for ach...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Parth asked on 31 Oct 2025
      Q ) What is Tata Curvv’s mileage?
      By CarDekho Experts on 31 Oct 2025

      A ) Tata has not given claimed fuel efficiency figures for the Curvv. Based on our e...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Jayshankar Bhatt asked on 3 Sep 2025
      Q ) What is Tata Curvv CNG price?
      By CarDekho Experts on 3 Sep 2025

      A ) The Tata Curvv is not available with a CNG kit. It gets three engine options: 1....और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Deepak Sharma asked on 29 Aug 2025
      Q ) What is Tata Curvv top model price?
      By CarDekho Experts on 29 Aug 2025

      A ) The top variant of the Tata Curvv is Accomplished A, prices for which range from...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate कर्व ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹25,579ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा कर्व ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      टाटा कर्व में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.12.07 - 23.62 लाख*
      मुंबईRs.11.64 - 22.78 लाख*
      पुणेRs.11.64 - 22.78 लाख*
      हैदराबादRs.11.93 - 23.28 लाख*
      चेन्नईRs.11.83 - 23.47 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है