हुंडई क्रेटा एन लाइन
हुंडई क्रेटा एन लाइन कीमत एन्ड& वेरिएंट
Creta N Line की 6 वेरिएंट्स हैं, ₹17.83L से शुरू, सभी 160 PS वाली 1.5L Turbo पेट्रोल, 6MT और 7DCT में। N8 DCT (₹17.83L) स्पोर्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, red calipers वाले चारों disc brakes, auto hold वाला EPB और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं। N10 MT (₹19.03L से) 21 फीचर्स वाले Level 2 ADAS, वॉइस पैनोरमिक सनरूफ, Bose 8-speaker ऑडियो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-way इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, 18-inch अलॉय, leatherette N-logo सीट्स और surround view मॉनिटर तक ले जाता है। N10 DCT (₹19.95L से) सबसे ऊपर 7-speed DCT ऑटोमैटिक और paddle shifters देता है। Dual Tone ऑप्शन में contrast black रूफ जुड़ती है। ज़्यादातर बायर्स N10 MT (₹19.03L) पर आते हैं, पूरे N Line experience के लिए आपको Level 2 ADAS, वॉइस सनरूफ, Bose ऑडियो, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, 18-inch अलॉय और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, N10 DCT के 7-speed ऑटोमैटिक और paddle shifters के लिए ~₹92K एक्स्ट्रा दिए बिना।
हुंडई क्रेटा एन लाइन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1482 सीसी |
| पावर | 158 बीएचपी |
| टॉर्क | 253 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट व्हील ड्राइव |
| माइलेज | 18 से 18.2 किमी/लीटर |
क्रेटा एन लाइन 2026: लेटेस्ट updates
-
25 जून 2026: हुंडई ने क्रेटा एन-लाइन के बेस वेरिएंट एन8 की बिक्री बंद कर दी है। यह एसयूवी कार अब सिंगल टॉप वेरिएंट एन10 में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 19.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
क्रेटा एन लाइन expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- स्पोर्टी एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन जो युवाओं को आएगा पसंद
- केबिन की फिट, फिनिश और क्वालिटी है अच्छी
- फन-टू-ड्राइव कार और कंफर्टेबल राइड क्वालिटी
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- बूट स्पेस कई बड़े बैग रखने के लिए उपयुक्त नहीं
- लोअर एन6 वेरिएंट की कीमत होनी चाहिए थी कम
हुंडई क्रेटा एन लाइन रिव्यू
ओवरव्यू

हुंडई क्रेटा में अच्छे लुक्स, प्रैक्टिकैलिटी, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कई चीजों का एक परफैक्ट बैलेंस नजर आता है। मगर इसमें एक दिक्कत भी है और वो ये कि लगभग हर किसी के पास क्रेटा ही है! लेकिन अगर आप क्रेटा में इन सब चीजों का बैलेंस भी चाहते हैं और भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहते तो क्रेटा एन लाइन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित होगी। ये क्रेटा का काफी स्पोर्टी वर्जन है जिसकी हैंडलिंग बेहतर है। इसे स्पोर्टी बनाने के लिए कंपनी ने इसपर कितना काम किया है? और क्या ये कार लेनी चाहिए?
एक्सटीरियर

क्रेटा एन लाइन के लुक्स रेगुलर क्रेटा से बिल्कुल अलग है। इसे डिजाइन करने वालों ने ना केवल कलर और स्कर्ट्स को बदला है, बल्कि डिजाइन को जितना फिट हो सके उतनी हद तक बदला है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल और लोगो को नीचे की तरफ रखा गया है। इसके फ्रंट का लुक काफी दमदार है। इसके अलावा हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप्स और सीक्वेंशल टर्न इंडिकेटर्स रेगुलर मॉडल वाले ही है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां हर कॉर्नर पर रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 18 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया और बड़ा रियर स्पॉयलर भी दिया गया है, जिसके कारण ये ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। पीछे की तरफ इसमें नई रिवर्स लाइट, नया फेक डिफ्यूजर और ड्युअल टिप एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं यहां रेगुलर मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।
इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसमें रेड कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट्स के साथ फुल ब्लैक थीम दी गई है। इसमें एन लाइन स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो रेगुलर क्रेटा के स्टीयरिंग से बेहतर नजर आता है। वहीं इसमें दिया गया गियर शिफ्टर भी ज्यादा प्रीमियम नजर आता है और साथ ही इसके लोअर वेरिएंट में डैशकैम भी दिया गया है जो एडीएएस से लैस नहीं है। इसके अलावा बाकी सब चीजें रेगुलर मॉडल वाली ही है। फीचर्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा एन लाइन में की लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट-सीट वेंटिलेशन, एक वायरलेस चार्जर, एक 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक 360-डिग्री कैमरा, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पेस प्रैक्टिकैलिटी, सेफ्टी और बूट स्पेस रेगुलर मॉडल जैसे ही है जिसका रिव्यू आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
परफॉरमेंस

क्रेटा एन लाइन में 160 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है। इसके इंजन की ट्यूनिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें कोई समस्या भी नहीं है क्योंकि वैसे भी क्रेटा काफी फास्ट एसयूवी है। इसे हमनें मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर ड्राइव किया था जिसपर आप 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार ड्राइव कर सकते हैं। डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ इसका लॉन्च उतना अग्रेसिव नहीं है, मगर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के बाद इसका पिकअप काफी बढ़ जाता है।

यदि आप कार ड्राइव करने के शौकीन हैं तो आपको इसका 6 स्पीड मैनुअल वर्जन काफी पसंद आएगा। हालांकि आपको शुरू में क्लच को बैलेंस रखना पड़ता है। इसके गियरशिफ्ट्स काफी स्मूद है और इस गियरबॉक्स के साथ कार को सिटी में ड्राइव करने पर आपको क्लच काफी हल्का महसूस होगा और आपको ज्यादा गियर नहीं बदलने पड़ेंगे।
हालांकि इसमें हमें एक समस्या भी नजर आई और वो ये कि हमनें टॉप गियर पर इसे जब लोअर आरपीएम पर ड्राइव करना चाहा तो बाद में हमें गियर डाउन करने की जरूरत पड़ने लगी। इसके अलावा इसके मैनुअल गियरबॉक्स से आपको कोई दूसरी शिकायत नहीं रहने वाली है।
राइड और हैंडलिंग

इसमें दिया गया नया स्टीयरिंग काफी अच्छे से फंक्शन करता है। इसपर आपकी पकड़ काफी मजबूत रहती है और कॉर्नर्स या हाई स्पीड पर आपको पूरा कॉन्फिडेंस मिलता है। 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ इसकी हैंडलिंग को बेहतर करने के लिए सस्पेंशंस को ट्यून किया गया है और ये चीज हाई स्पीड में लेन बदलते वक्त महसूस की जा सकती है। इससे ना सिर्फ क्रेटा एन लाइन आपके ज्यादा कंट्रोल में रहती है, बल्कि ड्राइवर भी पूरी तरह से आश्वस्त रहता है।
इसे हमनें ज्यादातर हाईवे पर ही ड्राइव किया है तो हैंडलिंग और कंफर्ट के बारे में हम ज्यादा कुछ बता नहीं सकते है, मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि हाई स्पीड के दौरान लेन चेंज करते समय ये पूरी तरह सैटल रहती है और पैसेंजर्स भी काफी कंफर्टेबल रहते हैं।
नया ड्युअल टिप एग्जॉस्ट होने के बावजूद भी इसका साउंड रेगुलर क्रेटा जैसा ही आता है। वेन्यू एन लाइन के एग्जॉस्ट का बेस काफी दमदार है जो आपको क्रेटा एन लाइन में नजर नहीं आएगा। इसके साउंड को बेहतर किया जाता तो फिर और कोई शिकायत नहीं रहती।
निष्कर्ष

यदि आप एक आम क्रेटा ओनर नहीं बनना चाहते लेकिन क्रेटा कार ही लेना चाहते हैं तो एन लाइन आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन रहेगी। ये दिखने में काफी अलग है और इसे ड्राइव करने में भी आपको मजा आएगा, साथ ही इसका केबिन भी काफी स्पोर्टी है। इसके अलावा इसमें एन लाइन स्पेसिफिक एलिमेंट्स दिए गए हैं, मगर इंजन रेगुलर मॉडल वाला ही है जो अपने सेगमेंट में काफी फुर्तीला माना जाता है। ये सब चीजें आपको रेगुलर मॉडल के मुकाबले 30 हजार रूपये ज्यादा देकर मिल रही है और हम कहना चाहेंगे कि क्रेटा एन लाइन अब तक की सबसे बेस्ट क्रेटा है।
हुंडई क्रेटा एन लाइन कलर
भारत में हुंडई क्रेटा एन लाइन निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
टाइटेनियम ब्लैक matte
टाइटन ग्रे matte
एटलस व्हाइट
थंडर ब्लू with ब्लैक roof
ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट
टाइटेनियम ब्लैक
comparing हुंडई क्रेटा एन लाइन rivals
Rs.19.03 - 20.10 लाख* | Rs.10.91 - 20.46 लाख* | Rs.10.71 - 19.20 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.19.95 - 27.10 लाख* | Rs.21.90 - 31.25 लाख* | Rs.18.70 - 31.84 लाख* | Rs.14.85 - 19.15 लाख* |
| रेटिंगUser Review (25) | User Review (485) | User Review (483) | User Review (22) | User Review (348) | User Review (124) | User Review (286) | User Review (120) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक | मैनुअल | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन1482 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 999 सीसी - 1498 सीसी | लागू नहीं | 2393 सीसी | लागू नहीं | 1987 सीसी | लागू नहीं |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक | डीजल | इलेक्ट्रिक | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक |
| पावर158 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 113.98 - 147.51 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 147.51 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 170 - 186.4 बीएचपी | 134 बीएचपी |
| माइलेज18 से 18.2 किमी/लीटर | 17.4 से 21.8 किमी/लीटर | 18.12 से 20.8 किमी/लीटर | - | 9 किमी/लीटर | - | 16.13 से 23.24 किमी/लीटर | - |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 7 | 3-7 | 6-7 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | क्रेटा एन लाइन बनाम क्रेटा | क्रेटा एन लाइन बनाम वर्टस | क्रेटा एन लाइन बनाम ई विटारा | क्रेटा एन लाइन बनाम इनोवा क्रिस्टा | क्रेटा एन लाइन बनाम एक्सईवी 9ई | क्रेटा एन लाइन बनाम इनोवा हाईक्रॉस | क्रेटा एन लाइन बनाम एमजी विंडसर ईवी |
हुंडई क्रेटा एन लाइन वीडियो
- पूर्ण वीडियो
- शॉर्ट्स
8:31Hyundai Creta N-Line: The Best Creta Ever!2 साल पहले7.7K व्यूज

Comparison - Hyundai क्रेटा एन लाइन

Prices
हुंडई क्रेटा एन लाइन 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore हुंडई क्रेटा एन लाइन दूसरा hand कारें
हुंडई क्रेटा एन लाइन यूज़र रिव्यू
- सभी (25)
- स्टाइलिंग से जुड़े (10)
- कंफर्ट (11)
- माइलेज (4)
- इंजन (12)
- इंटीरियर (4)
- स्पेस (2)
- कीमत (4)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Best For AllBest for city drives also for long drives you must have to try it once. The look is pretty cool all models of creta is good but N line is my personal favourite. N line offers very good performance other than all models. Creta N line powered by a punchy 1.5 liter turbo GDi petrol engine it boosts too much performance it has 6 speed manual transmission along side a 7 speed DCT automatic but I prefer the manual one because it feels good by my personal preference.और देखें
- Buy This Car And Enjoy Your FutureUnder 20 lakh budget this car is so good. cars, comfort, style, stability is so absolute. This car will change your life style. I would suggest everyone to buy this car. This car parts will get easily and mileage is so good. Car is looking so sporty heavy engine like racing car. This car can be used for off-roading too and its runes so smoothly.और देखें
- NLine Creta Parts Are Not Available In BangaloreDont go for NLine creta as parts are not available in Bangalore. It has to come from Chennai. It takes 20-30 days minimum. If you digest such duration could be fine, if not, then don't go for creta NLine. I leaned that parts are not available no where in Bangalore, so take risk if are willing to buy Creata NLineऔर देखें3
- Value For MoneyThis is the dream car of me. At first look it sets itself apart from normal Greta. i already took a test drive of this car and i can say this is thousand time better than other mid size suv's and its seats power torque muscular look road presence space ground clearance. i didn't find anything negative about this car??और देखें
- Create Sx ModelMy car is hr51 registered and I drive mostly in Faridabad. This car drives like a breeze and am very confident driving the vehicle. I have a petrol variant of 2021 June registered from Hyundai and it has clocked around 104000 km and it stills start like a breeze with no hassle in mind and keeping good easy mind.और देखें
- अधिक देखें
हुंडई क्रेटा एन लाइन माइलेज
हुंडई क्रेटा एन लाइन केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। हुंडई क्रेटा एन लाइन का माइलेज 18 किमी/लीटर से 18.2 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 18.2 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 18 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
हुंडई क्रेटा एन लाइन प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Yes, the Hyundai Creta N Line is available with a turbocharged engine. Specifica...और देखें
A ) The Hyundai Creta N Line has 4 cylinder engine.
A ) The Hyundai Creta N Line has seating capacity of 5.
A ) The Hyundai Creta N Line has FWD (Front Wheel Drive) drive type.
A ) The Hyundai Creta comes under the category of Sport Utility Vehicle (SUV) body t...और देखें

हुंडई क्रेटा एन लाइन में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग हुंडई कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख*
हुंडई वेन्यूRs.8 - 15.83 लाख*
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*
हुंडई वेन्यू एन लाइनRs.10.66 - 15.67 लाख*
हुंडई वरनाRs.10.99 - 18.46 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.50 - 13.71 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
- न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिकRs.18.03 - 25.22 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा सिएरा ईवीRs.18.79 - 26.48 लाख*

