हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कीमत एन्ड& वेरिएंट
Creta Electric की 32 वेरिएंट्स हैं, ₹18.03L से शुरू, 42 kWh (420 km) और Long Range 51.4 kWh (510 km) बैटरी पैक में। Executive (₹18.03L) सेफ्टी बेस है जिसमें 6 एयरबैग, ESC, hill descent, चारों disc brakes और रियर कैमरा मिलते हैं। Executive Tech (₹19L से) में वॉइस पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस चार्जर जुड़ते हैं। Premium (₹20L से) Bose 8-speaker ऑडियो, 10.25-inch नेविगेशन, V2L और 8-way इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट लाता है। Excellence (₹21.30L से) 20+ फीचर्स वाले Level 2 ADAS, डैशकैम, surround view और blind-spot view तक ले जाता है। Excellence LR (₹23.67L से) सबसे ऊपर 51.4 kWh long-range बैटरी (510 km vs 420 km) और 126 kW मोटर देता है। ज़्यादातर बायर्स Excellence 42 kWh (₹21.30L) पर आते हैं, आपको Level 2 ADAS, वॉइस सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, Bose ऑडियो, V2L और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, Excellence LR की 51.4 kWh बैटरी और 510 km रेंज के लिए ~₹2.37L एक्स्ट्रा दिए बिना।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 390 - 510 किमी |
| पावर | 133 - 169 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | 50 किलोवाट चार्जर के साथ 58 मिनट (10-80%) |
| चार्जिंग टाइम एसी | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) |
| बूट स्पेस | 433 लीटर |
क्रेटा इलेक्ट्रिक 2026: लेटेस्ट updates
-
2 जुलाई 2026 : हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम का ऑप्शन शामिल हो गया है।
क्रेटा इलेक्ट्रिक expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्मूद एक्सलरेशन
- जांचा परखा डिजाइन जो काफी लोगों को करता है आकर्षित
- सिटी और हाईवे पर इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी रेंज मिलेगी इसमें
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- आसानी से बड़े सूटकेस नहीं रखे जा सकते हैं इसके बूट में
- एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं दी गई है इसमें
- धूल और स्क्रैच पड़ने का खतरा रहेगा इसके ब्लैक ग्लॉस एलिमेंट्स पर
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक रिव्यू
ओवरव्यू
हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं और भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी कार हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी लॉन्च कर दिया गया है। ये काफी स्पेशियस,फीचर रिच,मॉर्डन और प्रीमियम है और इसमें कुछ एक्सट्रा मॉर्डन फीचर्स दिए गए है और डिजाइन में भी काफी इंप्रुवमेंट हुआ है जिससे क्रेटा इलेक्ट्रिक इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन से अपग्रेड किए जाने की स्थिती के तौर पर काफी बढ़िया कार के तौर पर देखी जा सकती है।
इसे कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन किया गया है जिसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी,मारुति ई विटारा और महिंद्रा बीई6 से रहेगा। इसे ड्राइव करने के बाद हमें क्रेटा का ये वर्जन काफी पसंद आया और ऐसा क्यों? ये आप जानेंगे इस रिव्यू में:
एक्सटीरियर

क्रेटा का डिजाइन जांचा और परखा है और ये काफी प्रीमियम लुक वाली एसयूवी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी इसी डिजाइन लेंग्वेज पर तैयार किया गया है जिसमें बदलाव हुए हैं और लुक्स बेहतर हो गए हैं मगर इस एसयूवी का कोर डिजाइन नहीं बदला है।


इसमें क्लोज्ड ऑफ ग्रिल, 17 इंच के एयरोडानैमिकली ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और फ्रंट एवं बैक में पिक्सलेटेड एलिमेंट्स दिए गए है जो हुंडई के इंटरनेशनल मॉडल्स में भी देखने को मिलते हैं। इन नए डिजाइन एलिमेंट्स को इस तरह से इंटीग्रेट किया गया है कि ये इस कार के ओरिजनल डिजाइन के साथ अच्छा तालमेल बैठा पा रहे हैं। इस तरह से क्रेटा इलेक्ट्रिक अपने इंटरनल कंब्सशन वाले वर्जन से अलग नजर नहीं आ रही है और ये अच्छी बात भी है क्योंकि लोगों को इसका डिजाइन आज भी पसंद आता है।

इसमें एक्टिव एयर फ्लैप्स भी दिए गए हैं जो बैटरी को ज्यादा कूलिंग की जरूरत पड़ने पर खुल जाते हैं। ये हवा को बैटरी को ठंडा करने के लिए आने देते हैं और ये दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं।
इंटीरियर

क्रेटा इलेक्ट्रिक के केबिन में बदलाव ज्यादा नोटिस किए जाएंगे। हुंडई ने इसका ओवरऑल डिजाइन तो रेगुलर क्रेटा जैसा ही रखा है,हालांकि इसे अलग बनाने के लिए कुछ एलिमेंट्स को दोबारा से डिजाइन किया गया है।

इसमें नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसमें ब्रश्ड एल्यूमिनियम इंसर्ट्स के साथ ब्लैक शेड दिया गया है। इसमें टच सेंसिटिव एसी कंट्रोल्स दिए गए है जिनका लुक काफी नीट है मगर शुरूआत में ड्राइव करने के दौरान इनका इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है। इसके अलावा इसमें आयोनिक 5 की तरह स्टीयरिंग व्हील के पीछे ड्राइव सलेक्ट दिया गया है वहीं स्क्रीन के नीचे मैटल स्ट्रिप ब्लू कलर में दी गई है ताकि ये पता चल सके कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है।

इसके सेंटर कंसोल में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है जिसे पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। इसमें बड़ा आर्मरेस्ट भी दिया गया है और सीट वेंटिलेशन की पोजिशनिंग भी अलग तरह की है और साथ ही इसमे एंबिएंट लाइटिंग के साथ फ्लोटिंग डिजाइन का कंसोल दिया गया है।

इसके केबिन की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे देखने के बाद आप ये नहीं कहेंगे कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है। इसमें ईवी और आईसीई के बीच का अंतर काफी सिंपल रखा गया है।
इसमें इस्तेमाल की गई मैटेरियल की क्वालिटी क्रेटा जैसी ही है जिसका मतलब हुआ कि इसमें कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें सभी टचपॉइन्ट्स में सॉफ्ट टच पैडिंग दी गई है और क्रोम एवं ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स से एक अच्छा टच मिल रहा है वहीं फिट और फिनिशिंग तो आप हुंडई की किसी भी कार में अच्छी ही उम्मीद कर सकते हैं।

इस कार में दो चीजों का आपको ख्याल रखना होगा। इसमें काफी ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स का इस्तेमाल हुआ है जिसका मतलब है कि ये धूल मिट्टी,उंगलियों के निशान और स्क्रैच को काफी आकर्षित करता है। इसके अलावा व्हाइट सीट अपहोल्स्ट्री को भी अगर रेगुलर साफ ना किया जाए तो वो भी काफी गंदी हो सकती है।

इसकी ड्राइवर सीट भी काफी उंची है जिसकी लो पोजिशन भी उंची ही महसूस होगी जिससे एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही परेशानी रेगुलर क्रेटा में भी आती है।
कुल मिलाकर क्रेटा आईसीई क्रेटा के मुकाबले क्रेटा इलेक्ट्रिक में इंप्रुवमेंट देखा गया है जो कि इसकी फीचर लिस्ट में भी देखा जा सकता है।
फीचर्स
“और चाहिए ही क्या?” ये सवाल हम क्रेटा के बारे में पूछते हैं और इसका जवाब हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक के जरिए दे दिया है। इसमें स्टैंडर्ड क्रेटा वाले तो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिसकी लिस्ट काफी लंबी है और इसमें कुछ फील गुड फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसमें दो 10.25 इंच की स्क्रीन्स दी गई है जिसमें ईवी स्पेसिफिक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसका यूजर इंटरफेस आसानी से समझ में आ जाता है और स्टैंडर्ड क्रेटा की तरह इसमें भी एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है जो कि वायरलेस नहीं है।


इसमें अलावा इस हुंडई इलेक्ट्रिक कार में रेगुलर क्रेटा की तरह पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन एसी, 8-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एक इलेक्ट्रिक कार होने के नाते इसमें व्हीकल 2 लोड का फीचर भी दिया गया है जिससे आप अपना लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं या फिर एक इलेक्ट्रिक कैटल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें मल्टी लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर दिया गया है।

केबिन एक्सपीरियंस को और प्रीमियम बनाने के लिए क्रेटा इलेक्ट्रिक में ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंंक्शन और फ्रंट पैसेंजर सीट को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड भी दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो क्रेटा इलेक्ट्रिक में आपको रोजाना के इस्तेमाल करने लायक फीचर्स मिल जाएंगे मगर इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। बाकी इसमें और कोई समझौता नहीं किया गया है।
प्रैक्टिकैलिटी और चार्जिंग ऑप्शंस
आईसीई वर्जन के मुकाबले क्रेटा इलेक्ट्रिक में बेहतर स्टोरेज ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें चारों दरवाजों पर बॉटल होल्डर्स,फ्रंट में दो कपहोल्डर्स,दो पीछे कपहोल्डर्स,एक ग्लवबॉक्स,सनग्लास होल्डर,सीट बैक पॉकेट्स और रियर एसी वेंट्स के नीचे स्लॉट दिया गया है।

मगर इसके फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट में ज्यादा स्टोरेज दिया गया है और कपहोल्डर्स और वायरलेस फोन चार्जर के बीच ट्रे भी दी गई है जिसमें आप काफी सामान रख सकते हैं।

इसमें रेगुलर क्रेटा वाले चार्जिंग ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, एक टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट और फ्रंट में एक 12 वोल्ट सॉकेट और पीछे दो टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
रियर सीट एक्सपीरियंस

इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी पैक होने की वजह से फ्लोर उंचा होता है जिससे रियर सीट में कम अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और स्पेस से भी समझौता करना पड़ता है। मगर ये चीज क्रेटा ईवी में नजर नहीं आती है।

इसका फ्लोर तो उचां है और ये लगभग फ्लैट है। मगर इसमें रियर सीट का बेस उंचा टिल्ट किया गया है जिससे आपको अंडरथाई सपोर्ट से समझौता नहीं करना पड़ता है। औसत साइज के वयस्कों को इसमें अच्छा हेडरूम स्पेस मिल जाता है और आपको अच्छा खासा नीरूम और फुट रूम मिलता है। इसकी रियर सीट में 2 स्टेप रिक्लाइन का फीचर दिया गया है और आपको रेगुलर क्रेटा की तरह सनब्लाइंड्स भी मिलते हैं।


मगर स्टैंडर्ड क्रेटा के मुकाबले में आपको रियर सीट पर फ्रंट सीट माउंटेड ट्रे मिलेगी। इस ट्रे को आप खाना खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं और आप फोन या टेबलेट रखने के लिए स्लॉट भी दिया गया है और इन ट्रे में कपहोल्डर्स को भी इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक बॉस मोड भी दिया गया है।
सुरक्षा

क्रेटा इलेक्ट्रिक में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। सभी फीचर्स आईसीई क्रेटा में भी मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें अच्छी कैमरा क्वालिटी के साथ 360 कैमरा और साइड कैमरा की फीड को डिस्प्ले करने वाला ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर दिया गया है।

इस कार में लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंडियन रोड के अनुसार ये फीचर्स अच्छे से काम करते हैं और लेन मार्किंग्स को आसानी से फॉलो करते हैं। इसके अलावा अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल भी अपना अच्छे से काम करता है और आगे चल रहे व्हीकल से अच्छा खासा डिस्टेंस मेंटेन करके रखता है। हालांकि, भारी ट्रैफिक के दौरान अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल को एंगेज करते वक्त ऑटोमैटिक ब्रेकिंग के इनपुट काफी शार्प महसूस होते हैं।

एडीएएस से रीजनरेटिव ब्रेकिंग को भी लिंक किया गया है जिसकी फंक्शनिंग ऑटोमैटिक है। जब आप इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो रीजनरेटिव ब्रेकिंग आपकी ड्राइविंग और सड़क की कंडीशन के अनुसार काम करती है जिससे आपको लेवल बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
बूट स्पेस

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो कि काफी अच्छा है क्योंकि इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी पैक होने की वजह से पेट्रोल/डीजल कारों के मुकाबले कम ही बूट स्पेस मिलता है। इसका बूट चौड़ा तो है मगर गहरा नहीं है। इसमें छोटे सूटकेस आराम से आ सकते है मगर बड़़े सूटकेस रख दिया जाए तो फिर और जगह नहीं बचेगी। ऐसे में हम आपको केबिन साइज सूटकेस रखने की सलाह देंगे और आप छोटे बैग्स और कार के चार्जर को आगे 22 लीटर के फ्रंक में रख सकते हैं।
परफॉरमेंस

क्रेटा ईवी में दो बैटरी पैक: 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। हमनें इसके 51.4 केडब्ल्यूएच को ड्राइव किया है जिसकी दावाकृत रेंज 473 किलोमीटर है मगर हमें इसमें 380 किलोमीटर ही दिखाई दी जो भी काफी है।
इसकी बैटरी को चार्ज होने में लगता है कितना समय? जानिए आगे:
| बैटरी पैक | 51.4 केडब्ल्यूएच | 42 केडब्ल्यूएच |
| 50 केडब्ल्यूएच डीसी चार्जिंग (10-80%) | 58 मिनट | 58 मिनट |
| 11 केडब्ल्यूएच एसी चार्जिंग (10-80%) | 4 घंटे 50 मिनट | 4 घंटे |
कभी कभी इलेक्ट्रिक कार को चलाने की आपको आदत बनानी पड़ती है और इसे सीखने की गुंजाइश भी कहीं ना कहीं रहती है। मगर ये चीज इलेक्ट्रिक क्रेटा के साथ नहीं है। इसके एक्सलरेशन को इस तरह से ट्यून किया गया है कि आप पेट्रोल या डीजल कार से सीधे इलेक्ट्रिक कार पर शिफ्ट हो रहे हैं ते आपको एडजस्ट होने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी।

इसका थ्रॉटल काफी रिस्पॉन्सिव,क्विक और एक्सलरेशन काफी स्मूद है। आपको एकदम से पावर की कमी महसूस नहीं होगी मगर उसी समय आपको स्पोर्टी ड्राइव एक्सपीरियंस भी नहीं मिलेगा। ये कार 7.9 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7.9 सेकंड्स का समय लगता है और आपको ओवरटेकिंग में भी कोई समस्या नहीं आती है।
उदाहरण के तौर पर बता दें कि आईसीई क्रेटा के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल 7 स्पीड डीसीटी वेरिएंट को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 8.9 सेकंड्स का समय लगता है।

इसे एकबार स्पोर्ट मोड पर डालने के बाद आपको पावर आउटपुट में अंतर नजर आएगा और केवल ऐसा थ्रॉटल में ही महसूस होगा मगर फिर भी आपको एक पावरफुल ड्राइव का एक्सपीरियंस कहीं ना कहीं मिल जाएगा।
इसमें इको मोड भी दिया गया है जिससे आप इसकी रेंज बढ़ा सकते हैं और इसमें मल्टी लेवल रीजनरेशन भी दिया गया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में सिंगल पैडल मोड दिया गया है जिसका आदी होने में आपको समय लगता है मगर एकबार जब आप इसके साथ एडजस्ट हो जाते हैं तो ड्राइविंग और भी सुविधाजनक हो जाती है।
राइड और हैंडलिंग

क्रेटा की तरह इसका ये इलेक्ट्रिक वर्जन भी काफी स्मूद है जिसमें पैसेंजर्स को काफी कम मूवमेंट महसूस होता है और इसका इंसुलेशन भी अच्छा है। क्रेटा ईवी को ड्राइव करते वक्त आपको सड़क के क्रैक्स और गैप्स महसूस होते हैं मगर ये परेशान नहीं करते हैं और आपको केबिन में हल्का सा बॉडी मूवमेंट भी महसूस होता है।

रोजाना ड्राइव करने के हिसाब से ये काफी अच्छी कार है और आपका कंफर्ट खराब नहीं करती है। हाईवे पर ये कार स्टेबल रहती है और आपका कॉन्फिडेंस भी बनाए रखती है। हमारी इस फर्स्ट ड्राइव का रूट एक हाईवे पर था इसलिए इसकी राइड क्वालिटी के बारे में हम आपको ज्यादा कुछ बता नहीं पाएंगे।
निष्कर्ष

आईसीई वर्जन से लिए गए डिजाइन और फीचर्स और कुछ मोर्चों पर इंप्रुवमेंट के बाद हुंडई क्रेटा ईवी में भारी भरकम एलिमेंट्स की जरूरत नजर नहीं आती है। इलेक्ट्रिक क्रेटा मे क्रेटा वाली अच्छी क्वालिटी नजर आती है और ये एक अच्छी फैमिली एसयूवी बन सकती है।

यदि चार्जिंग आपके लिए कोई परेशानी की बात नहीं है तो क्रेटा इलेक्ट्रिक आपके लिए एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है और हम इसे स्टैंडर्ड क्रेटा के मुकाबले चुनने की राय देंगे। इसका डिजाइन काफी नीट और क्लीन है और इसकी फीचर लिस्ट भी लंबी है। वहीं रेगुलर ड्राइव के हिसाब से ये पावरफुल है और अच्छी रेंज भी देगी। ये केवल अच्छी क्रेटा नहीं बल्कि मार्केट में सबसे बेस्ट क्रेटा है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कलर
भारत में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
फियरी रेड
रॉबस्ट एमराल्ड मैट
टाइटेनियम ब्लैक matte knight
ओशियन ब्लू
स्टारी नाईट
टाइटल ग्रे मैट
एटलस व्हाइट
ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट
ओशियन ब्लू matte
ओशियन ब्लू with ब्लैक roof
टाइटेनियम ब्लैक
comparing हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक rivals
Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.18.79 - 26.48 लाख* | Rs.12.49 - 17.89 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.14.70 - 19 लाख* | Rs.21.79 - 30.54 लाख* | Rs.13.50 - 20 लाख* | Rs.24.99 - 34.49 लाख* |
| रेटिंगUser Review (29) | रेटिंगUser Review (47) | रेटिंगUser Review (246) | रेटिंगUser Review (22) | रेटिंगUser Review (119) | रेटिंगUser Review (74) | रेटिंगUser Review (4) | रेटिंगUser Review (108) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी63 - 75 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी30 - 45 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी49 - 61 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी38 - 52.9 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी65 - 75 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | बैटरी कैपेसिटी49.92 - 60.48 केडब्ल्यूएच |
| रेंज390 - 510 किमी | रेंज566 - 665 किमी | रेंज275 - 489 किमी | रेंज440 - 543 किमी | रेंज332 - 449 किमी | रेंज538 - 627 किमी | रेंज443 - 526 किमी | रेंज468 - 521 किमी |
| चार्जिंग टाइम100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | चार्जिंग टाइम110 किलोवाट चार्जर के साथ 25 मिनट (20-80%) | चार्जिंग टाइम50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट | चार्जिंग टाइम- | चार्जिंग टाइम50 किलोवाट चार्जर के साथ 55 मिनट (0-80%) | चार्जिंग टाइम- | चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) | चार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8 घंटे |
| पावर133 - 169 बीएचपी | पावर- | पावर127 - 142 बीएचपी | पावर142 - 172 बीएचपी | पावर134 बीएचपी | पावर235 - 390 बीएचपी | पावर133 - 169 बीएचपी | पावर201 बीएचपी |
| एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग6 | एयरबैग7 | एयरबैग6 | एयरबैग6-7 | एयरबैग6 | एयरबैग7 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम सिएरा ईवी | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम नेक्सन ईवी | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम ई विटारा | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम एमजी विंडसर ईवी | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम हैरियर ईवी | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम सिरोस ईवी | क्रेटा इलेक्ट्रिक बनाम एटो 3 |
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Launched - Hyundai क्रेटा EV

Why Do ईएस It Need Brakes?

Revealed - Hyundai क्रेटा EV

Range - Hyundai क्रेटा EV

Practicality - Hyundai क्रेटा EV
9:17Hyundai Creta Electric First Drive Review: An Ideal Electric SUV1 साल पहले12.9K व्यूज
6:54Hyundai Creta Electric Variants Explained: Price, Features, Specifications Decoded1 साल पहले12.1K व्यूज
Hyundai Creta Electric Long-Term Review: Real-world Experience2 महीने पहले115 व्यूज
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दूसरा hand कारें
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक यूज़र रिव्यू
- सभी (29)
- स्टाइलिंग से जुड़े (10)
- कंफर्ट (12)
- माइलेज (4)
- इंटीरियर (4)
- स्पेस (4)
- कीमत (5)
- पावर (1)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Big Boss CrataBest ev car in this year, best of range fast charging car, colour are so beautiful, the boot space is very big, this car is so useful, city drive and highway driving is very comfortable, journey and this car also has 5 star safety rating, very comfortable and practical car, car speakers are so good and loud, seats are so comfortable.और देखें
- Creta Electric ReviewIts a very nice car in terms of performance, comfort and designs. It can only improve in maintainance cost as its very high. I had driven it over 10000 kms and I feel very comfortable in long drives, city rides. Its suspension are also very good and suitable for road conditions like India. Its great design is also very attractive.और देखें1
- The Creta Electric Is StrongThe creta electric is strong step forward for Hyundai in Indian EV market, it combines familiar creta design with modern electric technology making it attractive for families and business people and professionals, who wants to practical yet premium electric SUV the exterior maintenance, the bold road presence of the regular creta while adding EV specific styling elements that give it a futuristic touch.और देखें1
- Creta Ev Back SeatI wish back seat is has more thigh support and it's reclinable but the pickup is very good and it's fast and more economical to run and maintain and in total creta is a great family car and it's ventilated seats are best and it's pricing is very reasonable and affordable and it's ocean blue color is very odd but good.और देखें
- Not That Great Creta Ev..Seats & suspension are not that comforting as compared with tested curvv ev whereas cost by difference is 4 lakhs, when tata curvv giving discount of up to 3 lakhs. Driving experience is not that great if you compare it with same curvv ev. Feature & service wise hyundai is the best as we have been hearing however not experienced yet.और देखें1
- सभी क्रेटा इलेक्ट्रिक रिव्यूज देखें
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक रेंज
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज 390 - 510 किमी के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 390 - 510 किमी के बीच |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) The Hyundai Creta Electric is capable of accelerating from 0 to 100 kmph in just...और देखें
A ) The Hyundai Creta Electric comes with front and rear parking sensors, It also ha...और देखें
A ) The Hyundai Creta Electric has three driving modes: Eco, Normal, and Sport. Eco ...और देखें
A ) Front-row ventilated seats are available only in the Creta Electric Excellence L...और देखें
A ) Yes, the Hyundai Creta Electric comes with dual-zone automatic climate control a...और देखें

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग हुंडई कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
हुंडई क्रेटाRs.10.91 - 20.46 लाख*
हुंडई वेन्यूRs.8 - 15.83 लाख*
हुंडई अल्कजारRs.14.51 - 21.96 लाख*
हुंडई वेन्यू एन लाइनRs.10.66 - 15.67 लाख*
हुंडई क्रेटा एन लाइनRs.19.03 - 20.10 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
महिंद्रा थार ogRs.10.32 - 18.99 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
मारुति सुजुकी ब्रेजाRs.7.40 - 13.71 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.37 - 17.40 लाख*
- न्यू वैरिएंट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओRs.7.79 - 15.04 लाख* - न्यू वैरिएंट
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सRs.8.89 - 14.72 लाख* - न्यू वैरिएंट
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्सRs.8.55 - 14.11 लाख*
किया सोरेंटोRs.27.99 - 40.39 लाख*
टाटा कर्वRs.10 - 19 लाख*

