• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में फरवरी 2026 में लॉन्च और शोकेस हुईं ये नई कार, देखिए पूरी लिस्ट

    फरवरी 2026 में सस्ती इलेक्ट्रिक कार से लेकर प्रीमियम जर्मन एसयूवी और लाइफस्टाइल पिकअप तक ये गाड़ी पेश हुई

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 02, 2026 19:40 ist
    info icon
    published onMar 02, 2026 19:40 IST
    last updated onMar 02, 2026 19:40 IST
    11K Views
    • Write a कमेंट

    Cars Launched/Revealed In February

    जनवरी में एक्शन से भरपूर रहने के बाद, फरवरी 2026 में भी भारत के कार बाजार में काफी हलचल रही। इस दौरान यहां पर अलग-अलग सेगमेंट में कई नई कार को लॉन्च और शोकेस किया गया। प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी से लेकर मास-मार्केट ईवी और ऑफ रोडिंग लाइफस्टाइल पिकअप तक, हर तरह के ग्राहक के लिए कुछ न कुछ प्रोडक्ट था।

    अगर आप 2026 में कार लेने की सोच रहे हैं तो आप इन गाड़ी पर विचार कर सकते हैं। तो बिना किसी देरी के, आइए नजर डालते हैं फरवरी 2026 में भारत में लॉन्च और शोकेस हुई सभी कारों की लिस्ट पर:

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट (लॉन्च)

    टाटा पंच ईवी को पहला फेसलिफ्ट अपडेट मिला है और इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं। अब इसकी कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, वहीं बैटरी रेंटल स्कीम के साथ प्राइस 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का किराया लगता है। नई पंच इलेक्ट्रिक कार में बड़ा बैटरी पैक, ज्यादा फीचर और क्लीन डिजाइन दिया गया है। टाटा ने इसे पांच वेरिएंट: स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस एस में पेश किया है।

    Tata Punch EV

    इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ अपडेट ग्राफिक्स, 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग, एक सनरूफ, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर, और एक एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Tata Punch EV

    पंच ईवी न्यू मॉडल में 30 केडब्ल्यूएच और 40 केडब्लयूएच बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। 30 केडब्ल्यूएच वर्जन का पावर आउटपुट 88 पीएस है और फुल चार्ज में रेंज 375 किलोमीटर तक (एमआईडीसी) बताई गई है, वहीं नए 40 केडब्ल्यूएच वेरिएंट का पावर आउटपुट 129 पीएस है और इसकी रेंज 468 किलोमीटर तक बताई गई है। पंच ईवी के बारे में ज्यादा जानने के लिए यह स्टोरी देखें

    मारुति सुजुकी ई विटारा (लॉन्च)

    मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि बैटरी रेंटल स्कीम के साथ इसकी प्राइस 10.99 लाख रुपये से 14.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, हालांकि इसमें आपको प्रति किलोमीटर ड्राइव पर 4.39 रुपये बैटरी किराया देना होता है। ई विटारा तीन वेरिएंट: डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध है।

    Maruti e Vitara

    इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक सिंगल-पैन ग्लास रूफ, 10 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, आगे वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, 10-स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा की बात करें तो इसे भारत एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 7 एयरबैग, लेवल-2 एडीएएस, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ईएससी, और टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Maruti e Vitara

    ई विटारा में दो बैटरी पैक: 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच का विकल्प दिया गया है। 49 केडब्ल्यूएच यूनिट का पावर आउटपुट 144 पीएस और रेंज 344 किलोमीटर है, वहीं 61 केडब्लयूएच वर्जन का पावर आउटपुट 174 पीएस और रेंज 426 किलोमीटर है। दोनों वर्जन 193 एनएम का टॉर्क जनरेट करते हैं। मारुति ई विटारा का रीबैज वर्जन इबेला आने वाले सप्ताह में लॉन्च होगी।

    मारुति सुजुकी ई विटारा के बारे में अधिक जानने के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    निसान ग्रेवाइट (लॉन्च)

    निसान ने ग्रेवाइट को भारत में लॉन्च किया है जिसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसी के साथ निसान ने सब-4 मीटर एमपीवी कार सेगमेंट में एंट्री की है। इसे रेनो ट्राइबर पर तैयार किया गया है, हालांकि ग्रेवाइट को अंदर और बाहर से नया लुक दिया गया है। यह चार वेरिएंट: विसिया, एसेंटा, एन-कनेक्टा और टेक्ना में उपलब्ध है। इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी।

    Nissan Gravite

    इसकी फीचर लिस्ट में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पीछे वेंट्स के साथ मैनुअल एसी (कुल 8 एसी) शामिल है। सेफ्टी फीचर में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), कैमरा के साथ पीछे पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) शामिल है।

    Nissan Gravite dashboard

    ग्रेवाइट कार में 1-लीटर थ्री-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

    अगर आप ग्रेवाइट में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां स्टोरी पढ़ें

    फॉक्सवैगन टेरॉन आर-लाइन (लॉन्च)

    फॉक्सवैगन ने टेरॉन आर-लाइन को भारत में लॉन्च किया है जिसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। इसे टिग्वान आर-लाइन के 7 सीटर विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। टेरोन आर लाइन एक वेरिएंट में उपलब्ध है जो बड़े परिवार के लिए ज्यादा सही है।

    Volkswagen Tayron R Line

    इसकी फीचर लिस्ट में 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक हेड्स-अप डिस्प्ले, आगे वाली सीट के लिए मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है। सेफ्टी फीचर में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडीएएस शामिल है।

    Volkswagen Tayron R Line dashboard

    टेरॉन आर लाइन में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

    टेरॉन आर-लाइन के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो (लॉन्च)

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो को भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 74.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। इसे एक्स3 लाइनअप में फ्लैगशिप वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है, यह स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा पावरफुल है और कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं।

    BMW X3 Front Three Quarter

    इसकी फीचर लिस्ट में बीएमडब्ल्यू की कर्व्ड डिस्प्ले (एक 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), एक हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और आगे पावर्ड व वेंटिलेटेड सीटें शामिल है। एम स्पोर्ट प्रो में चमकीली डोर सिल प्लेट, एक चमकीली किडनी ग्रिल, और पैडल लैंप्स के लिए एम लोगो प्रोजेक्शन दिया गया है। सेफ्टी फीचर में 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और लेवल-2 एडीएएस शामिल है।

    BMW X3 Interior

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो में 2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 258 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें 48वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है जो 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।

    एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो के बारे में अधिक जानने के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    2026 इसुजु वी-क्रॉस (लॉन्च)

    इसुजु ने अपडेट 2026 वी-क्रॉस को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 25.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस पिकअप ट्रक के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसकी फीचर लिस्ट पहले से लंबी हो गई है। हालांकि अब इसमें केवल 4x4 ड्राइवट्रेन दी गई है और 4x2 ऑप्शन को बंद कर दिया गया है।

    Isuzu V-Cross

    2026 वी-क्रॉस में नए स्टाइल एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनमें ब्लैक सराउंड के साथ एक ग्रिल, बॉडी कलर फॉग लैंप हाउसिंग, और ब्लैक और क्रोम डिटेलिंग के साथ नई स्किड प्लेट लिप शामिल है। बड़े अपडेट में एक नया 10.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो अब 360 डिग्री कैमरा सपोर्ट करता है और ब्लाइंड स्पॉट के फीड दिखाता है। इसमें एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए वी-क्रॉस में 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, पीछे डिफॉगर, 360 डिग्री कैमरा और टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Isuzu V-Cross

    इस पिअकप ट्रक में पहले की तरह 1.9-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 163 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। अब इसमें केवल 4-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है।

    नई इसुजु वी-क्रॉस के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    एमजी मैजेस्टर (शोकेस)

    एमजी ने मैजेस्टर से पर्दा उठाया है, यह ग्लोस्टर का ज्यादा प्रीमियम और अपग्रेड वर्जन है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मई से मिलेगी। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। यह फुल साइज एसयूवी कार दो वेरिएंट: शार्प और सेव्वी में मिलेगी।

    Isuzu V-Cross

    इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, आगे वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन के साथ 12 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली सीट, दूसरी पंक्ति में मसाज फंक्शन के साथ कैप्टन सीटें (6 सीटर वर्जन में), 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक पावर्ड टेलगेट और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    MG Majestor dashboard

    मैजेस्टर में 2-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 215 पीएस की पावर और 478 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके साथ रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव का विकल्प दिया गया है। मैजेस्टर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक (शोकेस)

    मर्सिडीज-बेंज ने सीएलए इलेक्ट्रिक से भारत में पर्दा उठाया है और इसके साथ अपने इलेक्ट्रिक कार के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसे जर्मन कार कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक सेडान के तौर पर पोजिशन किया गया है। सीएलए इलेक्ट्रिक एक 250+ वेरिएंट में मिलेगी। इसमें एक बैटरी पैक दिया गया है और इसकी फुल चार्ज में रेंज 792 किलोमीटर तक बताई गई है।

    Mercedes-Benz CLA Electric

    इसकी फीचर लिस्ट में एमबी.ओएस पर संचालित 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर, और एआर-बेस्ड नेविगेशन शामिल है। केबिन में आगे पावर्ड, वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन फंक्शन वाली सीटें, हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग के साथ एक फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Mercedes-Benz CLA Electric

    सीएलए इलेक्ट्रिक 250 प्लस में 85.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इसमें पीछे वाले एक्सल पर एक मोटर लगी है जो 272 पीएस की पावर और 335 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 2-स्टेप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है और पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.7 सेकंड लगते हैं। इसकी फुल चार्ज में रेंज 792 किलोमीटर तक बताई गई है।

    मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक के बारे में अधिक जानने के लिए यह स्टोरी पढ़ें

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में बुकिंग और डिलीवरी के मामले में ये नई मर्सिडीज कार कैसा परफॉर्म करती है। मार्च में और नई कार लॉन्च व शोकेस होने वाली है और हम आने वाले सप्ताहों में सभी मॉडल को कवर करेंगे। इसलिए ऐसी रोमांचक खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

    तब तक हमें बताए कि कौनसी नई कार ने आपका ज्यादा ध्यान खींचा है।

    was this article helpful ?

    टाटा पंच ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है