• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मैजेस्टर

    510 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 42.49 - 44.99 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    एमजी मैजेस्टर कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Majestor के 3 वेरिएंट हैं, {{upcoming_price}} (upcoming) से शुरू, एक ही Savvy ट्रिम में 4x2 और 4x4, तथा 6-seat captain और 7-seat bench कॉन्फ़िगरेशन में, MG की फ्लैगशिप 3-row ladder-frame SUV, जिसमें 2.0L turbodiesel इंजन 8AT के साथ है. Savvy 4x2 6-Str (₹42.49L) captain-chair कॉन्फ़िग है, इसमें 7 airbags, memory के साथ 12-way power driver + 8-way co-driver, ventiluxe heated/ventilated/massage seats, JBL Studio 12 audio, 31.24cm HD टचस्क्रीन, 3-zone auto AC, panoramic Galaxy View roof, 360° कैमरा, auto hold वाला EPB और पूरा ADAS Level 2 (adaptive cruise, FCW, AEB, LDW/LKA, BSD, LCA, RCTA, IHC) मिलता है. Savvy 4x2 7-Str (₹42.49L) में captain की जगह bench seats आ जाती हैं. Savvy 4x4 6-Str / 7-Str (₹42.49L) सबसे ऊपर है, इसमें advanced 4WD system, 10 off-road modes (M-Hub), front/centre/rear differential locks, M-Crawl, low-range transfer case और 3-steering modes मिलते हैं. ज़्यादातर बायर्स Savvy 4x2 7-Str (₹42.49L) पर आते हैं, यहाँ JBL Studio 12, massage seats, ADAS L2 और Galaxy View roof के साथ फुली-लोडेड luxury 7-seater मिल जाती है, और Savvy 4x4 की असली off-road 4WD kit के लिए ~₹ एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते, जिसे आप सिर्फ वीकेंड की trail trips पर इस्तेमाल करेंगे.

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    3 एमजी मैजेस्टर वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलऑटोमेटिक213bhp
    डीजलऑटोमेटिक213bhp
    डीजलऑटोमेटिक213bhp

    एमजी मैजेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1996 सीसी
    पावर213 बीएचपी
    टॉर्क478Nm
    सीटिंग कैपेसिटी6, 7
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी
    फ्यूलडीजल

    एमजी मैजेस्टर 2026: लेटेस्ट updates

    • 12 फरवरी 2026: एमजी मैजेस्टर एसयूवी कार से भारत में पर्दा उठ गया है। इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे एमजी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं। यहां देखें बुकिंग प्रकिया से जुड़ी जानकारी।

    • 2 फरवरी 2026: एमजी मेजेस्टर को मिडल-ईस्ट में नए नाम ‘रकन’ से पेश किया गया है। 

    • 27 जनवरी 2026: एमजी ने अपकमिंग फ्लैगशिप मेजेस्टर एसयूवी का पहला टीजर जारी किया है, जिसके चलते इसके आगे की झलक सामने आई है। इसमें बोल्ड ग्रिल और वर्टिकल स्टैक एलईडी लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं।

    • 16 जनवरी 2026: एमजी मेजेस्टर से 12 फरवरी को पर्दा उठेगा। यह एमजी की नई फ्लैगशिप कार होगी जिसे ग्लॉस्टर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

    और देखें

    एमजी मैजेस्टर expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • प्रीमियम केबिन : इसमें सभी जगह लेदरेट पैडिंग और डैम्प बटन मिलते हैं
    • अच्छे फीचर्स : इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और फ्रंट सीट वेंटिलेशन व मसाज फंक्शन मिलते हैं
    • आरामदायक हैंडलिंग : सीमित बॉडी रोल केबिन को स्थिर रखता है और इसमें सभी पैसेंजर कंफर्टेबल बैठते हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ड्राइव करने में इतनी रोमांचक नहीं : आसानी से ओवरटेक करने के लिए इसमें काफी पावर है, लेकिन 60 kmph से ज्यादा की रफ्तार पकड़ने में यह थोड़ी धीमी लग सकती है और इससे कोई रोमांचक परफॉरमेंस भी नहीं मिलती।
    • बेहतर सपोर्ट की जरूरत: ऊंचे फ्लोर के कारण सभी रो में अंडरथाई सपोर्ट से समझौता करना पड़ सकता है।
    • कई महत्वपूर्ण फीचर्स की कमी : अगर दूसरी रो की सीटों में वेंटिलेशन, हेडलैंप के लिए फिजिकल कंट्रोल और दूसरी लाइन में सनब्लाइंड होते, तो बेहतर होता।

    एमजी मैजेस्टर रिव्यू

    भारतीय SUV बाजार में दो तरह की गाड़ियां उपलब्ध है। पहली, वो कारें जो फीचर्स से भरपूर होती हैं और दिखने में बड़ी लगती है लेकिन ऑफ-रोडिंग के मामले में कच्ची रह जाती हैं, दूसरी वो गाड़ियां जो दमदार ऑफ-रोड क्षमता तो देती हैं लेकिन प्रीमियम फीचर्स और कंफर्ट के मामले में कहीं न कहीं पीछे रह जाती हैं। MG Motor ने इसी गैप को भरने के लिए अपनी नई फुल-साइज SUV, MG Majestor को पेश किया है। यह एक ऐसी गाड़ी है जो दमदार लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के बीच एक बैलेंस्ड पैकेज देने का वादा करती है। इसके टॉप Savvy वेरिएंट की कीमत 40.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे सीधे तौर पर Toyota Fortuner और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों के मुकाबले में खड़ा करती है। चलिए, विस्तार से जानते हैं कि Majestor में क्या कुछ खास मिलता है:-

    MG Majestor Front 3-quarter

    और देखें

    पहली नजर में MG Majestor अपनी दमदार रोड प्रजेंस से सभी को आकर्षित करती है। इसका डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर है। आगे की तरफ इसमें एक बड़ी ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है, जो इसका आधे से ज्यादा हिस्सा घेरती है। साथ ही, इसमें L-शेप वाली रिवर्स LED DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) और वर्टिकल स्टैक LED हेडलैंप्स भी मिलते हैं जो इसे एक मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। इसमें चौड़ा बंपर स्किड प्लेट के साथ दिया गया है। इस गाड़ी का आगे का हिस्सा सीधा है और बोनट पर क्रीज लाइंस दी गई हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।

    MG Majestor Front

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसका बड़ा साइज साफ तौर पर नजर आता है। 5046 mm की लंबाई के साथ, यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी SUVs में से एक है, जो इसे Fortuner और Gloster से भी ज्यादा लंबा बनाती है। यहां आप इसका बॉक्सी डिजाइन, दरवाजों और पैनल पर सीधी लाइनें, पतली रूफ रेल्स और दरवाजों के नीचे क्लैडिंग देख सकते हैं। बड़े 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और 219 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसके SUV कैरेक्टर को और मजबूत करता है। यहां देखें MG Majestor का डिटेल्ड लुक। 

    MG Majestor side

    पीछे की तरफ, आज के ट्रेंड को फॉलो करते हुए कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं जो रात में बेहद आकर्षक लगते हैं। ड्यूल-टिप एग्जॉस्ट इसके स्पोर्टी अंदाज़ को पूरा करते हैं। हालांकि, बूट पर बड़ी लेटरिंग में लिखा "MAJESTOR" कुछ लोगों को थोड़ा ज़्यादा लग सकता है, लेकिन यह इसकी पहचान को दमदार तरीके से पेश करता है। यहां देखें MG Gloster और MG Majestor के बीच कंपेरिजन। 

    MG Majestor rear

    MG Majestor SUV कार चार आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मेटल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे और मेटल ऐश शामिल हैं। यहां देखें इससे जुड़ी जानकारी। 

    MG Majestor rear 3-quarter

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    MG Majestor के केबिन के अंदर जाने पर एक प्रीमियम और मॉडर्न अहसास होता है। हालांकि, ज्यादा ऊंचाई के कारण अंदर चढ़ना और उतरना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर बुज़ुर्गों के लिए। कंपनी ने इस बात का ध्यान रखते हुए साइड-स्टेप और मजबूत ग्रैब हैंडल दिए हैं, जो इस प्रक्रिया को काफी आसान बना देते हैं।

    MG Majestor dashboard

    केबिन की ऑल-ब्लैक कलर थीम इसे एक स्पोर्टी और सोफिस्टिकेटेड फील देती है। डैशबोर्ड और दरवाज़ों पर सॉफ्ट-टच लेदरेट पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, ब्रश्ड एल्युमिनियम और क्रोम एलिमेंट्स का इस्तेमाल इसे और भी प्रीमियम बनाता है।

    MG ने Majestor की केबिन क्वालिटी पर काफी ध्यान दिया है। इसमें इस्तेमाल हुए मटीरियल की क्वालिटी काफी अच्छी है और फिट-फिनिश भी बेहतरीन है। डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और दरवाज़ों पर लगे बटंस और स्विच का फील काफी सॉलिड है। लेदरेट अपहोल्स्ट्री और स्टिचिंग का काम भी सफाई से किया गया है।

    MG Majestor door mounted controls

    इसका केबिन काफी हद तक परफेक्ट लगता है, लेकिन इसमें कुछ छोटी-मोटी कमियां नजर आती हैं। जैसे, ग्रैब हैंडल को इस्तेमाल करने पर उसमें से हल्की आवाज आती है, जिसकी उम्मीद इस कीमत में आने वाली गाड़ी से नहीं की जा सकती। इसे नजरअंदाज कर दें तो Majestor केबिन क्वालिटी और डिजाइन के मामले में अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने की क्षमता रखती है।

    आगे वाली सीट 

    ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए Majestor में स्पेस की कोई कमी नहीं है। सीटें बड़ी और आरामदायक हैं और अच्छा सपोर्ट देती हैं। हेडरूम और लेगरूम काफी अच्छा है, जिससे लंबे कद के लोगों को भी कोई परेशानी नहीं होती। इसकी सीट इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल है, जिससे अलग-अलग कद के ड्राइवर्स अपनी पसंदीदा सीटिंग पोजिशन को सेव कर सकते हैं। डैशबोर्ड का डिजाइन ऐसा है कि ड्राइवर के लिए सभी कंट्रोल्स तक पहुंचना आसान रहता है और बाहर का व्यू भी काफी क्लियर मिलता है।

    MG Majestor front seats

    पीछे वाली सीट 

    MG Majestor में सेकंड रो के लिए दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलता है: 6-सीटर जिसमें दो कैप्टन सीटें दी गई हैं, जो इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल नहीं है, और 7-सीटर जिसमें बेंच सीटें मिलती है। कैप्टन सीट उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो ज़्यादा आराम और पर्सनल स्पेस चाहते हैं, जबकि बेंच सीट उन बड़े परिवारों के लिए प्रैक्टिकल है जिन्हें ज़्यादा लोगों को बिठाना होता है। 

    कैप्टन सीटों में अलग-अलग एडजस्टेबल आर्मरेस्ट भी मिलते हैं, आप इन सीटों को स्लाइड और रिक्लाइन कर सकते हैं, बाईं ओर की सीट में दोनों पैसेंजर्स के लिए कप-होल्डर दिए गए हैं, और इसमें AC कंट्रोल और रियर AC वेंट्स की सुविधा भी दी गई है। जबकि, 7-सीटर वेरिएंट में बीच में बैठने वाले पैसेंजर के कंफर्ट के लिए एक एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिया गया है।

    MG Majestor second-row seats

    स्पेस के मामले में सेकंड रो में लेगरूम और हेडरूम पर्याप्त मिलता है। लेकिन, यहां एक छोटी सी कमी महसूस होती है और वो यह है कि सीटों का अंडर-थाई सपोर्ट थोड़ा कम है क्योंकि इसका फ्लोर थोड़ा उठा हुआ है, जिससे लंबे सफर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। एक और कमी यह है कि तीसरी रो में जाने के लिए सीटों में टंबल फंक्शन नहीं दिया गया है, जिससे पीछे जाने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

    तीसरी रो 

    ज्यादातर 7-सीटर SUVs की तरह, Majestor की तीसरी रो भी मुख्य रूप से बच्चों या छोटी दूरी के सफर के लिए ही उपयुक्त है। यहां स्पेस सीमित मिलती है और वयस्क पैसेंजर्स को लेगरूम और हेडरूम की कमी महसूस हो सकती है। सीटों में अंडर-थाई सपोर्ट लगभग ना के बराबर मिलता है, जिससे लंबे सफर में बैठना बिलकुल भी आरामदायक नहीं लगता। हालांकि, बच्चों के लिए यह जगह पर्याप्त है और छोटी-मोटी ट्रिप्स के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

    MG Majestor third-row seats

    प्रेक्टिकेलिटी 

    MG ने Majestor SUV में प्रैक्टिकैलिटी पर पूरा ध्यान दिया है। केबिन में स्टोरेज स्पेस की कोई कमी नहीं है। सभी चारों दरवाज़ों में बड़े बॉटल होल्डर दिए गए हैं। सेंटर कंसोल, आर्मरेस्ट और डैशबोर्ड में भी छोटे-मोटे सामान रखने के लिए काफी स्पेस है। आगे बैठने वालों के लिए दो कप-होल्डर और एक छोटा सा स्टोरेज बॉक्स है, दूसरी रो में बैठने वालों के लिए सीट बैक पॉकेट दिए गए हैं। 6-सीटर वेरिएंट में बाईं ओर की पैसेंजर सीट में दो कप-होल्डर दिए गए हैं और दाईं ओर की सीट में एक छोटा स्टोरेज बॉक्स है। 7-सीटर वेरिएंट में तीन कप-होल्डर वाला सेंटर आर्मरेस्ट मिलता है।

    MG Majestor cupholders

    कुल मिलाकर, Majestor एक प्रैक्टिकल गाड़ी है जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों और वीकेंड ट्रिप्स के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    और देखें

    फीचर्स (5 में से 4.5) 

    फीचर्स के मामले में MG हमेशा से आगे रही है और Majestor भी इस मामले में कोई अलग नहीं है। यह गाड़ी टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से भरपूर है। डैशबोर्ड के सेंटर में एक बड़ा फ्री-फ्लोटिंग 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है और बिलकुल भी लैग नहीं होता। म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए 12-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम मिलता है, जिसकी साउंड क्वालिटी शानदार है।

    MG Majestor infotainment

    ड्राइवर के लिए भी 12.3-इंच का फुली डिजिटल डिस्प्ले है, जो गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी दिखाता है। अन्य फीचर्स में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, AC वेंट्स के साथ 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन के साथ) और मेमोरी फंक्शन के साथ 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रंट सीटों के लिए वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन, 8-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट शामिल है।

    MG Majestor sunroof

    हालांकि, एक छोटी सी कमी यह है कि हेडलैंप और सीट वेंटिलेशन जैसे कुछ जरूरी कंट्रोल्स को भी टचस्क्रीन में ही दे दिया गया है। ड्राइविंग के दौरान इन्हें इस्तेमाल करना थोड़ा ध्यान भटकाने वाला हो सकता है। इसके लिए फिजिकल बटन होते तो ज़्यादा बेहतर रहता। 

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो, इसमें आगे की तरफ दो वायरलेस फोन चार्जर, एक USB Type A पोर्ट, एक USB Type C पोर्ट और एक 12V सॉकेट मिलता है। दूसरी रो के पैसेंजर्स के लिए इसमें दो USB Type A पोर्ट और एक 220V सॉकेट मिलता है, जिसमें आप सीधे अपना चार्जिंग ब्रिक लगा सकते हैं। तीसरी रो में बैठने वालों को सिर्फ एक USB Type A पोर्ट मिलता है और बूट में भी एक 12V सॉकेट दिया गया है। 

    MG Majestor wireless phone chargers

    और देखें

    सुरक्षा के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है। इस SUV कार में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ट्रैक्शन कंट्रोल, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। 

    MG Majestor 360-degree camera

    इसमें Level 2 ADAS (advanced driver assistance system) भी दिया गया है, जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ड्राइवर ड्राउजीनेस वार्निंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल हैं।

    MG Majestor का फिलहाल कोई क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है।

    और देखें

    एक बड़ी फैमिली SUV के लिए बूट स्पेस बहुत ज़रूरी होता है। MG Majestor इस मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। जब सभी तीनों रो अपनी जगह पर होती हैं, तब भी आपको 343 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो कुछ हैचबैक से भी ज़्यादा है। इसमें आप वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ बैग्स आसानी से रख सकते हैं।

    MG Majestor bootspace

    अगर आपको और ज़्यादा जगह चाहिए, तो तीसरी रो की सीटों को फोल्ड किया जा सकता है, जिससे एक बड़ा और फ्लैट फ्लोर एरिया बन जाता है। इससे आप बड़े से बड़ा सामान भी आसानी से रख सकते हैं। एक और प्रीमियम फीचर यह है कि इसमें स्टैंडर्ड तौर पर पावर्ड टेलगेट मिलता है, जिससे बूट को खोलना और बंद करना बेहद आसान हो जाता है।

    MG Majestor boot space

    और देखें

    हमने MG Majestor को कुछ समय के लिए ही चला कर देखा, इसलिए हमारा आकलन शुरुआती है, लेकिन हमारे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस से हमें इस SUV की परफ़ॉर्मेंस के बारे में काफी जानकारी मिली है।

    इंजन  2-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल 
    पावर  215 PS
    टॉर्क  478.5 Nm
    ट्रांसमिशन  8-स्पीड 
    ड्राइवट्रेन  रियर-व्हील-ड्राइव/ 4-व्हील-ड्राइव 

    Majestor में केवल डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और रियर-व्हील-ड्राइव और फ्रंट-व्हील-ड्राइव ऑप्शन मिलते हैं। यह इंजन काफी लाउड है और स्टीयरिंग व्हील और सीटों पर इसमें काफी वाइब्रेशन महसूस होते हैं, ऐसी उम्मीद डीजल कार से की जाती है। 

    MG Majestor engine option

    शहर में परफॉरमेंस

    शहर के ट्रैफिक में सबसे पहली बात जो नोटिस में आती है, वह है इसका एसेलेरेशन। ट्रैफिक में जब आप एक खाली जगह देखकर तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इसका रिस्पॉन्स इंस्टेंट नहीं लगता और पिकअप धीरे-धीरे बनता है। हालांकि, एक बार जब गाड़ी चलने लगती है, तो सिटी स्पीड पर पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती। कम स्पीड पर ओवरटेकिंग करना काफी आसान है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका स्टीयरिंग व्हील है जो बेहद हल्का है, जिसकी वजह से तंग जगहों पर गाड़ी को मोड़ना या पार्किंग में लगाना बहुत आसान हो जाता है। बड़े साइज के बावजूद, यह चलाने में बिल्कुल भी भारी महसूस नहीं होती। हालांकि, इसमें "किंग ऑफ द रोड" वाली फीलिंग नहीं है जो कि इस साइज की SUV में मिलती है। 

    हाइवे पर परफॉरमेंस  

    जैसे ही यह SUV खुले हाइवे पर आती है, इसका असली कैरेक्टर और निखरकर सामने आता है। यह एक बेहतरीन क्रूजर कार है। 100 km/h से ऊपर की रफ्तार पकड़ना इसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इंजन शांत रहता है और केबिन में शोर भी काफी कम आता है, जिससे लंबा सफर बेहद आरामदायक बन जाता है। इस गाड़ी के साथ हाइवे पर ओवरटेकिंग करना भी बहुत आसान है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह बहुत क्विक नहीं है। अगर आपको किसी लंबे ट्रक को तेजी से ओवरटेक करना है, तो आपको थोड़ा पहले से प्लान करना होगा। मोमेंटम बनने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार जब यह अपनी लय में आ जाती है, तो यह अच्छे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसके गियर शिफ्ट्स इतने स्मूद हैं कि ज्यादातर समय आपको महसूस भी नहीं होगा कि ड्राइवर ने गियर कब बदला। यह हाइवे पर एक आरामदायक अनुभव देती है। डाउनशिफ्ट की टाइमिंग भी काफी अच्छी है। जब भी पावर की जरूरत होती है, गियरबॉक्स सही गियर पर तुरंत शिफ्ट हो जाता है। जो ड्राइवर्स ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं, उनके लिए पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। ये खासकर तब काम आते हैं जब आप घुमावदार रास्तों या घाट सेक्शन पर ड्राइव कर रहे हों। 

    ऑफ-रोड परफॉरमेंस 

    यह वह एरिया है जहां यह SUV अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देती है। इसमें तीन डिफरेंशियल लॉक्स - फ्रंट, रियर और सेंटर मिलते हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो आमतौर पर hardcore, परपज-बिल्ट 4x4 व्हीकल्स में ही मिलता है। इसके अलावा इसमें 10 अलग-अलग ऑफ-रोड मोड भी दिए गए हैं। चाहे आप बर्फीले रास्तों पर हों, रेत के टीलों पर, कीचड़ में या पथरीली जमीन पर, हर टेरेन के लिए एक खास मोड है। ये मोड थ्रॉटल रिस्पॉन्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और डिफरेंशियल सेटिंग को सतह के हिसाब से ऑटोमैटिक रूप से एडजस्ट कर देते हैं। इसकी सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी CCU क्रॉल मोड है। यह ऑफ-रोडिंग के लिए एक तरह का क्रूज कंट्रोल है। ड्राइवर एक बहुत कम स्पीड सेट कर सकता है और फिर उसे एक्सेलेरेटर या ब्रेक को छूने की जरूरत नहीं पड़ती। गाड़ी एक ही सेट स्पीड से आगे बढ़ती रहती है, चाहे रास्ता कितना भी ऊबड़-खाबड़ क्यों ना हो। इससे ड्राइवर अपना पूरा ध्यान सिर्फ स्टीयरिंग व्हील पर लगा सकता है। यह फीचर ना केवल ऑफ-रोडिंग को बहुत आसान बनाता है, बल्कि ड्राइवर को अच्छा कॉन्फिडेंस भी देता है।

    MG Majestor off-roading

    और देखें

    राइड कंफर्ट 

    राइड कंफर्ट के मामले में इस SUV की परफॉरमेंस मिली-जुली है। जब आप इसे कम स्पीड पर शहर की सड़कों पर चलाते हैं, तो सड़क की छोटी-मोटी खामियां, जैसे हल्के गड्ढे या खराब पैचवर्क, केबिन के अंदर महसूस होते हैं। यह असुविधाजनक तो नहीं है, लेकिन आपको लगातार पता चलता रहता है कि नीचे की सड़क कैसी है। हालांकि, जैसे ही आप बड़े गड्ढों या ऊंचे स्पीड ब्रेकर्स से गुजरते हैं, इसका सस्पेंशन सेटअप अपना जादू दिखाता है। यह बड़े झटकों को बहुत अच्छी तरह से सोख लेता है और केबिन तक बहुत कम इम्पैक्ट महसूस होता है। इसमें बॉडी रोल कंट्रोल में रहता है। खराब सड़कों पर चलते हुए या मुड़ते समय गाड़ी बहुत ज्यादा हिलती-डुलती नहीं है, जिससे खासकर पीछे की सीट पर बैठने वाले पैसेंजर्स को कोई परेशानी महसूस नहीं होती।

    हैंडलिंग

    आमतौर पर ऊंची गाड़ियों में बॉडी रोल एक बड़ी समस्या होती है, जो कॉर्नरिंग के दौरान ड्राइवर का आत्मविश्वास कम कर देती है। लेकिन, इस SUV ने इस मामले में शानदार काम किया है। इसमें बॉडी रोल काफी कम होता है, जिसकी वजह से यह मोड पर काफी स्थिर महसूस होती है। आप इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मोड़ सकते हैं। यह हैंडलिंग कैरेक्टर इसे ना केवल हाइवे पर, बल्कि घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर भी एक शानदार कार बनाता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह हमारी एक शॉर्ट टेस्ट ड्राइव थी, इसलिए इसकी हैंडलिंग का पूरी तरह से आकलन करना संभव नहीं था। रोड टेस्ट में इसके डायनामिक्स के बारे में और बेहतर जानकारी मिल पाएगी।

    और देखें

    MG Majestor SUV दो वेरिएंट : Sharp और Savvy में आती है। 

    Majestor Sharp

    बेस वेरिएंट में केवल रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है। एक्सटीरियर हाइलाइट्स में LED हेडलैंप, LED DRL, कनेक्टेड LED टेललैंप, डुअल-एग्जॉस्ट टिप्स, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और 19-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। केबिन के अंदर इसमें ऑल-ब्लैक थीम, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सभी कॉर्नर पर सॉफ्ट-टच पैडिंग, 7-सीटर लेआउट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स और कंट्रास्टिंग ब्रश एल्युमीनियम और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट पैकेज में 12.3-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलते हैं। इस वेरिएंट में थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 8-वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट और दो वायरलेस फ़ोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 360-डिग्री कैमरा शामिल है।

    Majestor Savvy

    टॉप वेरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों सेटअप मिलते हैं। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में 12-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिलता है। अतिरिक्त फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, फ्रंट सीटों के लिए मसाज फ़ंक्शन, 220V का पावर सॉकेट और ड्राइवर सीट व ड्राइवर-साइड ORVM के लिए मेमोरी फंक्शन शामिल हैं। सेफ्टी किट में लेवल 2 ADAS जोड़ा गया हैं, जिसके तहत अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    कारदेखो का क्या है कहना

    बेस वेरिएंट 'Sharp' चुनें क्योंकि इसमें एक बेहतरीन पैकेज मिलता है, जिसमें टॉप वेरिएंट जैसी डिजाइन, प्रीमियम केबिन, जरूरत के सभी फीचर्स और मजबूत सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। यदि आपको फोर-व्हील ड्राइव सेटअप या ADAS फीचर्स चाहिए तो आप इसका टॉप वेरिएंट चुन सकते हैं। यहां देखें MG Majestor के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    और देखें

    कुल मिलाकर, यह SUV एक बहुत ही मजबूत और आकर्षक पैकेज है। प्रीमियमनेस, डिजाइन, लंबी फीचर लिस्ट और इसकी बेजोड़ ऑफ-रोड क्षमता इसे अपने सेगमेंट में एक बहुत मजबूत दावेदार बनाती है। शहर में इसकी राइड क्वालिटी अच्छी है, और केबिन के अंदर स्पेस और कंफर्ट भी भरपूर मिलता है। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस को ठीकठाक कहा जा सकता है। यह तेज चल सकती है, लेकिन इतनी रोमांचक नहीं लगती, खासकर जब इसकी तुलना कुछ टर्बो-पेट्रोल या पावरफुल डीजल इंजन वाले प्रतिद्वंद्वियों से की जाती है। इसमें "किंग ऑफ द रोड" वाली फीलिंग की थोड़ी कमी है, लेकिन यह अपनी खूबियों से इसकी भरपाई कर देती है। यह एक मॉडर्न कार की सभी खूबियों को एक पुराने जमाने की SUV वाले मजबूत और दमदार रूप में पेश करती है।

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं 

    Toyota Fortuner

    क्यों खरीदें 

    • ड्राइव करने में ज्यादा रोमांचक

    • मजबूत रोड रोड प्रेजेंस दे 

    • पेट्रोल इंजन का ऑप्शन 

    क्यों नापसंद करें 

    • बहुत कम फीचर्स 

    • केबिन ज्यादा प्रीमियम नहीं 

    यहां देखें Toyota Fortuner और MG Majestor के बीच कंपेरिजन। 

    Jeep Meridian

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी 

    • कम कीमत 

    क्यों नापसंद करें 

    • कम तीसरी रो स्पेस 

    • इतनी आकर्षक डिजाइन नहीं है 

    और देखें

    एमजी मैजेस्टर कलर

    भारत में एमजी मैजेस्टर निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • एमजी मैजेस्टर ब्लैक metal कलरब्लैक metal
    • एमजी मैजेस्टर पर्ल व्हाइट कलरपर्ल व्हाइट
    • एमजी मैजेस्टर concrete ग्रे कलरconcrete ग्रे
    • एमजी मैजेस्टर ब्लैक ash कलरब्लैक ash

    comparing एमजी मैजेस्टर rivals

    एमजी मैजेस्टर
    एमजी मैजेस्टर
    Rs.42.49 - 44.99 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.35.11 - 50.97 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    Rs.43.35 - 48.77 लाख*
    जीप मेरिडियन
    जीप मेरिडियन
    Rs.23.33 - 38.26 लाख*
    स्कोडा कोडिएक
    स्कोडा कोडिएक
    Rs.36.99 - 46.99 लाख*
    टोयोटा कैमरी
    टोयोटा कैमरी
    Rs.48.69 लाख*
    टोयोटा हाइलक्स
    टोयोटा हाइलक्स
    Rs.31.99 - 36.69 लाख*
    ऑडी क्यू3
    ऑडी क्यू3
    Rs.51.99 - 55.99 लाख*
    रेटिंग5User Review (10)4.6User Review (749)4.5User Review (240)4.3User Review (169)4.5User Review (13)4.8User Review (41)4.5User Review (1)4.5User Review (1)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1996 सीसी2694 सीसी - 2755 सीसी2755 सीसी1956 सीसी1984 सीसी2487 सीसी2755 सीसी1984 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजलडीजल / पेट्रोलडीजलडीजलपेट्रोलपेट्रोलडीजलपेट्रोल
    पावर213 बीएचपी163.6 - 201.15 बीएचपी201.15 बीएचपी168 - 172.36 बीएचपी201 बीएचपी227 बीएचपी201.15 बीएचपी201.15 बीएचपी
    बूट स्पेस343 लीटर---786 लीटर---
    एयरबैग67769977-9
    वर्तमान में देख रहे हैंएमजी मैजेस्टर बनाम फॉर्च्यूनरएमजी मैजेस्टर बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडरएमजी मैजेस्टर बनाम मेरिडियनएमजी मैजेस्टर बनाम कोडिएकएमजी मैजेस्टर बनाम कैमरीएमजी मैजेस्टर बनाम हाइलक्सएमजी मैजेस्टर बनाम क्यू3

    एमजी मैजेस्टर वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Gloster nahi MG ki Majestor hai!⚡️

      Gloster nahi MG ki Majestor hai!⚡️

    • MG Majestor ki water wading capacity ke kya kehne!

      एमजी मैजेस्टर ki water wading capacity ke kya kehne!

    • How comfortable is the MG Majestor?

      How comfortable आईएस the MG Majestor?

    • Fortuner or Majestor 💪🏼

      Fortuner or Majestor 💪🏼

    • MG Majestor ke headlamp controls kahan hain?

      एमजी मैजेस्टर ke headlamp controls kahan hain?

    • MG Majestor ki Storage Space

      एमजी मैजेस्टर ki Storage Space

    • MG Majestor ka Interior

      MG Majestor ka इंटीरियर

    • MG Majestor kar rahi hai off-roading!

      एमजी मैजेस्टर kar rahi hai off-roading!

    • MG Majestor has been revealed for the Indian market🔥

      MG Majestor has been revealed for the Indian market🔥

    • MG Majestor First Drive Review: Bas Ek Drawback
      MG Majestor First Drive Review: Bas Ek Drawback
      5 महीने पहले20.5K व्यूज

    एमजी मैजेस्टर 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • एमजी विंडसर ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यू: क्या फुल चार्ज में पूरा एक महीना चल सकती है ये?
      एमजी विंडसर ईवी लॉन्ग टर्म रिव्यू: क्या फुल चार्ज में पूरा एक महीना चल सकती है ये?

      मुझे यह कार लगभग 4400 किलोमीटर चली हुई मिली।

      अरुण shenoyon फरवरी 09, 2026
    • एमजी कॉमेट ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: अलविदा कहना हुआ मुश्किल
      एमजी कॉमेट ईवी 4000 किलोमीटर रिव्यू: अलविदा कहना हुआ मुश्किल

      पिछले 10 महीनों में हम इसे 4000 किलोमीटर तक ड्राइव कर चुके हैं जिसमें हमनें इसे ज्यादातर शहर में ही ड्राइव किया।  

      अंशon अप्रैल 10, 2025
    • एमजी विंडसर ईवी रिव्यू: एक शानदार फैमिली इलेक्ट्रिक कार
      एमजी विंडसर ईवी रिव्यू: एक शानदार फैमिली इलेक्ट्रिक कार

      इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को जब आप खरीदने जाएंगे तो आपके बैटरी के लिए पैसे नहीं देने होंगे।

      भानुon नवंबर 08, 2024
    • एमजी हेक्टर रिव्यू: क्या इसका कम माइलेज है एक बड़ा समझौता?
      एमजी हेक्टर रिव्यू: क्या इसका कम माइलेज है एक बड़ा समझौता?

      एमजी हेक्टर कार की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 21.95 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर,महिंद्रा एक्सयूवी700 के 5 सीटर वेरिएंट्स और हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से है।

      भानुon जुलाई 24, 2024
    • एमजी कॉमेट: लॉन्ग टर्म रिपोर्ट (1500 किलोमीटर अपडेट)
      एमजी कॉमेट: लॉन्ग टर्म रिपोर्ट (1500 किलोमीटर अपडेट)

      पहली लॉन्ग टर्म रिपोर्ट में कॉमेट का सिटी एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर कर चुका हूं और वो सब बाते अब भी इसके लिए लागू होती है और अब इस कार से एक लगाव भी हो चुका है।

      उज्ज्वलon मई 31, 2024

    explore एमजी मैजेस्टर दूसरा hand कारें

    • एमजी मैजेस्टर savvy 4x4
      एमजी मैजेस्टर savvy 4x4
      Rs51.50 लाख
      20261,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल
      Rs41.75 लाख
      202618,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसड्राइव18आई एम स्पोर्ट
      बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसड्राइव18आई एम स्पोर्ट
      Rs39.50 लाख
      202310,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x2 एटी
      Rs51.50 लाख
      20262,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीवाईडी सीलायन 7 परफॉरमेंस
      बीवाईडी सीलायन 7 परफॉरमेंस
      Rs47.90 लाख
      202628,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x2 एटी
      Rs51.00 लाख
      20262,400किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी
      बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी
      Rs49.50 लाख
      20268,000किमीइलेक्ट्रिक
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x4 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x4 एटी
      Rs43.00 लाख
      202447,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    एमजी मैजेस्टर यूज़र रिव्यू

    5.0/5
    पर बेस्ड10 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (10)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (8)
    • कंफर्ट (5)
    • माइलेज (2)
    • इंजन (1)
    • इंटीरियर (1)
    • कीमत (2)
    • पावर (1)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • z
      zia uddin on सितंबर 16, 2026
      4.8
      Hyderabadi Review
      Vehicle in this segment at this price with such features is actually what people are looking for. Compared to toyota fortuner, request MG to decrease more price for more sales and ruling the roads of Indian market. Looking forward for more good decisions from the manufacturer to help the huge families of India to travel easily. I like this car.
      और देखें
    • a
      animesh सिंह on अगस्त 29, 2026
      5
      Big Beautiful And Bold. Style Statement Redefined
      Amazing car, huge, comfortable and reliable. Feel of full size SUV comfort of luxury sedan. It's a full package. It’s truly a beast on the road, After having a detailed comparison with other cars in segment it's a clear winner in every aspect. Classy car with bold and beast looks. Style statement completely redefined.
      और देखें
      2
    • p
      prasoon billore on अगस्त 11, 2026
      4.7
      MG Majestor
      Its an excellent value for money SUV packed with great features and performance. A really strong road presence and premiumness, experience is enjoyable especially on highways, features and comfort is really great and the driving experience feels so smooth. Overall great combo of power, luxury and comfort,  feels worth of price.
      और देखें
      1
    • b
      bazle ahammad on जुलाई 24, 2026
      5
      AWESOME CAR
      This car is better than fortuner and best car in this segment, I really like this car and love it, there is many extra features than Toyota fortuner like panaromic sunroof, ADAS etc. This is a great looking car than others, long distance travelling with this car is just awesome very comfortable, love it.
      और देखें
      1
    • y
      yash on जुलाई 18, 2026
      5
      MG Majestor Have Many Good
      MG Majestor have many good advantages and amazing features. It have very big touchscreen, digital instrument cluster and panoramic sunroof which make the car look modern. The seats are very soft and comfortable for long drive. It also have automatic climate control and good music system for better journey.
      और देखें
      2
    • अधिक देखें
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      एमजी मैजेस्टर के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

      Q ) एमजी मैजेस्टर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में एमजी मैजेस्टर की ऑन-रोड कीमत 50,62,979 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) एमजी मैजेस्टर और फॉर्च्यूनर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) एमजी मैजेस्टर की कीमत 42.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम और फॉर्च्यूनर की कीमत 35.11 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) एमजी मैजेस्टर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 45.57 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से एमजी मैजेस्टर की ईएमआई ₹96,375 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹5.06 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) एमजी मैजेस्टर में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) एमजी मैजेस्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Dieselऑटोमेटिक
      Dieselऑटोमेटिक
      Dieselऑटोमेटिक
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      calculate एमजी मैजेस्टर ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹1,15,140ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      एमजी मैजेस्टर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      एमजी मैजेस्टर में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.53.36 - 56.48 लाख*
      मुंबईRs.51.48 - 54.49 लाख*
      पुणेRs.51.48 - 54.49 लाख*
      हैदराबादRs.53.43 - 56.57 लाख*
      चेन्नईRs.53.38 - 56.50 लाख*

      ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें

      • अपकमिंग
      • न्यू वैरिएंट
        एमजी हेक्टर
        एमजी हेक्टर
        Rs.12.14 - 20 लाखसंभावित
        अक्टूबर 27, 2026 अनुमानित लॉन्च

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है