सिट्रोएन e-c3 एक्स
सिट्रोएन e-c3 एक्स कीमत एन्ड& वेरिएंट
eC3 के 3 वेरिएंट हैं, कीमत ₹12.90L से शुरू, सभी में एक ही 29.2 kWh LFP बैटरी है जो 320 km MIDC रेंज देती है, 42 kW (57 PS) इलेक्ट्रिक मोटर और 143 Nm का इंस्टेंट टॉर्क के साथ। यह Citroen की इलेक्ट्रिक C3 है, जो इंडियन सड़कों के लिए सही ग्राउंड क्लीयरेंस (180 mm) वाली सबसे अफोर्डेबल EV है। Feel (₹12.90L) बेस है, इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS, मैनुअल क्लाइमेट, फैब्रिक सीट्स, 25.6cm टचस्क्रीन (wireless CarPlay + Android Auto के साथ), बॉडी-कलर्ड बंपर्स और कवर्स वाले 15-inch व्हील्स मिलते हैं। Shine DT (₹13.41L) इसे टॉप करती है, इसमें बड़ी 26cm HD टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 15-inch dual-tone अलॉय, dual-tone रूफ, लेदरेट स्टीयरिंग, पुश स्टार्ट और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs मिलते हैं। लाइनअप में एक आने वाला वेरिएंट ({{upcoming_price}}) भी है जो लॉन्च होना बाकी है। ज़्यादातर बायर्स Feel (₹12.90L) पर आते हैं, wireless CarPlay वाली 25.6cm टचस्क्रीन, ड्यूल एयरबैग्स, 320 km MIDC रेंज और गड्ढों को संभालने वाले सही 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए, बिना Shine DT के ऑटोमैटिक क्लाइमेट, dual-tone अलॉय, पुश स्टार्ट और कॉन्ट्रास्ट रूफ के लिए ~₹51K एक्स्ट्रा चुकाए।
| e-c3 एक्स लाइव(बेस मॉडल)29.2 केडब्ल्यूएच, 330 किमी, 56.22 बीएचपी | ₹12.09 लाख* | ||
| e-c3 एक्स लाइव (o)29.2 केडब्ल्यूएच, 330 किमी, 56.22 बीएचपी | ₹12.45 लाख* | ||
टॉप सेलिंग e-c3 एक्स शाइन(टॉप मॉडल)29.2 केडब्ल्यूएच, 330 किमी, 56.22 बीएचपी | ₹13.36 लाख* |
सिट्रोएन e-c3 एक्स स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 330 किमी |
| पावर | 56.22 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 29.2 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | |
| बूट स्पेस | 315 लीटर |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
e-c3 एक्स 2026: लेटेस्ट updates
-
17 जून 2026: सिट्रोएन ने ईसी3 एक्स को लॉन्च किया है, इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
-
3 जून 2026: सिट्रोएन ने नई ईसी3 का टीजर जारी किया है, इसे ईसी3 एक्स नाम दिया जाएगा। इसमें पेट्रोल पावर्ड सी3 वाले फीचर अपडेट मिल सकते हैं।
-
4 सितंबर 2025: सिट्रोएन ईसी3 की कीमत में बदलाव होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार पर जीएसटी दर में बदलाव नहीं हुआ है।
-
1 सितंबर 2025: सिट्रोएन ईसी3 मूलरूप से सी3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन है, इसमें 29.2 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 57 पीएस की पावर और 143 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।
e-c3 एक्स expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- पहली बार कार ड्राइव करने जा रहे लोगों के लिए भी चलाने में है आसान
- स्पेशियस और प्रैक्टिकल है इसका केबिन
- सेगमेंट में बेस्ट है इसकी ड्राइविंग रेंज
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता है इससे
- पावर्ड ओआरवीएम जैसे फीचर की कमी
- स्टैंडर्ड सी3 से ज्यादा महंगी है ये इलेक्ट्रिक कार
सिट्रोएन e-c3 एक्स रिव्यू
ओवरव्यू

पेट्रोल/डीजल इंजन वाली कारें प्रति किलोमीटर कितना लीटर फ्यूल खर्च करती है इससे तो फर्क पड़ता ही है, साथ ही अब ये भी देखा जाने लगा है कि ये प्रति किलोमीटर कितना पॉल्यूशन फैलाती है। जहां एक तरफ प्रदूषण को लेकर अब बहुत ज्यादा सख्ती बरती जा रही है और पेट्रोल/डीजल के दाम भी बढ़ने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लंबी रेंज और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ शिफ्ट होने लगे हैं। यदि आपको एक हैचबैक कार चाहिए तो एंट्री लेवल सेगमेंट आपको काफी कम ईवी के ऑप्शंस मिलेंगे। इनमें से एक है सिट्रोएन ईसी3 और क्या ये अपने कॉम्पिटिशन में मौजूद दूसरी इलेक्ट्रिक हैचबैक के मुकाबले 3 से 4 जनों की फैमिली के हिसाब से है काफी अच्छी कार ? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:
एक्सटीरियर
इस कार को आप किसी एंगल से भी देखें आपको ये सी3 लगेगी ना कि ईसी3। हालांकि इसके रियर और साइड्स में कुछ बैजिंग के साथ ड्राइवर साइड के फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप दिया गया है, जिससे ये पता चल जाता है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है। सिट्रोएन को इसे सी3 से एक अलग कार दिखाने के लिए नई ग्रिल, पैनल्स और नई बैजिंग देनी चाहिए थी।

ऑल अराउंड बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स होने के कारण इसका रोड प्रजेंस काफी दमदार नजर आता है। वहीं ऊंचा स्टांस होने के चलते भी इसे एसयूवी जैसी अपीयरेंस मिलती है। इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ 170 मिलीमीटर का अच्छा खासा ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। हालांकि इसमें फ्लैप टाइप डोर हैंडल्स और फेंडर माउंटेड इंडिकेटर्स जैसे एलिमेंट्स नहीं दिए गए हैं जो कि मॉडर्न हैचबैक कारों में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेयर की भी कमी है जो आपको लगभग हर इलेक्ट्रिक कार में देखने को मिल जाएगी।
इंटीरियर

ईसी3 का केबिन डिजाइन सी3 हैचबैक जैसा ही है। ईसी3 के डैशबोर्ड पर डॉटेड पैटर्न, वेंट्स का डिजाइन, कॉन्ट्रास्ट कलर और फ्लोर मैट्स काफी ट्रेंडी नजर आते हैं। सिट्रोएन ने इस इलेक्ट्रिक कार में ग्रे और ऑरेन्ज थीम के डैशबोर्ड के ऑप्शंस भी रखे हैं।

स्टाइलिश एलिमेंट्स पसंद करने वालों को तो ये चीजें काफी पसंद आएंगी, मगर ईसी3 के केबिन की क्वालिटी से आप कुछ और उम्मीदें जरूर रखेंगे। इसके केबिन में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल्स कुछ बेहतर हो सकते थे और कुछ एरिया में क्रीज का इस्तेमाल ठीक ढंग से किया जाना चाहिए था। एक अच्छी बात ये है कि ईसी3 में ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलती है जिससे आपको एक अच्छी ओवरऑल विजिबिलिटी मिलती है, ऐसे में नए ड्राइवर को भी भारी ट्रैफिक में इस कार को ड्राइव करने का कॉन्फिडेंस मिलता है।
प्रैक्टिकैलिटी


जब बात प्रैक्टिकैलिटी की आती है तो इसके हर डोर पॉकेट्स में 1 लीटर तक की बॉटल आराम से रखी जा सकती है। इसके सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स दिए गए हैं और वॉलेट या दूसरी चीजें रखने के लिए सेंटर कंसोल के पीछे ही एक गहरा ओपन स्टोरेज भी दिया गया है। इसके अलावा एसी कंट्रोल्स के नीचे ही शेल्फ भी दी गई है, जहां आप अपना फोन रख सकते हैं। साथ ही इसमें हैंडब्रेक के नीचे छोटा सा स्पेस भी दिया गया है और इसी के पीछे एक और बॉटल होल्डर दिया गया है। हालांकि इसमें रियर पावर विंडो के कंट्रोल्स फ्रंट बॉटल होल्डर के आगे दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठे पैसेंजर को बोतल रखे होने की स्थिति में उन्हें कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

ईसी3 के केबिन में तीन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं जिनमें से एक आगे और बाकी के दो पीछे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्रंट पैसेंजर्स के लिए 12 वोल्ट का पावर सॉकेट भी दिया गया है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन और टाइप सी पोर्ट नहीं दिया गया है जो इस बजट की कारों में आसानी से मिल जाते हैं।
फीचर्स

ईसी3 की फीचर लिस्ट इसकी कीमत को कहीं से भी वाजिब नहीं ठहराती है। इंफोटेनमेंट यूनिट को छोड़कर इसकी फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, मैनुअल एसी और ओआरवीएम के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट काफी बेसिक नजर आते हैं जो इसके टॉप वेरिएंट में दिए गए हैं, जबकि ईसी3 की ऑन रोड कीमत ही 13 लाख रुपये है।

हालांकि इसमें दिया गया 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। लेकिन एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले अचानक से कभी कभी डिसकनेक्ट भी हो जाते हैं और हमनें भी ब्लूटूथ डिवाइस को जोड़ने या उसे हटाने के दौरान कार के इंफोटनमेंट में ये बग देखा था। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट से ऐसी चीजें आसानी से दूर हो जाएगी। इसकी स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स काफी स्मूद है और इसका रिस्पॉन्स टाइम भी अच्छा है। और यदि आप इसका इस्तेमाल पहली बार कर रहे हैं तो इसका यूजर इंटरफेस आपको आसानी से समझ आ जाएगा।

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कि उतना अच्छा नहीं है। इसमें बैटरी परसंटेज, रेंज, ट्रिप ए एंड बी और चार्जिंग डीटेल्स जैसी बेसिक इंफॉर्मेशन ही दिखाई देती है। हालांकि ये सभी इंफॉर्मेशन सेपरेट स्क्रीन पर दिखती है और ड्राइवर को हर चीज के बारे में जानने के लिए अलग-अलग मोड्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। सिट्रोएन को यहां एक बेहतर एमआईडी देनी चाहिए थी जहां सिंगल स्क्रीन पर और भी तरह की जानकारियां देखी जा सके।

ईसी3 में 4 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है जिसे नॉर्मल वॉल्यूम पर रखने में तो कोई समस्या नहीं आती है, मगर जैसे ही वॉल्यूम बढ़ाई जाती है तो ऑडियो काफी बिगड़ा हुआ सा साउंड करने लगता है। इसके अलावा ईसी3 में ड्राइवर सीट के लिए सीट हाइट एडजस्टमेंट और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
इसमें जो फीचर्स नहीं दिए गए हैं उसकी लिस्ट काफी लंबी है। इस कार में आपको पैसिव कीलेस एंट्री, रियर कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे, जिनके होने से ये एक पैसा वसूल कार बन सकती थी।
स्पेस और रियर सीट कंफर्ट

सिट्रोएन ने इस मोर्चे पर तो कोई समझौता नहीं किया है और ईसी3 में रियर सीट पर दो लोगों के लिए तो काफी जगह बनाई गई है। एक औसत भारतीय की ऊंचाई के हिसाब से इस कार में अच्छा हेडरूम और लेगरूम स्पेस मिल जाता है और ग्लास एरिया भी बड़ा होने से केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है। जैसा कि हमनें पहले भी बताया कि इसमें दो यूएसबी चार्जर दिए गए हैं।
इसकी सीटों का बैकरेस्ट एंगल काफी रिलेक्स फील कराता है और सीटों की कुशनिंग भी काफी अच्छी है, जिससे सिटी में एक आरामदायक सफर मिलता है। हालांकि एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट की इस कार में कमी महसूस होती है। कुल मिलाकर इस कार का कंफर्ट लेवल तो संतोषजनक है और सिट्रोएन ने बिना कोई समझौता किए ऐसी छोटी छोटी चीजों पर अच्छे से काम किया है।
बूट स्पेस


परफॉरमेंस

ईसी3 की फुल चार्ज रेंज 232 किलोमीटर है। ये सर्टिफाइड रेंज से 82 किलोमीटर कम है। हालांकि इस रोड टेस्ट के आखिर दौर में एक समस्या भी आई थी। दरअसल कार की एमआईडी पर 1 परसेंट बैटरी के साथ 5 किलोमीटर की रेंज शो हो रही थी जबकि कार आगे बढ़ ही नहीं रही थी। जिन दूसरी इलेक्ट्रिक कारों का हमनें टेस्ट किया, उनमें इमरजेंसी की स्थिति में कुछ चार्जिंग रिजर्व रखने की सुविधा भी मिलती है, भले ही बैटरी जीरो परसेंट ही क्यों ना हो जाए।
ईसी3 को डॉमेस्टिक और डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर ले जाकर चार्ज किया जा सकता है। 15 एम्पियर के होम चार्जर से ये कार 8 घंटे में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट की बात करें तो ईसी3 को हमनें 120 किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आपको मिलेगी इस लिंक में।
सिटी ड्राइव

इलेक्ट्रिक सी3 को स्टार्ट करना इसके आईसीई मॉडल जैसा ही है, जहां आप चाबी लगाकर घुमाते हैं और फिर ये स्टार्ट हो जाती है। कम से कम कंपनी को इसके टॉप वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर तो देना ही चाहिए था। इसमें ड्राइव, रिवर्स और न्यूट्रल करने के लिए ड्राइव सलेक्टर का फीचर दिया गया है और इसका प्रोसेस काफी स्लो महसूस होता है। ड्राइव से कार को रिवर्स होने में काफी समय लगता है, जिससे सिटी के ट्रैफिक में यूटर्न लेते समय काफी कठिनाई आती है। चढ़ाई चढ़ते समय भी हैंडब्रेक्स का लगा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर नहीं दिया गया है।

सिट्रोएन की इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में 29.2 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जिसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज ऑन पेपर्स तो 320 किलोमीटर है। इस बैटरी पैक के साथ 57 पीएस की पावर और 143 एनएम का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी है। आपको इसका पावर आउटपुट भले ही कम नजर आए, मगर 143 एनएम की टॉर्क मिलने से ये कार कहीं अटकेगी नहीं। इसका पैडल रिस्पॉन्स काफी क्विक है और खासतौर पर 20 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड या 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के दौरान रिस्पॉन्स अच्छा मिलता है और आपको किसी दूसरे व्हीकल को ओवरटेक करने में दिक्कत नहीं आती है। कुल मिलाकर सिटी में तो बिना किसी परेशानी के ये इलेक्ट्रिक कार आराम से ड्राइव की जा सकती है।

सिटी में काफी तेज होने के बावजूद भी सी3 हैचबैक के मुकाबले ईसी3 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को छूने में काफी समय लेती है। इसका कारण ये है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के बाद इसको 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10 सेकंड्स का ज्यादा समय लगता है। इसलिए हाईवे पर ये कम पावरफुल महसूस होती है। बता दें कि इसकी टॉप स्पीड ही 102 किलोमीटर प्रति घंटे है जो एक्सप्रेस वे पर ड्राइव करने के लिहाज से काफी कम है।
राइड और हैंडलिंग

सिटी में ईसी3 के सस्पेंशंस खराब रास्तों या उछालों को आराम से झेल लेते हैं। ये कार स्पीड ब्रेकर्स और गड्ढों का सामना भी आराम से कर लेती है, मगर एकदम से कोई गहरा गड्ढा या कोई ऊंचा स्पीड ब्रेकर जैसा कुछ आ जाए तो आपको उसका अहसास केबिन में जरूर होगा। यहां तक कि हाई स्पीड के दौरान मिलने वाली स्टेबिलिटी भी आपको हमेशा कॉन्फिडेंस देती रहती है। पूरी दुनिया में सिट्रोएन की कारें अपनी सुपीरियर राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। भारत में हमनें सी5 एयरक्रॉस एसयूवी में भी ये चीज बखूबी देखी थी। हम कोई कंपेरिजन तो नहीं कर रहे, मगर सिट्रोएन जैसे ब्रांड को ईसी3 के मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को देखते हुए इसमें अच्छा राइड कंफर्ट मुहैया कराना चाहिए था।
वेरिएंट
ईसी3 इस समय दो वेरिएंट्स: लाइव और फील में उपलब्ध है जिनकी कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 12.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ईसी3 का मुकाबला टाटा टियागो ईवी से है और ये एमजी कॉमेट ईवी से थोड़ी बड़ी और मंहगी कार भी है।
निष्कर्ष

ईसी3 अच्छे लुक वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है जिसमें अच्छा खासा स्पेस दिया गया है और ये काफी प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल भी है। सिटी में ये आराम से ड्राइव की जा सकती है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। सिटी के हिसाब से ये अच्छी ड्राइविंग रेंज भी देती है और इसमें ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है।
हालांकि सिट्रोएन ने इसके केबिन में अच्छे मैटेरियल्स का इस्तेमाल नहीं किया है और इसमें काफी सारे फीचर्स की भी कमी महसूस होती है। टाटा टियागो ईवी के मुकाबले में मौजूद इस कार की ज्यादा कीमत को देखते हुए हमनें इन कमियों के होने की उम्मीद नहीं की थी।
अब आखिर में सवाल ये उठता है कि आपको क्यों ईसी3 कार लेनी चाहिए? तो हमारा जवाब है कि यदि आप एक बिजनेसमैन हैं और कम रनिंग कॉस्ट में रोजाना एक कार सिटी में इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपको कार में बहुत सारा स्पेस भी चाहिए और आप फीचर्स और अपीयरेंस के मुकाबले प्रैक्टिकैलिटी को तवज्जो देते है तो ईसी3 आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होगी।
सिट्रोएन e-c3 एक्स कलर
भारत में सिट्रोएन e-c3 एक्स निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
गैलेक्सी ब्लू
पोलर व्हाइट
पेरला नेरा ब्लैक
comparing सिट्रोएन e-c3 एक्स rivals
Rs.12.09 - 13.36 लाख* | Rs.12.49 - 17.89 लाख* | Rs.9.79 - 12.99 लाख* | Rs.13.50 - 20 लाख* | Rs.17.19 - 19.69 लाख* | Rs.13.04 लाख* | Rs.13.89 - 14.96 लाख* | Rs.17.99 - 20.75 लाख* |
| रेटिंगUser Review (88) | User Review (247) | User Review (44) | User Review (6) | User Review (141) | User Review (4) | User Review (11) | User Review (128) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी29.2 केडब्ल्यूएच | 30 - 45 केडब्ल्यूएच | 30 - 40 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 55 केडब्ल्यूएच | 32 केडब्ल्यूएच | 39.4 केडब्ल्यूएच | 50.3 केडब्ल्यूएच |
| रेंज330 किमी | 275 - 489 किमी | 275 - 350 किमी | 443 - 526 किमी | 502 किमी | 391 किमी | 456 किमी | 461 किमी |
| चार्जिंग टाइम- | 50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनट | - | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) | 70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%) | 11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 4.6 घंटे | 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%) | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 9 घंटे (0-100%) |
| पावर56.22 बीएचपी | 127 - 142 बीएचपी | 87 - 127 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 165 बीएचपी | 35.79 बीएचपी | 147.51 बीएचपी | 174.33 बीएचपी |
| एयरबैग4-6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 2 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | e-c3 एक्स बनाम नेक्सन ईवी | e-c3 एक्स बनाम पंच ईवी | e-c3 एक्स बनाम सिरोस ईवी | e-c3 एक्स बनाम कर्व ईवी | e-c3 एक्स बनाम एक्सप्रेस टी ईवी | e-c3 एक्स बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी | e-c3 एक्स बनाम एमजी जेडएस ईवी |
सिट्रोएन e-c3 एक्स 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore सिट्रोएन e-c3 एक्स दूसरा hand कारें
सिट्रोएन e-c3 एक्स यूज़र रिव्यू
- सभी (88)
- स्टाइलिंग से जुड़े (21)
- कंफर्ट (38)
- माइलेज (7)
- इंजन (8)
- इंटीरियर (24)
- स्पेस (18)
- कीमत (21)
- और...
- नई
- उपयोगी
- critical
- The Best Option To Buy An EvThis car is the best option to buy as a ev, i am realy impressed from this car it is the best car I ever used, its maintenance is also not that much costly, it is a bugget friendy car and I have not faced any problem from this car ever I am thinking to buy one more I love it, it's the best car ever it's designs to cool and futuristicऔर देखें3
- Overall Experience Is Good But Mileage And ComfortOverall experience is good but the issue is in long distance travelling I recently travelled nearly 1800km but mileage per charge is below 200km I'm using this car as family car since 1 year but mileage as compared to other cars is very low as the price is in same range, literally charging, and finding charging station is the big task travelling long distance in this car, Also seats are not comfortable no adjustable neck support, also features are very minimum, like Just android auto, by the way good but for city travelऔर देखें6 1
- Compact Electric CarThe Citroen eC3 is a fun and practical EV for city driving. Its compact size, good range and comfortable interiors make it a great urban companion. While it lacks some advanced features, its affordability and practicality make it an attractive option for first-time EV buyers.और देखें1
- Compact, Economical And FunThe Citroen eC3 is an excellent eclectic hatch for city driving. It is compact, easy to manoeuvre and decent driving range of 200 km for daily commute. The cabin is simple but comfortable and the decent tech, smartphone connectivity and touchscreen music system. I love the eC3 because of how smooth and quiet the ride is and without burning a hole in my pocket for petrol. It is an affordable and economical choice.और देखें1 1
- Very EconomicalWe need a spacious EV for our daily commutes and Citroen eC3 has been the perfect choice. It is actually very economical for us, with running cost being about Rs2.4 every kilometer. I am thinking of taking it for a short road trip to jaipur.और देखें
- अधिक देखें
सिट्रोएन e-c3 एक्स रेंज
सिट्रोएन e-c3 एक्स की रेंज 330 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 330 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
सिट्रोएन e-c3 एक्स प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
| Electric(Battery) | ऑटोमेटिक |
A ) Yes, but for the availability, we would suggest you to please connect with the n...और देखें
A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ci...और देखें
A ) The Citroen eC3 has driving range of 320 km on a single charge.
A ) The Citroen eC3 has seating capacity of 5.
A ) The Citroen eC3 gets a 29.2 kWh battery pack paired with an electric motor that ...और देखें

सिट्रोएन e-c3 एक्स में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग सिट्रोएन कारें
सिट्रोएन सी3 एक्सRs.4.99 - 10.21 लाख*
सिट्रोएन बसॉल्ट एक्सRs.8.55 - 14.11 लाख*
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्सRs.8.89 - 14.72 लाख*
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉसRs.37.32 लाख*
पॉपुलर हैचबैक कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
हुंडई आई20Rs.6 - 10.68 लाख*
- न्यू वैरिएंट
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा अल्ट्रोज़Rs.6 - 10.90 लाख*

