टाटा ने नवरात्रि में 50,000 से ज्यादा कार बेची, दिवाली के लिए प्रोडक्शन बढ़ाया!
नवरात्रि से दिवाली तक, टाटा की ऑर्डर बुक तेजी से भर रही है, और प्रोडक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है।
- Write a कमेंट

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के दौरान 50,000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की पुष्टि की है और दिवाली की मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाने की बात कही है। भारत में त्योहारी सीजन के दौरान कार बाजार में हमेशा एक बड़ा उछाल देखने को मिलता है, क्योंकि लोग अक्सर शुभ मौकों पर नई कार खरीदाना पसंद करते हैं। टाटा के हालिया बयान से यह साफ है कि कंपनी की गाड़ियों की मांग नवरात्रि से शुरू होकर दिवाली तक लगातार बढ़ रही है।
-
नवरात्रि के दौरान 50,000 से ज्यादा टाटा कार की बिक्री हुई।
-
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दिवाली से पहले प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है।
-
नेक्सन और पंच एसयूवी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल हैं।
-
'अविन्या' नाम से एक नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
दिवाली पर टाटा कारों की मांग?

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि पर 50,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ को दिखाता है। इस आंकड़े में दशहरा के दिन बेची गई 10,000 यूनिट्स भी शामिल हैं। इस सफलता के पीछे टाटा के दो सबसे लोकप्रिय मॉडल: नेक्सन और पंच का बड़ा हाथ है। इन दोनों मॉडलों ने अकेले सितंबर महीने में 20,000 से ज्यादा यूनिट्स (प्रत्येक) की बिक्री की थी। इस भारी मांग के चलते, कुछ टाटा मॉडलों पर वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने तक बढ़ सकता है। हालांकि, ग्राहकों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है।
टाटा का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
पिछले एक दशक में, टाटा मोटर्स ने भारतीय कार बाजार में अपनी छवि को पूरी तरह बदल दिया है। इस सफर की शुरुआत में टियागो हैचबैक ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब से टाटा फीचर-पैक्ड कार, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मॉडर्न डिजाइन के फॉर्मूले पर चल रही है। यह रणनीति भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आई है, जिसके चलते कंपनी ने लगातार नए मॉडल, स्पेशल एडिशन और कई तरह के इंजन ऑप्शन पेश किए हैं। टाटा का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है, जिसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन शामिल हैं।

यहां देखिए मौजूदा टाटा कार पोर्टफोलियो:
आईसीई मॉडल:
ईवी मॉडल:
अपकमिंग प्रीमियम ब्रांड: अविन्या

अपने मौजूदा मॉडलों के साथ मास-मार्केट सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने के बाद, टाटा मोटर्स जल्द प्रीमियम सेगमेंट में 'अविन्या' नाम से एक नया ब्रांड लॉन्च करने जा रही है। यह ब्रांड पूरी तरह से प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करेगा और इसका मुकाबला लग्जरी सेगमेंट की गाड़ियों से होगा। उम्मीद है कि अविन्या ब्रांड का डेब्यू इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला पहला मॉडल एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसके बाद एक प्रीमियम सेडान भी लाइनअप में शामिल की जा सकती है।
कारदेखो का क्या है कहना

टाटा की कार हाल के वर्षों में भारतीय खरीदारों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनकर उभरी हैं, और अब वे मारुति सुजुकी, हुंडई और किआ जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह टाटा का विस्तृत प्रोडक्ट रेंज है, जिसमें ग्राहकों को अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन, कई स्पेशल एडिशन, और हर बजट के लिए अलग-अलग फीचर वाले वेरिएंट्स मिलते हैं। खासकर इसकी एसयूवी कार, जैसे पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी, अपनी दमदार रोड प्रेजेंस और कीमत के हिसाब से मिलने वाले फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कंपनी के लिए एक सुधार का क्षेत्र फिट-एंड-फिनिश और इलेक्ट्रॉनिक्स की क्वालिटी में एकरूपता लाना है। इन पहलुओं पर ध्यान देने से लॉन्ग-टर्म ओनर्स के बीच ब्रांड का भरोसा और भी मजबूत होगा और यह टाटा को बाजार में एक और भी मजबूत खिलाड़ी बना देगा।
आपकी पसंदीदा टाटा कार कौनसी है? हमें कमेंट्स में बताएं।














