टाटा एरिस
टाटा एरिस कीमत एन्ड& वेरिएंट
टाटा एरिस की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 9.75 लाख रुपये है। एरिस 18 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें एरिस स्मार्ट पेट्रोल एमटी बेस मॉडल है और टाटा एरिस अकंप्लिश्ड सीएनजी एएमटी टॉप मॉडल है।
| एरिस स्मार्ट पेट्रोल एमटी(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल | ₹5.30 लाख* | ||
| एरिस प्योर पेट्रोल एमटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल | ₹6.15 लाख* | ||
| एरिस स्मार्ट सीएनजी एमटी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी | ₹6.30 लाख* | ||
| एरिस प्योर पेट्रोल एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल | ₹6.70 लाख* | ||
| एरिस प्योर प्लस पेट्रोल एमटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल | ₹6.75 लाख* | ||
| एरिस प्योर सीएनजी एमटी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी | ₹7.15 लाख* | ||
| एरिस प्योर प्लस पेट्रोल एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल | ₹7.30 लाख* | ||
| एरिस क्रिएटिव पेट्रोल एमटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल | ₹7.50 लाख* | ||
| एरिस प्योर सीएनजी एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी | ₹7.70 लाख* | ||
| एरिस प्योर प्लस सीएनजी एमटी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी | ₹7.75 लाख* | ||
| एरिस क्रिएटिव पेट्रोल एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल | ₹8.05 लाख* | ||
| एरिस अकंप्लिश्ड पेट्रोल एमटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल | ₹8.20 लाख* | ||
| एरिस प्योर प्लस सीएनजी एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी | ₹8.30 लाख* | ||
| एरिस क्रिएटिव सीएनजी एमटी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी | ₹8.50 लाख* | ||
| एरिस अकंप्लिश्ड पेट्रोल एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल | ₹8.75 लाख* | ||
| एरिस क्रिएटिव सीएनजी एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी | ₹9.05 लाख* | ||
| एरिस अकंप्लिश्ड सीएनजी एमटी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी | ₹9.20 लाख* | ||
| एरिस अकंप्लिश्ड सीएनजी एएमटी(टॉप मॉडल)1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी | ₹9.75 लाख* |
टाटा एरिस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 1199 सीसी |
| पावर | 74.46 - 85 बीएचपी |
| टॉर्क | 96.5 एनएम - 113 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| फ्यूल | पेट्रोल / सीएनजी |
| बूट स्पेस | 419 लीटर |
एरिस 2026: लेटेस्ट updates
-
25 सितंबर 2026 : नई टाटा एरिस भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस कॉम्पेक्ट सेडान कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआती कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है।
- 19 सितंबर 2026: एक्सक्लूसिव: नई टाटा एरिस सेडान टाटा टिगोर की जगह लेगी!
एरिस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- मॉडर्न डिजाइन: यह साफ-सुथरी और सिंपल दिखती है, और इसमें अच्छे दिखने वाले अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स भी मिलते हैं।
- प्रीमियम केबिन: सॉफ्ट-टच पैडिंग की वजह से इसका केबिन कीमत के हिसाब से ज़्यादा प्रीमियम लगता है।
- अच्छे फीचर्स: 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा इसे फीचर्स के मामले में बेहतरीन बनाते हैं।
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- केबिन क्वालिटी : इसके टचपॉइंट्स तो स्मूद लगते हैं, लेकिन क्लाइमेट कंट्रोल बटन ढीले-ढाले हैं और उनमें मजबूती का एहसास भी नहीं होता।
- सीमित स्पेस: आगे बैठने वाले पैसेंजर्स को अच्छा बैक सपोर्ट नहीं मिलता है और पीछे वाली सीट तीन पैसेंजर्स के लिए थोड़ी असुविधाजनक लगती है।
- कम्यूटर परफॉरमेंस: दोनों पावरट्रेन ऑप्शन की परफॉरमेंस ठीक-ठाक है, और ओवरटेक करने के लिए आपको एक गियर कम करना पड़ेगा।
टाटा एरिस रिव्यू
ओवरव्यू
टाटा मोटर्स ने अपनी सबकॉम्पैक्ट सेडान एरिस को भारत में पेश कर दिया है। इसे टाटा टिगोर से रिप्लेस किया गया है। 10 लाख रुपये से कम बजट में यह हुंडई ऑरा, मारुति डिजायर और होंडा अमेज जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती है। टाटा ने एरिस का केवल नाम ही नहीं बदला है, बल्कि इस कार में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं। यहां देखें नई टाटा एरिस की लॉन्च रिपोर्ट।
कंपनी का लक्ष्य एरिस के साथ सबकॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करना है, जिसके लिए इसमें सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि कई प्रैक्टिकल सुधार भी किए गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सभी बदलाव ग्राहकों को कितना आकर्षित करते हैं और क्या नई एरिस अपनी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे पाती है। तो चलिए, जानते हैं आगे :-

एक्सटीरियर
टाटा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान एरिस को मॉडर्न और मिनिमल लुक देकर बिल्कुल नई पहचान दी है। इससे यह गाड़ी अब आने वाले कुछ सालों तक टाटा टिगोर के मुकाबले बिलकुल फ्रेश बनी रहेगी। यहां देखें नई टाटा एरिस और पुरानी टियागो के बीच कंपेरिजन।
इसकी फ्रंट डिजाइन काफी हद तक फेसलिफ्ट टियागो हैचबैक से मिलती जुलती लगती है। आगे की तरफ एक चौड़ी ब्लैक स्ट्रिप दी गई है, जो इसके एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल्स) को जोड़ती है। इसमें ग्रिल को काफी पतला रखा गया है और बंपर के किनारों पर एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं।


साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसका सिल्हाउट पुरानी टिगोर जैसा है, लेकिन इसमें कई छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसमें डोर हैंडल्स और विंडो लाइन पर क्रोम एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके प्रीमियम फील को बढ़ाता है। एक ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके टॉप सीएनजी वेरिएंट में 14-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं, जबकि टॉप पेट्रोल वेरिएंट 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ आता है।

पीछे की तरफ इसमें एंड-टू-एंड कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स का ट्रेंड फॉलो किया गया है, जिसके बीच में टाटा का लोगो लगा है। इसके अलावा इसमें शार्क फिन एंटीना, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और चौड़ा बंपर भी मिलता है। यहां देखें नई टाटा एरिस की फोटो गैलरी।


2026 टाटा एरिस कार कुल छह आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे, नाइट्रो क्रिमसन, ड्यून ग्लो और डैंडेली ड्रिजल शामिल हैं। यह सभी कलर ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
हालांकि, हमारी टेस्ट यूनिट में हमें फिट और फिनिश से जुड़ी कुछ समस्याएं महसूस हुई, जैसे बोनट और बूट लिप के किनारों पर बड़े पैनल गैप्स और डोर पैनल का सही से अलाइन ना होना।
इंटीरियर
टाटा ने एरिस के केबिन में टियागो जैसी ही अप्रोच अपनाई है। इसके डैशबोर्ड का डिजाइन साफ-सुथरा और मिनिमल है, और हल्के रंग की थीम केबिन को खुला-खुला महसूस कराती है। इसमें ऑफ-व्हाइट सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो कार को एक प्रीमियम लुक देती है।

केबिन क्वालिटी के मामले में यह गाड़ी एवरेज लगती है। इसमें डैशबोर्ड और दरवाज़ों पर फैब्रिक पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। सीट और सेंटर आर्मरेस्ट पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। स्टीयरिंग व्हील पर मैट फिनिश मिलती है और पियानो ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल कम से कम किया गया है। इसके स्टीयरिंग व्हील और विंडो अप/डाउन बटन की क्वालिटी भी काफी सॉलिड लगती है।

हालांकि, इसके इंटीरियर में कुछ कमियां भी हैं जैसे कि स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट फिनिश नहीं दी गई है और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दिए गए रोटरी नॉब की क्वालिटी थोड़ी सस्ती लगती है। इसमें डैशबोर्ड और डोर पर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। हल्के रंग और फैब्रिक मटीरियल की वजह से इस पर धूल और गंदगी जल्दी जम जाती है, और कुछ महीनों के इस्तेमाल के बाद इस पर भूरे या काले धब्बे पड़ सकते हैं, जिनकी सफाई करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा इसमें ग्लवबॉक्स, सेंटर कंसोल और डोर आर्मरेस्ट के आसपास पैनल गैप्स भी देखे गए हैं। ये चीजें रोज की ड्राइविंग पर शायद असर ना डालें, लेकिन एक बार जब आपकी नजर इन पर पड़ जाती है, तो इन्हें अनदेखा करना मुश्किल हो जाता है।


आगे वाली सीट
टाटा एरिस की फ्रंट सीटों के अंदर जाना और बाहर निकलना बहुत आसान है, क्योंकि इसमें आपको ना तो ज्यादा झुकना पड़ता है और ना ही ज्यादा ऊपर चढ़ना पड़ता है। यह इसे उन परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है जिनके घर में बुजुर्ग सदस्य हैं। हालांकि, इसमें ड्राइवर सीट पर स्पेस ठीक-ठाक मिलती है। इसमें 5'8" लंबे व्यक्ति के लिए हेडरूम पर्याप्त मिलता है। सीटों का अंडर-थाई सपोर्ट और साइड सपोर्ट भी अच्छा है, जो लंबे सफर में पैसेंजर्स को अच्छा आराम देता है। हालांकि, इसका सीट बैक थोड़ा छोटा है, जिसके कारण कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से को उतना सपोर्ट नहीं मिल पाता।

एक अच्छी बात यह है कि इसके मैनुअल वेरिएंट में भी डेड पैडल दिया गया है, जो हाईवे पर ड्राइविंग करते समय बाएं पैर को आराम देने के लिए बहुत काम आता है। अच्छी बात यह है कि केबिन में हर बटन और कंट्रोल ड्राइवर की पहुंच में है, और बोनट के आकार और पिलर के साइज की वजह से आपको अच्छी विज़िबिलिटी भी मिलती है। हालांकि, एक छोटी सी कमी यह है कि चौड़ा सेंटर आर्मरेस्ट और डोर आर्मरेस्ट कभी-कभी घुटनों से टकराते हुए महसूस हैं, जो कुछ देर बाद थोड़ा परेशान कर सकते हैं।

पीछे वाली सीट
रियर सीट की बात करें तो यह दो लोगों के बैठने के लिए ही अच्छी है। एक औसत कद के ड्राइवर के पीछे बैठने पर घुटनों के लिए ठीक-ठाक जगह मिल जाती है। अगर फ्रंट सीट को सबसे नीचे भी कर दिया जाए, तब भी पीछे बैठे पैसेंजर के पैर आसानी से सीट के नीचे चले जाते हैं। इस सीट पर बैठकर हेडरूम और अंडर-थाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है। हालांकि, लंबे कद वाले पैसेंजर्स को थोड़ी दिक्कत हो सकती है और उनको हेडरूम और नीरूम दोनों की कमी का सामने करना पड़ सकता है।

कार का प्लेटफॉर्म पुराना होने के कारण इसकी चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा सकती है, जिसका सीधा असर केबिन स्पेस पर पड़ता है। पीछे तीन लोगों का बैठने में परेशानी होती है। मिडल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट तो दिया गया है, लेकिन फ्लोर ऊंचा उठा हुआ होने के कारण उसे घुटने ऊपर की ओर करके बैठना पड़ता हैं, जो लंबे सफर में थकान भरा हो सकता है। कम चौड़ाई के कारण तीनों पैसेंजर्स के कंधे आपस में टकराते हैं। इसलिए, हम आपको सलाह देते हैं कि इसे 5-सीटर कार की बजाए 4-सीटर कार के तौर पर ही इस्तेमाल करें।

स्टोरेज ऑप्शन
स्टोरेज की बात करें तो इसमें कई विकल्प मिलते हैं। कार में आपको चारों दरवाज़ों में बोतल रखने की जगह मिलती है। आगे बैठने वालों के लिए दो कप होल्डर, सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे सामान रखने की जगह और ठीक-ठाक साइज़ का ग्लवबॉक्स दिया गया है। सेंटर कंसोल में फोन रखने के लिए दो ट्रे दी गई हैं, जिनमें से एक में वायरलेस फोन चार्जर भी है।

पीछे बैठने वालों के लिए सीट के पीछे पॉकेट और सेंटर आर्मरेस्ट में दो कप होल्डर भी दिए गए हैं, ताकि उन्हें अपना सामान रखने में कोई परेशानी न हो।

चार्जिंग ऑप्शन
कार में चार्जिंग पोर्ट्स की मौजूदगी बहुत जरूरी हो गई है, और टाटा ने एरिस में इसका पूरा ख्याल रखा है। फ्रंट में पैसेंजर्स के लिए एक 12वोल्ट का सॉकेट, दो टाइप-सी पोर्ट्स और एक वायरलेस चार्जर दिया गया है। इन दो टाइप-सी पोर्ट्स में से एक 65वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप अपने लैपटॉप या लेटेस्ट स्मार्टफोन को जल्दी से चार्ज कर सकते हैं। वायरलेस चार्जर की मौजूदगी केबिन को केबल-फ्री रखने में मदद करती है। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए एक 65वाट का टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

फीचर्स
टाटा एरिस के केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन है, जिसका इंटरफेस काफी साफ-सुथरा है और यह इस्तेमाल करने में भी काफी आसान है। इसमें बड़े आइकन मिलते हैं और यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को स्पोर्ट करता है। इसमें 8-स्पीकर वाला नॉन-ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम मिलता है जिसकी मीडियम वॉल्यूम पर ऑडियो क्वालिटी अच्छी है, लेकिन जैसे ही आप आवाज तेज करते हैं इसका बास थोड़ा कमज़ोर लगने लगता है। इसमें टचस्क्रीन के पास में 5-इंच का ब्लैक-एंड-व्हाइट डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जिसके ग्राफिक्स भले ही सिंपल हों, लेकिन यह स्पीड, फ़्यूल लेवल और ट्रिप मीटर से जुड़ी जानकारी को बहुत साफ-सुथरे तरीके से दिखाता है।


इसमें वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है, जो फोन को ज्यादा गर्म नहीं होने देता। गर्मी के मौसम के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं जो कि एक बहुत काम का फीचर है।

इसके अलावा इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक और ऑटो-फ़ोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स (ओआरवीएम्स), क्रूज कंट्रोल (केवल पेट्रोल) और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें सिंगल-पेन सनरूफ की कमी है, जो कि इसके कई प्रतिद्वंद्वी मॉडल्स में मिलते हैं।

सुरक्षा
सेफ्टी हमेशा से टाटा की प्राथमिकता रही है और एरिस में भी इसका पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफ़ोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (ईबीडी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें 360-डिग्री कैमरा फीचर भी दिया गया है जिसकी वीडियो क्वालिटी काफी अच्छी है और यह 3डी और 2डी दोनों व्यू दिखाता है, जिससे कम स्पेस में गाड़ी को पार्क करना या निकालना आसान हो जाता है। एक और एडवांस फीचर ब्लाइंड व्यू मॉनिटर है जो इंडिकेटर देते ही चालू हो जाता है और उस खास कैमरे का फीड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर दिखाई देता है। यह लेन बदलते समय बहुत मददगार होता है, लेकिन इसका एक छोटा सा नेगेटिव पॉइंट है। चूंकि इसमें पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले नहीं दिया गया है, यह कैमरा फीड पूरी 10.25-इंच की स्क्रीन को घेर लेता है। अगर आप नेविगेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो किसी चौराहे पर मुड़ते समय मैप की जगह कैमरा व्यू दिखने से थोड़ी असुविधा हो सकती है।

एरिस का अभी तक क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन टाटा टिगोर को ग्लोबल एनकैप से 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि टाटा एरिस को भी यही सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है।
बूट स्पेस
टाटा एरिस के पेट्रोल वर्जन में 419 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें आप आसानी से एक छोटा, एक मीडियम और एक बड़ा सूटकेस का सेट रख सकते हैं, और उसके बाद भी एक-दो छोटे बैग्स के लिए जगह बच जाती है। एक और अच्छी बात यह है कि बूट के अंदर हिंज नहीं दिए गए हैं, इसकी बजाय इसमें बाहर की तरफ स्ट्रट्स मिलते हैं। इससे सामान को व्यवस्थित करना आसान हो जाता है। इसकी बूट लिड की ऊंचाई भी कम है, जिससे भारी सामान को चढ़ाने और उतारने में परेशानी नहीं आती है।

सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो बूट में दो टैंक लगे होने के कारण स्पेस कम होकर 219 लीटर रह जाती है। हालांकि, यह आंकड़ा आपको कम लग सकता है, लेकिन यह काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें आप आसानी से तीन केबिन-साइज के सूटकेस के साथ कुछ छोटे बैग्स रख सकते हैं। यह स्पेस एक छोटे परिवार के वीकेंड ट्रिप के लिए पर्याप्त है।

परफॉरमेंस
2026 टाटा एरिस में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ फ़ैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट भी मिलती है। इन दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें नई टाटा एरिस के इंजन ऑप्शन की जानकारी :-
| इंजन | 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल | 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर | 86 पीएस | 75.5 पीएस |
| टॉर्क | 113 एनएम | 96.5 एनएम |
| गियरबॉक्स | 5-स्पीड एमटी / एएमटी | 5-स्पीड एमटी / एएमटी |
1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी
यह वही इंजन है जो टाटा टियागो में उपलब्ध है और पुरानी टिगोर के साथ भी मिलता था। पावर आउटपुट के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह कम शोर करता है और इसमें वाइब्रेशन भी कम महसूस होते हैं।
शहर में परफॉरमेंस

शहर में सीएनजी मोड पर ड्राइविंग के दौरान एरिस की परफॉरमेंस अच्छी रही। इंजन के वाइब्रेशन सिर्फ गाड़ी रुकी होने पर (आइडलिंग पर) ही महसूस होते हैं, लेकिन एक बार जब गाड़ी चलने लगती है तो वह लगभग गायब हो जाते हैं। सीएनजी कारों में जो एक ख़ास तरह का शोर होता है, वह भी एरिस में काफी कम महसूस होता है। शहर में इसकी परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको कोई कमी महसूस नहीं होगी, लेकिन सबसे पहले आपको यह मानना होगा कि यह एक कम्यूटर इंजन है, जिसे मज़ेदार या स्पोर्टी अंदाज़ में नहीं चलाया जाना चाहिए। इसकी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ती है, और आपको एसेलरेटर पर आराम से पैर रखना होता है। वहीं, मैनुअल वर्ज़न में बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में आपको क्लच के साथ थोड़ा तालमेल बिठाना पड़ता है, लेकिन 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने के बाद यह आसानी से चलती है। शहर में ओवरटेक करने के लिए आपको पहले से प्लानिंग करनी होगी और ज्यादातर गियर को डाउनशिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी। यह इंजन शहर में गाड़ी चलाते समय आपको कोई परेशानी नहीं देगा।

हाइवे में परफॉरमेंस
हाईवे पर एरिस सीएनजी वर्जन 70-80 किमी/घंटे की स्पीड पर आराम से क्रूज कर सकता है। इस स्पीड पर इंजन शांत रहता है और केबिन में भी सुकून बना रहता है। हालांकि, 80 किमी/घंटे की रफ्तार के बाद एसेलेरेशन थोड़ा धीमा पड़ जाता है। रफ़्तार बढ़ाने के लिए इंजन को मेहनत करनी पड़ती है और इस दौरान उसका शोर भी केबिन में सुनाई देता है। हालांकि, अगर आप तेज़ी से गियर कम करना चाहते हैं और अपने आसपास की किसी गाड़ी से आगे निकलना चाहते हैं, तो सीएनजी वेरिएंट्स में आपको एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है जिसके साथ पैडल शिफ़्टर्स भी दिए गए हैं। इसमें कोई डेडिकेटेड मैनुअल मोड नहीं है, जिसका मतलब है कि आप गियर को होल्ड नहीं कर सकते, लेकिन पैडल शिफ्टर्स के साथ गियर को डाउनशिफ़्ट जरूर कर सकते हैं। दूसरे एएमटी की तरह, इसमें भी गियर बदलते समय हल्का झटका और हेड-नॉड महसूस होता है। इसकी आदत पड़ने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एक बार आदत हो जाए तो यह शहर के ट्रैफ़िक में काफी सुविधाजनक लगता है।


1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
सीएनजी वर्जन के मुकाबले स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट में आवाज और वाइब्रेशन कम महसूस होते हैं और परफ़ॉर्मेंस के मामले में भी यह थोड़ा बेहतर है।
शहर में परफॉरमेंस

शहर में ड्राइव करते समय गाड़ी की रफ्तार थोड़ी तेज़ी से बढ़ती है। कम स्पीड पर इंजन का रिस्पॉन्स बेहतर लगता है और आपको सीएनजी की तरह ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। हालांकि, यह भी एक कम्यूटर इंजन ही है, इसलिए आपको इससे बहुत ज़्यादा तेज़ी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह रोज़ाना के काम पूरे करने और ऑफिस आने-जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
हाइवे परफॉरमेंस
हाईवे पर पेट्रोल और सीएनजी की परफॉरमेंस का अंतर साफ तौर पर नजर आता है। जहां सीएनजी वर्जन 80 किमी/घंटे की स्पीड को पार के बाद सुस्त लगने लगता है, वहीं पेट्रोल वर्जन 100 किमी/घंटे की रफ़्तार तक आसानी से पहुंच जाता है। ऐसेलरेशन बेहतर होने की वजह से हाईवे पर क्रूज़ करना ज़्यादा आरामदायक लगता है। हालांकि, यहां भी तेज़ी से ओवरटेक करने के लिए आपको गियर डाउनशिफ़्ट करने की जरूरत पड़ेगी खासकर जब गाड़ी में 4-5 लोग बैठे हों।

राइड और हैंडलिंग
राइड कंफर्ट
राइड कंफर्ट हमेशा से टाटा की गाड़ियों की एक खास पहचान रही है, और एरिस भी इस मामले में बिलकुल निराश नहीं करती। इस सेडान कार के सस्पेंशन को भारतीय सड़कों के हिसाब से बहुत अच्छी तरह ट्यून किया गया है। यह छोटे-मोटे गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से सोख लेती है और केबिन के अंदर झटके महसूस भी नहीं होने देती। अच्छी बात यह है कि टाटा ने सीएनजी वर्जन में सस्पेंशन को इस तरह से ट्यून किया है कि वह एक्स्ट्रा वज़न को संभाल सके और राइड आरामदायक बनी रहे। स्पीड ब्रेकर्स पर भी गाड़ी आसानी से निकल जाती है। लंबे सफर के लिए भी इसकी राइड क्वालिटी काफी आरामदायक लगती है। इसके टॉप पेट्रोल मॉडल में 15-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिस वजह से इसकी राइड थोड़ी सख़्त लगती है और सड़क की सतह केबिन में ज़्यादा महसूस होती है। केबिन के अंदर मूवमेंट भी ज्यादा फील होता है।

हैंडलिंग
टाटा एरिस की हैंडलिंग शहर की ड्राइविंग के हिसाब से काफी अच्छी है। इसका स्टीयरिंग व्हील बहुत हल्का है, जिससे छोटी जगह पर गाड़ी को मोड़ना या पार्क करना बहुत आसान रहता है। इसका साइज कॉम्पैक्ट है जिससे शहर के ट्रैफ़िक में इसे आसानी से चलाया जा सकता है। जबकि, हाईवे पर स्पीड बढ़ने के साथ स्टीयरिंग व्हील में वजन आ जाता है, जिससे तेज़ गति में भी गाड़ी स्टेबल लगती है। यह गाड़ी स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए नहीं बनी है। 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार पर टर्न लेते समय इसमें कई छोटे-मोटे करेक्शन की ज़रूरत पड़ती है। कुल मिलाकर, इसकी हैंडलिंग सुरक्षित और भरोसेमंद है।
वेरिएंट
2026 टाटा एरिस पांच वेरिएंट: स्मार्ट, प्योर, प्योर+, क्रिएटिव और अकंपलिश्ड में उपलब्ध है।
टाटा एरिस स्मार्ट
बेस वेरिएंट स्मार्ट में पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन इसमें एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसमें हैलोजन हेडलैंप, 14-इंच के स्टील व्हील और एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें लाइट थीम, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व दरवाजों पर सॉफ्ट-टच पैडिंग मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मैनुअल एसी, मैनुअल विंडो, मैनुअली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स और एमआईडी मिलती है। सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। यहां देखें स्मार्ट वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
टाटा एरिस प्योर
एरिस प्योर वेरिएंट में पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट के साथ मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। एक्सटीरियर पर इसमें बॉडी-कलर डोर हैंडल और कवर के साथ 14-इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑल-पावर विंडो मिलती हैं। अतिरिक्त फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, ब्लूटूथ सपोर्ट और 2 स्पीकर शामिल हैं। इसमें डे/नाइट आईआरवीएम, रियर डिफॉगर और फॉलो मी होम हेडलैंप्स जैसे सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं। एरिस प्योर वेरिएंट के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
टाटा एरिस प्योर +
एक्सटीरियर पर इसमें शार्क फ़िन एंटीना, सीएनजी वेरिएंट में 14-इंच और पेट्रोल वेरिएंट में 15-इंच के स्टाइलिश स्टील व्हील मिलते हैं। केबिन के अंदर इसमें कपहोल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट और फैब्रिक फ़िनिश वाला फ्रंट आर्मरेस्ट मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल (केवल पेट्रोल), रियर एसी वेंट्स, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 4 स्पीकर और 65वाट टाइप-सी फ्रंट चार्जर जैसे फीचर जोड़े गए हैं। सेफ्टी किट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियरव्यू कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है। प्योर प्लस वेरिएंट को लेने से पहले आपको और भी बातें जान लेनी चाहिए।
टाटा एरिस क्रिएटिव
क्रिएटिव वेरिएंट के एक्सटीरियर में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और 15-इंच के अलॉय व्हील्स (केवल पेट्रोल मॉडल में) मिलते हैं। केबिन में ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच डाउन फीचर और क्रोम डोर हैंडल्स के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम्स, ऑटो हेडलैंप्स और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट पैकेज में दो एडिशनल ट्वीटर के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन शामिल है। सुरक्षा के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर मिलते हैं। यहां देखें नई टाटा सिएरा के क्रिएटिव वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
टाटा एरिस अकंपलिश्ड
एक्सटीरियर में डुअल-टोन कलर ऑप्शन, एलईडी फॉग लैंप और विंडो लाइन पर क्रोम मिलता है। केबिन में सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, स्लिम विंडो बटन, सीट बैक पॉकेट और फ्रंट आर्मरेस्ट पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट में 65वाट रियर टाइप-सी चार्जर, फ्रंट वायरलेस फ़ोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। सेफ्टी किट में डिजिटल डैशकैम जोड़ा गया है। यहां देखें अकंपलिश्ड वेरिएंट से जुड़ी जानकारी।
कारदेखो का क्या है कहना
यदि आपका बजट कम है तो आपको इसका प्योर वेरिएंट लेना चाहिए। इसके केबिन की डिजाइन साफ-सुथरी है, लेकिन आपको टचस्क्रीन लगवाने के लिए अलग से बजट रखना होगा। अगर आपको फ़ैक्ट्री-फिटेड इंफोटेनमेंट पैकेज चाहिए तो आप इसका प्योर+ वेरिएंट चुन सकते हैं। बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आपको इसका क्रिएटिव वेरिएंट खरीदना चाहिए। यह एक अच्छा पैकेज है, लेकिन इसमें कुछ फ्लैशी फीचर्स की कमी है। यदि आप शानदार एक्सपीरिएंस चाहते हैं, तो अकंपलिश्ड वेरिएंट को चुनें।
निष्कर्ष
टाटा ने एरिस लॉन्च करके अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान की पहचान पूरी तरह से बदल दी है। इसकी मॉडर्न डिजाइन, फीचर लोडेड केबिन, और आरामदायक राइड क्वालिटी इसे एक मज़बूत पैकेज बनाती है। यह उन छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल कार चाहते हैं, और सीएनजी विकल्प के साथ यह किफायती भी हो जाती है। टाटा ने सीएनजी कारों से जुड़ी खामियों जैसे कम फ़ीचर्स, सख़्त राइड, फीकी परफॉरमेंस और कम बूट स्पेस को एरिस के साथ काफी हद तक दूर कर दिया है। अगर आपको केबिन में ज्यादा जगह चाहिए, तो आपको इसके प्रतिद्वंद्वियों पर एक नज़र जरूर डालनी चाहिए।
आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं :-
मारुति डिजायर
क्यों खरीदें
-
बेहतर रियर सीट स्पेस
-
ज्यादा आरामदायक
क्यों नहीं खरीदें
-
ज्यादा महंगी शुरूआती कीमत
-
कम फीचर्स
यहां देखें टाटा एरिस vs मारुति डिजायर के बीच कंपेरिजन।
होंडा अमेज
क्यों खरीदें
-
बेहतर रियर सीट स्पेस
-
एडीएएस के साथ बेहतर सेफ्टी पैकेज
-
सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस
क्यों नापसंद करें
-
ज्यादा महंगी
-
ठीकठाक फीचर्स
यहां देखें टाटा एरिस vs होंडा अमेज के बीच कंपेरिजन।
हुंडई ऑरा
क्यों खरीदें
-
ज्यादा किफायती टॉप वेरिएंट
-
अच्छे फीचर्स
क्यों नापसंद करें
-
कम केबिन स्पेस
-
एएमटी के साथ सीएनजी ऑप्शन नहीं
टाटा एरिस कलर
भारत में टाटा एरिस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
निट्रो crimson
dandeli drizzle
प्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन
प्योर grey-dual tone
परिसटाइन व्हाइट
प्योर ग्रे
dune glow
dune glow with ड्यूल टोन
dandeli drizzle with ड्यूल टोन
निट्रो crimson with ड्यूल टोन
डेटोना ग्रे
डेटोना ग्रे with ड्यूल टोन
comparing टाटा एरिस rivals
Rs.5.30 - 9.75 लाख* | Rs.5.75 - 10.77 लाख* | Rs.6.31 - 9.54 लाख* | Rs.4.77 - 8.62 लाख* | Rs.6 - 10.90 लाख* | Rs.5.99 - 9.99 लाख* | Rs.7.65 - 10 लाख* | Rs.6.90 - 12.03 लाख* |
| रेटिंगUser Review (30) | User Review (172) | User Review (571) | User Review (43) | User Review (122) | User Review (15) | User Review (117) | User Review (809) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन1199 सीसी | 1199 सीसी | 1197 सीसी | 1199 सीसी | 1199 सीसी - 1497 सीसी | 1197 सीसी | 1199 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | डीजल / पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल | पेट्रोल / सीएनजी |
| पावर74.46 - 85 बीएचपी | 72 - 118 बीएचपी | 68.79 - 81.8 बीएचपी | 74.46 - 85 बीएचपी | 72.49 - 88.76 बीएचपी | 69 - 82 बीएचपी | 89 बीएचपी | 76.43 - 98.69 बीएचपी |
| बूट स्पेस419 लीटर | 366 लीटर | 382 लीटर | 242 लीटर | 345 लीटर | 318 लीटर | 416 लीटर | 308 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | एरिस बनाम पंच | एरिस बनाम डिजायर | एरिस बनाम टियागो | एरिस बनाम अल्ट्रोज़ | एरिस बनाम बलेनो | एरिस बनाम अमेज | एरिस बनाम फ्रॉन्क्स |
टाटा एरिस वीडियो

सभी वन place में जानकारी

Which वन should you buy?

CNG tank = compromise?
टाटा एरिस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore टाटा एरिस दूसरा hand कारें
टाटा एरिस यूज़र रिव्यू
- सभी (30)
- स्टाइलिंग से जुड़े (13)
- कंफर्ट (10)
- माइलेज (13)
- इंजन (3)
- इंटीरियर (7)
- स्पेस (7)
- कीमत (8)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Good Car BestGood car, very good experience, top mileage, good looking style, best cng and petrol system, manual and automatic option available in this car. I also recommend to purchase this car, best budget family car, chilled ac, six airbags for safety, good mileage car, best experience holder.और देखें
- Love This CarOverall if I tell about this car, it is a budget friendly and it is more valuable for middle class people who have dream to buy a car and tata always fullfill that dream. It also have more incredible features that loves by everyone and it also feels luxurious, colour of this car can like by every tata customer.और देखें1
- Nice Car TataThis car is the best choice for people who prioritise mileage, looks, and specifications. There are so many variants to choose from. Tata makes quality products and the best cars, with top-notch quality and good resale value. This new Tata Aeries has created a lot of craze and is becoming more popular in the car segment.और देखें2
- Best Car Love U TataThe best car in this series! I like its CNG mileage, very nice looks, large boot space, and better performance than other cars in the segment. Tata launches impressive products in the car market every time. I love Tata cars, and Tata is number one in the car market. The six airbags provide good safety for Tata Aeries passengers. The 15-inch tyres and automatic climate control are also great features. It is the best vehicle.और देखें
- Tata Aeris Is The BestBest car in this segment and price. I've owned tata tigor before and this is based ilon that? I wanted cng varient so I did go for it and it was beyond my expectations For buyers wanting low running costs without sacrificing boot space, solid safety, or city-driving comfort, the Aeris iCNG easily leads the class.और देखें2
- अधिक देखें
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टाटा एरिस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन |
|---|---|
| Petrol | मैनुअल |
| Petrol | मैनुअल |
| Petrol | ऑटोमेटिक |
| Petrol | मैनुअल |
| Petrol | ऑटोमेटिक |
| Petrol | मैनुअल |
| Petrol | ऑटोमेटिक |
| Petrol | मैनुअल |
| Petrol | ऑटोमेटिक |
| CNG | मैनुअल |
| CNG | मैनुअल |
| CNG | ऑटोमेटिक |
| CNG | मैनुअल |
| CNG | ऑटोमेटिक |
| CNG | मैनुअल |
| CNG | ऑटोमेटिक |
| CNG | मैनुअल |
| CNG | ऑटोमेटिक |
A ) Up to 28.06 km/kg (ARAI) CNG Car
A ) The Tata Aeris Accomplished CNG AMT is priced at ₹ 9.75 Lakh (Ex-showroom, New D...और देखें
A ) As of now, there is no official information available from the brand regarding t...और देखें

टाटा एरिस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टाटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टाटा एक्सप्रेसRs.5.74 - 6.79 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
टाटा पंचRs.5.75 - 10.77 लाख*
टाटा नेक्सनRs.7.40 - 14.52 लाख*
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
पॉपुलर सेडान कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
मारुति सुजुकी डिजायरRs.6.31 - 9.54 लाख*
हुंडई वरनाRs.10.99 - 18.46 लाख*
फॉक्सवेगन वर्टसRs.10.71 - 19.20 लाख*
स्कोडा स्लावियाRs.10 - 18.84 लाख*
हुंडई ऑराRs.6 - 8.67 लाख*
होंडा सिटीRs.12 - 21.36 लाख*
हुंडई प्राइम एसडीRs.6.96 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

