• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर ईवी

    4.198 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 12.49 - 13.75 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    सितंबर ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टाटा टिगॉर ईवी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज315 किमी
    पावर73.75 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी26 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी18 किलोवाट चार्जर के साथ 59 मिनट (10-80%)
    चार्जिंग टाइम एसी3.3 किलोवाट चार्जर के साथ 9 घंटे (0-100%)
    बूट स्पेस316 लीटर

    टाटा टिगॉर ईवी प्राइस

    Tigor EV के 4 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹12.49L से, और सभी में एक ही 26 kWh बैटरी है जो 315 km ARAI रेंज और 59-minute DC fast charge देती है. XE (₹12.49L) रोज़ के कम्यूट के लिए ठीक है, इसमें dual airbags, ABS और एक डिजिटल क्लस्टर मिलता है जो बैटरी की स्थिति एक नज़र में दिखा देता है. XT (₹12.99L) में 17.78cm HARMAN टचस्क्रीन जुड़ जाता है, साथ में wireless Apple CarPlay और स्टीयरिंग कंट्रोल, तो ट्रैफिक में फोन से जूझने का झंझट खत्म. XZ Plus (₹13.49L) में auto climate, cruise control, smart key push start और कूल्ड ग्लवबॉक्स मिलता है जो गर्म दोपहर में पानी की बोतल को ठंडा रखता है. XZ Plus LUX (₹13.75L) में ऊपर से लेदरेट सीट्स और पूरा प्रीमियम पैक मिलता है. ज़्यादातर बायर्स XZ Plus (₹13.49L) पर आते हैं, CarPlay वाला टचस्क्रीन, auto climate, cruise control और 315 km रेंज, और XZ Plus LUX की लेदरेट अपहोल्स्ट्री के लिए करीब ~₹26K एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं.

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    4 Variants AvailableClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    26 केडब्ल्यूएच315 किमी73.75 बीएचपी
    26 केडब्ल्यूएच315 किमी73.75 बीएचपी
    26 केडब्ल्यूएच315 किमी73.75 बीएचपी
    26 केडब्ल्यूएच315 किमी73.75 बीएचपी

    टाटा टिगॉर ईवी रिव्यू

    Tata Tigor EV, Tigor कॉम्पैक्ट सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसे भारतीय बाजार में एक किफायती और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया गया है। 2021 में जब Global NCAP ने इसका क्रैश टेस्ट किया, तो इसने एडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन को लेकर 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। यह पहली इलेक्ट्रिक कार थी जिसका ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया था। Tigor EV ने यह साबित किया कि इलेक्ट्रिक कारें भी सुरक्षा के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन कीमत और रेंज के मामले में यह Tata Tiago EV, Citroen eC3 और Tata Punch EV. के कुछ वेरिएंट को कड़ी टक्कर देती है। 

    और देखें

    2021 में लॉन्च होने के बाद से Tata Tigor EV के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, जबकि इसके ICE (पेट्रोल/CNG) वर्जन को 2025 में एक बड़ा अपडेट मिला था।

    Tata Tigor EV

    आगे की तरफ इसमें पारंपरिक ग्रिल की बजाए एक ब्लैंक-ऑफ ग्रिल दी गई है, जिस पर टाटा लोगो और EV बैजिंग मिलती है। इस पैनल और हेडलैंप्स के नीचे आकर्षक ब्लू हाइलाइट्स दिए गए हैं, जो टाटा के सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एक सिग्नेचर स्टाइलिंग है। इसमें हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई हैं जो अच्छी रोशनी देती हैं और बंपर के निचले हिस्से पर फॉग लैंप्स के पास में LED डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) दिए गए हैं जो कार को एक मॉडर्न टच देते हैं। 

    Tata Tigor EV Side

    इसकी साइड प्रोफाइल काफी हद तक स्टैंडर्ड Tigor जैसी दिखती है। सबसे बड़ा अंतर इसके व्हील्स में हैं, जहां Tigor ICE वर्जन में अलॉय व्हील्स मिलते है, वहीं Tigor EV में 14-इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं जिन पर स्टाइलिश व्हील कवर लगे हुए हैं। साइड पर इसमें ईवी बैजिंग और व्हील कवर पर ब्लू हाइलाइट भी दिए गए हैं जो इसके इलेक्ट्रिक नेचर को दिखाते हैं। 

    Tata Tigor EV Rear

    पीछे की तरफ इसमें कुछ ब्लू हाइलाइट और ईवी बैजिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी डिजाइन काफी हद तक ICE वर्जन जैसी है। 

    यह गाड़ी तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें मैग्नेटिक रेड, टील ब्लू और डेटोना ग्रे शामिल हैं। अगर आप एक क्लासी लुक चाहते हैं तो डेटोना ग्रे शेड को चुनना अच्छा विकल्प होगा।

    और देखें

    Tata Tiago EV के केबिन की डिजाइन अब थोड़ी पुरानी लगने लगी है, खासकर जब अब बाजार में नई और मॉडर्न इंटीरियर वाली कारें देखते हैं। इसका डैशबोर्ड लेआउट आपको जाना-पहचाना लगेगा, क्योंकि यह काफी हद तक ICE मॉडल जैसा ही है। केबिन को खास बनाने के लिए इसमें एक्सटीरियर की तरह ब्लू हाइलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह हाइलाइट AC वेंट्स के चारों ओर और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर देखे जा सकते हैं, जो लगातार याद दिलाते हैं कि आप एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में बैठे हैं। डैशबोर्ड के बीच में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    Tata Tigor EV Dashboard

    मटीरियल क्वालिटी की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर ज्यादातर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है, जबकि केबिन के निचले हिस्सों में (जैसे ग्लवबॉक्स के आसपास) प्लास्टिक की फिनिशिंग थोड़ी बेहतर हो सकती थी, क्योंकि कुछ जगहों पर रफ एजेज महसूस होते हैं। कुल मिलाकर, इसका इंटीरियर फंक्शनल और प्रैक्टिकल है, लेकिन डिजाइन और मटीरियल के मामले में यह अब थोड़ा अपडेट मांगता है।

    आगे वाली सीट

    Tata Tigor EV Height Adjustable Driver Seat

    ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए Tigor eV की आगे वाली सीटें काफी आरामदायक है। इस पर 6 फुट की हाइट वाले लोग बिना किसी परेशानी के आराम से बैठ सकते हैं, उनके लिए इसमें पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम स्पेस मिलती है। सही ड्राइविंग पोजिशन ढूंढना भी ड्राइवर के काफी आसान है। इसमें टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसे ड्राइवर अपनी ऊंचाई के हिसाब से ऊपर या नीचे एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट भी दी गई है, जिससे आप सीट की ऊंचाई को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इन दोनों फीचर्स की मदद से हर कद के ड्राइवर को एक आरामदायक और कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन मिल जाती है। कार के बोनट का डिजाइन स्लोपिंग है, जिसकी वजह से ड्राइवर को आगे का व्यू बहुत साफ मिलता है और ट्रैफिक में गाड़ी को जज करना या तंग जगहों पर पार्किंग करना आसान हो जाता है। इसकी सीटें अच्छी तरह से कुशंड हैं और लंबे सफर पर अच्छा सपोर्ट भी देती हैं।

    पीछे वाली सीट

    Tata Tigor EV Leatherette Seats

    अगर आगे वाली सीट पर 6 फीट लंबा व्यक्ति बैठा हो, तो पीछे वाली सीट पर भी उतनी ही लंबाई वाले पैसेंजर को पैर फैलाने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। हालांकि, इससे ज्यादा हाइट वाले लोगों को हेडरूम और लेगरूम की कमी महसूस हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पीछे वाली सीट दो लोगों के बैठने के लिहाज से सबसे अच्छी है, क्योंकि इसके केबिन की चौड़ाई कम है। हमारी सलाह है कि आप Tigor EV को चार लोगों की गाड़ी की तरह इस्तेमाल करें और पीछे वाली सीट पर बैठकर सेंटर आर्मरेस्ट का फायदा उठाएं। हालांकि, इसमें पीछे की तरफ AC वेंट्स की सुविधा नहीं दी गई हैं, जो पीछे बैठे पैसेंजर्स को कंफर्टेबल महसूस कराते। 

    स्टोरेज ऑप्शन 

    प्रैक्टिकैलिटी के मामले में भी 2025 Tigor EV काफी अच्छी है। इसमें चारों दरवाजों पर 1-लीटर की पानी की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर एक ठीक-ठाक साइज का ग्लवबॉक्स है जिसमें आप कार के डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी चीजें रख सकते हैं। सेंटर कंसोल में हैंडब्रेक के पास एक छोटी सी जगह है, जो चाबियां या सिक्के रखने के लिए परफेक्ट है। इसके ठीक आगे तीन कपहोल्डर्स दिए गए हैं, लेकिन उनका डिज़ाइन ऐसा है कि आप एक बार में केवल दो का ही उपयोग कर सकते हैं। 

    Tata Tigor EV Centre Console Storage

    पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए भी स्टोरेज का पूरा ध्यान रखा गया है। हैंडब्रेक के ठीक पीछे एक बॉटल रखने के लिए स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेंटर आर्मरेस्ट पर दो कपहोल्डर्स भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें फ्रंट सीटों के पीछे सीटबैक पॉकेट नहीं दिए गए हैं। यह एक छोटी लेकिन उपयोगी जगह होती है जिसमें मैगज़ीन या पतली फाइलें रखी जा सकती हैं, और इसकी यहां काफी कमी खलती है।

    चार्जिंग ऑप्शन 

    Tata Tigor EV में पैसेंजर्स के लिए चार्जिंग ऑप्शन सीमित मिलते हैं। आगे वाली सीट पर बैठने वाले पैसेंजर के लिए USB चार्जर और 12V चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। जबकि, रियर सीट पैसेंजर्स को अपनी डिवाइस चार्ज करने के लिए केवल एक 12V चार्जिंग सॉकेट पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए वायरलेस फोन चार्जर और एक अतिरिक्त चार्जिंग ऑप्शन की सुविधा मौजूद होती तो ज़्यादा बेहतर रहता। 

    और देखें

    फीचर्स 

    Tata Tigor EV Steering Wheel

    Tata Tigor EV में फीचर्स की एक अच्छी लिस्ट मिलती है जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को आरामदायक बनाती है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। हालांकि, इस स्क्रीन के ग्राफिक्स और यूजर इंटरफेस अब थोड़े पुराने लगते हैं और टच रिस्पॉन्स भी उतना फास्ट नहीं है। रियर पार्किंग कैमरे से मिलने वाली फीड की क्वालिटी भी लो-रिजॉल्यूशन लगती है, जो थोड़ी बेहतर हो सकती थी। म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए इसमें 8-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसकी साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है।

    Tata Tigor EV Automatic Climate Control

    अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री के साथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और एक सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे कंफर्ट फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी ड्राइवर सीट हाइट-एडजस्टेबल है, जिससे सही ड्राइविंग पोजिशन सेट करने में आसानी होती है। हालांकि, इसमें कुछ मॉडर्न फीचर्स की कमी है जो आजकल ग्राहक उम्मीद करते हैं, जैसे कि सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और एक बड़ा व मॉडर्न इंफोटेनमेंट सिस्टम।

    और देखें

    सेफ्टी हमेशा से टाटा मोटर्स की प्राथमिकता रही है, और Tigor EV इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। इसे 2021 में Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है। यह भारत में टेस्ट की गई पहली इलेक्ट्रिक कार भी थी। इस गाड़ी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), रियर पार्किंग सेंसर्स और एक रियर कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है।

    Tata Tigor EV Rearview Camera

    हालांकि, सेफ्टी के मामले में यह कुछ जगहों पर पीछे रह जाती है। इसमें केवल दो एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि अब 6 एयरबैग्स का मिलना स्टैंडर्ड हो गया है। 360-डिग्री कैमरा, जो इसके ICE वर्जन में उपलब्ध है, वह भी इसमें नहीं दिया गया है। ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स की भी इसमें कमी है। 

    और देखें

    Tata Tigor EV में 319 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह इसके पेट्रोल या CNG वर्जन की तुलना में लगभग 100 लीटर कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका स्पेयर व्हील कुछ जगह घेरता है, क्योंकि बैटरी पैक बूट फ्लोर के नीचे लगा हुआ है। हालांकि, 319 लीटर का बूट स्पेस भी रोजमर्रा के उपयोग और छोटे वीकेंड ट्रिप्स के लिए काफी है।

    Tata Tigor EV Boot Space

    इसमें आप एक छोटे और एक मीडियम सूटकेस के साथ कुछ सॉफ्ट बैग्स आसानी से रख सकते हैं। 

    और देखें

    Tata Tigor EV में एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी है जिसे 26 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन्स :-

    पैरामीटर  Tata Tigor EV स्पेसिफिकेशन
    पावर 75 PS 
    टॉर्क 170 Nm
    बैटरी पैक  26 kWh 
    ARAI-सर्टिफाइड रेंज 315 km 

    शहर में परफॉरमेंस 

    शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर Tata Tigor EV की परफॉरमेंस बेहद स्मूद और आरामदायक लगती है। सिटी में ड्राइव करने के लिए इसमें जरूरत से ज्यादा पावर मिलती है, जिससे ट्रैफिक में तेजी से आगे निकलना या फिर जल्दी  से ओवरटेक करना काफी आसान हो जाता है। इसकी एक खास बात है कि यह गाड़ी एक जैसी पावर देती है। इसका मतलब है कि कुछ दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह इसमें अचानक तेज झटका नहीं लगता, जिससे नए EV ड्राइवर्स को भी इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं आती और स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल बना रहता है।

    Tata Tigor EV

    हाइवे में परफॉरमेंस 

    हाईवे पर Tigor EV की परफॉर्मेंस को संतोषजनक कहा जा सकता है। जैसे ही यह गाड़ी 100 kmph से ज्यादा की स्पीड पकड़ती है, इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी फीकी लगने लगी है। इसलिए, इसे खुली सड़कों पर आराम से चलाना ही बेहतर है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के चार लेवल — Off, 1, 2, और 3 मिलते हैं। लेवल 1 और 2 ज़्यादातर ड्राइविंग कंडीशंस के लिए सबसे उपयुक्त हैं। लेवल 3 का इस्तेमाल तब करना फायदेमंद होता है जब बैटरी बहुत कम हो या फिर U-टर्न जैसी स्थिति में तेज ब्रेकिंग की जरूरत हो। 

    Tata Tigor EV

    Tigor EV DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह 59 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

    Tata Tigor EV

    पैरामीटर  Tata Tigor EV चार्जिंग स्पीड 
    15A प्लग चार्जर के जरिए 10 से 100 प्रतिशत   9.4 घंटे 
    AC होम वॉल बॉक्स चार्जर के जरिए 10 से 100 प्रतिशत   9.4 घंटे 
    DC फास्ट चार्जर के जरिए 10 से 80 प्रतिशत   59 मिनट 
    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    खराब सड़कों पर ड्राइव करते समय केबिन के अंदर कुछ झटके जरूर महसूस होते हैं, लेकिन यह इतनी असुविधाजनक नहीं लगती। शहर में ड्राइव करते समय यह गाड़ी सभी पैसेंजर्स को आरामदायक रखती है और छोटे-मोटे गड्ढों को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेती है। हालांकि, कम स्पीड पर गहरे गड्ढों से गुजरने पर केबिन में साइड-टू-साइड मूवमेंट काफी होता है, जो कुछ लोगों को थोड़ा परेशान कर सकता है।

    Tata Tigor EV

    हैंडलिंग 

    तेज स्पीड पर यह कार स्टेबल लगती है और हाइवे पर आने वाले उतार-चढ़ाव को भी अच्छी तरह से संभाल लेती है। हालांकि, इंसुलेशन की कमी के कारण केबिन के अंदर टायर की आवाज काफी आती है, जो लंबे सफर पर थोड़ा परेशान कर सकती है। शहर में इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का महसूस होता है, जिससे पार्किंग या तंग जगहों पर गाड़ी को चलाना आसान हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज भी इसे शहर के ट्रैफिक के लिए एक बेहतरीन कार बनाता है।

    Tata Tigor EV

    और देखें

    2025 Tigor EV चार वेरिएंट : XE, XT, XZ+, और XZ+ Lux में आती है। 

    XE

    Tigor EV के बेस वेरिएंट XE में स्टील व्हील्स, ब्लैक ORVMs और डोर हैंडल दिए गए हैं, लेकिन इसमें क्रोम एलिमेंट का इस्तेमाल बहुत कम किया गया है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम, एसी वेंट्स के आसपास ब्लू इंसर्ट, और ब्लैक फैब्रिक सीटों पर ट्राई-एरो डिजाइन दी गई है। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट पावर विंडो और मल्टी-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    XT

    बेस से ऊपर वाले XT वेरिएंट में एक्सटीरियर अपडेट के तौर पर स्टील व्हील कवर्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें इकलौता बदलाव डे/नाइट आईआरवीएम का हुआ है। इस वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay वाला इंफोटेनमेंट पैकेज और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। अन्य फीचर एडिशन में चारों पावर विंडो और रिवर्स पार्क असिस्ट शामिल हैं।

    XZ+

    इस वेरिएंट में 14-इंच के स्टाइलिश स्टील व्हील दिए गए हैं जो अलॉय व्हील जैसे दिखते हैं, साथ ही इसमें क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, फ्रंट फॉग लैंप और विंडो लाइन पर क्रोम अंडरलाइन भी दी गई है। केबिन के अंदर इसमें क्रोम इनसाइड डोर हैंडल्स और कपहोल्डर के साथ फोल्डेबल रियर आर्मरेस्ट दिया गया है। इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVM, ऑटो हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इंफोटेनमेंट पैकेज में 8 स्पीकर हैं और सेफ्टी किट में डायनामिक गाइडलाइंस वाला रियरव्यू कैमरा और रियर डिफॉगर शामिल है।

    XZ+ Lux

    यह इसका टॉप वेरिएंट है जिसमें पियानो ब्लैक रूफ का ऑप्शन दिया गया है। इसमें ज्यादा प्रीमियम केबिन के साथ लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट पैडिंग दी गई है। इसकी फीचर लिस्ट और सेफ्टी किट में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

    कारदेखो की राय 

    अगर आपका बजट कम है, तो बेस मॉडल से एक ऊपर वाला XT वेरिएंट चुनें। इसमें बेसिक फीचर्स के साथ-साथ इंफोटेनमेंट पैकेज भी मिलता है। आप इसे और प्रीमियम लुक देने के लिए पैसे खर्च करके बाहर से एसेसरीज भी लगवा सकते हैं। जबकि, XZ+ इसका सबसे वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है, जिसमें टॉप वेरिएंट वाली डिजाइन और सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं। इसमें बस एक कमी है कि इसका केबिन टॉप वेरिएंट जितना प्रीमियम नहीं है। 

    और देखें

    जो लोग रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, उनके लिए Tata Tigor EV बहुत अच्छा विकल्प है। इसकी रियल-वर्ल्ड रेंज आपकी एक हफ्ते की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है, इसमें कई अच्छे फीचर्स भी मिलते है, और इसका डिजाइन आज भी आकर्षक लगता है।

    Tata Tigor EV

    हालांकि, अगर टाटा ने इसमें वही अपडेट्स दिए होते जो Tiago EV को मिले हैं, तो Tigor EV निश्चित रूप से बेहतर गाड़ी साबित हो सकती थी। 

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं :-

    Tata Tiago EV

    क्यों खरीदें

    • अच्छी केबिन स्पेस

    • बेहतर फीचर पैकेज 

    • कम महंगी

    क्यों नापसंद करें 

    • कम बूट स्पेस 

    Citroen eC3

    क्यों खरीदें 

    • बड़ी दिखती है 

    • बेहतर केबिन स्पेस 

    • बेहतर इंफोटेंमेंट पैकेज 

    क्यों नापसंद करें 

    • कम फीचर्स 

    • केबिन ज्यादा प्रीमियम नहीं लगता

    और देखें

    टाटा टिगॉर ईवी कंपेरिजन

    टाटा टिगॉर ईवी
    टाटा टिगॉर ईवी
    Rs.12.49 - 13.75 लाख*
    टाटा नेक्सन ईवी
    टाटा नेक्सन ईवी
    Rs.12.49 - 17.89 लाख*
    टाटा पंच ईवी
    टाटा पंच ईवी
    Rs.9.79 - 12.99 लाख*
    किया सिरोस ईवी
    किया सिरोस ईवी
    Rs.13.50 - 20 लाख*
    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    सिट्रोएन e-c3 एक्स
    Rs.11.99 - 13.26 लाख*
    टाटा कर्व ईवी
    टाटा कर्व ईवी
    Rs.17.19 - 19.69 लाख*
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    टाटा एक्सप्रेस टी ईवी
    Rs.13.04 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी
    Rs.13.89 - 14.96 लाख*
    रेटिंग4.1User Review (98)रेटिंग4.5User Review (246)रेटिंग4.8User Review (43)रेटिंग4.7User Review (3)रेटिंग4.2User Review (88)रेटिंग4.7User Review (140)रेटिंग4.8User Review (4)रेटिंग4.6User Review (11)
    फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिकफ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
    बैटरी कैपेसिटी26 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 45 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी30 - 40 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी42 - 51.4 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी29.2 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी55 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी32 केडब्ल्यूएचबैटरी कैपेसिटी39.4 केडब्ल्यूएच
    रेंज315 किमीरेंज275 - 489 किमीरेंज275 - 350 किमीरेंज443 - 526 किमीरेंज330 किमीरेंज502 किमीरेंज391 किमीरेंज456 किमी
    चार्जिंग टाइम18 किलोवाट चार्जर के साथ 59 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम50 किलोवाट चार्जर के साथ 56 मिनटचार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%)चार्जिंग टाइम-चार्जिंग टाइम70 किलोवाट चार्जर के साथ 40 मिनट (10-80%)चार्जिंग टाइम11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 4.6 घंटेचार्जिंग टाइम7.2 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)
    पावर73.75 बीएचपीपावर127 - 142 बीएचपीपावर87 - 127 बीएचपीपावर133 - 169 बीएचपीपावर56.22 बीएचपीपावर165 बीएचपीपावर35.79 बीएचपीपावर147.51 बीएचपी
    एयरबैग2एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग6एयरबैग4-6एयरबैग6एयरबैग2एयरबैग6
    जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग4 Starजीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग-
    वर्तमान में देख रहे हैंटिगॉर ईवी बनाम नेक्सन ईवीटिगॉर ईवी बनाम पंच ईवीटिगॉर ईवी बनाम सिरोस ईवीटिगॉर ईवी बनाम e-c3 एक्सटिगॉर ईवी बनाम कर्व ईवीटिगॉर ईवी बनाम एक्सप्रेस टी ईवीटिगॉर ईवी बनाम एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी

    टाटा टिगॉर ईवी न्यूज

    टाटा टिगॉर ईवी यूज़र रिव्यू

    4.1/5
    पर बेस्ड98 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (98)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (22)
    • कंफर्ट (47)
    • माइलेज (6)
    • इंजन (9)
    • इंटीरियर (27)
    • स्पेस (18)
    • कीमत (23)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • v
      vaibhav jain on अप्रैल 03, 2026
      4.5
      2023 Model Tigor Owner
      Love this car, very good for small family. Best performance on highway long journey, only cons is power when ac is on full and car is fully loaded. After sales and service is same is for all tata cars avergae. Finishing work of tata cars is also an average. Safety and comfort is best. Boot space is too good. Price in this segment and feature wise is best.
      और देखें
      1
    • s
      suraj shaw on अप्रैल 03, 2025
      3.5
      About Car Mileage
      This car does not provide mileage mileage during summer . Tata is claiming 300 km mileage for full charge and reality on only 120km for full charge during summer... And the next one is car break sometimes break is not working of you will press settled break then the break will we false Or car interior is also very old type
      और देखें
      4 3
    • k
      kshitij on जनवरी 12, 2025
      4.8
      Tata Tigor The Beast...
      Its a very good car, If you are searching for a electric vehicle you must try this Tata Tigor EV, Its Very Comfortable and I am very happy to have this car...
      और देखें
      1
    • d
      dharma on अक्टूबर 26, 2024
      3.5
      Ev Nice Car
      Nice electric car just save money and nice looking forward buy another car for my family and friends now can run anywhere with out worries and no more doubt
      और देखें
    • j
      jayesh kurup on जून 26, 2024
      4
      Great Car But Driving Range Could Be Better
      Purchased from the Tata store in Chennai, the Tata Tigor EV has been a great choice. The comfy inside of the Tigor EV and silent, smooth drive are fantastic. Its simple, contemporary style is really appealing. Impressive are the sophisticated capabilities including regenerative braking, automated climate control, and touchscreen infotainment system. Two airbags and ABS with EBD among the safety elements give piece of mind. The range is one area that might need work. I wish it was a little longer. Still, the Tigor EV has made my everyday trips pleasant and environmentally friendly.
      और देखें
    • सभी टिगॉर ईवी रिव्यूज देखें

    टाटा टिगॉर ईवी रेंज

    टाटा टिगॉर ईवी की रेंज 315 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक315 किमी
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा टिगॉर ईवी प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टाटा टिगॉर ईवी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में टिगॉर ईवी की ऑन-रोड कीमत 13,15,380 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टाटा टिगॉर ईवी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 12.20 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टाटा टिगॉर ईवी की ईएमआई ₹25,786 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹1.36 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Q ) टाटा टिगॉर ईवी में कौनसा गियरबॉक्स मिलता है?
      A ) टाटा टिगॉर ईवी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
      फ्यूल टाइपट्रांसमिशन
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Electric(Battery)ऑटोमेटिक
      Q ) क्या टाटा टिगॉर ईवी में सनरूफ मिलता है ?
      A ) टाटा टिगॉर ईवी में सनरूफ नहीं मिलता है।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Anmol asked on 24 Jun 2024
      Q ) How much waiting period for Tata Tigor EV?
      By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

      A ) For waiting period, we would suggest you to please connect with the nearest auth...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 8 Jun 2024
      Q ) What is the boot space of Tata Tigor EV?
      By CarDekho Experts on 8 Jun 2024

      A ) The Tata Tigor EV offers a boot space of 316 liters.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 5 Jun 2024
      Q ) How many colours are available in Tata Tigor EV?
      By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

      A ) Tata Tigor EV is available in 3 different colours - Signature Teal Blue, Magneti...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 28 Apr 2024
      Q ) What is the mileage of Tata Tigor EV?
      By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

      A ) The Tata Tigor EV has an ARAI-claimed range of 315 km.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Anmol asked on 19 Apr 2024
      Q ) What is the ground clearance of Tata Tigor EV?
      By CarDekho Experts on 19 Apr 2024

      A ) The ground clearance of Tigor EV is 172 mm.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      30,807ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा टिगॉर ईवी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में टिगॉर ईवी की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.14.30 - 15.73 लाख*
      मुंबईRs.13.11 - 14.42 लाख*
      पुणेRs.13.11 - 14.42 लाख*
      हैदराबादRs.13.13 - 14.44 लाख*
      चेन्नईRs.13.12 - 14.44 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर सेडान कारें

      • अपकमिंग
      सितंबर ऑफर देखें

      टाटा टिगॉर ईवी लेटेस्ट अपडेट

      • 04 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 का टाटा टिगॉर ईवी की प्राइस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार पर टैक्स में बदलाव नहीं हुआ है।

      • 14 अगस्त 2025: जुलाई 2025 में टाटा टिगॉर (आईसीई और ईवी समेत) की 950 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। 

      • 13 जून 2025: मई 2025 में टाटा टिगॉर आईसीई और ईवी वर्जन की सेल्स में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है