• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली 10 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली सनरूफ कार के इन 10 ऑप्शन पर डालिए एक नजर

    10 लाख रुपये से कम कीमत में सनरूफ? आप हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबी लिस्ट में से एक चुन सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 08, 2026 15:22 ist
    info icon
    published onOct 08, 2026 15:22 IST
    last updated onOct 08, 2026 15:22 IST
    20 Views
    • Write a कमेंट

    Cars Under Rs 10 Lakh With Sunroof To Buy This Diwali

    भारत में फेस्टिव सीजन की शुरूआत जल्द होने ही वाली है और कई खरीदार इस दिवाली नई कार लेने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। पिछले कुछ सालों में जो फीचर्स पहले केवल महंगी कारों में मिलते थे, वह अब कम कीमत वाली कारों में भी दिए जाने लगे हैं। सनरूफ भी ऐसा ही एक फीचर है जो ग्राहकों की बढ़ती मांग की वजह से अब सभी कारों में मिलना आम बात हो गई है। 

    अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और बिना बजट बढ़ाए सनरूफ वाली कार लेना चाहते हैं, तो 10 लाख रुपये से कम कीमत में बाजार में कई सारे विकल्प मौजूद हैं जिन्हें लेने पर आप विचार कर सकते हैं। यदि आप इस बजट में कोई सनरूफ वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो यहां 10 सबसे सस्ते विकल्प देख सकते है। हर कार के लिए, हमने उस वेरिएंट का जिक्र किया है जिसमें सनरूफ मिलता है, और हमनें सभी कारों को कम से ज्यादा कीमत के क्रम में रखा है। तो, चलिए इस पर डालते हैं इस पर एक नजर :- 

    हुंडई आई20

    वेरिएंट

    कीमत

    मैग्ना 

    7.04 लाख रुपये

    स्पोर्टज़ 

    7.85 लाख रुपये

    स्पोर्ट्ज ऑप्शनल

    8.39 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    हुंडई आई20 इस लिस्ट में टॉप पर है क्योंकि यह भारत की सबसे सस्ती कार है जिसके वेरिएंट लाइनअप में सनरूफ मिलता है। इस हैचबैक कार में सनरूफ फीचर मैग्ना वेरिएंट से मिलता है, जिसकी कीमत 7.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। लोअर वेरिएंट्स में सनरूफ मिलने की वजह से पहली बार कार खरीदने वाले लोग आई20 को अपनी लिस्ट में टॉप पर रखते हैं। हुंडई की भरोसेमंद इमेज और अच्छी आफ्टर-सेल्स सर्विस भी आई20 की बिक्री को बढ़ाने में मदद करती है।

    Hyundai i20

    टाटा अल्ट्रोज

    वेरिएंट

    कीमत

    प्योर एस

    7.45 लाख रुपये

    क्रिएटिव एस

    8.45 लाख रुपये - 9.56 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड एस

    9.30 लाख रुपये

    इस लिस्ट की अगली कार टाटा अल्ट्रोज है जो आई20 को सीधी टक्कर देती है। अल्ट्रोज के लोअर वेरिएंट्स में सनरूफ फीचर नहीं दिया गया है, बल्कि इसमें यह फीचर प्योर (एस) वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जो कि इसका मिड-वेरिएंट है। 7.44 लाख रुपये कीमत पर प्योर (एस) वेरिएंट में कई शानदार कंफर्ट फीचर्स भी मिलते हैं। अल्ट्रोज कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, साथ ही इसमें पेट्रोल के साथ सीएनजी इंजन ऑप्शन भी मिलता है।

    Tata Altroz front

    टाटा पंच 

    वेरिएंट

    कीमत

    प्योर एस

    7.52 लाख रुपये

    एडवेंचर 

    8.12 लाख रुपये - 9.72 लाख रुपये

    क्रिएटिव एस

    8.45 लाख रुपये - 9.56 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड एस

    9.17 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    अगली गाड़ी है टाटा पंच, जो कि एक माइक्रो-एसयूवी कार है और यह कई महीनों से भारत की टॉप 10 सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही है। इसमें सनरूफ फीचर मिड-वेरिएंट प्योर प्लस (एस) पेट्रोल एमटी से मिलता है, जिसकी कीमत 7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। पंच एक ऑल-राउंडर पैकेज है जो लंबे समय से ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रही है, और सनरूफ के जुड़ने से यह डील और भी बेहतर हो गई है। टाटा ने पंच के लिए खासतौर पर वेरिएंट लाइनअप तैयार किया है ताकि किसी भी वेरिएंट में जरूरी फीचर्स की कमी ना रहे, जबकि इसके टॉप वेरिएंट्स में ज्यादा बेहतर टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो जाता है। अगर आप 10 लाख से कम कीमत में कोई ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमें एसयूवी जैसा लुक हो और जो हैचबैक की तरह आसानी से चलाई जा सके, तो पंच आपके लिए एकदम सही विकल्प साबित हो सकती है।

    Tata Punch

    किआ सोनेट 

    वेरिएंट

    कीमत

    एचटीई ऑप्शनल

    7.88 लाख रुपये

    एचटीके ऑप्शनल

    8.89 लाख रुपये

    एचटीके प्लस

    9.28 लाख रुपये

    एचटीके प्लस ऑप्शनल

    9.76 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    किआ सोनेट लिस्ट की सबसे सस्ती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसमें सनरूफ फीचर मिलता है। इस गाड़ी में सनरूफ का ऑप्शन एचटीई (ओ) वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 7.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। किआ सोनेट एसयूवी के इंटीरियर की फिट व फिनिश क्वालिटी काफी अच्छी है और यह गाड़ी आरामदायक राइड भी देती है। इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स लोगों को काफी आकर्षित करते हैं, और आप चाहे इसका कोई भी वेरिएंट चुन लें, इसकी फीचर लिस्ट आपको कभी निराश नहीं करेगी। पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प और किआ की स्मार्ट वेरिएंट प्लानिंग की वजह से सोनेट हमेशा से बड़ी संख्या में बिकती रही है।

    Kia Sonet

    हुंडई एक्सटर

    वेरिएंट

    कीमत

    एचएक्स 4 प्लस

    8.14 लाख रुपये

    एचएक्स 6 नाइट एडिशन

    8.17 लाख रुपये

    एचएक्स 8 

    8.44 लाख रुपये

    एचएक्स 10

    9.50 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है। 

    हुंडई एक्सटर भले ही साइज में छोटी हो, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स आपको कभी भी निराश नहीं करेंगे। इस एसयूवी कार में मिड-वेरिएंट से सनरूफ फीचर मिलना शुरू हो जाता है। एचएक्स 4+ वेरिएंट केवल एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसकी कीमत 8.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एचएक्स4+ और उसके बाद वाले सभी वेरिएंट्स में सनरूफ फीचर मिलता है, जिससे खरीदारों को बजट बढ़ाए बिना मॉडर्न फीचर्स मिल जाते हैं। एक्सटर एसयूवी पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है और यह पहली बार कार खरीदने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    Hyundai Exter Facelift

    स्कोडा कायलाक 

    वेरिएंट

    कीमत

    क्लासिक प्लस

    8.29 लाख रुपये

    सिग्नेचर 

    9.49 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    स्कोडा कायलाक लिस्ट की इकलौती जर्मन कार है। इस एसयूवी कार में सनरूफ का ऑप्शन बेस से ऊपर वाले क्लासिक प्लस वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 8.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) (मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ) है। यदि आप कोई फन-2-ड्राइव कार चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है और आपको मॉडर्न फीचर्स की भी जरूरत है तो यह कार आपके लिए अच्छी रहेगी। स्कोडा का कायलाक एसयूवी के लोअर वेरिएंट्स में सनरूफ फीचर को देना यह दिखाता है कि कंपनी ने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों पर कितना रिसर्च किया है, और इससे बिक्री बढ़ाने में वाकई मदद मिली है।

    Top Sub-4 Metre SUVs Sold In August 2026

    टाटा नेक्सन

    वेरिएंट

    कीमत

    स्मार्ट प्लस एस

    8.52 लाख रुपये

    स्मार्ट प्लस एस सीएनजी

    9.57 लाख रुपये

    प्योर प्लस एस सीएनजी

    9.99 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है

    नेक्सन टाटा की 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली तीसरी ऐसी कार है जिसमें सनरूफ मिलता है। स्मार्ट प्लस (एस) वेरिएंट की कीमत 8.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह बेस मॉडल से सिर्फ दो वेरिएंट ऊपर है। स्मार्ट प्लस (एस) और उसके ऊपर सभी वेरिएंट्स में सनरूफ फीचर मिलता है, जिससे बजट की परवाह किए बिना ज़्यादातर खरीदार सनरूफ का फायदा उठा सकते हैं। नेक्सन के टॉप वेरिएंट्स में सिंगल-पेन सनरूफ की जगह पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को और भी प्रीमियम लुक देता है। टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे पॉपुलर और फीचर लोडेड कारों में से एक बनी हुई है, इसलिए बहुत से कार खरीदार इसे पसंद करते हैं। पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प इसे और भी खास बनाते हैं। 

    Top Sub-4 Metre SUVs Sold In August 2026

    मारुति डिजायर 

    वेरिएंट

    कीमत

    जेडएक्सआई प्लस

    8.96 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है

    मारुति डिजायर भारत की इकलौती कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें सनरूफ मिलता है। अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लेने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। डिजायर के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सनरूफ मिलता है, जो केबिन के लुक को बेहतर बनाता है और डिजायर को अपने प्रतिद्व्न्दियों से काफी आगे रखता है। 8.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाला जेडएक्सआई वेरिएंट सबसे फीचर लोडेड वेरिएंट है जिसे आप खरीद सकते हैं। शानदार इंटीरियर, आरामदायक राइड, भरोसेमंद और फ़्यूल-एफ़िशिएंट इंजन ऑप्शन और मज़बूत आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की वजह से डिजायर कई भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है।

    Maruti Dzire front

    हुंडई वेन्यू 

    वेरिएंट

    कीमत

    एचएक्स 5

    9.55 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है

    नई जनरेशन हुंडई वेन्यू को कई स्टाइलिंग और फीचर अपडेट्स के साथ भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस एसयूवी कार में सनरूफ फीचर भी जोड़ा गया है जो कि इसमें मिड-वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। यदि आप भी हुंडई वेन्यू को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सनरूफ फीचर एचएक्स 5 पेट्रोल एमटी वेरिएंट से मिलेगा जिसकी कीमत 9.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हुंडई वेन्यू हमेशा से इस सेगमेंट में खरीदारों की पसंदीदा कार रही है, खासकर इसकी लंबी फीचर लिस्ट, पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस (मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ) और हुंडई की भरोसेमंद ब्रांड इमेज की वजह से।

    Hyundai Venue

    मारुति ब्रेजा

    वेरिएंट

    कीमत

    जेडएक्सआई प्लस

    9.94 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है

    ब्रेजा इस लिस्ट में मारुति की दूसरी कार है जिसमें सनरूफ फीचर मिलता है। हाल ही में ब्रेजा को नया फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, जिसके चलते इसमें नया 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हो गया है। 10 लाख रुपये के बजट में इसका जेडएक्सआई 1.0-लीटर टर्बो एमटी वेरिएंट आता है जिसकी कीमत 9.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें सनरूफ भी दिया गया है। यह टॉप जेडएक्सआई प्लस से नीचे वाला वेरिएंट है, जो काफी फीचर लोडेड भी है। कीमत और सेगमेंट को देखते हुए, सनरूफ फीचर ब्रेजा को एक प्रीमियम एहसास देता है, जिससे यह हर महीने सेल्स चार्ट में टॉप पर बनी रहती है। स्पेशियस केबिन, मॉडर्न फीचर्स और मारुति की भरोसेमंद ब्रांड इमेज भी कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं जिनकी वजह से मारुति ब्रेजा की बिक्री इतनी ज़्यादा होती है।

    Maruti Brezza Front Quarter

    कारदेखो का क्या है कहना… 

    आप 10 लाख रुपये के बजट में सनरूफ के साथ आने वाली कई सारी कारें चुन सकते हैं, जिसमें हैचबैक, कॉम्पेक्ट एसयूवी और सेडान शामिल हैं। अगर आप प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, तो हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है जिसमें फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है, जबकि टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और मारुति डिजायर ज़्यादा किफायती विकल्प हैं। अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी पसंद करते हैं, तो किआ सोनेट, स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा को चुन सकते हैं जिसमें अच्छी स्पेस, दमदार फीचर्स और कई सारे पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं।

    आखिरकार, सही कार का चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके लिए सबसे ज़्यादा क्या मायने रखता है, चाहे वह हैचबैक का प्रीमियम एहसास हो, सेडान की प्रैक्टिकैलिटी हो, या फिर ऊंची सीटिंग पोज़िशन और एसयूवी स्टाइलिंग हो।

    आप इस दिवाली इनमें से कौनसी कार चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है