• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं 10 लाख रुपये से कम बजट वाली टॉप 10 कारें जो 360-डिग्री कैमरा फीचर से हैं लैस, देखिए पूरी लिस्ट

    360-डिग्री कैमरे के लिए आपको बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। इन 10 कारों में यह फीचर 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2026 19:09 ist
    info icon
    published onOct 12, 2026 19:09 IST
    last updated onOct 12, 2026 19:09 IST
    20 Views
    • Write a कमेंट

    Cars With 360 Degree Camera Under Rs 12 Lakh

    आजकल कारें सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं रहीं हैं, बल्कि वह फीचर्स और टेक्नोलॉजी से भरपूर एक शानदार पैकेज बन गई हैं। 360-डिग्री कैमरा एक ऐसा सेफ्टी फीचर है जो अब लग्जरी कारों तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह अब मास-मार्केट कारों में भी मिलने लगा है। यह फीचर भारी ट्रैफिक में नेविगेट करने और तंग जगहों पर पार्किंग के दौरान ड्राइवर के लिए काफी काम का साबित होता है। अगर आप इस दिवाली एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां उन 10 सबसे किफायती कारों की लिस्ट दी गई है जो 360-डिग्री कैमरा के साथ आती हैं, जिन पर आप विचार कर सकते हैं। तो चलिए, डालते हैं इस पर एक नजर :- 

    टाटा टियागो 

    वेरिएंट : क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस 

    कीमत : 7.06 लाख रुपये से 8.62 लाख रुपये

    टाटा टियागो इस लिस्ट की सबसे किफायती कार है जो 360-डिग्री कैमरा ऑफर करती है। यह फीचर इसके क्रिएटिव और क्रिएटिव प्लस वेरिएंट्स में मिलता है, जिनकी कीमत 7.06 लाख रुपये से शुरू होती है। टियागो के 360-डिग्री कैमरे की क्वालिटी काफी साफ है और यह दिन के साथ-साथ रात में भी काफी अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसका एक खास फीचर ब्लाइंड व्यू मॉनिटर है। जब भी आप लेफ्ट या राइट का इंडिकेटर देते हैं, तो उस तरफ का कैमरा व्यू टचस्क्रीन पर दिखने लगता है। हालांकि, इसका एक छोटा सा नेगेटिव पॉइंट यह है कि ब्लाइंड व्यू फीड पूरी 10.25-इंच की टचस्क्रीन को घेर लेता है, जो कभी-कभी नेविगेशन देखते समय थोड़ा ध्यान भटका सकता है। अच्छी बात यह है कि इस फंक्शन को सेटिंग्स में जाकर बंद किया जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं।

    Tata Tiago

    Tata Tiago

    टाटा एरिस 

    वेरिएंट: क्रिएटिव, अकंपलिश्ड 

    कीमत: 7.50 लाख रुपये से 9.75 लाख रुपये 

    टाटा टिगोर की जगह लेने वाली नई सेडान टाटा एरिस इस लिस्ट की दूसरी कार है। यह उन खरीदारों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो एक कॉम्पैक्ट सेडान में मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं। एरिस में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम क्रिएटिव और अकंपलिश्ड वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका कैमरा सेटअप और फंक्शन बिल्कुल टियागो जैसा ही है। इसमें भी आपको वही साफ कैमरा क्वालिटी और इंडिकेटर-एक्टिवेटेड ब्लाइंड व्यू मॉनिटर मिलता है। एरिस में भी ब्लाइंड व्यू फीड पूरी टचस्क्रीन पर डिस्प्ले होती है। फीचर्स की बात करें तो दोनों वेरिएंट्स में 10.25-इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलते हैं। 

    Tata Aeris

    Tata Aeris

    टाटा पंच 

    वेरिएंट: एडवेंचर, एडवेंचर एस, अकंपलिश्ड, अकंपलिश्ड प्लस एस

    कीमत : 7.77 लाख रुपये से 10.77 लाख रुपये

    टाटा पंच अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी और एसयूवी वाले लुक के लिए जानी जाती है। यह गाड़ी 360-डिग्री कैमरा के साथ और भी आकर्षक नज़र आती है। यह फीचर इसके एडवेंचर वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी कीमत 7.77 लाख रुपये है। टाटा ने पंच में कैमरा सिस्टम को और बेहतर बनाया है। टियागो और एरिस के मुकाबले पंच में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का फीड 10.25-इंच के फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर दिखाई देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी टचस्क्रीन फ्री रहती है और आप नेविगेशन या म्यूजिक को बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बहुत ही प्रैक्टिकल और यूजर-फ्रेंडली अपडेट है। इसके अलावा, पंच में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। 

    Tata Punch

    Tata Punch

    सिट्रोएन सी3 एक्स  

    वेरिएंट : शाइन 

    कीमत : 7.86 लाख रुपये से 10.21 लाख रुपये 

    सिट्रोएन सी3 एक्स के शाइन वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा फीचर मिलता है। हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है और वो यह है कि यह कैमरा फैक्ट्री-फिटेड स्टैंडर्ड फीचर नहीं है। इसे एक एसेसरी के तौर पर बेचा जाता है, जिसका मतलब है कि आपको इसके लिए डीलरशिप पर अलग से भुगतान करना होगा और इसे वहीं फिट किया जाएगा। इसकी कैमरा क्वालिटी ठीक-ठाक है, लेकिन टाटा या मारुति की कारों जितनी शार्प नहीं है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसा कोई एडवांस्ड फीचर नहीं मिलता है। यह एक बेसिक 360-डिग्री व्यू सिस्टम है जो पार्किंग में मदद करता है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Citroen C3 X

    Citroen C3 X

    टाटा अल्ट्रोज

    वेरिएंट: क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंपलिश्ड एस, अकंपलिश्ड प्लस एस

    कीमत: 8.10 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये 

    टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज को अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। 360-डिग्री कैमरा फीचर इसके क्रिएटिव वेरिएंट से मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये है। अल्ट्रोज़ में भी पंच वाला कैमरा सिस्टम और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर दिया गया है। यह फीचर लेन बदलते समय या तंग गलियों से निकलते समय बहुत काम आता है। टाटा अल्ट्रोज़ में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसके केबिन को एक प्रीमियम फील देते हैं।

    Tata Altroz

    Tata Altroz

    निसान मैग्नाइट 

    वेरिएंट: टेकना, टेकना प्लस

    कीमत: 8.43 लाख रुपये से 10.99 लाख रुपये

    निसान मैग्नाइट भारत की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। यह फीचर इसके टेकना वेरिएंट में मिलता है, जिसकी कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है। मैग्नाइट का कैमरा सिस्टम कई तरह के व्यू ऑफर करता है, जिससे आप कार के चारों ओर का नजारा देख सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ कमियां भी हैं। इसमें 3डी व्यू मोड और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर नहीं मिलता है। मैग्नाइट में 8-इंच की टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर एसी वेंट्स, और 6-स्पीकर वाला आर्केमि साउंड सिस्टम भी मिलता है।

    Nissan Magnite

    Nissan Magnite

    रेनो काइगर 

    वेरिएंट : इमोशन  

    कीमत : 8.50 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये

    रेनो काइगर निसान मैग्नाइट की सिस्टर कार है और दोनों एक ही प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी शेयर करती हैं। काइगर में भी 360-डिग्री कैमरा फीचर मिलता है, जो इसके टॉप इमोशन वेरिएंट में उपलब्ध है। चूंकि यह मैग्नाइट पर आधारित है, इसलिए इसका कैमरा सिस्टम भी वैसा ही है। इसमें भी आपको 3डी व्यू और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर की कमी महसूस होगी, और कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस औसत रहती है। हालांकि, काइगर कुछ मामलों में मैग्नाइट से बेहतर पैकेज ऑफर करती है। इसमें 8-इंच की टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ-साथ वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे थोड़ा और प्रीमियम बनाते हैं।

    Renault Kiger

    Renault Kiger

    मारुति डिज़ायर

    वेरिएंट : जेडएक्सआई प्लस 

    कीमत : 8.96 लाख रुपये से 9.54 लाख रुपये 

    मारुति डिज़ायर भारत की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट सेडान है। नए अपडेट के साथ इसमें 360-डिग्री कैमरा भी जुड़ गया है। यह मारुति की इकलौती सेडान कार है जो इस बजट में यह फीचर देती है। यह फीचर इसके टॉप-एंड जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है। मारुति ने डिजायर की कैमरा क्वालिटी पर काफी ध्यान दिया है। डिज़ायर का कैमरा सिस्टम 2डी और 3डी दोनों व्यू दिखाता है और इसकी क्वालिटी दिन और रात दोनों में काफी अच्छी है। यह पार्किंग को बेहद आसान बना देता है। हालांकि, इसमें टाटा कारों की तरह ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर नहीं है। इस वेरिएंट में 9-इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, एक वायरलेस चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Maruti Dzire

    Maruti Dzire

    मारुति बलेनो 

    वेरिएंट : अल्फा, अल्फा (ओ) 

    कीमत : 9.10 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये 

    मारुति बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बेंचमार्क रही है। हाल ही में इसे एक बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, लेकिन 360-डिग्री कैमरा फीचर इसमें पहले से ही उपलब्ध था। यह फीचर इसके अल्फा और अल्फा (ओ) वेरिएंट्स में मिलता है। बलेनो का कैमरा सिस्टम बिल्कुल डिज़ायर जैसा है, जिसमें 2डी और 3डी व्यूज मिलते हैं और इसकी परफॉर्मेंस दिन-रात बेहतरीन रहती है। बलेनो को जो चीज इस लिस्ट में सबसे खास बनाती है, वह है इसका सेफ्टी पैकेज। बलेनो में लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) मिलता है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें एक हेड-अप डिस्प्ले और वेंटिलेटेड सीट्स भी मिलती हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में सेगमेंट की सबसे एडवांस्ड कार बनाती हैं।

    Maruti Baleno

    Maruti Baleno

    टोयोटा ग्लैंजा 

    वेरिएंट : वी 

    कीमत : 9.48 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये 

    टोयोटा ग्लैंजा प्री-फेसलिफ्ट मारुति बलेनो का ही रीबैज्ड वर्जन है। बलेनो की तरह ग्लैंजा में भी 360-डिग्री कैमरा मिलता है, जो कि इसके वी वेरिएंट में उपलब्ध है। चूंकि यह प्री-फेसलिफ्ट बलेनो पर आधारित है, इसलिए इसका कैमरा सिस्टम भी वैसा ही है, जो अच्छी क्वालिटी और व्यूज ऑफर करता है। हालांकि, खरीदारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्लैंज़ा को अभी तक कोई फेसलिफ्ट अपडेट नहीं मिला है, जिसके कारण इसमें कुछ लेटेस्ट फीचर्स की कमी है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्लैंज़ा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही लॉन्च होने वाला है, इसलिए अगर आप टोयोटा बैज वाली यह कार लेना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करना एक बेहतर फैसला हो सकता है।

    Toyota Glanza

    Toyota Glanza

    कारदेखो का क्या है कहना

    तो आखिर में आपके लिए कौनसी कार बेहतर है, इसका फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

    • पहली बार कार खरीदने वालों के लिए: अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं और एक कॉम्पैक्ट, फीचर-लोडेड और चलाने में आसान कार चाहते हैं, तो टाटा टियागो, टाटा एरिस, मारुति डिज़ायर, टाटा पंच या सिट्रॉएन सी3 एक्स अच्छे विकल्प हैं। टाटा की कारों में आपको ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का अतिरिक्त फायदा मिलेगा, जो शहर में ड्राइविंग के लिए बहुत उपयोगी है।

    • बड़े परिवार या ज्यादा स्पेस चाहने वालों के लिए: अगर आपको बड़ा केबिन और ज्यादा बूट स्पेस की जरूरत है, तो टाटा अल्ट्रोज़, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर या मारुति बलेनो-टोयोटा ग्लैंज़ा जैसी कारों पर विचार किया जा सकता है। मैग्नाइट और काइगर में आपको कैमरा क्वालिटी पर थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कीमत और स्पेस के मामले में यह दोनों शानदार ऑप्शन हैं।  

    आप इनमें से कौनसी गाड़ी लेना चाहेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है