• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार: सितंबर 2026 में टाटा नेक्सन, पंच, मारुति फ्रॉन्क्स, ब्रेजा और हुंडई वेन्यू का रहा दबदबा

    टाटा कार टॉप दो पोजिशन पर है, जबकि मारुति ब्रेजा ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है।

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 21, 2026 15:10 ist
    info icon
    published onOct 21, 2026 15:10 IST
    last updated onOct 21, 2026 15:10 IST
    22 Views
    • Write a कमेंट

    Top 10 Sub-4m SUVs in September 2026

    सितंबर 2026 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के लिए काफी दिलचस्प महीना रहा। बीते महीने कुछ मॉडल्स की बिक्री में उछाल देखने को मिला, तो कुछ की मांग में कमी आई। टाटा नेक्सन ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का खिताब अपने नाम कर लिया, और टाटा पंच को बहुत मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ने महीने-दर-महीने ग्रोथ के मामले में सबको पीछे छोड़ते हुए एक शानदार छलांग लगाई है। आइए, सितंबर 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार

    मॉडल

    सितंबर 2026

    अगस्त 2026

    सितंबर 2025

    मासिक ग्रोथ (%)

    सालाना ग्रोथ (%)

    टाटा नेक्सन (आईसीई+ईवी)

    20,456

    18,431

    22,573

    11%

    -9.4%

    टाटा पंच (आईसीई+ईवी)

    20,333

    21,320

    15,891

    -4.6%

    28.0%

    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स

    19,282

    18,730

    13,767

    3%

    40.1%

    मारुति सुजुकी ब्रेजा

    15,685

    15,288

    10,173

    2.6%

    54.2%

    हुंडई वेन्यू

    11,466

    11,365

    11,484

    0.9%

    -0.2%

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ (आईसीई+ईवी)

    10,823

    8,302

    9,032

    30.4%

    19.8%

    किआ सोनेट

    9,493

    9,048

    9,020

    5%

    5.2%

    हुंडई एक्सटर

    8,344

    8,157

    5,643

    2.3%

    47.9%

    स्कोडा कायलाक

    4,126

    3,590

    4,398

    15%

    -6.2%

    टोयोटा टाइजर

    3,097

    2,863

    2,297

    8.2%

    34.8%

    • टाटा नेक्सन सितंबर में 20,456 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली सब’4 मीटर एसयूवी कार रही। अगस्त 2026 के मुकाबले इसकी बिक्री में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अगर पिछले साल इसी महीने से तुलना करें तो बिक्री में 9.4% की गिरावट आई है। नेक्सन की बिक्री में इसके आईसीई और ईवी दोनों की सेल्स शामिल हैं।

    Tata Nexon

    • टाटा पंच 20,333 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही और यह नेक्सन से सिर्फ 123 यूनिट्स पीछे थी। अगस्त के मुकाबले पंच की बिक्री में 4.6% की मामूली गिरावट आई, लेकिन सालाना आधार पर इसने 28% की शानदार बढ़त हासिल की है। इस माइक्रो-एसयूवी के बिक्री आंकड़ों में आईसीई और पंच ईवी दोनों मॉडल शामिल हैं।

    Tata Punch

    • मारुति फ्रॉन्क्स ने 19,282 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। यह टाटा पंच से सिर्फ 1,200 यूनिट्स से भी कम पीछे रही। फ्रॉन्क्स ने अगस्त के मुकाबले 3% और सालाना आधार पर 40.1% की ग्रोथ दर्ज की है।

    Maruti Fronx

    • मारुति ब्रेजा 15,685 यूनिट्स के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी रही। इसकी बिक्री में महीने-दर-महीने 2.6% की बढ़त देखी गई। इसकी सालाना ग्रोथ 54.2% रही।

    Maruti Brezza

    • हुंडई वेन्यू ने 11,466 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसकी मासिक और सालाना बिक्री लगभग स्थिर रही है। अगस्त के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.9% की बढ़त हुई और पिछले साल सितंबर के मुकाबले 0.2% की मामूली गिरावट आई।

    Hyundai Venue

    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ बीते महीने की स्टार परफॉर्मर रही। 10,823 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह छठे स्थान पर है, इसकी महीने-दर-महीने ग्रोथ 30.4% रही। सालाना आधार पर भी इसने 19.8% की मजबूत बढ़त दर्ज की है। इन आंकड़ों में आईसीई और एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी दोनों मॉडल शामिल हैं।

    Mahindra XUV 3XO

    • किआ सोनेट की 9,493 यूनिट्स बिकी। अगस्त के मुकाबले इसकी बिक्री 5% बढ़ी, जबकि सालाना आधार पर भी इसमें 5.2% का सुधार हुआ।

    Kia Sonet

    • हुंडई की एंट्री-लेवल एसयूवी एक्सटर ने 8,344 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी मासिक ग्रोथ 2.3% रही, वहीं सालाना ग्रोथ 47.9% रही।
    • स्कोडा कायलाक ने 4,126 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया। अगस्त 2026 के मुकाबले इसकी बिक्री में 15% की बढ़त देखी गई। हालांकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 6.2% की गिरावट आई है।

    Skoda Kylaq

    • टोयोटा टाइजर 3,097 यूनिट्स के साथ दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। मारुति फ्रॉन्क्स पर बेस्ड इस एसयूवी ने महीने-दर-महीने 8.2% और सालाना आधार पर 34.8% की ग्रोथ दर्ज की है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    सितंबर 2026 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के लिए एक मिला-जुला महीना साबित हुआ। टाटा नेक्सन ने टॉप स्पॉट पर वापसी की, लेकिन टाटा पंच के साथ उसकी टक्कर बेहद करीबी रही, दोनों के बीच सिर्फ 123 यूनिट्स का फासला था। मारुति फ्रॉन्क्स और ब्रेजा ने भी दमदार प्रदर्शन किया, खासकर उनकी सालाना ग्रोथ काफी प्रभावशाली रही है, जो मारुति की मजबूत बाजार हिस्सेदारी को दर्शाती है।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 30% से ज्यादा की मासिक ग्रोथ इस महीने की सबसे बड़ी कामयाबी है। वहीं, हुंडई वेन्यू की बिक्री लगभग स्थिर रही। कुल मिलाकर, यह सेगमेंट ग्राहकों के लिए विकल्पों से भरा हुआ है और आने वाले महीनों में यहां मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

    आप इनमें से कौनसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार चुनेंगे? हमें कमेंट्स में बताएं। क्या आपको लगता है कि नेक्सन आने वाले महीनों में अपनी बढ़त बनाए रख पाएगी?

    was this article helpful ?

    cardekho
    The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है