• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज़

    4.7121 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 6 - 10.90 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    get dussehra ऑफर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    Offers of Tata अल्ट्रोज़

    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹70,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹70,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹65,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹60,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹55,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹60,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹55,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹75,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹65,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹55,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ
      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹65,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।
      Expires in13days
      Get Offers
    • OEM Offers
      अक्टूबर के विशेष लाभ

      अपनी नई Tata Altroz ​​पर ₹55,000 तक का कैश फ़ायदा पाएं। नियम और शर्तें लागू।

      Expires in13days
      Get Offers

    टाटा अल्ट्रोज़ कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Altroz के 23 वेरिएंट हैं, कीमत ₹6L से शुरू, पेट्रोल, CNG और डीज़ल में, MT, AMT और DCA में। Smart (₹6L) रोज़ की सिटी ड्राइविंग संभाल लेता है, इसमें 6 airbags, ABS और प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलते हैं, सेफ्टी ठीक है पर कोई इंफोटेनमेंट नहीं। Pure (₹7.15L) में वायरलेस CarPlay वाला टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल और स्टीयरिंग ऑडियो जुड़ जाते हैं, जिससे हाईवे की ड्राइव बोरिंग लगनी बंद हो जाती है। Pure S (₹7.45L) में सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है, जो सच में केबिन का फील बदल देता है। Creative (₹8.10L) में ऑटो क्लाइमेट, स्मार्ट की पुश स्टार्ट, रियर कैमरा और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, रोज़ की ड्राइविंग बढ़िया प्रीमियम लगती है। Creative S (₹8.45L) में 360° कैमरा और लेदरेट जुड़ जाते हैं, Accomplished S (₹9.30L से शुरू) में 6-स्पीकर ऑडियो और प्रीमियम लेदरेट मिलता है, और Accomplished Plus S DCA (₹10.75L) इसे ADAS Level 2 के साथ पूरा कर देता है। ज़्यादातर बायर्स Creative (₹8.10L) पर आते हैं, इसमें CarPlay वाला टचस्क्रीन, सनरूफ (Pure S के ज़रिए), ऑटो क्लाइमेट, पुश स्टार्ट और 6 airbags मिलते हैं, और Creative S DCA के 360° कैमरा और DCA ऑटो के लिए ~₹1.55L ज़्यादा नहीं देने पड़ते।

    वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमततुलना
    27 अल्ट्रोज़ वेरिएंट उपलब्धClear Filters
    सर्वश्रेष्ठ Pick For You
    डीजलमैनुअल88.76bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    डीजलमैनुअल88.76bhp@4000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीऑटोमेटिक72.49bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीऑटोमेटिक72.49bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    पेट्रोलमैनुअल86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    डीजलमैनुअल88.76bhp@4000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीऑटोमेटिक72.49bhp@6000rpm
    सीएनजीऑटोमेटिक72.49bhp@6000rpm
    सीएनजीमैनुअल72.49bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    पेट्रोलऑटोमेटिक86.79bhp@6000rpm
    सीएनजीऑटोमेटिक72.49bhp@6000rpm
    View More Variants

    टाटा अल्ट्रोज़ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1199 सीसी - 1497 सीसी
    पावर72.49 - 88.76 बीएचपी
    टॉर्क103 एनएम - 200 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी / डीजल
    बूट स्पेस345 लीटर

    अल्ट्रोज़ 2026: लेटेस्ट updates

    • 6 जुलाई 2026: टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज की प्राइस में 13,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है। 

    • 12 मई 2026: टाटा अल्ट्रोज के चुनिंदा सीएनजी वेरिएंट : प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंपलिश्ड एस में एएमटी का ऑप्शन शामिल किया गया है। इसकी कीमत 8.70 लाख रुपये से 10.77 लाख रुपये के बीच रखी गई है। 

    और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ रिव्यू

    हैचबैक कार बनाने में टाटा कोई नई कंपनी नहीं है। कंपनी के लाइनअप में टियागो टियागो ईवी जैसी कारें मौजूद है और टाटा इंडिका को तो कैसे भुलाया जा सकता है जो भारत की पहली पैसेंजर कार थी। मगर 2020 में टाटा ने एक नया कदम उठाते हुए प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज के साथ प्रवेश किया जिसे पहले टाटा 45एक्स कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया गया था। अपने स्पोर्टी डिजाइन और फीचर पैकेज की वजह से ये तेजी से लोकप्रिय हो गई और 2025 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश कर दिया गया। 

    Tata Altroz

    मैंने नई अल्ट्रोज के डीजल और पेट्रोल वेरिएंट्स को ड्राइव किया है और इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को भी चलाया है। जहां अल्ट्रोज ने सेगमेंट में कोई नए आयाम तो स्थापित नहीं किए हैं मगर कई ग्राहकों के इसमें एक अच्छा बैलेंस मिल जाता है। 

    फेसलिफ्ट अपडेट देने के बाद टाटा ने इसके लुक्स को ताजा कर दिया है। मगर,मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो है अल्ट्रोज को कंपनी की मौजूदा एसयूवी वाली डिजाइन लेंग्वेज के बजाए इसके डिजाइन को अपग्रेड किया गया है।

    और देखें

    फेसलिफ्ट अपडेट देने के बाद टाटा ने इसके लुक्स को ताजा कर दिया है। मगर,मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो है अल्ट्रोज को कंपनी की मौजूदा एसयूवी वाली डिजाइन लेंग्वेज के बजाए इसके डिजाइन को अपग्रेड किया गया है।

    Tata Altroz front

    आगे के डिजाइन की बात करें तो यहां स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स,स्लीक एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और अब आपको एक एक लाइटिंग एलिमेंट्स अलग से नजर आ जाता है। इसके दोनों हेडलैंप्स एक ग्लॉस ब्लैक पैनल से कनेक्टेड है जिससे इसके आगे का हिस्सा कनेक्टेड सा लगता है। इस कार में दिए गए फॉगलैंप्स बंपर के निचले हिस्से पर मौजूद है और आपको कुछ शार्प क्रीज भी नजर आएगी जिससे इसे एक स्पोर्टी लुक मिलता है। 

    Tata Altroz front

    इसके अलावा इसमें टाटा के लोगो के नीचे एक छोटी ग्रिल भी दी गई है जो किसी छोटी सी मूंछ जैसी लगती है। साथ ही इसमें एक बड़ी सी ग्रिल भी दी गई है जो इसके स्लिम बॉडी कलर वाले बंपर के टॉप पर मौजूद है। 

    Tata Altroz side profile

    इसका साइड का हिस्सा प्री फेसलिफ्ट मॉडल जैसा ही दिखता है मगर यहां दो बड़े बदलाव भी हुए हैं। पहला तो ये कि इसमें फ्लश फिटिंग हैंडल्स दिए गए हैं जिससे इसे एक ज्यादा बेहतर लुक मिल रहा है और दूसरी बात ये कि इसके 16 इंच के अलॉय व्हील्स को ब्लैक डिजाइन दिया गया है। इसके साइड में बाकी का हिस्सा और सी पिलर माउंटेड ​रियर डोर हैंडल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    Tata Altroz 16-inch alloy wheels ये 16 इंच के अलॉय व्हील्स दूर से दिखने में काफी अच्छे लगते हैं मगर जैसे ही आप नजदीक जाएंगे तो ये आपको काफी चमकीले नजर आएंगे और अलॉय व्हील्स से ज्यादा ये आपको स्टाइलिश स्टील व्हील्स लगेंगे। कुछ लोगों को इनका डिजाइन अच्छा लगेगा कुछ लोगों को नहीं। इसके लोअर वेरिएंट्स में कवर्स के साथ 16 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं जबकि इसके मिड वेरिएंट्स में 16 इंच के ड्युअल टोन स्टाइल्ड स्टील व्हील्स दिए गए हैं। 

    Tata Altroz rear design

    नई अल्ट्रोज के पीछे का हिस्सा प्री फेसलिफ्ट वर्जन जैसा ही है जिसमें बड़े ग्लॉस ब्लैक पैनल दिए गए हैं मगर अल्ट्रोज में अब मार्केट ट्रैंड को देखते हुए एलईडी टेललैंप्स दे दिए गए हैं। यहां दिए गए बंपर मोटे हैं और आगे की तरह इसके पीछे भी शार्प लाइंस दी गई हैं। 

    Tata Altroz front design

    टाटा ने नई अल्ट्रोज में 5 कलर्स:प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, रॉयल ब्लू, एम्बर ग्लो और ड्यून ग्लो के विकल्प दिए गए हैं। इन सभी कलर्स में से, रॉयल ब्लू और एम्बर ग्लो सबसे ज़्यादा आकर्षक हैं। लेकिन काश टाटा ने येलो या ग्रीन जैसे कुछ और अनोखे कलर विकल्प भी पेश किए होते तो और भी अच्छा होता।

    Tata Altroz tail light design

    अब टाटा ने अल्ट्रोज को नया डिजाइन देकर अच्छा काम किया है जिससे ये अब मॉर्डन लगती है। ये आज भी स्पोर्टी दिखती है और इसमें ऐसी कुछ चीज नहीं दी गई है कि ये हमेशा एक जैसी ही लग सके। इसका डिजाइन काफी लोगों को पसंद आता है क्योंकि इसके मुकाबले में मौजूद कुछ कारों का डिजाइन अब आउटडेटेड हो चुका है। 

    Tata Altroz tail light design

    मगर इसमें कुछ कमियां भी है। मेरे अनुभव के दौरान इसके बाएं डेटाइम रनिंग लैंप ने कुछ देर के लिए काम करना बंद कर दिया और टेललैंप में कनेक्टेड एलिमेंट भी टिमटिमाने लगा था। ये दोनों ही कमियां टाटा के पिछले मॉडल्स में भी नजर आई थी। इसकी बूट लिड और पीछे वाले दरवाजे में पैनल गैप्स दिए गए हैं जो दिखने में अच्छे नहीं लगते हैं। 

    इसका डिजाइन तो इंप्रेसिव है और इससे ना केवल ये सेगमेंट में भीड़ से अलग नजर आती है बल्कि ये टाटा के लाइनअप की भी अलग सी कार है और टाटा को बस इसमें कुछ क​मियों को दूर करना होगा।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी

    Tata Altroz dashboard

    नई अल्ट्रोज में पहले की तरह ड्युअल टोन ब्लैक और बैज केबिन थीम दी गई है मगर टाटा ने इसके डैशबोर्ड के डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया है। इसके डैशबोर्ड का ओवरऑल शेप अब भी वैसा ही है मगर इसमें कई तरह की लेयर्स और अलग अलग डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    Tata Altroz gets fabric padding on doors

    टाटा ने इसमें स्मूद,टेक्सचर्ड और सॉफ्ट फिनिशिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें टाटा के इल्युमिनेटेड लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है और साथ ही आप एसी पैनल और सेंटर कंसोल के पास कुछ ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स भी स्पॉट कर सकते हैं। हालांकि, इन कई तरह के एलिमेंट्स और कन्वर्जिंग लाइंस से इसका डैशबोर्ड कुछ भरा भरा सा नजर आता है और टाटा के दूसरे मॉडल्स की तरह ये एकदम क्लीन डिजाइन का नहीं लगता है। 

    Tata Altroz dashboard

    केबिन क्वालिटी की बात करें तो टाटा ने इसमें अच्छे मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया है। सभी प्लास्टिक छूने में अच्छे महसूस होते हैं और यहां तक कि टेक्सचर्ड वाले,स्टीयरिंग व्हील के बटन और सेंटर कंसोल भी सॉलिड महसूस होते हैं। वहीं एसी वेंट से भी क्वालिटी में थोड़ा वजन बढ़ जाता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर लेदरेट पैडिंग इस्तेमाल की गई है जिससे एक प्रीमियम फील आती है। 

    हालांकि,सनरूफ के लिए दिए गए बटन नकली से लगते हैं,रूम लैंप ढीला लगता है और डोर पैड पर फैब्रिक पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है जो कि काफी पतली है जिससे आपको इसके अंदर प्लास्टिक की मौजूदगी महसूस होगी। इन एलिमेंट्स की क्वालिटी इसके केबिन में फिट नहीं होती है और यदि इनमें सुधार हो जाए तो अल्ट्रोज के केबिन की फिट और फिनिशिंग से किसी को कोई शिकायत नहीं रहेगी। 

    आगे की सीटें 

    अल्ट्रोज के केबिन के अंदर जाना या उससे बाहर निकलना आसान है क्योंकि इसके चारों दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं। इसकी सीट भी नॉर्मल हाइट पर ही है जिससे कई लोगों को अंदर आने जाने में आसानी हो जाती है। हालांकि,लंबे कद के लोगों को केबिन में झुककर दाखिल होना पड़ता है मगर काफी लोगों को ​अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं पड़ती है। 

    इसकी सीटों को ड्युअल टोन बैज और ऑफ व्हाइट फैब्रिक फिनिशिंग दी गई है और सीट बैक पर एक पतली सी क्रोम स्ट्रिप दी गई है। इसकी सीटें दिखने में काफी अच्छी लगती है और यदि आप इन्हें दूर से देखेंगे तो ये आपको लेदरेट नजर आएंगी मगर हल्की थीम होने से इनके गंदा होने का भी डर रहता है। 

    Tata Altroz front seats

    मगर टाटा अल्ट्रोज की ड्राइवर सीट पर आप जैसे ही बैठेंगे तो पहली चीज जो आप नोटिस करेंगे वो है लंबा थाई सपोर्ट जो टाटा ने आगे और पीछे दोनों ही सीटों पर दिया है। लंबे कद के लोगों के लिए ओवरऑल स्पेस अच्छा है और आगे तो अच्छा सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके हेडरेस्ट का साइज भी आपको अच्छा सपोर्ट देने के लिए काफी है। 

    ड्राइवर और पैसेंजर इसके सभी बटन तक आराम से पहुंच सकते हैं और आगे वाला आर्मरेस्ट अच्छा खासा लंबा है जिससे अच्छा सपोर्ट ​मिल जाता है। 

    Tata Altroz height adjustable driver's seat

    इसके स्टीयिरंग व्हील में टिल्ट एडजस्टमेंट दिया गया है और ड्राइवर सीट की हाइट को भी एडजस्ट किया जा सकता है जो कि स्टैंडर्ड फीचर है और इससे आपके एक अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आने में मदद मिलती है। एक 5’8” लंबे औसत कद काठी के वयस्क को आगे की विजिबिलिटी अच्छी मिल जाती है मगर एक 6 फुट तक के व्यक्ति को सनशेड और रूफ एक हिस्से की वजह से आपके देखने की साइट में रूकावट पैदा करती है। इसकी पीछे की विजिबिलिटी पर्याप्त है जो कि एक हैचबैक में मिलनी चाहिए। 

    पीछे की सीटें 

    Tata Altroz rear seats

    इसकी पीछे की सीटों पर केवल दो लोगों के बैठने जितनी जगह मिलती है और यदि तीन लोगों को बैठाया जाए तो वो कंफर्टेबल नहीं हो पाएंगे। बीच में बैठने वाले पैसेंजर को थोड़ा सीधा होकर बैठना पड़ेगा और इसमें कोई मिडिल हेडरेस्ट भी नहीं दिया गया है। यहां एक औसत साइज के व्यक्ति के लिए पर्याप्त हेडरूम स्पेस मिलता है मगर लंबे कद के पैसेंजर के हाथ या सिर कभी कभी छत ​को छू जाते हैं। 

    Tata Altroz rear seat space

    सीट में उभार होने के कारण इसमें अच्छा खासा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और घुटने और पैर के लिए जगह भी पर्याप्त मिलती है। हालांकि,लंबे कद के पैसेंजर को अच्छा नीरूम मिलता है और उनके घुटने भी आगे की सीट के पास में रहते हैं। 

    Tata Altroz rear centre armrest with two cuphholders

    हम आपको यही सुझाव देंगे कि पीछे यदि हो सके तो दो ही लोग बैठें और सेंटर आर्मरेस्ट का भी फायदा उठाएं। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए अपने अपने एसी वेंट्स दिए गए हैं ताकि दोनों को ठंडक मिल सके। 

    पीछे की सीट से बाहर का नजारा भी शानदार मिलता है और हल्की थीम होने से केबिन में एक खुलेपन का अहसास होता है। मगर इसके फ्रंट हेडरेस्ट बड़े हैं और ड्राइवर की सीट पोजिशन उंची होने से हेडरेस्ट रूफ से टच होता है जिससे कोई स्पेस नहीं मिल पाता है और आगे की विजिबिलिटी भी सीमित हो जाती है। 

    स्टोरेज विकल्प

    Tata Altroz front door storage space

    अल्ट्रोज में वो सब स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं जिनकी आपको जरूरत है। इसके चारों दरवाजों पर 1 लीटर का बॉटल होल्डर दिया गया है वहीं आगे एक डेडिकेटेड अंब्रेला होल्डर और छोटे मोटे सामान के लिए कुछ स्पेस दिया गया है। 

    Tata Altroz storage space under front centre armrest

    आगे बैठने वालों के लिए इसमें कई शेल्फ वाला एक बड़ा ग्लवबॉक्स, बीच वाले आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर, स्टीयरिंग व्हील के बगल में एक ट्रे और आगे वाले आर्मरेस्ट में एक छोटा सा क्यूब मिलता है। पीछे के यात्रियों को बीच वाले आर्मरेस्ट और सीटबैक पॉकेट में दो कपहोल्डर मिलते हैं।

    चार्जिंग विकल्प

    Tata Altroz charging options for the front passengers

    चार्जिंग विकल्प की बात करें तो इसमें आगे के यात्रियों के लिए 12 वोल्ट का सॉकेट, एक यूएसबी पोर्ट और 65 वॉट टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध है। पीछे के यात्रियों के लिए केवल एक 65 वॉट टाइप-सी पोर्ट उपलब्ध है।

    पुराने मॉडल के मुकाबले नए मॉडल का केबिन एक कदम आगे है और डिजाइन,क्वालिटी और सीट कंफर्ट के मामले में भी ये बेहतर हुआ है। मगर इसमें फिट,फिनिशिंग और अन्य छोटी मोटी चीजों में सुधार की गुंजाइश अब भी नजर आती है। 

    फीचर्स 

    इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपग्रेड मॉर्डन और बड़ी फीचर लिस्ट के तौर पर हुआ है और इसमें लगभग सभी फीचर्स दिए गए हैं। 

    फीचर्स
    रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स क्रूज कंट्रोल
    एंबिएंट लाइटिंग ऑटोमैटिक हेडलैंप्स
    ऑल 4 पावर विंडोज की लेस एंट्री

    Tata Altroz 10.25-inch touchscreen

    टाटा ने इसमें दो 10.25 इंच की स्क्रीन दी है जिनमें से एक इंफोटेनमेंट के लिए तो दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। इसकी टचस्क्रीन का रेजोल्यूशन साफ है,आइकन बड़े हैं,यूजर इंटरफेस आसान है और मेरे अनुभव में ये अटकता भी नहीं है। 

    Tata Altroz 10.25-inch touchscreen supports wireless Android Auto and Apple CarPlay

    ये एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है जो अच्छे से काम करती है। ये सेटअप एक 8 स्पीकर साउंड सिस्टम से जुड़ा है जिसका साउंड नॉर्मल वॉल्यूम पर अच्छा महसूस होता है। मगर हाई वॉल्यूम पर तो ये और भी दमदार लगता है। 

    टचस्क्रीन के ही बगल मे 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जिसपर सभी ड्राइव इंफो साफ सुथरे तरीके से मिलती है। इसके ग्राफिक्स भी काफी अच्छे हैं और आप टचस्क्रीन की तरफ देखे बिना ही नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये ब्लाइंड व्यू मॉनिटर की फीड भी दिखाता है। इसमें कई तरह की थीम दी गई है और सेटिंग्स के बीच नेविगेट करना भी काफी आसान है। 

    Tata Altroz single-pane sunroof

    इस कार में सिंगल पैनल सनरूफ दी गई है जो कि वॉइस कमांड से काम करती है और इससे केबिन के अंदर अतिरिक्त रोशनी भी आती है। 

    Tata Altroz touch-enabled AC control panel

    इसमें दिए गए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ एक्सप्रेस कूल फंक्शन दिया गया है जो केबिन को जल्दी से ठंडा कर देता है। ये खासतौर से कार के पार्किंग में लंबे समय तक धूप में खड़े रहने पर काफी काम का महसूस होता है। साथ ही इस प्रक्रिया को जल्दी से पूरा करने के लिए ये खिड़कियों को जल्दी से बंद भी कर देता है। 

    Tata Altroz ambient lighting strip on dashboard

    इसके डैशबोर्ड पर एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है जिससे ज्यादा प्रीमियनेस मिलती है और ये ड्राइव मोड्स के अनुसार बदलती है। मगर इसमें केवल सीमित कलर के ​ही विकल्प दिए गए हैं। 

    Tata Altroz 360-degree camera

    टाटा ने इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया है जो अटकता नहीं है और इसके फ्रेम भी ड्रॉप नहीं होते हैं और कम रोशनी में इनकी क्वालिटी भी ठीक ठाक लगती है। इस फीचर के साथ ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी दिया गया है जो इंडिकेटर देने पर ड्राइवर डिस्प्ले पर ब्लाइंड स्पॉट की फीड दिखाता है। हालांकि, लोअर वेरिएंट्स में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर की फीड टचस्क्रीन पर डिस्प्ले होती है जो पूरी स्क्रीन को घेर लेती है और आप इस फीचर के एक्टिव रहने पर आप डिस्प्ले का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

    और देखें

    अल्ट्रोज़ के स्टैंडर्ड सेफ्टी पैकेज में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं।

    Tata Altroz gets 6 airbags (as standard)

    टाटा अल्ट्रोज़ में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) मिलते हैं।

    Pre-facelift Tata Altroz Global NCAP crash test

    इसके टॉप वेरिएंट में रियर डिफॉगर, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    साल 2020 में टाटा अल्ट्रोज के प्री फेसलिफ्ट मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया था जहां इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई थी और इसके नए मॉडल को यही रेटिंग मिलने की संभावना है।

    और देखें

    फेसलिफ्ट अपडेट मिलने के बावजूद अल्ट्रोज के बूट स्पेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें अब भी 345 लीटर का बूट मिलता है जिसमें 4 केबिन साइज सूटकेस और कुछ ऑफिस बैग्स रखे जा सकते हैं। इसके बूट शेप की वजह से इसमें बड़ा सूटकेस आसानी से ​फिट नहीं हो पाता है इसलिए आपको छोटी केबिन साइज ट्रॉली रखने की सलाह दी जाती है। 

    Tata Altroz boot space

    यदि आपको ज्यादा सामान रखना है तो ​आप इसकी पीछे की सीटों को फोल्ड कर सकते हैं मगर इसमें 60:40 स्प्ल्टि फंक्शन नहीं दिया गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स में दो केबिन साइज सूटकेस रखने की जगह मिल जाती है। 

    Tata Altroz CNG boot space

    इसकी बूट लिप उतनी उंची नहीं है जिससे सामान को लोड/अनलोड करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। 

    और देखें

    अल्ट्रोज में तीन पावरट्रेन और दो इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इनमें एक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी शामिल है और ये अपने सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। 

    Tata Altroz petrol+CNG engine

    इंजन  1.5-लीटर डीजल इंजन  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  1.2-लीटर पेट्रोल  + सीएनजी  
    पावर 90 पीएस  88 पीएस  73.5 पीएस
    टॉर्क 200 एनएम 115 एनएम 103 एनएम
    ट्रांसमिशन 5-स्पीड एमटी 5-स्पीड एमटी /  5-स्पीड एएमटी ^ / 6-स्पीड डीसीटी* 5-स्पीड एमटी

    ^एएमटी = ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    *डीसीटी = डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    जहां इसका पेट्रोल इंजन तीन तरह के ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध है तो वहीं हाल ही में इसमें एएमटी का भी विकल्प शामिल हुआ है। वहीं इसके डीजल और सीएनजी पावरट्रेन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में ही उपल्ब्ध ​है। 

    1.5-लीटर डीजल

    डीजल स्टैंडर्ड्स के अनुसार ये काफी अच्छी तरह से रिफाइन हुआ इंजन है जिसका मतलब है कि आपको फुटवेल या स्टीयरिंग व्हील पर ज्यादा वाइब्रेशन महसूस नहीं होंगे। हालांकि, हार्ड एक्सलरेशन या उंचाई पर चढ़ते वक्त ये इंजन शोर करने लगता है। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    Tata Altroz diesel engine

    आपको कम स्पीड पर अच्छी खासी टॉर्क मिल जाती है जिसका मतलब हुआ कि शहर में बिना ​बार बार गियर बदले आप आराम से कार ड्राइव कर सकते हैं। इसके अलावा आप भारी ट्रैफिक का आराम से सामना कर सकते हैं। पावर डिलीवरी भी काफी स्मूद है और ये एकदम से पिकअप नहीं लेती है और अच्छी पावर डिलीवरी से आप कार को तुरंत से आगे बढ़ाते हुए चल सकते हैं। 

    Tata Altroz driving

    हालाकि हार्ड क्लच के साथ बार बार गियर बदलने से परेशानी होती है और हमारा मानना है कि टाटा को इसमें ज्यादा सुविधा के लिए एएमटी का विकल्प देना चाहिए था। 

    Tata Altroz driving

    डीजल यूनिट होने के नाते ये अच्छा माइलेज देता है और शहर में ये 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। 

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    डीजल इंजन के साथ हाईवे पर कोई भी वाहन चलाना असामान्य बात नहीं है। अल्ट्रोज डीजल से आपको ओवरटेक करने के लिहाज से अच्छी पावर मिल जाती है मगर 80 से 90 किलोमीटर प्रति लीटर की रफ्तार के बाद आपको ओवरटेक करने के लिए गियर डाउन करना पड़ता है ताकि मोमेंटम मेंटेन रह सके। 

    Tata Altroz driving

    यहां भी पावर डिलीवरी काफी स्मूद तरीके से होती है और आप आसानी से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच जाते हैं। हाईवे पर अल्ट्रोज डीजल का माइलेज 18 किलोमीटर प्रति लीटर तक मिल सकता है। 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

    Tata Altroz petrol engine

    ये एक 3 सिलेंडर इंजन है और शुरू होने के बाद ये अपना अहसास नहीं कराता है और खासतौर पर तब जब ये ठंडा पड़ा हो। इसके पैडल और गियर लिवर पर कुछ वाइब्रेशन महसूस होती है क्योंकि ये हुंडई आई20 और मारुति सुजुकी बलेनो में दिए गए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जितना स्मूद नहीं है। हालांकि, ये आराम से ड्राइव करने के लिहाज से अच्छा है। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    शहर में इसे डीजल इंजन के मुकाबले चलाने मे उतनी आसानी महसूस नहीं होती मगर रोजाना के हिसाब से ये ठीक है। आपको इसके गियरबॉक्स को स्मूद तरीके से चल रहे ट्रैफिक के दौरान आराम से काम में लेने की राय दी जाती है मगर इसका क्लच इतना हल्का है कि आपको गियरबॉक्स बोझिल नहीं लगेगा। 

    Tata Altroz driving

    डीजल की तरह आपको अपने आसपास चल रहे दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी नहीं आएगी और ये भारी ट्रैफिक का सामना करने में भी आपको आसानी देने में सक्षम ​है। 

    मगर डीजल की तरह ये पेट्रोल इंजन भी लोड बढ़ने पर काफी शोर करता है और केबिन में इंसुलेशन की कमी के कारण आपको अंदर काफी आवाजे आती है। 

    Tata Altroz CNG driving

    यहां आपको एएमटी का विकल्प मिल जाएगा जिससे आपको ड्राइविंग करने में सुविधा मिल जाती है और इसके लिए आपको ज्यादा अतिरिक्त पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। 

    आप चाहें तो डीसीटी का विकल्प भी ले सकते हैं जिसमें गियर तुरंत बदलते हैं और आपको अटकाव महसूस नहीं होगा और जरूरत के समय आपको ओवरटेक करने के लिए ये समय पर ​गियर डाउन भी कर देता है। 

    Tata Altroz

    शहर में ये आपको 9 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    डीजल इंजन के मुकाबले ये इंजन हाईवे पर थोड़ा कम पावरफुल महसूस होता है। यहां एक्सलरेशन स्मूद महसूस होता है और आप 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर आराम से ड्राइव कर सकते हैं। मगर इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में समय लगता है। 

    Tata Altroz

    यदि आप 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पर चल रहे हैं तो फिर आपको ओवरटेकिंग के लिए कुछ प्लानिंग करने की जरूरत पड़ती है और खासतौर पर जब गाड़ी में लोग बैठे हो तब। 

    हाईवे पर ये 15 से 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी

    Tata Altroz dual-cylinder CNG tech

    इसके सीएनजी पावरट्रेन की परफॉर्मेंस इसके पेट्रोल मॉडल जैसी ही है और आपको शहर में पावर की कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि, स्टैंडर्ड पेट्र्रोल के मुकाबले ये लोड होने पर थोड़ा ज्यादा शोर करता है। 

    Tata Altroz हाईवे पर ड्राइव के अनुभव में फर्क महसूस हो जाता है क्योंकि इसका एक्सलरेशन धीमा हो जाता है और आपको स्पीड का मजा लेने में गियर डाउन करने की जरूरत पड़ेगी और ओवरटेक करने के लिए प्लानिंग भी करनी पड़ती है। 

    यदि आप ज्यादातर शहर में ही कार ड्राइव करने वाले हैं तो फिर इसे चुनें क्योंकि आपको काफी अच्छा माइलेज मिलेगा।

    और देखें

    राइड कंफर्ट

    अल्ट्रोज के राइड कंफर्ट से हमें केवल और केवल एक छोटी सी शिकायत रही। ये छोटे गड्ढों और  स्पीडब्रेकर्स पर से तो आराम से गुजर जाती है और यहां तक की बड़े उछाल आने पर उसका काफी कम असर केबिन में महसूस होता है। खराब बनी हुई सड़कों पर ये काफी शांत रहती है और पैसेंजर्स को साइड मूवमेंट महसूस होने से रोकती है। हाईवे पर आपको छोटे से छोटे क्रैक और उबड़ खाबड़ रास्तों का अहसास होगा मगर इससे आपका कंफर्ट खराब नहीं होगा। 

    Tata Altroz driving

    मुझे इसके सस्पेंशन का शोर करना पसंद नहीं आया और ये केबिन तक में सुनाई देता है और आपको चिड़चिड़ा कर देता है। 

    हैंडलिंग 

    Tata Altroz driving

    अल्ट्रोज एक कंफर्ट पर फोकस की गई कार है जिसकी आमतौर पर हैंडलिंग उतनी अच्छी नहीं है मगर अल्ट्रोज में राइड और हैंडलिंग का एक बैलेंस नजर आता है। अचानक से लेन बदलते वक्त ये स्थिर रहती है और यहां तक कि तीखे घुमाव पर भी ये आपका आत्मविश्वास डगमगाने नहीं देती है। ये कार स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए नहीं बनी है मगर टाटा के इंजीनियरों ने इसमें पावरफुल इंजन के विकल्प रखने की संभावनाओं को जीवंत रखा है जिससे आगे चलकर इसका स्पोर्टी वर्जन लाया जा सकता है।

    और देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ को 7 वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अक्म्प्लिश्ड एस और अक्म्प्लिश्ड+ एस में पेश किया गया है
    • डीज़ल इंजन प्योर, क्रिएटिव एस और अकम्प्लिश्ड एस वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
    • आप टॉप-वेरिएंट अकम्प्लिश्ड + एस को छोड़कर सभी वेरिएंट के साथ सीएनजी विकल्प चुन सकते हैं।

    स्मार्ट

    • इस बेस वेरिएंट में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16-इंच स्टील व्हील और एलईडी टेल लैंप हैं, लेकिन इसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल दिए गए हैं।
    • इसमें ऑल-ब्लैक केबिन, टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ब्लैक फ़ैब्रिक सीटें दी गई हैं।
    • इसमें ऑल पावर विंडो, मैनुअल एसी और कीलेस एंट्री जैसे बेसिक फीचर्स भी दिए गए हैं। 
    • सेफ्टी पैकेज में 6 एयरबैग, ईएसपी, आईएसओफिक्स एंकर और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
    • ये वेरिएंट केवल पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

    प्योर

    • पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी का विकल्प मिलता है और यह एंट्री लेवल डीज़ल वेरिएंट भी है।
    • इसके एक्सटीरियर में एलईडी हेडलैंप और बेस वेरिएंट की तरह ब्लैक व्हील कवर वाले 16-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं।
    • इसमें डुअल-टोन ब्लैक और बेज केबिन थीम दी गई है, जहां ब्लैक सीटों पर ब्राउन कलर के डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।
    • इसमें हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स शामिल हैं।
    • इसमें 7-इंच टचस्क्रीन और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम वाला इंफोटेनमेंट पैकेज भी है।
    • सेफ्टी किट में रियरव्यू कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप और एंटी-ग्लेयर आईआरवीएम जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं।

    प्योर एस

    • प्योर वेरिएंट में केवल इलेक्ट्रिक सिंगल-पैन सनरूफ और शार्क फिन एंटीना ही मिलता है।

    क्रिएटिव

    • एक्सटीरियर अपग्रेड के तौर पर इसमें एलईडी डीआरएल और 16-इंच के ड्यूअल-टोन स्टाइल वाले स्टील व्हील दिए गए हैं।
    • केबिन में बेज फैब्रिक सीटें, सॉफ्ट टच डोर पैड, लेदर रैप्ड गियर नॉब और डैशबोर्ड पर प्रीमियम प्लास्टिक इन्सर्ट दिए गए हैं।
    • इसके अतिरिक्त फीचर्स में पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, एम्बिएंट लाइटिंग, वन टच डाउन ड्राइवर विंडो और आगे व पीछे 65 वॉट टाइप-सी चार्जर शामिल हैं।
    • इंफोटेनमेंट सिस्टम में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है।
    • 360-डिग्री कैमरा के साथ सेफ्टी किट को बेहतर बनाया गया है।

    क्रिएटिव एस

    • इसमें केवल सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ है।
    • पेट्रोल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध है।

    अक्म्प्लिश्ड एस

    • इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, 16-इंच अलॉय व्हील और एलईडी कॉर्नरिंग हेडलैंप हैं।
    • केबिन में हाइट एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट, कपहोल्डर्स के साथ रियर सेंट्रल आर्मरेस्ट और एक टच-अप ड्राइवर विंडो दिए गए हैं।
    • इसके अतिरिक्त फीचर्स में वायरलेस फ़ोन चार्जर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं।
    • सेफ्टी किट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

    अकम्प्लिश्ड + एस 

    • इसमें 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कस्टमाइज़ेबल ऑडियो मोड दिए गए हैं।
    • सुरक्षा किट में एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर भी शामिल है।
    • यह केवल पेट्रोल डीसीटी पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है।

    कारदेखो की राय

    • यदि आपके पास सीमित बजट है तो आप इसका सेकंड बेस वेरिएंट चुनें। इसमें सारे बेसिक फीचर्स मिल जाएंगे,साथ ही अच्छा इंफोटेनमेंट पैकेज,अच्छे सेफ्टी फीचर्स और पेट्रोल एएमटी और डीजल मैनुअल के विकल्प भी मिलेंगे। यदि आपको सनरूफ चाहिए तो कुछ ​अतिरिक्त पैसे खर्च कर इसका प्योर एस वेरिएंट चुनें। 
    • इसका क्रिएटिव वेरिएंट एक पैसा वसूल वेरिएंट लगता है क्योंकि इसका डिजाइन अच्छा है,केबिन प्रीमियम है,अच्छे फीचर्स मौजूद है और 'एस' वेरिएंट्स के साथ डीसीए का विकल्प भी मिलता है। 
    • यदि आपको बेहतर फीचर्स चाहिए तो इसका अ​कम्प्ल्श्डि वेरिएंट चुनें क्योंक इसमें कम कीमत पर टॉप वेरिएंट वाले फीचर्स मिल जाते हैं। 
    और देखें

    छोटे ​परिवारों के लिहाज से टाटा अल्ट्रोज एक समझारी वाली चॉइस है जो दिखने में अच्छी है,फीचर्स से भरी है और एक प्रैक्टिकल कार है। ये युवा प्रोफेशनल्स के लिए काफी स्मार्ट विकल्प है जिन्हें कुछ स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लोडेड कार चाहिए। हालांकि,इसमें ज्यादा रिफाइंड पेट्रोल इंजन,बेहतर फिट एवं फिनिशिंग वाला इंटीरियर और एक बेहतर अनुभव देना चाहिए था। ऐसी कमियां दूर हो जाए तो अल्ट्रोज एक ऐसी कार है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 

    Tata Altroz front

    टाटा अल्ट्रोज के अलावा अन्य विकल्प

    गौर करने के कारण

    • मारुति बलेनो/टोयोटा ग्लैंजा
    • पेट्रोल इंजन का बेहतर अनुभव
    • पीछे की तरफ बेहतर जगह

    गौर ना करने के कारण

    • कम फीचर्स
    • डीजल इंजन का विकल्प नहीं 

    हुंडई आई20/आई20 एन लाइन

    गौर करने के कारण

    • एन लाइन में टर्बो पेट्रोल इंजन की उपलब्धता
    • अच्छी फीचर लिस्ट

    गौर ना करने के कारण

    • औसत सेफ्टी पैकेज 
    • डीजल इंजन में उपलब्ध नहीं 
    और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ कलर

    भारत में टाटा अल्ट्रोज़ निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • अल्ट्रोज़ ember-glow with ड्यूल टोन कलरember-glow with ड्यूल टोन
    • अल्ट्रोज़ royal-blue with ड्यूल टोन कलरroyal-blue with ड्यूल टोन
    • अल्ट्रोज़ प्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन कलरप्रिस्टाइन व्हाइट ड्यूल टोन
    • अल्ट्रोज़ प्योर grey-dual tone कलरप्योर grey-dual tone
    • अल्ट्रोज़ dune glow with ड्यूल टोन कलरdune glow with ड्यूल टोन

    comparing टाटा अल्ट्रोज़ rivals

    टाटा अल्ट्रोज़
    टाटा अल्ट्रोज़
    Rs.6 - 10.90 लाख*
    sponsoredSponsoredमारुति सुजुकी बलेनो
    मारुति सुजुकी बलेनो
    Rs.5.99 - 9.99 लाख*
    टाटा पंच
    टाटा पंच
    Rs.5.75 - 10.77 लाख*
    टाटा aeris
    टाटा aeris
    Rs.5.30 - 9.75 लाख*
    टाटा टियागो
    टाटा टियागो
    Rs.4.77 - 8.62 लाख*
    हुंडई आई20
    हुंडई आई20
    Rs.6 - 10.68 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    रेटिंग4.7User Review (121)4.7User Review (13)4.7User Review (167)4.8User Review (14)4.6User Review (40)4.5User Review (183)4.6User Review (879)4.5User Review (803)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन1199 सीसी - 1497 सीसी1197 सीसी1199 सीसी1199 सीसी1199 सीसी1197 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजी
    पावर72.49 - 88.76 बीएचपी69 - 82 बीएचपी72 - 118 बीएचपी74.46 - 85 बीएचपी74.46 - 85 बीएचपी82 - 87 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी
    बूट स्पेस345 लीटर318 लीटर366 लीटर419 लीटर242 लीटर311 लीटर382 लीटर308 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरअल्ट्रोज़ बनाम पंचअल्ट्रोज़ बनाम aerisअल्ट्रोज़ बनाम टियागोअल्ट्रोज़ बनाम आई20अल्ट्रोज़ बनाम नेक्सनअल्ट्रोज़ बनाम फ्रॉन्क्स

    टाटा अल्ट्रोज़ वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Tata a;trpz Dual Screen

      Tata a;trpz Dual Screen

    • Tata Altroz Highlights

      टाटा अल्ट्रोज़ Highlights

    • Tata Altroz Boot Space

      टाटा अल्ट्रोज़ बूट स्पेस

    • Tata Altroz Rear Seat Space

      टाटा अल्ट्रोज़ Rear Seat Space

    • 5 Out Of 5 For Altroz

      5 Out Of 5 For अल्ट्रोज़

    • Tata Altroz Facelift First Drive Review: Meets All Expectations17:44
      Tata Altroz Facelift First Drive Review: Meets All Expectations
      1 साल पहले15.9K व्यूज
    • Tata Altroz Facelift Variants Explained In Hindi | Most Value For Money Variant9:36
      Tata Altroz Facelift Variants Explained In Hindi | Most Value For Money Variant
      1 साल पहले90.9K व्यूज

    टाटा अल्ट्रोज़ 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा अल्ट्रोज आईटर्बो : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      टाटा अल्ट्रोज आईटर्बो : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      अल्ट्रोज टर्बो को आईटर्बो के नाम से 26 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग से पहले ही हमने इसका रोड टेस्ट कर लिया है जिसके बारे में आप आगे जानेंगे विस्तार सेः

      भानुon जनवरी 22, 2021

    explore टाटा अल्ट्रोज़ दूसरा hand कारें

    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सई बीएस6
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सई बीएस6
      Rs4.50 लाख
      202145,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सटी बीएस6
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सटी बीएस6
      Rs4.77 लाख
      202145,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ क्रिएटिव एस डीसीए
      टाटा अल्ट्रोज़ क्रिएटिव एस डीसीए
      Rs8.17 लाख
      20263,239किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ अकंप्लिश्ड एस सीएनजी
      टाटा अल्ट्रोज़ अकंप्लिश्ड एस सीएनजी
      Rs10.32 लाख
      20261,298किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ प्योर एस
      टाटा अल्ट्रोज़ प्योर एस
      Rs7.98 लाख
      20258,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सजेडए प्लस एस डीसीटी
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सजेडए प्लस एस डीसीटी
      Rs6.15 लाख
      20249,310किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सएम प्लस
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सएम प्लस
      Rs5.90 लाख
      202433,244किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ प्योर
      टाटा अल्ट्रोज़ प्योर
      Rs5.50 लाख
      202437,156किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सजेड
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सजेड
      Rs6.62 लाख
      202345,780किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा अल्ट्रोज़ एक्सएम प्लस सीएनजी
      टाटा अल्ट्रोज़ एक्सएम प्लस सीएनजी
      Rs5.75 लाख
      202415,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा अल्ट्रोज़ यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड121 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (121)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (52)
    • कंफर्ट (48)
    • माइलेज (31)
    • इंजन (24)
    • इंटीरियर (24)
    • स्पेस (12)
    • कीमत (27)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • i
      indrani साहा on अक्टूबर 07, 2026
      4.7
      Excellent Highway Mileage.
      I am using Tata Altroz from March 2022. It is my first car. I am completely satisfied with this. It gives more than 22 mileage in highway many times. Even in city like kolkata, it gives more than12 mileage in heavy traffic. It feels highly stable even in high speed (over 100imps). In long drive it results fine with comfort.
      और देखें
    • r
      rajbeer on सितंबर 30, 2026
      5
      Very Good Car Engine Good Stylish Car And Driver A
      Good, very good. All are good stylish, latest version of the car, one of the most beautiful cars in the modern world. Very good car, the engine is best for long-distance travel. The time management of the car is ready for long drives, and the mileage per litre is best. Best car for the new generation and really comfortable for daily usage.
      और देखें
    • s
      sanjay tiksali on अगस्त 24, 2026
      4.7
      Very Good Experience For This
      Very good experience of this car. Mileage is awesome and smooth ride and good comfort and feel good and feel high level luxury and awesome interior design. I ride it in Jaipur to Bengluru, great mileage 18 to 22 kmpl and don't feel tired and best in handling, special for smooth ride, best in segment car and feels good.
      और देखें
      1
    • a
      akshayakumar on अगस्त 23, 2026
      5
      My Partner
      It's so good and beauty queen. On road, it's looking so hot and luxurious. I can't control myself, suddenly I decided to buy this only car, so much cute, so much dashing, best colour options. How can people ignore this one. Everyday I see this car on road, I wish to buy this car soon and one day I'll buy for sure. I love this car's exterior and interior.
      और देखें
    • l
      lydia on जुलाई 24, 2026
      5
      The Pure ...........
      The Tata Altroz Pure CNG (iCNG) is a premium hatchback that offers a perfect balance of safety, high fuel efficiency, and practical boot space at an affordable price. Top-tier safety: It boasts a 5-star Bharat NCAP rating (and Global NCAP) with 6 standard airbags, electronic stability control (ESC), and excellent high-speed stability.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टाटा अल्ट्रोज़ प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टाटा अल्ट्रोज़ की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में अल्ट्रोज़ की ऑन-रोड कीमत 6,63,625 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टाटा अल्ट्रोज़ पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में टाटा अल्ट्रोज़ पर 12 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) अल्ट्रोज़ और पंच में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) अल्ट्रोज़ की कीमत 6 लाख रुपये एक्स-शोरूम और पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टाटा अल्ट्रोज़ के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 6.19 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टाटा अल्ट्रोज़ की ईएमआई ₹13,075 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹69,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Vasudev asked on 28 Jan 2026
      Q ) Applicable on yellow plate registration?
      By CarDekho Experts on 28 Jan 2026

      A ) Regarding your query, we suggest that you connect with the RTO or your nearest a...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Neeraj Pandey asked on 16 Sep 2025
      Q ) Plz suggest is new tata altroz 2025 face lift comfortable for 6feet tall driver,...
      By CarDekho Experts on 16 Sep 2025

      A ) The new Tata Altroz 2025 facelift offers a comfortable driving experience even f...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Gourav asked on 2 Jun 2025
      Q ) What is the ground clearance of the Tata Altroz?
      By CarDekho Experts on 2 Jun 2025

      A ) The Tata Altroz offers a ground clearance of 165 mm (unladen), which ensures a c...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate अल्ट्रोज़ ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹15,620ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टाटा अल्ट्रोज़ ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      टाटा अल्ट्रोज़ में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.7.30 - 13.61 लाख*
      मुंबईRs.7.03 - 12.72 लाख*
      पुणेRs.7.03 - 12.72 लाख*
      हैदराबादRs.7.22 - 13.42 लाख*
      चेन्नईRs.7.16 - 13.53 लाख*

      ट्रेंडिंग टाटा कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर हैचबैक कारें

      • लेटेस्ट
      सभी लेटेस्ट हैचबैक कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      get dussehra ऑफर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है