• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टाटा एरिस प्योर प्लस Vs क्रिएटिव : क्या टॉप से नीचे वाले क्रिएटिव वेरिएंट के लिए 75,000 रुपये ज्यादा खर्च करना सही होगा?

    क्या आप 360-डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप और ऑटो एसी जैसे फीचर अपग्रेड्स चाहते हैं?

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 06, 2026 18:01 ist
    info icon
    published onOct 06, 2026 18:01 IST
    last updated onOct 06, 2026 18:01 IST
    53 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    टाटा एरिस भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह टाटा के 2026 में पेश किए जाने वाले उन मॉडल्स में से एक था जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस सेडान कार को टाटा के लाइनअप में टिगोर से रिप्लेस किया गया है। भारत में इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसके प्रतिद्व्न्दियों के मुकाबले काफी कम है। एरिस कार कुल पांच वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, क्रिएटिव और अकंपलिश्ड में उपलब्ध है। 

    प्योर प्लस वेरिएंट को टाटा एरिस के लाइनअप में बीच में पोजिशन किया गया है और यह इसके वैल्यू-फॉर मनी वेरिएंट्स में से एक है जिसमें अच्छा कंफर्ट, एडवांस फीचर्स, और पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। जबकि, क्रिएटिव वेरिएंट प्योर प्लस वेरिएंट के ऊपर वाला और टॉप वेरिएंट अकंपलिश्ड के नीचे वाला वेरिएंट है जिसमें ज्यादा कीमत पर कई अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या आपको इसका प्योर प्लस वेरिएंट खरीदना चाहिए या फिर अपना बजट बढ़ाकर ज्यादा फीचर लोडेड क्रिएटिव वेरिएंट लेना चाहिए? आइये जानते हैं आगे :- 

    कीमत 

    वेरिएंट 

    पेट्रोल 

    पेट्रोल + सीएनजी 

    एमटी 

    एएमटी

    एमटी 

    एएमटी

    टाटा एरिस प्योर प्लस

    6.74 लाख रुपये 

    7.29 लाख रुपये 

    7.74 लाख रुपये 

    8.29 लाख रुपये 

    टाटा एरिस क्रिएटिव 

    7.49 लाख रुपये 

    8.04 लाख रुपये 

    8.49 लाख रुपये 

    9.04 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार हैं।

    • टाटा एरिस प्योर प्लस वेरिएंट की कीमत 6.74 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि क्रिएटिव वेरिएंट की शुरूआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। इन दोनों वेरिएंट में कई सारे इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं। 

    • मैनुअल और एएमटी वर्जन की कीमत के बीच अंतर 50,000 रुपये का है, जबकि पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के बीच प्राइस गैप 1 लाख रुपये का है।

    • दोनों ही वेरिएंट के सभी वर्जन की कीमत के बीच अंतर 75,000 रुपये का है। 

    • क्या प्योर प्लस वेरिएंट के मुकाबले क्रिएटिव वेरिएंट अपनी ज्यादा कीमत को बिलकुल सही ठहरा पाता है? जानते हैं आगे :-

    यहां देखें नई टाटा एरिस की वेरिएंट-वाइज कीमतें। 

    एक्सटीरियर 

    आगे की डिजाइन 

    प्योर प्लस और क्रिएटिव वेरिएंट के आगे का हिस्सा काफी हद तक एक जैसा लगता है, जिसमें अपडेटेड फ्रंट बंपर के साथ बड़ी एयर इंटेक ग्रिल और शार्प डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। टाटा लोगो को हेडलैंप्स को जोड़ते ब्लैक-आउट पैनल के बीच में पोजिशन किया गया है। 

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    सबसे बड़ा अंतर फ्रंट लाइटिंग सेटअप में है। प्योर प्लस वेरिएंट में सिंपल हैलोजन हेडलाइट्स दी गई हैं, जबकि क्रिएटिव वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और अपमार्केट लुक देती हैं। इन दोनों वेरिएंट में फॉलो-मी-होम फीचर दिया गया है। 

    साइड 

    साइड से देखने पर दोनों वेरिएंट एक जैसे लगते हैं, इनमें कूपे जैसा सिल्हाउट, शार्क-फिन एंटीना, ओआरवीएम्स के साथ टर्न इंडिकेटर्स और फ्रंट डोर पर नई एरिस बैजिंग दी गई है। 

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    प्योर प्लस पेट्रोल वेरिएंट में राइडिंग के लिए 15-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स और सीएनजी वर्जन में 14-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स दिए गए हैं। जबकि, क्रिएटिव वेरिएंट के पेट्रोल वर्जन में 15-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट्स के  बीच एक और अंतर डोर हैंडल्स का है: जहां प्योर प्लस वेरिएंट में बॉडी-कलर डोर हैंडल्स मिलते हैं, वहीं क्रिएटिव वेरिएंट में क्रोम डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

    पीछे की डिजाइन 

    पीछे की तरफ प्योर प्लस और क्रिएटिव दोनों ही वेरिएंट्स में कूपे जैसा डिजाइन दिया गया है, जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर और रिफ्लेक्टर्स के साथ नए डिजाइन का बंपर, बूट पर 'एरिस' बैजिंग और इंटीग्रेटेड रियर रूफ स्पॉइलर मिलता है।

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    प्योर प्लस वेरिएंट में पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललाइट में हैलोजन सेटअप मिलता है, जबकि क्रिएटिव वेरिएंट में इसे ज़्यादा प्रीमियम एलईडी यूनिट से अपग्रेड किया गया है जिससे कार को एक शानदार लुक मिलता है और यह वेरिएंट लोअर वेरिएंट के मुकाबले अलग और ज्यादा बेहतर दिखता है। 

    कलर ऑप्शन 

    2026 टाटा एरिस में कुल छह कलर ऑप्शन : डंडेली ड्रिजल, ड्यून ग्लो, नाइट्रो क्रिमसन, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट मिलते हैं, जो प्योर प्लस और क्रिएटिव दोनों वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। यहां देखें नई टाटा एरिस के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।  

    इंटीरियर 

    प्योर प्लस और क्रिएटिव दोनों ही वेरिएंट्स के केबिन में डैशबोर्ड पर बेज कलर स्कीम के साथ सिल्वर फ़ैब्रिक इंसर्ट्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें कुछ ट्रिम्स पर कॉन्ट्रास्ट ब्लैक कलर फिनिश भी मिलती है। यही थीम सीटों पर भी मिलती है, जिसमें फ़ैब्रिक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। नई टाटा एरिस सेडान का केबिन प्रैक्टिकल और स्पेशियस है। इन दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं, जिसमें स्टोरेज के साथ फैब्रिक-फिनिश वाला फ्रंट आर्मरेस्ट, फ्रंट और रियर एसी वेंट्स, कप होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कुल पांच में से चार एडजस्टेबल हेडरेस्ट, चारों पावर विंडो और को-ड्राइवर साइड के लिए वैनिटी मिरर शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर केबिन को प्रीमियम और शानदार एहसास देते हैं।

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    इन दोनों वेरिएंट्स में डैशबोर्ड के बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसके पास में फ्री-स्टेंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन लगी है। डैशबोर्ड पर नीचे की तरफ हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स हैं, और निचले हिस्से के बीच में एयर कंडीशनिंग के कंट्रोल दिए गए हैं। इन दोनों वेरिएंट में टाटा का 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें ऑडियो कंट्रोल भी मिलते हैं। 

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    क्रिएटिव वेरिएंट का केबिन प्योर प्लस वेरिएंट से काफी मिलता जुलता है, लेकिन इसमें कई अहम फीचर्स जोड़े गए हैं जिनके बारे में अगले सेक्शन में बात करेंगे। 

    फोटो गैलरी 

    नई टाटा एरिस की डिजाइन और फीचर्स देखने के लिए यह फोटो गैलरी देखें। 

    फीचर 

    टाटा एरिस का 'प्योर प्लस' वेरिएंट एक मिड-वेरिएंट है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले फीचर्स के साथ-साथ कुछ मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं, जो केबिन को प्रीमियम और शानदार एहसास देते हैं। जबकि, क्रिएटिव वेरिएंट में कई अतिरिक्त कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं जो इसे शानदार पैकेज बनाते हैं। 

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    प्योर प्लस वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 4 स्पीकर, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सभी 4 पावर विंडो, रोटरी गियर नॉब (सिर्फ एएमटी में), पैडल शिफ्टर्स (सिर्फ एएमटी में) और आगे की तरफ 65वाट का फास्ट टाइप-सी यूएसबी चार्जर पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। प्योर प्लस और क्रिएटिव दोनों वेरिएंट्स में ब्लूटूथ के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    जबकि, क्रिएटिव वेरिएंट में बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2 ट्वीटर, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स और ड्राइवर-साइड विंडो के लिए वन-टच डाउन ऑपरेशन जैसे अतिरिक्त फीचर मिलते हैं। 

    यहां देखें नई टाटा एरिस के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी। 

    सेफ्टी 

    सेफ्टी के मामले में प्योर प्लस और क्रिएटिव दोनों ही वेरिएंट्स लाइनअप में ऊपर की तरफ आते हैं। इनमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी), रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, रियर डिफॉगर और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर कॉमन मिलते हैं। 

    क्रिएटिव वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    2026 टाटा एरिस में टिगोर वाले ही पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है, जिसे मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड डुअल-सिलेंडर सीएनजी किट भी मिलती है। प्योर प्लस और क्रिएटिव वेरिएंट के साथ यह दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    86 पीएस

    76 पीएस (सीएनजी)

    टॉर्क

    113 एनएम

    97 एनएम (सीएनजी)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    2026 Tata Aeris Pure Plus Vs Creative Variants Compared

    नई टाटा एरिस गाड़ी में एक दमदार पावरट्रेन मिलती है जो भारत में ज़्यादातर ड्राइविंग स्थितियों के लिए काफी है। हालांकि, यह तेज और रोमांचक ड्राइविंग के लिए नहीं है, लेकिन यह आपके परिवार को हाईवे पर अच्छी रफ्तार से ले जा सकती है और जरूरत पड़ने पर आसानी से दूसरी गाड़ियों से आगे निकल सकती है। यहां देखें नई टाटा एरिस के वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी। 

    मुकाबला

    सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा अमेज, मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा से है।

    कारदेखो का क्या है कहना… 

    नई टाटा एरिस के प्योर प्लस वेरिएंट में वो सभी फीचर्स मिलते हैं जिनकी उम्मीद आप इस कीमत पर आने वाली सब-4 मीटर सेडान कार से करते हैं। जो खरीदार अपने बजट को लोअर वेरिएंट से थोड़ा बढ़ाकर इसे चुनते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन पैकेज है जिसमें बहुत कम कमियां हैं, जिससे यह लाइनअप में सबसे ज़्यादा वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट्स में से एक बन जाता है।

    क्रिएटिव वेरिएंट में प्योर प्लस वेरिएंट के मुकाबले 75,000 रुपये अतिरिक्त कीमत पर कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं जो पूरे पैकेज को और बेहतर बनाते हैं। बड़ी टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स जैसे फीचर्स रोजाना काफी काम आते हैं, जबकि एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स कार को ज़्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। हालांकि, ये सभी फीचर्स जरूरी नहीं हैं, लेकिन यह ओनरशिप एक्सपीरिएंस को ज़्यादा बेहतर बनाते हैं, खासकर अगर आप कार को लंबे समय तक रखने की सोच रहे हैं।

    टाटा एरिस के सबसे ज़्यादा वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट्स के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा aeris पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है