
अमेज के डोर काफी अच्छे से खुलते हैं। इसकी फ्लोर हाइट ना ज्यादा ऊंची है ना ज्यादा नीचे है। यहां तक कि आपके घर के बुजुर्गो को भी केबिन के अंदर जाने या उससे बाहर निकलने में कोई तकलीफ नहीं होगी। अंदर की बात करें तो आपको अच्छा स्पेस और क्वालिटी नजर आएगी।
न्यू जनरेशन अमेज में काफी हॉरिजॉन्टल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इनके कारण ये कार असल से ज्यादा चौड़ी नजर आती है। होंडा ने इसमें पहले की तरह बैज ब्लैक सिल्वर थीम दी है जिससे इसका केबिन काफी अपमार्केट नजर आता है। इसमें इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी उम्मीद से ज्यादा अच्छी महसूस होती है जो कि इस कैटेगरी के व्हीकल में मुश्किल ही नजर आती है।

होंडा अपनी न्यू जनरेशन अमेज कार में और भी ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस दे सकती थी। हालांकि सीटों और स्टीयरिंग पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री से केबिन की फील और ज्यादा अच्छी की जा सकती थी, मगर सीट और डोर कार्ड्स पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी वैसे बुरी नहीं लगती है, मगर स्टीयरिंग व्हील अच्छा फील नहीं देता है।

स्पेस की बात करें तो फ्रंट सीट पर 6 फुट तक के लंबे शख्स आराम से बैठकर कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं। पीछे बैठने वाले पैसेंजर को भी भरपूर जगह मिल सके, इसलिए होंडा ने फ्रंट सीट के ट्रैवल को सीमित रखा है। ऐसे में यदि कोई 6 फुट से लंबा शख्स भी है तो वो भी इस कार को कंफर्टेबल होकर ड्राइव कर सकता है। पैडल बॉक्स थोड़ा क्रैंम्प्ड है और आपका लेफ्ट घुटना कभी कभी सेंटर कंसोल से टकराता है। इसकी ड्राइवर सीट पर हाइट एडजस्टमेंट का फंक्शन दिया गया है, वहीं स्टीयरिंंग टिल्ट एडजस्टेबल है। फ्रंट में हेडरूम और चौड़ाई संतोषजनक है। बता दें कि इसकी सीटें थोड़ी कम चौड़ी है और औसत कद काठी वाले लोगों के लिए ये फिट रहेगी। यदि आप थोड़ी अच्छी कद काठी वाले हैं तो आपको इसकी फ्रंट सीट से अपर बैक/शोल्डर एरिया को अच्छा सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके अलावा इसकी सीटों की कुशनिंग भी काफी सॉफ्ट है जो छोटे मोटे सफर के हिसाब से सही रहती है। हालांकि, लंबे सफर के दौरान आपको ज्यादा आराम नहीं मिलेगा।
रियर सीट की बात करें तो यहां 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। नीरूम, फुट रूम और अंडरथाई सपोर्ट इस व्हीकल के साइज के हिसाब से संतोषजनक है। हेडरूम भी अच्छा है, मगर 6 फुट से ज्यादा लंबे शख्स के लिए ये काफी नहीं है। अमेज को एक 4 सीटर कार के तौर पर इस्तेमाल करना ही अच्छा रहेगा। यदि आप रियर सीट पर तीसरे शख्स को बैठाना चाहते हैं तो होंडा ने इसके सीटबैक कुशनिंग को डोर पैड तक एक्सटेंड किया है जिससे आप बीच वाले पैसेंजर के लिए जगह बना सकते हैं।
तीनों पैसेंजर्स के लिए फिक्स्ड हेडरेस्ट और 3 पॉइन्ट सीटबेल्ट दी गई है। यहां एक सेंट्रल आर्मरेस्ट भी दिया गया है जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़ा आगे जाना पड़ता है।
फीचर
होंडा अमेज की फीचर हाइलाइट्स इस प्रकार से है:
| फीचर्स |
नोट्स |
| 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले |
स्टैंडर्ड तौर पर हर वेरिएंट में मिलेगा ये फीचर। एनालॉग का एग्जीक्यूशन काफी साफ है इसका। फंक्शनैलिटी बेसिक है इसकी जिसमें कैमरा फीड/नेविगेशन आदि नहीं दिखता इसमें। बैक दबाकर सब मेन्यू से बाहर नहीं निकला जा सकता है। होम बटन दबाकर ही निकला जा सकता है इससे बाहर। |
| 8-इंच टचस्क्रीन |
हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया गया है ये फीचर। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिए गए हैं जो स्मूद तरीके से करते हैं काम। होंडा का अपना यूजर इंटरफेस काफी बेसिक और सोबर है। स्क्रीन में कॉन्ट्रास्ट की कमी आती है नजर। बेसिक ऑपरेशंस के लिए फिजिकल स्विच दिए गए हैं। |
| वायरलेस चार्जर |
चार्जिंग को स्विच ऑफ/ऑन करने के लिए दिए गए हैं बटन। |
| 6-स्पीकर साउंड सिस्टम |
साउंड क्वालिटी और क्लैरिटी अच्छी। कुछ एक्सट्राऑर्डिनरी है इसमें। |

इसके टॉप वेरिएंट में की लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक हेडलैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। चूंकि डिजायर में अब सनरूफ का फीचर भी मिल रहा है लेकिन अमेज में इस फीचर की कमी अब भी है। होंडा को नई अमेज के टॉप मॉडल में फ्रंट आर्मरेस्ट भी देना चाहिए था जो एसेसरीज के तौर पर उपलब्ध है।
और देखें