टाटा एरिस प्योर vs प्योर प्लस: नई सेडान कार का कौनसा वेरिएंट आपके बजट और जरूरतों के लिए सही है?
प्योर प्लस में कंफर्ट और सेफ्टी फीचर हैं, जो आपके ड्राइविंग कंफर्ट को बढ़ाएंगे!
- Write a कमेंट

टाटा एरिस अपने स्लीक और एलिगेंट लुक के साथ कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। इसके पतले हेडलैंप, कूपे जैसी रियर डिजाइन और फ्यूल-एफिशिएंट इंजन ऑप्शन इसे एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं। जो खरीदार टॉप वेरिएंट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए मिड वेरिएंट प्योर और प्योर प्लस सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। लेकिन सवाल यह है कि प्योर प्लस वेरिएंट के लिए अतिरिक्त 60,000 रुपये खर्च करने पर आपको क्या मिलता है? क्या यह अतिरिक्त खर्च जायज है? चलिए, इन दोनों वेरिएंट्स की विस्तार से तुलना करते हैं और पता लगाते हैं कि आपके लिए कौनसा बेहतर है।
कीमत
| वेरिएंट |
पेट्रोल |
पेट्रोल+सीएनजी |
||
| एमटी |
एएमटी |
एमटी |
एएमटी |
|
| प्योर |
6.14 लाख रुपये |
6.69 लाख रुपये |
7.14 लाख रुपये |
7.69 लाख रुपये |
| प्योर प्लस |
6.74 लाख रुपये |
7.29 लाख रुपये |
7.74 लाख रुपये |
8.29 लाख रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।
-
जैसा कि आप टेबल में देख सकते हैं, प्योर वेरिएंट की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है और 7.69 लाख रुपये तक जाती है।
-
वहीं, प्योर प्लस वेरिएंट की रेंज 6.74 लाख रुपये से 8.29 लाख रुपये के बीच है।
-
दोनों वेरिएंट्स के पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल एएमटी, सीएनजी मैनुअल और सीएनजी एएमटी मॉडल्स के बीच 60,000 रुपये का अंतर है।
-
अब हम देखेंगे कि इस कीमत के बदले आपको फीचर्स और स्टाइल में क्या अतिरिक्त मिलता है।
डिजाइन


सामने से देखने पर, दोनों वेरिएंट एक जैसे दिखते हैं, जिसमें पतले हैलोजन हेडलैंप और बीच में टाटा लोगो वाला एक ब्लैक-आउट पैनल है जो हेडलैंप को जोड़ता है, और एयर-इनटेक ग्रिल के साथ एक अपडेटेड फ्रंट बंपर है।


साइड प्रोफाइल प्रोफाइल में, आपको कुछ अंतर मिलेंगे जिनसे आप इन्हें पहचान सकते हैं, जैसे कि प्योर प्लस में मौजूद पेट्रोल के लिए शार्क-फिन एंटीना और 15-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स और सीएनजी पावरट्रेन के लिए 14-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स। इसके अलावा, दोनों में एक जैसा कूपे सिल्हूट, बॉडी-कलर डोर हैंडल, टर्न इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम और फ्रंट डोर पर एरिस बैज है, जो इसे प्रीमियम अपील देता है।


पीछे की तरफ, प्योर और प्योर प्लस में एलईडी कनेक्टेड टेललैंप, नई डिज़ाइन वाला रियर बंपर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और बूट पर एरिस बैज है।
कुल मिलाकर, देखने में इन दोनों वेरिएंट में हल्के अंतर हैं।
कलर ऑप्शन
प्योर और प्योर प्लस दोनों वेरिएंट्स सभी छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि आप अपने बजट की परवाह किए बिना अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं। यहां टाटा एरिस के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन देखें।
केबिन


नई एरिस का केबिन काफी प्रैक्टिकल और स्पेशियस है, जो इसे एक अच्छी फैमिली कार बनाता है। डैशबोर्ड, डोर पैनल्स और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री के लिए बेज कलर स्कीम का इस्तेमाल किया गया है। एसी वेंट्स पर टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है जो इंटीरियर में एक अच्छा कैरेक्टर जोड़ता है।
मुख्य अंतर जो आप देखेंगे वह है प्योर प्लस वेरिएंटम में इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन का जुड़ना, जबकि लोअर प्योर वेरिएंट में सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, जिसमें BYOD सेटअप है। देखने में, स्मार्ट और प्योर वेरिएंट का इंटीरियर एक जैसा है।


अगर आप नेविगेशन और मीडिया के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करने में सहज हैं, तो प्योर वेरिएंट काफी है।
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स के मामले में ही 60,000 रुपये का अंतर सबसे ज्यादा स्पष्ट होता है।
दोनों वेरिएंट्स में कॉमन फीचर:
-
सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
-
चारों पावर विंडो
-
इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम
-
मैनुअल एसी
-
हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
-
यूएसबी ए और सी चार्जिंग पोर्ट्स
-
स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स
प्योर प्लस में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर:
-
8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले के साथ)
-
4-स्पीकर साउंड सिस्टम
-
रियर एसी वेंट्स (पीछे बैठे पैसेंजर के लिए बहुत उपयोगी)
-
क्रूज कंट्रोल (हाईवे पर ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है)


दोनों वेरिएंट्स में कॉमन सेफ्टी फीचर्स:
-
6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
-
ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)
-
एबीएस के साथ ईबीडी
-
स्पीड-सेंसिटिव डोर लॉक्स
-
रियर डिफॉगर
-
आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स
-
रिवर्स पार्किंग सेंसर
प्योर प्लस में मिलने वाले अतिरिक्त सेफ्टी फीचर:
-
टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
-
हिल होल्ड कंट्रोल (एचएचसी)
कुल मिलाकर, प्योर वेरिएंट आपकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है, जबकि प्योर प्लस कई ऐसे फीचर्स जोड़ता है जो ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाते हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन
नई एरिस 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और ऑप्शनल फैक्ट्री-फिटेड डुअल-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ आती है, जो मैनुअल और सीएनजी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। दोनों पावरट्रेन प्योर और प्योर प्लस में उपलब्ध हैं।
एरिस के स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
86 पीएस |
76 पीएस |
| टॉर्क |
113 एनएम |
97 |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी/ 5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी |
एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन / एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

कंपेरिजन
नई टाटा एरिस का मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और मारुति डिजायर से है।
कारदेखो का क्या है कहना
टाटा एरिस प्योर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पावर विंडो, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और छह एयरबैग जैसी बेसिक चीजें हैं। इसलिए, अगर आप ज्यादा खर्च किए बिना एक सीधा-सादा वेरिएंट ढूंढ रहे हैं, तो इसमें जरूरी चीजें मिलती हैं।

हालांकि, प्योर प्लस में कई ऐसे फीचर्स हैं जो ओनरशिप एक्सपीरियंस में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस और स्टोरेज के साथ फ्रंट-सेंटर आर्मरेस्ट शामिल हैं। अगर आप इन एक्स्ट्रा सुविधाओं को महत्व देते हैं, खासकर अगर आप रेगुलर लंबी दूरी के लिए गाड़ी चलाते हैं, तो 60,000 रुपये ज्यादा में यह विचार करने लायक है।

कम बजट वाले खरीदारों के लिए, प्योर ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है। लेकिन अगर आप 60,000 रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकते हैं, तो प्योर प्लस में इतने अतिरिक्त फीचर हैं कि यह अपग्रेड विचार करने लायक है।














