फॉक्सवेगन वर्टस
फॉक्सवेगन वर्टस कीमत एन्ड& वेरिएंट
Virtus के 12 वेरिएंट हैं, ₹10.71L से शुरू, जिनमें 1.0L TSI (115 PS / 178 Nm) 6MT और 6-Tiptronic AT के साथ, और 1.5L TSI EVO Active Cylinder Tech के साथ (150 PS / 250 Nm) 7-DSG में मिलता है. यह Volkswagen की फ्लैगशिप सेडान है, जो German build quality को C-segment के value point पर लाती है. Comfortline (₹10.71L AT) सेफ्टी बेस है, जिसमें 6 airbags, ESC, ABS, hill hold, 17.7cm टचस्क्रीन, फैब्रिक सीट्स और 16-inch अलॉय व्हील्स मिलते हैं. Highline (₹13.51L से) वो पॉइंट है जहाँ यह बेसिक लगना बंद कर देती है. इसमें single-pane सनरूफ, climatronic AC, 25.6cm टचस्क्रीन wireless CarPlay + Android Auto के साथ, push start, लेदरेट और rain sensors मिलते हैं. Highline Plus (₹13.91L से) में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, subwoofer वाला 8-speaker ऑडियो, 20.32cm Virtual Cockpit, ambient lighting और इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट जुड़ जाती हैं. GT Line (₹14.35L से) में GT sport styling, paddle shifters और sport seats मिलती हैं. Topline ES (₹15.16L से) 1.0L रेंज को टॉप करती है इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर के साथ. GT Plus Sport DSG (₹19.20L) सबसे ऊपर है 1.5L EVO टर्बो, 7-DSG और GT sport pack के साथ. ज़्यादातर बायर्स Highline Plus MT (₹13.91L) पर आते हैं. इसमें सनरूफ, wireless CarPlay, वेंटिलेटेड सीट्स, sub वाला 8-spk ऑडियो, Virtual Cockpit और 6 airbags स्टैंडर्ड मिलते हैं, वो भी GT Plus Sport DSG के 1.5L EVO टर्बो, 7-DSG और sport pack के लिए ~₹5.29L एक्स्ट्रा दिए बिना.
फॉक्सवेगन वर्टस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 999 सीसी - 1498 सीसी |
| पावर | 113.98 - 147.51 बीएचपी |
| टॉर्क | 178 एनएम - 250 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक / मैनुअल |
| माइलेज | 18.12 से 20.8 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल |
वर्टस 2026: लेटेस्ट updates
-
16 जनवरी 2026: फॉक्सवैगन ने वर्टस में मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन देना बंद कर दिया है।
वर्टस expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- क्लासी स्टाइल, स्पोर्टी लुक वाले जीटी वेरिएंट का भी दिया गया है ऑप्शन
- फीचर लोडेड: 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ हैं इसके हाइलाइटेड फीचर्स
- सेगमेंट में सबसे ज्यादा 521 लीटर का दिया गया है बूट स्पेस, स्पेस बढ़ाने के लिए 60:40 स्प्लिट सीट्स भी मौजूद
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- केबिन की चौड़ाई कम होने से लगती है एक 4 सीटर कार
- डीजल इंजन का ऑप्शन नही, हुंडई वरना और होंडा सिटी में दिए गए हैं इनके ऑप्शंस
फॉक्सवेगन वर्टस रिव्यू
ओवरव्यू
फोक्सवैगन ने वर्ट्स को वेंटो सेडान की जगह उतारा है, जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। यह 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली कुछ सेडान कारों में से एक है, और इसका मुकाबला हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी जैसी कारों से है।

हाल ही में मैंने फोक्सवैगन वर्ट्स को चलाकर देखा और इसके मुकाबले में मौजूद गाड़ियों के साथ कुछ समय भी बिताया, यह साफ स्पष्ट है कि वर्ट्स फैमिली कार से ज्यादा एक शानदार ड्राइवर फ्रेंडली कार है।
एक्सटीरियर
फोक्सवैगन वर्ट्स एक स्पोर्टी सेडान कार है। भले ही इसमें कनेक्टेड लाइटिंग जैसे ट्रेंडी डिजाइन एलिमेंट्स नहीं दिए गए हैं, लेकिन इसके एस्थेटिक्स स्पोर्टी हैं। इस गाड़ी के साथ दो डिजाइन थीम : स्पोर्ट और क्रोम मिलती है, जिसे चुनना आप पर निर्भर करता है कि आपको वर्ट्स स्पोर्टी लुक वाली चाहिए या फिर क्लासी दिखने वाली।

आगे की तरफ इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट दी गई है जिसके पास में स्लीक ग्रिल मिलती है। आगे वाले बंपर पर इसमें रेडिएटर के लिए बड़े एयर इनलेट और चौड़ी हैलोजन फॉग लाइट दी गई हैं। इसमें फ्रंट बंपर पर ग्लॉसी ब्लैक फिनिश दी गई है जिससे इसे काफी आकर्षक लुक मिलता है, लेकिन कपड़े से साफ करने से इस पर खरोंच आने की संभावना रहती है।

इस क्लासिक सेडान कार की साइड प्रोफाइल भी शानदार है। वर्ट्स के 'स्पोर्ट' वर्जन में 16-इंच अलॉय व्हील्स पर ब्लैक फिनिश और रेड ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं, जबकि क्रोम वर्जन में अलॉय व्हील्स पर डुअल-टोन फिनिश दी गई है। इसमें शार्प शोल्डर लाइन दी गई है जो फेंडर से होती हुई पीछे की तरफ रैप-अराउंड एलईडी टेललाइट तक जाती है।

पीछे की तरफ इसमें बूटलिप स्पॉइलर और एलईडी टेललैंप्स पर स्मोकी इफेक्ट दिया गया है जिससे यह गाड़ी काफी स्पोर्टी दिखती है। पीछे की साइड इसमें बड़ा फोक्सवैगन लोगो और नंबर प्लेट के नीचे की तरफ 'वर्ट्स बैजिंग दी गई है। फोक्सवैगन वर्ट्स के जीटी वेरिएंट में पीछे की साइड पर नीचे दाएं तरफ जीटी बैजिंग भी दी गई है।

इस गाड़ी की डिजाइन काफी लुभाने वाली है, लेकिन अगर फोक्सवैगन ने इस सेडान कार का स्टेंस थोड़ा सुधारा होता तो ज्यादा बेहतर रहता। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 179 मिलीमीटर है जिसकी वजह से यह गाड़ी पीछे की तरफ से थोड़ी उठी हुई लगती है।
फोक्सवैगन वर्ट्स स्पोर्ट्स कार छह कलर ऑप्शन : रिफ्लेस सिल्वर, कैंडी व्हाइट, वाइल्ड चेरी रेड, कार्बन स्टील ग्रे, लावा ब्लू और राइजिंग ब्लू मेटेलिक में आती है।
वर्ट्स क्रोम 9 कलर ऑप्शन : रिफ्लेक्स सिल्वर, कैंडी व्हाइट, वाइलर्ड चेरी रेड, कार्बन स्टील ग्रे, लावा ब्लू, राइजिंग ब्लू मेटेलिक, कर्कुमा येलो, कार्बन स्टील ग्रे मैट और डीप ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है।
हमें लगता है कि कार्बन स्टील ग्रे और कार्बन स्टील ग्रे मैट शेड वर्ट्स कार पर सबसे ज्यादा जचते हैं और इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।

कुल मिलाकर, फोक्सवैगन वर्टस सिंपल और स्पोर्टी लुक के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाने में कामयाब रही है। इसमें कनेक्टेड एलईडी या यूनीक स्टाइलिंग नहीं दी गई है, लेकिन यह फिर भी अपने सेगमेंट में सबसे आकर्षक ऑप्शन में से एक लगती है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी

वर्ट्स गाड़ी में डैशबोर्ड पर अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है। स्पोर्ट वेरिएंट में ऑल-ब्लैक कलर थीम के साथ रेड इंसर्ट दिए गए हैं, जबकि क्रोम वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक-बेज कलर थीम दी गई है।
फोक्सवैगन वर्ट्स के टॉप वेरिएंट की प्राइस 20 लाख रुपये के आसपास है, लेकिन इस गाड़ी के केबिन में वो प्रीमियम फील नहीं मिलती है जिसकी उम्मीद इस बजट वाली कार से की जाती है। पूरे केबिन के अंदर इसमें हार्ड और स्क्रैची प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह इतना आकर्षक नजर नहीं आती है। इसमें सीटों, सेंट्रल और डोर आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट टच लेदरेट दिया गया है, जबकि इसमें स्टीयरिंग व्हील पर परफोरेटेड लेदरेट दिया गया है जो काफी अच्छा है। यदि फोक्सवैगन इसमें डैशबोर्ड और डोर कार्ड पर ज्यादा सॉफ्ट-टच एलिमेंट देती तो ज्यादा बेहतर रहता।
इसकी फिट और फिनिश क्वालिटी को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह सॉलिड है।
आगे की सीटें
एसयूवी कारों की तुलना में इस गाड़ी के केबिन में चढ़ने-उतरने के लिए थोड़ा ज्यादा झुकना पड़ता है। हालांकि, इसकी पीछे वाली सीट थोड़ी ऊंची है, वहीं इसका फ्लोर इतना ज्यादा ऊंचा नहीं है जिससे अंदर-बाहर आना-जाना थोड़ा आसान हो जाता है।

इसमें आगे वाली सीटों पर बैठकर पैसेंजर को अच्छा कंफर्ट और सपोर्ट मिल पाता है। इसमें पैसेंजर को अच्छा साइड सपोर्ट भी मिलता है और सभी पैसेंजर के लिए इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा भी दी गई है। ऊंचे कद वाले पैसेंजर को इसमें हेडरूम की कमी बिलकुल महसूस नहीं होती है। इसमें पैरों को फैलाने के लिए अच्छी लेगरूम स्पेस भी मिल पाती है।

इस गाड़ी में स्टीयरिंग व्हील के साथ टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट मिलता है जिससे ड्राइवर को कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिल पाती है। गाड़ियों के शौकीनन लोग इसकी स्पोर्टी ड्राइविंग पोजिशन को काफी पसंद करते हैं। इसका फ्रंट आर्मरेस्ट एडजस्टेबल है जिसे आप आगे की तरफ खिसका भी सकते हैं।
पीछे वाली सीट
यदि आप अपने पेरेंट्स को सेकंड रो में कंफर्टेबल बिठाना चाहते हैं तो फोक्सवैगन वर्ट्स सेडान आपको बिलकुल निराश नहीं करेगी। इसमें 6 फीट से कम हाइट वाले दो पैसेंजर के बैठने के लिए अच्छी स्पेस मिलती है।

इस गाड़ी में पीछे वाली सीट पर दो छह फुट के पैसेंजर आगे पीछे होकर आराम से पैर फैलाकर बैठ सकते हैं। इसमें अंडरथाई सपोर्ट भी पर्याप्त मिलता है, लेकिन इसमें ऊंची हाइट वाले पैसेंजर को हेडरूम स्पेस ठीकठाक मिल पाती है।
इसकी पीछे वाली सीट की चौड़ाई तीन लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त है, जबकि इसका बैकरेस्ट थोड़ा बाहर की ओर निकला हुआ है, वहीं सेंट्रल टनल मिडल पैसेंजर के कंफर्ट और फुटरूम स्पेस को कम कर देती है। ऐसे में वर्ट्स को 4-सीटर कार के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है।

इसमें सी-पिलर पर कटआउट दिए गए हैं। इसकी विंडो लाइन काफी नीची है और इसमें थोड़ी ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलती है जिससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर को सामने और साइड का अच्छा व्यू मिल पाता है।
वर्ट्स सेडान कार में पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स, सेंट्रल आर्मरेस्ट और सीट बैक पॉकेट में स्टोरेज स्पेस की सुविधा दी गई है।

वर्ट्स के मुकाबले में मौजूदा होंडा सिटी और हुंडई वरना कार में पीछे बैठे तीन पैसेंजर को ज्यादा बेहतर रियर सीट एक्सपीरिएंस मिल पाता है।
स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी

फोक्सवैगन वर्ट्स कार में चारों दरवाजों पर 1-लीटर की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर दिए गए हैं, जबकि सेंट्रल कंसोल पर दिए गए दो कप होल्डर को ड्रिंक्स रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें वॉलेट और चाबी जैसे छोटे-मोटे सामान को वायरलेस चार्जिंग पैड में रखा जा सकता है जब यह काम नहीं आ रहा हो या फिर आप इसे सेंट्रल आर्मरेस्ट में भी रख सकते हैं। इसका ग्लवबॉक्स कम्पार्टमेंट काफी चौड़ा है और इसमें चीजों को रखने के लिए अच्छी स्पेस भी मिल पाती है। हालांकि, इस गाड़ी के ग्लवबॉक्स में कूलिंग फंक्शन नहीं मिलता है।
इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए सीटबैक पॉकेट के साथ आर्मरेस्ट पर दो होल्डर दिए गए हैं।
चार्जिंग ऑप्शन
फोक्सवैगन वर्ट्स कार में चार टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट (दो आगे और दो पीछे) दिए गए हैं। इसमें सेंट्रल टनल पर एसेसरीज के लिए 12वोल्ट सॉकेट भी दिया गया है।
कुल मिलाकर, वर्टस के केबिन में हुंडई वरना जैसी प्रीमियम फील तो नहीं मिलती है, लेकिन यह गाड़ी स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी के मामले में फैमिली के चार लोगों के लिए कोई समझौता नहीं मांगती। इसमें वह सभी कंफर्ट फीचर मौजूद हैं जिसकी जरूरत आपको और आपके परिवार वालों को रोजाना पड़ती है।
फीचर (5 में से 4)
फोक्सवैगन वर्ट्स गाड़ी में कई कम के फीचर दिए गए हैं जो इस प्रकार है :-
| फंक्शनल फीचर |
| कीलेस एंट्री |
| पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप |
| ऑटो हेडलैंप्स |
| क्रूज कंट्रोल |
| इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम्स |
| ऑटो आईआरवीएम |
| स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स |
| इलेक्ट्रिक सनरूफ |

इस गाड़ी का सबसे बड़ी हाइलाइट बड़ी 10.1-इंच टचस्क्रीन है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करती है। यह सिस्टम इस्तेमाल करने में काफी आसान है और इसके ग्राफिक्स और रिजॉल्यूशन भी शानदार है। मुझे इसमें लैगिंग से जुडी कोई समस्या महसूस नहीं हुई, लेकिन मुझे लगता है कि कंपनी को वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें फिजिकल नॉब दिया जाना चाहिए था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर को केवल टचस्क्रीन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। यह सिस्टम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है जिसकी ऑडियो क्वालिटी ठीकठाक है। हालांकि, यह सिस्टम हुंडई वरना के जितना ब्रांडेड नहीं है, जिसमें बोस ऑडियो सिस्टम मिलता है।

इसमें 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है जो कई सारे व्यू मोड के साथ आता है और गाड़ी से जुड़ी अलग-अलग जानकारी देता है। इसका रिजॉल्यूशन और ग्राफ़िक्स काफी अच्छे हैं। इस डिस्प्ले में स्पोर्ट और क्रोम वेरिएंट अनुसार रेड और ब्लू कलर थीम मिलती है।

फोक्सवैगन वर्ट्स कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं जिसकी कूलिंग इतनी खास नहीं है। इसमें दो लेवल दिए गए हैं, लेकिन सबसे तेज लेवल पर भी इसकी कूलिंग हुंडई वरना के जितनी पावरफुल नहीं लगती है।

ऑटो एसी दूसरा ऐसा फंक्शन है जिसे वर्ट्स में बेहतर तरीके से दिया जाना चाहिए था। यह टच बेस्ड सिस्टम इस्तेमाल करने में बिलकुल आसान नहीं है। इसमें फिज़िकल डायल्स बेहतर क्वालिटी के दिए जाने चाहिए थे क्योंकि मौजूदा सेटअप में टच सेंसिटिव पैनल को इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा प्रयास करने की जरूरत पड़ती है। इससे पहले भी वर्ट्स कार में एयर कंडीशनिंग को लेकर कुछ समस्याएं आई थी। लेकिन, कस्टमर के रिव्यू के मुताबिक यह समस्या इस गाड़ी में अब शायद ठीक कर दी गई है। हमें भी टेस्ट कार में एयर कंडीशनिंग को लेकर कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
वर्ट्स कार में हीटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर का अभाव है, लेकिन यह सारी कमियां ऐसी नहीं है जो आपको कार में बिल्कुल जरूरी लगे। इस गाड़ी में मौजूद फीचर्स आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।
सुरक्षा
फोक्सवैगन की दूसरी कारों की तरह वर्टस में भी सेफ्टी पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। इसमें 40 सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर फीचर इसमें स्टैंडर्ड मिलते हैं।

| स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर | |
| इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) | एबीएस के साथ ईबीडी |
| 6 एयरबैग्स | रियर पार्किंग सेंसर |
| इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) | मल्टी-कोलिजन ब्रेक्स (एमसीबी) |

इस सेडान कार के टॉप वेरिएंट में हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर जोड़े गए हैं। इस गाड़ी के रियर व्यू कैमरा की क्वालिटी थोड़ी बेहतर हो सकती है और इसमें डायनामिक गाइडलाइंस का भी अभाव है। जबकि, हुंडई वरना और होंडा सिटी में एडीएएस भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट शामिल है। अगर यह सभी फीचर वर्ट्स में शामिल होते तो यह इसे और भी बेहतर पैकेज बना देते।
वर्टस को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।
बूट स्पेस
फोक्सवैगन वर्टस गाड़ी में 521 लीटर की बूट स्पेस मिलती है, जो की काफी बड़ी है। इसका लोडिंग लिप इतना ऊंचा नहीं है जिससे लगेज को लोड व अनलोड करना आसान रहता है। इसका बूट इतना गहरा नहीं है, लेकिन यह काफी चौड़ा और लंबा है जिससे इसमें फुल साइज के सूटकेस आराम से रखे जा सकते हैं।

इसमें छोटे, मीडियम और बड़े सूटकेस के साथ कई सारे डफल बैग्स और लैपटॉप बैग्स आराम से रखे जा सकते हैं। इसमें 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई हैं जिसे फोल्ड करके अतिरिक्त स्पेस मिल पाती है, जिससे इसमें बड़े आइटम आसानी से रखे जा सकते हैं।

वर्टस में बूट फ्लोर के नीचे की तरफ 16-इंच के स्पेयर टायर दिए गए हैं।
परफॉरमेंस
स्पेसिफिकेशन

| इंजन | 1-लीटर टर्बो | 1.5-लीटर टर्बो |
| पावर | 115 पीएस | 150 पीएस |
| टॉर्क | 178 एनएम | 250 एनएम |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड एमटी / 6- स्पीड एटी | 6-स्पीड एमटी / 7-स्पीड डीसीटी |
फोक्सवैगन वर्टस गाड़ी में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन : 1-लीटर 3 सिलेंडर इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिए गए हैं।
1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
3-सिलेंडर इंजन होने के बावजूद फोक्सवैगन ने इसमें नॉइस और वाइब्रेशन लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इसे ट्यून किया है। गाड़ी खड़ी रहने पर इसमें हल्का-फुल्का वाइब्रेशन महसूस होता है, लेकिन इसका रिफाइनमेनेट लेवल बेहद अच्छा है खासकर तब जब आप हार्ड एसेलेरेट कर रहे हों।
शहर में परफॉरमेंस
भले ही यह इंजन वर्टस के मुकाबले में मौजूद गाड़ियों में दिए गए बड़े (नॉन-टर्बो) पेट्रोल इंजन से तेज न हो, लेकिन इसकी परफॉरमेंस शानदार है।
इस इंजन के शुरू होने पर परफॉरमेंस में ज्यादा तेजी से बूस्ट नहीं मिलता, लेकिन आपको बढ़ी हुई पावर जरूर महसूस हो सकती है। शहर में इसकी परफॉर्मेंस कंट्रोल में रहती है और आपको ओवरटेक करने से पहले प्लानिंग की जरूरत नहीं पड़ती। कम आरपीएम पर यह इंजन शहर के ट्रैफिक के साथ आसानी से तालमेल बैठा लेता है, इसलिए आपको बार-बार गियर बदलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। आप शहर में दूसरे या तीसरे गियर में गाड़ी को आसानी से चला सकते हैं।
इसका क्लच बैलेंस्ड है और इसका मैनुअल वर्जन शहर में चलाने के हिसाब से अच्छा है। इसके गियर शिफ्ट काफी स्मूद है। 1-लीटर टर्बो मैनुअल गियरबॉक्स वर्जन को चलाना आसान ही नहीं है, बल्कि यह फन-टू-ड्राइव भी लगता है।
मुझे लगता है कि इसका ऑटोमेटिक वर्जन ज्यादा ट्रैफिक में चलाने के हिसाब से अच्छा है। इसके गियर शिफ्ट स्मूद है और यह गाड़ी को सही गियर में रखता हैं। आपको इसके साथ बिलकुल भी झटके महसूस नहीं होंगे और ओवरटेकिंग के दौरान इसमें पावर की कमी भी बिलकुल महसूस नहीं होती है जिससे यह काफी फास्ट लगता है।
हालांकि, माइलेज के मामले में यह इंजन आपको निराश कर सकता है। इससे शहर में 10 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज की उम्मीद की जा सकती है।
हाइवे में परफॉरमेंस
हाईवे पर इसकी परफॉर्मेंस भले ही इतनी ज्यादा रोमांचक ना हो, लेकिन इस इंजन को 100 की स्पीड तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह इंजन 2000 आरपीएम पर आराम से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है, और इससे ज्यादा स्पीड पर ओवरटेक करने की क्षमता भी रखता है। लेकिन, बिना ज्यादा देर किए ओवरटेक करने के लिए आपको गाड़ी को पांचवे या चौथे गियर पर लाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा ऑटोमेटिक वर्जन में ज्यादा आसान है जहां आपको ओवरटेक करने के लिए बस एसेलरेटर दबाना होता है।
हाइवे पर आप इस इंजन से 17-19 किमी/लीटर के आसपास की माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
यह 4-सिलेंडर इंजन रिफाइनमेंट, परफॉरमेंस और माइलेज सभी मामले में काफी इम्प्रेसिव लगता है। यह इंजन काफी शांत और स्मूद है और इसमें कोई वाइब्रेशन भी महसूस नहीं होते हैं।
शहर में परफॉरमेंस
वर्टस का 1.5 -लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सिटी ड्राइविंग के दौरान काफी फास्ट लगता है। इसका एसेलेरेशन काफी अच्छा है, यह आसानी से स्पीड पकड़ लेता है और बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में भी यह अपनी इसी सहजता को बरकरार रखता है।
1-लीटर इंजन की तरह इसका मैनुअल गियरबॉक्स भी इस्तेमाल करने में काफी आसान है और आप शहर में इसे इस्तेमाल करते हुए बिलकुल थकेंगे भी नहीं। लेकिन, इसका डुअल क्लच ट्रांसमिशन स्मूदनेस और स्पीड के मामले में काफी अच्छा है, ऐसे में आपको अच्छी परफॉर्मेंस पाने के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।
इससे रेगुलर सिटी ट्रैफिक में गियर शिफ्ट बहुत स्मूद होते हैं कि मुझे बिलकुल पता भी नहीं चल पाया। जब आप स्लो स्पीड से चलने वाली गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, तो इसका डुअल क्लच ऑटोमेटिक (डीसीटी) गियरबॉक्स बेहद रिस्पॉन्सिव हो जाता है, यह जल्दी से गियर बदल देता है जिससे ओवरटेक करना आसान हो जाता है।
हैरानी की बात है कि इसकी माइलेज कम पावरफुल 1.0-लीटर इंजन के बराबर ही है, और आप शहर में इससे लगभग 10 किमी/लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।
हाइवे में परफॉरमेंस
हाइवे पर यह इंजन काफी पावरफुल लगता है। 100 किमी/घंटे की स्पीड को यह इंजन आराम से पकड़ लेता है, यह सातवें गियर में 1950 आरपीएम पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से क्रूज करता है।
ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जल्दी से ओवरटेक करने के लिए आपको बस एसेलेरेट करने की जरूरत पड़ेगी और यह गियरबॉक्स तुरंत एक-दो गियर कम कर देगा जिससे आपके लिए ओवरटेक करना आसान हो जाएगा। जबकि, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आपको खुद ही गियर कम करने होंगे, लेकिन ओवरटेक करने से पहले आपको प्लान बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसका इन गियर एसेलेरेशन काफी अच्छा है और मुझे कहीं ऐसा नहीं लगा इसकी परफॉरमेंस कमजोर है।
इसमें सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे यह ज्यादा पावरफुल इंजन हाइवे पर अच्छी माइलेज देता है। लो लोड/क्रूजिंग कंडीशन में यह इंजन बेहतर माइलेज के लिए दो सिलेंडर को बंद कर देता है। यह इंजन हाइवे पर 18.87 किमी/लीटर का माइलेज देता है।
यदि सिंगल ड्राइवट्रेन कॉम्बिनेशन चुनने की बात हो तो मैं इसका डीएसजी गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन चुनना पसंद करूंगा। इसका 1-लीटर इंजन काफी स्मूद और रिफाइंड है और यह सिटी और हाइवे पर अच्छी परफॉरमेंस देता है, जबकि इसका ज्यादा पावरफुल इंजन यह सब आसानी से कर लेता है।
इसका डीसीटी गियरबॉक्स बड़े इंजन की परफॉरमेंस को कॉम्पलिमेंट करता है और शहर में स्मूद एक्सपीरिएंस देता है।
राइड और हैंडलिंग
राइड क्वालिटी
फोक्सवैगन वर्टस का सस्पेंशन सेटअप थोड़ा कड़ा है, लेकिन इसकी डैम्पनिंग काफी अच्छी है जिससे यह गाड़ी आरामदायक राइड देती है। सस्पेंशन का ट्रेवल रेंज लंबा है, जिससे यह बड़े और गहरे गड्ढों के झटके को एब्जॉर्ब कर लेती है और इसमें केबिन के अंदर झटकों की आवाज भी सुनने को नहीं मिलती है।

वर्टस का ग्राउंड क्लियरेंस 179 मिलीमीटर है। मैंने इस सेडान कार को कुछ बड़े स्पीडब्रेकर्स पर चलाया और गाड़ी के अंदर पैसेंजर के बैठे होने के बावजूद कार के निचले हिस्से में कहीं भी खरोंच नहीं आई।
इसमें दिए गए सस्पेंशन स्पीडब्रेकर, गड्ढों और खराब व ऊबड़-खाबड़ सड़कों के झटकों को आसानी से एब्जॉर्ब कर लेते हैं जिससे केबिन के अंदर ज्यादा मूवमेंट महसूस नहीं होता है। शार्प गड्ढों से गुजरने के बावजूद इसमें झटके इतने फील नहीं होते हैं।
हैंडलिंग
फोक्सवैगन वर्टस एक स्पोर्ट सेडान कार नहीं है जो केवल परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देती हो। इस कार का हैंडलिंग सेटअप भी बेहद शानदार है।

शहर में इसका स्टीयरिंग व्हील इस्तेमाल करने में काफी आसान लगता है। यू-टर्न लेते समय या फिर टाइट पार्किंग स्पॉट में गाड़ी को लगाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
जैसे-जैसे आप स्पीड बढ़ाते हैं, यह गाड़ी आपको तेज स्पीड को मेंटेन रखने का आत्मविश्वास देती है। तेज स्पीड में लेन बदलते समय स्टीयरिंग व्हील काफी स्टेबल लगता है और कार आपके सभी निर्देशों का पालन भी करती है। कॉर्नर पर टर्न लेते समय यह गाड़ी बिलकुल स्टेबल लगती है और केबिन के अंदर इसमें बॉडी रोल कंट्रोल में रहता है। मुझे पुणे के आसपास घाट वालो सड़कों पर इस कार को चलाने में बहुत मजा आया।
कंफर्टेबल राइड और अच्छी हैंडलिंग के परफेक्ट बैलेंस के साथ, वर्टस एक ऐसा राइड व हैंडलिंग सेटअप प्रदान करती है जिसका आनंद हर कोई ले सकता है, चाहे वह नया सीखने वाला ही हो।
वेरिएंट
फोक्सवैगन वर्टस दो वेरिएंट : क्रोम और स्पोर्ट में आती है।
स्पोर्ट लाइन वेरिएंट दो सब-वेरिएंट : जीटी लाइन और जीटी स्पोर्ट में उपलब्ध है।
क्रोम लाइन पांच वेरिएंट : कंफर्टलाइन, हाईलाइन, हाईलाइन प्लस, टॉपलाइन और जीटी प्लस में आता है।
फोक्सवैगन वर्टस क्रोम लाइन
कंफर्टलाइन
-
इसमें फुल एलईडी सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल्स और एलईडी टेललाइट शामिल हैं। इसमें कवर के साथ 16-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं।
-
इसके डुअल टोन इंटीरियर में पावर्ड विंडो, मैनुअल एसी, सेंट्रल लॉकिंग और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
इंफोटेनमेंट पैकेज में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ 8-स्पीकर और वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले शामिल है।
-
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
हाईलाइन
-
फॉग लाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और सिल्वर एक्सेंट के साथ बेहतर लुक।
-
क्रूज कंट्रोल इकलौता फंक्शनल फीचर है जो बेहतर हुआ है।
-
बड़े 10.1-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ बेहतर इंफोटेनमेंट अनुभव।
-
सेफ्टी किट में कोई बदलाव नहीं
हाईलाइन प्लस
-
फीचर लिस्ट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल।
टॉपलाइन
-
आकर्षक 16-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स के साथ ज्यादा प्रीमियम लुक
-
लेदरेट सीटों के साथ केबिन और भी प्रीमियम लगता है
-
फीचर लिस्ट में वेंटिलेटेड सीटें भी शामिल हैं
-
एम्पलीफायर और सबवूफर युक्त 'डिजिटल साउंड पैकेज' के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस
जीटी प्लस
-
केवल क्रोम लाइन वेरिएंट जिसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल
फोक्सवैगन वर्टस स्पोर्ट लाइन
जीटी लाइन
-
फुल एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल और स्मोक्ड इफेक्ट वाली एलईडी टेललाइट्स के साथ प्रीमियम और स्पोर्टी लुक। इसमें ब्लैक आउट 16-इंच के अलॉय व्हील लगे हैं।
-
इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।
-
इसमें कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
-
सेफ्टी के लिए इसमें में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है।
जीटी प्लस स्पोर्ट
-
लेदरेट सीटें केबिन को प्रीमियम अहसास देती हैं।
-
फीचर लिस्ट में वेंटिलेटेड सीटें भी शामिल हैं।
कारदेखो का क्या है कहना :
-
क्रोम लाइन का हाईलाइन वेरिएंट फंक्शनल और कई शानदार फीचर्स के बीच अच्छा बैलेंस प्रदान करता है, जिससे हम इस ऑप्शन को चुनने की सलाह देंगे ।
-
क्रोम लाइन के जीटी प्लस वेरिएंट को शानदार परफॉरमेंस के लिए चुना जा सकता है। परफॉरमेंस को लेकर इसकी ज्यादा कीमत बिलकुल वाजिब है।
-
यदि आप स्पोर्टी लुक्स और परफॉरमेंस ओरिएंटेड वर्टस चाहते हैं तो इसका स्पोर्ट लाइन वेरिएंट चुनना अच्छा ऑप्शन है।
निष्कर्ष
फोक्सवैगन वर्टस ऐसी सेडान कार है जो गाड़ी के शौकीन लोगों की परफॉरमेंस से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ एक फैमिली की भी सभी जरूरतों को पूरा करती है। आप चाहे कोई भी इंजन चुनें, यह परफॉर्मेंस और कंफर्ट के बीच एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है। हालांकि, इसकी इंटीरियर क्वालिटी थोड़ी बेहतर हो सकती थी। लेकिन, गाड़ी को ज्यादा चलाने वाले लोग इसकी औसत माइलेज पर भी ध्यान देना चाहेंगे। स्पेस, फीचर और परफॉरमेंस के मामले में वर्टस एक शानदार कार है।
फोक्सवैगन वर्टस की बजाए इन कारों को भी चुन सकते हैं :-
होंडा सिटी/सिटी हाइब्रिड
क्यों चुनें
-
इसका केबिन लेआउट और थीम फैमिली फ्रेंडली है
-
नॉन हाइब्रिड वेरिएंट ज्यादा सस्ते हैं
-
हाइब्रिड वेरिएंट दमदार है
क्यों नहीं चुने
परफॉरमेंस इतनी दमदार नहीं है
हुंडई वरना
क्यों चुनें
-
नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
-
केबिन ज्यादा प्रीमियम लगे
-
बेहतर रियर सीट एक्सपीरिएंस
-
एडीएएस और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर
क्यों नहीं चुनें
-
ठीकठाक लुक्स
-
एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए कोई वायरलेस सपोर्ट नहीं
स्कोडा स्लाविया
क्यों चुनें
-
आकर्षक स्टाइलिंग
क्यों नहीं चुनें
-
स्कोडा का सर्विस नेटवर्क
फॉक्सवेगन वर्टस कलर
भारत में फॉक्सवेगन वर्टस निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
लावा ब्लू
कार्बन स्टील ग्रे मैट
avocado-pearl
राइजिंग ब्लू मेटेलिक
कार्बन स्टील ग्रे
डीप ब्लैक पर्ल
रिफ्लेक्स सिल्वर
कैंडी व्हाइट
वाइल्ड चेरी रेड
comparing फॉक्सवेगन वर्टस rivals
Rs.10.71 - 19.20 लाख* | Rs.10 - 18.84 लाख* | Rs.10.99 - 18.46 लाख* | Rs.12 - 21.36 लाख* | Rs.11 - 19.47 लाख* | Rs.8.55 - 14.11 लाख* | Rs.11.49 - 21.59 लाख* | Rs.7.59 - 13.09 लाख* |
| रेटिंगUser Review (484) | नहीं ratings | User Review (25) | User Review (13) | User Review (11) | User Review (43) | User Review (344) | User Review (328) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन999 सीसी - 1498 सीसी | 999 सीसी - 1498 सीसी | 1482 सीसी - 1497 सीसी | 1498 सीसी | 999 सीसी - 1498 सीसी | 1199 सीसी | 1497 सीसी - 1498 सीसी | 999 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल |
| पावर113.98 - 147.51 बीएचपी | 114 - 147.51 बीएचपी | 113.18 - 157.57 बीएचपी | 119.35 - 125 बीएचपी | 114 - 148 बीएचपी | 80 - 109 बीएचपी | 105 - 158 बीएचपी | 114 बीएचपी |
| माइलेज18.12 से 20.8 किमी/लीटर | 18.79 से 19.76 किमी/लीटर | - | 27.26 किमी/लीटर | 19.98 किमी/लीटर | 18 से 19.5 किमी/लीटर | - | 19.05 से 19.68 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस521 लीटर | - | 528 लीटर | 506 लीटर | 385 लीटर | 470 लीटर | 622 लीटर | 446 लीटर |
| एयरबैग6 | 6 | 6-7 | 6 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| जीएनसीएपी सुरक्षा रेटिंग5 स्टार | - | 5 स्टार | - | 5 स्टार | - | - | - |
| वर्तमान में देख रहे हैं | वर्टस बनाम स्लाविया | वर्टस बनाम वरना | वर्टस बनाम सिटी | वर्टस बनाम टाइगन | वर्टस बनाम बसॉल्ट एक्स | वर्टस बनाम सिएरा | वर्टस बनाम कायलाक |
फॉक्सवेगन वर्टस वीडियो
15:49Volkswagen Virtus GT Review: The Best Rs 20 Lakh sedan?1 साल पहले107.3K व्यूज
फॉक्सवेगन वर्टस 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore फॉक्सवेगन वर्टस दूसरा hand कारें
फॉक्सवेगन वर्टस यूज़र रिव्यू
- सभी (484)
- स्टाइलिंग से जुड़े (151)
- कंफर्ट (207)
- माइलेज (99)
- इंजन (132)
- इंटीरियर (109)
- स्पेस (53)
- कीमत (67)
- और...
- नई
- उपयोगी
- The Overall Look And ComfortThe overall look and comfort of this car is very good. It provides a better drive as compared to other cars in the same segment as well as a decent mileage record. I had been thinking of buying a car in the range of 12-15 lakhs but after discovering this, I extended my budget for this car. It's absolutely worth it.और देखें
- Car SpecificationsI love this car, and my family members have also bought it. It is very impressive and amazing, with a speed of 200+ km/h, ventilated seats, and excellent aerodynamics. It is the best sedan from Volkswagen under ₹25 lakh that I have ever seen. It is very stable even at speeds above 200 km/h. The paddle shifters and spacious interior are also great. I love it very much, that's it.और देखें
- Best Car In The SegmentBest car in the segment. I personally loved it from my childhood and I love volkswagen also who made this beast. I thought in childhood I would purchase this car and now I have it best car in the segment, maintainance cost is also not too high. It's affordable and on highway getting better mileage, best choice for car enthusiasts.और देखें
- Best Car With Good Looks And FeaturesEnjoy in driving and comfortable with all interior. Design is good in compare to many other cars and take good place in that price range vehicles. Best in feature and good at everything for your family and friends. Enjoy drive in mountains and off-road, can't drive slow in my life so prefer to buy this car.और देखें2
- Good With Comfort, Gt Varient Virtus.I had a good experience for a young age guy, making feel good road presence and luxury, wanting a maintained car with better service and contact at the cost voice base interior is little bad, compared to the top variants of virtus. But top variants are just slayed it. Good compitator for slavia, Totally its a good choice.और देखें1
- अधिक देखें
फॉक्सवेगन वर्टस माइलेज
फॉक्सवेगन वर्टस केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। फॉक्सवेगन वर्टस का माइलेज 18.12 किमी/लीटर से 20.8 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | मैनुअल | 20.8 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 19.62 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
फॉक्सवेगन वर्टस प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) To ensure a smooth and convenient selling experience, we offer two listing optio...और देखें
A ) The boot space of Volkswagen Virtus is 521 Liters.
A ) The Volkswagen Virtus has 2 Petrol Engine on offer. The Petrol engine of 999 cc ...और देखें
A ) The Volkswagen Virtus has seating capacity of 5.
A ) The VolksWagen Virtus competes against Skoda Slavia, Honda City, Hyundai Verna a...और देखें

फॉक्सवेगन वर्टस में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग फॉक्सवेगन कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
फॉक्सवेगन टाइगनRs.11 - 19.47 लाख*
फॉक्सवेगन टेरॉनRs.41.99 - 47.74 लाख*
फॉक्सवेगन टिग्वान आर लाइनRs.47.11 लाख*
फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआईRs.50.91 लाख*
पॉपुलर सेडान कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
टाटा aerisRs.5.30 - 9.75 लाख*
मारुति सुजुकी डिजायरRs.6.31 - 9.54 लाख*
हुंडई वरनाRs.10.99 - 18.46 लाख*
स्कोडा स्लावियाRs.10 - 18.84 लाख*
हुंडई ऑराRs.6 - 8.67 लाख*
होंडा सिटीRs.12 - 21.36 लाख*
टाटा एक्सप्रेस टी ईवीRs.13.04 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*

